मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश स्तिथ गुना के करोद गांव में माचिस न देने पर 2 युवकों ने डंडे से पीट-पीटकर कर 50 वर्ष व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 307 के तहत मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है|
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1890 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 356 मरीज, दुर्ग से 117, राजनांदगांव से 78, बालोद से 64, बेमेतरा से 71, कबीरधाम से 27, रायपुर से 186, धमतरी से 50, बलौदा बाजार से 69, महासमुंद से 77, गरियाबंद से 33, बिलासपुर से 118, रायगढ़ से 124, जांजगीर-चांपा से 146, मुंगेली से 14, जीपीएम से 2, सरगुजा से 61, कोरिया से 52, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 14, जशपुर से 32, बस्तर से 30, कोंडागांव से 31, दंतेवाड़ा से 29, सुकमा से 2, कांकेर से 27, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 42, अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2250 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20978 है |
आज 1,890 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 2,250 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 20,978 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/DZ8m6fmYk5
— Health Department CG (@HealthCgGov) November 28, 2020
दिल्ली, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा है सरकार किसान की हर मांग और समस्या पर विचार करने के लिए तैयार है। अमित शाह ने किसानों को बातचीत करने का न्योता दिया है। सरकार ने कहा है कि अगर किसान जल्द बातचीत करना चाहते हैं तो फिर वे प्रदर्शन करने के लिए दी गई जगह पर शिफ्ट हों और फिर उसके अगले दिन सरकार उनसे चर्चा करेगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''मैं प्रदर्शन कर रहे किसानों से अपील करता हूं कि भारत सरकार बातचीत करने के लिए तैयार है। किसानों को कृषि मंत्री ने 3 दिसंबर को बातचीत करने के लिए बुलाया है। सरकार किसानों की मांगों और सभी समस्याओं पर विचार करने के लिए तैयार है।''
उन्होंने आगे कहा, ''कई स्थानों पर, किसान इस ठंड में अपने ट्रैक्टरों और ट्रोलियों के साथ रह रहे हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि दिल्ली पुलिस आपको बड़े मैदान में ले जाने के लिए तैयार है, कृपया वहां जाएं। आपको वहां कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी।''
I appeal to the protesting farmers that govt of India is ready to hold talks. Agriculture Minister has invited them on December 3 for discussion. Govt is ready to deliberate on every problem & demand of the farmers: Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/z6zyJ6sr8l
— ANI (@ANI) November 28, 2020
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अगर किसान संघ 3 दिसंबर से पहले बातचीत करना चाहते हैं तो फिर मैं आश्वस्त करता हूं कि जैसे ही आप अपने प्रदर्शन को अनुमति दी गई वाली जगह पर शिफ्ट करते हैं, हमारी सरकार उसके अगले दिन ही आपकी चिंताओं को दूर करने के लिए बातचीत आयोजित करेगी।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली चलो के तहत बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर अब भी मौजूद हैं और आंदोलन के लिए पुलिस द्वारा निर्धारित स्थान बुराड़ी मैदान पर उन्हें लाए जाने के संबंध में अभी उनके नेताओं ने फैसला नहीं किया है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सिंघू बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर इस समय बड़ी संख्या में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने फोन पर बताया, ''वर्तमान में, हम यहां (दिल्ली सीमा पर) हैं। हमने अभी भी बुराड़ी मैदान में जाने का फैसला नहीं किया है। आगे की कार्यवाही तय करने के लिए हम शाम को एक बैठक करेंगे।'' हालांकि भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के नेता शिंगरा सिंह ने शनिवार को कहा कि वे दिल्ली में बुराड़ी मैदान नहीं जायेंगे।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1879 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 226 मरीज, दुर्ग से 142, राजनांदगांव से 139, बालोद से 106, बेमेतरा से 37, कबीरधाम से 29, धमतरी से 50, बलौदा बाजार से 76, महासमुंद से 77, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 148, रायगढ़ से 165, कोरबा से 174, जांजगीर-चांपा से 111, मुंगेली से 19, जीपीएम से 8, सरगुजा से 89, कोरिया से 6, सूरजपुर से 52, बलरामपुर से 13, जशपुर से 37, बस्तर से 12, कोंडागांव से 42, दंतेवाड़ा से 40, सुकमा से 15, कांकेर से 24, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 16, अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2090 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 21839 है |
आज 1,879 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 2,090 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/BRad0gxxtU
— Health Department CG (@HealthCgGov) November 27, 2020
नई दिल्ली। किसानों का प्रदर्शन आज आक्रामक रुख अपना चुका है। सिंधु बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत हुई, यहां पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन किसान पीछे नहीं हट रहे और दिल्ली जाने पर अड़ गए हैं। किसानों के प्रदर्शन के कारण कई मेट्रो स्टेशन के गेट्स को बंद कर दिया गया है। ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, श्रीराम शर्मा, टिकरी बॉर्डर, टिकरी कलां, घेवरा स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से 9 स्टेडियमों को अस्थायी जेलों में तब्दील करने की अनुमति मांगी है। पंजाब और हरियाणा से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1753 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 219 मरीज, दुर्ग से 169, राजनांदगांव से 136, बालोद से 100, बेमेतरा से 48, कबीरधाम से 39, धमतरी से 53, बलौदा बाजार से 79, महासमुंद से 59, गरियाबंद से 13, बिलासपुर से 149, रायगढ़ से 167, कोरबा से 120, जांजगीर-चांपा से 60, मुंगेली से 17, जीपीएम से 7, सरगुजा से 70, कोरिया से 33, सूरजपुर से 40, बलरामपुर से 47, जशपुर से 7, बस्तर से 24, कोंडागांव से 31, दंतेवाड़ा से 36, सुकमा से 0, कांकेर से 15, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 11, अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1552 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23957 है |
आज 1,753 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,552 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/a4xQthVsvI
— Health Department CG (@HealthCgGov) November 26, 2020












