नईदिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पोती है और सच बोलने से कभी डरती नहीं है इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार को फिज़़ूल की धमकियां देकर उन्हें डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश तथा बिजली गिरने के कारण हुई लोगों की मौत पर दुख जताया है।
रायपुर, सरकार ने प्रदेश के भीतर सड़क परिवहन व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। सरकार ने जिला और अंतरजिला परिवहन के लिए शर्तों के आधार पर यह अनुमति दी है। परिवहन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। आपको बता दें कोरोना के संक्रमण की वजह से प्रदेश भर में परिवहन पर रोक लगा दी थी.
देखे आदेश :-

रायपुर,लॉकडाउन में एक और बड़ी राहत छत्तीसगढ़ में लोगों को मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने अब प्रदेश में रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल और क्लबों को भी खोलने की इजाजत दे दी है। इस लेकर राज्य सरकार के गृह विभाग ने सभी सचिवों, कमिश्नरों, कलेक्टरों को पत्र भी जारी कर दिया है। कल से सभी शापिंग माल, रेस्टोरेंट और होटल के साथ-साथ क्लब भी खुलेंगे।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य जरूरी शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।
लेकिन ये रहेंगे अभी भी बंद
आपको बता दे सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पुल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार एवं आडिटोरियम, असेंबली हॉल और इस प्रकार के अन्य सभी स्थान बंद रहेंगे। साथ ही शापिंग माल में गेमिंग आरकेड और बच्चों का प्ले एरिया बंद रहेगा

रायपुर,प्रदेश में आज कुल 33 करोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिसमें से राजनांदगांव से चार,बेमेतरा से एक रायपुर से नौ गरियाबंद से तीन रायगढ़ से चार सूरजपुर से तीन बलरामपुर से तीन जशपुर से तीन जगदलपुर से दो दंतेवाड़ा से एक है. इसके साथ ही आज प्रदेश में कुल 128 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं
आपको बता दें इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या अब 715 हो गई है
#COVID19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 25, 2020
आज राज्य में 33 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 128 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2456 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 715 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/mr0U3DzL1a

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करोड़ो का गांजा बरामद किया गया है। गांजा की मात्रा इतनी ज्यादा है कि गांजे को तौलने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गये।
नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देश में आपातकाल की 45वीं बरसी पर गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे इतिहास का काला अध्याय बताया और कहा कि यह अधिनायकवादी मानसिकता ने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए देश पर थोपा।
भारत उन सभी महानुभावों को नमन करता है, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का जमकर विरोध किया।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 25, 2020
ये हमारे सत्याग्रहियों का तप ही था, जिससे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों ने एक अधिनायकवादी मानसिकता पर सफलतापूर्वक जीत प्राप्त की। pic.twitter.com/dhkEmmq18b
नईदिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आपातकाल की 45वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि सत्ता के लोभ में एक परिवार ने देश में आपातकाल लागू किया था। शाह ने आज कई ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा और आपातकाल को याद करते हुए कहा, 45 साल पहले इस दिन सत्ता के लालच में एक परिवार ने देश में आपातकाल लागू कर दिया। रातों रात देश को जेल में बदल दिया गया। प्रेस, अदालतें, मुक्त भाषण ... सबकी आवाज को कुचल दिया गया। गरीबों और दलितों पर अत्याचार किए गए। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 45 साल पहले 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया था।
On this day, 45 years ago one family’s greed for power led to the imposition of the Emergency. Overnight the nation was turned into a prison. The press, courts, free speech...all were trampled over. Atrocities were committed on the poor and downtrodden.
— Amit Shah (@AmitShah) June 25, 2020
आज 25 जून का राशिफल
मेष:
आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है। वाद-विवाद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर सम्पत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। वहीं पत्नी की सेहत खराब होने की वजह से परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों की शुभदृष्टि से कार्यसफलता और लाभ मिलेगा। पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है। व्यस्तता अधिक होने से आज थकान हो सकती है। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
दिन का आरम्भ मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से होगा। आर्थिक लाभ की पूरी उम्मीद है। सभी का सहयोग, कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। मगर कोई भी निर्णय जल्दी में न करें ताकि आगे जाकर आपको पछताना पड़े। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। जमीन जायदाद खरीद के मामले में सारे कागजात अच्छे से परख लें, और तभी कोई फैसला लें। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
सामाजिक दृष्टि से आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आज भाग्य आपका 89 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज सभी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
भाग्य आज आपका साथ अवश्य देगा। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन आज आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज परिवार में प्रतिकूल वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करें इसका विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी सम्बन्धी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज भाग्य 84 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय माता के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। आज भाग्य 81 फीसदी साथ देगा।
मीन:
बुद्धि-विवेक से ही कार्य करें तभी सफलता मिलेगी। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इनमें जांजगीर-चांपा जिले से 5, रायगढ़ व रायपुर से 3-3, कोरबा से 1 मरीज शामिल है । इसके साथ ही आज 74 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक 2419 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, इनमें 1601 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। 12 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 806 है।
#COVID19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 24, 2020
आज राज्य में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई,वहीं 74 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2419 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 806 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/YVqwf70l1T
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सोपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के चार मददगार पकड़े गए हैं। इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है जिसमें कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है इसी कड़ी में खबर है की छत्तीसगढ़ में बीती देर रात 22 और नए मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जो 22 नए मरीज मिले है वे कांकेर-14, रायपुर-3, राजनांदगाँव-2, बलौदा बाजार-2, दुर्ग के एक मरीज है। जिसके बाद अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 868 हो गई हैं।
भानुप्रतापपुर | छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे में पदस्थ बीएसएफ के 15 जवान कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। सभी जवान कांकेर जिले के अंतागढ़ और बांदे में पदस्थ हैं। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी जवानों की रिपोर्ट मंगलवार देर शाम जारी हुई है। जिसके बाद बीएसएफ के भिलाई स्थित फ्रंटीयर ऑफिस में हड़कंप मच गया है। कांकेर के अलावा छुट्टी से लौटे नौ जवान भिलाई में भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिनका उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है।
कांकेर सीएमएचओ डॉ. उइके ने 15 बीएसएफ जवानों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इन सभी जवानों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। संक्रमित जवानों में पांच अंतागढ़ और दस जवान बांदे में पदस्थ हैं। वहीं जवानों के संपर्क में आए अन्य जवानों को भी क्वारंटाइन किया जा रहा है।
सरगुजा। प्रदेश में लगातार अफसर और अधिकारियों के तबादला का दौर जारी है। इसी कड़ी में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ी संख्या में फेरबदल हुआ है। सरगुजा एसपी ने 67 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। जिनमें पहली बार दर्जनों यातायात पुलिसकर्मी भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने देर रात लिस्ट जारी की है। देखे लिस्ट-
रायपुर। प्रदेश में देर रात 29 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इनमें जिला राजनांदगांव से 12, दुर्ग, से 6, रायपुर से 4, बलौदाबाजार से 3, कोरिया से 2 , कोरबा से एक और रायगढ़ से एक मरीज शामिल है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजो की संख्या अब 846 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग ने देर रात जारी अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी है।

