BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी फेरबदल:  22 जनपद सीईओ के जारी हुए तबादला आदेश, देखे पूरी लिस्ट

बड़ी फेरबदल: 22 जनपद सीईओ के जारी हुए तबादला आदेश, देखे पूरी लिस्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रशा​सनिक स्तर पर बड़ी संख्या में फेरबदल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में खबर है की फिर से एक बड़ा फेरबदल करते हुए 22 जनपद सीईओ के तबादले कर दिए गए हैं। ये आदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए हैं। देखे लिस्ट-

सहकारी बैंक भी अब आरबीआई के अधिकारों के दायरे में होगा, राष्ट्रपति ने किया बैंकिंग नियमन संशोधन अध्यादेश जारी

सहकारी बैंक भी अब आरबीआई के अधिकारों के दायरे में होगा, राष्ट्रपति ने किया बैंकिंग नियमन संशोधन अध्यादेश जारी

नईदिल्ली। बैंकों के जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की वचनबद्धता पर अमल करते हुए राष्ट्रपति ने बैंकिंग नियमन (संशोधन) अध्यादेश, 2020 जारी कर दिया है। 
 
 
अध्यादेश से बैंकिंग नियमन अधिनियम, 1949 में संशोधन सुनिश्चित हुआ है जो सहकारी बैंकों पर लागू है। अध्यादेश का उद्देश्य बेहतर गवर्नेंस एवं निगरानी सुनिश्चित करके जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करना और सहकारी बैंकों को मजबूत करना है। इसके लिए अन्य बैंकों के संबंध में पहले से ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास उपलब्ध अधिकारों के दायरे में सहकारी बैंकों को भी लाया जाएगा, ताकि प्रोफेशनल रुख अपनाकर सुव्यवस्थित बैंकिंग नियमन सुनिश्चित किया जा सके और इसके साथ ही पूंजी तक उनकी पहुंच को भी संभव किया जा सके। इन संशोधनों से राज्य सहकारी कानूनों के तहत सहकारी समितियों के राज्य पंजीयकों के मौजूदा अधिकारों में कोई कमी नहीं आई है। ये संशोधन उन प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) या सहकारी समितियों पर लागू नहीं होते हैं, जिनका प्राथमिक उद्देश्य एवं प्रमुख व्यवसाय कृषि विकास के लिए दीर्घकालिक वित्त मुहैया कराना है, और जो बैंक या बैंकर अथवा बैंकिंग शब्द का उपयोग नहीं करते हैं तथा जो चेकों के अदाकर्ता के रूप में कार्य नहीं करते हैं। 

अध्यादेश के जरिए बैंकिंग नियमन अधिनियम की धारा 45 में भी संशोधन किया गया है, ताकि आम जनता, जमाकर्ताओं एवं बैंकिंग प्रणाली के हितों की रक्षा करने और उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए किसी बैंकिंग कंपनी के पुनर्गठन या विलय की योजना बनाई जा सके। यहां तक कि संबंधित बैंकिंग कंपनी के कामकाज पर अस्थायी स्थगन या रोक लगाने का आदेश जारी किए बिना ही उसके पुनर्गठन अथवा विलय की योजना बनाना संभव हो सकेगा, जिससे कि वित्तीय प्रणाली में किसी भी तरह के व्यवधान को पूरी तरह से टाला जा सके। 
 बड़ी खबर: NSUI जिला महासचिव की गोली मार कर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर: NSUI जिला महासचिव की गोली मार कर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

मंडला। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एनएसयूआई के जिला महासचिव की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। आपको बता दे की चार पहिया वाहन में सवार अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना के बाद से एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव करने पहुँच गए।

पढ़िए पूरी खबर-
खबर मिली है की एनएसयूआई के जिला महासचिव सोनू पारोचिया की हत्या बीती रात एक बजे के पास हुई है। सोनू अपने मोपेड से घर लौट रहा था, इसी दौरान चार पहिया वाहन में सवार कुछ लोगों ने सोनू के मोपेड को पहले टक्कर मारी। इस टक्कर से सोनू अपनी गाड़ी से गिर गया। सोनू के गिरते कार से उतरे बदमाशों ने सोनू के सीने पर गोली मार दी। सीने में गोली लगते ही सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 बड़ी खबर: सेक्स रैकेट में पकड़ाई दो महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

