रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1817 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 215 मरीज, दुर्ग से 82, राजनांदगांव से 125, बालोद से 123, बेमेतरा से 51, कबीरधाम से 28, रायपुर से 155, धमतरी से 66, बलौदा बाजार से 94, महासमुंद से 36, गरियाबंद से 53, बिलासपुर से 136, कोरबा से 123, जांजगीर-चांपा से 169, मुंगेली से 36, जीपीएम से 1, सरगुजा से 36, कोरिया से 30, सूरजपुर से 29, बलरामपुर से 26, जशपुर से 25, बस्तर से 36, कोंडागांव से 31, दंतेवाड़ा से 44, सुकमा से 8, कांकेर से 34, नारायणपुर से 6, बीजापुर से 15, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1709 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 20 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20061 है |
आज 1,817 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,709 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,85,152 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 20,061 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/HRi616xbx8
— Health Department CG (@HealthCgGov) November 12, 2020
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने 9 नवंबर को लेह को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के बजाय जम्मू और कश्मीर के हिस्से के रूप में दिखाने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) को नोटिस जारी किया. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट को पांच दिनों में यह बताने का निर्देश दिया है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का अपमान करने के लिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए.
Ministry of Electronics & IT issued notice to Twitter on Nov 9 for showing Leh as part of J&K instead of Union Territory of Ladakh
— ANI (@ANI) November 12, 2020
Notice directed Twitter to explain in 5 days as to why legal action shouldn't be taken against them for disrespecting India's territorial integrity
द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के राष्ट्रीय साइबर समन्वय केंद्र के निदेशक द्वारा ट्विटर के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट को ये नोटिस भेजा गया है. ट्विटर ने पहले लेह को चीन के हिस्से के रूप में दिखाया था जिसके बाद मंत्रालय के सचिव ने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को एक आपत्ति उठाते हुए एक पत्र लिखा था. जिसके जवाब में, ट्विटर ने त्रुटि को सुधार दिया था. लेकिन इसने लेह को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के हिस्से के रूप में दिखाने के लिए अभी तक नक्शे को सही नहीं किया है.
भारत ने कही थी ये बात
मंत्रालय के सचिव अजय साहनी द्वारा लिखे गए पहले पत्र में डोरसी को याद दिलाते हुए ट्विटर से आग्रह किया गया था कि लेह, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का मुख्यालय है. इसमें कहा गया कि लद्दाख और जम्मू- कश्मीर दोनों भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं और भारतीय संविधान द्वारा शासित हैं.
साहनी ने चेतावनी दी थी कि इस तरह की गलत बयानी ट्विटर की प्रतिष्ठा को धूमिल करेगी, साथ ही सरकार ने यह आग्रह भी किया था कि भारतीयों की संवेदनशीलता का सम्मान किया जाए. साहनी ने यह भी लिखा था कि ट्विटर द्वारा भारत की संप्रभुता और अखंडता का अनादर करने का कोई भी प्रयास अस्वीकार्य और गैरकानूनी है.
.@BJP4Karnataka MLA from Terdal manhandles & physically pushes a woman member of Mahalingpur municipal council in Bagalkote. Brazen assault by leader & his supporters after women members said they would vote for Congress in President & VP elections on Wednesday pic.twitter.com/sHymKyMr4S
— Anusha Ravi Sood (@anusharavi10) November 11, 2020
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ नेता, पार्षद को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। नेताओं के पीछे पुलिस बल भी मौजूद था, जो उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था। भाजपा विधायक सिद्दू सावदी ने इस मामले पर सफाई देते हुए सारा आरोप कांग्रेस के सिर पर डाल दिया है। उन्होंने कहा कि उस दिन हुई अराजकता में कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने छेड़छाड़ और मारपीट की थी। सावदी ने इसे कांग्रेस की संस्कृति बताते हुए कहा कि यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है। घटना के दौरान आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने हस्तक्षेप नहीं किया।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1721 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 168 मरीज, दुर्ग से 97, राजनांदगांव से 123, बालोद से 67, बेमेतरा से 71, कबीरधाम से 56, रायपुर से 144, धमतरी से 70, बलौदा बाजार से 69, महासमुंद से 90, गरियाबंद से 38, बिलासपुर से 125, रायगढ़ से 164, जांजगीर-चांपा से 130, मुंगेली से 30, जीपीएम से 4, सरगुजा से 53, कोरिया से 13, सूरजपुर से 22 बलरामपुर से 10, जशपुर से 9, बस्तर से 29, कोंडागांव से 60, दंतेवाड़ा से 17, सुकमा से 9, कांकेर से 34, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 12, अन्य राज्य से 6 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1813 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20226 है |
आज 1,721 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,813 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/qJE4X9hkYY
— Health Department CG (@HealthCgGov) November 11, 2020









