नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर: कल देर रात प्रदेश में रायपुर समेत इन जिलो से और मिले 28 नए कोरोना संक्रमित मरीज

बड़ी खबर: कल देर रात प्रदेश में रायपुर समेत इन जिलो से और मिले 28 नए कोरोना संक्रमित मरीज

रायपुर,कल प्रदेश के स्वास्थ विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में 68 मरीजो के मिलने की बात बताई थी लेकिन देर रात विभाग द्वारा एक और बुलेटिन जारी किया जिसमे 28 और मरीजो की पहचान हुई है जिसमे से बिलासपुर से 19, रायपुर से 8, राजनंदगांव से 1 मरीज शामिल है
इस तरह कल कुल 96 मरीज मिले है और रायपुर में सर्वाधिक 35 मरीजो की पहचान हुई है
 

BIG NEWS : तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन की सदस्य विद्या राजपूत के प्रयासों से भारत सरकार द्वारा CRPF में ट्रांसजेंडर की भर्ती को मिली हरी झंडी

BIG NEWS : तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन की सदस्य विद्या राजपूत के प्रयासों से भारत सरकार द्वारा CRPF में ट्रांसजेंडर की भर्ती को मिली हरी झंडी

रायपुर। तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन की सदस्य विद्या राजपूत के प्रयासों से भारत सरकार द्वारा सीआरपीएफ में ट्रांसजेंडर की भर्ती को हरी झंडी मिल गई है। उल्लेखनीय है कि विद्या राजपूत द्वारा जनवरी 2020 से गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साथ लगातार इस विषय पर पत्राचार और एडवोकेसी किया जा रहा था।
भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि अब तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों को पैरामिलिट्री फोर्सेस में नियुक्ति दी जायगी। आपको बता दें कि उनके प्रयासों से पूर्व में भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर को शामिल किया गया था।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को पैरामिलिट्री फोर्स में ऑफिसर के तौर पर नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। जल्दी ही ट्रांसजेंडरों की तैनाती केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय सिक्योरिटी फोर्स (CISF), इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों की सुरक्षा) कानून नोटिफाई करने के बाद सरकार अब इस समुदाय को सभी सर्विस और क्षेत्रों में बराबरी का मौका देना चाहती है। गृह मंत्रालय ने इस मामले में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) से अपनी राय देने को कहा है।
इस आदेश को मूर्तरूप दिलाने में छत्तीसगढ़ ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड कि सदस्य एवं मितवा संकल्प समिति की अध्यक्ष विद्या सिंह राजपूत का बहुत बड़ा योगदान है, जिन्होंने जनवरी 2020 को सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर की थी। जिसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर व्यक्ति के लिए नौकरी के अवसर पैदा करने के लिए पुलिस भर्ती नियमों में संशोधन करने का अनुरोध किया।
निर्णय ट्रांसजेंडर समुदाय के पक्ष में आने के बाद, इस कदम का स्वागत करते हुए विद्या ने कहा कि , ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए सभी सरकारी पदों पर अतिरिक्त सीटों का आरक्षण दिया जाना चाहिए, क्योंकि "एक सामाजिक रूप से सहायक संरचना बहुत महत्वपूर्ण है।"

तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन की सदस्य विद्या राजपूत के प्रयासों से भारत सरकार द्वारा सीआरपीएफ में ट्रांसजेंडर ...

Posted by Bhairavi Amrani on Saturday, 4 July 2020
रायपुर जिले में वर्तमान में 60 कन्टेनमेन्ट जोन एक्टिव, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर जिले में वर्तमान में 60 कन्टेनमेन्ट जोन एक्टिव, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर।  राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होते जा रहा है।  बढ़ते मरीजों के साथ ही राजधानी के बहुंत से इलाके कन्टेंनमेंट जोन बनते जा रहे है। रायपुर जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले के विभिन्न इलाकों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वर्तमान में रायपुर जिले के अंतर्गत 60 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है जिनकी सूची नीचे दी गई है |  

