BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बड़ी खबर: सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आएंगे सभी ऑनलाइन न्यूज और ओटीटी प्लेटफॉर्म, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

बड़ी खबर: सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आएंगे सभी ऑनलाइन न्यूज और ओटीटी प्लेटफॉर्म, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलों, ऑनलाइन कॉन्टेंट प्रोवाइडरों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत लाने की अधिसूचना जारी की है। बता दें कि केंद्र सरकार ने इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में एक मामले में वकालत की थी कि ऑनलाइन माध्यमों का नियमन टीवी से अधिक जरूरी है। लिहाजा अब सरकार ने ऑनलाइन माध्यमों से न्यूज़ या कॉन्टेंट देने वाले माध्यमों को मंत्रालय के तहत लाने का बड़ा फैसला लिया है।
 

बता दें कि वर्तमान में डिजिटल कंटेंट के नियमन के लिए कोई कानून या फिर स्वायत्त संस्था नहीं है। प्रेस आयोग प्रिंट मीडिया के नियमन, न्यूज चैनलों के लिए न्यूज ब्रॉडकास्टर्स असोसिएशन और एडवर्टाइज़िंग के नियमन के लिए एडवर्टाइज़िंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया है। जबकि फिल्मों के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन है।
 

वहीं पिछले महीने शिर्ष अदालत ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्वायत्त नियमन की मांग वाली याचिका को लेकर केंद्र की प्रतिक्रिया मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में केंद्र सरकार, सूचना व प्रसारण मंत्रालय और मोबाइल असोसिएशन ऑफ इंडिया को नोटिस भेजा था। इस याचिका में कहा गया था कि इन प्लेटफॉर्म्स के चलते फिल्ममेकर्स और आर्टिस्ट्स को सेंसर बोर्ड के डर और सर्टिफिकेशन के बिना अपना कंटेंट रिलीज करने का अवसर मिल गया है।

गौरतलब है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, जैसे हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर प्रसारित हुई कई फिल्मों, सीरीज आदि पर विवाद हो चुका है। साथ ही ये भी मांग की जा रही थी इस पर निगरानी और विवादित कंटेंट पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कोई कदम उठाए।
 हाईटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: राजधानी के पॉश इलाके में हाइटेक तरीके से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

हाईटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: राजधानी के पॉश इलाके में हाइटेक तरीके से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

रांची। राजधानी रांची के पॉश इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस व्यपार का संचालन पति-पत्नी मिलकर कॉलगर्ल के साथ इस रैकेट को चलाते थे। पॉश इलाके में चल रहे इस रैकेट में सब कुछ हाइटेक तरीके से संचालित होता था। कम उम्र की लड़कियों की फोटो पहले व्हाट्सएप के ग्रुपों में भेजी जाती थी और फिर लड़की को सेलेक्ट करने के बाद रेट भी व्हाट्सएप पर ही तय की जाती थी। सबकुछ तय हो जाने पर लड़कियों को सीधे ठिकाने पर भेजा जाता था।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला राजधानी रांची में अरगोड़ा पुलिस ने अरगोड़ा के तारामणि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी कर रविवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। फ्लैट से दो लड़की समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में रातू रोड ग्वालाटोली का अनिल कुमार, कर्बला टैंक रोड का मो वसीम अकरम और मो साहिल, हिंदपीढ़ी ग्वालाटोली का मारूफ गद्दी, हरमू हाउसिंग कॉलोनी का सौरभ कुमार समेत दो युवती शामिल है। अनिल सेक्स रैकेट गिरोह का सरगना है। पकड़ी गई दो में से एक युवती उसकी कथित पत्नी है, जो लातेहार के बालूमाथ की है। वहीं दूसरी जमशेदपुर के कदमा की है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि तारामणि अपार्टमेंट में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

दो युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति पकड़ाए-
सूचना पर अरगोड़ा पुलिस की टीम ने अपार्टमेंट के फ्लैट में छापा मारा। वहां दो युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। वे पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन महिला पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवतियों समेत युवकों को धर दबोचा गया। फ्लैट के दूसरे कमरे से भी पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा। छापेमारी के क्रम में फ्लैट से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। किराए पर लिया फ्लैट, करने लगा गलत काम तारामणि अपार्टमेंट के जिस फ्लैट से पुलिस ने दो युवतियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है, उनमें से एक को रैकेट का सरगना अनिल अपनी पत्नी बताकर किराए पर फ्लैट लिया था।

व्हाट्सएप पर होता था सौदे-बाजी
अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल  रहा था। उसके मालिक को अनिल ने सरकारी कर्मचारी बताकर फ्लैट किराए पर लिया था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि फ्लैट में गलत काम चल रहा है। ग्राहकों के साथ व्हाट्सएप पर सौदा तय होता था व्हाट्सएप पर ग्राहकों की बुकिंग की जाती थी। इसके लिए गिरोह के सरगना ने अपना व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया था। पूछताछ में सरगना ने खुलासा किया कि उसने युवती की तस्वीर से लेकर रेट भी व्हाट्सएप पर ही तय करता है। फाइनल होने वा पेटीएम के माध्यम से राशि ली जाती है। इसके बाद ग्राहक को एड्रेस दिया जाता है कि कहां आना है।
BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 1679 नए मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 1679 नए मरीजों की हुई पहचान

