नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा है या विनाश, अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा है या विनाश, अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच बुधवार को उन्होंने कहा है कि देश की आर्थिक स्थिति के डांवाडोल हालत को देखते हुए समझ नहीं आ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है या विनाश।

पढ़ें : रायपुर का मुकुल देशभर के कई डांसर्स को पीछे छोड़ पहुंचा इंडियाज बेस्ट डांसर खिताब के करीब

जानकारी के अनुसार राहुल ने बुधवार को कहा कि सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी तो पहले से ही गिरावट पर और बेरोजगारी चरम पर थी लेकिन अब महंगाई भी आसमान छूने लगी है। बैंक मुसीबत में आ गए हैं और लोगों का पैसा बैंकों में फंस गया है|
 

राहुल ने ट्वीट किया, बैंक मुसीबत में हैं और जीडीपी भी। महंगाई इतनी ज़्यादा कभी नहीं थी, ना ही बेरोजगारी। जनता का मनोबल टूट रहा और सामाजिक न्याय प्रतिदिन कुचला जा रहा है। विकास या विनाश। 
 
 
उन्होंने सामाजिक स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि सामाजिक न्याय को जिस तरह से कुचला जा रहा है और इससे जो हालात बने रहे हैं उन्हें देखते हुए लोगो का मनोबल टूट रहा है और सरकार से विश्वास खत्म हो रहा है।
BIG BREAKING : दिवाली के बाद प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1721 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : दिवाली के बाद प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1721 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1721 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 238 मरीज, दुर्ग से 123, राजनांदगांव से 105, बालोद से 63, बेमेतरा से 37, कबीरधाम से 30, रायपुर से 199, धमतरी से 49, बलौदा बाजार से 56, महासमुंद से 31, गरियाबंद से 7, बिलासपुर से 102, कोरबा से 171, जांजगीर-चांपा से 196, मुंगेली से 32, जीपीएम से 6, सरगुजा से 50, कोरिया से 23, सूरजपुर से 23, बलरामपुर से 9, जशपुर से 20, बस्तर से 17, कोंडागांव से 21, दंतेवाड़ा से 40, सुकमा से 11, कांकेर से 27, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 21, अन्य राज्य से 11 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1495 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18561 है | 

 युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, भाई को फंदे में लटका देख दूसरे भाई ने की अपने आप को ब्लेड से काटने की कोशिश

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, भाई को फंदे में लटका देख दूसरे भाई ने की अपने आप को ब्लेड से काटने की कोशिश

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ इलाके के ग्राम पंचायत नगरदा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 16 नवम्बर की है। मृतक संजय साहू के पिता ने सूचना दी कि उनके बेटे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
 
 
जिसकी सूचना पर बिलाईगढ़ पुलिस घटना स्थल पहुँच कर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया। ततपश्चात शव को पीएम के लिए बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मृतक के परिजनों से आत्महत्या का कारण पूछागया, लेकिन वे कुछ भी नहीं बता पा रहे है।
 

वही पुलिस से भी जानकारी ली गई लेकिन कारण का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिरकार युवक किस वजह से फांसी लगाई है। हालांकि ग्रामीणों में अफवाह है कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के कारण यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस इस बात पर मृतक के भाई से भी पूछताछ करेगी, जिसके बाद ही खुलासा हो पायेगा। लेकिन वहीं एक और बात सामने आई है कि मृतक के भाई मृतक को फांसी में लटके देख स्वयं अपने आप को ब्लेट से चोट पहुंचा ली है। जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। 
 बड़ी खबर: पटाखे से झुलसी भाजपा सांसद की पोती, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बड़ी खबर: पटाखे से झुलसी भाजपा सांसद की पोती, इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भाजपा सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती किया की पटाखे से जलने से मौत हो गई है। रात को पटाखा जलाते समय किया जोशी गंभीर रूप से झुलस गई थी। डॉक्टरों ने बताया था कि वह करीब 60 फीसदी तक झुलस गई थी। प्रयागराज के निजी अस्पताल में शुरुआती इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान गंभीर रूप से झुलसी बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को किया को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

सांसद रीता जोशी ने हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और सीएम योगी से बात कर बेहतर इलाज के लिए मदद मांगी थी। इसके बाद बच्ची का इलाज दिल्ली के मिलिट्री हॉस्पिटल में होना था। 

