नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 अलग खबर: एक शख्स की तीन पत्नियां, अब तीनो पत्नियां मिलकर कर रहे चौथी सौतन की तलाश

अलग खबर: एक शख्स की तीन पत्नियां, अब तीनो पत्नियां मिलकर कर रहे चौथी सौतन की तलाश

सियालकोट।  पाकिस्तान के सियालकोट से एक अलग मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने तीन शादियां की, तीनों पत्नियां उसके साथ रहती हैं अब तीनो बीवियां मिलकर उसके लिए चौथी बीवी खोज रही हैं। यह मामला इस समय सियालकोट समेत पूरे पाकिस्तान में इस मामले पर चर्चा हो रही है। हालांकि, मुस्लिम समुदाय में एक से अधिक शादियां नई बात नहीं है लेकिन तीन पत्नियों द्वारा चौथी की खोज करना हैरान करता है। 

पढ़िए पूरी खबर-
हैरानी की बात ये है कि जिस शख्स ने अब तक तीन शादियां की हैं। उनका नाम है अदनान और वो सिर्फ 22 साल के हैं. इतनी कम उम्र में उनकी तीन बीवियां हैं। अदनान की पहली शादी 16 साल की उम्र में हुई थी। दूसरी 20 की उम्र में और तीसरी पिछले साल हुई यानी 21 साल की उम्र में हुई थी|

अदनान की बीवियों का नाम है शुंभाल, शुबाना और शाहिदा. अब तीनों बीवियां मिलकर जौ चौथी बीवी की तलाश कर रही हैं उसका नाम भी S अल्फाबेट से शुरू होना चाहिए। इनका मानना है कि इससे घर में खुशियां रहती हैं। अदनान के दो पत्नियों से बच्चे हैं। अदनान की पहली बीवी शुंभाल से तीन और दूसरी शुबाना से दो बच्चे हैं। शुबाना के एक बच्चे को तीसरी बीवी शाहिदा ने गोद ले लिया है। आज के महंगाई के जमाने में एक शादी निभाना ही मुश्किल है। अदनान तो तीन-तीन संभाल रहे हैं और चौथी की तैयारी कर रहे हैं। अदनान की तीनों पत्नियां यह आरोप जरूर लगाती है कि अदनान तीनों को पूरा समय नहीं दे पाते। हालांकि, तीनों पत्नियां अदनान और उनके बच्चों का ख्याल रखती है।  कोई उनका खाना बनाती है। कोई कपड़े धुलती है तो कोई साफ-सफाई का ध्यान रखती है। अदनान तीनों पत्नियों से प्रेम करते हैं। अदनान के घर में हर महीने करीब डेढ़ लाख पाकिस्तानी रुपए का खर्च आता है।
 चिकित्सकों ने सोनिया को कुछ समय के लिए दिल्ली से बाहर रहने की सलाह दी, जानिए क्या है वजह

चिकित्सकों ने सोनिया को कुछ समय के लिए दिल्ली से बाहर रहने की सलाह दी, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात गंभीर होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने कुछ दिनों के लिए राष्ट्रीय राजधानी से दूर रहने की सलाह दी है। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए गोवा या चेन्नई में रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर सोनिया के दिल्ली से रवाना होने की संभावना है। उनके साथ राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाद्रा भी जा सकते हैं। 

सूत्रों का कहना है कि गत अगस्त महीने में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से सोनिया गांधी चिकित्सा निगरानी में हैं और चिकित्सक उनके सीने में सक्रमण के लगातार बने रहने से चिंतित हैं। खासकर उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि दिल्ली में वायु प्रदषण की मौजूदा स्थिति उनकी सेहत के प्रतिकूल है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण सोनिया के सीने में संक्रमण और अस्थमा बढ़ गया है और चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी है। सोनिया गांधी ऐसे समय दिल्ली से बाहर जा रही है जब बिहार चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर पार्टी के भीतर से ही आत्मचिंतन की मांग उठ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं जहां से कुछ दिनों बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। फिर 12 सितंबर को वह अपनी नियमित चिकित्सा जांच के लिए विदेश गईं थीं और उनके साथ पुत्र राहुल गांधी भी गए थे। इस कारण दोनों संसद के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सके थे।
 बड़ी खबर: 25 करोड़ की ड्रीम कार के परखच्चे उड़ाकर यूट्यूबर ने बनाया वीडियो

