नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
TikTok समेत ये एप्स पर भारत ने लगाया प्रतिबंध, यहां देखें पूरी लिस्ट

TikTok समेत ये एप्स पर भारत ने लगाया प्रतिबंध, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, भारत-चीन तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और चीन के 59 एप पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिन एप पर बैन लगाया गया है उनमें मशहूर टिक-टॉक एप भी शामिल है. इसके अलावा यूसी ब्राउजर, कैम स्कैनर जैसे और भी बहुत फेमस एप शामिल हैं. आइए जानते हैं बैन किए गए सभी एप के बारे में. इन एप्स के लाखों या करोड़ों यूजर्स थे. ये एप लोगों के बीच काफी पॉपुलर थे.


LIST OF CHINESE APPS BANNED BY GOVT
1. TikTok
2. Shareit
3. Kwai
4. UC Browser
5. Baidu map
6. Shein
7. Clash of Kings
8. DU battery saver
9. Helo
10. Likee
11. YouCam makeup
12. Mi Community
13. CM Browers
14. Virus Cleaner
15. APUS Browser
16. ROMWE
17. Club Factory
18. Newsdog
19. Beutry Plus
20. WeChat
21. UC News
22. QQ Mail
23. Weibo
24. Xender
25. QQ Music
26. QQ Newsfeed
27. Bigo Live
28. SelfieCity
29. Mail Master
30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi
32. WeSync
33. ES File Explorer
34. Viva Video – QU Video Inc
35. Meitu
36. Vigo Video
37. New Video Status
38. DU Recorder
39. Vault- Hide
40. Cache Cleaner DU App studio
41. DU Cleaner
42. DU Browser
43. Hago Play With New Friends
44. Cam Scanner
45. Clean Master – Cheetah Mobile
46. Wonder Camera
47. Photo Wonder
48. QQ Player
49. We Meet
50. Sweet Selfie
51. Baidu Translate
52. Vmate
53. QQ International
54. QQ Security Center
55. QQ Launcher
56. U Video
57. V fly Status Video
58. Mobile Legends
59. DU Privacy


ये 10 एप्स भारत में थे काफी पॉपुलर


TikTok, Shareit, UC Browser, DU battery saver, Helo, Likee, WeChat, UC News, BigoLive और Vigo Video वो 10 एप्स हैं जो भारत में काफी पॉपुलर थे. अब इनपर बैन लगने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि इनके यूजर्स का क्या होगा. क्या उनका अकॉउंट सस्पेंड हो जाएगा. इन सभी सवालों के जवाब फिलहाल हर यूजर्स तलाश रहा है.
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे देश को करने जा रहे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे देश को करने जा रहे संबोधित

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे. अभी तक इस बात के संकेत नहीं मिले हैं कि अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी किस बात पर सबसे ज्यादा जोर देंगे, लेकिन माना जा रहा है कि कोरोना संकट से जुड़े मुद्दों पर ही वो अपनी बात रखेंगे. इसके अलावा ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मौजूदा चीन-भारत तनाव के ऊपर प्रधानमंत्री कुछ कह सकते हैं. 

अनलॉक 2: शिक्षण संस्थान-सिनेमाघर रहेंगे बंद, घरेलू उड़ानों-ट्रेन सेवाओं का होगा विस्तार

अनलॉक 2: शिक्षण संस्थान-सिनेमाघर रहेंगे बंद, घरेलू उड़ानों-ट्रेन सेवाओं का होगा विस्तार

नई दिल्ली: सरकार ने सोमवार रात ‘अनलॉक-2’ के लिए दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि शैक्षणिक संस्थान, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर तथा जिम अभी बंद रहेंगे. दिशा-निर्देशों में कहा गया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों (वंदे भारत मिशन के तहत), जो अभी सीमित रूप में जारी हैं, का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा.
गृह मंत्रालय ने कहा कि नए दिशा-निर्देश 1 जुलाई से प्रभावी होंगे और चरणबद्ध रूप से गतिविधियां दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया विस्तारित कर दी गई है.

