नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 शर्मनाक हरकत: मंदिर गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड

शर्मनाक हरकत: मंदिर गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड

बदायूं। एक बार फिर शर्मसार क्र देने वाली खबर सामने आई है जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कम्र की घटना को अंजाम देने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड दाल कर मौत के घाट उतर दिया गया। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
यह घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं का है जहां अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर बदायूं जिले में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला समने आया है। हैवानों ने 50 साल की आंगनबाड़ी सहायिका को भी नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड जैसी चीज डालने की भी कोशिश की गई है। कुकर्म करने के बाद आरोपियों ने महिला की हत्या भी कर दी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। 
 

 मिली जानकारी के मुताबिक घटना 3 जनवरी की है। 50 साल की आंगनबाड़ी सहायिका मंदिर गई हुई थी। इस दौरान महंत सत्यनारायण, चेला वेदराम व ड्राइवर जसपाल ने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसके घर पर लाश फेंक फरार हो गए। इसकी सूचना परिजनों ने उघैती थाना पुलिस में दी थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस घटना को मामने से इनकार करती रही।
 
 
पुलिस का अपना कहना था कि कुएं में गिरने की वजह से महिला की मौत हुई है, लेकिन मीडिया में मामला उछलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या के गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं मामले में लापरवाही बरतने व घटना को दबाने के मामले में थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह को एसएसपी संकल्प शर्मा ने निलंबित कर दिया। 

मामले में एक आरोपी गिरफ्तार-
आंगनबाड़ी सहायिका पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नही गैंगरेप के बाद हत्या व प्राइवेट पार्ट में रॉड जैसी चीज डालने की पुष्टि हुई है। आंगनबाड़ी सहायिका के शरीर पर चोट के गम्भीर निशान भी मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पसली, पैर फेंफड़े भी डैमेज हुए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अभी भी फरार है। 
भारत देश में अब इस फ्लू ने मचाया कोहराम, विभिन्न राज्यों में अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर

भारत देश में अब इस फ्लू ने मचाया कोहराम, विभिन्न राज्यों में अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों को बर्ड फ्लू के एच5एन8 स्वरूप (स्ट्रेन) को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को अलर्ट कर नमूनों को जांच के लिये भेज दिया गया जबकि केरल में मुर्गों और बत्तखों को मारना शुरू कर दिया गया है।
 

अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के पंचकूला जिले की फर्म में बीते 10 दिन के दौरान चार लाख से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जालंधर की स्थानीय रोग जांच प्रयोगशाला की एक टीम ने पक्षियों के नमूने एकत्रित कर लिये हैं।

वहीं, केरल में बर्ड फ्लू के एच5एन8 स्वरूप (स्ट्रेन) को नियंत्रित करने के लिए मुर्गे-मुर्गियों और बत्तखों को मंगलवार को मारना शुरू कर दिया गया जबकि हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में फ्लू के मामले रिपोर्ट होने के बाद जम्मू कश्मीर ने अलर्ट घोषित कर दिया है और प्रवासी पक्षियों के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं।

केरल में पक्षियों के संक्रामक रोग के प्रकोप के बाद पड़ोसी कर्नाटक और तमिलनाडु ने निगरानी बढ़ा दी है और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केरल में फ्लू के कारण करीब 1700 बत्तखों की मौत हो गई है।

मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के रेसीडेंसी क्षेत्र में आठ दिन पहले मृत कौओं में बर्ड फ्लू के एच5एन8 वायरस की पुष्टि होने के बाद अब तक शहर में इसी प्रजाति के 155 पक्षी मरे पाए गए हैं। राजस्थान में झालावाड़ के बाद कोटा और बारां के पक्षियों में भी संक्रमण पाया गया है।

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है। महाराष्ट्र की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है।

हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने प्रदेश में पोल्ट्री पक्षियों में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए मंगलवार को कांगड़ा जिले के पोंग डैम लेक अभयारण्य के आसपास के इलाकों का सर्वेक्षण किया। इससे एक दिन पहले मृत प्रवासी पक्षियों के नमूनों में एच5एन8 पाया गया था।
हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अबतक 2700 प्रवासी पक्षी मृत मिले हैं। उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

केरल में अलप्पुझा और कोट्टायम में प्रभावित क्षेत्रों के एक किलोमीटर के दायरे में पक्षियों को मारने का अभियान शुरू किया गया। दोनों जिलों से भोपाल की प्रयोगशाला में भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के एक दिन बाद यह अभियान शुरू किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल ने सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत मंगलवार सुबह से दोनों जिलों के प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर की परिधि में बत्तखों, मुर्गियों और अन्य घरेलू पक्षियों को मारने की कार्रवाई शुरू कर दी।

