BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर: तकनीकी खामी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर होगी विमान की इमरजेंसी लैंडिग, दमकलकर्मी तैनात

बड़ी खबर: तकनीकी खामी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर होगी विमान की इमरजेंसी लैंडिग, दमकलकर्मी तैनात

मुंबई. मुंबई एयरपोर्ट पर एक विमान में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिग के अनुरोध के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर तीन फायर इंजन, एक रेस्क्यू वैन और अन्य जरूरी वाहनों को तैनात किया गया है. मुंबई अग्निशमन विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी है. 

 

कश्मीर में हुआ मुठभेड़, सैन्य अधिकारी और 3 जवान शहीद 3 आतंकी भी हुए ढेर

कश्मीर में हुआ मुठभेड़, सैन्य अधिकारी और 3 जवान शहीद 3 आतंकी भी हुए ढेर

जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में रात पाकिस्तानी आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की। पाकिस्तानी सीमा के पास आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करने के लिए सेना और बीएसएफ ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 3 आतंकी ढेर हो गए। मुठभेड़ में सेना के कैप्टन समेत 3 जवान भी शहीद हो गए। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल सुदीप सरकार ने भी ऑपरेशन के दौरान अपनी शहादत दी है।

Also Read:- भागीदारी फर्म का फर्जी बिल व जाली हस्ताक्षर कर परिचित ने निकाल लिया लाखों रुपयें,मामला दर्ज 
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सुरक्षाबलों ने 7-8 नवंबर की रात को सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। रात करीब 1बजे बीएसएफ की पेट्रोलिंग यूनिट को एलओसी से करीब साढ़े 3 किलोमीटर दूर घुसपैठ रोकने के लिए लगाई गई बाड़ के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई। जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा।

Also Read:- फेसबुक में दोस्ती कर अज्ञात ने महिला से की 7 लाख से अधिक की ठगी, पढ़ें पूरी खबर
इसके बाद हुई गोलीबारी में बीएसएफ के कांस्टेबल सुदीप सरकार शहीद हो गए। एक आतंकी भी मारा गया। मौके से एक एके-47 राइफल और दो बैग मिले। करीब 4 बजे गोलीबारी बंद हो गई। इसके बाद और जवानों को भेजकर आसपास के इलाके में खोजी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सर्विलांस डिवाइस की मदद से कुछ आतंकियों की मौजूदगी का पता चला।
इसके बाद सुबह 10:20 बजे एलओसी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर फिर मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें दो आतंकी मारे गए। सेना के तीन जवान शहीद हो गए। 2 अन्य घायल हैं। घायलों को मौके से निकाल लिया गया है।
 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1571 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज इस जिले से निकले

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1571 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज इस जिले से निकले

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1571 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 178 मरीज, दुर्ग से 53, राजनांदगांव से 110, बालोद से 105, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 62, रायपुर से 127, धमतरी से 53, बलौदा बाजार से 44, महासमुंद से 37, गरियाबंद से 38, बिलासपुर से 106, रायगढ़ से 90, कोरबा से 150, मुंगेली से 39, जीपीएम से 3, सरगुजा से 34, कोरिया से 15, सूरजपुर से 38, बलरामपुर से 24, जशपुर से 21, बस्तर से 33, कोंडागांव से 69, दंतेवाड़ा से 33, सुकमा से 6, कांकेर से 33, नारायणपुर से 6, बीजापुर से 22, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1192 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 22 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23256 है | 

 बड़ी खबर: बीच वोटिंग में नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

बड़ी खबर: बीच वोटिंग में नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

पूर्णिया। बिहार में तीसरे चरण की वोटिंग के बीच लालू यादव की पार्टी RJD के नेता बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। आपको बता दे की यह घटना घटना बिहार के पूर्णिया स्थित धमदाहा विधानसभा के सरसी की है। 

पढ़िए पूरी खबर-
मतदान के दिन हुए इस वारदात से हड़कंप मच गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया भेजने की तैयारी चल रही है। बता दें कि बिहार के 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। 78 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1204 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्णिया जिले में भी तीसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है। वोटिंग के बीच बदमाशों ने बेनी सिंह की हत्या की है।
 