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लागू लॉकडाउन में ढील देने के क्रम में पूर्व में ‘अनलॉक-1’ के तहत कुछ ढील दी गई थीं और अब सरकार ने ‘अनलॉक-2’ की घोषणा की है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘अनलॉक-2’ के तहत व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए जो 30 जून को ‘अनलॉक-1’ के पूरा होने के बाद एक जुलाई से लागू होंगे.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव अजय भल्ला द्वारा हस्ताक्षरित नए दिशा-निर्देशों के अनुसार आज जारी दिशा-निर्देश राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से मिले फीडबैक तथा संबंधित केंद्रीय मंत्रियों और विभागों के साथ गहन विचार-विमर्श पर आधारित हैं.


आगे भी जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा. नए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि मेट्रो रेल, सिनेमाघर, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और ऐसे अन्य स्थल भी अभी बंद रहेंगे.

इसी तरह सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शिक्षण, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य बड़े कार्यक्रमों को अभी मंजूरी नहीं मिलेगी. गृह मंत्रालय ने कहा कि इन्हें खोलने की तारीख स्थिति के आकलन के बाद अलग से तय की जाएगी. इसने कहा, ‘‘निषिद्ध क्षेत्रों में 31 जुलाई तक लॉकडाउन का कड़ा क्रियान्वयन जारी रहेगा.

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मद्देनजर राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर विचार करने के बाद इन क्षेत्रों का चिह्नीकरण सावधानी से करने की आवश्यकता है.’’

दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि निषिद्ध क्षेत्रों के भीतर केवल आवश्यक गतिविधियों को अनुमति होगी.

रात्रिकालीन कर्फ्यू में और ढील दी गई है जो औद्योगिक इकाइयों में विभिन्न पालियों में काम करने वालों, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर लोगों तथा सामान के आवागमन, माल उतारने-चढ़ाने, बसों, ट्रेनों और विमानों से उतरने के बाद लोगों के अपने गंतव्यों की ओर जाने वालों को राहत देगी.


5 अधिक लोगों को दुकानों पर अनुमति, मगर रखनी होगी सोशल डिस्टेंसिंग

दुकानों में उनके क्षेत्र के आधार पर एक बार में पांच से अधिक लोग हो सकते हैं. हालांकि उन्हें उचित भौतिक दूरी रखनी होगी. केंद्र और राज्य सरकारों के प्रशिक्षण संस्थानों को 15 जुलाई से काम करने की अनुमति होगी. इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय एक मानक संचालन प्रक्रिया जारी करेगा.
गृह मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद यह तय किया गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान अभी 31 जुलाई तक बंद रहेंगे.

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्थिति के आकलन के आधार पर निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर कुछ गतिविधियों को प्रतिबंधित कर सकते हैं या आवश्यक होने पर ऐसे प्रतिबंध लगा सकते हैं.

एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों और माल के आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी और इसके लिए अलग से अनुमति या ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी.

कोविड-19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय दिशा-निर्देश देशभर में जारी रहेंगे. दुकानों में ग्राहकों को एक-दूसरे से पर्याप्त भौतिक दूरी रखनी होगी. गृह मंत्रालय राष्ट्रीय निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करेगा.

इसके अलावा 65 साल से अधिक आयु के लोगों, किन्हीं बीमारियों से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को किसी बेहद जरूरी काम और स्वास्थ्य उद्देश्यों को छोड़कर, घरों में ही रहने की सलाह दी गई है.

गृह मंत्रालय ने कहा कि आरोग्य सेतु एप को बढ़ावा दिया जाएगा. यात्रियों और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आवागमन, देश से बाहर फंसे भारतीय नागरिकों का आवागमन, विशिष्ट लोगों की विदेश यात्रा, विदेशी नागरिकों को निकालना, समुद्री उद्देश्य कार्य एसओपी के अनुसार जारी रहेंगे.

