रायपुर | कोविड -19 की समय पर जांच हो जाने से मरीज के स्वस्थ होने की संभावना बढ़ जाती है। राज्य शासन ने इसे ध्यान में रखकर निजी चिकित्सालयों और निजी लैब में आर टी पी सी आर/टूनाट/एंटीजन जांच की पात्रता के संबंध में नए निर्देश निर्धारित किए हैं। इसके अनुसार एंटीजन जांच सभी निजी चिकित्सालय एवं सभी निजी लैब जो नेशनल एक्रेटिशेन बोर्ड ऑफ हास्पिटल एंड हेल्थ केयर एन ए बी एल से मान्यता प्राप्त हों, कर सकते है। इसके अलावा ऐसे नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ के तहत रजिस्टर्ड संस्थाएं भी यह टेस्ट करने के लिए पात्र हैं। टूनाट टेस्ट के लिए एन ए बी एल मान्यता एवं नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ के तहत मान्यता होनी चाहिए। आर टी पी सी आर टेस्ट के लिए आई सी एम आर द्वारा मान्यता, एन ए बी एल से रीयल टाइम आर टी पी सी आर के लिए मान्यता और नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ के तहत मान्यता प्राप्त संस्थाएं इसके लिए पात्र हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में 16 सितंबर को निर्देश जारी किए हैं कि उपरोक्त योग्यता होने पर इच्छुक निजी चिकित्सालय/लैब, जांच की अनुमति के लिए संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश के दमोह से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि दमोह सांसद एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों को सावधानी बरतने और टेस्ट कराने की सलाह दी है।
कल रात्रि में मेरी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है,जो लोग मुझे मंगलवार को मिले थे उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए @PMOIndia @JPNadda @incredibleindia @MinOfCultureGoI @tourismgoi @BJP4India @BJP4MP @bjp_damoh
— Prahlad Singh Patel (@prahladspatel) September 17, 2020
नई दिल्ली । देश मे कोरोना का कहर बहुत तेजी से बढ़ रहा है । कोरोना हर जगह पैर पसार रहा है । कोरोना के कहर से राजनीतिक गलियारे भी नही बच पाए है । इसी बीच देश की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है । खबर है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। उन्होंने ये जानकारी खुद ट्विटर कर दी है। कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।
केंद्रीय मंत्री ने रिपोर्ट आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही कहा है कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे सावधान रहे और प्रोटोकॉल का पालन करें, नितिन गडकरी 14 सितंबर को मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद भी पहुंचे थे।
Yesterday, I was feeling weak and consulted my Doctor. During the course of my check up, I have been tested COVID 19 positive. I am at present doing well with the blessings and good wishes of all. I have isolated myself.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 16, 2020
रायपुर । प्रदेश में आज कुल 3189 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 717, राजनांदगांव से 398, रायगढ़ से 294, बिलासपुर से 293, दुर्ग से 282, जांजगीर-चांपा से 208, बलौदा बाजार से 106, कबीरधाम से 96, कोरबा से 88, कांकेर से 80, सरगुजा से 79, बालोद से 78, महासमुंद से 75, सूरजपुर से 68, कोंडागांव से 53, गरियाबंद से 50, धमतरी से 46, बेमेतरा से 37, सुकमा से 28, कोरिया व बलरामपुर से 26-26, नारायणपुर से 23, जीपीएम से 21, जशपुर से 16, मुंगेली से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में 1647 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे है । आज कुल 22 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब प्रदेश में 37470 एक्टिव मरीज है ।

कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक ख़याली पुलाव पकाए:
▪️21 दिन में कोरोना को हरायेंगे
▪️आरोग्य सेतु ऐप सुरक्षा करेगा
▪️20 लाख करोड़ का पैकेज
▪️आत्मनिर्भर बनो
▪️सीमा में कोई नहीं घुसा
▪️स्थिति संभली हुई है
लेकिन एक सच भी था:
आपदा में ‘अवसर’ #PMCares
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 16, 2020
रायपुर । राज्य में आज कुल 3450 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 1015 रायपुर जिले से हैं।
राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 138, राजनांदगांव 223, बालोद 85, बेमेतरा 15, कबीरधाम 169, धमतरी 51, बलौदाबाजार 214, महासमुंद 77, गरियाबंद 48, बिलासपुर 232, रायगढ़ 121, कोरबा 158, जांजगीर-चांपा 120, मुंगेली 75, सरगुजा 123, कोरिया 51, सूरजपुर 39, बलरामपुर 19, जशपुर 41, बस्तर 136, कोंडागांव 37, दंतेवाड़ा 58, सुकमा 19, कांकेर 58, नारायणपुर 45, बीजापुर 81, अन्य राज्य 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आज प्रदेश में 1129 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे है । आज कुल 15 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । प्रदेश में अब 35951 एक्टिव मरीज है ।

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा रायपुर जिला उपाध्यक्ष ,पूर्व पार्षद श्री मनोज प्रजापति जी के आकस्मिक निधन हो जाने पर,भाजपा रायपुर जिला के आगामी 3 दिनों तक सारे कार्यक्रम स्थगित किये जाते है।
उक्त जानकारी भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री श्रीचंद सुंदरानी जी ने दी।





मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मज़दूर मरे और कितनी नौकरियाँ गयीं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 15, 2020
तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई?
हाँ मगर दुख है सरकार पे असर ना हुई,
उनका मरना देखा ज़माने ने,
एक मोदी सरकार है जिसे ख़बर ना हुई।
रायपुर । प्रदेश में आज कुल 3336 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है । जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 756, दुर्ग से 424, राजनांदगांव से 327, बिलासपुर से 308, रायगढ़ से 213, जांजगीर-चांपा से 189, कबीरधाम से 164, बीजापुर से 89, सरगुजा से 86, धमतरी से 81, महासमुंद से 79, बालोद से 72, सूरजपुर से 69, दंतेवाड़ा से 55, कोरिया से 53, मुंगेली से 50, बस्तर से 47, बलौदाबाजार से 43, कोंडागांव से 37, बेमेतरा से 35, जीपीएम से 33, कोरबा से 26, नारायणपुर से 24, कांकेर से 22, गरियाबंद से 19, जशपुर से 17, बलरामपुर से 8, सुकमा से 4, अन्य राज्य से 6 मरीज शामिल है । प्रदेश में आज 1178 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे है । आज प्रदेश में 18 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 33645 है ।














