नई दिल्ली। कोरोना संकट के चलते डीजीसीए ने भारत में कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर रोक 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। देश में 31 दिसंबर तक न कोई कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ान भारत से बाहर जाएगी और न ही दूसरे देश से आ सकती है। हालांकि, इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली खास उड़ानें जारी रहेंगी।
पढ़ें : फिल्म अभिनेता आमिर खान को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत: एक्टर के खिलाफ दायर याचिका खारिज
नई दिल्ली, अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने की वजह से 60 की उम्र में निधन हो गया। माराडोना लंबे समय से बीमार चल रहे थे , जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक स्कैन में ब्रेन में ब्लड क्लॉट की बात सामने आई थी। इसके बाद उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा – “डिएगो माराडोना फुटबॉल के एक उस्ताद थे, जिन्होंने वैश्विक लोकप्रियता का आनंद लिया। अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान पर कुछ बेहतरीन खेल के क्षण दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।“
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "फुटबॉल और खेल की दुनिया ने आज अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है।
रेस्ट इन पीस डिएगो माराडोना! तुम बहुत याद आओगे."
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "डिएगो माराडोना-दि लैजेंड हम छोड़ कर चले गए. वह एक जादूगर थे जिन्होंने हमें बताया कि फुटबॉल क्यों के खूबसूरत खेल है. उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति मेरी संदेवना"
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, निर्विवाद रूप से सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक। महान डिएगो माराडोना के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ.
उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने लिखा, "मेरा हीरो नहीं रहा, मैं तुम्हारे लिए फुटबॉल देखता था."
अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने भी डिएगो माराडोना को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "RIP Diego Maradona.Legend"
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1877 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 195 मरीज, दुर्ग से 134, राजनांदगांव से 160, बालोद से 91, बेमेतरा से 51, कबीरधाम से 43, धमतरी से 50, बलौदा बाजार से 95, महासमुंद से 78, गरियाबंद से 39, बिलासपुर से 133, रायगढ़ से 178, कोरबा से 157, जांजगीर-चांपा से 122, मुंगेली से 36, जीपीएम से 8, सरगुजा से 49, कोरिया से 14, सूरजपुर से 67, बलरामपुर से 23, जशपुर से 21, बस्तर से 28, कोंडागांव से 37, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 4, कांकेर से 24, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 13, अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल है । राज्य में आज कुल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22815 है |
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के चलते जहां एक तरफ कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाने समेत रेस्टोरेंट को जल्दी बंद करने का आदेश दिया गया है तो वहीं शादियों में आने वाले मेहमानों की संख्या पहले की तुलना में घटा दी गई है. इसके साथ ही, उन राज्यों में जहां पर कोरोना के मामले बेकाबू है, वहां पर इसकी रोकथाम को लेकर जुर्माना बढ़ाने समेत और भी कई कड़े कदम उठाए गए हैं.
पढ़ें : BIG BREAKING : मोदी कैबिनेट की बैठक हुई ख़त्म, लिए गए 3 बड़े फैसले, पढ़ें पूरी खबर
शादी में मेहमानों के शामिल होने की संख्या को लेकर अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार की तरफ से संख्या सीमित की गई है. आइए जानते हैं देशभर में किस राज्य में अधिकतम कितने मेहमान कोरोना महामारी के इस वक्त में शादियों में शामिल हो सकते हैं.
1-दिल्ली
50
2-उत्तर प्रदेश
100 (मैरेज हॉल में क्षमता का 50 फीसदी)
3-राजस्थान
100
4-मध्य प्रदेश
200 (मैरेज हॉल में क्षमता का 50 फीसदी)
5-गुजरात
100
6-महाराष्ट्र
50
7-हरियाणा
50-100 (दिल्ली से सटे 6 जिले, इंडोर में 50, खुले में 100)
100-200 (अन्य जिलों में, इंडोर में 100, खुले में 200)
8-छत्तीसगढ़
200 (मैरेज हॉल में क्षमता का 50 फीसदी)
नई दिल्ली | कोरोना के कई राज्यों में तेजी से बढ़ते मामलों के बीच केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कंटेनमेंट, सर्विलांस, सतर्कता को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की है. इसमें कहा गया है कि राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों को कंटेनमेंट जोन में कड़ाई के साथ नियमों को लागू करना होगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक प्रभावी रहेगी.
पढ़ें : जैकलीन फर्नांडिस ने सोशल मीडिया में शेयर की अपनी टॉपलेस फोटो, हॉटनेस ने लगाया सोशल मीडिया में आग
इसके साथ ही, कई अन्य गतिविधियों के लिए स्टैंडर्ड ऑफ प्रोटोकॉल्स जारी किए गए हैं. गृह मंत्रालय ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में सिर्फ आवश्यक गतिविधियों की ही इजाजत दी जाएगी. कंटनमेंट जोन में नियमों को कड़ाई के साथ लागू करने की जिम्मेदारी स्थानीय जिला, पुलिस और निगम अथॉरिटीज की होगी. इसके साथ ही, राज्य और केन्द्र शासित प्रदेस संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे.
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में यह कहा गया है कि सर्विलांस टीम घर-घर जाकर सर्विलांस करेगी और कोविड-19 मरीजों का उपचार सुविधाओं के साथ फौरन आइसोलेशन सुनिश्चित की जाएगी. केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों को कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर नाइट कर्फ्यू समेत प्रतिबंधों को लगाने की इजाजत दे दी है.