गोलगप्पे प्रेमी सावधान: अगर आप भी खाते है फुटपाथ का गुपचुप तो पढ़े यह खबर

गोलगप्पे प्रेमी सावधान: अगर आप भी खाते है फुटपाथ का गुपचुप तो पढ़े यह खबर

मुंबई। गोलगप्पे (पानीपूरी ) के प्रेमी सामने आई इस खबर को पढ़कर पानी-पूरी खाना बंद कर देंगे। दरअसल महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में गोलगप्पे का विक्रेता मसाले वाले पानी में शौचालय का पानी मिलाकर बेच रहा था। दुकानदार के इस हरकत का खुलासा सीसीटीवी कैमरे से हुआ। वहीं अब मिलावटी पानीपूरी का बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जिस गोलगप्पे वाले को शौचालय का पानी ​मिलाते हुए पकड़ा है। वह अपने खास स्वाद के लिए शहर भर में फेसम था। इस बीच मसाले वाले पानी की सच्चाई सामने आने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए।
 
 

गुस्साई भीड़ ने की ठेले में तोड़ -फोड़

बता दें कि उसका ठेला आमतौर पर कोल्हापुर की रणकला झील के पास ही खड़ा होता था। वहीं जब स्थानीय लोगों को इस घटना का पता लगा और पानीपूरी के पानी में शौचालय का पानी मिलाने वाला वीडियो मिला, तो गुस्साई भीड़ ने उसके ठेले को तोड़कर फेंक दिया। इसके साथ ही उसका खाने-पीने का सामान भी सड़क पर फेंक दिया।

 

 

BIG BREAKING : ISRO ने दुनिया में फिर अपनी तकनीक का लोहा मनवाया, ISRO ने लॉन्च किया PSLV-C49 रॉकेट, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : ISRO ने दुनिया में फिर अपनी तकनीक का लोहा मनवाया, ISRO ने लॉन्च किया PSLV-C49 रॉकेट, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दुनिया में एक बार फिर अपनी तकनीक का लोहा मनवाया | इसरो ने दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर PSLV-C49 के जरिए 10 उपग्रहों (Satellites) को लॉन्च किया | यह लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से किया गया है | इसमें से 9 अंतरराष्ट्रीय उपग्रह हैं, जबकि एक भारत का अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-01) है | प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुक्रवार को शुरू हो गई थी |

इस लॉन्‍च में प्राइमरी सैटलाइट EOS01 एक रेडार इमेज‍िंग सैटलाइट (RISAT) है | यह अडवांस्‍ड रिसैट है जिसका सिंथैटिक अपरचर रेडार बादलों के पार भी देख सकेगा | इन सभी सैटेलाइट को न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ एक कॉमर्शियल एग्रीमेंट के तहत लॉन्च किया गया है | इस बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि सैटेलाइट 'EOS-01', अर्थ ऑब्जरवेशन रिसेट सैटेलाइट की एक एडवांस्ड सीरीज है |

PSLV-C49 रॉकेट बनेगा भारत की खुफिया आंख
- रॉकेट का प्राथमिक पेलोड भारत का राडार इमेजिंग उपग्रह EOS-01 है, यह RISAT-2BR2 उपग्रह है जिसका नाम बदलकर EOS 01 रखा गया हैं |

- EOS-01 अडवांस्ड अर्थ ऑब्जरवेशन उपग्रह है जिसका सिंथेटिक एपर्चर रडार (SAR) दिन और रात की परवाह किए बिना बादलों को भेद कर भी हाई रेसोलुशन की तस्वीर लेने में सक्षम है |

- वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत की नई आंख अंतरिक्ष से सेना की निगरानी क्षमता को बढ़ावा देगी और सुरक्षा बलों को चीन के साथ LAC स्टैंड-ऑफ के बीच सीमाओं पर नजर रखने में मदद करेगी |

- इसके साथ ही ये रॉकेट ईओएस -01 का उपयोग कृषि, वानिकी, मिट्टी की नमी, भूविज्ञान, तटीय निगरानी और बाढ़ निगरानी जैसे नागरिक अनुप्रयोगों के लिए भी किया जाएगा |

- PSLV C49 लॉन्च के तुरंत बाद ISRO PSLV C50 के माध्यम से अपने बहुप्रतीक्षित GSAT-12R उपग्रह को लॉन्च करेगा और फिर GISAT-1 सैटेलाइट को GSLV रॉकेट के ज़रिये प्रक्षेपित किया जाएगा |

 PUBG LOVER के लिए खुशखबरी: भारत में फिर से PUBG Mobile कर सकता है वापसी

PUBG LOVER के लिए खुशखबरी: भारत में फिर से PUBG Mobile कर सकता है वापसी

 PUBG Mobile फिर से भारत में वापसी कर सकता है। टेक क्रंच के मुताबिक़ दो सूत्रों ने ये कन्फर्म किया है कि Pubg Mobile एक बार फिर से भारत में वापसी करने को तैयार है।

 