किसी शादी में अतिथियों की संख्या 50 से ज्यादा नहीं होगी. वहीं, अंतिम संस्कार के कार्यकम में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं होने चाहिए. सार्वजनिक स्थलों पर थूकना दंडनीय रहेगा.

गृह मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब, गुटखा-पान, तंबाकू सेवन निषिद्ध रहेगा. इसने कहा कि जहां तक संभव हो, कर्मचारियों को घर से काम करने दिया जाना चाहिए.


 

प्रदेश में मिले कल देर रात और 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज, देखे किन जिलो से है

प्रदेश में मिले कल देर रात और 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज, देखे किन जिलो से है

रायपुर, कल देर रत स्वास्थ विभाग ने बताया कि 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की और पहचान हुई है। जो कि जिला दुर्ग से 21, बलौदाबाजार से 08,रायपुर से 05 से है .
आपको बता दी इसके पहले स्वास्थ विभाग ने बुलेटिन जारी कर 67 मरीजो की जानकारी दी थी उसके बाद ये 34 मरीज और सामने आये इस तरह कल कुल 101 नए मरीजो की पहचान हुई है.
 

बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के अनुसार आज प्रदेश में कुल 67 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 82 मरीज हुए डिस्चार्ज, देखे कौन कौन से जिले से है

बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के अनुसार आज प्रदेश में कुल 67 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 82 मरीज हुए डिस्चार्ज, देखे कौन कौन से जिले से है

रायपुर, आज प्रदेश में कुल 67 कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई है जिला जशपुर से 25, दुर्ग से 09, गरियाबंद से 06, रायपुर व राजनांदगांव से 05-05, महासमुंद व रायगढ़ से 03-03, बेमेतरा, दंतेवाड़ा व सुकमा से 02-02, कबीरधाम, कोरबा, नारायणपुर, जांजगीर व बालोद से 01-01 से मिले है। इस तरह छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 598 पर पहुंच गई है।वही प्रदेश में आज कुल 82 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे है . 

BIG BREAKING : स्वास्थ्य विभाग ने जारी की प्रदेश के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची, देखें पूरी लिस्ट

BIG BREAKING : स्वास्थ्य विभाग ने जारी की प्रदेश के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर | राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 जून की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाता है। रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन घोषित विकासखंड इस प्रकार हैं |

बड़ी खबर : प्रदेश के रेस्टोरेंट एवं होटलों में संचालित बार 5 जुलाई तक रहेंगे बंद, शासन ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर : प्रदेश के रेस्टोरेंट एवं होटलों में संचालित बार 5 जुलाई तक रहेंगे बंद, शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के होटल एवं रेस्टोरेंट के संबंध में एक नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि होटल एवं रेस्टोरेंट में संचालित बार 5 जुलाई तक बंद रहेंगे |साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि होटल और रेस्टोरेंट खुले रहेंगे | आबकारी विभाग अवर सचिव मरियानुस तिग्गा ने आदेश जारी किया है |

BREAKING : एक और TIK-TOK स्टार की हुई मौत, TIK-TOK स्टार शिवानी की गला दबाकर हुई हत्या, उसी के ब्यूटी पार्लर के बेड में मिली लाश

BREAKING : एक और TIK-TOK स्टार की हुई मौत, TIK-TOK स्टार शिवानी की गला दबाकर हुई हत्या, उसी के ब्यूटी पार्लर के बेड में मिली लाश

हरियाणा | हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। खबर मिली है कि सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र में एक TIK-TOK स्टार की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप वहीं के ही रहने वाले आरिफ पर लगा है। आरोपी हत्या के बाद शव को सैलून में रखे बेड में डालकर फरार हो गया। जब रविवार को मृतक की बहन के दोस्त ने बेड खोला, तो उसका शव मिला। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।

