BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : आज भी रायपुर से मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, प्रदेश में कुल 1829 नए मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : आज भी रायपुर से मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज, प्रदेश में कुल 1829 नए मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1829 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 220 मरीज, दुर्ग से 130, राजनांदगांव से 155, बालोद से 98, बेमेतरा से 35, कबीरधाम से 36, धमतरी से 58, बलौदा बाजार से 93, महासमुंद से 92, गरियाबंद से 26, बिलासपुर से 119, रायगढ़ से 167, कोरबा से 153, जांजगीर-चांपा से 149, मुंगेली से 29, जीपीएम से 5, सरगुजा से 43, कोरिया से 20, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 17, जशपुर से 35, बस्तर से 25, कोंडागांव से 9, दंतेवाड़ा से 29, सुकमा से 12, कांकेर से 30, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 10, अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 827 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22815 है | 

 मु्न्नाभाई MBBS जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज फिल्म अभिनेता का निधन, सोशल मीडिया में बेटे ने दी जानकारी

मु्न्नाभाई MBBS जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज फिल्म अभिनेता का निधन, सोशल मीडिया में बेटे ने दी जानकारी

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के एक्टर वरुण बडोला के पिता विश्व मोहन बडोला का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, विश्व मोहन बडोला का निधन सोमवार आधी रात को हुआ। उनके निधन की जानकारी वरुण बडोला ने इंस्टाग्राम पर दी है।

इन फिल्मों में काम कर चुके थे विश्व मोहन बडोला-
आपको बता दें कि 84 साल की उम्र में विश्व मोहन बडोला ने अंतिम सांस ली। वो टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। विश्व मोहन बडोला ने कई फ़िल्मों, धारावाहिकों और थिएटर में लम्बा काम किया। विश्व मोहन बडोला स्वदेश, जोधा अकबर, प्रेम रतन धन पायो और मु्न्नाभाई MBBS जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे। इसके अलावा उन्होने अक्षय कुमार की फिल्म जॉली LLB 2 में अक्षय के पिता का रोल निभाया था।

बेटे ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट के जरिए दी श्रद्धांजलि-
- वरुण बडोला ने अपने पिता की याद में इंस्टाग्राम पर एक बहुत इमोशनल पोस्ट लिखी है। उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि उनके पिता ने कभी उन्हें बिठाकर कुछ सिखाया नहीं, बल्कि उन्होंने अपना जीवन मुझे सिखाने के लिए जीया है।

- वरुण ने अपने पिता की याद में आगे लिखा है कि अक्सर माता-पिता की शिकायत होती है कि उनके बच्चे उनकी बात नहीं सुनते हैं, लेकिन मेरे पिता को कभी मुझसे कोई शिकायत नहीं रही। वरुण ने आगे लिखा कि उन्होंने सिर्फ मुझे सिखाने के लिए अपना जीवन जीया है। उन्होंने ऐसी मिसाल पेश की कि मेरे सामने उसे मानने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। अगर आपको लगता है कि मैं अच्छा कलाकार हूं, तो इसके लिए वही ज़िम्मेदार हैं। अगर मैं लिखता हूं तो इसका श्रेय उन्हें ही जाता है। अगर मुझमें गायकी का उनका दशांश हुनर भी होता तो मैं सिंगर बन जाता।
 प्रेमी ने उतारा प्रेमिका के साथ साथ घर वालो को मौत के घाट, आरोपी ने वीडियो बनाकर बताई मर्डर की वजह

प्रेमी ने उतारा प्रेमिका के साथ साथ घर वालो को मौत के घाट, आरोपी ने वीडियो बनाकर बताई मर्डर की वजह

पंजाब।  पंजाब के भटिंडा से ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। प्रेमी ने प्रेमिका के घर पहुंच उसे और उसके माता-पिता को गोली से उड़ा दिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो बना पूरी वारदात की वजह भी बताई। बाद में उसने भी गोली मारकर कर खुदकुशी कर ली। तिहरे हत्याकांड को बठिंडा की कमला नेहरू कालोनी में अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपी युवकरन सिंह ने जाते समय कार में बैठकर वीडियो बनाया था, जो पुलिस के हाथ लगा है।

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस की ओर से मीडिया को जारी वीडियो में आरोपी युवकरन सिंह कह रहा है कि- उसकी प्रेमिका उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। यही वजह है कि उसने प्रेमिका सिमरन कौर और उसके माता-पिता की हत्या करने का कदम उठाया। वीडियो में युवकरन कह रहा है कि- मैं तो प्रेमिका और उसके माता-पिता को मारने ही आया था। घर में किसी से मिलने जाने की बात बोलकर आया हूं। मामले में उसके परिवार के किसी भी सदस्य की कोई भूमिका नहीं है। उनको तो पता ही नहीं कि मैं हत्या करने जा रहा हूं।

उधर, एसएसपी विर्क ने बताया कि हत्याकांड की गुत्थी मृतका सिमरन कौर के मोबाइल की कॉल डिटेल से सुलझी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल्स निकलवाई तो उसमें से युवकरन सिंह का मोबाइल नंबर मिला, जिसकी लोकेशन रविवार रात कमला नेहरू कलोनी के समीप मिली। इसके बाद पुलिस जब युवकरन सिंह के घर पहुंची तो पता चला कि उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने जब उसका मोबाइल कब्जे में लिया उससे वीडियो मिला।
 जोधपुर कोर्ट ने सुनी आसाराम की गुहार, जमानत याचिका पर जनवरी में होगी सुनवाई