आज 24 जून का राशिफल
मेष:
आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और कारोबार में बेहतरी आएगी। नए सम्पर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। हालांकि आज स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। आय के साधन में वृद्धि होगी। पास के किसी यात्रा पर जाने से लाभ होगा। भाग्य आज 75 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस की संभावना कम है। आज पत्नी की सेहत में सुधार होगा। व्यापार में साझेदारों के साथ तनाव हो सकता है। शाम तक स्थिति में सुधार आ जाएगा। आज भाग्य आपका 65 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। दिनभर भागदौड़ करने के बाद सायंकाल कुछ राहत मिलेगी। शुभचिन्तकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी और निवेश में लाभ होगा। आपके भविष्य के लिए धन का संचय होगा। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च, व्यर्थ की परेशानी हो सकती है, अत: आज के दिन विशेष सतर्कता बरतें। आज कोई सामने से आकर आपकी मदद कर सकता है। इससे आपके और उनके संबंधों में भी सुधार होगा। परिवार के साथ शाम का वक्त अच्छी बीतेगा। आज भाग्य 55 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। धन लाभ होगा, जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। कोई नया काम या अनुबंध मिल सकता है। लेकिन देखभाल कर ही कोई कार्य करें। आज आपका कोई पुराना रुका कार्य फिर से बनने की शुरुआत हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आज आपको लाभ होगा। मन में अपनापन रहेगा। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज आपका सितारा अनुकूल है। हर मामले में आपको लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि का संकेत मिल रहा है। लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में हो सकता है। जिसका लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी और संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। आज का दिन विशेष शुभकारक है। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे। सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। संभव है कि पिछले कई मास से बंद पड़े माल का आगमन फिर से शुरू हो जाए। रात्रि का समय मित्रों व परिजनों में व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा। भाग्य 95 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं रहेंगी। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाए। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें। आज कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम होने की आशंका है। सावधान रहें। पड़ोसी से किसी बात पर अनबन भी हो सकती है। आज भाग्य 55 फीसदी साथ देगा।
धनु:
अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी, अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। करियर के मामले में नवयुवकों को लाभ होगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि की बात हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए भी लाभ वाला दिन है। किसी से खास अनुबंध हो सकता है। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। अत्यधिक परिश्रम के द्वारा योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य नरम, चोटादि का भय बना रहेगा। आज रात्रि के समय कहीं न जाएं। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च, आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी, नई योजनाएं लाभ देंगी। आपके लिए आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति से बेहतर होगी। उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। रात्रि के समय व्यापार के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन आपसी बातचीत से मामला हल हो जाएगा। आज भाग्य 86 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज कोई नया कार्य न करें, जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें, पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोर्ट कचहरी इत्यादि राज्य कार्यों में भी रुकावट उत्पन्न हो सकती है। दुर्घटना की आशंका है। जरूरी हो तभी घर से निकलें। वाहन चलाने में भी विशेष सावधानी रखें। नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।
