मृतक की बहन श्वेता ने बताया कि 26 जून को आरिफ शिवानी से मिलने उनके ब्यूटी पार्लर में आया था। ये बात शिवानी ने श्वेता को फोन पर बताई थी। उस रात शिवानी घर नहीं लौटी तो श्वेता ने रात में मैसेज किया। मैसेज के जवाब में शिवानी के फोन से रिप्लाई आया कि वह हरिद्वार आई हुई है और मंगलवार को लौटेगी। 

28 जून को मिला शिवानी का शव

घटना के दो दिन के बाद श्वेता के दोस्त नीरज ने ब्यूटी पार्लर खोला तो उसे बदबू आई । नीरज ने ब्यूटी पार्लर का बेड खोला तो उसमें शिवानी की लाश मिली। शिवानी के पिता विनोद की शिकायत पर पुलिस ने आरिफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है|

बड़ी खबर : रायपुर में मिले कोरोना के 4 नए मरीज, जाने किन क्षेत्रों में मिले है मरीज

बड़ी खबर : रायपुर में मिले कोरोना के 4 नए मरीज, जाने किन क्षेत्रों में मिले है मरीज

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 4 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है |जानकारी के अनुसार हीरापुर से 2, मंगल बाजार गुडयारी से 1 और श्री राम नगर मठपुरैना से एक मरीज शामिल है | बताया जा रही है कि हीरापुर निवासी दो कोरोना संक्रमित युवक 22 जून को आंध्राप्रदेश से लौटे है| और वहीं दो अन्य मरीज कोरोना मरीज के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुए है| जिसकी पुष्टि रायपुर डीएचओ ने की है|

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 84 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 118 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 84 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 118 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,आज राज्य में 84 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई. जो की राजनांदगांव से 25, रायगढ़ से 12, बिलासपुर से 9, कवर्धा से 8, दुर्ग से 7, गरियाबंद से 6, रायपुर से 5, बलौदाबाजार से 4, जांजगीर से 3, कांकेर से 2, बलरामपुर, दंतेवाडा, नारायणपुर से 1-1 है. वहीं 118 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।

राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2694 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 619 है।

 

बड़ी खबर: रायगढ़ में अभी और 12 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले

बड़ी खबर: रायगढ़ में अभी और 12 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले

रायगढ़, रायगढ़ में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। फ्रेंड्स कॉलोनी में 11 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सभी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे। कोतरा रोड में एक महिला भी पॉजिटिव मिली है। सीएमएचओ एसएन केशरी ने की इसकी पुष्टि की है।
आपको बता दे 2 दिन पहले फ्रेंड्स कॉलोनी से ही एक परिवार पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उस इलाके में और भी लोगो के टेस्ट किये गए थे.
आज स्वस्थ विभाग ने 2 बजे बुलेटिन जारी किया था जिसके अनुसार उस समय तक 44 मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद अभी 12 मरीजो को मिलाकर आज प्रदेश में कुल 56 नये मरीज अब तक हो गये है
 

बड़ी खबर: प्रदेश में आज  अभी तक 44 नए कोरोना संक्रमित मरीज की हुई पहचान,रायपुर समेत इन जिलो से निकले मरीज

बड़ी खबर: प्रदेश में आज अभी तक 44 नए कोरोना संक्रमित मरीज की हुई पहचान,रायपुर समेत इन जिलो से निकले मरीज

रायपुर,प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही हैं। रविवार को दोपहर तक 44 नए मरीजों की पहचान हुई है। जिसमे से 25 मरीज की जानकारी एम्स ने दे दी थी और अब 19 मरीज सामने आए हैं। जिसकी जानकारी स्वस्थ विभाग ने दी है .
आज अभी तक कुल संक्रमित मरीजों में राजनांदगांव से 16, दुर्ग से 5, बलौदाबाजार से 4, बिलासपुर से 7, कवर्धा से 7 और रायपुर से 5 शामिल हैं।
वही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2654 हो चुकी है जिनमें 704 एक्टिव संक्रमितो की संख्या हो चुकी हैं।