हालांकि, राज्यों की तरफ से बिना केन्द्र सरकार की सलाह-मशविरा के कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थानीय लॉकडाउन लगाने की इजाजत नहीं होगी. राज्य से यह भी कहा गया है कि वे कार्यस्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कराएं.
Only essential activities allowed in Containment Zones. Local district, police & municipal authorities shall be responsible to ensure that prescribed Containment measures are strictly followed & State/UT Govts shall ensure accountability of concerned officers: MHA#COVID19 https://t.co/R4ZwuA74Ze
— ANI (@ANI) November 25, 2020
नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है | आज राजधानी दिल्ली में मोदी कैबिनेट की अहम बैठक हुई है | केंद्रीय मंत्रिमंडल और आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में आज 3 अहम फैसले लिए गए हैं | इसमें टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और NIIF Debt प्लेटफॉर्म को लेकर भी बड़ा ऐलान हुआ है | आइए जानें आम आदमी पर क्या होगा असर :-
पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पिकनिक स्पॉट पर जाम छलकाने के बाद दोस्तों ने की दोस्त की हत्या
(1) 20.50 लाख पैसा जमा करने वालों को मिलेगी मदद- लक्ष्मी विलास बैंक इस साल का दूसरा बैंक है जिसे RBI ने डूबने से बचाया है| इससे पहले मार्च में RBI ने यस बैंक को डूबने से बचाया था| पिछले 15 महीनों में देखा जाए तो लक्ष्मी विलास बैंक तीसरा बैंक है जिसे डूबने से बचाया गया है| DBS India में लक्ष्मी विलास बैंक के विलय की डील में DBS India को 563 ब्रांच, 974 ATM और रिटेल बिजनेस में 1.6 अरब डॉलर की फ्रेंचाइजी मिलेगी| 94 साल पुराने लक्ष्मी विलास बैंक का नाम खत्म हो जाएगा और साथ ही इसकी इक्विटी भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी| अब इस बैंक का पूरा डिपॉजिट DBS India के पास चला जाएगा|
पढ़ें : बड़ी खबर: राजधानी के इस होटल में गंदगी पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने ठोका जुर्माना
4000 कर्मचारियों की नौकरी का संकट टला- इससे पहले RBI ने लक्ष्मी विलास बैंक पर 16 दिसंबर तक मोरेटोरियम लागू कर दिया है| इस दौरान खाताधारक ज्यादा से ज्यादा 25,000 रुपए की रकम ही निकाल सकते हैं| नए कानून के मुताबिक, अगर एक से ज्यादा खाते हैं तो भी कुल मिलाकर 25,000 रुपए की रकम ही निकाल सकते हैं| जिन लोगों का सैलरी अकाउंट लक्ष्मी विलास बैंक में था या किसी दूसरी तरह की आमदनी आती थी उसे तुरंत रोक दिया गया है और दूसरे बैंक में ट्रांसफर का इंतजाम करने को कहा गया है| इसके लिए खाताधारकों को लेटर लिखकर अपनी सैलरी या दूसरी आमदनी अपने किसी और खाते में ट्रांसफर करने का निवेदन करना होगा| अगर लक्ष्मी विलास बैंक में आपका लोन अकाउंट था तो पहले EMI की रकम 25,000 रुपए में से कट जाएगी|
(2) टेलिकॉम इंफ्रा सेक्टर के लिए हुआ ये बड़ा ऐलान- ATC Telecom Infra Pvt Ltd में एफडीआई को मंजूरी मिली है| कैबिनेट से 2480 करोड़ के FDI को मंजूरी मिल गई है| ATC Asia Pacific Pte. Ltd. FDI के जरिए 12.32 फीसदी हिस्सा खरीदने का प्लान बनाया जा रहा है| बता दें ATC Telecom Infra इस समय टेलिकम्युनिकेशन्स इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्युशन की सुविधा प्रदान करती है| इसके साथ ही रखरखाव और संचालन की भी सुविधाएं देती है| एटीसी एशिया पैसिफिक पीटीई लिमिटेड के कारोबार में बैंकों के अलावा अन्य कंपनियों की प्रतिभूतियों की होल्डिंग या मालिकाना शामिल है| इस कंपनी की स्थापना साल 2006 में हुई है|
पढ़ें : भयानक सड़क हादसा: बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 40 घायल एक की मौत, 14 लोगों की हालत गंभीर
(3) नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में 6000 करोड़ रुपये के निवेश का फैसला: NIIF Debt प्लेटफॉर्म में भी फंड डालने की मंजूरी मिली है| एनआईआईएफ स्ट्रैटेजिक अपॉर्चुनिटी फंड ने अपने प्लेटफॉर्म की स्थापना की है, जिसमें एक एनबीएफसी इंफ्रा डेट फंड और एक एनबीएफसी इंफ्रा फाइनेंस कंपनी शामिल हैं| बता दें हाल ही में सरकार ने आत्मनिर्भर भारत 3.0 के तहत 6 हजार करोड़ रुपए के इक्विटी निवेश का प्रस्ताव दिया था|
नई दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का निधन हो गया है. 71 साल के अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. इसके बाद उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका. अहमद पटेल 15 नवंबर से आईसीयू में भर्ती थे














