BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, पढ़े पूरी खबर

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, पढ़े पूरी खबर

भुवनेश्वर। पुरी में कोरोना संकट के बीच आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हो गई है। सुबह 10 बजे भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार हुए। रथयात्रा को लेकर पुरी, कोलकाता और अहमदाबाद में खासा गहमागहमी है। जैसा कि हम जानते हैं कि इस रथयात्रा के समय भारी मात्रा में भीड़ होती है लेकिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया था कि इस रथ यात्रा में केवल 500 लोग ही शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट की सोशल डिस्टेंसिंग समेत तमाम गाइडलाइन्स के बीच रथयात्रा निकल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने पुराने आदेश में बदलाव करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस रथयात्रा में श्रद्धालु शामिल नहीं हो पाएंगे। कोर्ट ने ओडिशा सरकार को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान पुरी में कर्फ्यू लागू किया जाए। वहीं रथ खींचने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए।
 
यात्रा के दौरान भीड़ जमा न हो इसलिए शहर में सोमवार शाम 4 बजे से धारा 144 लागू कर दी गई। शीर्ष अदालत ने ओडिशा सरकार से कहा कि अगर हालात बेकाबू होते दिखें तो रथ यात्रा को रोका जा सकता है। कोर्ट ने ये भी कहा कि पुरी के अलावा ओडिशा में कहीं और रथ यात्रा नहीं निकाली जाएगी।
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी किया दसवी- बारहवीं के रिजल्ट, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी किया दसवी- बारहवीं के रिजल्ट, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज चिप्स कार्यालय से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 के परिणाम घोषित किए। हाई स्कूल परीक्षा में 73.62 एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 78.59 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सदस्यगण उपस्थित थे। डॉ. टेकाम ने परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि असफलसता की सफलता की कुंजी है इसे मद्देनजर रखते हुए, जो परीक्षार्थी असफल हो गए हैं, वे निराश न हो। पुनः मेहनत करे सफलता अवश्य मिलेगी। डॉ. टेकाम ने बताया कि हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में गतवर्ष की तुलना में 5.42 प्रतिशत और हायर स्कूल परीक्षा परिणाम में भी गतवर्ष की तुलना में 0.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 


स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 में कुल 3 लाख 92 हजार 153 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 3 लाख 84 हजार 761 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से एक लाख 78 हजार 079 बालक तथा 2 लाख 06 हजार 682 बालिकाएं सम्मिलित हुई, जिसमें से 3 लाख 84 हजार 599 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2 लाख 83 हजार 157 है अर्थात कुल 73.62 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 76.28 तथा बालकों का प्रतिशत 70.53 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या एक लाख 26 हजार 384 (32.86 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या एक लाख 42 हजार 983 (37.18 प्रतिशत) है, तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 13 हजार 788 (3.59 प्रतिशत) है। 25 हजार 487 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। कुल 162 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए हैं, जिसमें 39 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण 117 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम पात्रता के अभाव में निरस्त किए गए है। इसके अतिरिक्त 06 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। 

 डॉ. टेकाम ने बताया कि गतवर्ष हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 3 लाख 84 हजार 664 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से  एक लाख 79 हजार 705 बालक तथा 2 लाख 4 हजार 959 बालिकाएं सम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 68.20 था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 5.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2020 में कुल 2 लाख 77 हजार 563 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमेें से 2 लाख 75 हजार 736 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें से एक लाख 29 हजार 315 बालक तथा एक लाख 46 हजार 421 बालिकाएं सम्मिलित हुई, जिनमें से दो लाख 75 हजार 495 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परीक्षा परिणाम  में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2 लाख 16 हजार 526 है अर्थात कुल 78.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 82.02 तथा बालकों का प्रतिशत 74.70 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 72 हजार 385 (26.27 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या एक लाख 34 हजार 631 (48.87 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 9 हजार 493 (3.45 प्रतिशत) है। 17 परीक्षार्थियों को पास की श्रेणी में उत्तीर्ण किया गया है। 34 हजार 880 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। कुल 241 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए, जिसमें 70 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण, 168 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम पात्रता के अभाव में निरस्त किए गए हैं तथा 01 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 02 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। 

