नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर : प्रदेश में आज रायपुर में 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज समेत कुल 71 मरीज मिले और 148 मरीज स्वस्थ हुए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज रायपुर में 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज समेत कुल 71 मरीज मिले और 148 मरीज स्वस्थ हुए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,आज सुबह से अब तक में छत्तीसगढ़ में 71 कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। जिसमे से रायपुर से 25,जांजगीर-चांपा से 10,बलौदाबाजार से 8,रायगढ़ से 5,बेमेतरा,गरियाबंद,महासमुंद व कोरबा से 4-4,जशपुर से 3,दुर्ग से 2,राजनंदगांव व मुंगेली से 1-1 मरीज मिले है.इसके साथ ही आज प्रदेश से कुल 148 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है.
अब प्रदेश में कुल एक्टिव संक्रमित मरीजो की संख्या 756 रह गयी है.


 

555
BIG BREAKING : भारतीय सेना ने भारत-चीन हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों के नाम की लिस्ट जारी की, देखें पूरी लिस्ट

BIG BREAKING : भारतीय सेना ने भारत-चीन हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों के नाम की लिस्ट जारी की, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | लद्दाख के पास गलवान घाटी के पास बीते सोमवार को भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए है। जिसमें से छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक जवान का भी नाम शामिल है। भारतीय सेना ने सभी शहीदों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है | शहीदों की लिस्ट में देश के अलग-अलग हिस्सों से जवान शामिल हैं। शहीद हुए 20 जवानों में भारतीय सेना का एक कमांडिंग अफसर भी शामिल था। सेना की ओर से मंगलवार शाम को इसकी पुष्टि की गई और अब बुधवार को सभी शहीदों के नाम जारी कर दिए गए हैं।

केवीआईसी के भारतीय ताड़ उद्योग में प्रवेश से नए रोजगार होंगे उपलब्ध, पढ़ें पूरी खबर

केवीआईसी के भारतीय ताड़ उद्योग में प्रवेश से नए रोजगार होंगे उपलब्ध, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने नीरा एवं ताडग़ुड़ का उत्पादन करने के लिए एक अनूठी परियोजना आरंभ की है जिसमें देश में रोजगार सृजन की भारी संभावना है। इस परियोजना का उद्वेश्य साफ्ट ड्रिंक के विकल्प के रूप में नीरा को बढ़ावा देना तथा जनजातियों तथा पारंपरिक पाशिकों (ट्रैपर) के लिए स्व-रोजगार का सृजन करना भी है। यह परियोजना मंगलवार को महाराष्ट्र, जहां 50 लाख से अधिक ताड़़ के पेड़ हैं, के पालघर जिले के दहानु में लांच की गई। 