जोधपुर कोर्ट ने सुनी आसाराम की गुहार, जमानत याचिका पर जनवरी में होगी सुनवाई

जोधपुर। यौन शोषण के आरोप में सात साल से जेल में बंद आसाराम को कोर्ट की तरफ से थोड़ी राहत मिली है। राजस्थान की जोधपुर हाईकोर्ट आसाराम बापू की जमानत याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गया है। जनवरी के महीने में आसाराम की याचिका पर सुनवाई की जाएगी। जोधपुर हाईकोर्ट की जस्टिस संदीप मेहता और रामेश्वरलाल व्यास की खंडपीठ ने आसाराम की याचिका को स्वीकार कर लिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: जाने-माने फिल्म और टीवी अभिनेता की मौत, किडनी की समस्या से थे ग्रस्त

वहीं अब इस मामले में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सुनवाई होगी। दरअसल, आसाराम ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए सुनवाई करने की मांग की थी और याचिका दाखिल की थी। अपनी याचिका में आसाराम ने कहा था कि उसकी उम्र 80 साल की हो चुकी है और साल 2013 से जेल के अंदर हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता जगमाल चौधरी और प्रदीप चौधरी की ओर से आसाराम की ये याचिका पेश की गई थी।
 
 
बता दें कि साल 2013 से आसाराम जोधपुर जेल में बंद है। आसाराम पर रेप का आरोप लगाया गया था। एक नाबालिग लड़की की ओर से आश्रम में आसाराम के जरिए रेप करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद आसाराम को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं मामले में आसाराम पर पोक्सो, जुवेनाइनल जस्टिस एक्ट, आपराधिक षडयंत्र और रेप करने के साथ ही कई अन्य मामलों के तहत केस दर्ज है।

उम्रकैद की सजा-
वहीं सात साल से जेल में बंद आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। अप्रैल 2018 में जोधपुर स्पेशल कोर्ट की ओर से आसाराम को नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के मामले में दोषी पाया था। जिसके बाद कोर्ट ने आसाराम को सजा भी सुनाई थी। कोर्ट ने आसाराम को पोक्सो एक्ट के तहत उम्रकैद और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।
भाजपा नेता पर लगा दलितों की जमीन हड़पने का आरोप, जाने पूरा मामला

भाजपा नेता पर लगा दलितों की जमीन हड़पने का आरोप, जाने पूरा मामला

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत उर्फ़ जय पंडा और उनकी पत्नी जगी मंगत पंडा के ऊपर अब ख़तरे के बादल मंडराने लगे हैं।
दलितों की ज़मीन हड़प करने के कथित आरोप में ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दोनों के ख़िलाफ़ एक केस दायर किया है। पंडा दंपति ने इस मामले में ओडिशा हाईकोर्ट में पुलिस के केस के ख़िलाफ़ एक याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने शुक्रवार को ख़ारिज कर दिया। साथ ही अदालत ने पांच नवंबर को जय और जगी को दी गई अंतरिम सुरक्षा हटा दी। हाईकोर्ट के इस निर्णय के बाद जय और जगी की गिरफ़्तारी का रास्ता साफ़ हो गया है।
 
 
क्या है मामला?
31 अक्तूबर को ओडिशा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और ओडिशा भूसंस्कार क़ानून के तहत ओडिशा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड (ओआईपीएल) के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की थी। जय और जगी इस कंपनी के प्रमोटर हैं। 

ओआईपीएल पर आरोप है कि 2010 से 2013 के बीच कंपनी ने खुर्दा ज़िले के सारूआ गांव में ग़ैर-क़ानूनी ढंग से 22 दलितों से 7.924 एकड़ ज़मीन ख़रीदी।ग़ौरतलब है कि ओडिशा में आदिवासियों और दलितों की ज़मीन को ग़ैर-आदिवासी/दलित नहीं ख़रीद सकते हैं। केवल विशेष परिस्थितियों में और ज़िलाधीश की अनुमति मिलने पर ही एक दलित, किसी ग़ैर-दलित को अपनी ज़मीन बेच सकता है। लेकिन ऐसी अनुमति मिलना आमतौर पर काफ़ी मुश्किल होता है।
 

ओआईपीएल पर आरोप है कि उसने इस क़ानून से बचने के लिए रवि सेठी नाम के अपने एक दलित कर्मचारी का इस्तेमाल किया, जो पंडा परिवार के ओड़िया टीवी चैनल `ओटीवी` में ड्राइवर की नौकरी किया करते थे।

एफ़आईआर के अनुसार ओआईपीएल ने रवि के ज़रिए 22 दलितों से ज़मीन ख़रीदवा कर अपने नाम करवा लिया। आरोप ये भी है कि ख़रीद-फ़रोख़्त के दस्तावेज़ में तो यह दिखाया गया है कि रवि ने यह ज़मीन 22 लाख में ख़रीदी और फिर उस ज़मीन को ओआईपीएल को 65 लाख में बेच दिया लेकिन असल में रवि और ओआईपीएल के बीच पैसे का कोई लेनदेन नहीं हुआ। केवल ज़मीन संबंधी काग़ज़ात पर उसके हस्ताक्षर लिए गए। एफ़आईआर में बताया गया है कि रवि का वेतन सिर्फ़ आठ हज़ार रुपये प्रति महीना था और 22 लाख देकर ज़मीन ख़रीदने की उनकी हैसियत नहीं थी।

