BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सुशांत सिंह राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ किया केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

सुशांत सिंह राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ किया केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

मुंबईबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ जरी है इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जानकारी मिली है कि सुशांत सिंह राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ परिवाद दायर किया है।कोर्ट इसपर 24 जून को सुनवाई करेगी। जानकारी के अनुसार रिया पर आरोप लगाया गया है कि एक्ट्रेस ने साजिश के तहत सुशांत को अपने प्रेमजाल में फंसाया। सुशांत उस पर विश्वास करने लगा। इसके बाद वह सुशांत का आर्थिक व मानसिक शोषण करने लगी। आपको बता दें कि सुशांत की मदद से रिया चक्रवर्ती को फिल्मी करियर में कामयाबी मिलने लगी। उद्देश्य पूरा होने पर वह सुशांत से किनारा करने लगी। उसने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया। उसके व्यवहार से सदमा लगने पर अभिनेता ने मुंबई स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। बता दें कि इससे पहले भी मुजफ्फरपुर में सलमान खान समेत आठ पर परिवाद दर्ज कराया गया था।

रिया ने पुलिस के सामने किया खुलासा

 

रिया ने बताया कि दोनों जल्द ही एक घर लेने वाले थे और साल 2020 के आखिरी तक दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे। रिया ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2019 में दिल बेचारा फिल्म पूरी करने के बाद से सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत मिलने लगे थे। शुरुआत में सुशांत ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया, लेकिन धीरे धीरे तकलीफ बढ़ने लगी। रिया के मुताबिक, वह खुद सुशांत को डॉक्टर के पास ले गई और सुशांत का इलाज शुरु कराया। रिया के मुताबिक सुशांत दवाइयां ठीक से नहीं ले रहे थे। कभी कभी सुशांत एकदम से चुप रहते तो कभी कभी उनका अलग ही मूड रहता था।

रिया ने बताया कि जब तक वह सुशांत के पास रहीं तब तक उन्होंने उनका खूब ख्याल रखा लेकिन एक समय के बाद सुशांत ने खुद अकेले रहने की बात की और उन्हें घर भेज दिया। दोनों रूमी जाफरी के निर्देशन में एक फिल्म करने वाले थे जिसे वासू भगनानी प्रोड्यूस करने वाले थे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से शूटिंग रुक गई।

बड़ी खबर: प्रदेश में देर रात 58 नए कोरोना मरीज मिले आज कुल 107 हो गए ,स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर: प्रदेश में देर रात 58 नए कोरोना मरीज मिले आज कुल 107 हो गए ,स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,अभी अभी 58 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। जो जिला राजनांदगांव से 53 व जिला दुर्ग से 05 है। इसके साथ ही आज प्रदेश में कुल 107 मरीज नए मिले है  

आज दिनांक 21 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 21 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 21 जून का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम पाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। जल्दबाजी में कुछ भी खरीदने से बचना चाहिए। धन प्राप्ति के लिए अच्छा दिन है।

वृषभ:

वृषभ राशि के जातकों को अपने काम से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी भी प्रॉजेक्ट में बिना हार माने लगे रहना आपकी विशेषता है जिसका फल आज आपको मिलेगा। धन प्राप्ति के लिए पूरी ऊर्जा के साथ प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक जोखिम लेकर अपने काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परंतु अचानक किसी मुश्किल की वजह से नुकसान भी हो सकता है। अत: सावधान रहें। धन प्राप्ति की राह थोड़ी मुश्किल जरूर है परंतु प्रयास से कुछ ना कुछ लाभ होने का योग बनता है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के कामकाज में कुछ परिवर्तन से फायदा होने के योग हैं। कठोर मेहनत करनी पड़ेगी परंतु सफलता जरूर मिलेगी। धन प्राप्ति के अच्छे योग बने हुए हैं। परंतु संचित धन को प्रॉपर्टी में या फिर नई गाड़ी खरीदने में निवेश करने का योग भी बन रहा है।

सिंह:

सिंह राशि के जातक पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करेंगे। अपने कुछ काम को सीक्रेट रखने की कोशिश भी करेंगे। जिससे आगे चलकर उन्हें अच्छे धन लाभ की संभावना बन रही है। अपने कामकाज को प्रभावी बनाने के लिए कुछ धन खर्च का योग भी बनता है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के मन में अपने पॉटेंशियल को लेकर संशय पैदा होगा। परंतु वह अपने साहस के बल पर इससे बाहर आ सकते हैं। आत्मविश्वास को बनाए रखें। मन मुताबिक रिजल्ट जरूर मिलेंगे। धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है। समृद्धि बढऩे का योग है।

तुला:

तुला राशि के जातकों को अपने पार्टनर के साथ व्यवहार में सावधानी बरतनी चाहिए। कामकाज के लिए अपने हर राज को दूसरों के साथ साझा ना करें वरना दूसरे इसका फायदा उठा लेंगे। धन प्राप्ति की राह थोड़ी मुश्किल है। संचित धन पर ही आपको खर्चों के लिए निर्भर रहना पड़ सकता है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को अपने मित्रों के साथ व्यवहार में सावधानी बरतना चाहिए। इस समय में आप जितना अपने आपको शांत तथा सीमित रखेंगे वह आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज से संबंधित गोपनीय बातों को किसी दूसरे के साथ शेयर ना करें। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना है।

धनु:

धनु राशि के जातकों के लिए यह अच्छा समय है कामकाज में संतुलित एनर्जी को लगाकर प्रॉडक्टिविटी बढ़ा सकते हैं। पार्टनरशिप को बनाए रखने के लिए भी प्रयास करेंगे। धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है। रुका हुआ पैसा वापस आने की संभावना बन रही है।

मकर:

मकर राशि के जातक मानसिक रूप से अपने आप को बंधा हुआ महसूस करेंगे। गुस्से की अधिकता भी रहेगी। जल्दबाजी में कुछ काम गड़बड़ हो सकते हैं और कमाने की बजाय जेब से पैसा लग सकता है। अत: सभी कामों को बहुत सावधानीपूर्वक करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को अपने भाइयों के साथ विवाद का योग बनता है। हालांकि सभी कामों को अपने बलबूते पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। विरोधी अपना सिर नहीं उठा पाएंगे। सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

मीन:

मीन राशि के जातकों कामकाज में आज मन नहीं लगेगा। कुछ विरक्ति महसूस करेंगे। मन में बेचैनी रहेगी। यह समय अपने अंतर्मन को टटोलने का है। तभी कुछ बेहतर की प्राप्ति हो सकती है। धन की प्राप्ति तो होगी परंतु उतना ही पैसा खर्च हो जाएगा।

 

बड़ी खबर: प्रदेश में आज मिले 49 नए कोरोना संक्रमित मरीज और 63 मरीज हुए स्वस्थ ,स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर: प्रदेश में आज मिले 49 नए कोरोना संक्रमित मरीज और 63 मरीज हुए स्वस्थ ,स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज 49 नये कोरोना मरीज मिले हैं। जो कि जांजगीर चांपा 25, रायगढ़ 07, बलरामपुर 06, नारायणपुर 04, सुकमा 03, कोरबा 02, बिलासपुर 01, रायपुर 01 से है .
इसके साथ ही आज 63 कोरोना मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 697 हो गयी है।

वही बिलासपुर में एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गयी बताया जा रहा है की वो पहले से ही कैंसर से पीड़ित था इस तरह प्रदेश में अब कुल 11 मौते हो गयी है.
 