डॉ. टेकाम ने बताया कि गतवर्ष हायर स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 2 लाख 60 हजार 521 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से एक लाख 24 हजार 370 बालक तथा एक लाख 36 हजार 151 बालिकाएं सम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 78.43 था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में 0.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक में परीक्षा वर्ष 2020 में कुल 1677 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, इनमें से 1660 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 1037 बालक तथा 623 बालिकाएं हैं। उत्तीर्ण परीक्षार्थी की संख्या 1520 है, जो सम्मिलित परीक्षार्थियों की संख्या 91.63 प्रतिशत है। कुल 02 परीक्षार्थियों के परिणाम पात्रता के अभाव में निरस्त किए गए हैं। 

डॉ. टेकाम ने बताया कि गतवर्ष हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम मुख्य परीक्षा में कुल 1931 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 1206 बालक 725 बालिकाएं थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण का प्रतिशत 98.80 था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाईस्कूल परीक्षा के 2304, हायर सेकेण्डरी परीक्षा के 2212 एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा के 65 परीक्षा केन्द्र तथा 28 समन्वय केन्द्र बनाए गए थे। 

डॉ. टेकाम ने कहा कि शैक्षणेत्तर गतिविधियों में प्रावीण्य परीक्षाओं को परीक्षा में बोनस अंक दिए जाने के छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार वर्ष 2020 में हाईस्कूल परीक्षा के 1777 हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 1721 एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा के 09, कुल 3507 परीक्षार्थियों को बोनस अंक प्रदान किया गया। गतवर्ष हाईस्कूल के 1859, हायर सेकेण्डरी के 1487 एवं हायर व्यावसायिक परीक्षा के 14, कुल 3360 परीक्षार्थियों को बोनस अंक प्रदान किया गया था। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट https://results.cg.nic.in/ वेबसाइट पर उपलब्ध है
आज दिनांक 23 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 23 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 23 जून का राशिफल

मेष:

आज आर्थिक प्रयोजन अथवा धन निवेश के लिए दिन शुभ है। अपनों के सहयोग से आज आपके निर्धारित कार्य पूरे होंगे। परिवार के किसी सदस्य की आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य 89 प्रतिशत साथ रहेगा।

वृषभ:

आज प्रिय वस्तु की प्राप्ति का योग है। इसके अलावा निवेश संबंधी जो भी कार्य करेंगे उसमें भी धन लाभ का योग है। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्य 90 प्रतिशत साथ रहेगा।

मिथुन:

आज मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। मन बेचैन हो सकता है। ध्यान रखें कि आज के दिन धन का निवेश सोच-विचारकर करें। अत्यधिक खर्च से भी बचें। भाग्य 83 प्रतिशत साथ रहेगा।

कर्क:

मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज उच्चाधिकारियों की मदद मिलेगी। इससे आपको तरक्की भी मिल सकती है। व्यापार करते हैं तो आज आपको लाभ हो सकता है। मित्रों से भी कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। भाग्य 98 फीसदी साथ रहेगा।

सिंह:

आज मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। परिवार में बेवजह की कलह मच सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। इसकी वजह से कार्य भी प्रभावित हो सकता है। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा। भाग्य93प्रतिशत साथ रहेगा।

कन्या:

आज सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आज आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। माता-पिता के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। भाग्य 87 प्रतिशत साथ रहेगा।

तुला:

दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है। अत: मन को शांत रखें। बेहतर होगा कि मेडीटेशन करें। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। जरूरी न हो तो आज बाहर जाने से बचें। पति-पत्नी के बीच सौहार्द बढ़ेगा। भाग्य 67प्रतिशत साथ रहेगा।

वृश्चिक:

जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। ससुराल संबंधी रिश्तों में आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। ऐसा करने से आपके संबंधों में सुधार आ सकता है। इसके अलावा सामाजिक सम्मान मिलने के भी योग हैं। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य 58 प्रतिशत साथ रहेगा।