बड़ी खबर: 25 करोड़ की ड्रीम कार के परखच्चे उड़ाकर यूट्यूबर ने बनाया वीडियो

17 साल के यूट्यूबर गेज गिलियन ने अपने अरबपति बिजनेसमैन की ड्रीम कार के परखच्चे उड़ा दिए।  इस इटालियन सुपर कार की कीमत 25 करोड़ थी। पगानी हुआयरा रोडस्टर नाम की इस कार का अमेरिका के टैक्सास में हो गया था। गेज ने इसके बाद एक यूट्यूब वीडियो भी बनाया जिसमें उसने इस एक्सीडेंट के बारे में भी बात की है और बताया कि कैसे उसके साथ ये घटना घटी।
 
 
उसने कहा कि इस तरह की चीजें होती हैं। भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उसने मुझे जिंदगी में दूसरा मौका दिया। इस क्रैश के चलते हमे कई गंभीर चोट आ सकती थी, यहां तक की मौत भी हो सकती थी लेकिन हम लकी थी कि ऐसा कुछ नहीं हुआ. ऐसे में मैं भगवान को शुक्रिया अदा करता हूं। 

पढ़िए पूरी खबर-
हालांकि ये अभी तक साफ नहीं है कि आखिर कैसे इस कार का एक्सीडेंट हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि ये कार सीधा जाकर एक पेड़ में जाकर भिड़ गई थी। इस भिड़ंत के समय गेज अपने यूट्यूबर दोस्त जैक वॉकर के साथ गाड़ी में ही मौजूद था।
 

रिपोर्ट्स के अनुसार- गेज के पिता ने जून में ही इस सुपरकार को खरीदा था. इसके अलावा उनके पास रॉल्स रॉयस डॉन, फेरारी, लैंबॉर्गिनी और मैक्लॉरेन सेना जैसी कारें भी शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में 20 मिलियन डॉलर्स का एक मेगा याट भी खरीदा है। गेज के पिता का नाम टिम गिलियन है और वे अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म क्रॉस इक्विटी के फाउंडर हैं। गेज अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की स्पोर्ट्स कारों के साथ तस्वीरें शेयर करता रहता है। इसके अलावा उनके पास एक प्राइवेट जेट भी है। इसकी तस्वीर भी गेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार- कार के एयरबैग्स खुल गए थे और इस पर्पल कार की बॉडी का शुरुआती हिस्सा काफी तहस नहस हो गया था। इसके अलावा इस गाड़ी का फ्रंट व्हील भी खत्म हो गया था और ड्राइवर सीट वाला गेट भी पूरी तरह नष्ट हो गया था। एक चश्मदीद का कहना था कि गाड़ी में बैठे दोनों लोग काफी लकी थे कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है हालांकि ये एक्सीडेंट बेहद भयानक था। 
 राजधानी में कोरोना के बाद अब ठंड का कहर, दर्ज हुआ सीज़न का सबसे कम तापमान

राजधानी में कोरोना के बाद अब ठंड का कहर, दर्ज हुआ सीज़न का सबसे कम तापमान

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में आज सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.5 रहने का अनुमान जताया जा रहा है। अब तक दिल्ली में 9 डिग्री के आस-पास न्यूनतम तापमान चल रहा था।
 

देश की राजधानी में गुरूवार की रात तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह मौसम काफी ठंडा रहा। नवंबर की शुरुआत से ही देश की राजधानी में मौसम ठंडा बना हुआ है। दिल्ली में अब सुबह कोहरा भी देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6 किमी/प्रति घन्टे की रफ्तार से हवा चल रही हैं।
 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम और भी ठंडा होने की उम्मीद है। दिल्ली में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी अब बढ़ने लगा है। दिल्ली में प्रदूषण दीपावली के बाद होने वाली हल्की बारिश से कम हुआ था। अब दिल्ली के अलग-अलग इलाक़ों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार जा रहा है। यह काफी पुअर केटेगरी में आता है।
 