 

अच्छी खबर : प्रदेश में आज इस जिले के 52 कोरोना मरीजो की रिपोर्ट आई है नेगेटिव,जल्द होंगे डिस्चार्ज

अच्छी खबर : प्रदेश में आज इस जिले के 52 कोरोना मरीजो की रिपोर्ट आई है नेगेटिव,जल्द होंगे डिस्चार्ज

राजनांदगांव, प्रदेश में दिन प्रतिदिन मरीजो की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है, राजनांदगांव जिले में लगातार मरीज मिल रहे थे ऐसे में राहत भरी खबर सामने आ रही की आज हुए टेस्ट में यहां भर्ती मरीजों में से 52 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटीव आई है तथा हॉस्पिटल की प्रक्रिया पूरी कर इन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस बात की पुष्टि सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने की है।


आपको बता दे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जो कि पेंड्री में स्थित है। इसे ही कोविड-19 हॉस्पिटल बनाया गया है। और जिले में मिलने वाले सभी मरीजो को यही भर्ती किया जा रहा है .

 

युवती ने पूर्व जेल प्रहरी पर लगाया बलात्कार का आरोप, जाने कहा की है घटना

युवती ने पूर्व जेल प्रहरी पर लगाया बलात्कार का आरोप, जाने कहा की है घटना

कोरबा,उप जेल कटघोरा के रिश्वत कांड में निलंबित चल रहे हैं पूर्व जेल प्रहरी पर एक युवती ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। युवती ने अपनी रिपोर्ट में बयान दिया है कि उक्त आरोपी अक्सर उसके घर घुस जाया करता था और दिन मौका पाकर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। साथ ही इस घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती की रिपोर्ट पर कटघोरा पुलिस ने आरोपी जेल प्रहरी धीरेंद्र सिंह परिहार के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।


जानकारी के अनुसार यह मामला कटघोरा उप जेल में निलंबित चल रहे जेल प्रहरी धीरेंद्र सिंह परिहार से जुड़ा हुआ है। यह निलंबित जेल प्रहरी पूर्व में रिश्वत कांड के चलते चर्चा में आया था। पिछले साल ही दिसंबर में आरोपी ने एक कैदी के परिजन से दस हजार की घूस मांगी थी, तब उसे एसीबी की टीम द्वारा दस हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था और सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। फि लहाल आरोपी धीरेंद्र सिंह परिहार जमानत पर बाहर हैं। युवती ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आरोपी धीरेंद्र सिंह परिहार अक्सर जब वह घर पर अकेली रहा करती थी तो बुरी नियत से उसके घर घुस जाया करता था। एक दिन आरोपी ने सारी हदें पार कर दी और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती को घटना की जानकारी किसी अन्य को देने पर जान से मारने की भी धमकी दी। युवती ने हिम्मत कर अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी कटघोरा थाने पहुंच कर दी और फिर कटघोरा पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 376 और 450 के तहत अपराध कायम कर लिया है। इसके साथ ही कटघोरा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने अपना अभियान तेज कर दिया है।

 

बड़ी खबर: प्रदेश में मिले 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज,देखे किन किन जिलो के है ये नए मरीज

बड़ी खबर: प्रदेश में मिले 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज,देखे किन किन जिलो के है ये नए मरीज

रायपुर,छत्तीसगढ़ में कोरोना के 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। एम्स ने ट्वीट कर बताया कि राजनांदगांव से 16, दुर्ग से 5 और बलौदाबाजार से 4 मरीज मिले हैं। 

 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात की 10 बड़ी बातें

जानिए प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. 'मन की बात' का यह 66वां एपिसोड था. इस दौरान पीएम मोदी ने चीन के साथ चल रहे गतिरोध, कोरोना महामारी और लॉकडाउन समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी. पीएम ने कहा कि लद्दाख में भारत की भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है. भारत मित्रता निभाना जानता है तोए आंख में आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है.