धनु:

आज प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने का योग है। आज परिजनों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आज अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। व्यापार में किसी नई डील के फाइनल होने की खुशी होगी। भाग्य 95 प्रतिशत साथ रहेगा।

मकर:

आज मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आज अनावश्यकरूप से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। लेकिन शाम तक सामाजिक संबंधों से आपको लाभ ही लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। इसके अलावा किसी नई योजना की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं। भाग्य 78प्रतिशत साथ रहेगा।

कुंभ:

कोई रुका हुआ कार्य भी आज बनने के योग हैं। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े, माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। अगर कहीं भी आपका पैसा रुका है तो आज थोड़े प्रयास से ही आपको प्राप्त हो सकता है। लेकिन आपको इसके लिए लगातार प्रयास करना पड़ेगा। भाग्य 86 प्रतिशत साथ रहेगा।

मीन:

मन चिंता मुक्त रहेगा। इसके अलावा आज आप शारीरिक रूप से काफी स्वस्थ महसूस करेंगे। इसके अलावा हो सकता है कि परिवार में शादी-ब्याह की भी चर्चा हो। बेटे की ओर से कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। भाग्य 89 प्रतिशत साथ रहेगा।

 

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में आया भूकंप के झटके, 3.6 मापी गई तीव्रता

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में आया भूकंप के झटके, 3.6 मापी गई तीव्रता

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जगदलपुर से 125 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर पूर्व में था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में देश में कम तीव्रता के 26 भूकंप आए हैं। कल दोपहर ही देश के उत्तर-पूर्वी राज्य मिज़ोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 5.1 थी।

 

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 46 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले ,साथ ही 66 मरीज स्वस्थ हुए,1 की हुई मृत्यु

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 46 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले ,साथ ही 66 मरीज स्वस्थ हुए,1 की हुई मृत्यु

रायपुर,आज सुबह से अब तक में छत्तीसगढ़ में 46 कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। राजनंदगांव से 15, रायपुर से 11, कोरबा से 6,सूरजपुर से 4, बेमेतरा ,मुंगेली, जशपुर से 2-2,कवर्धा,बिलासपुर,जांजगीर व बलरामपुर से 1-1  मरीज मिले है। इस तरह छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 803 पर पहुंच गई है। वही प्रदेश में आज कुल 66 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे है . 

 

वही राजनांदगांव में एक 92 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गयी है

 

BIG NEWS: कोरोना संक्रमित विधायक दलेश्वर साहू विधानसभा में इन बड़े नेताओ से की थी मुलाकात,पढ़े ये खबर

BIG NEWS: कोरोना संक्रमित विधायक दलेश्वर साहू विधानसभा में इन बड़े नेताओ से की थी मुलाकात,पढ़े ये खबर

रायपुर,डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर अब विधायक दलेश्वर साहू के संपर्क में आने वाले नेताओं छानबीन शुरू हो गई है।
तो पता चला कि आज ही संक्रमित विधायक 12:00 बजे विधानसभा की समिति में बैठक में हुए थे शामिल इनके साथ 6 और विधायक थे साथ ही विधानसभा का पूरा स्टाफ भी था
बताया जा रहा है कि विधायक दलेश्वर साहू के साथ बैठक में शामिल होने वाले विधायकों में विधायक शिवरतन शर्मा, गुरुदयाल बंजारे, पारसनाथ राजवाड़े, गुलाब कमरो और कुलदीप जुनेजा का नाम सामने आ रहा है।
यह भी खबर आ रही है कि विधायक दलेश्वर ने तीन दिन पहले ही पीसीसी चीफ मोहन मरकाम से भी मुलाकात की थी। और कल मरकाम जी ने पुनिया जी और कांग्रेस के कई आला नेताओं के साथ एक निजी होटल में हुई बैठक में हिस्सा लिया था .


