नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की नर्स को शादी का झांसा देकर उससे करीब 34 लाख रुपये ठगने वाले एक शख्स को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार किया है।
भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है | इसी बीच खबर मिली है कि राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमित 86 नए मरीज मिले हैं। जानकारी के अनुसार एम्स की एक महिला डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है साथ ही इब्राहिमपुरा में हॉट स्पॉट सेंटर से 1 व्यक्ति में कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। सभी 86 नए मरीज न्यू भोपाल और पुराने भोपाल से संबंधित क्षेत्रों में मिले हैं।
रायपुर,राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 जुलाई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाता है।
रायपुर, आज प्रदेश में 92 नए संक्रमितो की पहचान हुई है जिसकी पुष्टि स्वस्थ विभाग ने की है, जो की राजनंदगांव से 21, रायपुर से 18,जगदलपुर से 17, बलौदाबाजार से 8, बिलासपुर से 7, सूरजपुर से 6, जांजगीर से 5, बेमेतरा से 3, दुर्ग,महासमुंद,कोरबा, बलरामपुर,सरगुजा दंतेवाड़ा, नारायणपुर से 1-1 मरीज मिले है, वही आज प्रदेश से 66 मरीज डिस्चार्ज हुए है, इस तरह प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजो की संख्या 647 हो गयी है.
#COVID19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 6, 2020
Chhattisgarh reports today 92 new #COVID19 positive cases and 66 discharge.
Total number of cases stands at 3305 including 647 active cases.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/duaiT9wPEc
बैकुंठपुर | कोरिया जिले के पंचायती राज संस्थाओं ने पांचवी बार राष्ट्रीय पुरस्कारों में अपना परचम लहराया है। गत दिवस भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायती राज सशक्तीकरण पुरस्कार प्राप्त जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों की सूची जारी करते हुए संबंधित राज्यों को पत्र भेजा है। इस सूची में जनपद पंचायत के लिए इस बार सोनहत और ग्राम पंचायत स्तर पर पोड़ीडीह और सैंदा ने जगह बनाई है। पंचायती राज के सशक्त क्रियान्वयन को लेकर पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर वर्ष पंचायत के तीनों स्तरों पर लगभग 45 बिंदुओं पर गहन जांच उपरांत दीनदयाल उपाध्याय पंचायती राज सषक्तीकरण पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। जिले को पांचवें वर्ष इस श्रेणी के पुरूस्कार प्राप्त होने का गौरव मिला है। कलेक्टर कोरिया श्री एस एन राठौर ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तूलिका प्रजापति सहित जनपद पंचायत सोनहत और ग्राम पंचायत पोड़ीडीह व ग्राम पंचायत सैंदा की पूरी टीम को इन पुरस्कारों में चयन के लिए बधाई और निरंतर प्रगति की शुभकामनांए प्रदान की हैं। विदित हो कि कोरिया जिले ने जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत श्रेणी में मिलने वाले इन पुरस्कारों के लिए लगातार पांच वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाए रखी है। पुरस्कार के रूप में जनपद पंचायत सोनहत को 25 लाख रूपए तथा ग्राम पंचायतों को आठ-आठ लाख रूपए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायती राज सशक्तीकरण पुरस्कार के बारे मे जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति कहा कि लगातर पंचायती राज संस्थाओं को यह पुरस्कार मिलना पूरी टीम के लिए उत्साहजनक है। जनपद पंचायत सोनहत और ग्राम पंचायत पोड़ीडीह और सैंदा के चयन के बारे में उन्होने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए सर्वप्रथम आनलाइन दस्तावेजीकरण प्रस्तुत करना होता है। इनमें पंचायती राज के नियमों के अनुरूप संबंधित स्तर द्वारा सही ढंग से क्रियान्वयन किए जाने पर ही महत्व दिया जाता है। शासन की योजनाओं के सही क्रियान्वयन के साथ महिलाओं के भागीदारी के साथ जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर चुने गए जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और उनकी हर कार्य में भागीदारी भी यह पुरस्कार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इन पुरूस्कारों की दौड़ में लगातार प्रदेश के 27 जिला पंचायतों और 146 से ज्यादा विकासखण्डों के बीच कोरिया अपनी अलग पहचान कायम रखे हुए है। इस पुरूस्कार के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीइओ ने बताया कि ग्राम सभाओं की कार्यवाही, इसमें महिलाओं के साथ ही चयनित जनप्रतिनिधियों की भागीदारी, अनूसूचित