जानकारी के अनुसार, बच्चों के साथ खेलते वक़्त पटाखा फटने से किया गंभीर रूप से झुलस गई थी। 6 साल की किया जोशी कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुई थी। गुड़गांव के अस्पताल में दादी रीता जोशी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसका इलाज हुआ था। इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा की सांसद रीता जोशी योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं।
 बड़ी खबर: छेडख़ानी का विरोध करने पर युवती को किया आग के हवाले, पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी

बड़ी खबर: छेडख़ानी का विरोध करने पर युवती को किया आग के हवाले, पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी

पटना। बिहार के वैशाली में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कथित रूप से 20 वर्षीय युवती को जि़ंदा जला देने के मामले में आखिरकार पुलिस ने 17 दिनों बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 17 दिनों के बाद नामजद मुख्य आरोपी चन्दन को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तरी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। 

मृतका की मां ने बताया कि 30 अक्टूबर की सुबह तीन लड़कों ने उसकी बेटी के साथ छेडख़ानी की, जिसका उसने विरोध किया तो केरोसिन छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया गया। पीएमसीएच में रेफर होने के बाद 15 नवम्बर को उसकी मौत हो गई। 

मृतका की मां ने बताया कि 2017में उसके पति की मृत्यु हो गई तब से वह सिलाई का काम करके अपने बच्चों को पाल रही थी। वह सिलाई का काम करने रोज पटना सिटी आती है। उसके चार बच्चों (दो बेटियां और दो बेटे) में 20 वर्षीया बेटी बड़ी थी, जिसका दो महीने बाद निकाह होने वाला था। विधवा मां अपनी मेहनत के बल पर अपने बच्चों को पाल रही थी। उसे न तो कोई पेंशन मिलता है न किसी अन्य योजना का लाभ मिलता है।
BIG BREAKING : राशन कार्ड में नाम जुड़वाने को ले कर आया एक और बड़ा फैसला, अब इनका भी बनाया जायेगा राशन कार्ड

BIG BREAKING : राशन कार्ड में नाम जुड़वाने को ले कर आया एक और बड़ा फैसला, अब इनका भी बनाया जायेगा राशन कार्ड

नई दिल्ली | पिछले दिनों ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकारों ने सेक्स वर्करों को राशन कार्ड बनाने का फैसला किया था. कोरोना काल में राशन कार्ड को लेकर एक के बाद एक नए फैसले लिए जा रहे हैं. अब केंद्र सरकार के निर्देश पर कुछ राज्य सरकारों ने गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों का भी राशन कार्ड बनाने का फैसला किया है. देश की कुछ राज्य सरकारें गरीब तबके के कैंसर, कुष्ठ और एड्स रोगियों को अब फ्री में राशन देने जा रही है. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने इस पर अमल भी करना शुरू कर दिया है. झारखंड सरकार ने कहा है कि अब सेक्स वर्करों के बाद गंभीर रोगों से ग्रस्त गरीब लोगों को फ्री में राशन दिया जाएगा.

पढ़ें : राजधानी रायपुर में फिर हुई चाकू बाजी की घटना, दो के खिलाफ अपराध दर्ज, पढ़ें पूरी खबर 

गंभीर रोगों से ग्रस्त गरीब लोगों का भी बनेगा राशन कार्ड
झारखंड में गंभीर रूप से ग्रस्त रोगी अब ऑफलाइन या ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. झारखंड सरकार के सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट
www.aahar.jharkhand.gov.in पर आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही राज्य की जिला आपूर्ति कार्यालयों, प्रखंड आपूर्ति कार्यालयों और पंचायत कार्यालयों में भा ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं.

पढ़ें :  नीतीश सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी 

सेक्स वर्करों के बाद कैंसर, एड्स और कुष्ठ रोगियों को फ्री में राशन
पिछले दिनों ही सुप्रीम कोर्ट ने देश की सभी राज्य सरकारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act) के तहत सेक्स वर्करों को राशन मुहैया कराने का आदेश जारी किया था. सेक्स वर्करों को इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीका विकल्प दिया गया है. राज्य सरकारों ने जिला प्रशासन को इसके लिए स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सेक्स वर्करों की पहचान और पते को गोपनीय रखा जाएगा.