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1679 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बिलासपुर से सर्वाधिक 188 मरीज, दुर्ग से 95, राजनांदगांव से 113, बालोद से 56, बेमेतरा से 27, कबीरधाम से 39, रायपुर से 174, धमतरी से 52, बलौदा बाजार से 45, महासमुंद से 61, गरियाबंद से 41, रायगढ़ से 168, कोरबा से 163, जांजगीर-चांपा से 184, मुंगेली से 11, जीपीएम से 3, सरगुजा से 36, कोरिया से 16, सूरजपुर से 22 बलरामपुर से 29, जशपुर से 15, बस्तर से 52, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 24, सुकमा से 7, कांकेर से 25, नारायणपुर से 4, बीजापुर से 8, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1817 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 18 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20725 है | 

Bihar Chunav Result: रुझानों को कभी भी पलट सकते हैं नतीजे, 20 सीटों पर 1000 से कम मार्जिन

Bihar Chunav Result: रुझानों को कभी भी पलट सकते हैं नतीजे, 20 सीटों पर 1000 से कम मार्जिन

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक आए रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब दिख रही है. जबकि महागठबंधन भी नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ रही एनडीए को कड़ी टक्कअर दे रहा है. दोनों में कुछ ही सीटों का अंतर बना हुआ है. वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि अभी चुनाव के परिणाम को लेकर कोई अंदाजा लगाना जल्दंबाजी होगी. आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्यक की 20 सीटों पर वोटों का अंतर 1000 से भी कम है. ऐसे में इन रुझानों पर विश्वाास करना जल्दोबाजी होगी. ये आंकड़ा कभी भी ताजा रुझानों को बदल सकता है.

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना देर रात तक चल सकती है: EC
चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में सामान्य से अधिक समय लगेगा और यह देर रात तक भी चल सकती है क्योंकि इस बार 63 प्रतिशत अधिक ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह से जारी है. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों को बताया कि तीन चरण के चुनाव में करीब 4.16 करोड़ मत पड़े थे, जिनमें से दोपहर एक बजे तक एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो गई थी. अधिकारियों ने कहा कि अभी तक मतगणना में कोई तकनीकी परेशानी नहीं आई है.
 

 नया फीचर: WhatsApp के जरिये अब घर बैठे कर सकते है शॉपिंग, जानिए कैसे

नया फीचर: WhatsApp के जरिये अब घर बैठे कर सकते है शॉपिंग, जानिए कैसे

WhatsApp पिछले कुछ समय से लगातार एक के बाद एक फ़ीचर ला रही है। इसी क्रम WhatsApp अब ऐप में शॉपिंग बटन ऐड कर रहा है।  कंपनी का कहना है कि ये फीचर व्यापारों के लिए फायदेमंद होगा और वो अपनी सेल बढ़ा सकेंगे।  WhatsApp के इस नए फ़ीचर के तहत यूज़र्स को बिज़नेस WhatsApp अकाउंट्स प्रोफाइल के पास शॉपिंग बटन दिखाया जाएगा। ये बटन स्टोर आइकॉन जैसा दिखेगा। ये नॉर्मल वॉट्सऐप अकाउंट यूजर्स बिजनेस वॉट्सऐप अकाउंट में देख सकेंगे। 


इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के मुताबिक़ हर दिन 175 मिलियन लोग वॉट्सऐप बिज़नेस अकाउंट में मैसेज करते हैं. कंपनी ने ये भी कहा है कि हर दिन 40 मिलियन यूज़र्स बिज़नेस कैटलॉग वॉट्सऐप पर देखते है। WhatsApp के मुताबिक़ शॉपिंग बटन दुनिया भर के वॉट्सऐप यूज़र्स के लिए जारी किया जा रहा है। कंपनी ने ये भी कहा है कि ये बिज़नेस अकाउंट में वॉयस कॉल बटन की जगह दिया जाएगा।  वॉयस कॉल बटन के लिए यूज़र्स कॉल बटन पर टैप करके वॉयस और वीडियो में से चुन सकते हैं। 

WhatsApp शॉपिंग बटन यूज करने के लिए आपको वॉट्सऐप के किसी भी बिज़नेस अकाउंट पर जाना होगा। ये अकाउंट किसी का भी हो सकता है जिससे आपने हाल ही में किसी प्रोडक्ट या सर्विस की ख़रीदारी के लिए आपने मैसेज सेंड या रिसीव किया होगा। बिज़नेस अकाउंट में यहाँ आपको शॉपिंग आइकॉन दिखेगा। इस पर टैप करके आप उस बिज़नेस द्वारा ऑफ़र किए जाने वाले प्रोडक्ट का कैटलॉग देख सकते हैं। ग़ौरतलब है कि WhatsApp सुपर ऐप बनने की राह पर है और भारत में WhatsApp pay भी लॉन्च हो चुका है। UPI बेस्ड पेमेंट भी वॉट्सऐप पर किए जा सकते हैं।
 पुष्पम प्रिया चौधरी का बड़ा दावा: ट्वीट कर कहा- बिहार में EVM हैक, प्लुरल्स का वोट NDA को ट्रांसफर

पुष्पम प्रिया चौधरी का बड़ा दावा: ट्वीट कर कहा- बिहार में EVM हैक, प्लुरल्स का वोट NDA को ट्रांसफर

 

