

रायपुर,आज राज्य में 81 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है जो कि जिला रायपुर से 31, राजनांदगांव से 18, दंतेवाड़ा से 8, बालोद से 3, कवर्धा व कोरिया से चार चार बिलासपुर व कांकेर से 3-3, बलौदा बाजार से दो, नारायणपुर बीजापुर व मुंगेली से 1-1.मिले है इसके अलावा एम्स में भर्ती रायपुर जिले के एक कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई है,वहीं 53 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2940 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 623 है।
#COVID19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 1, 2020
आज राज्य में 81 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 53 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2940 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 623 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/4ld2NDRCAt
रायपुर, राजधानी रायपुर में एक बार फिर से बड़ी संख्या में कोरोना पीड़ित मरीजों की पहचान हुई है. जानकारी के मुताबिक रायपुर में आज 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक 5 छात्र, दूसरे राज्य से आये हैं. 2 लोग दूसरे राज्य से लौटे हैं, पुलिस मुख्यालय से 9, 2 यातायात आरक्षक, डॉक्टर समेत 3 हेल्थ वर्कर, 1 पत्रकार, 1 गृहणी, पूर्व में संक्रमित लोगों के 3 परिजन और 4 अन्य लोग संक्रमित मिले हैं. आपको बता दें कि बीते दिन भी रायपुर में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये थे.
रायपुर,आज सुबह से अब तक में छत्तीसगढ़ में 63 कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। रायपुर से 49,सरगुजा व बलरामपुर से 03-03, कोरबा व कांकेर से 02-02, दुर्ग, राजनंदगांव,बेमेतरा व बलौदाबाजार से 1-1, बलरामपुर मरीज मिले हैं। वही प्रदेश में आज कुल 100 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे है . इस तरह छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 595 पर पहुंच गई है।
#COVID19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 30, 2020
Today 63 New Corona Positive cases & 100 recoveries have been reported. Total number of positive cases in CG stands 2858 including 595 active cases.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/eahaETdCM9
नई दिल्ली, कोरोना संकट के मद्देनजर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. हालांकि इस दौरान उन्होंने एक भी बार चीन के साथ गलवान घाटी में विवाद का जिक्र तक नहीं किया. इसी बात को लेकर अब विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री पर हमलावर हैं. पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला तो अब AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है.
.@PMOIndia aaj China par bolna tha, bol gaye CHANA par. Which was also necessary since your unplanned lockdown had left many working people without food.
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 30, 2020
Also noticed that you listed many festivals in coming months but missed Baqr Eid? Chaliye, phir bhi aapko peshgi Eid Mubarak
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया,'' आज चाइना पर बोलना था तो चना पर बोल गए. वह भी जरूरी था क्योंकि आपके बिना सोचे-समझे लगाए गए लॉकडाउन ने कई कामगरों को बिना खाने के रहने पर मजबूर कर दिया है.'' इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,'' आपने कई त्योहार जो आने वाले हैं उनका जिक्र किया लेकिन बकरी ईद भूल गए, चलिए..फिर भी आपको पेशगी ईद मुबारक''
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। देश में कोरोना के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम यह छठा संबोधन था। प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग अपने 16 मिनट के संबोधन में कोरोना को केंद्र में रखा और लोगों से लापरवाही न करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने नवंबर तक इस योजना का विस्तार किया। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें:-
कोरोना के खिलाफ लड़ते-लड़ते अब हम अनलॉक-2 में प्रवेश कर रहे हैं। हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जिसमें सर्दी, जुकाम, बुखार होता है। ये मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में आप सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि ऐसे समय में अपना ध्यान रखें।
यह सच है कि अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है। समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है।