पीएम मोदी के कार्यक्रम की 10 बड़ी बातें


1. पीएम मोदी ने कहा कि भारत का संकल्प है - भारत के स्वाभिमान और संप्रभुता की रक्षा. भारत का लक्ष्य है-आत्मनिर्भर भारत. भारत की परंपरा है-भरोसा, मित्रता. भारत का भाव है – बंधुता. हम इन्हीं आदर्शों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे.

2. पीएम ने कहा कि लद्दाख में भारत की भूमि पर, आंख उठाकर देखने वालों को, करारा जवाब मिला है. भारत, मित्रता निभाना जानता है, तो, आंख-में-आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है.

3. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा हर प्रयास इसी दिशा में होना चाहिए जिससे सीमाओं की रक्षा के लिए देश की ताकत बढ़े. देश अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बने, यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी. PM मोदी ने कहा कि भारत-माता की रक्षा के जिस संकल्प से हमारे जवानों ने बलिदान दिया है, उसी संकल्प को हर देशवासी को जीवन का ध्येय बनाना है.

4. लद्दाख में हमारे जो वीर जवान शहीद हुए हैं, उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है और श्रद्धांजलि दे रहा है. पूरा देश उनका कृतज्ञ है, उनके सामने नतमस्तक है. अपने वीर -सपूतों के बलिदान पर उनके परिजनों में जो गर्व की भावना है देश के लिए जो जज़्बा है-यही तो देश की ताकत है.

5. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले, देश के पूर्वी छोर पर Cyclone Amphan आया तो पश्चिमी छोर पर Cyclone Nisarg आया. कितने ही राज्यों में हमारे किसान भाई-बहन टिड्डी दल के हमले से परेशान हैं. देश के कई हिस्सों में छोटे-छोटे भूकंप रुकने का ही नाम नहीं ले रहे.

6. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने जिस तरह मुश्किल समय में दुनिया की मदद की, उसने आज शांति और विकास में भारत की भूमिका को और मज़बूत किया है. दुनिया ने भारत की विश्व बंधुत्व की भावना को भी महसूस किया है. अपनी संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा करने के लिए भारत की ताकत और भारत के कमिटमेंट को देखा है.

7. चीन से टकराव पर पीएम मोदी ने कहा, लोगों को लगता था कि भारत की संरचना ही नष्ट हो जाएगी, लेकिन इन संकटों से भारत और भी भव्य होकर सामने आया है.

8. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग सोच रहे हैं कि ये साल कब खत्म होगा. महामारी पर भी खूब बातें हुईं. लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर यह साल कब बीतेगा? एक साल में एक चुनौती आए या पचास लेकिन इससे साल खराब नहीं हो जाता. भारत का इतिहास ही आपदाओं और चुनौतियों पर जीत हासिल करके और ज़्यादा निखरकर निकलने का रहा है.

9. पीएम मोदी ने कहा कि इसी साल में, देश नये लक्ष्य प्राप्त करेगा, नयी उड़ान भरेगा, नयी ऊँचाइयों को छुएगा। मुझे, पूरा विश्वास, 130 करोड़ देशवासियों की शक्ति पर है, आप सब पर है, इस देश की महान परम्परा है.

10. कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया प्रभावित हैं, जिसमें भारत देश भी शामिल है. उन्होंने कहा कि कोरोना की समस्या ने मानवता को अपना निशाना बनाया है.जबतक कोरोना है तबतक हमें सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनने, साफ सफाई का ख्याल रथने के साथ ही सभी नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा.लॉकडाउन खोले जाने के चरण में हमें और सावधान रहना होगा.