 प्लुरल्स  पार्टी की संस्थापक और सीएम कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी दो सीट से चुनाव लड़ी हैं। वह बिस्‍फी और बांकीपुर विधानसभा की दोनों सीटों से पीछे चल रही हैं। इस बीच पुष्पम प्रिया ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में EVM हैक हो गई है और प्लूरल्स पार्टी के वोट को बीजेपी ने अपने पक्ष में कर लिया। 

 

  बिस्फी में जहां मुख्य मुकाबला राजद के फैयाज अहमद और भाजपा के हरीभूषण ठाकुर के बीच बताया जा रहा है। वहीं बांकीपुर में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के लव सिन्हा और भाजपा के नितिन नवीन के बीच है। बिस्फी विधानसभा सीट पर पहला राउंड में पुष्पम प्रिया को केवल 15 वोट मिले हैं। बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर को  2782 और राजद के फैयाज अहमद को 1281 वोट मिले। बांकीपुर विधानसभा सीट पर भी  पहला राउंड में पुष्पम प्रिया को यहां केवल 121 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के नीतिन नवीन को 2385 और दूसरे स्थान पर चल रहे कांग्रेस के लव सिन्हा को 1097 वोट मिले। 

बता दें कि खुद को बिहार के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी बिस्‍फी और बांकीपुर विधानसभा सीटों से अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगी। शुरुआती रुझानों में वह काफी पिछड़ती नजर आ रही हैं। पुष्पम प्रिया ने एक साल पहले हिंदी-अंग्रेजी के तमाम बड़े अखबारों के पहले पन्ने पर फुल पेज विज्ञापन दिया था और इसमें उन्होंने खुद को बिहार के सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ने वाली पुष्पम प्रिया की सोशल इंजीनियरिंग बिहार की राजनीति के पिच पर फेल हो गई। उन्होंने अपनी पार्टी की तरफ से डॉक्टरों, इंजीनियरों, समाजसेवियों, शिक्षकों, प्रोफेसरों और किसानों को टिकट दिया था। बता दें पुष्पम प्रिया जदयू के एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं|
 IPL सट्टे में बड़ी रकम हार गया था छात्र, सट्टेबाजों से डरकर कर ली आत्महत्या

IPL सट्टे में बड़ी रकम हार गया था छात्र, सट्टेबाजों से डरकर कर ली आत्महत्या

जबलपुर। शहपुरा की पूर्व जनपद अध्यक्ष का बेटा आईपीएल के सट्टे में बड़ी रकम हार गया था। सट्टेबाज रकम नहीं चुकाने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। इसी से तनाव में आकर उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने गांव के ही दो युवक चंदू उर्फ चंद्रभान एवं जयपाल पटेल को गिरफ्तार करलिया है। कुड़ाकला पंचायत के बरपटी गांव निवासी बलराम पटेल एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राधा बाई पटेल के 18 साल के बेटे अंशुल ने 31 अक्टूबर को आत्महत्या की थी। वह सट्टे में बड़ी रकम हार बैठा था।
 बड़ी खबर: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर

बड़ी खबर: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर

बेंगलुरु। कर्नाटक में बेंगलुरु के बापूजी नगर में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
 बिहार चुनाव LIVE: लालू के दोनों बेटे तेजस्वी, तेजप्रताप आगे, शत्रुघ्न के बेटे और जीतनराम मांझी पीछे

बिहार चुनाव LIVE: लालू के दोनों बेटे तेजस्वी, तेजप्रताप आगे, शत्रुघ्न के बेटे और जीतनराम मांझी पीछे

पटना। बिहार चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव अभी पीछे चल रहे हैं। खुद को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताकर राजनीति में आने वाली पुष्पम प्रिया भी पीछे चल रही हैं। महागठबंधन के सीएम पद का चेहरा तेजस्वी राघोपुर से आगे चल रहे हैं। देखें 15 बड़े चेहरों का क्या है हाल?

तेजस्वी यादव, राजद

सीट: राघोपुर
रुझानः आगे
तेजस्वी दूसरी बार इस सीट से मैदान में हैं। 2015 में भाजपा के सतीश कुमार को 22 हजार से अधिक वोट से हराया था। एक बार फिर उनका मुकाबला भाजपा के ही सतीश कुमार से है। सतीश 2010 में यहां से जदयू के टिकट पर जीत चुके हैं।

तेज प्रताप यादव, राजद

सीट: हसनपुर
रुझानः आगे
2015 में पहली बार विधायक बने थे। लेकिन, महुआ सीट से। इस बार हसनपुर से मैदान में हैं। जदयू के राजकुमार राय से उनका मुकाबला है। राय ने 2015 में यहां से रालोसपा के विनोद चौधरी को 29 हजार से ज्यादा वोट से हराया था।

पुष्पम प्रिया चौधरी, प्लूरल्स

सीट: बिस्फी, बांकीपुर
रुझानः पीछे
8 मार्च 2020 को देशभर के अखबारों में दो पेज का ऐड देकर खुद को बिहार का अगला सीएम बताकर चर्चा में आई पुष्पम प्रिया दो सीटों से मैदान में हैं। पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। बिस्फी सीट पर उनका मुकाबला राजद के फैयाज अहमद है। अहमद ने 2015 में यहां रालोसपा के मनोज कुमार यादव को 35325 वोट से हराया था। वहीं, बांकीपुर में उनके सामने भाजपा के नितिन नवीन और कांग्रेस के लव सिन्हा हैं।