अलप्पुझा जिला प्रशासन ने कहा कि कुट्टनाड क्षेत्र की चार पंचायतों नेदुमुदी, तकाजी, पल्लिप्पद और करुवत्ता में अभियान शुरू किया गया, जिसके बुधवार शाम तक पूरा होने की संभावना है। इन्हीं इलाकों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि अकेले करुवत्ता पंचायत क्षेत्र में ही करीब 12,000 पक्षियों को मारा जाएगा।

प्रशासन के मुताबिक, कोट्टायम जिले की प्रभावित नींदूर पंचायत में अब तक करीब 3,000 पक्षियों को मारा जा चुका है। नींदूर के एक बत्तख पालन केंद्र में बर्ड फ्लू के कारण करीब 1,700 बत्तखों की मौत हो गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए कुट्टनाड क्षेत्र में ही करीब 40,000 पक्षियों को मारा जाएगा।

हालात काबू में होने के बावजूद प्रशासन ने जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है, क्योंकि यह वायरस मनुष्य को भी संक्रमित करने की क्षमता रखता है।

अलप्पुझा के जिलाधिकारी ने कुट्टनाड और कार्थिकपल्ली तालुकाओं में मुर्गी और बत्तख समेत अन्य घरेलू पक्षियों के मांस, अंडों आदि की बिक्री और कारोबार पर रोक लगा दी है।

मध्य प्रदेश के इन्दौर में बर्ड फ्लू की आहट 29 दिसंबर को सुनाई पड़ी थी, जब रेसीडेंसी क्षेत्र के डेली कॉलेज परिसर में करीब 50 कौए मृत पाए गए थे। इनमें से दो कौओं के नमूने की भोपाल की एक प्रयोगशाला में जांच कराई गई तो इनमें एच5एन8 की पुष्टि हुई थी।

मध्य प्रदेश के पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक प्रमोद शर्मा ने मंगलवार को बताया, `पिछले आठ दिन के दौरान हमें रेसीडेंसी क्षेत्र के आस-पास कुल 155 कौए मरे मिले हैं। हमें लगता है कि इनकी मौत भी बर्ड फ्लू के एच5एन8 वायरस से हुई है क्योंकि इस इलाके के मरे कौओं में इस बीमारी की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।`

उन्होंने बताया, `शहर में अब तक कौओं के अलावा किसी भी अन्य प्रजाति के पक्षी में बर्ड फ्लू के एच5एन8 वायरस का संक्रमण नहीं मिला है।`

शर्मा ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों से 120 जीवित मुर्गे-मुर्गियों और सिरपुर तालाब क्षेत्र के 30 प्रवासी पक्षियों की बीट के नमूने लेकर इन्हें बर्ड फ्लू की जांच के लिए भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजा गया है। इनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रेसीडेंसी क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों को खोजने के लिए सर्वेक्षण जारी है, लेकिन अब तक किसी भी मनुष्य में बर्ड फ्लू के एच5एन8 वायरस का संक्रमण नहीं मिला है।

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बीच जम्मू-कश्मीर ने भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही सर्दियों के मौसम में केंद्र शासित प्रदेश में आए मेहमान पक्षियों की जांच के लिए नमूने एकत्र करने शुरू कर दिए हैं।

जम्मू- कश्मीर में अधिकारियों ने बताया कि पशुपालन एवं वन्यजीव विभाग के संयुक्त दलों ने मंगलवार को जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर स्थित घराना वेटलैंड (आर्द्रभूमि) का दौरा किया और जांच के वास्ते 25 पक्षियों के नमूने एकत्र किए ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई पक्षी घातक वायरस की चपेट में तो नहीं है?

तमिलनाडु सरकार ने पड़ोसी राज्य केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप होने के बाद मंगलवार को अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है तथा इससे मनुष्यों के प्रभावित होने के संभावित मामलों से निपटने के लिए आकस्मिक योजना की घोषणा की है।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा, ``एवियन इन्फ्लुएंजा तेजी से फैलता है और मनुष्यों के भी इससे प्रभावित होने की आशंका होती है। इसलिए एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने आकस्मिक योजना तैयार की है।``

कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र से लगने वाली सीमा पर स्थित जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।

राजस्थान के अधिकारियों ने बताया कि कोटा और बांरा जिलों के पक्षियों के नमूनों के जांच परिणामों में भी एवियन इंफ्लूएंजा पाया गया है।

राज्य के कृषि और पशुपालन विभाग के मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि राज्य के तीन जिलों--झालावाड़, कोटा और बारां-- में एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण पाया गया है और वायरस अन्य जगहों पर भी फैल रहा है जो चिंता का विषय है।

अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान के 33 जिलों में से 16 जिलों में मंगलवार सुबह तक पक्षियों की मौत का आंकड़ा 625 पहुंच गया। 11 जिलों के 86 नमूनों को जांच के लिये भेजा गया है।
 
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1021 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 16 मरीजों की मौत

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1021 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 16 मरीजों की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1021 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 231 मरीज, दुर्ग से 103, राजनांदगांव से 83, बालोद से 48, बेमेतरा से 16, कबीरधाम से 12, धमतरी से 44, बलौदा बाजार से 27, महासमुंद से 29, गरियाबंद से 10, बिलासपुर से 57, रायगढ़ से 54, कोरबा से 40, जांजगीर-चांपा से 25, मुंगेली से 8, जीपीएम से 3, सरगुजा से 62, कोरिया से 30, सूरजपुर से 45, बलरामपुर से 25, जशपुर से 29, बस्तर से 6, कोंडागांव से 4, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 3, कांकेर से 23, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1492 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 9111 है | 

 फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना कहर जारी: अब ये एक्ट्रेस पाई गई कोरोना पॉजिटिव

फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना कहर जारी: अब ये एक्ट्रेस पाई गई कोरोना पॉजिटिव

फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना सबको अपनी चपेट में लेने लगा है एक बार फिर वरुण धवन के साथ लीड रोल में नजर आ चुकीं ब्रिटिश एक्ट्रेस बनिता संधू को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह कोलकाता में फिल्म कविता एंड टेरेसा की शूटिंग कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था जो कि पॉजिटिव आया है। बनिता ने कोलकाता के सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

पढ़िए पूरी खबर-
बनिता 20 दिसंबर को कोलकाता आई थीं और उन्होंने उसी फ्लाइट में सफर किया था जिसमें म्यूटेंट कोरोना वायरस से संक्रमित यूथ ने ट्रैवल किया था। जब सोमवार दोपहर में उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया तो तुरंत जांच के लिए कदम उठाए गए कि कहीं वह नए प्रकार के कोरोना स्ट्रेन से ग्रसित तो नहीं हैं। इसके लिए उन्हें जल्द से जल्द सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 

सरकारी अस्पताल में इलाज से कतरा रही एक्ट्रेस-
23 वर्षीय बनिता ने सरकारी अस्पताल में इलाज कराने से ये कहते हुए इनकार कर दिया कि इस अस्पताल में बुनियादी इनफ्रास्ट्रक्चर मिसिंग है। ये कहते हुए उन्होंने हॉस्पिटल की एम्बुलेंस से बाहर आने से इनकार कर दिया। PTI की एक रिपोर्ट से मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने बताया, "हमें राज्य सचिवालय और स्वास्थ्य विभाग को इस बात की सूचना देनी पड़ी कि वह एम्बुलेंस से बाहर आने से इनकार कर रही हैं। वह वहां से जाना चाहती हैं। 

ब्रिटिश हाई कमीशन को इस बारे में सूचित किया गया क्योंकि इस तरह उन्हें जाने नहीं दिया जा सकता था। ये प्रोटोकॉल के विरुद्ध था। इतना ही नहीं इस बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस आई और उन्होंने एम्बुलेंस को चारों तरफ से घेर लिया ताकि वो वहां से निकल नहीं पाएं। जानकारी के मुताबिक काफी सीनियर डॉक्टर ने बनिता को काउंसिल किया जिसके बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 
BIG BREAKING : इस तारीख से शुरू हो सकता है संसद का बजट सत्र, और इस तारीख को पेश होगा बजट भी

BIG BREAKING : इस तारीख से शुरू हो सकता है संसद का बजट सत्र, और इस तारीख को पेश होगा बजट भी

नई दिल्ली, संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो सकता है. सूत्रों ने बताया कि संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीपीए) ने बजट सत्र का पहला हिस्सा 29 जनवरी से 15 फरवरी तक, दूसरा हिस्सा आठ मार्च से आठ अप्रैल तक आयोजित करने की सिफारिश की है.

सूत्रों ने सीसीपीए की सिफारिशों का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे, एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा.

संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा. बता दें कि शीत सत्र नहीं बुलाए जाने के चलते विपक्षी दलों ने सरकार की आलोचना की थी. विपक्ष का कहना था कि किसानों के मुद्दे पर चर्चा से सरकार बच रही है.

 

BIG BREAKING : गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन

BIG BREAKING : गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे. ANI के अनुसार, कोरोना वायरस के नए स्ट्रे न के मामले बहुत ही तेजी से बढ़ने के कारण ब्रिटेन ने यह कदम उठाया है. 

