नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

भुवनेश्वर| मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने का एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में कहा गया है कि नवीन पटनायक को जान से मारने की साजिश रची गई है। वहीं इस पत्र के सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही नवीन पटनायक की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।  

पटनायक को जान से मारने की एक अनाम पत्र मिली है। इसमें दावा किया गया है कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची गई है। यह धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने इस विषय की जांच का आदेश दिया है।


यह पत्र नवीन पटनायक के आवास के पते पर आया है। इस पत्र में अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया गया था। पत्र में जान से मारने की धमकी देने के साथ ही यह भी कहा गया है कि जान से मारने की साजिश का सरगना नागपुर (महाराष्ट्र) में रहता है।
 लॉकडाउन: यहां फिर कोरोना रिटर्न के बाद लगाया गया लॉकडाउन

लॉकडाउन: यहां फिर कोरोना रिटर्न के बाद लगाया गया लॉकडाउन

बीजिंग। चीन की एक लापरवाही के कारण आज दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। ताजा खबर यह है कि चीन में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। बीजिंग से सटे हेबई प्रांत में कोरोना के डबल मरीज सामने आने के बाद यहां एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है।
 
 
हाल के महीनों में यह चीन में पहला केस है जब इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आए हैं। बुधवार को यहां 92 नए केस की पुष्टि हुई। इस प्रांत के शीज़ीयाज़ूआंग शहर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। ताजा मामले सामने आने के बाद अधिकारियों ने 11 मिलियन की आबादी वाले इस शहर में एक बार फिर सामूहिक परीक्षण शुरू किया है। वहीं, जापान की राजधानी टोक्यो में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
 
 
अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमित बच्चों की संख्या बीस लाख के पार हो गई है। बता दें कि चीन में पांच महीने में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा केस आए हैं। इसी के साथ चीन में संक्रमण के कुल मामले 87,278 हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 4,634 हो गई है।
 
 
राजधानी बीजिंग से सटे हेबेई प्रांत में लगातार मामले मिलने के बाद कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। कई स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति है। गोंगडोंग प्रांत में साउथ अफ्रीका के वायरस का स्ट्रेन भी मिला है। शिनजियांग प्रांत में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यहां से निकलने वाले दस हाइवे प्रतिबंधित किए गए हैं।
 

वहीं जापान में लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए टोक्यो और उसके नजदीकी तीन क्षेत्रों में इमरजेंसी लगा दी गई है। राजधानी में हर रोज ढाई हजार से ज्यादा नए मामले निकल रहे हैं। इमरजेंसी 7 फरवरी तक जारी रहेगी। बता दें कि जापान में पिछले 24 घंटे में 6,076 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या दो लाख 58 हजार 393 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से 72 नई मौतें होने के साथ ही कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 3,791 हो गई है।
 

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में अप्रैल के बाद मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा है। यहां 1,162 से अधिक मौत एक दिन में हुई हैं। ब्रिटेन में तीसरी बार लॉकडाउन लगा है।बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस से अब तक 28 लाख 89 हजार 419 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इससे 78,508 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में ब्रिटेन पांचवें नंबर पर है।

यूरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया स्ट्रेन फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, नया वायरस तेजी से फैल रहा है। फ्रांस में एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां के अस्पतालों पर मरीजों के भर्ती होने का दबाव बढ़ रहा है।

कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर अमेरिका है। यहां अब तक कोरोना से 374,124 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 22,132,045 लोग इसकी चपेट में आ चुके है। अमेरिका में बच्चों में भी तेजी से कोरोना फैला है। अब तक बीस लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 17 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच में तीन लाख से ज्यादा बच्चों में कोरोना के नए मामले पाए गए। बच्चों के बीच महामारी फैलने में 17 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है।

गौर हो कि हेबई के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र गाओचेंग जिले में रविवार को 50,000 लोगों के टेस्ट किए गए। यह प्रांत राजधानी बीजिंग के करीब है। आशंका जताई जा रही है कि वायरस यहां से एक बार फिर बीजिंग तक पहुंच सकता है। हेबई में 2022 गेम्स का आयोजन होना है।
 बड़ी खबर: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 16 लोगों की हालत गंभीर

