नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 पीएम मोदी ने किया सांसदों के लिए बने नए फ्लैट्स का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया सांसदों के लिए बने नए फ्लैट्स का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सांसदों के लिए बहुमंजिला फ्लैट्स का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। ये फ्लैट्स नई दिल्ली में डॉक्टर बीडी मार्ग पर बनाए गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने जनप्रतिनिधियों को नए आवास के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा, `कई इमारतों का निर्माण इस सरकार के दौरान शुरू हुआ और तय समय से पहले समाप्त भी हुआ। अटल जी के समय जिस अंबेडकर नेशनल मेमोरियल की चर्चा शुरू हुई थी, उसका निर्माण इसी सरकार में हुआ. हमारी सरकार में बरसों से अटकी योजनाएं पूरी हुई हैं।`
 

पीएम ने कहा कि दशकों से चली आ रही समस्याओं को टालने से नहीं उन्हें पूरा करने से ही खत्म होगीं। पीएम मोदी ने कहा कि देश में वॉर मेमोरियल, पुलिस मेमोरियल समेत कई ऐसी योजनाएं हैं जो बरसों से अटकी हुई थीं, लेकिन हमारी सरकार ने इन सभी अटकी योजनाओं को पूरा किया।
 
 
 

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इन फ्लैट्स में हर वो सुविधा दी गई है, जो सांसदों को काम करने में आसानी होगी। दिल्ली में सांसदों के लिए भवनों के लिए दिक्कत काफी वक्त से रही है, सांसदों को होटल में रहना होता है जिसके कारण आर्थिक बोझ आता था। पीएम ने कहा कि दशकों से चली आ रही समस्याओं को टालने से नहीं उन्हें पूरा करने से ही खत्म होंगी।
 

पीएम ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सदन के अंदर समय की बचत करवाते हैं और बाहर फ्लैट बनवाने में भी उन्होंने धन की बचत की। इन फ्लैट्स के निर्माण में पर्यावरण का ध्यान रखा गया है। कोरोना काल में भी सुचारू रूप से सदन की कार्यवाही चली और ऐतिहासिक तरीके से काम हुआ।
 
तीन टावर में बनाए गए 76 फ्लैट
 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक,बीडी मार्ग पर गंगा यमुना सरस्वती के नाम से तीन टावर बनाए गए हैं, जिनमें कुल 76 फ्लैट हैं। इन फ्लैट्स के निर्माण के लिए 80 साल से अधिक पुराने 8 बंगलों का पुनर्विकास किया गया है। इसकी लागत 213 करोड़ रुपये है. कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद 14 फीसदी की बचत के साथ इन फ्लैटों का निर्माण पूरा हो चुका है।
 

सांसदों का ये फ्लैट 4 BHK है। फ्लैट में सांसदों के लिए अलग से उनका एक ऑफिस भी बनाया गया है। फ्लैट में दो बालकनी, चार वॉशरूम और एक अलग से पूजा घर बनाया गया है। मॉड्यूलर किचन भी बनाया गया है। इसके अलावा दो स्टाफ के लिए अलग से स्टाफ क्वार्टर भी बनाए गए हैं।

फ्लैट्स में सांसदों को मिलेंगी ये सुविधाएं-
इस प्रोजेक्ट में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित तमाम नए तकनकीकी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें फ्लाई ऐश (पॉवर प्लांट की राख) और कंस्ट्रंक्शन साइट में डिमोलेशन से प्राप्त कचरे से बनाई गई ईंटें, एनर्जी एफिसिएंसी को बढ़ाने के लिए होने वाले थर्मल इंसुलेंशन से संबंधित डबल ग्लेज्ड विंडो, बिजली की खपत कम करने के लिए LED लाइट फिटिंग्स, लाइट कंट्रोल के लिए एक्यूपेंसी आधारित सेंसर, कम बिजली से चलने वाले VRV सिस्टम आधारित एयर कंडीशनल, पानी की बचत करने वाली कम बहाव वाली टोटियां, वर्षा जल संचयन और छत पर सोलर प्लांट जैसे उपकरण लगाए गए हैं।
बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना भाई को पड़ा महंगा: बदमाशों ने भाई को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना भाई को पड़ा महंगा: बदमाशों ने भाई को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