पढ़िए पूरी खबर-
हाल ही में चीनी कंपनी Tencent ने भारत में अपने सभी PUBG Mobile सर्वर को शटडाउन किया है। पबजी मोबाइल बैन तो भारत में पहले ही हो चुका था, लेकिन सर्वर्स चल रहे थे, अब ये पूरी तरह से काम करना बंद कर चुका है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि PUBG Mobile की पेरेंट साउथ कोरियन कंपनी पिछले कुछ हफ़्तों से ग्लोबल क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ बातचीत कर रही है। भारत में यूज़र डेटा लोकली स्टोर करने को लेकर साउथ कोरियन कंपनी क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स से बातचीत कर रही है. फ़िलहाल ये नहीं बताया गया है कि इसके लिए किस कंपनी के साथ करार किया जायेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक़ इस गेमिंग कंपनी ने भारत के हाई प्रोफ़ाइल स्ट्रीमर्स से तैयार रहने के लिए कहा गया है। उन्हें बताया गया है कि वो इस साल के अंत तक PUBG Mobile के वापस आने की उम्मीद कर सकते हैं। PUBG कॉर्पोरेशन ने अब तक इस मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के आख़िर में ये दूसरे हफ़्ते में दिवाली के दौरान भारत में अपने फ्यूचर प्लान के बारे में ऐलान कर सकती है।

ग़ौरतलब है कि PUBG Mobile की पेरेंट साउथ कोरियन Bluehole को अब Krafton के नाम से जाना जाता है. इस कंपनी ने भारत में टेंसेंट के साथ PUBG Mobile की पब्लिशिंग को लेकर किए गए पार्टनरशिप को ख़त्म कर रही है। टेंसेंट के साथ भारत में पार्टनरशिप ख़त्म करने की वजह साफ़ है। चूँकि भारत में एंटी चाइना सेंटिमेंट है और ऐसे में डेटा लोकलाइजेशन को लेकर सरकार चाहती है कि लोगों का डेटा चीन न जाए और भारत में रहे. हाल ही में ये रिपोर्ट आई थी कि PUBG कॉर्पोरेशन भारत में एयरटेल के साथ पार्टनर्शिल करके वापसी कर सकती है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पेटीएम से भी पबजी कॉर्पोरेशन ने बातचीत की है।दूसरे देशों के लिए PUBG Mobile का पब्लिशिंग राइट अभी भी चीनी कंपनी Tencent के पास ही रहेगा। पिछले कुछ समय में पबजी कॉर्पोरेशन की तरफ़ से भारत में जॉब पोस्टिंग भी निकाली गई थी।
 बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने रद्द किए 4 करोड़ 39 लाख राशन कार्ड, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने रद्द किए 4 करोड़ 39 लाख राशन कार्ड, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। देशभर में प्रौद्योगिकी समर्थित पीडीएस सुधार लाने के लक्षित अभियान के तहत एनएफएसए को लागू करने की तैयारी के दौरान सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (टीपीडीएस) को आधुनिक बनाने और इसके परिचालन में पादर्शिता तथा कुशलता लाने, राशन कार्डों और लाभार्थियों के डाटाबेस का डिजिटाइजेशन करने, उसे आधार से जोडऩे, अपात्र/फर्जी राशन कार्डों की पहचान करने, डिजिटाइज किये गए डाटा के दोहराव को रोकने तथा लाभार्थियों के अन्यत्र चले जाने/मौत हो जाने के मामलों की पहचान करने के बाद राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों ने 2013 से 2020 तक की अवधि में देश में कुल करीब 4.39 करोड़ अपात्र/फर्जी राशन कार्डों को रद्द किया है।
 

इसके अलावा, एनएफएसए कवरेज का जारी किया गया संबंधित कोटा, संबंधित राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा नियमित रूप से एनएफएसए के तहत लाभार्थियों की सही पहचान के लिए उपयोग किया जा रहा है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों/परिवारों को शामिल करने / उन्हें नए राशन कार्ड जारी करने का काम जारी है। यह कार्य अधिनियम के तहत प्रत्येक राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश के लिए परिभाषित कवरेज की संबंधित सीमा के भीतर किया जा रहा है।
 

एनएफएसए के तहत टीपीडीएस के जरिए 81.35 करोड़ लोगों को बेहद कम कीमत में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जो कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुरूप देश की जनसंख्या का दो तिहाई लोग हैं। वर्तमान में देश के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को केन्द्र द्वारा जारी बेहद रियायती दरों- तीन रुपये, दो रुपये और एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से हर महीने एनएफएसए के तहत खाद्यान्न (चावल, गेहूं और अन्य मोटे अनाज) उपलब्ध कराया जा रहा है।  
 पत्नी ने खिचड़ी में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध में काटा बन रहे पति को किया रास्ते से साफ