बड़ी खबर: सेक्स रैकेट में पकड़ाई दो महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

किशनगंज। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना अब गली महौल्ले में दस्तक दे रहा है। इसी कड़ी में खबर है की पुलिस के छापेमारी के दौरान दो महिला सेक्स वर्कर्स की जांच के दौरान कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 

पढ़िए पूरी खबर- 
आपको बता दे की यह मामला बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर रेड लाईट एरिया का है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज पुलिस ने बहादुरगंज पुलिस की सहयोग से, 18 जून को प्रेम नगर रेड लाइट एरिया में छापेमारी की थी। 
देह व्यापार धंधे में संलिप्त दोनों सेक्स वर्कर्स को किशनगंज महिला थाने में रखा गया था। इसके बाद, गिरफ्तार दोनों सेक्स वर्करों की अचानक तबीयत खराब होने लगी और किशनगंज सदर अस्पताल में कोरोना जांच के दौरान दोनों महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद मानों पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

दोनों युवतियों से शारीरिक संबंध बनाने वाले लोगो की तलाश जारी-
दो कॉलगर्ल के कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनो सेक्स वर्करों को पिछले दिनों पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे थे, जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। कॉलगर्ल के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट सकते में है और उन दोनों युवतियों से शारीरिक संबंध बनाने वाले लोगों की तलाश कर रही है।
दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी: 13 महीने में कई पार्टी नेता बना चुके हैं दूरी

दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी: 13 महीने में कई पार्टी नेता बना चुके हैं दूरी

नईदिल्ली। राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर वापसी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि वह अपनी मां सोनिया गांधी को 135 साल पुरानी पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त कर सकते हैं। हालांकि उनके सामने जो पहली समस्या है वो है मानव संसाधन। पिछले साल मई में लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।


बता दें कि बीते 24 जून को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने की पैरवी करने के बाद पार्टी के भीतर एक बार फिर यह मांग जोर पकडऩे लगी है। कांग्रेस के पूर्व सांसद हुसैन दलवई और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सीवी चंद रेड्डी ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया कि राहुल गांधी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी जल्द सौंपी जाए।

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दलवई ने कहा कि मौजूदा समय में राहुल गांधी के अलावा कोई दूसरा नेता नहीं है जो देश को प्रभावित करने वाले मुद्दों को इतने जोरदार ढंग से उठा रहा हो। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, यह सिर्फ मेरी भावना नहीं है, बल्कि युवाओं और सभी कार्यकर्ताओं की भावना है कि राहुल जी को फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से उनकी कोर टीम में शामिल रहे नेताओं ने या तो अपना पद या फिर पार्टी को छोड़ दिया है। हरियाणा में अशोक तंवर, त्रिपुरा में प्रद्योत देब बर्मन और झारखंड में अजॉय कुमार जैसे राज्य इकाई प्रमुखों ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वहीं 2015 में दिल्ली प्रमुख नियुक्त किए गए अजय माकन ने 2019 चुनावों से पहले पद छोड़ दिया था।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राहुल के करीबी माने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस साल मार्च में कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल का दामन थाम लिया। उन्होंने मध्यप्रदेश में पार्टी नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ लंबे समय तक चले तनाव के बाद पार्टी छोड़ दी। इसके बाद राज्य की सियासत में भूचाल आ गया था और कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई। इसके अलावा राहुल गांधी द्वारा नियुक्त किए गए मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरुपम और मिलिंद देवड़ा ने भी अपने-अपने पद छोड़ दिए हैं। उनके पार्टी छोडऩे की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं जबकि दोनों ने ही इससे मना किया है। यानि राहुल के अध्यक्ष पद छोडऩे के 13 महीने में ही उनकी कोर टीम बिखर गई है। 