खंडवा। प्रदेश भर में बदमासो के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे है। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक खबर सामने आ रही है जहां पर बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।
 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार खालवा थाना क्षेत्र के पटाजन गांव में बाजार में कुछ बदमाशों ने मृतक की बहन के साथ छेड़छाड़ किया था। इसकी जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी थी। वहीं भाई ने युवकों से छेड़छाड़ का विरोध किया।
 
 
इसके बाद भड़के तीन युवकों ने लड़की के भाई को चाकुओं से गोद डाला। आरोपियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक को मार डाला। इसके तीनों आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
 बड़ी खबर: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला हालत नाजुक

बड़ी खबर: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला हालत नाजुक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। नमाज पढ़ने जाने के दौरान उन पर हमला किया गया। इस हमले में बीजेपी नेता का बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
बता दे की घटना दिल्ली के नंद नगरी इलाके के सुन्दर नगरी इलाके की है। जंहा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता व आरटीआई कार्यकर्ता जुल्फिकार कुरैशी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जुल्फिकार को सुबह नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे, तब बदमाशों ने मस्जिद के बाहर जुल्फिकार को गोली मारी, इसके साथ ही बदमाशों ने जुल्फिकार कुरैशी के बेटे के उपर चाकू से हमला किया। 

पुलिस ने बीजेपी नेता जुल्फिकार कुरैशी के बेटे को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसके साथ ही मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 
 पश्चिम की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'गति', इन राज्यों को खतरा

पश्चिम की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'गति', इन राज्यों को खतरा

चेन्नई। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि बंगाल के दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी तट पर कम दबाव के कारण अगले 24 घंटों में तमिलनाडु-पांडिचेरी तट से चक्रवाती तूफान गति के टकराने की आशंका है। चक्रवात गति के चलते 24 और 25 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु के पांडिचेरी और ममल्लापुरम में कराईकल के बीच लैंडफॉल हो सकता है।
 

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम की खाड़ी के ऊपर स्थित कम दबाव के चलते अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान तमिलनाडु और पांडिचेरी के करीब पहुंचेगा। आईएमडी चेन्नई के एस बालचंद्रन ने एएनआई को बताया यह 25 नवंबर की दोपहर तक कराईकल और ममल्लापुरम को क्रॉस करेगा।

 

 

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर “बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘गति’ पश्चिम की ओर बढ़ गया है। यह सोमालिया तट से लगभग 40 किमी पूर्व में और रास बिन्ना से 90 किमी दक्षिण-पूर्व केंद्र में है। बंगाल की खाड़ी से सटे दक्षिण-पश्चिम में कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है।

 

आईएमडी ने कहा कि अगले 12 घंटों के दौरान बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में इसके ध्यान केंद्रित करने और चक्रवाती तूफान में और तेजी की संभावना है। 25 नवंबर तक एहतियात के तौर पर जहाजों और मछुआरों को समंदर में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

 

 
25 नवंबर को चक्रवाती तूफान के चलते हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ने की उम्मीद है। इससे पहले विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि इसके चलते तमिलनाडु, पांडिचेरी और केरल में 24-26 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के दक्षिण तट और रायलसीमा में 25-27 नवंबर को बारिश होने के आसार हैं।
खुशखबरी: दो महीने में पूरा हो जाएगा स्वदेशी वैक्सीन का अंतिम ट्रायल