पत्नी ने खिचड़ी में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध में काटा बन रहे पति को किया रास्ते से साफ

 कांकेर |कांकेर के पखांजुर थानाक्षेत्र से एक मामला सामने आ रहा है जहां एक पत्नी ने अवैध संबंध में काटा बन रहे पति को खिचड़ी में जहर देकर मौत के घाट उतर दिया। थाना पखांजूर में अपराध क्र. 302 ,201धारा तहत पंजीबद्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।।

पढ़िए पूरी खबर-
थाना पखांजूर पुलिस ने ग्राम पीव्ही. 68 सत्यनगर में 31 अक्टूबर 2020 को मृतक पवित्र मंडल पिता स्व. पूर्ण चरण मंडल उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने के मामले में जांच कर मृतक की पत्नी एवं प्रेमी द्वारा मृतक पवित्र मंडल की हत्या सुनियोजित आपराधिक षडयंत्र कर करने की संलिप्तता के संबंध में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
 
विपुल मण्डल की रिपोर्ट 31 अक्टूबर के आधार पर मृतक पवित्र मंडल पिता स्व. पूर्ण चरण मंडल उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने के संबंध में थाना पखांजूर में मर्ग क्रमांक 72/20 कायम कर जांच की गई, जांच में पाया गया कि मृतक पवित्र मंडल की पत्नी श्रीमती अर्चना मंडल का गांव के पास रहने वाले सत्यरंजन राय पिता सुधीर राय निवासी पीव्ही. 67 के साथ प्रेम संबंध था, अर्चना मंडल और सत्य रंजन मंडल आए दिन चोरी-छिपे मिलते थे, जिसका अर्चना मंडल के पति पवित्र मंडल विरोध करता था, इस कारण से अर्चना मंडल और सत्य रंजन राय ने पवित्र मंडल को अपने बीच के रास्ते से हटाने के लिए अपराधिक षड्यंत्र कर पवित्र मण्डल की हत्या करने के लिए खेत में उपयोग में आने वाले कीटनाशक को अर्चना मंडल को ले जाकर दे दिया। अर्चना मंडल के द्वारा अपने पति को खिचड़ी में मिलाकर उक्त कीटनाशक को खिलाने से पवित्र मण्डल की मृत्यु हो गई। सम्पूर्ण जांच पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 137/20, धारा 302, 201 120(क्च) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
ढोल-नगाड़ों के साथ इनामी बदमाश की कोठी कुर्क करने पहुंची पुलिस, पढ़े पूरी खबर

ढोल-नगाड़ों के साथ इनामी बदमाश की कोठी कुर्क करने पहुंची पुलिस, पढ़े पूरी खबर

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस के ढाई लाख रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो की कोठी को मेरठ पुलिस ने शनिवार सुबह कुर्क कर लिया। पुलिस ढोल नगाड़े बजाते हुए कोठी पर पहुंची और सारा सामान कुर्क करके ले गई।
 

एसपी कृष्ण बिश्नोई और ब्रह्मपुरी सीओ अमित कुमार राय के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी और टीपीनगर थाना पुलिस पंजाबीपुरा में पहुंची। पुलिस को घर के भीतर बदन सिंह बद्दो की बहन मौजूद मिली। कुर्की से पहले मकान के सभी दस्तावेजों की पुलिस जांच कर चुकी थी। दस्तावेजों में यह मकान बद्दो के नाम पर है। पुलिस ने अदालत का कुर्की आदेश पढ़कर सुनाया।
 
 
इसके बाद कोठी और उसके भीतर मौजूद सभी सामान को कुर्क कर लिया गया। पुलिस ने कई गाड़ियां बुलवाकर कोठी से सामान को निकलवाया। वेस्टर्न यूपी का कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 से फरार है। आजीवन कारावास की सजा पा चुका बदन सिंह बद्दो उस रोज फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से गाजियाबाद अदालत में पेशी पर आया था।
 
 
पुलिसकर्मियों को साठगांठ करके मेरठ तक ले आया और यहां दिल्ली रोड पर मुकुट महल होटल से फरार हो गया। तब से आज तक बद्दो का कुछ पता नहीं है। पिछले दिनों सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सोम की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह से पूछा है कि बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी करने के लिए उन्होंने अब तक क्या क्या प्रयास किए। माना जा रहा है कि हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई है। 
 

 