केवीआईसी ने नीरा निकालने एवं ताडग़ुड़ बनाने के लिए 200 स्थानीय कारीगरों को टूल किट बांटे जिन्हें केवीआईसी द्वारा 7 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया। 15,000 रुपये के मूल्य के बराबर के इस टूल किट में फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील कढ़ाई, परफोरेटेड मोल्ड्स, कैंटीन बर्नर्स एवं चाकू, रस्सी तथा नीरा निकालने के लिए कुल्हाड़ी जैसे अन्य उपकरण शामिल हैं। यह पहल 400 स्थानीय पारंपरिक पाशिकों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराएगी। 
नीरा सूर्योदय से पहले ताड़ पेड़ से निकाली जाती है और भारत के कई राज्यों में एक पोषक स्वास्थ्य पेय के रूप में पी जाती है। तथापि, संस्थाकृत बाजार तकनीक के अभाव के कारण, अभी तक नीरा का व्यावसायिक उत्पादन तथा बड़े पैमाने पर विपणन आरंभ नहीं हुआ है। यह परियोजना केंद्रीय एमएसएमई मंत्री श्री नितिन गडकरी की पहल पर शुरू की गई है जो नीरा को व्यावसायिक रूप से उपयोगी बनाने के लिए साफ्ट ड्रिंक के रूप में नीरा का उपयोग करने के लिए राज्य की कुछ बड़ी कंपनियों को शामिल करने की संभाव्यता की भी खोज कर रहे हैं। 
देश भर में लगभग 10 करोड़ ताड़ पेड़ हैं। इसके अतिरिक्त, अगर समुचित तरीके से मार्केटिंग की जाए तो कैंडी, मिल्क चाकलेट, पाम कोला, आईसक्रीम जैसे उत्पादों की व्यापक श्रृंखला तथा पारंपरिक मिठाइयां भी नीरा से तैयार की जा सकती हैं। वर्तमान में, देश में 500 करोड़ रुपये के बराबर के ताड़ गुड़ नीरा का व्यापार किया जाता है। नीरा के व्यावसायिक उत्पादन के साथ इस टर्नओवर में कई गुना बढोतरी होने की संभावना है। 
केवीआईसी ने नीरा तथा ताड़ गुड़ के उत्पादन पर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है। प्रस्ताव किया गया है कि नियंत्रित स्थितियों के तहत नीरा का मानकीकृत संग्रह, प्रसंस्करण तथा पैकिंग आरंभ की जाए जिससे कि इसे किण्वन से बचाया जा सके। इसका उद्देश्य कोल्ड चेन के जरिये प्रसंस्कृत नीरा का बी2सी सप्लाई चेन तक पहुंचना है। 
केवीआईसी के अध्यक्ष श्री विनय सक्सेना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कारीगरों को टूल किट वितरित करते हुए कहा ' नारियल पानी की तर्ज पर, हम नीरा को बाजार में उपलब्ध सॉफ्ट ड्रिंक के विकल्प के रूप में बढ़ावा देने पर कार्य कर रहे हैं। नीरा जैविक है तथा पोषकों में समृद्ध है और इस प्रकार एक संपूर्ण स्वास्थ्य पेय है। नीरा के उत्पादन एवं विपणन में बढोतरी के साथ, हम इसे भारत के ग्रामीण उद्योग के एक प्रमुख कार्यक्षेत्र के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। '
श्री सक्सेना ने कहा कि नीरा के उत्पादन में बिक्री तथा स्व रोजगार के सृजन के रूप में भारी संभावना है। सक्सेना ने कहा, ' ताड़ उद्योग भारत में रोजगार का एक प्रमुख सृजक हो सकता है। यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्म निर्भर एवं वोकल फार लोकल की अपील के साथ भी जुड़ा हुआ है। 
इसके साथ साथ, नीरा में निर्यात की भी असीम संभावनाएं हैं क्योंकि श्रीलंका, अफ्रीका, मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड एवं म्यांमार जैसे देशों में भी इसका उपभोग किया जाता है। भारत में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन एवं दीव, दादर एवं नागर हवेली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ताड़ प्रक्षेत्रों की बहुतायत है जो भारत को वैश्विक रूप से अग्रणी उत्पादक बना सकते हैं। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने 19 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक, चीन के साथ हिंसक होते सीमा विवाद पर करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने 19 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक, चीन के साथ हिंसक होते सीमा विवाद पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत- चीन तनाव को देखते हुए 19 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस वर्चुअल बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्ष भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख के गलवान क्षेत्र में चीनी सेना के साथ संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं और एलएसी के पास लगातार तनाव बना हुआ है। इसकी के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

 
मुश्किलों में घिरे करण जौहर, सलमान खान सहित 8 बड़े स्टार, सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर, सुशांत सिंह आत्महत्या मामला

मुश्किलों में घिरे करण जौहर, सलमान खान सहित 8 बड़े स्टार, सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर, सुशांत सिंह आत्महत्या मामला

पटना | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने बॉलीवुड से लेकर पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। महज 34 साल की उम्र में सफलता की उचाइयों तक पहुंच चुके सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार 15 जून को मुंबई में किया गया, लेकिन सुशांत के जाने के बाद अब बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार मुश्किलों में घिर गए हैं क्योंकि सुशांत की आत्महत्या का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है।

बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में फिल्मी हस्तियों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। इसमें सलमान खान, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, साजिद नाडियावाला, संजय लीला भंसाली और एकता कपूर सहित 8 बड़े स्टार्स के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। इनके ऊपर धारा 306, 109, 504, 506 के तहत परिवाद दायर किया गया है।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर उनके चचेरे भाई और विधायक नीरज बबलू ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड के कई लोग उनसे जल रहे थे। वो जिस मुकाम तक पहुंचे उस मुकाम पर आज भी कई लोग नहीं पहुंच पाए और उन्हें सुशांत से जलन थी।
नीरज बबलू ने कहा है कि समय आने पर उन लोगों के नाम भी लेंगे जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत से और उनके सफल करियर से समस्या थी। साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हमने राज्य सरकार से जांच की मांग की है जिसे राज्य सरकार ने मान लिया है। पुलिस भी अपना काम कर रही है।
अधिवक्ता सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि षड्यंत्र के तहत सुशांत सिंह राजपूत को बिहारी होने के कारण बॉयकॉट किया गया था। परिवाद पर अगली सुनवाई 3 जुलाई को मुकर्रर की गई है। 
 
BIG NEWS : केंद्र सरकार ने सेना को दी खुली छूट, हालात को देखते हुए बार्डर पर कमांडर फैसले लेने के लिए स्वतंत्र

BIG NEWS : केंद्र सरकार ने सेना को दी खुली छूट, हालात को देखते हुए बार्डर पर कमांडर फैसले लेने के लिए स्वतंत्र

नई दिल्ली | भारत और चीन में खूनी संघर्ष के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो चुकी है। चीन के साथ गलवान घाटी में हिंसक भिड़ंत में भारत के 20 सैनिकों के शहीद होने के बाद भारत ने इस मामले में सख्त रुख अपना लिया है। इस मामले में देर रात हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्यूरिटी (सीसीएस) की बैठक में सेना को साफ तौर पर कहा गया है कि वह ग्राउंड पर हालात को देखते हुए फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है। भारत अपने स्टैंड पर कायम है कि अपनी सीमा में कोई दखलअंदाजी भारत सहन नहीं करेगा।बता दें कि चीनी सेना के साथ संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं। पहले एक अफसर सहित तीन जवानों के शहीद होने की खबर आई थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चीन की सीमा से सटे राज्यों में आईटीबीपी के जवानों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में चौकसी बढ़ा दी गई है। उधर सूत्रों के अनुसार यह भी खबर आ रही है कि चीन की सेना के घायल और मारे गए सैनिकों की संख्या भी 43 से अधिक है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। इस मामले में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इस मामले में पल पल की जानकारी ली जा रही है। विदेश मंत्रालय भी चीन के साथ संपर्क में है। दरअसल यह घटना तब हुई जब सोमवार रात को गलवान घाटी के पास दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रह थी। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने इस मामले में बयान जारी कर कहा था कि भारत ने हमेशा एलएसी का सम्मान किया और चीन को भी ऐसा करना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि एलएसी पर कल जो हुआ, उससे बचा जा सकता था। 
 
इस राज्य की राजधानी में मिले 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज, D-MART सहित सेल टैक्स ऑफिस के कर्मचारी भी संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

इस राज्य की राजधानी में मिले 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज, D-MART सहित सेल टैक्स ऑफिस के कर्मचारी भी संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल | राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 50 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार MPEB मैनेजमेंट के हेड ऑफिस से 7 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भोपाल के सेल टैक्स ऑफिस से 3 कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं रायसेन रोड पर रुके भिंड से आए एसएएफ के 5 जवान भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी मिली है कि जहांगीराबाद के डी मार्ट से भी 3 संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर शहर में संक्रमितों की संख्या ढाई हजार से पार हो गई है।

आज दिनांक  17 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 17 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज  17 जून का राशिफल

मेष:

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए राहत एवं सुख सुविधाओं से भरा रहेगा। आज मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। नई ऊर्जा का संचार मन को प्रसन्न रखेगा। इससे घर-परिवार में भी प्रसन्नता का माहौल रहेगा। भाग्य 89 प्रतिशत साथ रहेगा।

वृषभ:

आज आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। आज किसी प्रिय वस्तु के गुम होने की संभावना है। किसी अपने के साथ वाद-विवाद का भी योग है। आर्थिक रूप से आज खर्चे कुछ बढ़े रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों के साथ वार्ता करते समय सावधानी बरतें। अन्यथा रिश्तों में खटास भी आ सकती है। भाग्य 57प्रतिशत साथ रहेगा।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इससे मन में उल्लास रहेगा। नई योजनाएं सफलता दिलाएंगी। मित्रों का सहयोग एवं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद कार्य सिद्ध करेगा। सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी। यानी कि आज के दिन आप टेंशन फ्री होंगे। भाग्य 90फीसदी साथ रहेगा।

कर्क:

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आप जितना कर्म करेंगे उसी अनुपात में लाभ मिलने की संभावनाएं भी बनेंगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। लेकिन आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। भाग्य 87प्रतिशत साथ रहेगा।

सिंह:

आज सिंह राशि वालों का भाग्य उनका साथ देगा। कई दिनों से चली आ रही मानसिक दिक्कतें भी खत्म हो जाएंगी। किसी नई जगह जाने का योग है। यह यात्रा आपके लिए सुखद योग बनाएगी। इससे आपकी सारी उलझनें खत्म सी होती लगेंगी। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति एवं अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य 91प्रतिशत साथ रहेगा।

कन्या:

कन्या राशि वालों को आज वाहन धीमी गति से चलाना चाहिए। साथ ही अनावश्यक कार्य के लिए बाहर न निकलना ही ठीक रहेगा। आज शत्रु प्रबल रहेंगे इसलिए परिवार के साथ ही समय व्यतीत करें। आज के दिन सतर्क होकर ही कार्य-व्यवहार करें। अन्यथा निवेश संबंधी क्षेत्रों में आपको नुकसान हो सकता है। भाग्य 53प्रतिशत ही साथ है।

तुला:

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा एवं नई संभावनाएं लेकर आया है। आज आपकी प्रियजनों से मुलाकात होने का योग है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। लेकिन सोच समझकर कार्य-व्यवहार करने से ही लाभ प्राप्त होगा। भाग्य 88 प्रतिशत साथ है।

वृश्चिक:

आज धन प्राप्ति का योग है। आज आपको मायके से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। शत्रु आज निर्बल रहेंगे। नई योजनाओं को शीघ्र-अतिशीघ्र क्रियान्वित करें, समय आपके पक्ष में है। इस समय किये गए कार्य आपके लिए शुभ होंगे। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 93प्रतिशत साथ रहेगा।

धनु:

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए मिश्रित शुभाशुभ फल प्रदान करेगा। आज एक तरफ मन में उदासी रहेगी तो दूसरी तरफ भविष्य की रणनीति मन में चल रही होगी। लेकिन ईश्वर पर भरोसा रखें धीरे-धीरे आपका भाग्योदय होने वाला है अत: संयम पूर्वक समय व्यतीत करें। पत्नी या प्रेमिका के साथ आज विवाद होने का योग है। लेकिन मन को शांत रखने का प्रयास करें। भाग्य 67प्रतिशत साथ रहेगा।

मकर:

आज का दिन आपके लिए मंगलमय है। आज आप जितना कर्म करेंगे भाग्य उसे दोगुना करके शुभ फल के रूप में आपको प्रदान करेगा। आपको पराक्रम से सफलता मिलेगी। इससे मन में असीम ऊर्जा का संचार होगा, परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी मित्र से अचानक हुई मुलाकात भी जीवन में सुख-समृद्धि लाने का योग बना रही है। भाग्य 99 प्रतिशत आपके साथ है।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए मंगलमय है। आज आप जितना कर्म करेंगे भाग्य उसे दोगुना करके शुभ फल के रूप में आपको प्रदान करेगा। आपको पराक्रम से सफलता मिलेगी। इससे मन में असीम ऊर्जा का संचार होगा, परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी मित्र से अचानक हुई मुलाकात भी जीवन में सुख-समृद्धि लाने का योग बना रही है। भाग्य 99 प्रतिशत आपके साथ है।

मीन:

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला। यानी कि आज के दिन ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर वाली कहावत चरितार्थ होगी। आज सबकुछ ईश्वर पर छोड़ दें। प्रार्थना करें कि वह सारी टेंशन को दूर करें। बस यह कहकर बिना चिंता किए दिन व्यतीत करें। सब ठीक-ठाक होगा। परिवार में आज संतान की किसी बात से मन दु:खी हो सकता है। लेकिन जल्दी ही ठीक होने की भी स्थिति आएगी। भाग्य61 प्रतिशत साथ है।

  

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 102 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 102 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,आज सुबह से अब तक में छत्तीसगढ़ में 31 कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। बलौदाबाजार से 12, कोरबा से 05,दुर्ग से 04,राजनांदगांव व नारायणपुर से 2-2, जांजगीर-चांपा,महासमुंद व सूरजपुर से 1-1 मरीज मिले हैं। इस तरह छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 841 पर पहुंच गई है।वही प्रदेश में आज कुल 102 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे है .

BIG BREAKING : प्रदेश के नारायणपुर जिले में ITBP के 2 जवान मिले कोरोना संक्रमित, कलेक्टर ने की पुष्टि

BIG BREAKING : प्रदेश के नारायणपुर जिले में ITBP के 2 जवान मिले कोरोना संक्रमित, कलेक्टर ने की पुष्टि

नारायणपुर | छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात ITBP के दो और जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों जवान हाल ही में गुजरात से लौटे थे। वहीं तबीयत ख़राब होने के बाद कोरोना की जांच हुई जिसमे दोनों जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नारायणपुर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले कोंडागांव में दो और जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था।

राजधानी पुलिस के हाथ आई बड़ी सफलता: चाकू दिखाकर डरा धमकाकर लूट-पाट और अपहरण करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी पुलिस के हाथ आई बड़ी सफलता: चाकू दिखाकर डरा धमकाकर लूट-पाट और अपहरण करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।  रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। राजधानी में दो दिन पहले शातिर गैंग ने मंदिर हसौद और विधानसभा थाना इलाको से 2 ट्रक लूटकर फरार हुए गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 7 सदस्य इस गैंग को मंदिर हसौद व विधानसभा थाना के अंतर्गत की गई डकैती, लूट सहित अपहरण की घटनाओं में गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी आदतन अपराधी प्रवृत्ति के हैं। साथ ही ट्रक में लोड सामान ,नगदी रकम व मोबाइल फोन को भी पुलिस ने जप्त किया है। आपको बता दें कि जप्त मशरूखा की कीमत लगभग 52 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 नग बटन दार चाकू बरामद किया है। पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था जिन्होंने कई किलोमीटर के CCTV फुटेज का आंकलन किया। इस पुलिस टीम के सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ शेख ने 10000 रुपये नगद इनाम की घोषणा की है। साथ ही रायपुर पुलिस महानिरीक्षक ने 30000 रुपए इनाम की घोषणा पुलिस टीम के लिए की है।

इस मामले में आरोपी जयराम तांडी, उत्तम चक्रवर्ती, शंकर तांडी, रॉकी राणा, कुलदीप सिंह, जीतू पान, अजय देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रक एवं माल दोनों जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने गैंग से कंडक्टर समेत दोनो ट्रको को सकुशल बरामद किया है।
पाक की हरकत का खुलासा: 12 घंटों तक लाठी-डंडों से पीटे गए भारतीय दूतावास के कर्मचारी

पाक की हरकत का खुलासा: 12 घंटों तक लाठी-डंडों से पीटे गए भारतीय दूतावास के कर्मचारी

नईदिल्ली। भारत की कड़ी आपत्ति के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में गिरफ्तार किए गए भारतीय दूतावास के दोनों कर्मचारियों को रिहा कर दिया है। दोनों कर्मचारी सुरक्षित रूप से भारतीय दूतावास पर लौट आए हैं। मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें 12 घंटे तक हाथ पैर बांध कर बार-बार रॉड और लकड़ी के डंडों से पीटा गया।