 

 कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप: कई शहरों में चिकन-अंडा बिकने पर लगाया गया बैन

कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप: कई शहरों में चिकन-अंडा बिकने पर लगाया गया बैन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) से पुरे देश में अभी तक हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद एक और वायरस ने एंट्री मारकर दहशत का मौहोल बना दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाद हिमाचल और केरल तक बर्ड फ्लू से दहशत मच गई है, जिसे देखते हुए राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी किया है। केरल ने तो इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है।केरल ने बर्ड फ्लू को आपदा घोषित कर दिया है तो मध्य प्रदेश के मंदसौर में अंडे और चिकन की दुकानें बंद करा दी गई हैं। 

पढ़िए पूरी खबर-
बता दे की मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर से 3 जनवरी तक 376 कौओं की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 142 मौतें इंदौर में हुई हैं। इसके अलावा मंदसौर में 100, आगर-मालवा में 112, खरगोन जिले में 13, सीहोर में 9 कौओं की मौत हुई है. पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि ‘कौओं के सैम्पल भोपाल की स्टेट डी.आई. लैब भेजे गए हैं। इंदौर और मंदसौर से भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है |

मांस व अंडा बेचने पर प्रतिबंध-
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पॉन्ग डैम की झील में हजारों की संख्या में मारे गए प्रवासी पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन पक्षियों की मौत की वजह बर्ड फ्लू ही पाई गई है। मारे गए प्रवासी पक्षियों के सैम्पल भोपाल की लैब में भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में H5N1 (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू का पता लगने पर प्रशासन ने डैम के नजदीक मांस व अंडा बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
 
बड़ी खबर: होटल में छापे-मारी के दौरान फिल्‍म ऐक्‍ट्रेस रंगे हाथो गिरफ्तार

बड़ी खबर: होटल में छापे-मारी के दौरान फिल्‍म ऐक्‍ट्रेस रंगे हाथो गिरफ्तार

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही फिल्‍म इंडस्‍ट्री में ड्रग्‍स कनेक्‍शन को लेकर खूब धर-पकड़ हो रही है। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में चल रहे ड्रग रैकेट पर नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो का शिकंजा कसता जा रहा है। बीते शनिवार को एनसीबी ने महाराष्‍ट्र और गोवा में कई जगहों पर छापेमारी की। ड्रग्‍स सप्‍लाई चेन पर लगाम लगाने में एनसीबी इन दिनों पूरी मुस्‍तैदी से जुटी हुई है। इसी कड़ी में साउथ इंडियन फिल्‍मों की ऐक्‍ट्रेस श्‍वेता कुमारी को एनसीबी ने हिरासत में लिया है। श्‍वेता को मुंबई के होटल से पकड़ा गया।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक एनसीबी ने मुंबई के क्राउन बिजनेस होटल में छापेमारी के दौरान 400 ग्राम एमडी बरामद किया है। ऐक्‍ट्रेस श्‍वेता कुमारी हैदराबाद की रहने वाली हैं और फिलहाल हिरासत में है। श्‍वेता कुमारी साउथ इंडियन इंडस्‍ट्री में लो-बजट फिल्‍मों में नजर आती हैं। उन्‍होंने 2015 में कन्‍नड़ फिल्‍म ’रिंग मास्‍टर’ में भी काम किया है।

एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े ने बताया कि ऐक्‍ट्रेस के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्‍ट के तहत केस दर्ज किया गया है। ब्‍यूरो ने कई पेडलर्स को भी गिरफ्तार किया है। ब्‍यूरो का मानना है कि इस पूरे मामले में फाइनेंश‍यिल ऐंगल से गहन जांच करने की जरूरत है, ताकि पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश हो सके।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही फिल्‍म इंडस्‍ट्री में ड्रग्‍स कनेक्‍शन को लेकर खूब धर-पकड़ हो रही है। बीते साल सितंबर महीने में सैंडलवुड की ऐक्‍ट्रेस रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को भी गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों भी कन्‍नड़ फिल्‍म इंडस्‍ट्री से ताल्‍लुक रखती हैं।
 ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब खेल मंत्री ने दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब खेल मंत्री ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक झटके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लग रहा है। पहले शुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की सभी पदों से इस्तीफा दिया। अब मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है। लक्ष्मी रतन शुक्ला बंगाल सरकार में खेल मंत्री थे। उन्होंने मंत्रीपद के साथ ही हावड़ा जिलाध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया है। इस्तीफा देने के बाद भी फिलहाल वो तृणमूल कांग्रेस से ही विधायक हैं। 
 नीलगाय से टकराई मोटरसायकल, हादसे में दो की मौत एक युवक गंभीर रूप से घायल