लव सिन्हा, कांग्रेस

सीट: बांकीपुर
रुझानः पीछे
शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे हैं। पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। पिता पटना साहिब लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। अब बेटा पटना जिले की बांकीपुर सीट से चुनाव मैदान में है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के नितिन नवीन से है। नितिन ने 2015 में कांग्रेस के कुमार आशीष को 39,767 वोट से हराया था।

जीतनराम मांझी, हम (सेक्युलर)

सीट: इमामगंज
रुझानः पीछे
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। मुकाबला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी से है। 2015 में मांझी ने उदय नारायण चौधरी को 29,408 वोट से हराया था। तब चौधरी जदयू के उम्मीदवार थे।

पप्पू यादव, जन अधिकार पार्टी

सीट: मधेपुरा
रुझानः पीछे
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। कभी लालू यादव के सबसे खास लोगों में शामिल थे। 2014 में राजद के टिकट पर मधेपुरा लोकसभा सीट से संसद पहुंचे थे। 2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब विधानसभा चुनाव में उतरे हैं। उनका मुकाबला राजद के चंद्रशेखर से है। चंद्रशेखर ने 2015 में भाजपा के विजय कुमार को 37,642 वोटों से हराया था।

चंद्रिका राय, जदयू

सीट: परसा
रुझानः पीछे
लालू यादव के समधी हैं। पहले राजद में थे। लेकिन नवंबर 2018 में तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की अर्जी दाखिल होने के बाद दोनों परिवार के रिश्तों में खटास आ गई। इसके बाद चंद्रिका राय राजद छोड़कर जदयू में शामिल हो गए। चंद्रिका 2015 में राजद के टिकट से जीते थे। उन्होंने लोजपा के छोटे लाल राय को 42,335 वोटों से हराया था। इस बार भी छोटे लाल राय से मुकाबला है, लेकिन इस बार छोटे लाल राजद के उम्मीदवार हैं।

अनंत सिंह, राजद

सीट: मोकामा
रुझानः आगे
बाहुबली नेता हैं। 2015 में मोकामा से लगातार चौथी बार जीते थे। 2015 के चुनावों से पहले उन्होंने जदयू छोड़ दी और यहां से निर्दलीय जीते। इस बार राजद के टिकट पर लड़ रहे हैं। अनंत सिंह पिछले चुनाव के वक्त भी जेल में थे और इस बार भी जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। अनंत सिंह के ऊपर, सबसे ज्यादा, 38 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। पिछली बार अनंत सिंह ने जदयू के नीरज कुमार को 18,348 वोटों से हराया था। इस बार उनका मुकाबला जदयू के राजीव लोचन से है।

श्रेयसी सिंह, भाजपा

सीट: जमुई
रुझानः आगे
श्रेयसी के पिता दिग्विजय सिंह केंद्र में मंत्री रहे हैं। मां पुतुल देवी सांसद रही हैं। श्रेयसी कभी राजनीति में नहीं रहीं। वो इंटरनेशनल लेवल की शूटर हैं। श्रेयसी कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। उनका मुकाबला राजद के विजय प्रकाश से है। 2015 में विजय प्रकाश ने भाजपा के अजय प्रताप को 8,249 वोट से हराया था।

सुभाषिनी यादव, कांग्रेस

सीट: बिहारीगंज
रुझानः पीछे
शरद यादव की बेटी हैं। शरद यादव जदयू के अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। उनका मुकाबला जदयू के निरंजन कुमार मेहता से है। निरंजन ने 2015 में भाजपा के रविंद्र चरण यादव को 29,253 वोटों से हराया था

मुकेश सहनी, NDA की सहयोगी VIP के प्रमुख

सीट: सिमरी बख्तियारपुर
रुझानः आगे
विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के संस्थापक हैं। राजनीति में आने से पहले बॉलीवुड में स्टेज डिजाइनर रहे हैं। 2015 के चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार किया था। 2015 में खुद की पार्टी बनाई। अभी चुनाव से पहले वो महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे थे, लेकिन उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने महागठबंधन छोड़ने का ऐलान कर दिया। उनका मुकाबला राजद के यूसुफ सलाउद्दीन से है। यूसुफ सलाउद्दीन 2015 में लोजपा से लड़े थे। उन्हें जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने 37,806 वोट से हराया था।

नीरज कुमार सिंह, भाजपा

सीट: छातापुर
रुझानः आगे
बॉलीवुड एक्टर सुशांत राजपूत के चचेरे भाई हैं। 1988 से राजनीति में सक्रिय हैं। पहले जदयू में थे। नवंबर 2005 में जदयू के टिकट पर ही पहली बार छातापुर से चुने गए थे। 2010 में भी जदयू से ही लड़े और जीते। लेकिन, 2015 में जदयू के महागठबंधन में जाने के बाद उन्होंने जदयू छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर ली। इस बार भी भाजपा से ही उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला राजद के डॉ. विपिन कुमार नोनिया से है। नीरज ने 2015 में राजद के जहूर आलम को 9,292 वोट से हराया था।

मां-बेटा चेतन आनंद, लवली आनंद, दोनों राजद से

सीट: चेतन शिवहर और लवली आनंद सहरसा से
रुझानः लवली आनंद पीछे और चेतन आनंद आगे हैं
चेतन आनंद को राजद ने शिवहर सीट से टिकट दिया है। वो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला जदयू के शरफुद्दीन से है। उनकी मां और आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद सहरसा से उम्मीदवार हैं। चेतन महिषी से विधायक और शिवहर से लोकसभा सांसद रहे आनंद मोहन के बेटे हैं। आनंद मोहन फिलहाल डीएम की हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं।