बता दें कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कथित तौर पर एक व्यक्ति को कार से कुचलकर उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद भागने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए हुए सोमवार को भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में भारत के कड़े आपत्तिपत्र (डिमार्शे) और त्वरित रिहाई के सख्त संदेश के बाद दोनों कर्मचारियों को छोड़ा गया। 

लोगों ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि दोनों भारतीय कर्मचारियों से सभी उच्चायोग के अधिकारियों की विशिष्ट भूमिका और कार्य के बारे में पूछताछ की गई। भारत ने दो सप्ताह पहले जासूसी के आरोप में पाक उच्चायोग के दो अधिकारियों को निष्कासित किया था। पाकिस्तान की हरकत को उसी घटना की जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। पाक मीडिया ने कहा था कि दोनों भारतीय कर्मचारियों को कथित तौर पर हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया। पाक ने हालांकि इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों भारतीय कर्मचारियों की पहचान सिल्वादेस पॉल और दावामू ब्रहामू के तौर पर की गई है। सूत्रों के मुताबिक गैर राजनयिक कर्मचारियों को रिहाई के बाद उच्चायोग भेज दिया गया। सोमवार सुबह 8 बजे दोनों अपनी ड्यूटी के लिए उच्चायोग से कार में निकले थे, लेकिन गंतव्य पर नहीं पहुंचे। इसके कुछ घंटे बाद दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायोग के प्रभारी सैयद हैदर शाह को समन कर कड़ा आपत्ति पत्र (डिमार्शे) जारी किया।

नाव डूबने से तीन मछुआरे लापता, तलाश जारी

नाव डूबने से तीन मछुआरे लापता, तलाश जारी

रामेश्वरम। तमिलनाडु में रामेश्वरम तट से दूर समुद्र में मछली पकडऩे वाली एक मोटरचालित नौका के डूब जाने से उसमें सवार तीन मछुआरे लापता हो गये हैं जबकि एक को बचा लिया गया है।

मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि रामेश्वरम, पंबन, थांगतचिमादम और इस जिले में मछुआरों की कुछ अन्य बस्तियों से लगभग 4,000 मछुआरों ने 83 दिनों के अंतराल के बाद शनिवार को 622 मछली पकडऩे वाली नौकाएं समुद्र में उतारी।

सभी मछुआरे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार दोपहर तक तट पर लौट आए लेकिन चार मछुआरे नहीं लौटे। मछुआरों के संघ की शिकायत के बाद तट रक्षक बल और तमिलनाडु समुद्री पुलिस के तटीय सुरक्षा समूह (सीएसजी) ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। लापता मछुआरों का पता लगाने के लिए तट रक्षक के एक विमान और उचीपुली के एक नौसेना स्टेशन आईएनएस परुन्दु से एक हेलिकॉप्टर को मछुआरों की तलाश में लगाया गया है।

इस बीच, पुडुकोट्टाई जिले के कोट्टाईपट्टिनम के मछुआरों के एक समूह ने लापता मछुआरे में से एक शेषु (60) को आज सुबह बचा लिया। बचाए गए मछुआरे को पुडुकोट्टाई लाया गया और इलाज के लिए मनामेलकुडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन अन्य लापता मछुआरों की पहचान मलारवन्नन (47), रेगिन बास्कर (43) और आनंद (19) के रूप में की गयी है। तेज हवाओं और समुद्र की खराब स्थिति के कारण मछुआरों की तलाश में मुश्किलें आ रही हैं और उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। लापता मछुआरों की तलाश में स्थानीय मछुआरों की टीम भी समुद्र में उतर गयी है।
 बड़ी खबर: भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प, सेना के कमांडिग रैंक के अफसर और 2 जवान शहीद

बड़ी खबर: भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प, सेना के कमांडिग रैंक के अफसर और 2 जवान शहीद