एफ़आईआर दर्ज करने के अगले ही दिन यानी एक नवंबर को पुलिस ने ओआईपीएल के तत्कालीन निदेशक और ओटीवी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफ़ओ) मनोरंजन सारंगी को गिरफ़्तार कर लिया था।

मामला हाईकोर्ट में-
पुलिस केस को चुनौती देते हुए जय और जगी ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसमें इस संदर्भ में दर्ज एफ़आईआर को ख़ारिज किए जाने की अपील की गई थी। पांच नवंबर को मामले की पहली सुनवाई में जय और जगी ने यह कहकर कोर्ट से सुरक्षा माँगी थी कि पुलिस उन दोनों को गिरफ़्तार कर सकती है क्योंकि वे दोनों इस कंपनी के प्रमोटर हैं। हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी और मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 नवंबर की तारीख़ मुक़र्रर की।

13 नवंबर की सुनवाई में मनोरंजन सारंगी ने उन्हें मुक़दमे से बाहर रखे जाने की अपील की क्योंकि वे इस बीच ओआईपीएल के निदेशक पद और ओटीवी के सीएफ़ओ पद से भी इस्तीफ़ा दे चुके हैं। हाईकोर्ट ने उनके आवेदन को स्वीकार किया और उन्हें इस मामले से बाहर रखने का आदेश जारी कर दिया। लेकिन मुख्य याचिका पर अपनी राय संरक्षित रखते हुए पाँच नवंबर को पंडा दंपति को दी गई अंतरिम सुरक्षा की अवधि मामले पर अंतिम फ़ैसला होने तक बढ़ा दी गई थी।

पिछले शुक्रवार को मामले पर अपना फ़ैसला सुनाते हुए न्यायाधीश बीपी राऊतराए की खंडपीठ ने पंडा दंपति द्वारा दायर याचिका को यह कहकर ख़ारिज कर दिया कि इस समय मामले की जाँच में कोर्ट के हस्तक्षेप करने की कोई आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने उनकी इस दलील को स्वीकार नहीं किया कि यह मामला सत्तारूढ़ पार्टी के द्वेष और ग़लत मंशा का नतीजा है।

कोर्ट ने कहा कि इस आरोप को साबित करने के लिए आवेदनकारियों की ओर से कोई दस्तावेज़ पेश नहीं किया गया। साथ ही खंडपीठ ने उन्हें दी गई अंतरिम सुरक्षा भी हटा दी। 

इस फ़ैसले के बाद अब जय और जगी की गिरफ़्तारी के लिए रास्ता साफ़ हो गया है। हालांकि उन्हें सचमुच गिरफ़्तार किया जाएगा या नहीं, इस बारे में पुलिस आर्थिक अपराध शाखा ने अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है।

पंडा दंपति की प्रतिक्रिया-
मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जगी पंडा ने कहा कि सारे आरोप ग़लत और निराधार हैं। उन्होंने कहा, `असल में जिस क़ानून के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है, वह क़ानून इस मामले में लागू नहीं होता क्योंकि जिस इलाक़े में यह ज़मीन ख़रीदी गई वह औद्योगिक इलाक़ा है। वहाँ हमने 100 एकड़ से अधिक ज़मीन ख़रीदी है और उसपर एक `इको फ़्रेंडली` और सौर ऊर्जा चालित फ़िल्म सिटी बनाई है जहां सैकड़ों लोग काम करते हैं। यहाँ सिनेमा और टीवी सीरियल बनाए जाते हैं। जिस सात एकड़ की बात की जा रही है वह इस फ़िल्म सिटी का एक छोटा सा हिस्सा है। यह ज़मीन ख़रीदते समय हमने सारे क़ानून और नियमों का पालन किया है। हम इस मामले की निष्पक्ष जाँच की माँग करते हैं और हमें पूरा विश्वास है कि अंत में हम सही साबित होंगे।`

जगी ने कहा कि ओटीवी ने जिस तरह नवीन पटनायक सरकार में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया है, उससे नाराज़ होकर सरकार ने पिछले कुछ हफ़्तों में उनकी कंपनियों, कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों पर लगभग 20 मामले दायर किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि `सभी मामलों में पुलिस ने पक्षपात किया है और सारे नियमों को ताक पर रखा।

कौन हैं जय पंडा और क्या है राजनीति-
एक समय था जब जय पंडा, बीजू जनता दल अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सबसे क़रीबी दोस्तों में से एक थे। वैसे तो इस मित्रता के कई कारण थे लेकिन सबसे बड़ा कारण यह था कि नवीन के स्वर्गीय पिता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक और जय के पिता और जाने माने उद्योगपति डॉक्टर बंशीधर पंडा अच्छे मित्र थे और दोनों में पारिवारिक संबंध थे। जय बीजू को बीजू अंकल पुकारा करते थे। ऐसे में यह स्वाभाविक था कि नब्बे के दशक के अंत में जब नवीन पटनायक अपने पिता के देहांत के बाद राजनीति के मैदान में उतरे तो जय उनके क़रीबी मित्र बन गए। यह मित्रता क़रीब डेढ़ दशक तक चली।

साल 2000 से लेकर 2014 तक जय पंडा, राजधानी दिल्ली में बीजेडी का `चेहरा` हुआ करते थे और लगभग हर टीवी बहस में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। नवीन से मित्रता के कारण जय दो बार राज्यसभा और दो बार लोकसभा सदस्य बने और केंद्रापड़ा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