देखें पूरी लिस्ट :-

बड़ी खबर: प्रदेश में आज कुल 68 नए मरीजो की हुई पहचान ,देखे किन-किन जिलो से है ये

बड़ी खबर: प्रदेश में आज कुल 68 नए मरीजो की हुई पहचान ,देखे किन-किन जिलो से है ये

रायपुर,आज राज्य में 68 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई जिसमे से सर्वाधिक मरीज आज रायपुर से 27 सामने आये है वही बेमेतरा से 9, नारायणपुर से 8, जांजगीर से 7, बिलासपुर से 5, रायगढ़ और दंतेवाड़ा से 3-3, सरगुजा,कोरिया ,जगदलपुर से 2-2 मिले है । वहीं 112 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।

 

इसके साथ ही राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 593 हो गयी है।

छ.ग. में 10 और कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, अब किन जिलो से है देखे..

छ.ग. में 10 और कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, अब किन जिलो से है देखे..

नारायणपुर, छत्तीसगढ़ में अभी और 10 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से नारायणपुर से 8 और जगदलपुर से 2 मामले सामने आए हैं।
आपको बता दे आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में 27, नारायणपुर में 8, दंतेवाड़ा में 3 और जगदलपुर में 2 नए संक्रमित सामने आए है। इसके साथ ही आज अभी तक मिले कुल मरीजों की संख्या 40 हो गई है।

 

 बड़ी खबर: राजधानी में  27 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद, पचपेड़ी नाका सहित इन इलाको को किया गया कंटेंटमेंट जोन घोषित

बड़ी खबर: राजधानी में 27 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद, पचपेड़ी नाका सहित इन इलाको को किया गया कंटेंटमेंट जोन घोषित

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर में एक बार फिर दर्जनों की संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कलेक्टर ने दलदल सिवनी, बीरगांव, गाजी नगर, भैरव सोसायटी पचपेड़ी नाका इलाके को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है। वहीँ इलाके में सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है मेडिकल इमरजेंसी के अतिरिक्त किसी अन्य कारणो से बाहर निकलना प्रतिबंधित है। 
बड़ी खबर: रायपुर में कोरोना के 27 तो दंतेवाड़ा जिले में 3 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: रायपुर में कोरोना के 27 तो दंतेवाड़ा जिले में 3 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में खबर है की राजधानी रायपुर में 27 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं आज दंतेवाड़ा जिले में भी तीन नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 30 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में आज मिले 27 नए कोरोना मरीजों में से पेड क्वारंटाइन में रहे 4 लोग, एक पुलिसकर्मी और एक इंश्योरेंस कंपनी का 1 कर्मचारी, 1 ड्राइवर, 1 दर्जी, 1 बावर्ची, 3 हेल्थ वर्कर, कोचिंग सेंटर में काम करने वाला कर्मचारी, जिला शिक्षा विभाग का कर्मचारी और कुड़ा बिनने वाली महिला भी शामिल है। वहीं दंतेवाड़ा जिले में मिले कोरोना संक्रमित सीआईएसएफ के जवान हैं। इसके साथ ही अब एक्टिव मरीजों की सख्या 667 हो गई है।

 बड़ी खबर:  सांसद सुनील सोनी की कोरोना रिपोर्ट आई सामने, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: सांसद सुनील सोनी की कोरोना रिपोर्ट आई सामने, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आकड़ो के बीच वीआईपी भी कोरोना से संक्रमित हो रहे है। आपको बता दे की कुछ दिन पहले राजनांदगांव जिले के विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद बीजेपी सांसद सुनील सोनी के पीएसओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।  जिसके बाद सांसद सोनी परिवार समेत होम क्वारंटाइन हो गए थे और सभी ने कोरोना टेस्ट कराया था। अब जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सांसद और उसके संपर्क में आए लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं सांसद सोनी ने कहा कि अभी वे क्वारंटाइन पर रहेंगे। सभी जरूरी एहतियात का पालन करेंगे। 
 बड़ी खबर: प्रदेश के 22 जिलों में बनेंगे कांग्रेस भवन, सोनिया और राहुल गांधी करेंगे शिलान्यास

बड़ी खबर: प्रदेश के 22 जिलों में बनेंगे कांग्रेस भवन, सोनिया और राहुल गांधी करेंगे शिलान्यास