बड़ी खबर: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 16 लोगों की हालत गंभीर

बुलंदशहर। बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस मामले में लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह पाया गया है कि शराब बाहर से लाई गई थी। शराब की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है।

बताया गया कि मृतक सभी मजदूर थे। मृतकों ने गांव में ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक युवक से रात शराब खरीदकर पी थी। शराब पीने के कुछ देर बाद ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए उन्हें चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे। जिसमें से पांच की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1010 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी से मिले

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1010 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी से मिले

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1010 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 172 मरीज, दुर्ग से 117, राजनांदगांव से 74, बालोद से 39, बेमेतरा से 26, कबीरधाम से 11, धमतरी से 28, बलौदा बाजार से 25, महासमुंद से 50, गरियाबंद से 12, बिलासपुर से 80, रायगढ़ से 80, कोरबा से 43, जांजगीर-चांपा से 55, मुंगेली से 04, जीपीएम से 08, सरगुजा से 41, कोरिया से 27, सूरजपुर से 38, बलरामपुर से 07, जशपुर से 32, बस्तर से 3, कोंडागांव से 7, दंतेवाड़ा से 7, सुकमा से 2, कांकेर से 20, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1072 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 8859 है |

इस राज्य में दो माह में 70 से अधिक बार आये भूकंप के झटके

इस राज्य में दो माह में 70 से अधिक बार आये भूकंप के झटके

गुजरात । गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।  रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 मापी गई है।  भूकंप का केंद्र भचाऊ से 9 किमी दूर बताया जा रहा है। राहत की बात ये है कि इसमें कोई नुकसान की खबर नहीं है। पिछले दो महीने में गुजरात में 70 से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 

छत्तीसगढ़ भाजपा के ये बड़े नेता और पूर्व मंत्री हुए कोरोना संक्रमित

छत्तीसगढ़ भाजपा के ये बड़े नेता और पूर्व मंत्री हुए कोरोना संक्रमित

रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेता और पूर्व मंत्री वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय चन्द्राकर जी भी हुए कोरोना संक्रमित इस बात कि जानकारी उन्होंने ट्विट कर दी|
उन्होंने कहा कोरोना की जांच कराने के बाद मेरी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूँ। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच अवश्य करवाएं।
आपको बता दे हाल ही में भाजपा के एक और बड़े नेता बृजमोहन अग्रवाल भी कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे|
 

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफ़ी पढ़े पूरी खबर

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफ़ी पढ़े पूरी खबर

दिल्ली । जब कभी आप किसी को फोन करते हैं तो सबसे पहले क्या सुनते हैं अपने परिचित की आवाज या किसी और की। फोन करते ही अमिताभ बच्चन की आवाज में इस कॉलर ट्यून को सुनना अब इरीटेशन बन गया है। हर कोई इस कॉलर ट्यून से परेशान है और इसे बंद करने की मांग कर रहा हैं। इसके लिए याचिकाकर्ताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की हैं। लेकिन कोरोना गाइडलाइन्स के प्रति जागरुक करने के लिए इस कॉलर ट्यून को जारी रखा जा रहा है।
आज जब आप किसी को कॉल करते हो, तो कोरोना से जुड़ी एक कॉलर ट्यून आपको जरूर देती होगी। 'नमस्कार, हमारा देश और पूरा विश्व आज कोविड 19 की चुनौती का सामना कर रहा है। कोविड 19 अभी खत्म नहीं हुआ है..' अमिताभ बच्चन की आवाज में इस कॉलर ट्यून को सुनना अब इरीटेशन बन गया है। हर कोई इस कॉलर ट्यून से परेशान है और इसे बंद करने की मांग कर रहा है, लेकिन कोरोना गाइडलाइन्स के प्रति जागरुक करने के लिए इस कॉलर ट्यून को जारी रखा जा रहा है। इसको लेकर अब दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकार्ताओं का कहना है कि इस कॉलर ट्यून को सुन सुनकर बोर हो चुके है, इसलिए इसे जल्द से जल्द हटाई जानी चाहिए। इसके अलावा, हाल ही में एक यूजर ने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए कॉलर ट्यून को बंद करने की मांग की थी। यूजर के इस ट्वीट का जवाब बिग बी ने दिया था और परेशानी के लिए माफी भी मांगी थीं। अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'वो कॉलर ट्यून मेरा फैसला नहीं है। मुझसे सरकार ने कहा, कोरोना काल के चलते हम चाहते है कि कुछ डब्ल्यूएचओ की तरफ से एक कैंपेन के लिए ये शब्द बोल दीजिए, इसे हम एक वीडियो के रुप में देशभर में चलाएंगे। इसलिए मैंने कर दिया। अब उन्होंने इसे कॉलर ट्यून बना दिया। अब मैं क्या कर सकता हूं। मैं देश, प्रांत और समाज के लिए जो भी करता हूं, वो निशुल्क करता हूं। कोई लिखित-पढ़ित नहीं होती। बस कर देता हूं। अगर आपको कष्ट हो रहा हो तो मैं माफी चाहता हूं, लेकिन ये विषय मेरे हाथों में नहीं है।'..

BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

कोझिकोड | केरल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री के के रामचंद्रन मास्टर का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

राजनीति में आने से पहले शिक्षक रहे रामचंद्रन कलपेट्टा और सुल्तान बाथेरी निर्वाचन क्षेत्र से तीन-तीन बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वह पूर्ववर्ती एके एंटोनी सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा उम्मेन चांडी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे।
 ट्रंप पर ट्रिपल अटैक: ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने ब्लॉक किए अकाउंट- दी बड़ी चेतावनी

ट्रंप पर ट्रिपल अटैक: ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने ब्लॉक किए अकाउंट- दी बड़ी चेतावनी

वॉशिंगटन। यूएस कैपिटल में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के फसाद के कुछ घंटों बाद ही सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनियां ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर उनके अकाउंट बंद कर दिए हैं। ट्विटर ने ट्रंप का अकाउंट 12 घंटे के लिए लॉक किया है लेकिन साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि अगर ट्रंप हिंसा भड़काने वाले ट्वीट करते रहेंगे तो उनका अकाउंट हमेशा के लिए बंद ही रहेगा।

ट्विटर ने ट्रंप से वे तीन ट्वीट बी डिलीट करने को कहा है जिन्हें इस हिंसा का मुख्य कारण बताया जा रहा है। वहीं फेसबुक और उसके मालिकाना हक वाले इंस्टाग्राम पर भी ट्रंप के पेजों को अगल 24 घंटों के लिए ब्लॉक कर दिया गया है। फेसबुक की ओर से कहा गया है, यह आपात स्थिति है और हम ट्रंप के वीडियो को प्लेटफॉर्म से हटाने सहित कई उचित कदम उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ट्रंप के जिस वीडियो को हटा दिया गया है उसमें उन्होंने अमेरिकी चुनावों में धांधली का आरोप लगाया था और यूएस कैपिटल परिसर में हिंसा करने वाली भीड़ को लेकर सहानुभूति जाहिर की थी। हालांकि, अभी तक यूट्यूब ने ट्रंप को लेकर किसी कार्रवाई की घोषणा नहीं की है। 

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने यूएस कैपिटल में घुसकर हंगामा मचाया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। यूएस कैपिटल के परिसर में सुरक्षा प्रबंधों को धता बताकर हिंसक भीड़ अंदर घुस गई तो सांसदों को बचाकर यहां से निकाला गया। वॉशिंगटन डीसी के मेयर ने राजधानी में कर्फ्यू की घोषणा की। 
 साल का आगाज अच्छा तो आने वाला समय भी शानदार होगा: मोदी

