मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मज़दूर मरे और कितनी नौकरियाँ गयीं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 15, 2020
तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई?
हाँ मगर दुख है सरकार पे असर ना हुई,
उनका मरना देखा ज़माने ने,
एक मोदी सरकार है जिसे ख़बर ना हुई।
रायपुर । प्रदेश में आज कुल 3336 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है । जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 756, दुर्ग से 424, राजनांदगांव से 327, बिलासपुर से 308, रायगढ़ से 213, जांजगीर-चांपा से 189, कबीरधाम से 164, बीजापुर से 89, सरगुजा से 86, धमतरी से 81, महासमुंद से 79, बालोद से 72, सूरजपुर से 69, दंतेवाड़ा से 55, कोरिया से 53, मुंगेली से 50, बस्तर से 47, बलौदाबाजार से 43, कोंडागांव से 37, बेमेतरा से 35, जीपीएम से 33, कोरबा से 26, नारायणपुर से 24, कांकेर से 22, गरियाबंद से 19, जशपुर से 17, बलरामपुर से 8, सुकमा से 4, अन्य राज्य से 6 मरीज शामिल है । प्रदेश में आज 1178 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे है । आज प्रदेश में 18 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 33645 है ।

नई दिल्ली | भारत देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ते जा रहा है | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विट कर दी है | उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि "हल्का बुख़ार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट क़राया था जिसकी रिपोर्ट पोज़िटिव आई है. मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है.
फ़िलहाल बुख़ार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूँ. आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूँगा."
हल्का बुख़ार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट क़राया था जिसकी रिपोर्ट पोज़िटिव आई है. मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है.
— Manish Sisodia (@msisodia) September 14, 2020
फ़िलहाल बुख़ार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूँ. आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूँगा.
मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दिन ब दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी मामले को लेकर नाकरोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बार फिर मुंबई में एक बड़े ड्रग पैडलर के घर छापेमारी की है। एनसीबी की टीम ने सूर्य दीप मेहरोत्रा नाम के ड्रग पैडलर के घर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया है। एक दिन पहले ही एनसीबी ने मुंबई और गोवा में कार्रवाई कर सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद एनसीबी के हाथ कई बड़े सबूत लगे थे। वहीं सूर्यदीप, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का स्कूल फ्रेंड है और उसके कई चैट सामने आए हैं। सूर्यदीप को थोड़ी देर में एनसीबी दफ्तर लाया जा सकता है।
पढ़ें : सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना Sulfe Ka Anta हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
रायपुर | कांग्रेस के आदिवासी नेता चनेश राम राठिया का निधन हो गया | स्व राठिया छत्तीसगढ़ व अविभाजित मध्यप्रदेश में आदिवासियों के कद्दावर नेता थे, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री रहे चनेश राम राठिया धरमजयगढ़ विधानसभा से छह बार विधायक रहे।
पढ़ें : शहर में फुटा सेक्स रैकेट का भांडा, महिला दलाल समेत 7 लोग गिरफ्तार
मौजूदा समय में इस सीट पर उनके बेटे लालजीत सिंग राठिया विधायक है । स्व राठिया बेबाक टिप्पणी के लिए खासतौर पर जाने जाते थे उनके निधन मुख्यमंत्री सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों में शोक की सवेदना व्यक्त की।
कोरोना संक्रमण के आँकड़े इस हफ़्ते 50 लाख और ऐक्टिव केस 10 लाख पार हो जाएँगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 14, 2020
अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना देशभर में फैल गया।
मोदी सरकार ने कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान ख़ुद ही बचा लीजिए क्योंकि PM मोर के साथ व्यस्त हैं।
रायपुर । प्रदेश में आज भी कोरोना विस्फोट हुआ है । आज प्रदेश में 2228 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 621, बिलासपुर से 309, राजनांदगांव से 253, रायगढ़ से 150, बलौदाबाजार से 108, दुर्ग से 79, कोरबा से 76, जांजगीर-चांपा से 64, बालोद से 60, मुंगेली से 59, महासमुंद से 57, सूरजपुर से 52, दंतेवाड़ा से 43, बेमेतरा व गरियाबंद से 36-36, कांकेर से 32, कोरिया से 31, धमतरी से 29, कोंडागांव से 27, सरगुजा से 24, बलरामपुर से 20, जीपीएम से 18, जशपुर से 13, बस्तर से 12, सुकमा से 7, नारायणपुर से 6, कबीरधाम से 2, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है ।
आज प्रदेश में कुल 1015 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे है ।
प्रदेश में आज कुल 16 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव केस 31505 है ।

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. कुछ देर पहले सीएम बघेल पिता का हालचाल जानने अस्पताल भी पहुंचे थे.