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम की उपस्थित में आज रााजीव भवन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के आला पदाधिकारियों के अलावा जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थिति रहे। बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने आज कहा कि प्रदेश के 22 ज़िलों में ज़िला कांग्रेस भवन बनेगें। इसका शिलान्यास सोनिया-राहुल गांधी 20 अगस्त को करेंगे। 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है, उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस भवन बनेंगे।

पढ़िए पूरी खबर- 
 मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सभी गौठानों में आजीविका केंद्र खोलेंगे और 20 अगस्त को न्याय योजना की दूसरी किस्त देंगे, साथ ही ये भी बताया कि गोबर का दाम भी जल्द तय हो जाएगा। गरीब कल्याण योजना में छत्तीसगढ़ को नहीं शामिल करने पर उन्होने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने में लगी रहती है, केंद्र की हर गतिविधि चुनाव से जुड़ी रहती है, केंद्र के पास सारे रिकार्ड हैं फिर भी उन्हे चुनाव देखना है।

 इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान भी खदानें संचालित रही, हमने मनरेगा का काम कभी बंद नहीं किया, पिछली सरकार ने मनरेगा के भुगतान में देरी की है, कई महीनों का भुगतान हमने सरकार में आने के बाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है, उन्होंने कहा कि उपसमिति की रिपोर्ट आने के बाद गोबर का रेट तय कर दिया जाएगा।
भारी बारिश को लेकर इस राज्य में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, पढ़े पूरी खबर

भारी बारिश को लेकर इस राज्य में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, पढ़े पूरी खबर

मुंबई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, रत्नागिरि और रायगढ़ में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।


शुक्रवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है जिस कारण कई जगहों पर फ्लाई ओवर्स को दुर्घटना के मद्देनजर बंद किया गया है। कई इलाकों से ट्रैफिक जाम की भी खबर आ रही है। हफ्ते के आखरी दिन जो लोग दफ्तरों या किसी काम की वजह से निकले हैं वो इस ट्रैफिक में फंसे हैं। लोगों से समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। 

सुबह साढ़े 11:30 बजे के बाद मुंबई के समंदर में हाई टाइड आया है। हाई टाइड में समंदर की लहरें उफान भर रही हैं। मुंबई में हाई टाइड के अलर्ट के बीच समंदर में लहरें उठ रही हैं। नीचे दी गई वीडियो में समंदर किनारे लहरें जोर से टकराती दिखाई दे रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई के कई इलाकों में 70 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है और आज के लिए भी ऐसी बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि रत्नागिरी जिले में पिछले महीने आये चक्रवाती तूफान निसर्ग से भी काफी नुकसान हुआ था।
बड़ी खबर: प्रदेश में आज 40 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, देखे किन किन जिलो से कितने मरीज है

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 40 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, देखे किन किन जिलो से कितने मरीज है

रायपुर,प्रदेश में आज 40 नए मरीजो की पहचान हुई है जिसमे से कांकेर से सर्वाधिक 8 मरीज सामने आये है, वही रायपुर से 7, बिलासपुर व बलरामपुर से 6-6, दंतेवाडा से 5, जगदलपुर व नारायणपुर से 3-3, राजनांदगांव से 2, मरीज सामने आये है. वही प्रदेश में आज 52 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है
इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव मरीजो की संख्या 637 हो गयी है.
 

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अब 31 जुलाई तक लगी रोक

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अब 31 जुलाई तक लगी रोक

नई दिल्ली, भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पांबदी को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. बता दें कि केंद्र सरकार कोरोनावायरस महामारी से रोकथाम के लिए लागू किए लॉकडाउन को अनलॉक करने की प्रकिया के तहत कदम उठा रही है लेकिन अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में पाबंदी बरकरार है. डीजीसीए ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ाया गया है. हालांकि इस बीच सिर्फ डीजीसीए द्वारा अनुमति प्राप्त उड़ानों को ही उड़ने की इजाजत होगी.