साल का आगाज अच्छा तो आने वाला समय भी शानदार होगा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिमी समर्पित मालवहन गलियारा (वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) के 306 किमी लंबे न्यू् रेवाड़ी-न्यू मदार खंड को राष्ट्र को समर्पित किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री ने न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ के लिए विश्व के पहले डबल स्टैक लांग हॉल कंटेनर ट्रेन आपरेशंस (1.5 किलोमीटर लंबी कंटेनर ट्रेन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
 
 
इस अवसर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, राजस्थाशन के राज्यपाल कलराज मिश्र और हरियाणा के राज्यसपाल सत्यदेव नारायण आर्य के अलावा दोनों राज्यों के मुख्यरमंत्री क्रमश: अशोक गहलोत और मनोहर लाल खट्टर उपस्थित थे। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए चल रहे महायज्ञ ने आज एक नई गति हासिल की है। बीते दिनों आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के मदद से किसानों के खातों में सीधे 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए गये हैं। जब नए साल में देश का आगाज अच्छा है।
 
 
तो आने वाला समय भी शानदार और जानदार होना तय है। पीएम मोदी ने कहा कि न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ तक 1.5 किलोमीटर लंबी मालगाड़ियों की शुरुआत के साथ आज भारत दुनिया के गिने चुने देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। आज का दिन NCR, हरियाणा और राजस्थान के किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों के लिए नए अवसर लाया है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर चाहे ईस्टर्न हो या वेस्टर्न ये सिर्फ मालगाड़ियों के लिए आधुनिक रुट नहीं हैं। ये देश के तेज विकास के कॉरिडोर हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन ही पहले भारत ने कोरोना की दो मेड इन इंडिया वैक्सीन की स्वीकृति दी है। भारत की अपनी वैक्सीन ने देशवासियों में एक नया आत्मविश्वास पैदा किया है। आज हर भारतीय का आह्वान है कि न हम रुकेंगे, न हम थकेंगे, हम सब मिलकर और तेजी से बढ़ेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि लगभग 5,800 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित न्यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड के शुरू हो जाने से हरियाणा के प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल उद्योग, व राजस्थान के खनिज उद्योगों को एक बड़े राष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार भी उपलब्ध हो जायेगा उन्होंने कहा, ``यह गलियारा इन राज्यों से गुजरता हुआ वह धागा है जो इन्हें आपस में बांधते हुए इन क्षेत्रों के समुचित आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान करेगा और भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले अगले 100 दिनों में मदार को गुजरात के पालनपुर से जोड़ दिया जाएगा जिससे गुजरात के कांडला, पीपावाव और मुंद्रा बंदरगाह भी समर्पित मालवहन गलियारे के नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा, `खनिज हो या खाद्यान्न, उपज हो या उत्पाद, रेल की रफ़्तार से सभी क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। उत्पाद को उपभोक्ता और बंदरगाह तक, खनिज को उद्योग तक, फर्टिलाइजर्स को खेत तक पहुंचाने में इस गलियारे का महत्त्वपूर्ण योगदान रहेगा। यह एक कॉरीडोर नहीं बल्कि विकास का दरवाजा बनेगा।` न्यू् रेवाड़ी-न्यूह मदार सेक्शजन का हिस्सार हरियाणा और राजस्थारन दोनों में आता है। इस मार्ग पर न्यूत रेवाड़ी, न्यून अटेली और न्यूश फूलेरा जैसे तीन जंक्श न सहित नौ स्टेेशन बनाए गए हैं। स्टेशनों में न्यू डाबला, न्यू भगेगा, न्यू श्री माधोपुर, न्यू पछार मालिकपुर, न्यू सकूल और न्यू किशनगढ़ शामिल हैं। इस नए मालवहन गलियारे के खुल जाने से राजस्थाआन और हरियाणा के रेवाडी-मानेसर, नारनौल, फूलेरा और किशनगढ़ में मौजूद विभिन्ना औद्योगिक इकाइयों को फायदा पहुंचेगा। 
 
 
 बड़ी खबर: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ केस दर्ज, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ केस दर्ज, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ बीएमसी ने केस दर्ज कराया है। सोनू पर आरोप है कि उन्होंने अपनी जुहू स्थित 6 मंजिला इमारत को बिना इजाजत लिए होटल में बदल दिया है। बीएमसी का कहना है कि सोनू के खिलाफ महाराष्ट्र रीजन एंड टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
 