नयी दिल्ली। एक ओर जहां पुरे देश में कोरोना से हड़कंप मचा हुआ है तो वही भारत-चीन सीमा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी है, इस दौरान कर्नल स्तर के भारतीय सेना के एक अफसर और सेना के दो जवान शहीद हो गये हैं। भारतीय सेना ने इस बारे में अधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है। ये घटना तब हुई है, जब दोनों देशों के वरीष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं। ये हिंसक झड़प गलवान घाटी में हुई है। ये झड़प कल रात हुई है।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच मई महीने की शुरुआत से ही लद्दाख बॉर्डर के पास तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। चीनी सैनिकों ने भारत द्वारा तय की गई LAC को पार कर लिया था और पेंगोंग झील, गलवान घाटी के पास आ गए थे।  चीन की ओर से यहां पर करीब पांच हजार सैनिकों को तैनात किया गया था, इसके अलावा सैन्य सामान भी इकट्ठा किया गया था। 
 सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकी, पढ़े पूरी खबर

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकी, पढ़े पूरी खबर

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के तुर्कवांगम इलाके में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में आज सुबह 3 आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक खास जानकारी मिली थी। पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया था। जैसे ही सुरक्षा बल तलाशी अभियान के तहत आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचे, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ के अंत में तीनों आतंकवादी मारे गए। तीनों आतंकियों की पहचान की जा रही है। बीते 10 दिनों में हुए कई मुठभेड़ और मंगलवार की मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों को मिलाकर शोपियां जिले में कुल 17 आतंकवादी मारे गए हैं।

इससे पहले बीते हफ्ते बुधवार को शोपियां में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। खबरों के मुताबिक, इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम, आर्मी की 44 आरआर और सीआरपीएफ ने सुबह सुगो इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जैसे ही सुरक्षा बल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई थी, जिसमें पांच आतंकी मारे गए थे।
 
डोडा जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में शामिल होते हुए सिंह ने कहा कि शांति सुनिश्चित (कश्मीर में) करने के लिए हमने पिछले 16-17 दिन में 27 आंतकियों को मार गिराया। ये आंतकी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन से संबंधित थे। वे हताश हुए हैं। अब वे निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत से घाटी के लोगों में आंतकियों के प्रति गुस्सा है।
 
एक तरफ जहां घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंकी सक्रिय हैं तो दूसरी तरफ सीमा पर पाकिस्तानी आर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। लगातार पाकिस्तानी आर्मी की ओर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान ने आज सुबह तड़के जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में सीम पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
कोरोना ने खोली गुजरात मॉडल की पोल: राहुल

कोरोना ने खोली गुजरात मॉडल की पोल: राहुल

नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा है कि कोविड-19 के कारण सबसे ज्यादा मृत्यु दर के आंकड़े ने गुजरात मॉडल की पोल खोली है।

गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात और कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के शासन वाले छह राज्यो में कोरोना के कारण होने वाली मृत्यु दर का आंकड़ा देते हुए कहा कि इन सात राज्यो में सबसे ज्यादा मौत गुजरात मे हुई है जिससे मोदी के गुजरात मॉडल की पोल खुलती है।
 
उन्होंने कहा , कोविड-19 मृत्यु दर- गुजरात 6.25 प्रतिशत, महाराष्ट्र 3.73 प्रतिशत, राजस्थान 2.32 प्रतिशत, पंजाब 2.17 प्रतिशत, पुड्डुचेरी 1.98 प्रतिशत, झारखंड 0.5 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ 0.35 प्रतिशत। गुजरात मॉडल की खुल गयी पोल।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

नईदिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है। सत्येंद्र जैन को सांस लेने में तकलीफ थी, जो कि कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल है। आज सुबह ही उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
गौरतलब है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। बीते दिनों भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ लगातार कई बैठकें कीं, तब सत्येंद्र जैन बतौर स्वास्थ्य मंत्री उस बैठक में मौजूद थे। सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया गया है, उनके टेस्ट की रिपोर्ट जल्द ही सामने आएगी। अभी अस्पताल में उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ था, तब उन्हें बुखार जैसी परेशानी हुई थी। जिसके बाद कोरोना वायरस टेस्ट हुआ, हालांकि उनका रिजल्ट नेगेटिव आया था। अरविंद केजरीवाल दो दिन के आराम के बाद फिर काम पर लग गए थे।
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: इस जिले के कई पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी लिस्ट