राहुल गांधी द्वारा अध्यक्ष छोडऩे के बाद से 13 महीनों में टीम के इतने सारे सदस्य क्यों चले गए? निरुपम ने एक सवाल का जवाब दिया: क्या यह एक संयोग है कि ऐसा है या इसके पीछे कोई बड़ी रणनीति या रणनीति है? ऐसा माना जाता है कि राहुल गांधी ने जिन सदस्यों को अपनी टीम में शामिल किया था उन्हें पार्टी के अंदर पुराने नेताओं ने दरकिनार कर दिया था। पीढिय़ों के संघर्ष में उनके नियुक्त नेताओं को दिल्ली मुख्यालय से वो समर्थन नहीं मिला जिसकी उन्हें जरूरत थी।
BIG NEWS:प्रदेश में आज कुल 89 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 156 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

BIG NEWS:प्रदेश में आज कुल 89 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 156 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस की जांच में आज विभिन्न जिलों से 89 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। उनमें जिला जशपुर से 39, दुर्ग से 14, रायपुर से 14, रायगढ़ से 5, राजनांदगांव से 5, बलौदाबाजार से 4, बलरामपुर से 4, कवर्धा से 3 और सरगुजा से एक मरीज शामिल है।

आज 156 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 647 है। वही आज एक मरीज की एम्स में मृत्यु हो गयी है बताया जा रहा है वो जांजगीर जिले से है  और पहले से लीवर सम्बन्धी रोग से पीड़ित था अब प्रदेश में कुल मौत की संख्या 13 हो गयी है.
  

अब इस तारीख तक नहीं चालू होगी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा

अब इस तारीख तक नहीं चालू होगी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा

नई दिल्ली,कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में जारी है. बढ़ते कोविड पॉजिटिव केस की वजह से यातायात के साधन पर भी रोक लगा हुआ है. भारतीय रेलवे ने गुरुवार को ही एक सर्कुलर जारी कर कहा कि सभी नियमित ट्रेंने 12 अगस्त तक कैंसिल कर दी गई है. वहीं अब केंद्र सरकार ने अभी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा को बंद रखने का फैसला किया है.


शुक्रवार को जारी एक आदेश के अनुसार कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा पर प्रतिबंध 15 जुलाई तक लागू रहेगा. हालांकि, डीजीसीए ने कहा है कि स्थितियों के अनुसार चयनित मार्गों पर कुछ अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं को संचालन की अनुमति दी जा सकती है.
 

BREAKING NEWS- मुंबई ब्लास्ट के दोषी यूसुफ मेमन की हुई मौत,पढ़े पूरी खबर

BREAKING NEWS- मुंबई ब्लास्ट के दोषी यूसुफ मेमन की हुई मौत,पढ़े पूरी खबर

मुंबई, यूसुफ के शव को नासिक सेंट्रल जेल से पोस्टमार्टम के लिए धुले भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत किस वजह से हुई। हलाकि यूसुफ की मौत के बारे में बताते हुए नासिक सेंट्रल जेल के जेलर ने बताया कि सुबह उसको अटैक आया था, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था. लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.


आपको बता दें कि यूसुफ मेमन 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों की साजिश में शामिल था और धमाकों के मुख्य अभियुक्तों में शामिल टाइगर मेमन का भाई था. 2007 में उसे सजा सुनाई गई थी. साल 2018 में यूसुफ को नासिक सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था.


 

रायपुर में आज मिले 11 संक्रमित मरीजो में पुरानी बस्ती थाना प्रभारी सहित ये लोग है शामिल

रायपुर में आज मिले 11 संक्रमित मरीजो में पुरानी बस्ती थाना प्रभारी सहित ये लोग है शामिल

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पुरानी बस्ती थाना प्रभारी और थाने के दो अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एम्स के 3 डॉक्टर और जर्मनी से लौटी रोहिणीपुरम इलाके की महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही खम्हारडीह और हीरापुर में भी 1-1 मरीज सामने आए हैं।  

बड़ी खबर: कोरोना पॉजिटिव विधायक के संपर्क में आये दो विधायकों की रिपोर्ट आई सामने, पढ़े ये खबर

बड़ी खबर: कोरोना पॉजिटिव विधायक के संपर्क में आये दो विधायकों की रिपोर्ट आई सामने, पढ़े ये खबर