दिल्ली के कुछ इलाकों जैसे आनंद विहार, बवाना, विवेक विहार, मुंडका में 300 से ज़्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। लोधी रोड तथा आस-पास के कुछ इलाक़ो में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पास है। यह मॉडरेट केटेगरी में है।
 

कोरोना वायरस की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में स्थिति भयावह होती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना संक्रमण से 98 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में इसके साथ कोरोना से कुल मरने वालों का आंकड़ा 8 हजार के पार चला गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 7,546 नए मामले दर्ज किए गये। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,10,630 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान 98 मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,041 हो गई है।
लॉकडाउन का सिलसिला फिर हुआ शुरू: आज रात 9 बजे से इस शहर में लॉकडाउन, जरुरी सेवाओं को मिली छूट

लॉकडाउन का सिलसिला फिर हुआ शुरू: आज रात 9 बजे से इस शहर में लॉकडाउन, जरुरी सेवाओं को मिली छूट

अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में लॉकडाउन का फैसला लिया है। ये लॉकडाउन तीन दिन यानि आज रात 9 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक का होगा। इस दौरान सिर्फ मेडिकल और दूध की दुकानें खुली रहेंगी।
 
 
गुजरात के आईएएस अफसर डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने ट्वीट करके बताया था कि देर रात कोरोना स्थिति की समीक्षा की गई और यह निर्णय लिया गया कि पूर्ण कर्फ्यू आज रात 9:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक अहमदाबाद शहर में लगाया जाएगा। इस अवधि के दौरान केवल दूध और दवाइयां बेचने वाली दुकानों को खुला रहने दिया जाएगा।
 

स्कूल खुलने का फैसला वापस-
इसके साथ ही अहमदाबाद के स्कूलों को 23 तारीख से शुरु करने का फैसला वापस ले लिया गया है। अहमदाबाद में कर्फ़्यू लगने और कोरोना के केस में बढ़ोतरी होने के बाद अब गुजरात सरकार ने पूरे गुजरात में स्कूल शुरु करने का फ़ैसला टाल दिया है। शिक्षा विभाग ने अपने फैसले को वापस ले लिया है।
 

अनिश्चितकाल तक रहेगा कर्फ्यू-
कर्फ्यू के तर्ज पर लगने वाले लॉकडाउन में सिर्फ दवा, दूध की दुकानें ही इस दौरान अहमदाबाद में खुलेगी। अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ रहे लगातार मामलों के बीच ये निर्णय लिया गया है। कर्फ्यू शुक्रवार से लागू होगा और अनिश्चितकाल तक रहेगा। अहमदाबाद में अब तक कुल 46,022 कोरोना केस दर्ज किए जा चुके है।
 
 
कोरोना कहर-
बता दें कि गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस के 1,281 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,91,642 हो गई. वहीं, राज्य में 1274 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि बीमारी से आठ और व्यक्तियों की मौत होने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या 3,823 हो गई। 
बड़ी खबर: डीआरआई ने पकड़ा 35 करोड़ का सोना, ट्रक के फ्यूल टैंक में छिपाकर हो रही थी तस्करी

बड़ी खबर: डीआरआई ने पकड़ा 35 करोड़ का सोना, ट्रक के फ्यूल टैंक में छिपाकर हो रही थी तस्करी

नई दिल्लीं। वित्ता मंत्रालय के राजस्वै खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तस्करी कर दो ट्रकों में लाए जा रहे 35 करोड़ रुपये मूल्य के 66.4 किलो सोना बरामद किया है। केंद्रीय अप्रत्य्क्ष कर और सीमा शुल्कस बोर्ड (सीबीआईसी) ने गुरुवार देर शाम ट्वीट कर ये जानकारी दी।
 
