रायपुर, प्रदेश में आज कुल 2438 नए मरीजों की पहचान की गई जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 715, राजनांदगांव से 288, दुर्ग से 231, बिलासपुर से 209, जांजगीर चांपा से 106, बलौदा बाजार से 76, बालोद से 75, कवर्धा से 68, बस्तर से 60, सरगुजा से 57, धमतरी व सुकमा से 56-56, गरियाबंद से 54, कोरिया से 50, महासमुंद से 41, जसपुर से 40, कोरबा से 39, नारायणपुर से 34, बीजापुर से 33, सूरजपुर से 30, रायगढ़ व कोंडागांव से 26-26, दंतेवाड़ा से 19, कांकेर से 16, बेमेतरा से 13, बलरामपुर से 9, मुंगेली से 2 व अन्य राज्यों से 9 मरीज मिले हैं|
आपको बता दें विगत रात्रि भी 525 और मरीज मिले थे, वहीं प्रदेश में आज रिकॉर्ड 25 लोगों की मृत्यु हो गई है इसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा अब 518 हो गया है|
वहीं प्रदेश में आज 1138 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं इस तरह प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31002 हो गई है|
आज कुल 2438 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1268 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo@ChhattisgarhCMOpic.twitter.com/3NL25LeY3f
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 11, 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि चाकू के एक वार से मौत होने पर हत्या का मुकदमा चलेगा, गैर इरादतन हत्या का नहीं। कोर्ट ने कहा कि यह कोई नियम नहीं है कि चाकू के एकल वार से मृत्यु होने पर धारा 302 आईपीसी के तहत केस नहीं चलेगा।
अभियुक्त ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले हैं, जिसमें माना गया है कि चाकू के एकल वार से हुई मौत पर 302 के तहत हत्या का मुकदमा नहीं चलेगा, बल्कि धारा 304 (भाग एक) (गैर इरादतन हत्या) का मुकदमा बनेगा। कोर्ट ने कहा कि एक जख्म से मौत के मामले में कोई पक्का नियम नहीं है कि धारा 302 के तहत केस नहीं चलेगा। ये सब केस की परिस्थिति और तथ्यों पर निर्भर करता है।
कोर्ट ने कहा कि जख्म की प्रकृति, शरीर पर उसका स्थान, हथियार का प्रकार आदि ऐसे कारक हैं जिससे पता लगता है अभियुक्त ने इरादे के साथ हत्या की है या बिना इरादे के। ये सामान्य नियम के रूप में स्थापित नहीं किया जा सकता कि जब भी धारदार हथियार के वार से मौत होगी, धारा 302 को लागू नहीं किया जाएगा।
अभियुक्त ने कहा कि इस मामले में हत्या का कोई उद्देश्य साबित नहीं हुआ है। कोर्ट ने कहा कि उद्देश्य की अपराध संहिता में कोई उपयोगिता नहीं है। हालांकि, उद्देश्य उस मामले में सहायक होता है जहां सीधे सबूत ना हों और केस परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित हो। कोर्ट ने कहा कि उद्देश्य नहीं बता पाने पर अभियोजन का केस खराब नहीं होता, यदि वह इसे अन्यथा साबित कर रहा हो।
कोर्ट ने कहा कि उद्देश्य हमेशा अपराध कर रहे व्यक्ति के दिमाग में होता है, सबूतों की गहराई से जांच करने पर उद्देश्य साबित हो पाता है। जहां निश्चित सबूत हों और चश्मदीद गवाहों के बयान हों, जो अपराध में उसकी भागीदारी सिद्ध कर रहे हैं, ऐसे में उद्देश्य सिद्ध नहीं कर पाने का अभाव अभियोजन का केस प्रभावित नहीं करेगा। हालांकि, केस की परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने मामले को 302 या 304 (भाग दो) के तहत न मानकर धारा 304 (भाग एक) के तहत माना।
यह है मामला-
यह मामला तमिलनाडु का था, जहां दोस्तों में चल रही बियर पार्टी के दौरान ये घटना हुई। सभी आपस में दोस्त थे और अचानक हुए झगड़े में यह घटना हुई। चाकू जैसी वस्तु से अभियुक्त ने वार किया जो शरीर के नाजुक हिस्से पर लगा और दोस्त की मौत हो गई। पुलिस ने यह मामला 302 के तहत दर्ज किया कि अभियुक्त को मालूम था कि उस वार से मौत हो सकती है। सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट ने इसे हत्या ही माना।
BIG BREAKING : आज रायपुर से 672 समेत प्रदेश से 2227 मरीज की हुई पहचान 16 की मृत्यु,देखे जिलेवार आकड़ा
रायपुर, प्रदेश में आज कुल 2227 कोरोनावायरस मरीजों की पहचान की गई, जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 672, राजनांदगांव से 207, दुर्ग से 190, बिलासपुर से 130, जांजगीर चांपा से 129, रायगढ़ से 114, महासमुंद से 75, दंतेवाड़ा से 68, सूरजपुर से 52, कोरिया से 48, सुकमा से 46, कबीरधाम से 42, बलरामपुर व कोंडागांव से 40-40, बालोद से 39, सरगुजा से 38, धमतरी से 37, बलौदा बाजार से 36, कोरबा से 34, बेमेतरा से 30, बस्तर से 29, मुंगेली व बीजापुर से 28-28, नारायणपुर से 22 गरियाबंद व कांकेर से 18-18, गौरेला पेंड्रा मरवाही व जसपुर से 8-8, अन्य राज्य से एक मरीज मिले हैं|