 

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ जगन्नाथ पुरी रथयात्रा की दी अनुमति, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ जगन्नाथ पुरी रथयात्रा की दी अनुमति, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की सुप्रीम कोर्ट ने पूरी में 23 जून को होने वाली रथयात्रा की सशर्त अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले कोरोना वायरस को देखते हुए पुरी की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा पर रोक लगाने का आदेश दिया था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने उनके फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कई पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान कोर्ट ने सशर्त रथ यात्रा की अनुमति दे दी है।


सुप्रीम कोर्ट ने पहले लगा दी थी रोक-
18 जून के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने पूरी की रथयात्रा को कोरोना महामारी के मद्देनजर इजाजत नहीं दी थी और 23 जून से होने वाली रथयात्रा पर रोक लगा दी थी जिसके बाद आदेश में बदलाव के लिए सुप्रीम कोर्ट में उड़ीसा विकास समिती की ओर से अर्जी दाखिल की गई थी। इस अर्जी का उड़ीसा सरकार और केंद्र सरकार ने समर्थन किया है। जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा कि मामले में चूंकि चीफ जस्टिस की बेंच ने आदेश पारित किया था इसलिए इस मामले में उनके सामने भेजा जाता है। इसके बाद मामला चीफ जस्टिस के सामने भेजा गया।

सुप्रीम कोर्ट में पूरी की भगवान जगन्नाथ रथयात्रा मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि रथयात्रा की इजाजत दी जानी चाहिए और वहां कोरोना के मद्देनजर गाइडलाइंस का पूरा पालन किया जाएगा। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि लोगों की सेफ्टी के साथ कोई समझौता नहीं होगा और हेल्थ का पूरा खयाल रखा जाएगा। पूरे उड़ीसा में नहीं बल्कि पूरी में रथयात्रा की इजाजत दी जाए। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि हम शंकराचार्य से मशविरा की बात कर रहे हैं वह सर्वोच्च धार्मिक गुरु हैं।
बड़ी खबर: अब 28 जून तक बंद रहेंगे होटल बार, क्लब और रेस्टोरेंट, जारी हुआ आदेश

बड़ी खबर: अब 28 जून तक बंद रहेंगे होटल बार, क्लब और रेस्टोरेंट, जारी हुआ आदेश

रायपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने कोरोना संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी रेस्टोरेंट, होटल बारों और सभी एफ.एल. 4/4 क्लब में स्थित बार रूम एवं स्टॉक रूम और क्लब में स्थित मदिरा संग्रहण स्थल को आगामी 28 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 


पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की वाणिज्यिक कर (आबकारी विभाग) ने इससे पहले 21 जून तक रेस्टोरेंट, होटल बार और क्लब को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था।  इस अवधि को बढ़ाकर अब 28 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। राज्य शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले के विधायक समेत 14 हुए कोरोना के शिकार, खंगाली जा रही विधायक की ट्रेवल हिस्ट्री

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले के विधायक समेत 14 हुए कोरोना के शिकार, खंगाली जा रही विधायक की ट्रेवल हिस्ट्री

राजनांदगांव। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रही है इसी कड़ी में खबर है की अब VIP भी कोरोना की चपेट में आ रहे है। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में एक विधायक कोरोना पॉजेटिव पाया गया है। आज राजनांदगांव में 15 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आयी है, उनमें विधायक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसकी पुष्टि कर दी गयी है। हालांकि विधायक में ये संक्रमण कैसे आया, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की उनकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल रही है। डोंगरगांव के विधायक लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, कई लोगों से उनकी मुलाकात भी हो रही थी।


पढ़िए पूरी खबर-

खबर मिली है की विधायक के संपर्क में आये सभी लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं संपर्क में आये लोगों की कोरोना जांच भी करायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक आज जिले में  कोरोना के 15 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनमें 1चौकी, 2 खैरागढ़, 1 डोंगरगांव, 7 राजनांदगांव शहर, बागनदी 1 तथा मोहला से 1 नये मरीज मिले हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में लाने की तैयारी चल रही है।

 बड़ी खबर: वन विभाग में बड़े स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखे पूरी सूचि

बड़ी खबर: वन विभाग में बड़े स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखे पूरी सूचि