 
सीबीआईसी के मुताबिक डीआरआई के अधिकारियों (दिल्ली क्षेत्र) ने संदेह के आधार पर दो ट्रकों को पकड़ा। इसमें विदेशों से तस्करी कर भारत-म्यांमार सीमा के रास्ते सोना लाया जा रहा था। पकड़े गए ट्रकों की जब सघन जांच की गई तो उसमें 35 करोड़ रुपये मूल्य के 66.4 किलोग्राम सोना पाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सोने को ट्रकों के ईंधन टैंक के भीतर छिपाकर रखा गया था। इस सोना को पंजाब ले जाया जा रहा था। केंद्रीय अप्रत्यकक्ष कर और सीमा शुल्क  बोर्ड के मुताबिक इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

 बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बोलेरो, बच्चों सहित 14 की मौत

बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बोलेरो, बच्चों सहित 14 की मौत

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के देशराज इनारा के पास बृहस्पतिवार देर रात भीषण सड़क हादसे में छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गयी।
 
 
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब सत्तर किलोमीटर दूर प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर थाना मानिकपुर अंतर्गत देशराज इनारा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में तेज रफ़्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। हादसे में बोलेरो में सवार छह बच्चों सहित चौदह लोगों की मौत हो गयी।
 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात उस समय हुआ जब लोग एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।

 
पुलिस अधीक्षक आर्य ने बताया कि मृतकों में थाना कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जिरगापुर गाँव निवासी बबलू (22), दिनेश कुमार (40) व उसके बेटे पवन कुमार (10) और अमन कुमार (7), दयाराम (40), राम समुझ (42), गौरव (10), नान भैया (55), सचिन (12), हिमांशु (13), मिथलेश कुमार (17), अभिमन्यु (12), अंश (9) व बोलेरो चालक पारस नाथ (40) शामिल हैं।। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस बल ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से शवों को निकालने में लगभग दो घण्टे का समय लगा।

आर्य ने कहा कि पांच शवों को तो तुरंत निकाल लिया गया लेकिन बाकी को निकालने के लिये जेसीबी मशीन मंगाई गयी और ट्रक के नीचे फंसी बोलेरो को निकालने के बाद उसमें से बाकी शव निकाले गये।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा बोलेरो और ट्रक मालिक को पुलिस ने पूछताछ के लिये बुलाया है।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ हादसे पर दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने के निर्देश दिये हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज रेंज) केपी सिंह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी बहुत तेज गति से जा रही थी जिससे दुर्घटना होने पर वाहन का आधा हिस्सा ट्रक में जा घुसा। ये सभी लोग नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस, परिवहन विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ मिलकर ऐसे ब्लैक स्पॉट पर होर्डिंग आदि लगाएगी जहां दुर्घटना होने की अधिक आशंका रहती है।
 
BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 2149 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक इस जिले से

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 2149 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक इस जिले से

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2149 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 254 मरीज, दुर्ग से 136, राजनांदगांव से 194, बालोद से 89, बेमेतरा से 36, कबीरधाम से 32, रायपुर से 248, धमतरी से 89, बलौदा बाजार से 57, महासमुंद से 81, गरियाबंद से 29, बिलासपुर से 101, कोरबा से 179, जांजगीर-चांपा से 208, मुंगेली से 26, जीपीएम से 13, सरगुजा से 72, कोरिया से 35, सूरजपुर से 62, बलरामपुर से 23, जशपुर से 35, बस्तर से 25, कोंडागांव से 41, दंतेवाड़ा से 37, सुकमा से 7, कांकेर से 21, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 14, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1323 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19421 है | 

BIG BREAKING : प्रदेश के 12 IAS अफसरों का वेतनमान वृद्धि आदेश हुआ जारी, देखें पूरी सूची

BIG BREAKING : प्रदेश के 12 IAS अफसरों का वेतनमान वृद्धि आदेश हुआ जारी, देखें पूरी सूची

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि 2012 बैच के 12  IAS अफसरों को  9 साल की सर्विस पूरी करने पर राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है | जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने 12 IAS अफसरों को तोहफे में कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान Pay Matrix Level -12 में प्रमोट किया है। हालांकि वो सभी अपने पूर्व की ही पदस्थापना में बने रहेंगे। जिन IAS अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान दिया गया है, उनमें छह कलेक्टर भी शामिल हैं।