नीलगाय से टकराई मोटरसायकल, हादसे में दो की मौत एक युवक गंभीर रूप से घायल

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में टोडा करैरा मंदिर के पास एक मोटरसायकल के वन्य पशु नीलगाय से टकरा जाने से मोटरसायकल सवार एक महिला और उसके पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।


जिले के टोडा गांव का निवासी भोला (22) कल संगीता यादव (26) और यश (7) वर्ष के साथ मोटरसायकल से लाही गांव जा रहे थे। तभी टोडा मंदिर के पास उनकी मोटरसायकल नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में संगीता और उसके पुत्र यश की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके उपचार के लिए उत्तरप्रदेश के झांसी ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 पति बना अनिल कपूर: पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर प्रेमिका को सौंप दिया अपना पति

पति बना अनिल कपूर: पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर प्रेमिका को सौंप दिया अपना पति

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक लव ट्राएंगल का मामला सामने आया है जहां पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर प्रेमिका को अपना पति सौंप दिया है। फैमिली कोर्ट में कुछ दिनों पहले एक शिकायत में एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि पापा के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला के साथ अफेयर के कारण घर में झगड़े होते रहते हैं. इसकी वजह से घर का माहौल खराब रहता है और शिकायत करने वाली बच्ची और उसकी बहन का पढ़ाई में मन नहीं लगता।

पढ़िए पूरी खबर-
नाबालिग की शिकायत के बाद पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया तो पता चला कि पति का जिस महिला के साथ अफेयर चल रहा है वो उम्र में उससे बड़ी है और उसके ऑफिस में ही काम करती है। पति और उसकी प्रेमिका साथ में रहना चाहते हैं लेकिन पत्नी को यह मंजूर नहीं। कई चरणों की काउंसलिंग के बाद आखिरकार समस्या का समाधान निकल गया। प्रेमिका ने अपना एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपये अपने प्रेमी की पत्नी को दिए जिसके बाद उसे अपना प्यार मिल गया।

काउंसलर के मुताबिक पत्नी का कहना था कि शादी के इतने सालों के बाद जब पति और उसके बीच में मधुर संबंध नहीं रहे तो उसके साथ रहना उसे पसंद नहीं था, इसलिए उसने फैसला किया कि आगे के जीवन को अपनी बेटियों के भविष्य को सुधारने में बिताएगी इसलिए वह इस कठिन फैसले के लिए तैयार हो पाई।
 लॉकडाउन: कोरोना के नए स्ट्रेन ने मचाया हाहाकार, देश में फरवरी माह के मध्य तक लगा लॉकडाउन

लॉकडाउन: कोरोना के नए स्ट्रेन ने मचाया हाहाकार, देश में फरवरी माह के मध्य तक लगा लॉकडाउन

लंदन/नई दिल्ली। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन के बढ़ते संकट के बीच फिर से देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी के चलते फरवरी माह के मध्य तक एक नया लॉकडाउन लगा दिया है और लोगों से आने-अपने घरों में रहने की अपील की है।
 

दरअसल कोरोना वायरस के नए रूप के चलते यह महामारी और भी खतरनाक रूप लेकर और अधिक संक्रामक बन गई है। यहां अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 27,000 हो गई है जो अप्रैल 2020 के मुकाबले कहीं अधिक है।
 

देश को संबोधित करते हुए पीएम जॉनसन ने कहा कि तेजी से फैल रहे संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में ब्रिटेन एक निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने मार्च 2020 में लगाए लॉकडाउन की तरह ही संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की जिसमें स्कूल और कारोबार बंद रहेंगे।
 
 
जॉनसन ने कहा, `आज हमारे अस्पताल कोविड-19 के कारण पहले के मुकाबले कहीं अधिक दबाव में हैं। यह साफ है कि वायरस के इस नए रूप को काबू में करने के लिए हमें मिलकर बहुत कुछ करने की जरूरत है। इंग्लैंड में हमें राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाना होगा जो इस वायरस से मुकाबला करने के लिहाज से बहुत सख्त हो। इसका मतलब यह है कि सरकार एक बार फिर आपको घर पर रहने का निर्देश दे रही है।`
 

 
जॉनसन ने कहा, `हम हमारे इतिहास का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चला रहे हैं। ब्रिटेन में पूरे यूरोप के मुकाबले कहीं अधिक संख्या में लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। यदि सबकुछ उम्मीद के मुताबिक रहा तो फरवरी तक चार शीर्ष प्राथमिकता वाले समूह के सभी लोगों को हम टीके की पहली खुराक दे सकेंगे जिसके बाद कई पाबंदियों को हटाना संभव हो पाएगा।`
 

जॉनसन ने संबोधन में लोगों से कहा कि बहुत जरूरी खरीदारी करने, नियमित व्यायाम करने या चिकित्सा कारणों से ही वे बाहर निकलें। जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन `संघर्ष के अंतिम चरण` में प्रवेश कर रहा है।
 