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में युवक ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

राशन कार्ड भारत सरकार का एक मान्यताप्राप्त सरकारी डॉक्यूमेंट है. राशन कार्ड की सहायता से लोग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत उचित दर की दुकानों से खाद्यान्न बाजार मूल्य से बेहद कम दाम पर खरीद सकते हैं. राशन कार्ड बनाना राज्य सरकारों की जिम्मेवारी है. राशन कार्ड बनाने के लिए आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, सरकारी बैंक में खाता, वोटर आई कार्ड, पासपोर्ट, सरकार के द्वारा जारी किया गया कोई अन्य आई कार्ड, हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में कोई एक हो तो आप राशन कार्ड बना सकते हैं.

 इस टीवी एक्टर की हुई हत्या, सीसीटीवी फूटेज में वारदात हुई कैद

इस टीवी एक्टर की हुई हत्या, सीसीटीवी फूटेज में वारदात हुई कैद

चेन्नई। टीवी सीरियल `थेनेमोझी बीए` में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर सेल्वाराथिनम की चेन्नई में कुछ लोगों ने हत्या कर दी। चेन्नई पुलिस को सीसीटीवी से पता चला है घटना स्थल के पास चार संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, तमिल एक्टर सेल्वाराथिनम शनिवार के दिन अपने एक दोस्त के साथ घर पर ही रहते थे, लेकिन एक कॉल आने के बाद वह, घर से बाहर गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार(14 नवंबर) को सेल्वाराथिनम शूटिंग के लिए नहीं गए और अपने दोस्त मणि के साथ रुक गए, जो कि एक सहायक निर्देशक हैं। रविवार तड़के सेल्वाराथिनम को एक कॉल आया जिसके बाद वह घर से निकल गए। उन्होंने अपने दोस्त मणि को बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहे हैं लेकिन इसके बाद की जानकारी नहीं दी।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि हालांकि, सेल्वाराथिनम के रूममेट मणि को जानकारी मिल गई थी कि सेल्वाराथिनम की किसी अज्ञात गैंग ने अन्ना नेदुमपथाई के पास हत्या कर दी है। यह घटना चेन्नई के एमजीआर नगर में हुई। इसके बाद मणि को सेल्वाराथिनम के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस को इसके बारे में बताया।

 सीसीटीवी फूटेज में वारदात कैद
पुलिस को घटना स्थल के पास का सीसीटीवी फूटेज हाथ लगा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि सेल्वाराथिम की हत्या से पहले हत्यारे उनसे बहस करते हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। सेल्वाराथिनम लगभग एक दशक से तमिल टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। वह श्रीलंका के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी और एक बेटा है।
 राजधानी में फिर लॉकडाउन की आहट, शादी में भी 50 लोग बुलाने की इजाजत

राजधानी में फिर लॉकडाउन की आहट, शादी में भी 50 लोग बुलाने की इजाजत

नई दिल्ली। राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में अब अनियंत्रित हो रहे कोरोना संक्रमण के चलते यहां फिर से लॉकडाउन की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है। केजरीवाल सरकार भी इस महामारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने शादी-विवाह और सभाओं में दी गई छूट वापस लेने का निर्णय लिया है। शादी-विवाहों में 200 की जगह 50 लोगों के शामिल होने का एक प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिए आज सुबह एलजी अनिल बैजल जो कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष भी हैं, को भेजा गया है। उम्मीद है जल्द ही उस पर मंजूरी मिल जाएगी। 
गृह मंत्री शाह ने गुपकार गठबंधन को बताया गैंग, कांग्रेस से पूछा- क्या आप इसका समर्थन करते हैं

गृह मंत्री शाह ने गुपकार गठबंधन को बताया गैंग, कांग्रेस से पूछा- क्या आप इसका समर्थन करते हैं

नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुपकार से जुड़ी पार्टियों पर हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि गुपकार गैंग वैश्विक बनता जा रहा है। उन्होंने इस गैंग पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया। गृह मंत्री ने सोनिया और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा है कि क्या वे इस गैंग का समर्थन करते हैं। उन्होंने इस गैंग पर जम्मू-कश्मीर को आतंक और अशांति के युग में वापस ले जाने का आरोप भी लगाया।