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल, बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल, बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, नारायणपुर कलेक्टर अभिजीत सिंह, सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा, कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के अलावा जनसंपर्क आयुक्त सह मुख्यमंत्री के उप सचिव तारण प्रकाश सिन्हा, पाठ्य पुस्तक निगम की प्रबंध संचालक इफ्फत आरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा, खनिज विभाग की उप सचिव पुष्पा साहू, जीएडी उप सचिव संजय अग्रवाल और ग्रामाद्योग संचालक सुधाकर खलखो को बड़े हुए वेतनमान का लाभ मिला ।

 

BIG BREAKING : बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ | बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन हो गया है | वह 95 साल के थे | जबकि उनके निधन पर बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव और राज्‍यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है | मायावती के पिता पिता प्रभु दयाल दिल्ली के रकाबगंज में रहते थे |

 बड़ी खबर: सलमान खान के ड्राइवर समेत दो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, सलमान ने खुद को किया आइसोलेट

बड़ी खबर: सलमान खान के ड्राइवर समेत दो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, सलमान ने खुद को किया आइसोलेट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के ड्राइवर समेत दो स्टाफ कोरोना संकर्मित पाए गए हैं। सलमान खान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सलमान खान ने हाल ही में फिल्म 'राधे' की शूटिंग शुरू की है।
 
 
इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा, सलमान बिग बॉस 14 को होस्ट कर रहे हैं। अगर वह कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं, तो उन्हें फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ेगी। फिलहाल, उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 
 

लॉकडाउन से छूट मिलने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने फिर से काम शुरू किया है. हालांकि, कोरोना का डर अब भी बरकरार है। मुंबई की बात करें तो यहां पर कोरोना के 2 लाख 71 हजार 500 से ज्यादा केस हैं और 10 हजार 615 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 17 लाख के पार हो चुके हैं. यहां पर कोरोना के 17 लाख 57 हजार से ज्यादा केस हैं और 46 हजार 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में  कोरोना के 80 हजार 221 एक्टिव केस हैं और 16 लाख 30 हजार 111 मरीज ठीक हो चुके 
बड़ी खबर : सीबीआई जांच के लिए संबंधित राज्य से अनुमति लेना होगा अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

बड़ी खबर : सीबीआई जांच के लिए संबंधित राज्य से अनुमति लेना होगा अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है। अब सीबीआई जांच के लिए संबंधित राज्य से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने वीरवार को कहा है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को किसी भी मामले की जांच करने से पहले उस राज्य की सहमति अनिवार्य तौर पर लेनी होगी। आठ राज्यों द्वारा सामान्य सहमति वापस लिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में देर रात घुसे दो भालू, वीडियो हुआ वायरल 

एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ये प्रावधान संविधान के संघीय चरित्र के अनुरूप है। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना  (डीएसपीई) अधिनियम के तहत वर्णित शक्तियों और अधिकार क्षेत्र के लिए सीबीआई को किसी भी मामले की जांच से पहले संबंधित राज्य सरकार से सहमति की आवश्यकता जरूरी है।

पढ़ें : बड़ी खबर: बोरियों में बंद मिले 40 बंदरों के शव, जहर देकर मारने की आशंका 

कोर्ट ने कहा कि डीएसपीई अधिनियम की धारा 5 केंद्र सरकार को केंद्र शासित प्रदेशों से परे सीबीआई की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र का विस्तार करने में सक्षम बनाती है, लेकिन जब तक कि डीएसपीई अधिनियम की धारा 6 के तहत राज्य संबंधित क्षेत्र के भीतर इस तरह के विस्तार के लिए अपनी सहमति नहीं देता है, तब तक यह स्वीकार्य नहीं है। जाहिर है, प्रावधान संविधान के संघीय चरित्र के अनुरूप हैं, जिसे संविधान की बुनियादी संरचनाओं में से एक माना गया है। 
 