खुशखबरी: दो महीने में पूरा हो जाएगा स्वदेशी वैक्सीन का अंतिम ट्रायल

नई दिल्ली। कोरोना संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है. हर किसी को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। वहीं, कोरोना वायरस की अधिकांश भारतीय वैक्सीरन का अंतिम ट्रायल अगले दो महीनों में पूरा हो जाएगा, जो काफी सस्तीध होगी। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य  मंत्री हर्षवर्धन ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना की स्व देशी वैक्सीतन का ट्रायल अगले एक से दो महीने में पूरा होने की संभावना है। स्वास्थ्य   मंत्री हर्षवर्धन ने यह बात एक वेब कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

स्वदेशी टीके का ट्रायल अंतिम चरण-
बताया जा रहा है कि यह सबसे विकसित भारतीय प्रायोगिक टीका है. स्वाधस्य्क   मंत्री ने कहा, हम अपने स्वदेशी टीके को विकसित करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं। हम अगले एक-दो महीनों में तीसरे चरण के परीक्षण को पूरा करने की प्रक्रिया में है। केंद्रीय स्वास्थ्य   मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार की योजना जुलाई तक 20 से 25 करोड़ भारतीयों का टीकाकरण करने की है।

कोरोना वैक्सी न की कीमत करीब 100 रुपये हो सकती है-
बता दें कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) भारत बायोटेक ने इस महीने कोवैक्सिन (COVAXIN) के तीसरे चरण का परीक्षण शुरू कर दिया है, जिसमें 26,000 लोग हिस्सा ले रहे हैं। माना जा रहा है कि कोरोना वैक्सीुन के स्वेदेशी टीके की कीमत करीब 100 रुपये हो सकती है। फिलहाल, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अमेरिका में 11 से 12 दिसबंर के बीच लग सकता है पहला टीका-
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था कि वैक्सीेन के क्षेत्र में हम तेजी से काम कर रहे हैं। भारत वैक्सीवन को बनाने में विश्व के किसी भी देश से पीछे नहीं हैं। अगले साल 2021 की शुरुआत में भारत में वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। उन्हों ने कहा था कि कोरोना वैक्सीन जब बनकर तैयार हो जाएगी, तो सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। बताया जा रहा है कि अमेरिका में कोरोना वायरस की वैक्सीन का पहला टीका 11 से 12 दिसंबर के बीच लग सकता है, जिसके लिए वहां पर तैयारियां जोरों पर चल रही है।
BIG BREAKING : रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1748 नए मरीजों की हुई पहचान, 13 मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1748 नए मरीजों की हुई पहचान, 13 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1748 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 323 मरीज, दुर्ग से 91, राजनांदगांव से 277, बालोद से 48, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 46, धमतरी से 60, बलौदा बाजार से 69, महासमुंद से 41, गरियाबंद से 24, बिलासपुर से 98, रायगढ़ से 184, कोरबा से 127, जांजगीर-चांपा से 61, मुंगेली से 16, जीपीएम से 6, सरगुजा से 75, कोरिया से 9, सूरजपुर से 17, बलरामपुर से 42, जशपुर से 10, बस्तर से 8, कोंडागांव से 24, दंतेवाड़ा से 19, सुकमा से 3 कांकेर से 20, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 13, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 921 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 21393 है | 

57 ट्रेनी IAS अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, 3 दिसंबर तक संस्थान बंद; ऑनलाइन होगी ट्रेनिंग

57 ट्रेनी IAS अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, 3 दिसंबर तक संस्थान बंद; ऑनलाइन होगी ट्रेनिंग

देहरादून, कोरोना वायरस का कहर देशभर में जारी है. अब यह आग देहरादून स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी तक पहुंच चुकी है. अकादमी में 57 प्रशिक्षु अधिकारी कोविड-19 का शिकार हो गए हैं. बड़ी संख्या में संक्रमण फैलने के कारण संस्थान को तीन दिसंबर तक बंद करने का फैसला लिया गया है.