खुशखबरी: कोरोना वाइरस की बनी दवा,सरकार ने दी मजूरी,जानिये कितने रुपए में मिल जाएगी

खुशखबरी: कोरोना वाइरस की बनी दवा,सरकार ने दी मजूरी,जानिये कितने रुपए में मिल जाएगी

नई दिल्ली, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कोविड-19 से मामूली रूप से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए एंटीवायरल दवा फेविपिराविर को फैबिफ्लू ब्रांड नाम से पेश किया है। कंपनी ने कहा था कि उसे भारतीय औषधि महानियंत्रक से इस दवा के निर्माण और मार्केटिंग की अनुमति मिल गई।कंपनी ने कहा कि फैबिफ्लू कोविड-19 के इलाज के लिए फेविपिराविर दवा है, जिसे मंजूरी मिली है। ग्लेमार्क फार्मास्युटिल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ग्लेन सल्दान्हा ने कहा, ‘यह मंजूरी ऐसे समय मिली है जबकि भारत में कोरोना वायरस के मामले पहले की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली काफी दबाव में है।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि फैबिफ्लू जैसे प्रभावी इलाज की उपलब्धता से इस दबाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

कितने की है ये दवा
सल्दान्हा ने कहा कि क्लिनिकल परीक्षणों में फैबिफ्लू ने कोरोना वायरस के हल्के संक्रमण से पीड़ित मरीजों पर काफी अच्छे नतीजे दिखाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह खाने वाली दवा है जो इलाज का एक सुविधाजनक विकल्प है। उन्होंने कहा कि कंपनी सरकार और चिकित्सा समुदाय के साथ मिलकर काम करेगी ताकि देशभर में मरीजों को यह दवा आसानी से उपलब्ध हो सके। यह दवा चिकित्सक की सलाह पर 103 रुपये प्रति टैबलेट के दाम पर मिलेगी।

कैसे लेना है दवा
पहले दिन इसकी 1800 एमजी की दो खुराक लेनी होगी। उसके बाद 14 दिन तक 800 एमजी की दो खुराक लेनी होगी। ग्लेनमार्क फार्मा ने कहा कि मामूली संक्रमण वाले ऐसे मरीज जो मधुमेह या दिल की बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें भी यह दवा दी जा सकती है।

 

 बड़ी खबर: करोड़ो की अवैध शराब के साथ कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: करोड़ो की अवैध शराब के साथ कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

सतना। जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सतना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने कुख्यात शराब तस्कर अनूप जायसवाल उर्फ जस्सा को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है। पुलिस ने शराब तस्कर को एक करोड़ कीमत की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दे की नागौर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस की इस कामयाबी पर रेंज के आईजी ने 30,000 का ईनाम पुलिस टीम को देने की घोषणा भी की है।
 बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के 4 नए मरीज,  ITBP के 4 और जवान हुए कोरोना के शिकार

बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के 4 नए मरीज, ITBP के 4 और जवान हुए कोरोना के शिकार

नारायणपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है आय दिन कोरोना के नए-नए मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र नारायणपुर में 4 और नए कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है | 

पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की नक्सल क्षेत्र नारायणपुर में 4 और जवानों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। 4 जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की है। बताया जा रहा है कि पूर्व में संक्रमित मिले 2 मरीजों के संपर्क में आने से 4 जवान पॉजिटिव पाए गए हैं।
मुंबई हमले का मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन अमेरिका से गिरफ्तार

मुंबई हमले का मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन अमेरिका से गिरफ्तार

मुंबई। यूएस अथॉरिटी ने पाकिस्तानी आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को गिरफ्तार किया है। तहव्वुर हुसैन 26/11 मुंबई आतंकी हमले में वॉन्टेड है। यूएस अथॉरिटी ने तहव्वुर हुसैन को लॉस एंजिलिस से गिरफ्तार किया है। हुसैन दो दिन पहले ही अमेरिका में जेल से रिहा हुआ था लेकिन अथॉरिटी ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया है और भारत लगातार उसके प्रत्यर्पण की मांग भी कर रहा है।


तहव्वुर हुसैन पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली का सहयोगी रहा है और उसने 26/11 आतंकी हमलों की साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत अमेरिका से लगातार उसे प्रत्यर्पित करने की मांग कर रहा है। तहव्वुर ने एक याचिका लगाई थी, जिसमें उसने कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी। इसके बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया था।