रिश्तों में दरार
लेकिन 2014 के चुनाव के आसपास दोनों के रिश्तों में दरार नज़र आने लगी। दोनों के बीच फूट का सही कारण किसी को नहीं पता। लेकिन इस मामले को क़रीब से देखने वालों की मानें तो जय की राजनीतिक महत्वकांक्षाएं और पार्टी में किसी दूसरे का क़द बढ़ने को लेकर नवीन पटनायक की असहिष्णुता के कारण ही दोनों में अनबन शुरू हुई।

साल 2014 से लेकर 2019 के आम चुनाव के पहले तक दोनों के बीच रस्साकशी चलती रही। इस दौरान जय, नवीन के ख़िलाफ़ खुलकर सामने नहीं आये। लेकिन चुनाव के ठीक पहले जब जय ने भाजपा से नज़दीकियां बढ़ानी शुरू की, तब दोनों के बीच की लड़ाई खुलकर सामने आ गई।

साल 2019 के चुनाव में जब भाजपा ने जय को केंद्रापड़ा लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी चुना तो उन्हें हराने के लिए नवीन और बीजेडी ने सब कुछ झोंक दिया। नतीजा यह हुआ कि जय जिस लोकसभा क्षेत्र का लगातार दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके थे, वहीं से वे क़रीब डेढ़ लाख वोट से हार गए और सिने स्टार अनुभव मोहंती वहाँ से सांसद बन गए।

आगे क्या होगा?
चुनाव के बाद नवीन और जय के बीच लड़ाई और भी तीखी हो गई। जय पंडा पर कभी चिलका झील के ऊपर हेलिकॉप्टर उड़ाने के लिए मामला दर्ज कर उनके हेलिकॉप्टर को ज़ब्त किया गया। कभी पंडा परिवार की कंपनी इंफा द्वारा क्रोम खनिज परिवहन के रास्ते पर पर्याप्त सिंचाई न करने के आरोप में कंपनी द्वारा खनन का काम बंद किया। जय पंडा की कंपनियों के ख़िलाफ़ 20 मामले दर्ज किए गए हैं। दलित ज़मीन हड़प का मामला भी इसी क्रम में आता है। लेकिन मामले से संबंधित तथ्यों के आधार पर यह ज़रूर कहा जा सकता है कि शायद इस मामले से पीछा छुड़ाना आसान नहीं होगा।
 
कोरोना की वर्तमान स्थिति जानने के लिए राज्यों के सीएम संग पीएम मोदी की बैठक

कोरोना की वर्तमान स्थिति जानने के लिए राज्यों के सीएम संग पीएम मोदी की बैठक

दिल्लीं। देश में महामारी कोरोना वायरस की जब भी रफ्तार तेज होती है और कोरोना संक्रमित के मामलों की संख्या  में उछाल नजर आता है, तब-तब प्रधानमंत्री सभी राज्यों  के मुख्यंमंत्री के साथ समीक्षा बैठक करते है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को जानने के लिए आज 24 नवंबर को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक करेंगे।
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहली बैठक में कुल आठ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जिनमें केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

इन मुद्दों पर चर्चा की संभावना-
जानकारी के मुताबिक, राज्यों के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री मोदी की इस बैठक में प्रधानमंत्री कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही कोरोना वैक्सीन के वितरण की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना हैं। बताया जा रहा है कि, डिजिटल माध्यम से होने वाली ये बैठक दो चरणों में होगी।

पहले चरण में सुबह 10 बजे उन 8 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे, जहां कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है।
इसके बाद दोपहर 12 बजे से बाकी बचे राज्यों के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ होने वाली इस अहम बैठक में शामिल होंगे।
बता दें कि, इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं।
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में सर्वाधिक मरीज समेत प्रदेश में 2061 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में सर्वाधिक मरीज समेत प्रदेश में 2061 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2061 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 248 मरीज, दुर्ग से 119, राजनांदगांव से 129, बालोद से 121, बेमेतरा से 50, कबीरधाम से 42, धमतरी से 79, बलौदा बाजार से 67, महासमुंद से 87, गरियाबंद से 47, बिलासपुर से 128, रायगढ़ से 168, कोरबा से 196, जांजगीर-चांपा से 157, मुंगेली से 26, जीपीएम से 8, सरगुजा से 97, कोरिया से 79, सूरजपुर से 22, बलरामपुर से 15, जशपुर से 48, बस्तर से 18, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 15, सुकमा से 3, कांकेर से 57, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 9, अन्य राज्य से 6 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1287 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 21926 है | 

इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन, पढ़े पूरी खबर

इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया है. असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ये जानकारी दी. 84 साल के गोगोई पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे.


आपको बता दे डॉक्टरों ने सोमवार सुबह जानकारी दी थी कि गोगोई की हालत बेहद बेहद नाजुक है. असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्व सरमा ने उनके स्वास्थ्य के बारे में बताया था कि, 'पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति बहुत नाजुक एवं चिंताजनक है. वह पूरी तरह जीवन रक्षक उपकरण पर हैं हालांकि, डॉक्टर प्रयास कर रहे हैं. अब उनकी स्थिति में सुधार के लिये ईश्वर का आशीर्वाद और लोगों की प्रार्थना आवश्यक है.'