पढ़िए पूरी खबर-
बीएमसी ने 4 जनवरी को जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। सोनू पर आरोप है कि उन्होंने शक्ति सागर नामक बिल्डिंग को अनुमति लिए बिना ही होटल में बदल डाला है। यह एक रिहायशी बिल्डिंग है और इसका इस तरह से व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता।
 
 
यही नहीं, सोनू पर कुछ और आरोप भी लगाए गए हैं। कहा गया है कि उन्होंने इमारत का कुछ हिस्सा बढ़ा लिया है और बदलाव भी कर लिए हैं जो कि गलत है।
 
 
सोनू का कहना है कि उन्होंने बीएमसी से परमिशन ली थी और महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।
 कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को युवकों ने बनाया अपने हवस का शिकार, आरोपियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को युवकों ने बनाया अपने हवस का शिकार, आरोपियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

मुजफ्फरपुर। प्रदेश-भर में आए दिन रेप और गैंगरेप जैसी घटनाओ में बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से आया है जहां, कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर पांच युवकों ने पिस्टल के बल पर गैंगरेप की हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। घटना जिले के सकरा थाना के पिपरी-सहदुल्लापुर रोड की है। घटना में पुलिस की लापरवाही से तीन दिन बाद केस दर्ज हुआ।
 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को बोलेरो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। सुजावलपुर स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के जर्जर कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर पिस्टल की नोक पर पांच युवकों ने गैंगरेप किया। किसी तरह पीड़िता खिड़की के रास्ते भाग कर एनएच पर पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को घर ले गए। घटना के तीन दिन बाद बुधवार को मामला महिला थाने पहुंचा।.
 
 
इससे पहले परिजन ने सकरा थाने को इसकी सूचना दी। घटना के अगले दिन मंगलवार को परिजनों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजन को डांट फटकार भी लगाई, जिसका एक ऑडिओ परिजन ने पुलिस को दिया है। सकरा थाने के टालमटोल पर घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को पीड़िता अपने परिजन के साथ महिला थाने पहुंची। परिजन ने थाने में गैंगरेप को लेकर आवेदन दिया। इस आधार पर महिला थाने की थानेदार नीरू कुमारी ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
 
 
शिकायत के आधार पर मो. इजहार, आदित्य झा व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मो. इजहार को परिजनों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंपा है। गुरुवार को पुलिस उसे विशेष कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया है, जिसकी रिपोर्ट आनी है।
 
 
 डीएसपी (पूर्वी) मनोज पांडेय ने कहा कि किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला थाने की पुलिस कार्रवाई कर रही है। एक आरोपित गिरफ्तार है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों को दिया धन्यवाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों को दिया धन्यवाद

कोलकाता | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार सुबह वुडलैंड्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने डॉक्टरों का धन्यवाद किया और कहा कि अब मैं पूरह फिट हूं। इससे पहले उन्हें बुधवार 6 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलनी थी लेकिन स्वयं गांगुली के फैसले के कारण उन्हें एक दिन बाद डिस्चार्ज किया गया। वुडलैंड्स अस्पताल ने गुरुवार को एक हैल्थ बुलेटिन जारी कर इस बात की पुष्टी की।

गौरतलब है कि सौरव गांगुली को बीते शनिवार को मामूली दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें कोलकाता के ही वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गांगुली की देखभाल के लिए अस्पताल की ओर से नौ सदस्यीय टीम बनाई गई है। वहीं, इससे पहले डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की हालत स्थिर हैं और वह अब अस्पताल से छूट सकते हैं। शेट्टी ने मंगलवार को यह भी कहा था कि वे अभी भी क्रिकेट खेल सकते हैं और उनका दिल अभी भी काफी मजबूत है।

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1050 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी से मिले

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1050 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी से मिले