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने की राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के तिथि की घोषणा, देखे आदेश

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने की राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के तिथि की घोषणा, देखे आदेश

रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 से संबंध में आज आदेश जारी करते हुए परीक्षा के दिनांक की घोषणा की है । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आदेश में राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 15 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को दो पाली में परीक्षा आयोजित होना है ।

देखें आदेश :- 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1147 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, राजधानी रायपुर से मिले सर्वाधिक मरीज, हुई 10 मौते

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1147 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, राजधानी रायपुर से मिले सर्वाधिक मरीज, हुई 10 मौते

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1147 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 140 मरीज, दुर्ग से 139, राजनांदगांव से 77, बालोद से 51, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 25, धमतरी से 41, बलौदा बाजार से 50, महासमुंद से 43, गरियाबंद से 12, बिलासपुर से 89, रायगढ़ से 61, कोरबा से 55, जांजगीर-चांपा से 75, मुंगेली से 18, जीपीएम से 4, सरगुजा से 52, कोरिया से 52, सूरजपुर से 29, बलरामपुर से 20, जशपुर से 32, बस्तर से 6, कोंडागांव से 6, दंतेवाड़ा से 5, सुकमा से 4, कांकेर से 26, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1170 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 9766 है | 

सरकार और किसानों की बैठक बेनतीजा, अगली बातचीत अब इस तारीख को...

सरकार और किसानों की बैठक बेनतीजा, अगली बातचीत अब इस तारीख को...

नई दिल्ली. सरकार और किसानों के बीच सातवें दौर की बैठक खत्म हो गई. दोनों पक्षों के बीच तीन घंटे त चली ये बैठक बेनतीजा रही. अब अगले दौर की बैठक 8 जनवरी को होगी. किसान संगठनों (Farmer Organization) के प्रतिनिधि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर कायम हैं. हालांकि सरकार की ओर से कहा गया है कि वह कानूनों को वापस नहीं लेगी पर वह संशोधन के लिए तैयार है. सूत्रों ने बताया कि करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद दोनों पक्षों ने भोजनावकाश लिया. उन्होंने बताया कि सरकार इन कानूनों को निरस्त नहीं करने के रूख पर कायम है और समझा जाता है कि उसने इस विषय पर विचार के लिये समिति गठित करने का सुझाव दिया है.

इसके अलावा अनाज की खरीद प्रणाली से जुड़ी न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) की कानूनी गारंटी देने की किसानों की महत्वपूर्ण मांग पर भी गतिरोध कायम है. किसान संगठन के प्रतिनिधि अपने लिये खुद भोजन लेकर आये थे. भोजन अवकाश के दौरान ‘लंगर’ लगा. हालांकि 30 दिसंबर की तरह आज केंद्रीय नेता लंगर में शामिल नहीं हुए और भोजनावकाश के दौरान अलग से चर्चा करते रहे.

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेलवे, वाणिज्य और खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री एवं पंजाब से सांसद सोम प्रकाश ने विज्ञान भवन में 40 किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू की. सूत्रों ने बताया कि मौजूदा प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के साथ बैठक शुरू हुई.

30 दिसंबर को हुई थी छठे दौर की वार्ता
इससे पहले, सरकार और किसान संगठनों के बीच छठे दौर की वार्ता 30 दिसंबर को हुई थी. उस दौरान पराली जलाने को अपराध की श्रेणी से बाहर रखने और बिजली पर रियायत जारी रखने की दो मांगों पर सहमति बनी थी.

सूत्रों ने बताया कि तोमर ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और मौजूदा संकट के जल्द समाधान के लिए सरकार की रणनीति पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि तोमर ने सिंह के साथ संकट का समाधान निकालने के लिए ‘बीच का कोई रास्ता’ निकालने को लेकर सभी मुमकिन विकल्पों पर चर्चा की.

केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक महीने से ज्यादा समय से हजारों किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इनमें से ज्यादातर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के किसान हैं. राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में भीषण ठंड के अलावा पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश और प्रदर्शन स्थल पर जलजमाव के बावजूद किसान अपनी मांग पर डटे हुए हैं.