अकादमी के अधिकारियों ने रविवार को 'भाषा' को बताया कि 57 प्रशिक्षु अधिकारियों के कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के कारण संस्थान को तीन दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है और इस दौरान प्रशिक्षण सहित सभी गतिविधियों का संचालन ऑनलाइन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि शुक्रवार से अब तक 57 अधिकारी प्रशिक्षु कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन सभी को एक विशेष रूप से तैयार कोविड केयर सेंटर में अलग रखा गया है. शुक्रवार से अब तक अकादमी में 162 आरटी-पीसीआर परीक्षण (RT-PCR Test) किए गए हैं. अधिकारी प्रशिक्षुओं और स्टाफ सदस्यों द्वारा सामाजिक दूरी रखने, लगातार हाथ धोने और मास्क पहनने से संबंधित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है.
 

BIG BREAKING : RBI करने जा रही है ऑनलाइन मनी ट्रान्सफर के नियमों में बड़ा परिवर्तन, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : RBI करने जा रही है ऑनलाइन मनी ट्रान्सफर के नियमों में बड़ा परिवर्तन, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | दिसंबर से बैंक पैसों के लेन-देन के लिए RTGS नियम में बदलाव करने जा रहे है। RBI ने RTGS सेवा को 24 घंटे उपलब्ध करने का ऐलान किया था। यह फैसला दिसंबर 2020 से लागू होगा।

पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

नए नियमों के तहत अब आप RTGS के जरिए चौबीसों घंटे में कभी भी मनी ट्रांसफर कर सकेंगे। वर्तमान में RTGS सिस्टम महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक काम करता है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में चोरी के संदेह में ट्रक ड्रायवर व हेल्फर ने मिलकर एक व्यक्ति को उतरा मौत के घाट

RTGS सर्विस के जरिए तुरंत फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। यह बड़े ट्रांजेक्शंस में काम आता है। RTGS के जरिए 2 लाख रुपये से कम अमाउंट ट्रांसफर नहीं हो सकता है, इसे ऑनलाइन और बैंक ब्रांच दोनों माध्यमों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें भी किसी तरह का फंड ट्रांसफर शुल्क नहीं हैं। लेकिन ब्रांच में RTGS से फंड ट्रांसफर कराने पर शुल्क देना होगा।

 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज कुल 2284 नए मरीजों की हुई पहचान, 16 मरीजों की मौत

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज कुल 2284 नए मरीजों की हुई पहचान, 16 मरीजों की मौत

  रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2284 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 273 मरीज, दुर्ग से 128, राजनांदगांव से 171, बालोद से 141, बेमेतरा से 59, कबीरधाम से 43, धमतरी से 46, बलौदा बाजार से 124, महासमुंद से 67, गरियाबंद से 49, बिलासपुर से 116, रायगढ़ से 224, कोरबा से 238, जांजगीर-चांपा से 229, मुंगेली से 31, जीपीएम से 19, सरगुजा से 55, कोरिया से 49, सूरजपुर से 18, बलरामपुर से 25, जशपुर से 41, बस्तर से 23, कोंडागांव से 20, दंतेवाड़ा से 47, सुकमा से 6 कांकेर से 22, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 11, अन्य राज्य से 6 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1277 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20659 है | 

10वीं-12वीं की परीक्षाएं जरुर होंगी, जल्द जारी किया जायेगा शेड्यूल

10वीं-12वीं की परीक्षाएं जरुर होंगी, जल्द जारी किया जायेगा शेड्यूल

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं निश्चित रूप से होंगी और जल्द ही इसके शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।


बता दें कि कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई डेटशीट आमतौर पर दिसंबर के महीने में जारी किया जाता है। हालांकि, वर्ष 2019 में बोर्ड ने नवंबर की शुरुआत में ही डेटशीट जारी किया था। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की तारीखों की अभी तक कोई अपडेट नहीं आई है। 