जाति व जनजाति वर्ग को मिलने वाली हिस्सेदारी से संबंधित जानकारी और सही ढंग से समस्त दस्तावेजों का संधारण इस पुरस्कार के प्रमुख बिंदुओं में षामिल होते हैं। साथ ही पंचायती राज संस्थान द्वारा स्वयं की आय के लिए किए जाने वाले कार्य, बढ़ाए गए आय के स्रोत आदि भी इस चयन के प्रमुख बिंदु हैं। जिले के द्वारा गत तीन वर्षों से प्रत्येक स्तर पर अच्छी गतिविधियों को कराते हुए यह पुरूस्कार प्राप्त किए जा रहे हैं। विदित हो इसके पूर्व जिला पंचायत कोरिया को, जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर और खड़गंवा को तथा ग्राम पंचायत स्तर पर षिवपुर, बरदर, गढ़तर, खड़गंवा और जरौंधा पंचायतों को भी यह पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। सीइओ तूलिका प्रजापति ने जनपद पंचायत सोनहत की अध्यक्ष श्रीमती लल्ली सिंह, सभी जनपद सदस्यों और मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री आर एस सेंगर तथा ग्राम पंचायत पोड़ीडीह के सरपंच श्री अनिल सिंह और सैंदा की सरपंच श्रीमती गौरी मेश्राम सहित पंच और दोनों ग्राम पंचायत सचिवों को बधाई देते हुए आगामी समय में पंचायती राज के अच्छे क्रियान्वयन के लिए अपनी शुभकामनांए प्रदान की हैं।
रायपुर। राज्य शासन द्वारा गृह विभाग के 21 अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम इस प्रकार है - पंकज चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अजितेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक, सपन चौधरी उप पुलिस अधीक्षक, चुन्नी तिग्गा निरीक्षक, बिपिन रंगारी निरीक्षक, सुशांत बैनर्जी निरीक्षक, नितिन उपाध्याय निरीक्षक, एस.एन. सिंह निरीक्षक, योगेश कश्यप उप निरीक्षक, असिथ लकड़ा उप निरीक्षक, हरिराम वर्मा सहायक उप निरीक्षक, राजेन्द्र पाण्डे सहायक उप निरीक्षक, त्रिभुवन सिंह सहायक उप निरीक्षक, प्रेमराज बारिक प्रधान आरक्षक, जयनारायण यादव प्रधान आरक्षक, रविकांत पाण्डे प्रधान आरक्षक, मंगेलश परिहार प्रधान आरक्षक, संतोष यादव प्रधान आरक्षक, प्रमोद सिंह आरक्षक, सतीश सिंह आरक्षक और उपेन्द्र यादव आरक्षक का नाम शामिल हैं।
देखे लिस्ट-

रायपुर | राजधानी रायपुर में 9 नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई है | मिले संक्रमितों में 2 आरक्षक और 1 सफाई कर्मचारी शामिल है। आपको बता दें कि एक आरक्षक की पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली है। लाभांडी स्वास्थ्य केंद्र के 2 हेल्थ वर्कर भी संक्रमित मिले हैं। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।
नईदिल्ली। भारत चीन सीमा पर एक सप्ताह से चल रहे तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि चीनी सेना गलवान घाटी से 2 किलोमीटर पीछे हट गई है। पूर्वी लद्दाख के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 15 जून की घटना के बाद चाइनीज पीपल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक उस स्थान से इधर आ गए थे जो भारत के मुताबिक एलएसी है। भारत ने भी अपनी मौजूदगी को उसी अनुपात में बढ़ाते हुए बंकर और अस्थायी ढांचे तैयार कर लिए थे। दोनों सेनाएं आंखों में आंखें डाले खड़ी थीं।
नई दिल्ली, भारत कोरोना वायरस से दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है. अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मामले अब भारत में है. संक्रमण के मामले में भारत ने रूस को भी पछाड़ दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 6 लाख 97 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 19,693 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख 24 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 24 हजार नए मामले सामने आए और 425 मौतें हुईं.
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक 5 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या एक करोड़ के करीब है, जिसमें से 1,80,596 सैंपलों का कल टेस्ट किया गया है.
दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित देश
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भी भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,981,009), ब्राजील (1,604,585) में हैं. वहीं अब रूस (681,251) में भारत से कम संक्रमण है.
एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य
आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 53 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 86 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर उत्तर प्रदेश है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.