 VIRAL VIDEO: सरकार ने लगाई फटाखों पर रोक, लोगों ने निकाल लिया उसका अलग तोड़

VIRAL VIDEO: सरकार ने लगाई फटाखों पर रोक, लोगों ने निकाल लिया उसका अलग तोड़

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भारत में कई राज्यों ने पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। भारत में राजस्थान, दिल्ली, ओडिशा, सिक्किम, वेस्ट बंगाल और महाराष्ट्र में पटाखों पर बैन लगा दिया है। पटाखे बैन होने के बाद लोग दीवाली पर पटाखे नहीं जला पाएंगे।

 
जिन लोगों ने यह रूल तोड़ा और पटाखे जलाए तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन कुछ जुगाड़ू लोगों ने इसका भी तोड़ ढूंढ निकाला है। लोगों ने गजब का जुगाड़ कर नया आविष्कार कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। 
 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने गुब्बारों की लड़ लगाई और धागे को जला दिया। जैसे ही गुब्बारे आग की चपेट में आए तो वो पटाखों की आवाज से फूटने लगे। फेसबुक पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

बिग बॉस 14 की नई कप्तान बनीं जैस्मिन भसीन, मिली स्पेशल पावर

बिग बॉस 14 की नई कप्तान बनीं जैस्मिन भसीन, मिली स्पेशल पावर

लगता है कि बिग बॉस के घर में अली गोनी की एंट्री जैस्मिन भसीन के लिए काफी लकी रही है। अली के बिग बॉस 14 में आने के बाद से जैस्मिन भसीन का एक अलग ही रूप दर्शकों को देखने को मिल रहा है। वह पहले के मुकाबले काफी स्ट्रॉन्ग और बिंदास हो गई हैं। 
 

शायद यही वजह है कि अब जैस्मिन बिग बॉस 14 की नई कैप्टन बन गई हैं। कैप्टेंसी टास्क में जैस्मिन ने पवित्रा पूनिया और अभिनव शुक्ला को मात दी। जैस्मिन के कैप्टन बनने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, पर तब कुछ भी ऑफिशल नहीं था। लेकिन अब ऑफिशली डिक्लेयर कर दिया गया है कि जैस्मिन बिग बॉस 14 की नई कैप्टन बनी हैं। अब पूरे घर पर उनका हुक्म चलेगा। 

 पढ़ें : VIRAL VIDEO: सरकार ने लगाई फटाखों पर रोक, लोगों ने निकाल लिया उसका अलग तोड़ 

वहीं रुबीना दिलैक इस बात से जरा भी खुश नहीं हैं कि उनके पति अभिनव कैप्टेंसी टास्क हार गए और कैप्टन नहीं बन पाए। वह अभिनव से कहती हैं कि जैस्मिन पर इतना विश्वास न करें। कैप्टन बनने के बाद अब जैस्मिन नॉमिनेशन्स से भी सुरक्षित हो गई हैं। पिछले हफ्ते एजाज़ खान ने जैस्मिन को बेघर होने से बचाया था और इस हफ्ते वह कैप्टेंसी टास्क जीतकर बेघर होने से बच गई हैं।
 कोरोना वैक्सीन: स्कूल, पंचायतों और आंगनबाड़ी में लगेगा कोरोना का टीका, आधार से लिंक होगा पूरा सिस्टम

कोरोना वैक्सीन: स्कूल, पंचायतों और आंगनबाड़ी में लगेगा कोरोना का टीका, आधार से लिंक होगा पूरा सिस्टम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैक्सीेन भारत में उपलब्धा होने पर उसके डिस्ट्रीदब्यूेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। सरकार की ओर से बनाए गए एक्सैपर्ट ग्रुप ने एक ब्लूहप्रिंट तैयार किया है। इसमें कोरोना टीका कैसे, कब और किसे लगेगा, इसका पूरा प्ला न मौजूद है।
 
 
सरकार स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत की इमारतों को भी टीकाकरण केंद्र की तरह इस्ते माल करने की तैयारी में है। कोविड-19 के लिए खास टीकाकरण अभियान चलेगा जो बहुत हद तक पहले से चल रहे सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के जैसा होगा। केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीजन के लिए eVIN प्लेकटफॉर्म का भी यूज करेगी। इसके लिए उसमें और सुधार किया जा रहा है। आइए जानते हैं कोरोना वैक्सीीन आप तक पहुंचाने के लिए सरकार क्या  तैयारी कर रही है।