अब अमेरिकी एजेंसी ने उसे भारत द्वारा लगाए गए आरोपों में गिरफ्तार किया है, लेकिन भारतीय एजेंसियों का हुसैन पर पूरा ध्यान था, जिसे ध्यान में रखते हुए उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया।
 
तहव्वुर हुसैन राणा को जूरी ने 10 जून 2011 को दोषी ठहराया था, उसे डेनमार्क के अखबार पर हमले की साजिश रचने तथा लश्कर ए तैयबा की मदद करने के जुर्म में दोषी ठहराया गया था। राणा पिछले करीब 10 साल से अमेरिका की जेल में है. आरोप है कि उसने आतंकी समूहों की मदद की थी।

बता दें कि मुंबई आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। इसमें कई विदेशी नागरिक भी मौजूद थे, ये आतंकी हमला लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों द्वारा किया गया था। सुरक्षा दलों ने नौ आतंकियों को मार गिराया था जबकि एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था। कसाब को 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवडा जेल में फांसी दी गई थी।
राहुल गाँधी का बड़ा बयान, मोदी ने चीन को समर्पित कर दिया  भारतीय क्षेत्र

राहुल गाँधी का बड़ा बयान, मोदी ने चीन को समर्पित कर दिया भारतीय क्षेत्र

नईदिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ने चीनी आक्रमण के बाद भारतीय क्षेत्र को आत्मसमर्पित कर दिया है। राहुल के इस बयान के एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की है।
 
15-16 जून की रात को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के कम से कम 20 जवान शहीद हो गए हैं, जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है।

राहुल गांधी ने सरकार से सवाल पूछते हुए ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री ने चीनी आक्रमण के बाद भारतीय क्षेत्र को आत्मसमर्पित कर दिया है। अगर भूमि चीन की थी, तो हमारे सैनिक क्यों मारे गए हैं? वे कहां मारे गए हैं?

प्रधानमंत्री ने पहले दिए अपने बयान में इस बात पर जोर दिया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए सभी आवश्यक कदम तेज गति से उठाए जाते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने नेताओं को सीमाओं की रक्षा के लिए सशस्त्र बलों की क्षमता के बारे में आश्वस्त करते हुए कहा था कि उन्हें सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए छूट दे दी गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में हुई इस घटना के बाद से राहुल गांधी पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोलते रहे हैं।
गलवां घाटी के शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे, वायुसेना प्रमुख भदौरिया की दो टूक

गलवां घाटी के शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे, वायुसेना प्रमुख भदौरिया की दो टूक

नईदिल्ली। भारत और चीन के सैनिकों की बीच हिंसक झड़प और तनाव के मध्य भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने शनिवार को कहा कि भारत शांति स्थापित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है लेकिन गालवान घाटी में दिए गए बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। वायुसेना प्रमुख ने हैदरबाद के नजदीक स्थित वायुसेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड में यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में सुरक्षा परिदृश्य यह बताता है कि हमारे सशस्त्र बल हर समय तैयार और सतर्क रहते हैं। यह बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि हम किसी भी आकस्मिकता का जवाब देने के लिए अच्छी तरह से तैयार और उपयुक्त रूप से तैनात हैं। उन्होंने कहा, लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कम समय के बावजूद भी हमने जिस तरह से कार्रवाई की, वह एक छोटा सा उदाहरण है।

वायुसेना अध्यक्ष ने भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू और अन्य जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भारतीय वायुसेना अकादमी में मौजूद लोगों से कहा कि कृपया कर्नल संतोष बाबू और उनके बहादुर लोगों को श्रद्धांजलि देने में शामिल हों, जिन्होंने गलवां घाटी में एलएसी का बचाव करते हुए बलिदान दिया। ये चुनौतीपूर्ण स्थितियों में वीरता से किसी भी कीमत पर भारत की संप्रभुता की रक्षा करने के हमारे संकल्प को दिखाता है।

वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड के लिए हैदराबाद स्थित भारतीय वायुसेना अकादमी पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मौजूदगी में भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने आसमानी करतब भी दिखाए।
परिजनों की बड़ी लापरवाही: कूलर चलाने हटाया वेंटिलेटर का प्लग, मरीज की हुई मौत