 

2024 में नहीं डाला वोट तो बैंक अकाउंट से कट जाएंगे 350 रुपये! जानें पूरा मामला

2024 में नहीं डाला वोट तो बैंक अकाउंट से कट जाएंगे 350 रुपये! जानें पूरा मामला

नई दिल्ली , केंद्र सरकार समेत तमाम राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें लगातार कोशिश कर रही हैं कि हर व्यटक्ति अपने मताधिकार का इस्तेजमाल करे. इसके लिए चुनाव आयोग मतदान केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही वोटर्स लिस्टस दुरुस्त रखने, जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही अलग-अलग तरह से लोगों को हर चुनाव में वोट डालने के लिए प्रोत्सा्हित करने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद भी अभी तक कहीं शत-प्रतिशत नहीं हो पा रहा है. इसी बीच दावा किया जा रहा है कि अगर कोई मतदाता लोकसभा चुनाव 2024 में वोट डालने नहीं जाएगा तो उसके बैंक अकाउंट से 350 रुपये काट लिए जाएंगे. आइए जानते हैं क्याग है पूरा मामला?

क्या किया जा रहा है दावा
एक न्यूज आर्टिकल में दावा किया जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, चुनाव आयोग उनके बैंक खातों से 350/- काट लेगा. साथ ही कहा गया है कि वोट नहीं डालने वालों की पहचान आधारकार्ड के जरिये होगी. इसी कार्ड से लिंक उनके बैंक अकाउंट से ये राशि काटी जाएगी. दावा किया गया है कि चुनाव आयोग ने सभी बैंकों को इस बारे में आदेश भी दे दिया है. आयोग के प्रवक्ताव के हवाले कहा गया है कि जो मतदाता वोट डालने नहीं आते हैं, उनके लिए की गई तैयारी पर आयोग की ओर से किया गया खर्च बेकार चला जाता है. इसलिए होने वाले नुकसान की वसूली वोटर्स से ही की जाएगी. इसके लिए आयोग ने कोर्ट से पहले ही मंजूरी ले ली है ताकि बाद में कोई इस फैसले के खिलाफ अदालत का दरवाजा ना खटखटा सके.

क्या है इस दावे की सच्चाई
केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले प्रेस इंफॉर्मेशन ने जब इस दावे की पड़ताल की तो पता चला कि ये खबर पूरी तरह से निराधार और फर्जी है. पीआईबी ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया है. ब्यूनरो ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ना तो ऐसा कोई फैसला लिया गया है और ना ही चुनाव आयोग ने बैंकों को इस संबंध में कोई आदेश जारी किया है. लिहाजा, कोर्ट की ओर से ऐसे किसी फैसले को लेकर आदेश देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. पीआईबी ने कहा है कि उसकी पड़ताल में ये दावा शत-प्रतिशत फर्जी पाया गया है.

ऐसे करा सकते हैं फैक्टचेक
अगर आपको भी किसी सरकारी स्कीम या नीति की सत्यता पर शक है तो इसे पीआईबी फैक्ट चेक के लिए भेज सकते हैं. आप विभिन्ना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या ई-मेल के जरिये पीआईबी फैक्ट चेक से संपर्क कर सकते हैं. वॉट्सऐप के जरिए 8799711259 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा ट्विटर पर @PIBFactCheck फेसबुक पर /PIBFactCheck और ईमेल के जरिये pibfactcheck@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं.
 

 बड़ी खबर: NCB की टीम पर हमला, ड्रग कारोबार से जुड़े लोगों ने किया हमला

बड़ी खबर: NCB की टीम पर हमला, ड्रग कारोबार से जुड़े लोगों ने किया हमला

मुंबई। नार‍कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के झोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनकी टीम पर रविवार शाम हुए हमले के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के गोरेगांव इलाके में हुए इस हमले में दो अधिकारी जख्मी हुए थे। माना जा रहा है यह हमला ड्रग कारोबार से जुड़े लोगों ने किया था। इसी सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सुशांत मामला सामने आने के बाद एनसीबी लगातार मुंबई में छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। रिया चक्रवर्ती को इसके चलते कुछ समय हवालात में रहना पड़ा था, वहीं दीपिका पादुकोण, सारा अली खान आदि से भी पूछताछ की गई थी।

हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके हर्ष लिंबाचिया को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इन पर अवैध रूप से गांजा रखने के आरोप है।
बड़ी खबर: 30 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में बड़ा कारोबारी व उसका सहयोगी गिरफ्तार

बड़ी खबर: 30 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में बड़ा कारोबारी व उसका सहयोगी गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ के कोतरा रोड़ बाईपास में स्थित बाबा ट्रांसपोर्ट के संचालक राकेश शर्मा व उसका सहयोगी नरेश इसरानी को छत्तीसगढ़ में कोयले के ऊपर लिये जाने वाले फर्जी जीएसटी इनपुट क्रेडिट रैकेट के खिलाफ चल रही जांच में इंटेलिजेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बडी कार्रवाई में 230 करोड़ के फर्जी बिल के जरिए 38 करोड रुपए की जीएसटी चोरी की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शुक्रवार को रायगढ़ पहुंचकर कोयला कारोबारी के घर व कोतरा रोड़ स्थित बाबा ट्रांसपोर्ट ऑफिस में छापामार कार्रवाई करते हुए राकेश शर्मा को और उसके बाद राकेश के सलाहकार नरेश इसरानी को अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार करके शनिवार की देर शाम रायपुर ले जाया गया है। बताया जाता है कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी खोलकर 38 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार, राजस्व विभाग, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस द्वारा देशभर में चल रहे फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के रैकेट पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि बाबा ट्रांसपोर्ट के राकेश शर्मा कुछ दिन पहले ही सरगुजा जिले के बसंतपुर में इनकंम टैक्स चोरी के तहत गिरफ्तार किये गए थे।  उसके बाद जैसे ही वे रिहा हुए थे उन्हें सेट्रल इंटेलिजेंस की टीम ने रायगढ़ पहुंचते हुए पूछताछ के बाद जीएसटी चोरी मामले में गिरफ्तार कर लिया। 