मंजू वर्मा,जदयू

सीट: चेरिया बरियारपुर
पूर्व मंत्री रह चुकी मंजू वर्मा 2018 में बालिका गृह कांड की आरोपी हैं। वह नीतीश कैबिनेट में सामाजिक न्याय मंत्री थीं। फिलहाल, जमानत पर बाहर हैं और जदयू से उम्मीदवार हैं। 2010 और 2015 में भाजपा से विधायक हैं। इस बार उनका मुकाबला राजद के राजवंशी महतो से हैं। मंजू वर्मा ने 2015 में लोजपा के अनिल कुमार चौधरी को 29736 वोट से हराया था।

मनोरमा देवी, जदयू

सीट: अतरी
बिहार के बाहुबली नेता रहे बिंदेश्वरी उर्फ बिंदी यादव की पत्नी हैं। इसी साल बिंदेश्वरी यादव की कोरोना से मौत हो गई थी। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। 2003 और 2009 में राजद से एमएलसी रहीं। 2015 में जदयू से एमएलसी रहीं। 2020 में जदयू से उम्मीदवार हैं। इस बार उनका मुकाबला राजद के अजय देव यादव से है। 2016 में गया में मशहूर रोडरेज कांड हुआ था, जिसमें मनोरमा देवी के बेटे रॉकी ने कार ओवरटेक करने वाले को गोली से उड़ा दिया था। रॉकी इस समय उम्रकैद की सजा काट रहा है।
   6 साल बाद छत्तीसगढ़ के युवक के पाकिस्तान से हुई रिहाई, जानिए क्या था मामला

6 साल बाद छत्तीसगढ़ के युवक के पाकिस्तान से हुई रिहाई, जानिए क्या था मामला

जांजगीर/दिल्ली। 6 साल बाद पाकिस्तान से रिहा हुआ घनश्याम जाटवर सकुशल अब अपने घर पहुंच गया है।

जांजगीर जिला प्रशासन की टीम घनश्याम जाटवर को लेकर पिहरिद पहुंची है। गौरतलब हो कि रोजी- रोजगार के लिए जम्मू कश्मीर गया पिहरीद का युवक घनश्याम जाटवर भूल से भारत की सीमा को पार कर पाकिस्तान पहुंच गया था। तब से वह पाकिस्तान की जेल में कैद था।

जांजगीर के मालखरौदा क्षेत्र के पिहरीद का सम्मेलाल जाटवर, अपने परिवार के साथ तकरीबन 6 साल पहले 2014 में जम्मू- कश्मीर रोजगार के लिए लिए गया था। सम्मेलाल का परिवार नवाशहर के ईंट भ_े में काम करता था। यहां से सम्मेलाल का 19 साल का बेटा घनश्याम जाटवर, 14 अप्रैल 2014 को कहीं लापता हो गया था।

काफ ी तलाशने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद युवक का परिवार वापस अपने गांव आ गया। दरअसल घनश्याम जाटवर भारत की सीमा को पार कर पीओके में पहुंच गया था। युवक को पाकिस्तानी सीमा में पकड़ा गया था। युवक के पाकिस्तान बॉर्डर पार करने की जानकारी मिलने पर उसके घरवालों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर घनश्यम के रिहाई की गुहार लगाई थी।

जांजगीर लोकसभा की तत्कालीन सांसद कमला पाटले ने उस समय के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को चिट्ठी लिखकर परिजन की गुहार से अवगत कराया था। छह साल बाद युवक की रिहाई हुई है, अब वह अपने वतन पहुंच चुका है। घनश्याम जाटवर के लौटने पर पिहरीद के लोगों में जश्न का माहौल है।
BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1586 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 17 मरीजों की मौत

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1586 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 17 मरीजों की मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1586 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | आज प्रदेश में कुल 2188 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 21221 है | 

 बड़ी खबर: विभिन्न त्योहारों पर पटाखे फोड़े जाने का समय निर्धारित, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: विभिन्न त्योहारों पर पटाखे फोड़े जाने का समय निर्धारित, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न त्योहारों पर पटाखे फोड़े जाने का समय निर्धारित कर दिया है। जिसके अनुसार दीपावली में रात 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़े जा सकेंगे। वहीं छठ पूजा में शाम 6 से 8 बजे तक और गुरू पर्व में रात 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़ने का समय निर्धारित किया गया है।
 

आपको बता दे की इनके अलावा नये वर्ष और क्रिसमस डे में रात 11:55 से 12:30 बजे तक पटाखों को फोड़ने की अनुमति दी गई है। वहीं ऑनलाइन पटाखों की ब्रिकी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। वायु प्रदूषण बढ़ने से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ शासन ने यह आदेश जारी किया है।
 प्रेमिका का ऐसा ड्रामा: चौराहे पर लगे होर्डिंग्स पर चढ़कर कहा- मेरी शादी करवाओ