 
जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने ये फैसला उत्तर प्रदेश में फर्टिको मार्केटिंग एंड इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में सुनाया है। अभियुक्त द्वारा इस मामले में कहा गया था कि धारा 6 के तहत राज्य सरकार की सहमति के अभाव में सीबीआई के पास निहित प्रावधानों के मद्देनजऱ जांच कराने की कोई शक्ति नहीं हैं।
फैसले में आगे कहा गया कि एफआईआर दर्ज करने से पहले सहमति प्राप्त करने में विफलता पूरी जांच को समाप्त कर देगी।
 

 

बड़ी खबर: शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में देर रात घुसे दो भालू, वीडियो हुआ वायरल

बड़ी खबर: शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में देर रात घुसे दो भालू, वीडियो हुआ वायरल

मनेन्द्रगढ़। शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दो भालू घुस आए, इस दौरान मंदिर में पुजारी और उसका परिवार मौजूद था। ये मंदिर नेशनल हाइवे 43 के किनारे स्थित है। इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है। यहां हर समय श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

 
हालांकि जिस समय भालुओं ने प्रवेश किया उस समय मंदिर में ज्यादा लोग नहीं थे। भालुओं के मंदिर में का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया। ये वीडियो अब वायरल हो गया है, हालांकि वीडियो बहुत स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस वीडियो में दो भालू नजर आ रहे हैं।
मंदिर परिसर में ही पुजारी का परिवार रहता है। भालू के अचानक आ जाने से अचानक हड़कंप मच गया, भालू के सिद्ध मंदिर में घुसने का वीडियो वायरल हो गया है।

 बड़ी खबर: बोरियों में बंद मिले 40 बंदरों के शव, जहर देकर मारने की आशंका

बड़ी खबर: बोरियों में बंद मिले 40 बंदरों के शव, जहर देकर मारने की आशंका

हैदराबाद। तेलंगाना के एक गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जूट की कुछ बोरियों में 40 बंदरों के शव मिले हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि तेलंगाना के महबूबबाद शहर के सानिगापुरम गांव में एक इलेक्ट्रिक सबस्टेशन के पीछे 40 बंदरों के शवों को जूट की बोरियों में भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने इन सभी बंदरों को जहर देकर मारने की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि बंदरों को संदिग्ध रूप से जहर देकर मार दिया गया और थैलों में भर दिया गया।
 

पुलिस ने मुताबिक, गांव के कुछ स्थानीय लोगों को जब एक पहाड़ी पर स्थित स्थान से बेहद दुर्गंध आई, तब उन्होंने उस स्थान पर जाकर देखा, जहां उन्हें थैलों में बंदरों के शव दिखाई दिए। यह देखकर उन लोगों ने तुरंत पुलिस और वन अधिकारियों को इस बात की सूचना दी। महबूबबाद (ग्रामीण) के पुलिस उपनिरीक्षक रमेश बाबू ने कहा कि शवों को देखकर लगता है कि यह घटना पांच से छह दिन पहले हुई होगी। अधिकारी ने कहा कि बंदरों के शव सड़ चुके थे इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका।
 

वन अधिकारियों ने बंदरों की हत्या के पीछे कुछ स्थानीय लोगों का हाथ होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि यह किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए किया है या किसी और ने, यह अब तक पता नहीं चल पाया है। जिला वन अधिकारी ने यह भी कहा कि उन्हें पूछताछ में पता चला है कि बीते दिनों आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी से पशु पकड़ने वाले कुछ शिकारी महबूबबाद आए थे। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे उन शिकारियों का भी हाथ हो सकता है।
 

सब-इंस्पेक्टर रमेश बाबू ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 429 (जानवरों को मारने और जहर देने), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 (1) के अलावा एक और मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, जिला वन अधिकारी (DFO) पोलोजू कृष्णमाचार्य ने कहा कि दोपहर में बंदरों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
 