जीएसटी इंटेलिजेंस की जोनल इकाई छत्तीसगढ़ ने जांच में पाया है कि कोयला कारोबारी राकेश शर्मा और उनके सलाहकार नरेश इसरानी पर आरोप है कि दोनों ने कई फर्जी कंपनियां बनाकर कोयला कारोबार करते हुए 230 करोड़ रुपए का फर्जी बिल जारी कर 38 करोड़ की जीएसटी चोरी की है। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। राकेश की ही तीन फर्म मेसर्स श्री मंगलम, मेसर्स श्री सांई मंगलम एवं मेसर्स श्री मंगल को महज कागजों पर कोयला बेचा जाना दिखाया गया है। उक्त फर्जी बिलों के आधार पर राकेश की कथित फर्मो द्वारा गलत तरीके से लगभग 38 करोड़ रुपए इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया गया है एवं उसको आगे पारित भी किया गया। इस प्रकार बनाई गई फर्जी फर्मो की श्रृंखला के माध्यम से इस घोटाले को अंजाम दिया गया। फिलहाल दोनों को रायपुर ले जाकर पूछताछ की जा रही है और इनकी गिरफ्तारी के बाद अन्य कोयला कारोबारियों में भी हडक़ंप मचा हुआ है। जानकार सूत्रों की मानें तो बाबा ट्रांसपोर्ट के राकेश शर्मा लगातार कोयला चोरी, परिवहन में इनकम टैक्स चोरी के साथ-साथ जीएसटी चोरी में संलिप्त रहे हैं और इनकी शिकायत पहले भी सेंट्रल एक्ससाईज व इनकम टैक्स विभाग में हो चुकी थी, लेकिन चालाकियों के चलते उनकी पकड़ से बाहर थे।
 कोरोना रिटर्न: रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोरोना रिटर्न: रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इंदौर। कोरोना रिटर्न के साथ ही अब कई शहरों में कर्फ्यू और लॉकडाउन का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने इंदौर के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके अनुसार अब सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में 250 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।

रविवार रात को इंदौर में 586 से मरीज पॉजिटिव मिले है, यह पहला मौका है कि जब लगातार दूसरे दिन संक्रमितो की संख्या 500 के पार रही हो, इसी के साथ तीन मौतों की पुष्टि भी हुई है, अब तक मृतकों की संख्या 735 हो गई है।
 विवादों में आई 'A Suitable Boy', मंदिर परिसर में दिखाए गए कई किसिंग सीन

विवादों में आई 'A Suitable Boy', मंदिर परिसर में दिखाए गए कई किसिंग सीन

भोपाल। किसिंग सीन के चलते 'A Suitable Boy' शो विवादों में आ गई है। यह विवाद अब धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की बैठक में जांच रिपोर्ट रखी गई है। रिपोर्ट में धर्म विशेष की भावनाएं आहत होना सही पाया गया है। गृहमंत्री ने इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
 
 
पढ़िए पूरी खबर-
बैठक में ये जानकारी दी गई है कि रीवा के सिविल लाइन थाना में 'A Suitable Boy'शो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। Netflix के 2 पदाधिकारियों पर मामला दर्ज होने की जानकारी दी गई है। बता दें कि 'A Suitable Boy' शो में मंदिर परिसर में दिखाए गए किसिंग सीन को लेकर रीवा के सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

 
बीजेपी की तेज-तर्रार नेता प्रवक्ता नेहा बग्गा का ट्वीट आया सामने  
 

बग्गा ने अपने ट्वीट में कहा कि मंदिर में इस तरह का सीन फिल्माना सही नहीं है। इस तरह का विचार मनोरंजन के लिए नहीं होना चाहिए। न ही इस तरह से फिल्माया जाना चाहिए। न ही इस तरीके से इसका व्यवसायीकरण किया जाना चाहिए।
 

बता दें कि Netflix की वेब सीरीज 'A Suitable Boy' की शूटिंग के दौरान शिव मंदिरों के सामने कई किसिंग सीन लिए गए हैं। 
 
 
इससे पहले  भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी ने Netflix के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। गौरव तिवारी की शिकायत महेश्वर घाट में शिव मंदिरों के सामने फिल्माए गए किसिंग सीन को लेकर है। Netflix की वेब सीरीज 'A Suitable Boy' की शूटिंग के दौरान शिव मंदिरों के सामने कई किसिंग सीन लिए गए हैं। 
 

गौरव की माने तो ये वेब सीरीज सोची समझी साजिश और हिंदुओं की धार्मिक भावना को भड़काने के साथ लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला है। जानबूझ कर मंदिर प्रांगड़ में किसिंग सीन फिल्माए गए हैं। 

बता दें वेब सीरीज में महेश्वर घाट के किनारे स्थित शिव मंदिरों के पास कई किसिंग सीन लिए गए हैं। गौरव तिवारी ने चेतावनी दी है कि netflix ने वीडियो तत्काल नहीं हटाया तो हिंदू समाज सड़कों पर उतर सकता है। 

 