पीएम मोदी ने कहा अनलॉक-1 के बाद से लापरवाही बढ़ती जा रही है। लोगों को लॉकडाउन के दौरान सावधानी बरतनी होगी। लापरवाही बरतने वाले लोगों को समझाएं। समय पर किए गए लॉकडाउन से हमारी स्थिति अच्छी है। विशेषकर कंटेनमेंट जोन पर हमें बहुत ध्यान देना होगा। जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हमें उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना भी होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कुछ दिनों के बाद त्योहारों का मौसम शुरू हो जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दिवाली और छठ पूजा तक, यानी नवंबर के आखिरी तक कर दिया जाएगा। 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त अनाज मिलेगा।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा है कि बीते तीन महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं। इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं।
प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं या चावल औऱ एक किलो चना दिया जाएगा। इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पिछले महीने का खर्च भी जोड़ दें तो करीब 1.5 लाख करोड़ हो जाता है।
बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 12 मई को देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की थी।
नई दिल्ली | देश की राष्ट्रीय राजधानी मेंं कोरोना वायरस के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं| यहां पर रोज सैकड़ों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं| चिंता की बात यह है कि कई जगहों पर एक ही बिल्डिंग में कई कोरोना के कई मरीज भी मिल रहे हैं| इससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है| ताजा मामला हौजखास के अर्जुन नगर इलाके का है| यहां पर एक ही बिल्डिंग में 15 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं| इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है| वहीं, मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है|
हौज खास के एसडीएम ने बताया कि इलाके को सील कर दिया गया है| इसके बाद इलाके को कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में बांटा गया है| अब घर से किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं है| इस पूरे इलाके में खाने-पीने से लेकर रोज की जरूरत की हर चीज की डिलीवरी स्थानीय प्रशासन द्वारा की जाएगी| वहीं, एसडीएम की ओर से आदेश भी जारी किया गया है|
रिपोर्ट के मुताबिक, आदेश में इलाके में रेहड़ी-पटरी लगाने वाले और सब्जी वालों की कोरोना जांच करने की बात कही गई है| अब पूरे इलाके में सब्जी बेचने वाले या अन्य रेहड़ी-पटरी लगाने वालों की कोरोना जांच की जाएगी| साथ ही कहा गया है कि गलियों में घनी आबादी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बड़ी चुनौती होगी| ऐसे में इस पूरे इलाके में खाने-पीने से लेकर दवाइयों तक की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन द्वारा की जाएगी| प्रशासन ने इलाके के चारों ओर बैरिकेड लगा दिया है| किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है|
बता दें कि दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के 2084 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 85161 हो गयी है| वहीं, इस महामारी की वजह से दिल्ली में अब तक 2680 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं| इस समय दिल्ली में 26246 एक्टिव केस हैं, तो अब तक 56235 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं| जबकि आज हुई 57 मौतों के साथ दिल्ली में कोरोना वायरस की बीमारी से मरने वालों को आंकड़ा 2680 पर पहुंच गया है|
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज अभी तक 53 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से 49, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार से 1-1 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है | इन सभी मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है | स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी |
#COVOD19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 30, 2020
अभी अभी 53 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/wuQfESmQrm
नई दिल्ली | पीएम मोदी ने कहा कि देश हो या व्यक्ति, समय पर फैसले लेने से, संवेदनशीलता से फैसले लेने से, किसी भी संकट का मुकाबला करने की शक्ति बढ़ जाती है, इसलिए, लॉकडाउन होते ही सरकार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लेकर आई और अब इसे नवंबर तक बढ़ाया जा रहा है| इसके तहत देश के 80 करोड़ लोगों को खाद्य की दिक्कत न हो इसकी व्यवस्था की जा रही है|
पीएम मोदी ने कहा कि बीते तीन महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं और इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं| सरकार ने पूरी व्यवस्था की है कि जिससे गरीबों और वंचितों को इस कोरोना संकटकाल में परेशानी न हो|
पीएम मोदी ने कहा कि एक तरह से देखें तो अमेरिका की कुल जनसंख्या से ढाई गुना अधिक लोगों को, ब्रिटेन की जनसंख्या से 12 गुना अधिक लोगों को और यूरोपियन यूनियन की आबादी से लगभग दोगुने से ज्यादा लोगों को हमारी सरकार ने मुफ्त अनाज दिया है और अब इस व्यवस्था को नवंबर के अंत तक जारी रखा जा रहा है|