केंद्र खरीदेगा वैक्सीीन, फिर राज्यों  को देगा-
अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र सीधे वैक्सीचन खरीदेगा। राज्यों  और जिलों में मौजूद नेटवर्क की मदद से पहले प्राथमिकता समूहों को टीका लगेगा। सरकार प्रॉयरिटी के आधार पर टीका मुफ्त में देने की योजना बना रही है। प्राथमिकता सूची में चार कैटेगरी हैं। पहले हेल्थप वर्कर्स, फिर फ्रंटलाइन वर्कर्स, उसके बाद 50 साल से ज्याैदा उम्र के लोगों और आखिर में अन्यन बीमारियों से ग्रस्ता लोगों को टीका लगेगा।

राज्यत सरकारें उन इमारतों की पहचान करेंगी जिन्हें वैक्सीकनेशन बूथ की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें सिर्फ हेल्थतकेयर फैसिलिटीज ही शामिल नहीं होंगी। स्कूीलों, पंचायती इमारतों और आंगनबाड़ी केंद्र की बिल्डिंग का इस्तेटमाल की कोविड टीकाकरण के लिए हो सकता है।

eVIN से कैसे बेहतर होगी व्यकवस्था ?
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के पास इलेक्‍ट्रॉनिक वैक्‍सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क यानी eVIN जैसा डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पहले से मौजूद है। eVIN से सभी कोल्‍ड चेन पॉइंट्स में वैक्‍सीन के स्‍टॉक और स्‍टोरेज टेम्‍प्रेचर की रियल-टाइम जानकारी मिलती है। यह UIP के लिए इस्‍तेमाल हो रहा है और कोविड वैक्‍सीन के लिए इसे और बेहतर बनाया जा रहा है। नए अपडेट में लोगों को एक SMS भेजा जाएगा जिसमें तारीख, वक्‍त और जगह बताई जाएगी जहां पर कोविड का टीका लगेगा। इसके अलावा eVIN से डिजिटली कनेक्‍ट होने के अलावा वैक्‍सीन पाने वाले को ट्रैक भी किया जा सकता है।

वैक्सी न लग चुकी या नहीं, आधार बता देगा-
टीकाकरण की लिस्टस में शामिल कर व्यंक्ति को उसके आधार से लिंक किया जाएगा ताकि डुप्लीणकेसी की संभावना न रहे। इससे यह भी ट्रैक किया जा सकेगा कि किसको टीका लग चुका है और किसे नहीं। अगर किसी के पास आधार नहीं तो किसी और सरकारी पहचान पत्र का इस्ते माल किया जा सकता है।

शुरू में 30 करोड़ भारतीयों को वैक्सीरन देने की तैयारी-
भारत के पास सभी जिलों में करीब 28,000 वैक्सीसन स्टोदरेज सेंटर्स हैं जो eVIN से जुड़े हुए हैं। लॉजिस्टिक्स  मैनेज करने में कम से कम 40,000 फ्रंटलाइन वर्कर्स लगे हैं। स्टो रेज का तापमान चेक करने के लिए कम से कम 50 हजार टेम्प्रे सर लॉगर्स हैं। केंद्रीय स्वासस्य्ो   मंत्री डॉ हर्षवर्धन के अनुसार, जुलाई 2021 तक प्राथमिकता के आधार पर 25-30 करोड़ भारतीयों को टीका लग सकता है।

 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1758 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक इस जिले से मिले

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1758 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक इस जिले से मिले

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1758 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 188 मरीज, दुर्ग से 109, राजनांदगांव से 159, बालोद से 82, बेमेतरा से 75, कबीरधाम से 71, रायपुर से 135, धमतरी से 21, बलौदा बाजार से 38, महासमुंद से 41, गरियाबंद से 42, बिलासपुर से 78, रायगढ़ से 171, कोरबा से 144, मुंगेली से 50, जीपीएम से 3, सरगुजा से 30, कोरिया से 22, सूरजपुर से 33, बलरामपुर से 17, जशपुर से 27, बस्तर से 25, कोंडागांव से 48, दंतेवाड़ा से 42, सुकमा से 18, कांकेर से 46, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 35, अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1592 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23066 है | 

एससी/एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी व्यवस्था , जानें क्या  है यह फैसला...

एससी/एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी व्यवस्था , जानें क्या है यह फैसला...