रायपुर। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की वन विभाग में कुछ और अफसरों का तबादले होने जा रहा है। ये बड़े स्तर के अधिकारी हैं।  रायपुर के सीसीएफ बड़गैंया कांकेर भेजे गए हैं। जबकि कांकेर के सीसीएफ जेआर नायक को रायपुर बुलाया गया है। इसके अलावा संजीता गुप्ता को अचानकमार टाइगर रिजर्व से वापिस बुला लिया गया है। उनकी पदस्थापना अरण्य भवन में रहने की ख़बर है। इसी तरह पीसी पांडेय भी अब अरण्य भवन में पदस्थ रहेंगे। विवेक आचार्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ होंगे। लंबे समय से बाहर रहे एपीसीसीएफ एसएस बजाज को भी लघु वनोपज संघ में भेजे जाने की चर्चा है। आपको बता दे की हाथियों के लगातार मौत के मामले में अधिकारीयों और अफसरों का तबादला आदेश जारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में हाथियों के मसले पर कार्रवाई के बाद कुछ और अफसरों के तबादले वन विभाग में होने जा रहा है। 
सुशांत के परिजनों से मिले सांसद मनोज तिवारी, पढ़े पूरी खबर

सुशांत के परिजनों से मिले सांसद मनोज तिवारी, पढ़े पूरी खबर

पटना। पटना के रहने वाले और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिलने सोमवार को अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी उनके पटना स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान तिवारी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा सुशांत की मौत मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की। 


अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी पटना स्थित सुशांत सिंह के आवास पर गए और उनके पिता और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने परिजनों को इस बात का भरोसा दिलाया कि वो सुशांत को न्याय दिला कर ही रहेंगे। सुशांत की मौत पर मनोज तिवारी ने कहा कि एक होनहार अभिनेता की मौत से पूरी फिल्मी दुनिया स्तब्ध है। उनकी मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों में कहीं न कहीं हम सभी सत्यता पा रहे हैं।

तिवारी ने बलीवुड के सच का खुलासा करते हुए कहा, छोटे शहर वाला व्यक्ति बॉलीवुड में पहचान बनाता है। उसपर कई सारे संकट हैं। हमने सब उन समस्याओं को झेला है। सुशांत के साथ क्या हुआ, उस स्थिति में पहुंचाने वाले लोग कौन थे, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटना किसी के साथ ना हो। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार को इसके लिए पहल करनी चाहिए। 

उल्लेखनीय है कि 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में कथित रूप से सुशांत ने अपने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत की मौत को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
बाल संरक्षण गृह में 57 लड़कियों को कोरोना, 7 गर्भवती में से हैं 5 पॉजिटिव

बाल संरक्षण गृह में 57 लड़कियों को कोरोना, 7 गर्भवती में से हैं 5 पॉजिटिव

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के स्वरूप नगर क्षेत्र में स्थित राजकीय बाल संरक्षण गृह की 56 लड़कियां और एक सुरक्षाकर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां मिली लड़कियों में सात गर्भवती है जिनमें पांच कोरोना पॉजिटिव है।

  इस घटना को लेकर देर रात बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में मंडलायुक्त डॉ. सुधीर एम बोबडे की मौजूदगी में जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि राजकीय बाल संरक्षण गृह में कुल 57 कोविड संक्रमित पाये गये जिनमें गर्भवती सात संवासिनियों में दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि पांच कोरोना से ग्रसित है। पांचो संक्रमित आगरा, एटा, कन्नौज फिरोजाबाद एवं कानपुर के बाल कल्याण समिति से संदर्भित करने के पश्चात यहां रह रही थी। ये पांचों प्रवेश के समय से ही गर्भवती थीं। संक्रमित लड़कियों में दो को एलएलआर में तथा तीन का रामा मेडिकल कॉलेज में कॉविड प्रोटोकाल के अनुसार इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
अब महाराष्ट्र सरकार ने दिया चीन को बड़ा झटका: सीएम उद्धव ने 5 हजार करोड़ के 3 बड़े प्रोजेक्ट पर लगाई रोक