 

 बड़ी खबर: इस राज्य में अब कुत्तों और कुत्तों के कच्चे और पके हुए मांस की बिक्री पर लगी रोक

बड़ी खबर: इस राज्य में अब कुत्तों और कुत्तों के कच्चे और पके हुए मांस की बिक्री पर लगी रोक

नागालैंड से एक खबर सामने आ रही है की नागालैंड सरकार ने प्रदेश में कुत्तों की खरीद-फरोख्त और आयात पर रोक लगा दी है। वहीं सरकार ने कुत्तों के बाजार के साथ-साथ उनके मीट (कच्चे और पके हुए) की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव तेमजेन तॉय ने जानकारी दी है।
 
आपको बता दे की बता दें कि कानूनी रूप से कुत्ते की हत्या और उसका मांस खाना अवैध है। लेकिन अभी भी नगालैंड और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में कुत्ते का मांस खाया जाता है। स्थानीय लोग कुत्ते के मांस को उच्च पोषण और औषधीय मानते हैं।
 

 
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 4 नए इलाके बने कन्टेनमेंट ज़ोन, कलेक्टर ने जारी किये आदेश, देखे आदेश

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में 4 नए इलाके बने कन्टेनमेंट ज़ोन, कलेक्टर ने जारी किये आदेश, देखे आदेश

रायपुर | राजधानी रायपुर में नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद 4 और इलाके हुए सील | कलेक्टर ने आदेश जारी कर कन्टेनमेंट जोन में व्यवस्था हेतु अधिकारीयों की नियुक्ति की |

देखें कौन कौन से इलाके हुए कन्टेनमेंट जोन घोषित :-

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का बड़ा ऐलान: चीन और पाक से अब आयात नहीं होंगे बिजली उपकरण

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का बड़ा ऐलान: चीन और पाक से अब आयात नहीं होंगे बिजली उपकरण

नईदिल्ली। बिजली मंत्री आर के सिंह ने शुक्रवार के कहा कि भारत अब चीन जैसे देशों से बिजली उपकरणों का आयात नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाना जरूरी है क्योंकि ऐसा नहीं होने पर क्षेत्र व्यावहारिक नहीं होगा। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिए आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, प्रायर रेफरेंस कंट्री (पूर्व संदर्भित देशों) से उपकरणों की आयात की अनुमति नहीं होगी। इसके तहत हम देशों की सूची तैयार कर रहे हैं लेकिन इसमें मुख्य रूप से चीन और पाकिस्तान शामिल हैं।

प्रायर रेफरेंस कंट्री की श्रेणी में उन्हें रखा जाता है जिनसे भारत को खतरा है या खतरे की आशंका है। मुख्य रूप से इसमें वे देश हैं जिनकी सीमाएं भारतीय सीमा से लगती हैं। इसमें मुख्य रूप से पाकिस्तान और चीन हैं। उन्होंने राज्यों से भी इस दिशा में कदम उठाने को कहा।

सिंह ने यह बात ऐसे समय कही जब हाल में लद्दाख में सीमा विवाद के बीच भारत और चीन की सेना के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। उन्होंने कहा, काफी कुछ हमारे देश में बनता है लेकिन उसके बावजूद हम भारी मात्रा में बिजली उपकरणों का आयात कर रहे हैं। यह अब नहीं चलेगा। देश में 2018-19 में 71,000 करोड़ रुपये का बिजली उपकरणों का आयात हुआ जिसमें चीन की हिस्सेदारी 21,000 करोड़ रुपए है। मंत्री ने यह भी कहा, दूसरे देशों से भी उपकरण आयात होंगे, उनका देश की प्रयोगशालाओं में गहन परीक्षण होगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उसमें मालवेयर और ट्रोजन होर्स का उपयोग तो नहीं हुआ है। उसी के बाद उसके उपयोग की अनुमति होगी।  

मालवेयर ऐसा साफ्टवेयर या प्रोग्राम होता है जिससे फाइल या संबंधित उपकरणों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं ट्रोजन होर्स मालवेयर सॉफ्टवेयर है जो देखने में तो उपयुक्त लगेगा लेकिन यह कंप्यूटर या दूसरे सॉफ्टवेयर को नुकसान पहुंचा सकता है।बिजली क्षेत्र में सुधारों का खाका रखते हुए उन्होंने कहा कि वितरण कंपनियां जबतक आर्थिक रूप से सुदृढ़ नहीं होंगी, तबतक यह क्षेत्र व्यावहारिक नहीं होगा। उन्होंने राज्यों से बिजली संशोधन विधेयक, 2020 को लेकर कुछ तबकों द्वारा फैलायी जा रही भ्रांतियों को आधारहीन करार दिया।