पढ़ें : बड़ी खबर : नर्स ने अपने फ्लैट के आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जाने कहा कि है यह खबर

गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'गुपकार गैंग ग्लोबल हो रहा है! वे चाहते हैं कि विदेशी सेना जम्मू और कश्मीर में हस्तक्षेप करे। गुपकार गैंग भारत के तिरंगे का भी अपमान करता है। क्या सोनिया जी और राहुल जी गुपकार गैंग की ऐसी चालों का समर्थन करते हैं? उन्हें भारत के लोगों को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।'

पढ़ें : बड़ी खबर : घर में चोरों से बेखबर सोता रहा परिवार, चोरो ने साफ किये लाखो रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नगदी, जाने कहा कि है यह खबर


शाह ने कहा, 'कांग्रेस और गुपकार गैंग जम्मू-कश्मीर को आतंक और अशांति के युग में वापस ले जाना चाहते हैं। वे अनुच्छेद 370 को हटाकर दलितों, महिलाओं और आदिवासियों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्हें हर जगह लोगों द्वारा अस्वीकार किया जा रहा है।'

नीतीश सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

नीतीश सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

पटना, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को सोमवार को राज्यपाल फागू चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मंगलवार को नवगठित सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। इसमें मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। मंगल पांडेय को स्वास्थ्य तो अशोक चौधरी को भवन निर्माण मंत्रालय मिला है। वहीं बैठक मं 23 से 27 नवंबर तक शीतकालीन सत्र आयोजित करने पर मुहर लगी है। इसी दौरान सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। ये शपथ उन्हें प्रोटेम स्पीकर दिलाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी प्रोटेम स्पीकर की भूमिका निभाएंगे।


यहां जानें किस मंत्री को किस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है-
अशोक चौधरी- भवन निर्माण, साइंस एंड टेक्नोलॉजी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय
मंगल पांडेय- स्वास्थ्य और पथ निर्माण मंत्रालय
विजय चौधरी- ग्रामीण विकास और ग्रामीण कार्य विभाग
मेवालाल चौधरी- शिक्षा मंत्रालय
तारकिशोर प्रसाद- वित्त, वाणिज्य और पर्यावरण मंत्रालय, इसके अलावा उन्हें वे सभी विभाग भी मिले हैं जिनका कार्यभार पहले सुशील कुमार मोदी के पास था।
संतोष सुमन- लघु जल संसाधन
शीला कुमारी- परिवहन विभाग
रेणु देवी- महिला कल्याण विभाग
विजेंद्र यादव- ऊर्जा, निबंधन व उत्पाद
मुकेश सहनी- मत्स्य पालन और पशुपालन विभाग
 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1110 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक इस जिले से

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1110 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक इस जिले से

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1110 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 163 मरीज, दुर्ग से 64, राजनांदगांव से 103, बालोद से 31, बेमेतरा से 17, कबीरधाम से 14, रायपुर से 79, धमतरी से 9, बलौदा बाजार से 16, महासमुंद से 29, गरियाबंद से 6, बिलासपुर से 77, रायगढ़ से 126, जांजगीर-चांपा से 136, मुंगेली से 6, जीपीएम से 4, सरगुजा से 41, कोरिया से 24, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 2, जशपुर से 10, बस्तर से 15, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से 25, सुकमा से 7, कांकेर से 36, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 16, अन्य राज्य से 16 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1314 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18577 है | 

नीतीश कुमार ने सातवीं बार ली CM पद की शपथ, जानें कौन-कौन होंगे मंत्रिमंडल में

नीतीश कुमार ने सातवीं बार ली CM पद की शपथ, जानें कौन-कौन होंगे मंत्रिमंडल में

पटना, नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सातवीं बार है जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और सुशील मोदी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. वहीं विपक्षी महागठबंधन ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया.


नीतीश कुमार के साथ होंगे दो डिप्टी सीएम
बिहार की नयी सरकार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बीजेपी के दो उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है. कटिहार से चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से विधायक रेणु देवी उपमुख्यमंत्री पद के मुख्य दावेदार हैं. तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया है .


नीतीश कुमार के अलावा राजग के चार घटक दलों बीजेपी, जदयू, हम पार्टी और वीआईपी के नेताओं को कैबिनेट में स्थान दिया गया है.


नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये जेडीयू नेता

विजय चौधरी
विजेंद्र यादव
अशोक चौधरी
मेवालाल चौधरी
शीला मंडल

नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये बीजेपी नेता
तारकिशोर प्रसाद- डिप्टी सीएम
रेणु देवी- डिप्टी सीएम
मंगल पांडे
रामप्रीत पासवान
नंद किशोर यादव- स्पीकर
जीवेश कुमार मिश्र

नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये 'हम' नेता
संतोष मांझी

नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये 'VIP' नेता
मुकेश सहनी 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 530 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 16 मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 530 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 16 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 530 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 65 मरीज, दुर्ग से 26, राजनांदगांव से 39, बालोद से 46, बेमेतरा से 0, कबीरधाम से 10, रायपुर से 50, धमतरी से 7, बलौदा बाजार से 3, महासमुंद से 20, गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 0, रायगढ़ से 58, कोरबा से 27, जांजगीर-चांपा से 65, मुंगेली से 7, जीपीएम से 0, सरगुजा से 22, कोरिया से 13, सूरजपुर से 1, बलरामपुर से 15, जशपुर से 22, बस्तर से 10, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से 29, सुकमा से 13, कांकेर से 15, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 10, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 623 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19087 है | 

बिहार में डिप्टी सीएम पर सस्पेंस खत्म, सुशील मोदी ही होंगे डिप्टी सीएम

बिहार में डिप्टी सीएम पर सस्पेंस खत्म, सुशील मोदी ही होंगे डिप्टी सीएम

पटना, बिहार में डिप्टी सीएम पर सस्पेंस खत्म हो गया है. बीजेपी नेता सुशील मोदी ही डिप्टी सीएम होंगे. सूत्रों से जानकारी मिली है कि सुशील कुमार मोदी को विधानमंडल दल का नेता चुना गया है. इसके बाद ये तय हो गया कि सुशील कुमार बिहार के अगले उपमुख्यमंत्री होंगे.
इससे पहले जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. अब थोड़ी देर में नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल के पास बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. इसके बाद कल शाम 04:30 शपथ ग्रहण समारोह होगा. नीतीश 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के करीबी अहमद पटेल को गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि अब उनके स्वास्थ्य में लगातार तेजी से सुधार हो रहा है।आपको बता दें की अहमद पटेल पिछले एक माह से कोरोना पीड़ित है। 

नीतीश कुमार आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, कल ले सकते है मुख्यमंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, कल ले सकते है मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही राज्यपाल को बिहार में नई सरकार बनाने का दावा सौंप सकते हैं. एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मिल सकते हैं. इसके बाद कल बिहार में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. अब से कुछ ही देर में पटना में बीजेपी और जेडीयू विधायक दल की अलग-अलग बैठक होने वाली है. इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी.


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने बताया "आज एनडीए के नेता का चुनाव होगा. इसके बाद शाम को हम लोग राज्यपाल के पास जाएंगे, उनके पास सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. वो हमें सरकार बनाने का आमंत्रण देंगे. इसके बाद कल शपथ ग्रहण समारोह होगा."


इसके अलावा वशिष्ठ नारायण ने नीतीश कुमार और सुशील कुमार की जोड़ी को शानदार जोड़ी बताया. बिहार की विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने आगे कहा, "बी ग्रेड की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट जाती है, फिर भी उसके अभिनेता को लगता है कि उसने बड़ा अभिनय किया है. लेकिन अंत में अपना अस्तित्व बचाना भी मुश्किल हो जाता है."


नए मंत्रिमंडल में दिखेंगे कई युवा और नए चेहरे
एनडीए के फिर से सत्ता में वापसी के बाद इतना तो तय है कि बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर एक बार फिर से नीतीश कुमार काबिज होंगे, लेकिन इस बार उनके मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल होंगे. पिछली बार की तुलना में इस चुनाव में बीजेपी जहां अधिक सीटें जीती हैं, वहीं जेडीयू की सीटों में गिरावट आई है. इस कारण यह तय माना जा रह है कि मंत्रिमंडल में इस बार बीजेपी का दबदबा रहेगा.