राजनांदगांव। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आकड़ो के बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के एक विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद से उनके संपर्क में आये लोगो की जाँच पड़ताल की जा रही थी अब डोंगरगढ़ विधायक दलेश्वर साहू के संपर्क में आए बीजेपी के दो विधायकों की रिपोर्ट आ गई है। राहत की बात है की दोनों बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया है।


पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे कि दोनों विधायक 22 जून को एक बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों विधायक कांग्रेसी विधायक दलेश्वर साहू के संपर्क में आए थे। दलेश्वर के संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों विधायक हो  5 दिनों से होम आइसोलेशन में थे। अब रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत की सांस ली है। फिलहाल विधायक शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर को 14 दिनों तक क्वारंटाइन में ही रहना होगा।
राम मंदिर निर्माण के लिए तराशे पत्थरों की सफाई में आई तेजी, पत्थरों को चमकाने के लिए किया जा रहा है 23 प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल

राम मंदिर निर्माण के लिए तराशे पत्थरों की सफाई में आई तेजी, पत्थरों को चमकाने के लिए किया जा रहा है 23 प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि न्यास की ओर से कार्यशाला की स्थापना साल 1992 में की गई थी। यहां लंबे समय से रखे पत्थरों पर धूल जमने की वजह से इनको साफ करने करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि श्रीराम जन्मभूमि न्यास की कार्यशाला में तराश कर रखे गए करीब 01 लाख घनफुट पत्थरों पर जमा काई आदि की सफाई कर इसे चमकाने का काम अब तेज कर दिया गया है। इस कार्य को दिल्ली की कंस्ट्रक्शन कंपनी केएलए कर रही है। एक सप्ताह पूर्व इस कार्य को शुरु किया गया है। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक काम जल्द पूरा करने के लिए लेबर क्षमता बढ़ा दी गई है। अब इसकी सफाई करने वाले कारीगरों की संख्या करीब 15 हो गई है। शुरुआत में 05 कारीगरों ने पत्थरों की सफाई का काम शुरू किया था। पत्थरों को चमकाने के लिए 23 तरह के केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। इस कार्य में करीब 03 महीने का समय लग सकता है।
वीएचपी मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के मुताबिक कार्यशाला में 28 वर्षों से पत्थरों को तराशने का काम चल रहा है। जिसमें 01 लाख घनफुट पत्थर तराशे गए हैं। यह पत्थर मंदिर के भूतल के हैं। अब तक मंदिर के भूतल, सिंह द्वार, नृत्य मंडप, रंग मंडप, कोली गर्भ गृह, स्तंभ बीम एवं छत के पत्थरों को तराशा जा चुका है। अब मंदिर के प्रथम तल के पत्थरों को भी तेजी से तराशने का काम आरंभ किया जाएगा।
रायपुर के सीता नगर, गोगांव में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, इलाके को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर के सीता नगर, गोगांव में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, इलाके को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुरभारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत सीता नगर, गोगांव (थाना गुढियारी) में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पश्चिम में श्री जुम्मन यादव का मकान, पूर्व में सुश्री अनीता सरकार का मकान, उत्तर में रेल्वे लाईन,दक्षिण में श्री ढालेंद्र साहू का मकान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

   इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिस्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे।  आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
     कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए श्री राकेश गौड़, कार्यपालन अभियंता, लोकनिर्माण विभाग,  संभाग 01, रायपुर मो.नं. 85180-19594, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री बी एस ठाकुर, वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 94242-38769, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री अरूण ध्रुव,जोन आयुक्त नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-08, मो नं.  94242-38392,घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमति मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्री यू.एस अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी रायपुर मो.नं. 93290-20527,भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु श्री रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी,थाना गुढियारी, रायपुर मो.नं. 94791-91040 को नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दी बड़ी राहत : अब घर बैठे ही मिलेगा जाति और निवास प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री ने दी बड़ी राहत : अब घर बैठे ही मिलेगा जाति और निवास प्रमाण पत्र

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं और आमजनों को एक बड़ी राहत देते हुए अब जाति और निवास प्रमाण पत्र उनके घरों में ही प्रदान करने की सुविधा मुहैया करायी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जाति और निवास प्रमाण पत्र के वितरण को सरलीकरण करते हुए प्रमाण पत्रों को आवेदकों के घर पहुंच सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश सभी जिला कलेक्टरों को जारी किया गया है।