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में कुल 2048 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में कुल 2048 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2048 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 227 मरीज, दुर्ग से 132, राजनांदगांव से 142, बालोद से 119, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 61, धमतरी से 64, बलौदा बाजार से 94, महासमुंद से 68, गरियाबंद से 16, बिलासपुर से 129, रायगढ़ से 219, कोरबा से 200, जांजगीर-चांपा से 209, मुंगेली से 26, जीपीएम से 9, सरगुजा से 32, कोरिया से 24, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 32, जशपुर से 33, बस्तर से 32, कोंडागांव से 35, दंतेवाड़ा से 38, सुकमा से 12, कांकेर से 13, नारायणपुर से 6, बीजापुर से 15, अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1402 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18770 है | 

कंप्यूटर बाबा को आखिर मिल ही गयी  जमानत

कंप्यूटर बाबा को आखिर मिल ही गयी जमानत

इंदौर, कमलनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे कंप्यूटर बाबा को मिली बड़ी राहत जमानत अर्जी हुई मंजूर.
आपको बता दे कोर्ट ने जबरन घर में घुसकर एक व्यक्ति पर तलवार से हमले के प्रयास के मामले में जमानत देने से इंकार कर 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहने का आदेश दिया था आज देर शाम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है.

 

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

गोवा। गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है. मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रहीं और भाजपा की प्रभावी नेता थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मृदुला सिन्हा जी हमेशा जनसेवा को लेकर अपने प्रयासों के लिए याद की जाएंगी। वो एक कुशल लेखक थीं, जिन्होंने संस्कृति के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है. उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया. वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा. उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ॐ शान्ति.
 WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लेकर आया नया फीचर, जानिए क्या है इस फीचर की खास बात

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लेकर आया नया फीचर, जानिए क्या है इस फीचर की खास बात

 

 WhatsApp ने कुछ ही दिन पहले Disappearing messages फीचर की घोषणा की थी। अब इस फीचर को सभी एंड्रॉयड और iOS यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। फीचर को Enable (ऑन) करने के बाद आपके व्‍हाट्सएप के मैसेज गायब हो जाएंगे। यूजर इस फीचर का कभी भी प्रयोग कर सकते हैं। एक बार इस फीचर को ऑन करने के 7 दिनों बाद एक्सपायर हो जाएंगे। यूजर एक बार इस फीचर को ऑन करने के बाद इसे कस्‍टमाइज नहीं कर पाएंगे।

 

 

 

  इस फीचर को यूज करने के बाद यूजर को मैसेज डिलीट करने का टाइम सेट करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा। इस फीचर को वन-ऑन-वन चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी एक्टिव किया जा सकता है। हालांकि ग्रुप चैट के लिए इस फीचर का इस्‍तेमाल केवल एडमिन ही कर सकता है।

 

 

 

  इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Whatsapp का लेटेस्‍ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। इस फीचर को ऑन करने के बाद Whatsapp आपको नोटिफाई करेगा। हालांकि चैटिंग में दूसरा व्यक्ति अपनी तरफ से इस फीचर को Disable कर सकता है। फीचर की खूबी यह है कि 7 दिन तक मैसेज नहीं खोलने पर वह गायब हो जाएगा। हालांकि नोटिफिकेशन पैनल क्लियर नहीं करने पर आप वहां से मैसेज चेक कर सकेंगे।

 

 

  डिसअपेयरिंग मैसेज को quote करके यूजर किसी को जवाब देता है तो 7 दिन के बाद quoted text चैट में मौजूद रहेगा। साथ ही अगर डिसएपयरिंग मैसेज को ऐसे यूज़र को फॉरवर्ड किया जाता है जिसका ‘डिसअपेयरिंग' फीचर OFF होगा तो वहां मैसेज गायब नहीं होगा।
  कोलावरी डी के धनुष के इस गाने ने यूट्यूब मचाया तहलका, जिसे लोगो द्वारा देखा गया 1 बिलियन से अधिक बार

कोलावरी डी के धनुष के इस गाने ने यूट्यूब मचाया तहलका, जिसे लोगो द्वारा देखा गया 1 बिलियन से अधिक बार