प्रेमिका का ऐसा ड्रामा: चौराहे पर लगे होर्डिंग्स पर चढ़कर कहा- मेरी शादी करवाओ

इंदौर। प्रेमी जोड़े का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी एक युवती ने घर में ऐसा कोहराम मचाया कि परिजन मुश्किल में पड़ गए। इस युवती ने अपने प्रेमी से दीपावली से पूर्व शादी कराने के मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। वो घर के करीब स्थित चौराहे पर लगे एक होर्डिंग्स पर जा चढ़ी। इसके बाद कूद कर जान देने की धमकी देने लगी।
चौराहे में होर्डिंग पर चढ़ी लड़की को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई।  इंदौर के परदेशीपुरा भंडारी पुल पर इस नज़ारे को देखने के लिए बड़ी तादात में जुटे लोगों ने इस लड़की को मनाने की भरपूर कोशिश की।  हंगामे की खबर लगने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। बड़ी मुश्किल से लड़की होर्डिंग से नीचे उतरने के लिए राजी हुई । पुलिस से लेकर उसके परिजनों ने उसकी जायज-नाजायज हर मांग को पूरा करने का भरोसा दिला कर उसकी जान बचाई। 
इतिहास में पहली बार योगी सरकार मनाएगी अनोखी दिवाली, जानिए आखिर कैसी होगी इस बार दिवाली

इतिहास में पहली बार योगी सरकार मनाएगी अनोखी दिवाली, जानिए आखिर कैसी होगी इस बार दिवाली

प्रयागराज। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने इस बार राज्य में भव्य दिवाली मनाने की बात कही है और इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 500 वर्षों में पहली बार रामजन्मभूमि पर होने जा रही दीपावली को यादगार बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से जुटी हुई है। लेकिन ये दिवाली रियल नहीं डिजीटल होगी। इस मौके पर अयोध्या में पहली बार डिजिटल आतिशबाजी होगी और भक्तों के दीप जलाने के भी इंतजाम होंगे। 
 

इस बार दिवाली पर आयोजित लेजर शो के माध्यम से सरयू तट पर आतिशबाजी होगी। वहीं योगी सरकार अयोध्या में पहली बार वर्चुअल दीपोत्सव का आयोजन कर रही है जो अपने आप में अद्भुत होगा। इस अनोखे दीपोत्सव के लिए जल्द ही नई वेबसाइट लॉन्च होगी। अयोध्यावासियों को यह वर्चुअल दीपोत्सव रियल जैसा अनुभव देगा। इतना ही नहीं दीप जलाने के बाद सरकार की तरफ से धन्यवाद-पत्र भी मिलेगा। योगी सरकार का ये अनूठा वर्चुअल दीपोत्सव बिल्कुल रियल जैसा अनुभव देगा। 
 

इस अनोखे वेबसाइट के पोर्टल पर श्रीरामलला के विराजमान की तस्वीरें होंगी, जिसके समक्ष वर्चुअल दीप का प्रज्वलन किया जाएगा। इस वर्चुअल आयोजन में ये सुविधा होगी कि श्रद्धालु अपने भावानुसार मिट्टी, तांबे, स्टील और किसी अन्य धातु के दीप-स्टैंड का चयन कर सकेंगे और साथ ही दीप को जलाने के लिए घी, सरसों और तिल के तेल का विकल्प भी उपलब्ध होगा। 
 

इस तैयारी के साथ ही ये भी होगा कि श्रद्धालु अगर पुरुष है तो पुरुष के वर्चुअल हाथ और महिला होने पर महिला के वर्चुअल हाथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। दीप जलाने के बाद श्रद्धालु के विवरण के आधार पर रामलला की तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से धन्यवाद-पत्र भी जारी किया जाएगा। बता दें कि 13 नवम्बर को प्रस्तावित मुख्य समारोह से पहले यह वेबसाइट आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
 लोकल फोर दिवाली अपनाएं, इससे आएगी अर्थव्यवस्था में नई चेतना: नरेंद्र मोदी

लोकल फोर दिवाली अपनाएं, इससे आएगी अर्थव्यवस्था में नई चेतना: नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को त्योहारों के मौसम में देशवासियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ``लोकल फोर दिवाली`` का आह्वान किया और उम्मीद जताई कि इससे अर्थव्यवस्था में नई चेतना आ जाएगी।
 

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 600 करोड़ रुपये से अधिक की 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों का निर्माण करने वालों को बढ़ावा मिलने से उनका हौसला बुलंद होगा जो हिन्दुस्तान को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने में एक बड़ी भूमिका निभाएगा।
 

उन्होंने कहा, ``आजकल, `लोकल के लिए वोकल` के साथ ही, `लोकल फोर दिवाली` के मंत्र की गूंज चारों तरफ है। हर एक व्यक्ति जब गर्व के साथ लोकल सामान खरीदेगा, नए-नए लोगों तक ये बात पहुंचाएगा कि हमारे लोकल प्रोडक्ट कितने अच्छे हैं, किस तरह हमारी पहचान हैं, तो ये बातें दूर-दूर तक जाएंगी।
 

उन्होंने कहा, ``मेरा बनारस के लोगों से भी और देशवासियों से भी आग्रह है कि `लोकल फोर दिवाली` को खूब बढ़ावा दें और उनका प्रचार करें।`` प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे स्थानीय पहचान तो मजबूत होगी ही, जो लोग इन सामानों को बनाते हैं उनकी दिवाली भी और रोशन हो जाएगी।
 