आपको बता दें विगत रात्रि 521 और मरीजों की पहचान की गई थी, वहीं प्रदेश में आज 16 लोगों की मृत्यु हो गई है इसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा अब 493 हो गया है|
आपको बता दें प्रदेश में आज 1345 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, वहीं प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 25283 हो गई है|
आज कुल 2,227 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 29,332 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo@ChhattisgarhCMOpic.twitter.com/0X82YREF7u
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 10, 2020
रायपुर| कांग्रेस नेता राजू दुबे का ईलाज के दौरान हुआ निधन बताया जा रहा है पिछले दिनों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी राजू दुबे का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बेहद करीबी थे राजू दुबे।
कोण्डागांव। कोंडागांव नगर पालिका इलाके में 5 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। आज रात 12 बजे से 5 दिन के लिए लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
रायपुर, प्रदेश में आज 2564 कोरोनावायरस इन मरीजों की पहचान की गई जिसमें सर्वाधिक जिला रायपुर से 869, दुर्ग से 308, राजनांदगांव से 281, बिलासपुर से 225, जांजगीर चांपा से 69, रायगढ़ से 66, बलौदा बाजार से 64, नारायणपुर से 59, कबीरधाम से 56, कोरिया व बस्तर से 50-50, सुकमा से 49, सरगुजा से 45, बलरामपुर से 41, कोरबा से 39, कांकेर से 36, धमतरी व सूरजपुर से 35-35, जसपुर से 32, दंतेवाड़ा से 28, बेमेतरा से 23, बालोद से 22, मुंगेली से 21, गरियाबंद से 19, कोंडागांव से 18, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 13, महासमुंद से 3 व अन्य राज्य से 8 मरीज मिले हैं|
वही विगत रात्रि भी 254 मरीजों की पहचान की गई थी, आपको बता दें आज कुल 13 लोगों की मृत्यु हुई है जिसके साथ ही मृत्यु का कुल आंकड़ा 477 हो गया है, वहीं प्रदेश में आज 1146 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, इसके साथ ही कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 28041 हो गई है|
आज कुल 2,564 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व अब तक इलाज के बाद रिकवर्ड हुए कुल मरीजों की संख्या 24,414 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/ZmnZBdGb4x
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 9, 2020
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार शाम को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी को भी खारिज कर दिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसे में जहां कुछ सेलेब्स ने रिया पर हुई इस कार्रवाई को सही ठहराया तो कई ने रिया को सपोर्ट किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी शामिल हैं।
मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लॉकअप से भायखला जेल में शिफ्ट किया। इससे पहले एक्ट्रेस ने रात लॉकअप में बिताई। एनसीबी ने रिया को मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार किया था। इसके बाद देर शाम कोर्ट में पेशी हुई। निचली अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जेल रूल बुक के मुताबिक, शाम को जेल में कैदियों की गिनती के बाद नए कैदी को नहीं लिया जाता। इसलिए उन्हें मंगलवार रात को एनसीबी के लॉकअप में रखा गया। सूत्रों के मुताबिक, लॉकअप में रिया पूरी रात ठीक से सो नहीं पाईं। वह रात में कई बार उठीं और बैरक में टहलती हुई नजर आईं। इस बीच, रिया और उसके भाई शोविक ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए फिर याचिका लगाई है। उनके वकील सतीश मानशिंदे ने इसकी पुष्टि की है। रिया पर ड्रग्स लेने, सुशांत को ड्रग्स देने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। रिया का रोल ड्रग्स के ट्रांसपोर्टेशन और जमा करने वाले सिंडिकेट के सदस्य के तौर पर दिखाया गया है। हालांकि, रिया ने अपने स्टेटमेंट में ये माना है कि वो ड्रग्स लेती थीं।