 

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 57 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 52 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 57 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 52 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,आज सुबह से अब तक में छत्तीसगढ़ में 57 कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। राजनांदगांव से सर्वाधिक 21, बलरामपुर से 10, जांजगीर से 7, दुर्ग से 5, रायगढ़ से 4, महासमुंद और बलौदाबाजार से 3-3, रायपुर से 2, बिलासपुर और कवर्धा से 1-1 मरीज मिला है। इस तरह छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 652 पर पहुंच गई है।वही प्रदेश में आज कुल 52 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे है . 

रायपुर के डी डी नगर थाना के अंतर्गत पल्लवी विहार हुआ कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर के डी डी नगर थाना के अंतर्गत पल्लवी विहार हुआ कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत पल्लवी विहार,शहनाई गार्डन के सामने गली,थाना डीडी नगर में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने मरीज के घर के बाजू वेल्डिंग का कारखाना, वेल्डिंग का कारखाना के बाजू बिजली का ट्रांसफार्मर, मरीज के घर के दाहिनी तरफ राहुल साहू का मकान, मरीज के घर के सामने आशीष श्रीवास्तव का मकान, आशीष श्रीवास्तव के बाजू दयानंद जोशी का मकान, दयानंद जोशी के बाजू सुरेंद्र सिंह का मकान और सुरेंद्र सिंह के मकान के सामने बिजली के ट्रांसफार्मर के पास से रोड बेरिकेट को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिस्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए अभिनव श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग, विधानसभा संभाग, रायपुर मो.नं. 94241-20983, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु बी एस ठाकुर, वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु चंदन शर्मा,जोन आयुक्त नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-05, मो नं. 99266-02735,घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु मति मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी रायपुर मो.नं. 94242-38392,,भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु श्रीमती मंजूलता राठौर थाना प्रभारी, थाना डीडी नगर,रायपुर मो.न. 94791-91044 को नियुक्त किया गया है।

 

रायपुर हर्षित लैण्ड मार्क, हीरापुर हुआ कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर हर्षित लैण्ड मार्क, हीरापुर हुआ कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम,रायपुर हर्षित लैण्ड मार्क, हीरापुर में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पश्चिम में हर्षित लैण्ड मार्क ई ब्लाक से लुक्कड पेट्रोल पम्प हर्षित लैण्ड मार्क बी ब्लाक तक, उत्तर में हर्षित लैण्ड मार्क ई ब्लाक से बिहारी पारा बस्ती हीरापुर, पूर्व में हर्षित लैण्ड मार्क ई ब्लाक से पुराना गौशाला /बाबा भोजनालय तक और दक्षिण में हर्षित लैण्ड मार्क ई ब्लाक से रिंग रोड नं 02 के सर्विस रोड तक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए अभिनव श्रीवास्तव ़,अनुविभगीय अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग, विधानसभा संभाग, रायपुर मो.नं. 94241-20983, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु बी एस ठाकुर, वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु अरूण घ्रुव ,जोन आयुक्त, नगर पालिका निगम जोन-08 रायपुर,मो नं. 94242-38392,घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर यू. एस.अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर अनुविभागीय दण्डाधिकारी नगर, रायपुर मो.नं. 93290-20527,भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु लक्ष्मी प्रकाश जयसवाल थाना प्रभारी, थाना कबीर नगर रायपुर मो.नं. 94791-91283 को नियुक्त किया गया है।

 

रायपुर पटेल किराना स्टोर्स के पास, खम्हारडीह बस्ती कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर पटेल किराना स्टोर्स के पास, खम्हारडीह बस्ती कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत पटेल किराना स्टोर्स के पास, खम्हारडीह बस्ती, थाना खम्हारडीह में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पूर्व-पश्चिम में मुख्य पक्का सडक मार्ग बस्ती की ओर आने वाली , पूर्व-पश्चिम में बस्ती की जाने वाली गली और उत्तर-दक्षिण में उत्तर से दक्षिण की ओर जाने वाली गली को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिस्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।