    जारी आदेश के तहत जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी होने के पश्चात संबंधित आवेदकों से डाक रजिस्ट्री शुल्क लेकर प्रमाण पत्र उनके घर के पते पर भेजा जाएगा। इसके लिए लोक सेवा केन्द्रों तथा तहसील कार्यालयों द्वारा आवेदकों से डाक रजिस्ट्री व्यय शुल्क लेकर और व्यय शुल्क की  पावती देते हुए आवेदकों के निवास के पते पर प्रमाण पत्र भेजने की सुविधा दी जाएगी। जिससे आवेदकों को पुनः तहसील कार्यालयों एवं लोक सेवा केन्द्रों में जाने की जरूरत नही होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने राज्य के सभी कलेक्टरों को शासन की मंशा अनुसार जाति एवं निवास प्रमाण पत्र आवेदकों के घर भिजवाने की सुविधा शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
    गौरतलब है कि कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तहसील कार्यालयों, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी कर प्रदाय किए जाते हैं। वर्तमान प्रचलित व्यवस्था में आवेदकों द्वारा लोक सेवा केन्द्रांे तथा तहसील कार्यालयों में जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र जमा कर निर्धारित अवधि पश्चात प्राप्त किए जाते हैं। अब आवेदकों को डाक द्वारा घर पहुंच सेवा उपलब्ध करायी जा रही है।


सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी: 15 जुलाई से पहले जारी होंगे सीबीएसई और आईसीएसई के परिणाम

सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी: 15 जुलाई से पहले जारी होंगे सीबीएसई और आईसीएसई के परिणाम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीएसई बोर्ड एग्जाम को लेकर नया हलफनामा पेश कर दिया है। हलफनामे में उन सारी बातों को स्पष्ट करने की कोशिश की गई है, जिन पर वीरवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ऐतराज जताया था। नए हलफनामे में साफ किया गया है कि सीबीएसई और आईसीएसई दोनों के नतीजे 15 जुलाई से पहले घोषित कर दिए जाएंगे।


सीबीएसई ने बताया कि ये नतीजे तीन पेपर के मूल्यांकन के आधार पर ही जारी होंगे और इसी आधार पर स्टूडेंट्स दाखिला ले सकते हैं। 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स बाद में एग्जाम दे सकते हैं। अगर वे ऐसा विकल्प चुनते हैं तो परीक्षा में हासिल किए गए नंबर ही फाइनल होंगे और असेसमेंट के नंबर नहीं जुड़ेंगे। सीबीएसई के हलफनामे को मंजूर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड को नोटिफिकेशन जारी करने की अनुमति दे दी है। इसी के साथ इस बात पर मुहर भी लग गई कि 1 से 15 जुलाई को होने वाली सीबीएसई की परीक्षाएं अब रद्द कर दी गईं हैं।
 बड़ी खबर: रायपुर में मिले कोरोना के 11 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

बड़ी खबर: रायपुर में मिले कोरोना के 11 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में खबर है की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार दोपहर तक 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिनमें से 3 मरीज एम्स के स्टाफ है और 8 अन्य है  स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 726 हो गई है। 
 बड़ी खबर: Tiktok स्टार निशा के नाम से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा अश्लील एमएमएस, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: Tiktok स्टार निशा के नाम से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा अश्लील एमएमएस, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। TIKTOK अभी काफी चर्चो में बना हुआ है। आपको बता दे की Tiktok स्टार सिया कक्कड़ की सुसाइड के बाद एक और टिकटॉकर को लेकर बुरी खबर सामने आई है। भारत के टॉप 5 Tiktok स्टार्स में शामिल निशा गुरगैन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सोशल मीडिया में उनके नाम से एक अश्लील एमएमएस तेजी से वायरल हो रहा है।
 
आपको जानकार हैरानी होगी कि कुछ ने तो लड़के का नाम भी पता कर लिया है। हालांकि निशा ने साफ किया है कि वीडियो में दिख रही लड़की वह नहीं हैं। वहीं जिसने भी उनके नाम से यह वीडियो वायरल कर रहा है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