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर कई छात्रों और अभिभावकों को उम्मीद है कि परीक्षा को मई तक के लिए स्थगित किया जा सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सामान्य शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक, फरवरी और मार्च के महीनों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है।
 रेलवे ने यात्रियों को ठंड से बचाने उठाया बड़ा कदम: अब स्टेशनों पर मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर और तकिया

रेलवे ने यात्रियों को ठंड से बचाने उठाया बड़ा कदम: अब स्टेशनों पर मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर और तकिया

नई दिल्ली। रेलवे ने ठंड के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए कड़ा कदम उठाया। अब राजधानी के स्टेशनों पर जल्द ही यात्रियों को डिस्पोजेबल चादर, तकिया, कंबल मिलेंगे। वहीं, इससे कोरोना संक्रमण से बचाव में भी मिलेगी मदद मिलेगी। इसके लिए स्टेशनों पर डिस्पोजेबल लिनन कियोस्क भी लगाए जाएंगे।


इन कियोस्क पर मामूली कीमत चुकाकर लोग अपनी जरूरत के हिसाब से डिस्पोजेबल चादर, तकिया, कंबल ले सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, इन कियोस्क पर एक चादर, एक मास्क और सैनिटाइजर का पाउच मात्र करीब 50 रुपये का मिलेगा। वहीं, अगर आप कंबल भी लेना चाहते हैं तो आपको एक कंबल, एक चादर, एक मास्क और सैनिटाइजर के पाउच के करीब 200 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा तकिया के साथ, कंबल, चादर, मास्क व सैनिटाइजर का पाउच 250 रुपये में मिलेगा।

कियोस्क से लिए गए सभी सामान को एक बार इस्तेमाल कर फेंका जा सकता है, जिससे दूसरों को संक्रमण होने की संभावना कम होती है। वहीं, लोगों के सामान का वजन भी कम होगा। पिछले आठ माह से ट्रेन में चादर, तकिया आदि सामान नहीं दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया था। 

सबसे पहले नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली बड़े स्टेशनों जहां से अधिक संख्या में यात्रियों की आवाजाही है वहां पर डिस्पोजेबल लिनन कियोस्क लगाए जाने की योजना है। फिर बाकी अन्य स्टेशन जैसे हजरत निजामुद्दीन और सराय रोहिल्ला आदि स्टेशनों पर इन्हें लगाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इससे स्वास्थ्य संबंधी सुविधा के साथ रेलवे बेहतर माहौल दे सकेगी। कोरोना महामारी के बीच सीमित संख्या में रेलगाडिय़ों का परिचालन हो रहा है। हाल ही में रेलवे ने बड़ी संख्या में त्यौहार विशेष ट्रेनें चलाई हैं। रेलवे यात्रियों को लगातार कम से कम सामान के साथ सफर करने की सलाह दे रहा है। अब चूंकि ठंड आ गई है। वहीं, कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए डिस्पोजेबल चादर आदि बिछाने व ओढऩे का सामान उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की है। वहीं, ट्रेन को बाहर व अंदर से नियमित सैनिटाइज किया जाता है।
 बड़ी खबर: प्रदेश में फिर जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत, पांच गंभीर

बड़ी खबर: प्रदेश में फिर जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत, पांच गंभीर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतें रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे पहले लखनऊ, मथुरा और फिरोजाबाद में जहरीली शराब से कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। शुक्रवार को प्रयागराज जिले के फूलपुर के अमिलिया गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। पहली मौत एक पान विक्रेता की गुरुवार रात हुई जबकि पांच अन्य ने शुक्रवार को दम तोड़ा। वहीं पांच अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने देशी शराब के सरकारी ठेके से शराब खरीदी थी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शराब के ठेके के बाहर जाम लगाकर हंगामा किया। 

घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीएम, डीआईजी, जिला आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने गांव में घोषणा कराई कि अगर कोई बीमार है तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाए। आरोपी शराब ठेकेदार की तलाश में छापेमारी कर एक सेल्समैन को रात में पकड़ लिया गया है। डीएम ने रात में भी सभी शवों के पोस्टमार्टम का आदेश दिया है। फूलपुर क्षेत्र के अमिलिया में संगीता देवी के नाम से देशी शराब का ठेका है।

 ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार शाम को अरवासी गांव के पान विक्रेता रामजी मौर्य और बसंत लाल ने ठेके से शराब लेकर पी थी। शाम को ही दोनों की हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रामजी मौर्य की मौत हो गई। परिजनों ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं शुक्रवार सुबह बसंत लाल ने भी दम तोड़ दिया। इधर अमिलिया गांव के शंभूनाथ, राजबहादुर और प्यारेलाल की हालत बिगड़ने लगी। शाम को राजबहादुर व प्रभुनाथ को उनके परिजन सीएचसी फूलपुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बसंतलाल और प्यारेलाल की शुक्रवार शाम घर पर ही मौत हो गई। वहीं रात में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी राजेश गौड़ की मौत हो गई। इसके अलावा अमिलिया के प्रभुनाथ, कोनार गांव के ताराचंद और खनसार गांव के जगदीश यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन ने चार मौतों की ही पुष्टि की है।
कोरोना की दूसरी लहर से प्रशासन सतर्क: ट्रेन व विमान सेवा हो सकती है बंद

कोरोना की दूसरी लहर से प्रशासन सतर्क: ट्रेन व विमान सेवा हो सकती है बंद

मुंबई। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार मुंबई-दिल्ली के बीच ट्रेन व विमान सेवा बंद करने पर विचार कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।


राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि दीपावली के बाद सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में कोरोना की वजह से हालत बिगडऩे लगे हैं। संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार दिल्ली-मुंबई के बीच विमान व ट्रेन सेवा को भी बंद करने पर विचार कर रही है लेकिन अभी तक अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है। 

राज्य में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने स्थानीय स्तर पर स्थिति को देखते हुए स्कूलों के बारे में निर्णय लेने का आदेश जारी किया है। इसके तहत मुंबई नगर निगम आयुक्त ने मुंबई में 31 दिसम्बर तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। मुंबई नगर निगम को पूरी तरह तैयार रखा गया है और कोरोना टेस्ट पूर्ववत जारी रखने का भी निर्देश जारी किया है।
 बड़ी खबर: नारकोटिक्स मामले में फरार प्रशांत सिंह यूपी से गिरफ्तार, घोषित था 50 हजार का इनाम

बड़ी खबर: नारकोटिक्स मामले में फरार प्रशांत सिंह यूपी से गिरफ्तार, घोषित था 50 हजार का इनाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य और राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कल्पना सिंह के पति प्रशांत सिंह को शुक्रवार को एसओजी और स्थानीय पुलिस ने ऊंचाहार से गिरफ्तार किया है। 50 हजार रुपए का ईनामी प्रशांत सिंह साल 2019 से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा था। कल्पना सिंह ने अपने पति को फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, महराजगंज तहसील क्षेत्र के नेवाजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी प्रशांत सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आया था, तभी मुखबिर से मिली सूचना पर एसओजी और ऊंचाहार पुलिस ने उसे धरदबोच लिया।

विधायक पर लगाया फंसाने का आरोप-
प्रशांत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी और छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कल्पना सिंह ने आरोप लगाया कि एक एमएलसी और विधायक के इशारे पर उनके पति गिरफ्तार किया गया है। यही लोग पति के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवाते रहे हैं।

13 मुकदमें दर्ज है प्रशांत सिंह के खिलाफ-
एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि प्रशांत सिंह शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ 13 मुकदमें दर्ज हैं और मुकदमों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एनडीपीएस के एक मुकदमें में वांछित अपराधी को एसओजी और ऊंचाहार थाना पुलिस ने दबोचा है। उस पर 50 हजार का ईनाम भी था। प्रशांत की पत्नी के छत्तीसगढ़ में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री होने की जानकारी से इंकार किया।
 बड़ी खबर: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB टीम की रेड, छापेमारी में घर से ड्रग बरामद