गौरव तिवारी ने netflix की डायरेक्टर अंबिका खुराना और (वीपी कंटेट) मोनिका शेरगिल के खिलाफ एसपी रीवा को लिखित में शिकायत की है। वेब सीरीज से वीडियो को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।
 

वेब सीरीज में एक हिंदू लड़की का मुस्लिम लड़के से प्रेम संबंध दिखाया गया है। बात प्रेम प्रसंग तक सीमित नहीं रही, सीरीज में शिव मंदिरों के सामने तीन किसिंग सीन फिल्माए गए हैं। 

 

एफआईआर की कॉपी शेयर करते हुए गौरव तिवारी ने ट्वीट में लिखा है, रानी अहिल्याबाई होल्कर ने महेश्वर घाट को शिवभक्तों के लिए समर्पित किया। पाषाण युग के हजारों शिवलिंग उसकी पहचान है। पर Netflix इस पावन धरा का उपयोग लव-जिहाद को बढ़ावा देने और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कर रहा है। 
 बड़ी खबर: कल कोरोना को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होगी बैठक

बड़ी खबर: कल कोरोना को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होगी बैठक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और टीका वितरण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को डिजिटल माध्यम से बैठक कर सकते हैं। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी एक बैठक उन आठ राज्यों के साथ बैठक कर सकते हैं जहां कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहे हैं।  ऐसा बताया जा रहा है कि डिजिटल माध्यम से होने वाली ये बैठक दो चरणों में होगी. पहले चरण में सुबह 10 बजे उन आठ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे जहां कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से बाकी बचे राज्यों के मुख्यमंत्री पीएम के साथ होने वाली इस अहम बैठक में शामिल होंगे। 
 

टीका वितरण की रणनीति पर चर्चा-
दूसरी बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से टीका वितरण की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है। प्रधानमंत्री मोदी कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अब तक कई बार राज्यों साथ बैठकें कर चुके हैं। देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से 50,000 के नीचे आ रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों में मामले तेजी से बढ़े हैं।
 12 फीट लंबी मूछें रखने वाले मूलचंद का कोरोना संक्रमण से निधन

12 फीट लंबी मूछें रखने वाले मूलचंद का कोरोना संक्रमण से निधन

नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रमण अभी कम नहीं हुआ है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी घातक हो सकती है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से 12 फीट लंबी मूछें रखने वाले मूलचंद की मौत 22 नवंबर 2020 की देर शाम हो गया।
 
 
मूलचंद दो दर्जन राजस्थानी फिल्मों में विलेन का रोल किया था। वे राजस्थान के कुचामन सिटी के रहने वाले थे। मूलचंद पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गये थे। वह दो बार मुख्यमंत्री से सम्मानित हो चुके थे। इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।
बड़ी खबर: देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस आज से अगले आदेश तक बंद

बड़ी खबर: देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस आज से अगले आदेश तक बंद

लखनऊ। देश की पहली कारपोरेट ट्रेन लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को आज से अगले आदेश तक के लिये बंद कर दिया गया है।
 
 
तेजस का संचालन आईआरसीटीसी के जिम्मे था। रेलवे सूत्रों ने आज यहां कहा कि किराया के ज्यादा होने पर यात्री इस ट्रेन से टिकट बुक नहीं करा रहे हैं। यात्रियों के अभाव में इसे बंद कर दिया गया है। तेजस का संचालन पिछले साल चार अक्तूबर को शुरू किया गया था । दीपावली पर भी तेजस में सीटें खाली रहीं ।
 पीएम मोदी ने किया सांसदों के लिए बने नए फ्लैट्स का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया सांसदों के लिए बने नए फ्लैट्स का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सांसदों के लिए बहुमंजिला फ्लैट्स का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। ये फ्लैट्स नई दिल्ली में डॉक्टर बीडी मार्ग पर बनाए गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने जनप्रतिनिधियों को नए आवास के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा, `कई इमारतों का निर्माण इस सरकार के दौरान शुरू हुआ और तय समय से पहले समाप्त भी हुआ। अटल जी के समय जिस अंबेडकर नेशनल मेमोरियल की चर्चा शुरू हुई थी, उसका निर्माण इसी सरकार में हुआ. हमारी सरकार में बरसों से अटकी योजनाएं पूरी हुई हैं।`
 

पीएम ने कहा कि दशकों से चली आ रही समस्याओं को टालने से नहीं उन्हें पूरा करने से ही खत्म होगीं। पीएम मोदी ने कहा कि देश में वॉर मेमोरियल, पुलिस मेमोरियल समेत कई ऐसी योजनाएं हैं जो बरसों से अटकी हुई थीं, लेकिन हमारी सरकार ने इन सभी अटकी योजनाओं को पूरा किया।
 
 
 

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इन फ्लैट्स में हर वो सुविधा दी गई है, जो सांसदों को काम करने में आसानी होगी। दिल्ली में सांसदों के लिए भवनों के लिए दिक्कत काफी वक्त से रही है, सांसदों को होटल में रहना होता है जिसके कारण आर्थिक बोझ आता था। पीएम ने कहा कि दशकों से चली आ रही समस्याओं को टालने से नहीं उन्हें पूरा करने से ही खत्म होंगी।
 

पीएम ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सदन के अंदर समय की बचत करवाते हैं और बाहर फ्लैट बनवाने में भी उन्होंने धन की बचत की। इन फ्लैट्स के निर्माण में पर्यावरण का ध्यान रखा गया है। कोरोना काल में भी सुचारू रूप से सदन की कार्यवाही चली और ऐतिहासिक तरीके से काम हुआ।
 