इस बार बीजेपी ने 74 सीटें जीती हैं. पिछली बार की तुलना में इस बार बीजेपी के 21 ज्यादा विधायक जीतकर आए हैं. वहीं, जेडीयू के विजयी उम्मीदवारों की संख्या पिछली बार की 71 से घटकर 43 रह गई है. वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के चार-चार विधायक जीतकर आए हैं.

 

BIG BREAKING : दीपावली के दिन प्रदेश में 716 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी रायपुर से

BIG BREAKING : दीपावली के दिन प्रदेश में 716 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी रायपुर से

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 716 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 92 मरीज, दुर्ग से 46, राजनांदगांव से 56, बालोद से 22, बेमेतरा से 52, कबीरधाम से 16, धमतरी से 22, बलौदा बाजार से 12, महासमुंद से 21, गरियाबंद से 5, बिलासपुर से 3, रायगढ़ से 68, कोरबा से 28, जांजगीर-चांपा से 86, मुंगेली से 0, जीपीएम से 0, सरगुजा से 27, कोरिया से 9, सूरजपुर से 35, बलरामपुर से 7, जशपुर से 6, बस्तर से 23, कोंडागांव से 20, दंतेवाड़ा से 11, सुकमा से 6, कांकेर से 22, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 17, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 782 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19275 है |

जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- भारत को आजमाया गया तो मिलेगा 'प्रचंड जवाब'

जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- भारत को आजमाया गया तो मिलेगा 'प्रचंड जवाब'

लोंगेवाला. भारत के दुश्मनों को स्पष्ट संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अगर भारत को आजमाया गया तो प्रचंड जवाब दिया जायेगा. पीएम मोदी 2014 में पदभार संभालने के बाद से ही हर दिवाली जवानों के साथ मनाते आये हैं. इस बार वह जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए लोंगेवाला चौकी आए.

अग्रिम चौकी पर जवानों को संबोधित करते हुए मोदी ने नाम लिये बगैर चीन पर निशाना साधा और कहा कि आज पूरा विश्व ‘‘विस्तारवादी’’ ताकतों से परेशान हैं. विस्तारवाद, एक तरह से ‘‘मानसिक विकृति’’ है और 18वीं शताब्दी की सोच को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि इस सोच के खिलाफ भी भारत प्रखर आवाज बन रहा है. पढ़िए उनके संबोधन की 10 खास बातें...


1 प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज भारत आतंकियों और उनके आकाओं को उनके घर में घुसकर मारता है. इसे पड़ोसी देश में आतंकवादी शिविरों के खिलाफ हवाई और सर्जिकल स्ट्राइल के संदर्भ में देखा जा रहा है.
2 उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया की कोई भी ताकत हमारे वीर जवानों को देश की सीमा की सुरक्षा करने से रोक नहीं सकती है. आज दुनिया ये जान रही है, समझ रही है कि यह देश अपने हितों से किसी भी कीमत पर रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है.’’
3 पीएम मोदी ने कहा कि भारत दूसरों को समझने और उनके साथ आपसी समझ बनाने की नीति में विश्वास करता है लेकिन अगर उसे आजमाने की कोशिश की जाती है, तो इसका प्रचंड जवाब दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि उसे चुनौती देने वालों को करारा जवाब देने के लिए भारत में ताकत और राजनीतिक इच्छाशक्ति है.
4 प्रधानमंत्री ने मजबूत क्षमता होने के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भले ही अंतरराष्ट्रीय सहयोग कितना ही आगे क्यों न बढ़ गया हो, समीकरण कितने ही बदल क्यों न गए हों, लेकिन हम कभी नहीं भूल सकते कि सतर्कता ही सुरक्षा की राह है, सजगता ही सुख-चैन का संबल है और सक्षमता से ही शांति का पुरस्कार है.
5 उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया का इतिहास हमें ये बताता है कि केवल वही राष्ट्र सुरक्षित रहे हैं, वही राष्ट्र आगे बढ़े हैं जिनके भीतर आक्रांताओं का मुकाबला करने की क्षमता थी.’’ उन्होंने जवानों से कहा , ‘‘आपके इसी शौर्य को नमन करते हुये आज भारत के 130 करोड़ देशवासी आपके साथ मजबूती से खड़े हैं. आज हर भारतवासी को अपने सैनिकों की ताकत और शौर्य पर गर्व है. उन्हें आपकी अपराजेयता पर गर्व है.’’
6 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सैनिकों के बीच आने के बाद ही उनकी दिवाली पूरी होती है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिवाली पर खुद को आप से दूर नहीं रख सकता, इसीलिए मैं यहां आपके साथ हूं.’’
7 उन्होंने कहा, ‘‘जितना अधिक समय मैं आपके साथ बिताता हूं, देश की सेवा और रक्षा करने का मेरा संकल्प उतना मजबूत होता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपका बलिदान देश को अनुशासन और सेवा की भावना सिखाता है.’’
8 पीएम मोदी ने जवानों से कहा, ‘‘आज के दिन मैं आपसे तीन आग्रह करना चाहता हूं. पहला कुछ न कुछ नवीन (इनोवेट) करने की आदत को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाइए. दूसरा योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखिए. तीसरा अपनी मातृभाषा, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, कम से कम एक भाषा जरूर सीखिए. आप देखिएगा, ये बातें आपमें एक नयी ऊर्जा का संचार करेंगी.’’
9 प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के आत्मनिर्भरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हाल ही में हमारी सेनाओं ने निर्णय लिया है कि वे 100 से ज्यादा हथियारों और साजो-सामान को विदेश से नहीं मंगवाएगी जो कि सराहनीय है. लोंगेवाला की शानदार लड़ाई को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि इसे रणनीतिक योजना और सैन्य वीरता के उद्घोषों में हमेशा याद किया जाएगा.
10 इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के पराक्रम को सलाम किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ 1971 का युद्ध थल सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच अनुकरणीय समन्वय का उदाहरण था. भारत ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को पराजित कर दिया था. मोदी 2014 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही हर दिवाली अग्रिम चौकियों पर जाते हैं. पिछले साल वह राजौरी गये थे, 2018 में उत्तराखंड और 2017 में गुरेज गये थे.