बड़ी खबर: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB टीम की रेड, छापेमारी में घर से ड्रग बरामद

मुंबई। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB की टीम ने रेड मारा है। भारती सिंह के घर चली छापेमारी के दौरान घर से ड्रग भी मिला है, जिसके बाद एनसीबी की टीम ने भारती सिंह को समन भेजकर तलब किया है।

पढ़िए पूरी खबर-
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से हुई बॉलीवुड में एनसीबी की एंट्री लगातार कई सेलेब्स को अपनी जांच के शिकंजे में कसती जा रही है। हाल ही में एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी की थी, जिसके बाद अर्जुन और उनकी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से पूछताछ भी हुई। वहीं अब ड्रग केस में एक और सेलेब पर एनसीबी की नजर पड़ चुकी है।

ये सेलेब है कॉमेडियन भारती सिंह जिनके मुंबई स्थित घर पर एनसीबी ने छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान एनसीबी ने भारती के घर से गांजा बरामद किया है। ये छापेमारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुम्बई जोनल यूनिट द्वारा की गई है। सूत्रों के मुताबिक, एनसीबी ने पकड़े गए ड्रग्स पैडलर से मिली जानकारी के आधार पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया के घर पर छापेमारी की है।
 हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सगे चाचा-ताऊ, मामा-बुआ और मौसी के बच्चों के बीच शादी गैरकानूनी

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सगे चाचा-ताऊ, मामा-बुआ और मौसी के बच्चों के बीच शादी गैरकानूनी

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा है कि सगे चाचा-ताऊ, मामा-बुआ और मौसी के बच्चों के बीच शादी गैरकानूनी होती है। अदालत ने गुरुवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता अपने पिता के भाई की बेटी से शादी करना चाहता है, जो उसकी रिश्ते की बहन है और ऐसा करना अपने आप में गैरकानूनी है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘इस याचिका में दलील दी गयी है कि जब भी लड़की 18 साल की हो जाएगी तो वे शादी करेंगे लेकिन तब भी यह गैरकानूनी है।’ मामले में 21 वर्षीय युवक ने 18 अगस्त को लुधियाना जिले के खन्ना शहर-2 थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 363 और 366ए के तहत दर्ज मामले में अग्रिम जमानत का अनुरोध करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया।

राज्य सरकार के वकील ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए दलील दी थी कि लड़की नाबालिग है और उसके माता-पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसके और लड़के के पिता भाई हैं। युवक के वकील ने न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान से कहा कि याचिकाकर्ता ने भी जीवन और स्वतंत्रता के लिए लड़की के साथ आपराधिक रिट याचिका दाखिल की है।

इसके अनुसार, लड़की 17 साल की है और याचिकाकर्ता ने याचिका में दलील दी थी कि दोनों ‘लिव-इन’ रिश्ते में हैं। लड़की ने अपने माता-पिता द्वारा दोनों को परेशान किये जाने की आशंका जताई थी। अदालत ने सात सितंबर को याचिका का निपटारा कर दिया था। राज्य को निर्देश दिया गया था कि यदि युवक और लड़की को किसी तरह के खतरे की आशंका है तो सुरक्षा प्रदान की जाए। हालांकि न्यायाधीश ने स्पष्ट कर दिया कि यह आदेश याचिकाकर्ताओं को कानून के किसी तरह के उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई से नहीं बचाएगा।
आज से शुरू होगा 15वां G-20 शिखर सम्मेलन, पीएम मोदी सहित शामिल होंगे 20 देशों के प्रमुख

आज से शुरू होगा 15वां G-20 शिखर सम्मेलन, पीएम मोदी सहित शामिल होंगे 20 देशों के प्रमुख