परिजनों की बड़ी लापरवाही: कूलर चलाने हटाया वेंटिलेटर का प्लग, मरीज की हुई मौत

कोटा। राजस्थान के कोटा में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अस्पताल में मरीज की मौत केवल उसके परिजनों की लापरवाही की वजह से हो गई। मामला 13 जून का है जहां कोटा के महाराव भीम सिंह (एमबीएस) अस्पताल में कोरोना संक्रमण के संदेह होने की वजह से एक 40 वर्षीय शख्स को भर्ती किया गया था। लेकिन जब रिपोर्ट आई तो वह कोरोना संक्रमित नहीं निकला। इसके बाद मरीज को अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

जिस वार्ड में मरीज को शिफ्ट किया था वहां गर्मी बहुत थी जिससे मरीज के साथ आए परिजन बहुत परेशान हो गए। इसके बाद जब परिजनों को वहां लगे कूलर के लिए कोई अलग प्लग सॉकेट नहीं मिला तो उन्होंने वेंटिलेटर का ही प्लग हटा दिया। लगभग आधे घंटे के बाद जब वेटिंलेटर की बिजली खत्म हो गई तो परिजनों को चिंता होने लगी और तुरंत इस बारे में उन्होंने डॉक्टरों को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज पर सीपीआर का प्रयोग किया लेकिन तब तक मरीज की मौत हो गई।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने कहा कि तीन सदस्यीय समिति घटना की जांच करेगी जिसमें अस्पताल के उपाधीक्षक, नर्सिंग अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। समिति शनिवार को अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा कि समिति ने पृथक-वार्ड के चिकित्साकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं, लेकिन मृतक के परिजन समिति को जवाब नहीं दे रहे हैं। सक्सेना ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.समीर टंडन ने समिति की जांच को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि जांच जारी है।

घटना के संबंध में अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि परिजनों ने कथित तौर पर कूलर लगाने की अनुमति नहीं ली और जब मरीज की मौत हो गई तो उन्होंने ड्यूटी पर तैनात रेजिडेंट डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों से दुर्व्यवहार किया।
रविशंकर प्रसाद ने सुशांत सिंह के घर जाकर परिजनों से की मुलाकात

रविशंकर प्रसाद ने सुशांत सिंह के घर जाकर परिजनों से की मुलाकात

पटना। केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद लॉकडाउन के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। प्रसाद पटना पहुंचने के बाद दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना प्रकट की। प्रसाद बॉलीवुड के अभिनेता स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के पटना में राजीवनगर स्थित आवास पर शुक्रवार की शाम पहुंचे तथा उनके पिताजी से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की और सुशांत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। प्रसाद ने राष्ट्रपति भवन में स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत से हुए मुलाकात को याद करते हुए उनके पिताजी को बताया की उन्हें उनके सुपुत्र पर बहुत गर्व था।

उन्होंने अपनी भावनाओं को कलमबंद करते हुए लिखा, प्रिय सुशांत ! तुम क्यों चले गए इतनी सम्भावना, क्षमता और आसमान छूने का इरादा, मैंने तुम्हारे पिता जी और तुम्हारे दीदी को यही कहा की तुम में भविष्य का शाहरूख खान दिखता था। पूरा देश दुखित है तथा मेरी असीम संवेदना है। इस मुलाकात के दौरान प्रसाद के साथ पाटलिपुत्रा सांसद रामपाल यादव एवं दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद थे।
पाक ने जवानों की रेकी करने भेजा ड्रोन, बीएसएफ ने मार गिराया

पाक ने जवानों की रेकी करने भेजा ड्रोन, बीएसएफ ने मार गिराया

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने शनिवार को पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर सीमा चौकी पंसार के क्षेत्र में आसमान में एक ड्रोन को मंडराते देखा।


उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने 9 गोलियां चलाई और ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में 250 मीटर अंदर की ओर मार गिराया। ड्रोन को गिराए जाने के बाद जब इसकी जांच की गई तो इसमें से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। पाकिस्तान अपनी घिनौनी साजिशें चलने से बाज नहीं आ रहा है। उसने ये ड्रोन भारतीय सीमा में रेकी करने के मकसद से भेजा था। ऐसा माना जा रहा है कि ये ड्रोन पाकिस्तान ने बीएसएफ की तैनाती पर नजर रखने के लिए भेजा, ताकि आतंकियों की घुसपैठ हो सके।

बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे गए हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर हीरानगर सेक्टर में बबिया चौकी पर गोलियां चलाईं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।
आज दिनांक 20 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 20 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 20 जून का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों की वाणी की मधुरता कार्यक्षेत्र में अपना प्रभाव दिखाएगी आपके बहुत से काम पुराने संपर्कों की वजह से पूरे होने के योग बनते हैं। मानसिक शांति रहेगी आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है परेशानी से बचने के लिए धर्म कर्म की तरफ उन्मुख होंगे।

 

 

 

 

वृषभ:

वृष राशि के जातक जो कि बहुत लंबे समय से किसी कठिन प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे थे, अपने संयम के बल पर उसे पूरा करने में कामयाब होंगे। आपका जोशपूर्ण व्यवहार आपके साथियों में भी उत्साह उमंग भरेगा। धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को काम समय पर पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। कामकाज में अनिश्चितता तथा डर बना रहेगा। बहुत प्रयास के बाद ही धन प्राप्ति की संभावना है। साथ ही साथ ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च का योग भी बनता है। कुछ पैसे निवेश करने में कामयाब रहेंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को कोई भी नया काम आजमाने से बचना चाहिए। रिस्क लेकर काम ना करें। धन की प्राप्ति तथा इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आसानी से बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति का योग बनता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर है।

सिंह:

सिंह राशि के जातक के कार्यक्षेत्र में कलात्मक क्षमता निखर कर आएगी। आईटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बहुत ही अच्छा समय है। कुछ जातकों के विदेश से रिश्ते बनने की संभावना बनती है। रिस्क लेकर काम करेंगे जिसमें सफल रहेंगे। धन प्राप्ति की संभावना थोड़ी कम बन रही है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अच्छा मौका मिलेगा। कामकाज के द्वारा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कठिन समय के लिए संचित धन एकत्रित करने के प्रयास कामयाब रहेंगे। बेफिजूल खर्च से बचे रहेंगे। अत्यधिक उत्तेजना से बचें।

तुला:

तुला राशि के जातकों के मन में कुछ भय बना रहेगा। परंतु उनको इस भय से बाहर आकर हिम्मत के साथ अपने काम को अंजाम देना है। तभी उन्हें सफलता मिलेगी। हो सकता है इसके लिए आपको कुछ कठोर निर्णय भी लेने पड़ें। धन प्राप्ति की दृष्टि से समय सामान्य है। परंतु खर्चों की भी अधिकता रहेगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने के लिए कुछ ना कुछ छुपी हुई योजनाएं बनाने का प्रयास करेंगे। जिसके बल पर वह विजयी रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास कामयाब रहेंगे।

धनु:

धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सुपरफिशियल लेवल पर चीजों को एनालाइज करने की बजाय उनका बारीकी से अध्ययन करना जरूरी होगा। हालांकि उनके लिए यह एक मुश्किल काम है परंतु संपूर्ण लाभ के लिए यह जरूरी होगा। वरना दूसरे उनका फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं हैं।

मकर:

मकर राशि के जातकों को अपने संपूर्ण काम को पूरा करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। परंतु वह अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के उत्तम अवसर उपलब्ध होंगे जिसे निवेश करने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के भूमि संबंधी मामले जो कि काफी समय से अटके हुए थे उनके पूरे होने का योग है। रिस्क लेकर काम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उत्तम धन प्राप्ति की संभावना बनी हुई है। खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा।

मीन:

मीन राशि के वह जातक जो कला क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का बहुत अच्छा अवसर मिलेगा। कला क्षेत्र की गहराइयों को समझ पाएंगे। अन्य जातकों के भी सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।