अब महाराष्ट्र सरकार ने दिया चीन को बड़ा झटका: सीएम उद्धव ने 5 हजार करोड़ के 3 बड़े प्रोजेक्ट पर लगाई रोक

मुंबई। महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार ने चीन को बड़ा झटका दिया है। उद्धव ठाकरे ने चीन को दिए गए तीन बड़े प्रोजेक्ट रद्द कर दिए हैं। इन प्रोजेक्ट की लागत करीब पांच हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन प्रोजेक्ट को हाल ही में हुई ऑनलाइन इनवेस्टर मीट के दौरान चीन को दिया गया था। खास बात यह थी कि इस दौरान चीन के राजदूत भी इनवेस्टर मीट में मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक रद्द किए गए प्रोजेक्ट में दो ऑटोमोबाइल और एक इंजीनियरिंग से जुड़ा प्रोजेक्ट शामिल है। 

उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा, केंद्र सरकार से चर्चा करने के बाद ये फैसला लिया गया है ये समझौते भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के पहले हुए थे। विदेश मंत्रालय ने यह सलाह दी है कि चीनी कंपनियों के साथ अब कोई समझौता न किया जाए।

बता दें कि ये सभी करार 15 जून को हुए थे, जबकि बॉर्डर पर हमारे जवानों की शहादत 15-16 रात को हुई। वहीं, कन्फेडेरशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की थी कि उनकी सरकार चीन की तीन कंपनियों के साथ हाल में किए समझौते रद्द करे। कैट ने भारत में चीनी सामानों के बहिष्कार के राष्ट्रीय अभियान का आव्हान किया है।

कैट ने राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की ऐसे समय जब पूरा देश चीन के खिलाफ एकसाथ उठ कर खड़ा हो गया है ऐसे में महाराष्ट्र सरकार की ओर से चीन की कंपनियों से समझौता करना उचित नहीं है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2255 पहुंची, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2255 पहुंची, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 2255 पहुंच गया है, जबकि इनमें अब तक 1421 मरीज स्वस्थ हो चुके है, वहीं 11 की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान मेें 823 सक्रिय मरीज है, जिनका ईलाज जारी है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 जून की शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कुल 126246 संभावित लोगों की जांच की गई है जिनमें कुल 2255 कोरोना संक्रमित पाये गये है, इनमें अब तक 1421 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि  11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में 823 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है। 
 
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों में होगी भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों में होगी भारी बारिश

रायपुर | प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित अन्य क्षेत्रों में रविवार रात को मानसून ने जोरदार मूसलाधार बारिश के जरिए दस्तक दी। समाचार लिखे जाने तक हो रही बारिश से जहां तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में बने सिस्टम के चलते अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। वहीं मैदानी इलाकों में मध्यम से साधारण वर्षा दर्ज की जाएगी। प्रदेश में कहीं कहीं पर 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे में सोमवार रात से बस्तर सरगुजा के अधिकांश क्षेत्रों में 10 सेमी से अधिक बारिश दर्ज होने की संभावना है। प्रदेश के अलावा तटवर्ती सीमावर्ती क्षेत्रों में भी मानसूनी द्रोणिका के सक्रिय होने के कारण अधिक वर्षा दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक गंडई में 365 मिमी वर्षा खैरागढ़ में 366, अंतागढ़ में 347, दुर्ग में 240, कांकेर में 177, धमधा में 164, पेंड्रा में 125 एवं रायपुर में 119 मिमी बारिश दर्ज होने की संभावना है। वहीं बादलों में आसमान में सक्रिय होने से पांच दिन और 10 दिन की संचित वर्षा में वृद्धि होने की संभावना है। 

लालपुर मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून की द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी हरियाणा दक्षिण उत्तर प्रदेश झारखंड और उत्तर तटीय ओडिशा तक 2.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित है जिसके चलते उत्तर ओडिशा के अंदर 7.6 किमी ऊंचाई का एक मजबूत चक्रवात बना है। दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर भी 5.8 किमी का एक मजबूत चक्रवात बना हुआ है। उक्त दोनों चक्रवात के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होगी। 
 