 संगीतकार युवान शंकर राजा ने सोमवार को ट्विटर पर अपने गीत "राउडी बेबी" को यूट्यूब पर सबसे अधिक देखा जाने वाला तमिल गीत बनने पर खुशी व्यक्त की। संगीत वीडियो, जिसमें धनुष और साई पल्लवी द्वारा एक शानदार नृत्य प्रदर्शन पेश किया गया है, YouTube पर 1 बिलियन से अधिक बार देखा गया है।


“जब मेरे प्रशंसकों द्वारा मुझे सूचित किया गया, तो यह मेरे लिए एक सुखद आश्चर्य था कि राउडी बेबी ने एक और मील का पत्थर बनाया है, और अरब विचारों, अल्हम्दुलिल्लाह तक पहुँच गया है। इस पर सभी को धन्यवाद, ”उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा। धनुष ने गीत की रिकॉर्ड-सेटिंग की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। “यह कितना प्यारा संयोग है कि राउडी बेबी ने कोलावेरी दी की 9 वीं वर्षगांठ के एक ही दिन में 1 बिलियन दृश्य हिट किए। हम सम्मानित हैं कि 1 बिलियन विचारों तक पहुँचने वाला यह पहला दक्षिण भारतीय गीत है। हमारी पूरी टीम आपको दिल से धन्यवाद देती है, ”जगमीत थांधीराम अभिनेता ने ट्वीट किया।
 

 Bigg Boss 14: जाने कविता कौशिक ने सलमान खान पर क्या लगाया आरोप, और क्यों शो छोड़ने की जाहिर की इच्छा

Bigg Boss 14: जाने कविता कौशिक ने सलमान खान पर क्या लगाया आरोप, और क्यों शो छोड़ने की जाहिर की इच्छा

 

 

 'बिग बॉस 14' के घर में हर दिन नया हंगामा देखने को मिलता है। बीते एपिसोड़ में एजाज खान और कविता कौशिक के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ। कविता ने एजाज को धक्का दे दिया। इस कारण उन्हें कैप्टन अली गोनी ने सजा सुनाई और कैप्टेंसी टास्क से उन्हें हटा दिया गया।

 

 

 

 

 कविता ने बाद में कहा कि उन्होंने एजाज को जो धक्का दिया उसमें उनकी मंशा एजाज को चोट पहुंचाने की बिल्कुल भी नहीं थी। वह तो बस उन्हें खुद से दूर करना चाहती थीं। अब कविता को लग रहा है कि उन्हें बिना मतलब टारगेट किया जा रहा है और जबरदस्ती गलत छवि में दिखाया जा रहा है।

 

 

 
कविता घर में बातचीत के दौरान शो छोड़ने की इच्छा जाहिर करती हैं और कहती हैं कि उन्हें बिग बॉस छोड़ना पड़ेगा क्योंकि उनके अच्छे बर्ताव को भी घुमाकर गलत तरीके से दिखाया जा रहा है।

 

 

दरअसल, निक्की और अभिनव कविता को बोलते हैं कि धक्का मारना ठीक नहीं है, तुम बुरी नजर आओगी। इस पर कविता कहती हैं बुरी तो मैं लग ही रही हूं। ये मुझे गेम नहीं खेलने देते, झुंड बनाकर बैठते हैं। पीछे से आवाजें निकालते हैं। गालियां देते हैं। ये चीज टीवी पर नहीं दिखाई जाएगी।

 

 

 कविता कहती हैं, दिखाया ये जाएगा कि खाने को लेकर हुई बहस और कविता ने ऐसे झगड़ा कर दिया। मैं बुरी दिखूंगी। मुझे अब दिन पर दिन बुरा नहीं दिखना है। मैं अब टॉर्चर क्यों सहूं। क्या ये फेयर है। मुझे कोई मौका मिलता है कि मैं अपना पक्ष रखूं। सलमान सर के सामने रखती हूं तो वो इंटरेस्टेड नहीं दिखते। वो एजाज को बोलते हैं कि अरे आप बहुत अच्छे जा रहे हैं। बहुत सही दिख रहे हैं।