नई दिल्ली, कोरोना संकट के बीच सोमवार से शुरू होने वाले संसद सत्र से पहले 5 सांसदों की टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. सूत्रों के मुताबिक जिन सांसदों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है उनमें दो महिला सांसद भी शामिल हैं. हालांकि इस बीच सदन के संचालन के लिए एहतियात के इंतजाम भी मुकम्मल किए जा रहे हैं.
कोरोना से बचाव के लिए दोनों सदनों के सांसदों और उनके स्टाफ के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं. इसके अलावा सुरक्षा कर्मियों, लोकसभा व राज्यसभा कर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों के भी परीक्षण कराए जा रहे हैं. सांसदों को कोरोना सुरक्षा के बारे में अधिक जानकारी देने और कोरोना सुरक्षा के नुस्खे बताने के लिए लोकसभा सचिवालय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) की भी मदद ले रहा है.
इस कड़ी में रविवार को हुई संसद की कार्य मन्त्रणा समिति की बैठक के दौरान भी एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया को भी बुलाया गया था. सूत्रों के मुताबिक अगले दो दिनों में सांसदों को जानकारी देने के लिए डॉ गुलेरिया के साथ विशेष सत्र भी आयोजित किया जा रहा है.
जम्मू | केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने जम्मू के बाहरी इलाके में अपनी एक रिश्तेदार के घर में अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल मदन सिंह (38) जम्मू में सेक्टर मुख्यालय में पदस्थ था। वह शनिवार रात अपनी सर्विस राइफल लेकर घरोटा क्षेत्र के रागोरे में रहने वाली अपनी एक रिश्तेदार के घर चला गया जहां उसकी पत्नी दीप्ति रानी (35) रह रही थी। उन्होंने बताया कि जवान की पत्नी उससे विवाद के बाद संबंधित रिश्तेदार के घर चली गई थी। अधिकारी ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे जब जवान की पत्नी घर का दरवाजा खोलने बाहर आई तो जवान ने उसे गोली मार दी और उसकी बहन को घायल कर दिया तथा उसकी बेटी पर भी गोलियां चलाईं, जिसमें वह बाल बाल-बच गई। उन्होंने बताया कि बाद में जवान ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ ने घटना की विभागीय जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जवान जम्मू का निवासी था।
नई दिल्ली | पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मौत हो गई है। वे वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन पर बिहार में शोक की लहर है। उनके निधन पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने शोक प्रकट करते हुए इसे राजनीति की पूरणीय क्षति बताया है। इसके पहले उन्होंने आइसीयू से ही उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देने का अपना पत्र जारी कर बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सियासी हड़कम्प मचा दिया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का 74 वर्ष की उम्र में निधन। दिल्ली के एम्स के आइसीयू वार्ड में थे भर्ती। दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई थी। सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनका पटना के एम्स में इलाज किया गया था। कुछ ठीक होने के बाद उन्हें पोस्ट कोविड मर्ज के इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था। अभी तीन दिन पहले ही उन्होंने राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
विदित हो कि रघुवंश पसाद सिंह बीते दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। तब पटना एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने आरजडी के उपाध्यक्ष सहित पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें मनाने की कोशिशें चल ही रहीं थीं कि वे फिर बीमार पड़ गए। इस बार दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने 10 सितंबर को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। रघुवंश के इस्तीफे को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने स्वीकार नहीं किया। वे पार्टी में अपने विरोधी रामा सिंह की एंट्री की कोशिशों से नाराज चल रहे थे।
भिंड | मध्यप्रदेश के भिंड शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि शहर के बीचों बीच कोतवाली थाना क्षेत्र के लश्कर रोड से एक शख्स का अपहरण कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार अपहरणकर्ता बदमाश प्रेम गुप्ता नाम के शख्स को तवेरा गाड़ी से बीच बाजार से उठाकर ले गए।
जानकारी के बाद पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है। अपहृत की तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी है।
रायपुर । आज प्रदेश में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूट गए है । आज प्रदेश में कुल 3120 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है । जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 764, राजनांदगांव से 273, दुर्ग से 263, रायगढ़ से 180, कबीरधाम व जांजगीर चांपा से 150-150, बिलासपुर से 128, बस्तर से 125, मुंगेली से 106, धमतरी से 91, महासमुंद से 84, गरियाबंद से 73, कोरिया से 72, कांकेर से 66, बेमेतरा व सरगुजा से 65-65, सुकमा से 59, कोंडागांव से 58, बीजापुर से 56, जीपीएम से 53, बालोद से 52, बलौदाबाजार से 39, सूरजपुर से 38, कोरबा से 27, नारायणपुर से 25, बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 22-22, जशपुर से 12, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । प्रदेश में आज 759 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे । आज प्रदेश में 21 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 33246 है ।
