आज दिनांक 22 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 22 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 22 जून का राशिफल

मेष:

आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। रुके हुए सभी कार्य गति पकड़ेंगे, बिजनस बढ़ोतरी में भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थ दर्शन से मन प्रसन्न होगा। आज शाम तक बिजनस की कोई खास डील फाइनल हो सकती है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। नौकरी में ट्रासंफर की योजना सफल हो सकती है। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। आज आपको रिलेक्स करने में मदद मिलेगी। बिजनस के लिए नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, धर्म-आध्यात्म के मामले थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। खर्च के योग बन रहे हैं, सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। आर्थिक संतुलन बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। किसी भी तरह की यात्रा से परहेज करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन काफी सृजनात्मक है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। धन निवेश में लाभ के प्रबल योग हैं। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

कार्य व्यापार में आज उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य दो दिन बाद अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगी। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है। कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहा हैं। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज किसी भी तरह की यात्रा करने से परहेज करें। आज अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिंताओं का कारण हो सकती हैं। शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

आज का दिन उन्नतिदायक बना रहा है। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज का दिन लाभकारक रहेगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान पक्ष की तरफ से अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। लॉकडाउन से किसी व्यक्ति को परेशानी हो तो उसकी सहायता करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं, अत: सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। आज आपके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है, घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। खान-पान में लापरवाही न बरतें। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा, अन्यथा किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुखी रह सकता है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आपको संतान के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 139 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और  53 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 139 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 53 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,आज सुबह से अब तक में छत्तीसगढ़ में 139 कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। कोरबा से 39, जांजगीर-चांपा से 21, बलौदाबाजार – रायपुर से 17-17,जशपुर से 16, राजनंदगांव से 14, गरियाबंद से 4, दुर्ग से 3, रायगढ़,बेमेतरा,कांकेर से 2-2,सरगुजा व बलरामपुर से 1-1 मरीज मिले है। इस तरह छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 841 पर पहुंच गई है। वही प्रदेश में आज कुल 53 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे है . 

बड़ी खबर: अब इस जिले में आज मिले 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज

बड़ी खबर: अब इस जिले में आज मिले 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज

बलौदाबाजार,जिले में आज संक्रमित हुए 12 मरीज़ों में 7 पुरुष एवं 5 महिला शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्विलेंस अधिकारी डॉ राकेश प्रेमी ने बताया कि आज पॉजिटिव पाये गए संक्रमित मरीज़ों में 5 ग्राम लांज़ा विकासखण्ड सिमगा, 3 लवन, 2 धाराशिव, एक बलौदाबाजार शहर तथा एक बिलाईगढ़ विकासखण्ड के ग्राम जेवराडीह के व्यक्ति शामिल है। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 214 तक पहुंच गई है। मरीज़ों का इलाज बलौदाबाजार स्थित जिला कोविड अस्पताल में किया जायेगा। उनकी भर्ती की कार्रवाई की जा रही है। 

बड़ी खबर: इस जिले में मिले 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज, प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: इस जिले में मिले 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज, प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज कोरोना के 3 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। CMO डॉ नवरत्न ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 758 हुई |


बता दें कि प्रदेश में बीत दिन 107 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे,छत्तीसगढ़ में अब तक 2137 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। अब तक 1368 मरीज पूरी तरह ठीक हुए हैं। प्रदेश में 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 