 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 70 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई, साथ ही 103 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो कर घर लौटे

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 70 नए कोरोना मरीज की पहचान की गई, साथ ही 103 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो कर घर लौटे

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 70 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। जिला जांजगीर चांपा से 18, सरगुजा से 17, रायपुर से 9, बलौदाबाजार से 8, जशपुर से 6, मुंगेली से 4, राजनादगांव से 3, बिलासपुर से 2, दुर्ग, कोरिया व बलरामपुर से 1-1 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है | 103 कोरोना से पीड़ित मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।

इसके साथ ही पूर्व में राजनांदगाँव जिले में SEVERE ACUTE RESPIRATORY INFECTIONS (SARI) से पीड़ित एवं अस्पताल में भर्ती 1 मरीज की मृत्यु उपरांत कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है | प्रदेश में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है | 

 बड़ी खबर: अब निजी अस्पतालों में भी कोरोना का होगा मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिये निर्देश

बड़ी खबर: अब निजी अस्पतालों में भी कोरोना का होगा मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिये निर्देश

रायपुर। एक ओर जहां कोरोना से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है तो अब कोरोना से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। अब निजी अस्पतालों में भी कोरोना का मुफ्त इलाज होगा। हालांकि ये सुविधा सिर्फ उन अस्पतालों में मिलेगी, जो डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से अनुबंधित हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेवके निर्देश पर कोरोना के संभावित खतरों के मद्देनजर ये निर्देश जारी किये गये हैं।

पढ़िए पूरी खबर 
योजनांतर्गत 50 या 50 बिस्तर से ऊपर के ऐसे अस्पताल जहाॅ शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड़ो के अनुसार सुविधा उपलब्ध हैं। वहाॅ इस विश्वव्यापी महामारी का उपचार किया जा सकेगा। कोरोना संदिग्ध मरीजों के उपचार के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, यानी कोरोना पाॅजीटीव मरीजों के उपचार की ही अनुमति होगी। डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के लिए अनुबंधित अस्पतालों में कोरोना बीमारी के उपचार के लिए पैकेज शासन ने तय कर दिया है। इस विश्वव्यापी महामारी के लिए 50 बिस्तर या उससे अधिक बिस्तर वाले अस्पतालों को ही उपचार की अनुमति तकनीकी समिति के परीक्षण उपरांत होगी।

डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के निजी अनुबंधित अस्पताल जिन्हें कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अनुमति प्रदान की जाएगी। इन अस्पतालों का तकनीकि समिति के द्वारा परीक्षण किया जाएगा। समिति के अनुशंसा के उपरान्त ही ईलाज के लिए अनुमति जारी की जाएगी।

तकनीकि समिति की अनुशंसा के बाद शासन से कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अनुमति जारी होगी। संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिस पर समय व परिस्थितियों के अनुसार बदलाव होते रहते हैं, इन निर्देशों का पूरी कड़ाई से पालन करना होगा। अस्पताल को कोरोना व अन्य मरीजों के रास्ते की व्यवस्था अलग-अलग करनी होगी। निजी अनुबंधित अस्पतालों को अपने स्टाॅफ को कोरेन्टाईन कराने की व्यवस्था स्वयं करानी होगी। इसके अलावा अस्पताल में डाॅनिंग-डाफिंग क्षेत्र भी रखना अनिवार्य होगा।

निजी अनुबंधित अस्पतालों में कुल बिस्तर का न्यूनतम 10 प्रतिशत आईसीयू होना अनिवार्य हैं। इसके साथ-साथ वेन्टीलेटर व आॅक्सीजन की सुविधा आवश्यक होगी। पूरे समय एम.बी.बी.एस. ड्यूटी डाॅक्टर उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा क्वालिफाई कंसलटेन्ट डाॅक्टर को भी रखना होगा। जिससे मरीजों को किसी भी विषम परिस्थिती से उबारा जा सके।