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: इस जिले के कई पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी लिस्ट

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ पुलिस में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में बेमेतरा एसपी ने पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 4 थाना प्रभारी सहित 13 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है। यह आदेश एसपी ऑफिस बेमेतरा से जारी किया गया है। देखे लिस्ट- 
 
आज दिनांक  16 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 16 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज  16 जून का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधाओं के बीच अपने सभी काम को प्लानिंग के अनुसार पूरा करने में कामयाब रहेंगे। बातचीत के द्वारा लोगों से संपर्क करके अपने काम को विस्तार देने का प्रयास करें। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।

वृषभ:

वृषभ राशि के जातकों के बहुत प्रयासों के बावजूद भी काम पूरे नहीं होंगे और उनके सारे प्रयास व्यर्थ चले जाएंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग नहीं मिलेगा। काम करने के बावजूद धन की प्राप्ति में कुछ रुकावटें बनी रहेंगी।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को कामकाज में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ज्यादा महत्वाकांक्षी होने से बचना चाहिए। पुराना किया हुआ निवेश आय प्राप्ति का मुख्य साधन बनेगा। खर्च को नियंत्रित रख कर भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को आज अपनी इंट्यूशन पावर का उपयोग डिसीजन लेने में करना चाहिए। कामकाज में खूब मन लगेगा और मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। धन प्राप्ति की बहुत अच्छी संभावना है। परंतु खर्चे भी तंग करेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों का पूरा ध्यान इस वक्त धन प्राप्ति की ओर रहेगा। जिसके लिए वह पूरे प्रयास करेंगे और सफल होंगे। आसानी से काम बन जाएंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। धर्म-कर्म के कामों पर धन खर्च का योग बनता है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आपके ऊपर हावी रहेंगे। जिसकी वजह से कामकाज में भी कुछ रुकावटें रहेंगी और लाभ बाधित होने की संभावना है। मन को शांत रखने के लिए अध्यात्म का सहारा लें।

तुला:

तुला राशि के जातकों के सभी काम मन मुताबिक होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर का सहयोग भी मिलेगा। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं है। महालक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है। निवेश पर धन खर्च का योग भी बनता है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को आज प्रतिस्पर्धा से बचना चाहिए। ज्यादा महत्वाकांक्षी होना मुश्किलें बढ़ा सकता है। अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें। तभी सफलता मिलेगी। लोगों का सहयोग मिलेगा। लाभ प्राप्ति में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

धनु:

धनु राशि के जातक अपनी किसी नई सोच का प्रयोग अपने कामकाज में करेंगे और सफल भी रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन प्राप्ति की उत्तम संभावना बन रही है। परंतु अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर धन खर्च होने का योग भी बनता है।

मकर:

मकर राशि के जातक पूरी सुख सुविधाओं के साथ काम करेंगे। मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। अपने विरोधियों को पीछे रखने में सफल रहेंगे। पुराना किया हुआ निवेश या प्रॉपर्टी से धन प्राप्ति की संभावना है। कुल मिलाकर एक बहुत ही अच्छा दिन है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के सभी काम आसानी से पूरे होंगे। परंतु पार्टनर के साथ रिश्तों में सावधानी रखें। फालतू के विचार पार्टनरशिप को खराब कर सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर समय है निवेश फायदेमंद रहेगा।

मीन:

मीन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र पर अपने पराक्रम को दिखाने का अवसर मिलेगा। जो भी प्रयास करेंगे वह सफल होंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें। सभी नकारात्मक परिस्थितियों से बाहर आने की आप में क्षमता है। सीमित मात्रा में धन प्राप्ति का योग बनता है।

 

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 44 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 116 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 44 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 116 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस गए, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,आज सुबह से अब तक में छत्तीसगढ़ में 44 कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। कोरबा से 16,बिलासपुर में 7,रायपुर में 7, मुंगेली में 4,बलौदाबाजार से 3, बलरामपुर,दुर्ग,कोंडागांव से 2-2,कोरिया में 1 मरीज मिले हैं। इस तरह छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 875 पर पहुंच गई है।‘वही प्रदेश में आज कुल 116 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे है .