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1050 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 153 मरीज, दुर्ग से 130, राजनांदगांव से 94, बालोद से 39, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से 9, धमतरी से 43, बलौदा बाजार से 28, महासमुंद से 43, गरियाबंद से 5, बिलासपुर से 113, रायगढ़ से 57, कोरबा से 34, जांजगीर-चांपा से 46, मुंगेली से 13, जीपीएम से 11, सरगुजा से 55, कोरिया से 46, सूरजपुर से 29, बलरामपुर से 17, जशपुर से 29, बस्तर से 6, कोंडागांव से 12, दंतेवाड़ा से 9, सुकमा से 4, कांकेर से 7, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 3, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 957 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 9109 है | 

20 दोस्तों संग पिकनिक पर पहुंची दो युवतियों की नदी में डूबने से मौत

20 दोस्तों संग पिकनिक पर पहुंची दो युवतियों की नदी में डूबने से मौत

बीजापुर । अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जांगला थानाक्षेत्र के जैवारम के पास दो लड़कियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा नदी में नाव के पलटने से हुआ । मिली जानकारी के अनुसार मिंगाचल नदी में पिकनिक मनाने 20 दोस्त गए थे तभी यह हादसा हुआ। यह दोनो लड़कियां नाव में सवार होकर नदी में घूम रहीं थीं, तभी नाव पलट गई। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों लड़कियों के शव को नदी से निकाला गया है, ये दोनो नैमेड की रहने वाली थीं।  

 बड़ी खबर: व्यापारी के बेटे की आंखों में मिर्च डालकर लाखो रूपये और स्कूटी की लूट

बड़ी खबर: व्यापारी के बेटे की आंखों में मिर्च डालकर लाखो रूपये और स्कूटी की लूट

रेवाड़ी। दिन दहाड़े दो बदमाशों ने व्यापारी के बेटे की आंखों में मिर्च डालकर लाखो रूपये के साथ स्कूटी को छीकर फरार हो गए है।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगा रही है। 

पढ़िए पूरी खबर-
शहर में बुधवार को दिन दहाड़े दो बदमाशों ने खल-बिनौला व्यापारी के बेटे की आंखों में मिर्च डालकर तीन लाख की नकदी के साथ स्कूटी छीनकर फरार हो गए। शहर के गोल चक्कर के पास अस्पताल की तरफ जाने वाले रास्ते पर बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगा रही है, ताकि लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम-
शहर के पत्थरघटी निवासी सौरभ बुधवार की दोपहर गंज बाजार स्थित अपनी खल-बिनौले की दुकान से तीन लाख रुपये की नकदी स्कूटी की डिग्गी में रखकर सरकुलर रोड स्थित जैन स्कूल के पास एचडीएफसी बैंक की शाखा में जमा कराने के लिए जा रहा था। जैसी ही उसने गोक चक्कर के पास नागरिक अस्पताल को जाने वाली गली में स्कूटी मोड़ी, तो सामने से एक पैदल व एक पल्सर मोटरसाइकिल पर आ रहे दो बदमाशों में से एक ने सौरभ की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। जिससे वह स्कूटी सहित गिर पड़ा। जब तक सौरभ कुछ समझ पाता, उसका दूसरा साथी तीन लाख की नकदी के साथ स्कूटी लेकर फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, परंतु तब तक बदमाशा लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से चंद कदम दूर एक अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज कब्जे में लिए है। फुटेज के आधार पर ही बदमाशों की तलाश की जा रही है। शहर के बीचो-बीच भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने व्यापारियों में अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ की 2 लड़कियों को कराया गया चंगुल से आज़ाद, लाखो रूपये में बेचीं गई थी युवतियां

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ की 2 लड़कियों को कराया गया चंगुल से आज़ाद, लाखो रूपये में बेचीं गई थी युवतियां

गुना। कोतवाली और बमोरी थाना क्षेत्र से छत्तीसगढ़ की 2 लड़कियों को छुड़ाया गया है। दोनों लड़कियों को 2-2 लाख रु में गुना में बेचा गया था। राकेश जैन और गोविंद शर्मा ने इन दोनों लड़कियों को खरीदा था।