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि शिकायकर्ता के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय से होने का मतलब नहीं कि उच्च जाति के व्यक्ति को अपराधी मान लिया जाए।
न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, `एससी/एसटी अधिनियम के तहत अपराध केवल इस तथ्य पर स्थापित नहीं किया जाता है कि सूचना देने वाला अनुसूचित जाति का सदस्य है, जब तक कि अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य को उसकी जाति की वजह से अपमानित करने का कोई इरादा नहीं हो।`` सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जाति के कारण एससी/एसटी समुदाय के व्यक्ति की जान-बूझकर प्रताड़ना नहीं हो तो एससी/एसटी ऐक्ट लागू नहीं होगा। जस्टिस हेमंत गुप्ता ने कहा अगर उच्च जाति के व्यक्ति ने एससी/एसटी समुदाय के व्यक्ति को जान-बूझकर प्रताड़ित करने के लिए गाली दी हो तो उस पर एससी/एसटी ऐक्ट के तहत कार्रवाई जरूर की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उच्च जाति के व्यक्ति पर सिर्फ इसलिए केस नहीं दर्ज हो सकता क्योंकि उस पर एससी/एसटी समुदाय के किसी सदस्य ने आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर चारदीवारी के अंदर प्रताड़ित किया गया तो उच्च जाति के आरोपी पर एससी/एसटी ऐक्ट नहीं लगाया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला पुरुष और शिकायतकर्ता महिला के बीच उत्तराखंड में जमीन की लड़ाई के मामले में फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुरुष पर घर की चारदीवारी के अंदर गाली-गलौज करने का आरोप है, न कि सार्वजनिक तौर पर। इसलिए उसके खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट के तहत कार्रवाई करना उचित नहीं होगा।
 

ICMR CORONA UPDATE:  प्रदेश में आज शाम तक 1212 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखिये जिलेवार आकड़ा

ICMR CORONA UPDATE: प्रदेश में आज शाम तक 1212 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखिये जिलेवार आकड़ा

रायपुर, राज्य में आज शाम 6.00 तक 1212 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 128 अकेले राजनांदगांव जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 3 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 44, बलौदाबाजार 31, बलरामपुर 4, बस्तर 25, बेमेतरा 74, बीजापुर 11, बिलासपुर 43, दंतेवाड़ा 29, धमतरी 20, दुर्ग 89, गरियाबंद 39, जीपीएम 3, जांजगीर-चांपा 124, जशपुर 3, कबीरधाम 45, कांकेर 29, कोंडागांव 26, कोरबा 82, कोरिया 19, महासमुंद 45, मुंगेली 34, नारायणपुर 1, रायगढ़ 98, रायपुर 109, राजनांदगांव 128, सुकमा 8, सूरजपुर 22, और सरगुजा 30 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

 मध्य प्रदेश में फिर विधायक खरीदने लग रही बोलियां: पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ

मध्य प्रदेश में फिर विधायक खरीदने लग रही बोलियां: पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा। भाजपा ने येन-केन प्रकारेण सरकार में बने रहने के लिए सौदेबाजी और बोलियां लगाने की राजनीति फिर शुरू कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि उप चुनावों में जनता ने सच्चाई का साथ देने के कारण अपनी हार भाजपा को सुनिश्चित दिखाई दे रही है। यही कारण है सौदेबाजी और बोलियां लगाना शुरू कर दी गई है। उनके पास कांग्रेस के विधायकों और निर्दलीय विधायकों की तरफ से निरंतर यह सूचना प्राप्त हो रही है। भाजपा के लोग विधायकों से संपर्क करके तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। 

भाजपा को चेतावनी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा, अगर भाजपा ने सरकार में टिके रहने के लिए मध्यप्रदेश की पहचान और जनता के सम्मान को कलंकित करने की सौदेबाजी की। तो जनता के साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस आक्रमक आंदोलन और प्रतिरोध करेंगी। किसी भी स्थिति में सौदेबाजी की सरकार को राज्य में स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

उप-चुनाव में जीत का दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा समझ ले कि इस प्रदेश की जनता ने सौदेबाजी और बोलियों से बनी सरकार को अस्वीकार कर दिया है। 10 नवम्बर को उपचुनाव के परिणाम इस बात को सिद्ध करेंगे कि प्रदेश की जनता ने सौदेबाजी की सरकार को नकार दिया है। 

शुचिता की राजनीति की बात करने वाली भाजपा को चुनाव परिणाम के बाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना पड़ेगा लेकिन जो आचरण आज की भाजपा और उनके नेताओं का है। उनसे नैतिकता की उम्मीद मध्यप्रदेश की जनता को नहीं है। आज की भाजपा तो नैतिकता से कोसों दूर जा चुकी है। गत मार्च 2020 से भाजपा ने अपने आचरण से यह स्वयं सिद्ध किया है। अब फिर से सरकार में बने रहने के लिए मतदान के बाद अनैतिक और प्रदेश को कलंकित करने की राजनीति भाजपा ने शुरू कर दी है। 