पढ़िए पूरी खबर-
बता दें कि निशा गुरगैन के नाम से जो एमएमएस वायरल किया जा रहा है उसपर दावा किया जा रहा है कि एमएमएस में दिख रहे लड़के का नाम रमजान कुट्टी है। हालांकि यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया में एफआईआर की एक कॉपी भी वायरल हो रही है। इस कॉपी में निशा ने पुलिस को बताया है कि वह वीडियो उन्हीं का है जिसे पता नहीं किसने वायरल कर दिया है। फिलहाल इन सब बातों की पुष्टि होना बाकी है। जब तक निशा इस मामले में बयान नहीं देगी तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।
सच बोलने से भी नहीं डरती: प्रियंका

सच बोलने से भी नहीं डरती: प्रियंका

नईदिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पोती है और सच बोलने से कभी डरती नहीं है इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार को फिज़़ूल की धमकियां देकर उन्हें डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।


वाड्रा ने ट्वीट किया जनता के एक सेवक के रूप में मेरा कर्तव्य उत्तर प्रदेश की जनता के प्रति है और वह कर्तव्य सच्चाई को उनके सामने रखने का है। किसी सरकारी प्रॉपगैंडा को आगे रखना नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार अपने अन्य विभागों द्वारा मुझे फिज़ूल की धमकियाँ देकर अपना समय व्यर्थ कर रही है..जो भी कार्यवाही करना चाहते हैं, बेशक करें। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव ने कहा मैं सच्चाई सामने रखती रहूँगी। मैं इंदिरा गांधी की पोती हूँ, कुछ विपक्ष के नेताओं की तरह भाजपा की अघोषित प्रवक्ता नहीं।
पीएम मोदी और अमित शाह ने बारिश तथा बिजली गिरने से हुई लोगों की मौत पर जताया दुख

पीएम मोदी और अमित शाह ने बारिश तथा बिजली गिरने से हुई लोगों की मौत पर जताया दुख

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश तथा बिजली गिरने के कारण हुई लोगों की मौत पर दुख जताया है।


उन्होंने कहा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं। इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में अमित शाह ने कहा कि तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में कई लोगों के निधन से अत्यंत दु:खी हूँ।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों में राहत कार्य पूरी तेजी से चल रहा है। अमित शाह ने इस आपदा से जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की है।
BIG NEWS : भूपेश सरकार ने राज्य के भीतर बसे चलाने की दी अनुमति

BIG NEWS : भूपेश सरकार ने राज्य के भीतर बसे चलाने की दी अनुमति

रायपुर, सरकार ने प्रदेश के भीतर सड़क परिवहन व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। सरकार ने जिला और अंतरजिला परिवहन के लिए शर्तों के आधार पर यह अनुमति दी है। परिवहन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। आपको बता दें कोरोना के संक्रमण की वजह से प्रदेश भर में परिवहन पर रोक लगा दी थी.

देखे आदेश :-
 

ब्रेकिंग न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में कल से  शापिंग मॉल और रेस्टोरेंट-क्लब जा रहे है खुलने,आदेश हुआ जारी

ब्रेकिंग न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में कल से शापिंग मॉल और रेस्टोरेंट-क्लब जा रहे है खुलने,आदेश हुआ जारी

रायपुर,लॉकडाउन में एक और बड़ी राहत छत्तीसगढ़ में लोगों को मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने अब प्रदेश में रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल और क्लबों को भी खोलने की इजाजत दे दी है। इस लेकर राज्य सरकार के गृह विभाग ने सभी सचिवों, कमिश्नरों, कलेक्टरों को पत्र भी जारी कर दिया है। कल से सभी शापिंग माल, रेस्टोरेंट और होटल के साथ-साथ क्लब भी खुलेंगे।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य जरूरी शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।

लेकिन ये रहेंगे अभी भी बंद
आपको बता दे सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पुल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार एवं आडिटोरियम, असेंबली हॉल और इस प्रकार के अन्य सभी स्थान बंद रहेंगे। साथ ही शापिंग माल में गेमिंग आरकेड और बच्चों का प्ले एरिया बंद रहेगा