एक्टिव केस मामले में भी दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
रायपुर, आज सुबह से अब तक छत्तीसगढ़ में नए 46 करोना मरीज मिलने की पुष्टि हो चुकी है जो कि रायपुर से 15, कोरबा से 11, कोरिया से 6, बिलासपुर से 5,सरगुजा से 4, जांजगीर से 3, रायगढ़ से 2 मरीज मिले हैं वहीं प्रदेश में आज कुल 52 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं इस तरह छत्तीसगढ़ में एक्टिव करोना मरीजों की संख्या 615 पर पहुंच गई है

उदयपुर | राजस्थान के उदयपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि उदयपुर जिले के सुखेर और घंटाघर थाने व पुलिस लाइन की टीम बीते दिनों देह व्यापार चलाने की सूचना मिलने पर होटल रामलखन में दबिश दी थी । इस दौरान पुलिस की टीम ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया था । जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपियों को सुखेर थाने में लाया गया। पुलिस ने उनकी कोरोना जांच कराई, जिसमें देह व्यापार में लिप्त दिल्ली की एक युवती संक्रमित मिली। युवती की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।आपको बता दें कि उप अधीक्षक चेतना भाटी, सुखेर थानाधिकारी सहित 15 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया। इनमें सात महिला कांस्टेबल भी शामिल है | इन सभी पुलिसकर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है और अब रिपोर्ट आने का इंतेजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रशासन अब युवती की ट्रैवल हिस्ट्री निकालने में लगी हुई है।
कंधमाल। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। सूत्रों ने बताया कि तुमुदिबांध क्षेत्र के पास सिरला के जंगल में नक्सली शिविर के संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद डीवीपी और एसओजी के जवानों ने रविवार की सुबह घटनास्थल पर छापा मारा। जवानों की फायरिंग में चार नक्सली मारे गए। बता दें, सुरक्षा बलों ने खुफिया रिपोर्ट के आधार पर ही छापेमारी की कार्रवाई की थी।
रायपुर,कल प्रदेश के स्वास्थ विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में 68 मरीजो के मिलने की बात बताई थी लेकिन देर रात विभाग द्वारा एक और बुलेटिन जारी किया जिसमे 28 और मरीजो की पहचान हुई है जिसमे से बिलासपुर से 19, रायपुर से 8, राजनंदगांव से 1 मरीज शामिल है
इस तरह कल कुल 96 मरीज मिले है और रायपुर में सर्वाधिक 35 मरीजो की पहचान हुई है
#COVOD19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 4, 2020
अभी अभी 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/sFZlJfARlV
रायपुर। तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन की सदस्य विद्या राजपूत के प्रयासों से भारत सरकार द्वारा सीआरपीएफ में ट्रांसजेंडर की भर्ती को हरी झंडी मिल गई है। उल्लेखनीय है कि विद्या राजपूत द्वारा जनवरी 2020 से गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साथ लगातार इस विषय पर पत्राचार और एडवोकेसी किया जा रहा था।
भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि अब तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों को पैरामिलिट्री फोर्सेस में नियुक्ति दी जायगी। आपको बता दें कि उनके प्रयासों से पूर्व में भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर को शामिल किया गया था।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को पैरामिलिट्री फोर्स में ऑफिसर के तौर पर नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। जल्दी ही ट्रांसजेंडरों की तैनाती केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय सिक्योरिटी फोर्स (CISF), इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों की सुरक्षा) कानून नोटिफाई करने के बाद सरकार अब इस समुदाय को सभी सर्विस और क्षेत्रों में बराबरी का मौका देना चाहती है। गृह मंत्रालय ने इस मामले में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) से अपनी राय देने को कहा है।
इस आदेश को मूर्तरूप दिलाने में छत्तीसगढ़ ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड कि सदस्य एवं मितवा संकल्प समिति की अध्यक्ष विद्या सिंह राजपूत का बहुत बड़ा योगदान है, जिन्होंने जनवरी 2020 को सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर की थी। जिसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर व्यक्ति के लिए नौकरी के अवसर पैदा करने के लिए पुलिस भर्ती नियमों में संशोधन करने का अनुरोध किया।
निर्णय ट्रांसजेंडर समुदाय के पक्ष में आने के बाद, इस कदम का स्वागत करते हुए विद्या ने कहा कि , ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए सभी सरकारी पदों पर अतिरिक्त सीटों का आरक्षण दिया जाना चाहिए, क्योंकि "एक सामाजिक रूप से सहायक संरचना बहुत महत्वपूर्ण है।"
तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन की सदस्य विद्या राजपूत के प्रयासों से भारत सरकार द्वारा सीआरपीएफ में ट्रांसजेंडर ...
Posted by Bhairavi Amrani on Saturday, 4 July 2020
रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होते जा रहा है। बढ़ते मरीजों के साथ ही राजधानी के बहुंत से इलाके कन्टेंनमेंट जोन बनते जा रहे है। रायपुर जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले के विभिन्न इलाकों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वर्तमान में रायपुर जिले के अंतर्गत 60 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है जिनकी सूची नीचे दी गई है |
देखें पूरी लिस्ट :-

रायपुर,आज राज्य में 68 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई जिसमे से सर्वाधिक मरीज आज रायपुर से 27 सामने आये है वही बेमेतरा से 9, नारायणपुर से 8, जांजगीर से 7, बिलासपुर से 5, रायगढ़ और दंतेवाड़ा से 3-3, सरगुजा,कोरिया ,जगदलपुर से 2-2 मिले है । वहीं 112 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
इसके साथ ही राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 593 हो गयी है।
#COVID19 UPDATE
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 4, 2020
आज राज्य में 68 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 112 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 3133 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 593 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/ZaA75srSEc