सत्ता का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा मतदान के पहले भाजपा ने पुलिस, प्रशासन, रुपया, शराब और विभिन्न प्रलोभन सामग्री का दुरुपयोग कर मतदान को प्रभावित करने का कुत्सित प्रयास किया और जब इससे भी सफल होते नहीं दिख रहे हैं। तो फिर से सौदेबाजी की राजनीति पर उतर आए हैं। 
  शिव मंदिर के पिलर से लटक कर युवती ने की खुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

शिव मंदिर के पिलर से लटक कर युवती ने की खुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में लोअर शिवपुरी मोहल्ला स्थित शिव मंदिर के पिलर से दुपट्टे के सहारे लटक कर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह-सुबह मंदिर पूजा करने आये पंडित ने युवती का शव लटका हुआ देखा, तो शोर मचा कर स्थानीय लोगों को घटना की सूचना दी। इसके बाद डीएसपी यशोधरा, इंस्पेक्टर सुनील तिवारी मौके पर पहुंचे। शिव के मंदिर के सामने से युवती का मोबाइल और स्कूटी भी बरामद किया गया है। 

हालांकि, पुलिस मोबाइल को काफी खोलने का प्रयास कर रही है। लेकिन, सफलता नहीं मिला है। वहीं, स्कूटी राम रतन प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंदिर के पुजारी सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वे परिसर में एक युवती के शव को देख डर गए और शोर मचाने लगे। 

शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और मामले की जानकारी सुखदेव नगर पुलिस को दी। युवती की पहचान मधु गुंजन के रूप में की गयी हैं। वह मूल रूप से गया बिहार की रहने वाली हैं। वह कैजुअल के रूप में दूरदर्शन से जुड़ी थी और योगा की अच्छी प्रशिक्षक रही तथा आर्टिस्ट भी थी। थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
 राजधानी के लोग नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, सात से 30 नवंबर तक प्रदेश में लगी रोक

राजधानी के लोग नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, सात से 30 नवंबर तक प्रदेश में लगी रोक

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के तेज़ी से बढ़ते मामलों और त्योहारों के सीजन में प्रदूषण की चिंताजनक स्तिथि को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले लिये गए। दिल्ली में इस बार पटाखे जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी में 7 नवंबर से 30 नवंबर तक हर तरह के पटाखों पर रोक लगा दी है। इस बात की जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है।

लिहाजा दिल्ली सरकार ने दीपावली पर जलाए जाने वाले पटाखे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, यह प्रतिबंध 7 नवंबर से 30 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान दिल्ली निवासी ग्रीन पटाखे भी नहीं जला सकते हैं। किसी भी तरह के पटाखे जलाने पर कार्रवाई की जाएगी।  सीएम अरविंद केजरीवाल ने पटाखे जलाने पर प्रतिबंध को सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।  
 विदेश से भारत आने वालों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, पढ़े पूरी खबर

विदेश से भारत आने वालों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विदेश से भारत आने वालों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 को देखते हुए विदेशों से आने वाले लोगों के लिए नए दिशानिर्देशों में कहा है कि सभी यात्रियों को निर्धारित यात्रा से कम से कम 72 घंटे पहले संबंधित स्वास्थ्य काउंटर पर पहुंचना होगा या ऑनलाइन पोर्टल पर स्व-घोषणा पत्र देना होगा।

उन्हें संबंधित विमानन कंपनियों के माध्यम से एक स्व-घोषणा पत्र देना होगा, ताकि उन्हें यात्रा करने की अनुमति मिल सके। वे 14 दिनों के लिए अपने घर पर अलग रहकर या स्वयं की निगरानी के लिए सरकारी निर्देशों का पालन करेंगे। आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव रिपोर्ट के बिना विदेशों से आने वाले यात्री और होम क्वारंटीन से छूट लेने के इच्छुक यात्री हवाईअड्डों पर भी आरटी-पीसीआर जांच करा सकते हैं। आरटी-पीसीआर जांच नेगेटिव रिपोर्ट के बिना आने वाले और हवाईअड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच का विकल्प नहीं लेने वाले विदेशों से आए यात्रियों को आवश्यक रूप से सात दिनों के संस्थागत क्वारंटीन और सात दिवसीय होम क्वारंटीन का पालन करना होगा। दिशानिर्देश में कहा गया है कि 10 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, परिवार में किसी की मृत्यु, माता-पिता की गंभीर बीमारी जैसे कारणों के लिए घर में ही एकांतवास (होम क्वारंटीन) की अनुमति दी जा सकती है। नेगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट देने के साथ ही यात्री होम क्वांरटीन की छूट ले सकते हैं। यह जांच यात्रा शुरू करने से पूर्व 72 घंटे पहले की जानी चाहिए।

विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उन यात्रियों को शीघ्र ही स्वास्थ्य मानकों के अनुसार चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।