 

 कुत्तों से फैलने वाला वायरस बना बाघों के लिए खतरा, बचाने के लिए होगा टीकाकरण

कुत्तों से फैलने वाला वायरस बना बाघों के लिए खतरा, बचाने के लिए होगा टीकाकरण

देहरादून। बाघ से कुत्तों को खतरा होने की बात तो आम है, लेकिन यह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे कि कुत्ते बाघों के लिए जानलेवा हो सकते हैं। हां आप सही समझ रहे हैं। देश में बाघों को कुत्तों से खतरा पैदा हो गया है। यह हम नहीं कर रहे हैं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने इस खतरे को भांपते हुए देश के सभी टाइगर रिजर्व के लिए स्टेंडर्ड आपरेटिंग सिस्टम (एसओपी) जारी कर दिया है। इसमें टाइगर रिजर्व के आसपास के गांव में रह रहे आवारा कुत्तों का बंध्याकरण और टीकाकरण करने समेत कई निर्देश दिए गए हैं।

देश में बाघों के संरक्षण और संवर्धन के लिए बनायी गई एनटीसीए ने टाइगर रिजर्व के आसपास रह रहे कुत्तों से बाघों को खतरा बताया है। इसके साथ ही देश के सभी 50 टाइगर रिजर्व को मामले में एसओपी जारी की है। एसओपी जारी करने के पीछे तीन प्रमुख वजह बतायी जा रही हैं। जिसमें कुत्तों से टाइगर और वन्यजीवों को बीमारी फैलने का खतरा, वन्यजीवों के शिकार का खतरा पैदा हो गया है। यही नहीं कुत्तों के अपनी नस्ल के जंगली जानवरों से प्रजनन का खतरा भी पैदा हो गया है। 

वन्यजीव प्रतिपालक को दी जिम्मेदारी-
एनटीसीए ने सभी राज्यों के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालकों को इस एसओपी को लागू कराने की जिम्मेदारी दी है। एनटीसीए ने एसओपी को लागू कराने के लिए एनजीओ,पंचायतों व जानवरों को बचाने के लिए काम करने वाली संस्थाओं समेत वन अधिकारी आदि की मदद लेने को कहा है। 

इस वायरस से है खतरा-
कुत्तों से फैलने वाला एक वायरस, कैनाइन डिसटेंपर वायरस (सीडीवी) बाघों के लिए खतरा बन गया है। पूर्व में इस वायरस को बाघों में चिन्हित भी किया गया है। जानकारों का मानना है कि यह वायरस इतना खतरनाक है कि अगर ये टाइगर रिजर्व में फैल जाए तो बाघों के संरक्षण पर गंभीर असर पड़ सकता है।

पूर्व में आ चुके हैं मामले सामने-
जानकारों के अनुसार कुत्तों से बाघ तक बीमारी पहुंचने के मामले काफी पहले सामने आ चुके हैं। यूपी के दुधवा नेशनल पार्क और मध्य प्रदेश के पन्ना नेशनल पार्क में कुत्तों से पहुंची बीमारी के चलते बाघ की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने जानकारी देते हुए बताया कि एनटीसीए ने टाइगर रिजर्व को लेकर एसओपी जारी की है। इस मामले में एनजीओ व पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था आदि का सहयोग लेकर काम किया जा रहा है। 
 दिल का दौरा पडऩे से इस मशहूर कवि एवं गीतकार का निधन, सीएम सहित दिग्गजों ने जताया शोक

दिल का दौरा पडऩे से इस मशहूर कवि एवं गीतकार का निधन, सीएम सहित दिग्गजों ने जताया शोक

तिरुवनंतपुरम। मलयालम के मशहूर कवि एवं गीतकार अनिल पनाचूरन का रविवार रात को एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पडऩे के कारण निधन हो गया। कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद पनाचूरन (55) का कोल्लम जिले के अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालांकि, बाद में उन्हें देर शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में लाया गया था।शाम करीब आठ बजकर 20 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

अनिल को कई फिल्मों में लिखे गए शानदार गीतों के लिए जाना जाता है। उनकी लिखी कई कविताएं केरलवासियों के बीच खासी लोकप्रिय हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता रमेश चेन्नितला समेत कई हस्तियों ने कवि के निधन पर शोक व्यक्त किया। अनिल को कई फिल्मों में लिखे गए शानदार गीतों के लिए जाना जाता हैं। उनकी लिखी कई कविताएं केरलवासियों के बीच खासी लोकप्रिय हैं।

TMC के आंतरिक सर्वे में पार्टी को नुकसान, बीजेपी को मिल रही हैं इतनी सीटें, जानिये किसे कितनी सीट मिलने का अनुमान है

TMC के आंतरिक सर्वे में पार्टी को नुकसान, बीजेपी को मिल रही हैं इतनी सीटें, जानिये किसे कितनी सीट मिलने का अनुमान है

कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ही सत्तारूढ़ टीएमसी और राज्य में अपनी जगह बनाने की कोशिशों में लगी बीजेपी जीत के दावे कर रही है. इन दावों के बीच अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की जनता की नब्ज़ टटोलने की कोशिश की है. सूत्रों के मुताबिक टीएमसी के आंतरिक सर्वे में ये बात निकलकर सामने आई है कि पार्टी 190 सीटों के सास पास जीत सकती है. बता दें कि साल 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत हासिल की थी.
टीएमसी का इंटरनल सर्वे बता रहा है कि राज्य में बीजेपी को 98 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है. इस सर्वे के मुताबिक इस बार सीएम ममता बनर्जी की पार्टी को 51 फीसदी से थोड़ा ज़्यादा वोट मिल सकता है.
टीएमसी सूत्रों का कहना है कि इस बार के चुनाव में दार्जिलिंग, बीरभूम, मालदा , मुर्शिदाबाद , कूचबिहार, पश्चिम बर्धमान, नदिया और कोलकाता जिले में टीएमसी का वोट प्रतीशत बढ़ सकता है. हालांकि बीजेपी इस सर्वे को गंभीरता से नहीं ले रही है. टीएमसी नेता और राज्यसभा सांसद शांतनु सेन का दावा है कि बंगाल के अलग-अलग जिलों में लोग सरकार के काम काज से खुश हैं.

2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजों को अगर देखें, तो बीजेपी विधानसभा के हिसाब से 121 सीटों पर आगे चल रही थी. बंगाल में 148 मैजिक फिगर है. बीजेपी के बड़े नेताओं का मानना है कि जिस तरह की विरोधी लहर है, उसमें बीजेपी ही सरकार बनाएगी. साथ ही साथ टीएमसी के छोटे बड़े नेता हर रोज़ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. इससे बीजेपी राज्य में और मज़बूत हो रही है.

बीजेपी के कई नेताओं के मुताबिक पार्टी इस बार बंगाल में कम से कम 155 से लेकर 160 सीटें जीत रही है. बीजेपी ने इस बार बंगाल को पांच जोन में बांटकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. इसमें नॉर्थ बंगाल के सारे जिलों को मिलाकर नार्थ बंगाल जोन बनाया गया है. यहां 54 सीटें है और पार्टी सूत्रों के मुताबिक यहां बीजेपी 30 से 35 सीटें जीत सकती है.
पहाड़ी इलाके के बड़े नेता विमल गुरुंग इस बार बीजेपी के खिलाफ हैं. इसलिए वहां 7 लोकसभा केंद्रो में से 2 से ज़्यादा पर जीत हासिल करना बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा. हालांकि विरोधी लहर की वजह से बीजेपी काफी उम्मीद में है. इसके अलावा बीजेपी बाकी जोन में भी शानदार सफलता की उम्मीद लेकर चल रही है.

 

पुलिस ने बरामद की 485 कार्टून विदेशी शराब, लाखों रुपये आंकी गई शराब की कीमत

पुलिस ने बरामद की 485 कार्टून विदेशी शराब, लाखों रुपये आंकी गई शराब की कीमत

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र से पुलिस ने ट्रक पर लदी 485 कार्टन विदेशी शराब बरामद की।
बिस्कुट फैक्ट्री के निकट पुलिस देर रात गश्त कर रही थी तभी एक ट्रक को लावारिस हालत में खड़ा पाया गया।
 
 
ट्रक की तलाशी के दौरान 485 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी। बरामद शराब की कीमत करीब 45 लाख रूपया है। मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 इस बड़े होटल में इन्वेस्टीगेशन टीम का छापा: फरार ड्रग माफिया के आठ फोन और दस्तावेज जब्त

इस बड़े होटल में इन्वेस्टीगेशन टीम का छापा: फरार ड्रग माफिया के आठ फोन और दस्तावेज जब्त

इंदौर। ड्रग कनेक्शन की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने इंदौर के साउथ तुकोगंज स्थित होटल साउथ एवेन्यू में छापा मारा। पुलिस ने यहां से फरार हुए ड्रग माफिया साधक याज्ञक उर्फ सम्राट के रूम (107) से आठ मोबाइल, दस्तावेज और कपड़े जब्त किए हैं। पुलिस सार्थक की आय के स्त्रोत की जांच पड़ताल कर रही है। विजय नगर पुलिस ने कंचनबाग स्थित वर्षा अपार्टमेंट निवासी सार्थक के कर्मचारी अमन उर्फ किशन पुत्र सूर्यकांत वैरागी को एमडीएमए के साथ गिरफ्तारकिया था। पूछताछ में अमन ने बताया कि वह सेठ (सार्थक) के लिए ड्रग रखता है। संचालक दिनेश डाबर से पूछताछ की और सार्थक के आने-जाने व मिलने वालों की पहचान के लिए डीवीआर भी जब्त कर लिया। पुलिस को अमन के साथ भूमाफिया बॉबी छाबड़ा के फोटो भी मिले हैं।