नई दिल्ली। सऊदी अरब में आज शनिवार से जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन की शुरुआत होगी। दुनिया के 20 देशों के प्रमुख जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन के वर्चुअल मंच पर जुटेंगे। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण जैसे अनेक कई वैश्विक संकटों पर मंथन करने के लिए साल का दूसरा G-20 शिखर सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। कोरोना काल में ये शिखर सम्मेलन बहुत अहम साबित होगा, क्योंकि इसमें कोरोना संकट समेत कई देशों के बीच आपसी संबंधों के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

Also Read:- समाजवादी पार्टी के एमएलसी के फ्लैट में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या
15वें G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता सऊदी अरब के किंग सलमान करेंगे। शिखर सम्मेलन को `सभी के लिए 21वीं सदी के अवसरों का एहसास` विषय पर आयोजित किया जा रहा है। G-20 शिखर सम्मेलन 21-22 नवंबर तक चलेगा।

Also Read:-छत्तीसगढ़ में जीएसटी इंटेलिजेंस ने किया बड़ी चोरी का पर्दाफाश, कोयला कारोबारी और सलाहकार गिरफ्तार 
 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 46 हजार नए केस, कुल 90.50 लाख संक्रमितों में 85 लाख ठीक हुए

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 46 हजार नए केस, कुल 90.50 लाख संक्रमितों में 85 लाख ठीक हुए

नई दिल्ली, अमेरिका के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले भारत में हैं. अपने देश भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 90 लाख के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 46,232 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 564 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन नए संक्रमितों से ज्यादा 49,715 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में छठे नंबर पर है.

Also Read:- उगते सूरज को अर्घ्य देकर की गई सुख, शांति और समृद्धि की कामना 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 90 लाख 50 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 32 हजार 726 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस चार लाख 39 हजार 747 पर आ गई है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या4047 घट गई. अब तक कुल 84 लाख 78 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 49,715 मरीज कोरोना से ठीक हुए.

Also Read:- छत्तीसगढ़ में जीएसटी इंटेलिजेंस ने किया बड़ी चोरी का पर्दाफाश, कोयला कारोबारी और सलाहकार गिरफ्तार
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 20 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 5 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है.


मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.47 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.62 फीसदी है. एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है.


सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का छठा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज 1842 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक इस जिले से

BIG BREAKING : प्रदेश में आज 1842 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक इस जिले से

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1842 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 241 मरीज, दुर्ग से 95, राजनांदगांव से 177, बालोद से 51, बेमेतरा से 48, कबीरधाम से 41, रायपुर से 166, धमतरी से 59, बलौदा बाजार से 59, महासमुंद से 74, गरियाबंद से 30, बिलासपुर से 154, कोरबा से 148, जांजगीर-चांपा से 170, मुंगेली से 10, जीपीएम से 9, सरगुजा से 38, कोरिया से 31, सूरजपुर से 33, बलरामपुर से 37, जशपुर से 19, बस्तर से 24, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 23, सुकमा से 11, कांकेर से 51, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 17, अन्य राज्य से 6 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1285 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19817 है | 

 बड़ी खबर: इन दो शहरो में लागु किया गया 21 से कर्फ्यू, राज्य सरकार ने की जनता से अपील

बड़ी खबर: इन दो शहरो में लागु किया गया 21 से कर्फ्यू, राज्य सरकार ने की जनता से अपील

भोपाल। मप्र के दो शहर जबलपुर व भोपाल में 21 नवंबर से कर्फ्यू लागू होगा। इस आशय की घोषणा मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने आज की है। दोनो शहरों में यह कर्फ्यू कोरोना पाजिटिव की संख्या बढ़ने के कारण लगाया गया है। उन्होंने राज्य की जनता से अपील की है कि अपने व राज्य के हित में कर्फ्यू का पालन करें। राज्य सरकार को कोरोना नियंत्रण करने में सहयोग दें।