पढ़िए पूरी खबर-
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से लापता दो नाबालिग किशोरी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के गुना से बरामद किया है। बीते दिनों इन दोनों किशोरियों को जगदलपुर के दो महिलाओं ने रायपुर के किसी मैरिज ब्यूरों को लाखों रुपए में बेच दिया था। जिसके बाद मैरिज ब्यूरों ने मध्यप्रदेश भेजवा दिया। लेकिन इन नाबालिगों से क्या कराया जा रहा था, इसका खुलासा नहीं हो सका है। उनसे पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा। 

शादी का झांसा देकर लाई गई थी युवतियां-
जानकारी ये भी मिली है कि दोनों नाबालिग किशोरी की शादी करा देने का झांसा देकर जगदलपुर के दो महिलाएं रायपुर ले आई थी। फिर रायपुर के मैरिज ब्यूरो के माध्यम से उनको मध्यप्रदेश भेजवा दिया। आशंका ये भी जताई जा रही है यह मामला कहीं न कहीं मानव तस्करी से भी जुड़ सकता है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दो नाबालिग किशोरी गांव से लापता हो गई थी. इस मामले में परिजनों के शिकायत के बाद लगातार इनकी तलाश की जा रही थी. इसी बीच किशोरियों को ट्रेस किया गया, तो मध्यप्रदेश में होने की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस की टीम को मध्यप्रदेश भेजा गया. फिर दोनों को गुना से बरामद किया गया. पुलिस की टीम दोनों को लेकर वापस आ रही है
 बड़ी खबर: स्टील प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव से चार श्रमिकों की हुई मौत

बड़ी खबर: स्टील प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव से चार श्रमिकों की हुई मौत

ओडिशा। राउरकेला स्टील प्लांट से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक यूनिट से जहरीली गैस के रिसाव के कारण चार श्रमिकों की मौत हो गई। 
 

बता दे की ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में दुर्भाग्य से राउरकेला स्टील प्लांट के कोयला रासायनिक विभाग में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कुल 10 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। उन्होंने कहा कि ये चारों संविदा कर्मचारी एक निजी कंपनी से जुड़े हुए थे। 
 
 
 

 
अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यूनिट से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के उत्सर्जन के कारण चार श्रमिकों की मृत्यु हो गई। कंपनी के अधिकारियों ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
 
 VIRAL VIDEO: बंदर ने किया बुजुर्ग के सर से मांस सहित बाल साफ, वीडियो हो रहा वायरल, देखें VIDEO

VIRAL VIDEO: बंदर ने किया बुजुर्ग के सर से मांस सहित बाल साफ, वीडियो हो रहा वायरल, देखें VIDEO

जंगली जानवर पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता कब क्या हो जाये इसका कोई अंदाजा ही नहीं है। ठीक इसी तरह सोशल मीडिया में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक बुजुर्ग के गोद में बन्दर बैठे हुए नजर आता है पर कुछ देर बाद कुछ ऐसा होता है की लोगो में चिल्लम-चिल्ली होने लगी है। 

 

दरसल वीडियो में एक बन्दर अपने दांतो से बुजुर्ग के सर से मांस सहित बाल खींच लेता है। जिसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कहा की है और किसने बनाया है यह फ़िलहाल पता नहीं चल सका है। 

 बड़ी कार्रवाई: SEX के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफास, मामले में 6 गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: SEX के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफास, मामले में 6 गिरफ्तार

दिल्ली। ऑनलाइन सेक्स के नाम पर ब्लैकमेलिंग का काम करने वाले गिरोह का साइबर सेल की टीम ने पर्दाफास किया है। और इस मामले में  6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
 
पढ़िए पूरी खबर-
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो ऑनलाइन सेक्स के नाम पर ब्लैकमेलिंग का काम करता था। साइबर सेल के अधिकारी के मुताबिक 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे विस्तार से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साइबर सेल की टीम ने हरियाणा के मेवात और राजस्थान से जुड़े कनेक्शन का खुलासा किया है।