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां वर्षा ऋतु के दौरान और उसके बाद मुख्य तौर पर एग्रीकल्चर सेक्टर में ही ज्यादा काम होता है|अन्य दूसरे सेक्टरों में थोड़ी सुस्ती रहती है| जुलाई से धीरे-धीरे त्योहारों का भी माहौल बनने लगता है और देश में आने वाले समय में ढेर सारे त्योहार आने वाले हैं| 5 जुलाई को गुरू पूर्णिमा है और कुछ समय बाद गणेशोत्सव आने वाला है| दशहरा, दीवाली जैसे अनेक त्योहार आने वाले हैं|
पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों का ये समय, जरूरतें भी बढ़ाता है, खर्चे भी बढ़ाता है और इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक, यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाए|
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के इस विस्तार में 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे और अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दें तो ये करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए हो जाता है. अब पूरे भारत के लिए एक राशन-कार्ड की व्यवस्था भी हो रही है यानि वन नेशन वन राशन कार्ड का सबसे बड़ा लाभ उन गरीब लोगों को मिलेगा, जो रोज़गार या दूसरी आवश्यकताओं के लिए अपना गाँव छोड़कर के कहीं और जाते हैं|
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि कोरोना के संकटकाल में भारत की स्थिति काफी बेहतर है लेकिन आज जब हमें ज्यादा सतर्कता की जरूरत है तो लापरवाही बढ़ना बहुत ही चिंता की बात है| इस समय जो लापरवाही कर रहे हैं वो ये नहीं समझ रहे हैं कि वो कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं, ऐसे लोगों को लापरवाही करने से रोकना होगा और नियमों का पालन कराना होगा | हम अनलॉक के दौर में प्रवेश कर रहे हैं |
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ते हुए अब हम अनलॉक -2 में प्रवेश कर रहे हैं और हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जहां सर्दी-जुखाम, खांसी-बुखार के मामले बढ़ जाते हैं | अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है| समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है |
पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान देश की सर्वोच्च प्राथमिकता रही कि ऐसी स्थिति न आए कि किसी गरीब के घर में चूल्हा न जले| केंद्र सरकार हो, राज्य सरकारें हों, सिविल सोसायटी के लोग हों, सभी ने पूरा प्रयास किया कि इतने बड़े देश में हमारा कोई गरीब भाई-बहन भूखा न सोए|
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि राजधानी रायपुर में 41 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई हैं | मिले मरीजों में विदेश से आए 19 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं| साथ ही हेल्थ वर्कर व अस्पताल में काम करने वाले हेल्थ वर्कर के परिजन भी संक्रमित पाए गए हैं | एम्स के 4 लोग संक्रमित मिले हैं। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा कांकेर जिले में भी 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, यहां महिला और एक 5 साल के बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। BMO ओमी पटेल ने इस खबर की पुष्टि की है।
मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई स्थित ताज होटल को बम से उड़ाने का धमकी भरा फोन आया है। ये फोन पाकिस्तान से ताज होटल में आया है। फोन पर शख्स ने कहा, कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आतंकी हमला सभी ने देखा। अब ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा।
मुंबई: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद होटल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। pic.twitter.com/YqVYUwJibB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2020
मुंबई | देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है | कोरोना के बढ़ते संक्रमण से अब बॉलीवुड भी अछूता नहीं हैं| आपको बता दें कि आमिर खान की टीम के 7 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई है| जानकारी के अनुसार आमिर खान की टीम में जो 7 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, उनमें आमिर खान का एक ड्राइवर, उनके दो सुरक्षाकर्मी और एक रसोईया भी शामिल हैं| आमिर खान ने अपने ट्विटर से एक लैटर ट्विट कर कहा कि “मैं आप लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव है| इसका पता चलते ही उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर लिया गया है| बीएमसी के अधिकारियों ने प्रभावी कदम उठाते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल फैसिलीटी में ले गये| मैं बीएमसी का शुक्रगुजार हूं कि उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है और उन्होंने तुरंत पूरी सोसायटी का अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन किया है|
आमिर खान ने यह भी जानकारी दी कि बाकी लोगों का टेस्ट किया गया है और हम सबका टेस्ट नेगेटिव आया है| फिलहाल मैं अपनी मां के टेस्ट के लिए जा रहा हूं और वो आखिरी शख्स हैं जिन्हें इस सबके बारे में पता है| दुआ करें कि मेरी मां भी नेगेटिव निकलें|
— Aamir Khan (@aamir_khan) June 30, 2020




