उन्होंने कहा, ``मैं देशवासियों से बार-बार आग्रह करता हूं कि `लोकल के लिए वोकल` बनें। हर कोई लोकल के साथ दिवाली मनाए, आप देखिए पूरी अर्थव्यवस्था में नई चेतना आ जाएगी`` मोदी ने कहा कि लोकल के लिए वोकल बनने का अर्थ सिर्फ दीये खरीदना नहीं है, हर चीज है। उन्होंने कहा, ``ऐसी चीज जो अपने देश में बनना संभव नहीं है, बाहर से लेना ही पड़ेगा तो वह अलग बात है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ऐसी चीजों को गंगा जी में बहा दीजिए।
 

उन्होंने कहा, ``मैं इतना ही चाह रहा हूं कि मेरे देश के लोग जो पसीना बहा रहे हैं, मेरे देश के नौजवान अपनी बुद्धिशक्ति और सामर्थ्य से कुछ न कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी उंगली पकड़ना, उनका हाथ पकड़ना हम सबका दायित्व बनता है। हम उनकी चीजें लेते हैं तो उनका हौसला बुलंद हो जाता है। अपने आप विश्वास से भरा एक बड़ा वर्ग तैयार हो जाएगा, जो हिदुस्तान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक नई शक्ति बन जाएगा।
 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान बनारस में हुए विकास कार्यो का भी विस्तार से जिक्र किया और कहा कि कई क्षेत्रों में पूर्वांचल का यह केंद्र तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ``एक तरफ शिलान्यास हो रहा है तो दूसरी तरफ लोकार्पण हो रहा है। आज भी लगभग 220 करोड़ रुपये की योजनाओं के लोकार्पण के साथ-साथ करीब 400 करोड़ रुपये की 14 योजनाओं पर काम शुरू हुआ है।
BIG BREAKING : राजधानी में आज आत से 30 नवम्बर तक पटाखे फोड़ने में लगा प्रतिबन्ध, NGT ने लिया बड़ा फैसला

BIG BREAKING : राजधानी में आज आत से 30 नवम्बर तक पटाखे फोड़ने में लगा प्रतिबन्ध, NGT ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली | नेशनल ग्रीन ट्रिब्‍यूनल (NGT) ने पटाखा को लेकर बड़ा फैसला दिया है | एनजीटी ने आज रात से 30 नवंबर की रात तक दिल्ली एनसीआर सहित देश के उन शहरों और कस्बों में पटाखों पर पूरी तरह बैन लगा दिया है | इसका मतलब यह हुआ कि इस दीपावली  पर लोग आतिशबाजी नहीं कर सकेंगे | इसके साथ ही NGT ने अन्‍य राज्‍यों के लिए भी अहम व्‍यवस्‍था दी है |  ट्रिब्‍यूनल ने अपने अपने आदेश में कहा कि जिन राज्‍यों में वायु प्रदूषण या एयर क्‍वालिटी ठीक है, वहां 30 नवंबर तक पटाखा छोड़ा जा सकता है | ट्रिब्‍यूनल ने इसके साथ ही यह भी कहा कि खराब AQI वाले शहरों में इस अवधि तक आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगी | हालांकि इस आदेश के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में पटाखे पर पूर्ण प्रतिबंध तो नहीं होगा, लेकिन यहां सिर्फ दो घंटे ही पटाखे छोड़ने की छूट होगी।

एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि नवंबर में जिन शहरों में एक्‍यूआई खराब या बहुत खराब की श्रेणी में होगा, वहां पटाखा छोड़ने पर पाबंदी रहेगी | इसके अलावा जिन शहरों में एक्‍यूआई 'मॉडरेट' है, वहां सिर्फ ग्रीन पटाखे ही छोड़े जा सकते हैं | इसके अलावा दिवाली, क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्‍या के मौके पर सिर्फ दो घंटे के लिए ग्रीन पटाखा जलाने की इजाज होगी | बता दें कि आतिशबाजी पर NGT के इस फैसले का दीर्घकालीन प्रभाव होगा | वायु प्रदूषण के बिगड़ते हालात को देखते हुए ट्रिब्‍यूनल का यह फैसला बेहद महत्‍वपूर्ण है |

गुरुपर्व को लेकर भी विशेष व्‍यवस्‍था
NGT ने गुरुपर्व को लेकर भी अलग से व्‍यवस्‍था दी है | ट्रिब्‍यूनल ने अपने फैसले में कहा कि गुरुपर्व के माौके पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक के लिए आतिशबाजी की जा सकेगी | मतलब सिर्फ 2 घंटे तक ही पटाखे जलाए जा सकेंगे | नए आदेश के तहत सभी राज्‍यों के डीजपी और मुख्‍य सचिव को जल्‍द ही निर्देश जारी किया जाएगा |

बच्चों को कैसे मनाएं
बता दें कि पटाखें की बिक्री पर बैन किए जाने से व्यापारियों के बीच काफी गुस्सा है | जामा मस्जिद की पटाखा मार्केट में दुकानदार राजेश बताते हैं कि 5 से 10 लाख का माल हर दुकानदार ख़रीदकर बेचने की तैयारी में बैठा है | लेकिन जब बिक्री का समय आया तो सरकार ने पटाखे ही बैन कर दिये | अब लाखों के नुक़सान की भरपाई आख़िर कैसे होगी | सरकार को दुकानदारों के नुक़सान की भरपाई करनी चाहिये | पटाखो पर बैन की वजह से नाराज़गी सिर्फ़ दुकानदारों में ही नहीं बल्कि कुछ ख़रीददारों मे भी देखने को मिल रही है | ख़रीदारों ने बताया कि बच्चे पटाखो की मांग करते हैं, ऐसे में बच्चों को कैसे मनाएं |