तीन टावर में बनाए गए 76 फ्लैट
 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक,बीडी मार्ग पर गंगा यमुना सरस्वती के नाम से तीन टावर बनाए गए हैं, जिनमें कुल 76 फ्लैट हैं। इन फ्लैट्स के निर्माण के लिए 80 साल से अधिक पुराने 8 बंगलों का पुनर्विकास किया गया है। इसकी लागत 213 करोड़ रुपये है. कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद 14 फीसदी की बचत के साथ इन फ्लैटों का निर्माण पूरा हो चुका है।
 

सांसदों का ये फ्लैट 4 BHK है। फ्लैट में सांसदों के लिए अलग से उनका एक ऑफिस भी बनाया गया है। फ्लैट में दो बालकनी, चार वॉशरूम और एक अलग से पूजा घर बनाया गया है। मॉड्यूलर किचन भी बनाया गया है। इसके अलावा दो स्टाफ के लिए अलग से स्टाफ क्वार्टर भी बनाए गए हैं।

फ्लैट्स में सांसदों को मिलेंगी ये सुविधाएं-
इस प्रोजेक्ट में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित तमाम नए तकनकीकी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें फ्लाई ऐश (पॉवर प्लांट की राख) और कंस्ट्रंक्शन साइट में डिमोलेशन से प्राप्त कचरे से बनाई गई ईंटें, एनर्जी एफिसिएंसी को बढ़ाने के लिए होने वाले थर्मल इंसुलेंशन से संबंधित डबल ग्लेज्ड विंडो, बिजली की खपत कम करने के लिए LED लाइट फिटिंग्स, लाइट कंट्रोल के लिए एक्यूपेंसी आधारित सेंसर, कम बिजली से चलने वाले VRV सिस्टम आधारित एयर कंडीशनल, पानी की बचत करने वाली कम बहाव वाली टोटियां, वर्षा जल संचयन और छत पर सोलर प्लांट जैसे उपकरण लगाए गए हैं।
बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना भाई को पड़ा महंगा: बदमाशों ने भाई को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना भाई को पड़ा महंगा: बदमाशों ने भाई को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

खंडवा। प्रदेश भर में बदमासो के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे है। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक खबर सामने आ रही है जहां पर बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।
 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार खालवा थाना क्षेत्र के पटाजन गांव में बाजार में कुछ बदमाशों ने मृतक की बहन के साथ छेड़छाड़ किया था। इसकी जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी थी। वहीं भाई ने युवकों से छेड़छाड़ का विरोध किया।
 
 
इसके बाद भड़के तीन युवकों ने लड़की के भाई को चाकुओं से गोद डाला। आरोपियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक को मार डाला। इसके तीनों आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
 बड़ी खबर: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला हालत नाजुक

बड़ी खबर: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला हालत नाजुक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। नमाज पढ़ने जाने के दौरान उन पर हमला किया गया। इस हमले में बीजेपी नेता का बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
बता दे की घटना दिल्ली के नंद नगरी इलाके के सुन्दर नगरी इलाके की है। जंहा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता व आरटीआई कार्यकर्ता जुल्फिकार कुरैशी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जुल्फिकार को सुबह नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे, तब बदमाशों ने मस्जिद के बाहर जुल्फिकार को गोली मारी, इसके साथ ही बदमाशों ने जुल्फिकार कुरैशी के बेटे के उपर चाकू से हमला किया। 

पुलिस ने बीजेपी नेता जुल्फिकार कुरैशी के बेटे को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसके साथ ही मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
 पश्चिम की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'गति', इन राज्यों को खतरा

पश्चिम की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'गति', इन राज्यों को खतरा

चेन्नई। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि बंगाल के दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी तट पर कम दबाव के कारण अगले 24 घंटों में तमिलनाडु-पांडिचेरी तट से चक्रवाती तूफान गति के टकराने की आशंका है। चक्रवात गति के चलते 24 और 25 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु के पांडिचेरी और ममल्लापुरम में कराईकल के बीच लैंडफॉल हो सकता है।
 

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम की खाड़ी के ऊपर स्थित कम दबाव के चलते अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान तमिलनाडु और पांडिचेरी के करीब पहुंचेगा। आईएमडी चेन्नई के एस बालचंद्रन ने एएनआई को बताया यह 25 नवंबर की दोपहर तक कराईकल और ममल्लापुरम को क्रॉस करेगा।

 

 

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर “बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘गति’ पश्चिम की ओर बढ़ गया है। यह सोमालिया तट से लगभग 40 किमी पूर्व में और रास बिन्ना से 90 किमी दक्षिण-पूर्व केंद्र में है। बंगाल की खाड़ी से सटे दक्षिण-पश्चिम में कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है।

 

आईएमडी ने कहा कि अगले 12 घंटों के दौरान बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में इसके ध्यान केंद्रित करने और चक्रवाती तूफान में और तेजी की संभावना है। 25 नवंबर तक एहतियात के तौर पर जहाजों और मछुआरों को समंदर में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

 

 
25 नवंबर को चक्रवाती तूफान के चलते हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ने की उम्मीद है। इससे पहले विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि इसके चलते तमिलनाडु, पांडिचेरी और केरल में 24-26 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के दक्षिण तट और रायलसीमा में 25-27 नवंबर को बारिश होने के आसार हैं।