रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1734 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 237 मरीज, दुर्ग से 160, राजनांदगांव से 70, बालोद से 132, बेमेतरा से 52, कबीरधाम से 46, रायपुर से 161, धमतरी से 27, बलौदा बाजार से 37, महासमुंद से 67, गरियाबंद से 32, बिलासपुर से 74, रायगढ़ से 178, कोरबा से 114, मुंगेली से 22, जीपीएम से 6, सरगुजा से 40, कोरिया से 31, सूरजपुर से 45, बलरामपुर से 11, जशपुर से 21, बस्तर से 29, कोंडागांव से 54, दंतेवाड़ा से 29, सुकमा से 15, कांकेर से 22, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 13, अन्य राज्य से 8 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1259 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23113 है |

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कोरोना महामारी के बीच विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के लिए नई गाइडलाइंस जारी कीं हैं। यूजीसी ने कहा है कि राज्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भौतिक रूप से कक्षाएं (फिजकल क्लास) शुरू करने के बारे में राज्य सरकारें फैसला करेंगी। जबकि केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुख महामारी के बीच भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू करने के लिए कैंपस खोलने को लेकर फैसला लेंगे। नए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि विश्वविद्यालय और कॉलेज कैंपस चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकते हैं।
यहां जानें गाइडलाइंस की अन्य प्रमुख बातें
- यूजीसी ने कहा कि संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए योजना तैयार रखनी चाहिए जो यात्रा प्रतिबंधों या वीजा संबंधी मुद्दों की वजह से कोर्सेज में शामिल नहीं हो सकते।
- यूजीसी ने कहा है कि ऐसे विद्यार्थी जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण होंगे, उन्हें कैंपस में रहने, यूनिवर्सिटी या कॉलेज हॉस्टल में रूम शेयर करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
- दिशानिर्देशों में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। आपस में छह फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। मास्क अनिवार्य होगा।
- अगर विश्वविद्यालय और कॉलेज कन्टेनमेंट जोन से बाहर हैं तो ही उन्हें खोलने की इजाजत दी जा सकती है। कन्टेनमेंट जोन में रहने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को कॉलेज में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
- विद्यार्थी और स्टाफ को भी सलाह दी जाए कि वह कन्टेनमेंट जोन में न जाएं। फैकल्टी, स्टाफ और विद्यार्थियों को आयोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
- सभी रिसर्च कोर्सेज के छात्र और साइंस टेक्नोलॉजी कोर्सेज के पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को पहले कॉलेज बुलाया जा सकता है क्योंकि इनकी संख्या अन्य कोर्सेज के छात्रों से कम होती है। इसके बाद संस्थान के प्रमुख के निर्देशानुसार अकादमिक और प्लेसमेंट के मकसद से फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को भी बुलाया जा सकता है।
आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के चलते शैक्षणिक संस्थान 16 मार्च 2020 से ही बंद हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।
गृह मंत्रालय द्वारा COVID-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन को धीरे-धीरे खोलने की प्रक्रिया के अनुरूप विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए यूजीसी विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर रहा है। @ugc_india @PIB_India @EduMinOfIndia @DDNewsHindi @HMOIndia @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/CBtqPw5GK0
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) November 5, 2020
रायपुर, कोरोंना महामारी के चलते इस साल विश्वविद्यालयों कि परीक्षा प्रभावित हुई थी जिसके बाद उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार विद्यार्थियों को घर से परीक्षा देने की छुट मिली थी.
आज रविवि ने बीकॉम अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए है विश्विद्यालय के अनुसार परीक्षा में कुल 4307 परीक्षार्थी बैठे थे जिसमे से 3451 विद्यार्थी पास हुए है और 141 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण साथ ही 710 लोगो को पूरक की पात्रता मिली है इस तरह कुल 80.13 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा .
बीकॉम अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम देखे
रायपुर । राज्य में आज शाम 6.00 तक 1627 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 238 अकेले जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 5 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 135, बलौदाबाजार 19, बलरामपुर 4, बस्तर 39, बेमेतरा 52, बीजापुर 10, बिलासपुर 57, दंतेवाड़ा 23, धमतरी 27, दुर्ग 138, गरियाबंद 33, जीपीएम 2, जांजगीर-चांपा 238, जशपुर 18, कबीरधाम 48, कांकेर 26, कोंडागांव 64, कोरबा 83, कोरिया 42, महासमुंद 67, मुंगेली 22, नारायणपुर 1, रायगढ़ 153, रायपुर 153, राजनांदगांव 73, सुकमा 14, सूरजपुर 43, और सरगुजा 43 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
This is my last election, says Bihar CM and JD(U) Chief Nitish Kumar during an election rally in Purnia#BiharElections2020 pic.twitter.com/vLSL4uQd4v
— ANI (@ANI) November 5, 2020
रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने बताया कि भारत सरकार और एफडीआई पालिसी एवं विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की विभिन्न गंभीर उल्लंघनों में शामिल होने के लिए अमेजन पर आरोप लगाते हुए और भारत में मल्टी ब्रांड रिटेल गतिविधियों के संचालन के लिए सरकार की अनिवार्य अनुमति नहीं मांगने पर कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को आज भेजे गए एक पत्र में विभिन्न कानूनों के उल्लंघन के लिए अमेजॅन के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की व अमेजॅन पर अधिकतम जुर्माना लगाने और विभिन्न नियमों के तहत अन्य आवश्यक कार्रवाइयों करने का भी आग्रह किया । कैट ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, प्रवर्तन निदेशालय, भारतीय रिजर्व बैंक और सेबी को भी इसी तरह का पत्र भेजा है और अमेजॅन के खिलाफ कार्यवाही और उनके अधिकार में विभिन्न कानूनों के अंतर्गत अमेजन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग भी की।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2262 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 257 मरीज, दुर्ग से 252, राजनांदगांव से 122, बालोद से 50, बेमेतरा से 109, कबीरधाम से 59, रायपुर से 156, धमतरी से 93, बलौदा बाजार से 80, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 37, बिलासपुर से 104, रायगढ़ से 206, जांजगीर-चांपा से 238, मुंगेली से 45, जीपीएम से 3, सरगुजा से 46, कोरिया से 28, सूरजपुर से 33, बलरामपुर से 21, जशपुर से 14, बस्तर से 45, कोंडागांव से 43, दंतेवाड़ा से 68, सुकमा से 26, कांकेर से 49, नारायणपुर से 4, बीजापुर से 32, अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1165 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22773 है |
आज 2,262 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,165 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 22,773 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/sBjvPtIxTZ
— Health Department CG (@HealthCgGov) November 4, 2020