कुछ तबकों में यह दावा किया जा रहा है कि इस संशोधित विधेयक के जरिये केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों को छीनना चाहती है। सिंह ने स्पष्ट किया कि केंद्र का कोई ऐसा इरादा नहीं है बल्कि सुधारों का मकसद क्षेत्र को टिकाऊ और उपभोक्ता केंद्रित बनाना है।सिंह ने यह भी कहा कि मंत्रालय दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, एकीकृत बजली विकास योजना (आईपीडीएस) और उदय को मिलाकर नई योजना ला रहा है।उन्होंने कहा कि इस नई योजना में राज्य जितना चाहेंगे, उन्हें अनुदान और कर्ज के रूप में पैसा मिलेगा लेकिन उन्हें बिजली क्षेत्र में जरूरी सुधार करने होंगे ताकि वितरण कंपनियों की स्थिति मजबूत हो सके।
बड़ी खबर: रायपुर में मिली कोरोना के 5 नए मरीज, सांसद सुनील सोनी का पीएसओ निकला कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर: रायपुर में मिली कोरोना के 5 नए मरीज, सांसद सुनील सोनी का पीएसओ निकला कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है की सांसद सुनील सोनी का पीएसओ कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं एम्स के 4 कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह राजधानी में आज 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की सख्या 642 हो गई है।

बॉलीवुड को लगा एक और झटका, बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की हार्ट अटैक से हुई मौत

बॉलीवुड को लगा एक और झटका, बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की हार्ट अटैक से हुई मौत

मुंबई | बॉलीवुड को लगा एक और झटका, बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान की दिल का दौरा पड़ने के चलते मौत की खबर आ रही है | जानकारी के मुताबिक सरोज खान  ने शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1.52 मिनट पर आखिरी सांस ली| इससे पहले सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था|

जानकारी के अनुसार उनका कोरोना वायरस को लेकर टेस्ट भी करवाया गया था जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी| परिवार की ओर से लगातार ये कहा जा रहा था कि उकी हालत में सुधार हो रहा था| लेकिन अब अचानक बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ी और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई| उनके रिश्तेदार मनीष जगवानी ने कहा, ‘‘ देर रात करीब ढाई बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका अस्पताल में निधन हो गया.’’ उपनगरीय मलाड में एक कब्रिस्तान में शुक्रवार सुबह ही उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया| उनकी बेटी सुकैना खान ने कहा, ‘‘सुबह करीब सात बजे उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया| तीन दिन बाद एक प्रार्थना सभा रखी जाएगी|’’

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 72 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, देखे किन किन जिलो से कितने मरीज है

बड़ी खबर: प्रदेश में आज 72 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, देखे किन किन जिलो से कितने मरीज है

रायपुर,प्रदेश में आज 72 नए मरीजो की पहचान हुई है जिसमे से रायपुर से सर्वाधिक 17 मरीज सामने आये है, वही बेमेतरा से 12, जगदलपुर से 10, बिलासपुर से 9, बलरामपुर से 7, जांजगीर से 5, दंतेवाडा से 4, सरगुजा से 3, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कांकेर, बालोद से 1-1 मरीज सामने आये है. वही प्रदेश में आज 59 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है
इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजो की संख्या 637 हो गयी है
 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में मिले 10 और नए कोरोना संक्रमित मरीज, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में मिले 10 और नए कोरोना संक्रमित मरीज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर में अभी फिर से 10 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। थोड़े देर पहले ही 13 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई थी | जिसके बाद आज राजधानी रायपुर में नए मिलने वाले मरीजों की संख्या 23 हो गई है। इन मरीजों में 1 महिला सफाईकर्मी और स्थानीय श्रमिक भी संक्रमित मिला है।

 बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के 9 और नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के 9 और नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बेमेतरा | छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में खबर है की बेमेतरा जिले से 9 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 35 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले में आज मिले सभी नए मरीज मजदूर हैं और वे बीते दिनों दूसरे राज्य से छत्तीसगढ़ आए हैं। इन सभी मजदूरों को क्वारंटाइन किया गया था। इस दौरान उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी, लेकिन क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद जांच में सभी मजदूर संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 662 हो गई है|