 

बड़ी खबर : दीवाली के पहले रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1548 नए मरीजों की हुई पहचान

बड़ी खबर : दीवाली के पहले रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1548 नए मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1548 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 180 मरीज, दुर्ग से 73, राजनांदगांव से 110, बालोद से 76, बेमेतरा से 13, कबीरधाम से 48, धमतरी से 59, बलौदा बाजार से 71, महासमुंद से 71, गरियाबंद से 20, बिलासपुर से 49, रायगढ़ से 115, कोरबा से 126, जांजगीर-चांपा से 172, मुंगेली से 28, जीपीएम से 3, सरगुजा से 49, कोरिया से 35, सूरजपुर से 30, बलरामपुर से 28, जशपुर से 30, बस्तर से 49, कोंडागांव से 35, दंतेवाड़ा से 31, सुकमा से 10, कांकेर से 25, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 5, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2168 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 18 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19221 है | 

बड़ी खबर: ननंद की अश्लील फोटो भेजकर पत्नी करती थी पति को ब्लैकमेल, पुलिस खुलासे में सच आया सामने

बड़ी खबर: ननंद की अश्लील फोटो भेजकर पत्नी करती थी पति को ब्लैकमेल, पुलिस खुलासे में सच आया सामने

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से ब्लैकमेल करने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां फौज में तैनात पति को बीबी उसकी बहन की ही अश्लील फोटो भेजती थी और पैसे की डिमांड करती थी। अब मामला का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला इंदौर के महू का है।

पढ़िए पूरी खबर-
राज्य साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें 9 सितंबर को महू से आवेदन मिला. इसमें बताया गया कि एक फौजी को उसकी बहन के अश्लील फोटो भेजे जा रहे हैं या सारे फोटोज अलग-अलग व्हाट्सएप नंबरों से भेजे जा रहे हैं। 
 

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी महिला का लोकेशन जबलपुर दिखा रहा है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने उस महिला को जबलपुर से पकड़ा। महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि उसके पति फौज में हैं। आरोपी महिला ने यह भी बताया कि वह ऐसा क्यों कर रही है. उसका कहना है कि उन दोनों का तलाक का केस कुटुम्ब न्यायालय में चल रहा है। वह पति से राजीनामा चाहती थी, इसलिए अपनी ही ननद के अश्लील फोटो अलग-अलग नंबरों से भेज रही थी।