 देश के 23 राज्यों में लग सकता है पटाखों पर बैन, एनजीटी आज सुनाने जा रहा है अहम फैसला

देश के 23 राज्यों में लग सकता है पटाखों पर बैन, एनजीटी आज सुनाने जा रहा है अहम फैसला

नई दिल्ली। देश में कोरोना और प्रदूषण के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में पटाखों पर रोक लग सकती है। एनजीटी आज 23 राज्यों में 30 नवंबर तक पटाखों पर प्रतिबंध वाली याचिका पर फैसला सुनाने जा रहा है।

बता दें कि एनजीटी ने इससे पहले याचिका पर सुनवाई करते हुए चार राज्यों और पर्यावरण मंत्रालय को नोटिस भेजा था। इस नोटिस में पटाखों पर प्रतिबंध वाली याचिका पर जवाब मांगा गया था। सूत्रों के मुताबिक राज्यों ने अपना जवाब एनजीटी में जमा करवा दिया है। जिसके बाद ट्रिब्यूनल आज इस मुद्दे पर फैसला सुना सकता है।

लोगों को भारी न पड़ जाए लापरवाही-
एक तरफ दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण और कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं बाजारों में लोगों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है। लोग कोरोना का खौफ पीछे छोड़कर शॉपिंग करने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं।
 
 बड़ी खबर: बुलेरो और डंपर की जबरदस्त भिड़ंत में सात लोगों की मौत, जाने कहा की है यह घटना

बड़ी खबर: बुलेरो और डंपर की जबरदस्त भिड़ंत में सात लोगों की मौत, जाने कहा की है यह घटना

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में सोमवार सुबह बुलेरो और डंपर की आमने-सामने हुई टक्कर में बुलेरो सवार सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक पन्ना जिले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।

नागौद थाने के प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि रीवा जिले के निवासी पन्ना में एक कार्यक्रम में शामिल होकर सोमवार तड़के लौट रहे थे, तभी रेरुआ मोड़ पर बुलेरो की डंपर से टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, वहीं चार घायल है। घायलों को रीवा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। यह घटना सुबह 3 से 4 के बीच की बताई जा रही है।

आरपी सिंह के मुताबिक हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। रीवा का विश्वकर्मा परिवार पन्ना में अपने पारिवारिक शोक के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। मृतकों में 3 पुरुष, 3 महिला और 1 बच्चा शामिल है। मृतकों की संख्या के बारे में नागौद के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक पांडेय ने पुष्टि की है।

वहीं हादसे में मारे गए लोगों को लेकर सीएम शिवराज चौहान ने भी दुख जताया है। उन्होंकने ट्वीट करते हुए लिखा, सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

 

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज प्रदेश में कुल 1375 नए मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज प्रदेश में कुल 1375 नए मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1375 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 195 मरीज, दुर्ग से 40, राजनांदगांव से 76, बालोद से 38, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से 22, रायपुर से 166, धमतरी से 44, बलौदा बाजार से 44, महासमुंद से 27, गरियाबंद से 73, बिलासपुर से 82, कोरबा से 171, जांजगीर-चांपा से 92, मुंगेली से 14, जीपीएम से 3, सरगुजा से 16, कोरिया से 23, सूरजपुर से 7, बलरामपुर से 1, जशपुर से 53, बस्तर से 26, कोंडागांव से 34, दंतेवाड़ा से 37, सुकमा से 11, कांकेर से 33, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 9, अन्य राज्य से 6 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2093 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22361 है | 

अर्णब के समर्थन में सत्यालग्रह करने पहुंचे तेजिंदर बग्गा और कपिल मिश्रा हुए गिरफ्तार

अर्णब के समर्थन में सत्यालग्रह करने पहुंचे तेजिंदर बग्गा और कपिल मिश्रा हुए गिरफ्तार

नई दिल्ली । रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वा मी के समर्थन में राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता कपिल मिश्रा और तेजिंदर बग्गान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों को राजेंद्र नगर थाने ले गई है। कपिल मिश्रा ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्य म से दी। इससे पहले कपिल मिश्रा ने ऐलान किया था कि वो उद्धव ठाकरे सरकार के अत्याचार के खिलाफ और अर्णब गोस्वामी की आजादी के लिए रविवार की सुबह 9 बजे धरना देंगे।
उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने राजघाट और उसके आसपास के इलाकों में धारा-144 लगा दी है। उन्होंने अपने इस विरोध प्रदर्शन को सत्याग्रह का नाम दिया था। वहीं तजिंदर बग्गा ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें और कपिल मिश्रा को गिरफ्तार कर के दिल्ली पुलिस राजेंद्र नगर थाने लेकर गई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मिश्रा और बग्गा समेत चार लोगों को निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर राजघाट पर प्रदर्शन करने की कोशिश करने के लिये हिरासत में ले लिया गया।
आपको बता दें कि अर्णब गोस्वामी को 53 साल के इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। अर्णब न्यायिक हिरासत में हैं और जमानत के लिए हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। आज अर्णब गोस्वामी को अलीबाग से तलोजा जेल ले जाया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में अर्णब ने कहा कि उन्हें उनके वकीलों से भी बात नहीं करने दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह के 6 बजे जगा दिया गया उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। अर्णब ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है।