योग दुनिया को स्वस्थ और खुशहाल मानवता में बदल सकता है: पीएम नरेन्द्र मोदी

योग दुनिया को स्वस्थ और खुशहाल मानवता में बदल सकता है: पीएम नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली | देश भर में रविवार को छठा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के माध्यम से बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुएपारिवारिक बंधन को मजबूत करने में योग की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि योग सभी को करीब लाता है और बच्चों तथा बड़ों सहित परिवार के प्रत्येक सदस्य को आपस में एक-दूसरे से जोड़े रखता है। उन्होंने बताया कि  यही कारण है कि 'परिवार के साथ योगÓ को इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि कोविड -19 मुख्य रूप से मानव शरीर के फेफड़े संबंधी अंगों पर हमला करता है और प्राणायाम श्वसन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने स्वास्थ्य और भरोसा के तार को कायम रख सकते हैं तो वह दिन दूर नहींजब दुनिया स्वस्थ और खुशहाल मानवता की सफलता का गवाह बनेगी। उन्होंने कहा कि योग निश्चित रूप से हमें ऐसा करने में मदद कर सकता है।
कोविड-19 की वर्तमान महामारी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किसी तरह के आयोजन की सलाह नहीं दी जा सकती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुएसरकार ने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घरों में योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस संबंध मेंआयुष मंत्रालय ने लोगों को ऑनलाइन भागीदारी की सुविधा देने के लिए सामाजिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्मों का अधिकतम उपयोग किया।
इस अवसर पर आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य आंदोलन में बदल गया है। अब दुनिया का हर देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाता है। उन्होंने कहा कि आम जनता ने इस आयोजन को अपना लिया है और इसे भारत की संस्कृति और परंपरा के उत्सव के रूप में मना रही है। नाइक ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक तरह से स्वास्थ्य आपातकाल के बीच में आया है इसलिए आयुष मंत्रालय पिछले तीन महीनों से विभिन्न ऑनलाइन और हाइब्रिड-ऑनलाइन पहलों के माध्यम से घर पर योग का अभ्यास करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा और सुविधा प्रदान कर रहा है। उन्होंने योग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की घोषित 'मेरा जीवन - मेरा योगÓ वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता की प्रशंसा की।
नाइक ने बताया कि योग के कई प्रमुख संस्थान इस प्रयास में मंत्रालय के साथ जुड़ गए हैं। पिछले एक महीने में इस तरह की गतिविधियां तेज होगई हैंजिसमें कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी)में प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके बाद योग के सामूहिक प्रदर्शनों में सामंजस्य सुनिश्चित करने के लिए हर साल योग दिवस के प्रतिभागी भाग लेते हैं।
आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि नए परिदृश्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य अपने स्वास्थ्य-लाभों पर ध्यान केंद्रित करना और योग दिवस के मौके पर घर पर योग करना है।आयुष मंत्रालय अपनी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गतिविधियों में'घर में योग, परिवार संग योगÓथीम को बढ़ावा देकर इस प्रवृत्ति का समर्थन कर रहा है।
कोटेचा ने कहा कि आयुष मंत्रालय नेलोगों को प्रोटोकॉल का पालन करने और सीखने के लिएदूरदर्शन और सोशल मीडिया पर प्रत्येक सुबह सीवाईपी सत्र चलाने सहित विभिन्न ऑनलाइन पहलें शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि कई व्यक्ति और शैक्षणिक संस्थान, सरकारी निकाय,व्यावसायिक कंपनिया,उद्योग और सांस्कृतिक संगठन सहित कई संस्थाएं अपने कर्मचारियों,सदस्यों या अन्य हितधारकों के लाभ के लिए खुद अपने घरों से ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने के लिए प्रतिबद्धता जताई हैं। इस तरह के प्रयासों के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में योग बिरादरी अब हजारों परिवारों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए तैयार हैंजिसमें हजारों परिवार अपने-अपने घरों से समान रूप से जुड़ रहे हैं। उन्होंने 5 मिलियन लोगों के लक्ष्य के साथ बड़ी आबादी का डेटा तैयार करने के लिए आयुष संजीवनी मोबाइल ऐप के बारे में भी जानकारी दी। मुख्य अपेक्षित परिणामों में आयुष साधनों की स्वीकृति और उपयोग औरजनसंख्या के बीच उपायों और कोविड- 19 की रोकथाम में इसके प्रभाव को शामिल करना शामिल है।
कार्यक्रम के अंत मेंमोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग के विशेषज्ञों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल का लाइव प्रदर्शन किया गया और फिर योग विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया गया। अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इस कार्यक्रम को दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया गया।