निजी अनुबंधित अस्पताल, जिनमें कोरोना का उपचार होगा। उनके लिए राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। समय परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना मरीजों के उपचार के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा निर्देश जारी किये जाते हैं। इन निर्देशों के हिसाब से ही मरीजों का उपचार किया जाता हैं।

निजी अस्पतालों के लिए निर्धारित पैकेज-
जनरल वार्ड आईसोलेशन के साथ 22,00/- प्रतिदिन
आईसीयू वेन्टीलेटर रहित- आईसोलेशन 3,750/- प्रतिदिन
आईसीयू वेन्टीलेटर सहित – आईसोलेशन 6,750/- प्रतिदिन
 बड़ी खबर: आसमान से आकर जमीन पर गिरी उल्का पिंड जैसी चीज, इलाके में दहशत का माहौल ,जाने कहा की है खबर

बड़ी खबर: आसमान से आकर जमीन पर गिरी उल्का पिंड जैसी चीज, इलाके में दहशत का माहौल ,जाने कहा की है खबर

राजस्थान। राजस्थान के सांचोर शहर से एक खबर सामने आ रही है जहां तेज धमाके के साथ बमनुमा आकार की चीज आसमान से आकर गिरी और जमीन में एक फुट तक धंस गई। इस धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। इस चीज को कोई उल्का पिंड बता रहा है, कोई मोर्टार, कोई बम तो कोई जहाज का टूटा हुआ हिस्सा। बहरहाल, यह चीज अब पुलिस के कब्जे में है और जांच जारी है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार जालोर जिले के सांचोर शहर में न्यू गायत्री कॉलेज से सटे क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब सवा 6 बजे आसमान से तेज धमाके के साथ बमनुमा आकार का धातु टुकड़ा हिस्सा गिरने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आसमान से गिरी वस्तु की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के करीब 2 किलोमीटर के क्षेत्र में धमाके की आवाज सुनी गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस गति से यह टुकड़ा जमीन पर गिरा, उसकी आवाज हेलिकॉप्टर जैसी होने के साथ उसके आगे पंखानुमा कुछ उपकरण लगा लग रहा था. वहीं कोई इसे मोर्टार जैसा बता रहा था। दूसरी ओर, इसे उल्का पिंड का टुकड़ा बताने की अफवाह चल रही तो कोई हवाई जहाज का टूटा हिस्सा होने की बात कह रहा है। आसमान से गिरी वस्तु तीन घंटे बाद भी हीटिंग दे रही थी।  ऐसे में विस्फोटक जैसी वस्तु से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में प्रशासन ने उस वस्तु से दूर रहने की सलाह दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने आसमान से एक तेज चमक के साथ एक टुकड़े को गर्जना के साथ नीचे गिरते देखा। नीचे गिरते ही एक धमाका हुआ. इसके ठंडा होने पर पुलिस ने उसे कांच के एक जार में रखवा दिया है।  पुलिस का कहना है कि इसे विशेषज्ञों को दिखाया जाएगा। 
 बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के 3 और नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के 3 और नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी बढ़ता जा रहा है। आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में खबर है की राजनांदगांव जिले में आज 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें दो मरीज 2 डोंगरगढ़ विकासखंड से और 1 मानपुर विकासखंड से हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 694 हो गई है 
बड़ी खबर: कोरोना ने दी मुख्यमंत्री निवास में दस्तक, सुरक्षाकर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर: कोरोना ने दी मुख्यमंत्री निवास में दस्तक, सुरक्षाकर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। कोरोना के कारन पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि कोरोना ने अब मुख्यमंत्री निवास में दस्तक दे दी है। आपको बता दे की मुख्यमंत्री निवास में तैनात सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है।  प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जो सुरक्षाकर्मी संक्रमित मिला है, उसकी ड्यूटी निवास के मुख्य द्वार पर होती है। संक्रमित के संपर्क में आये लोगो की पहचान की जा रही है। 

 
बड़ी खबर: सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा के बेटे ने शराब के नशे में फिर की मारपीट, हुआ हिस्ट्रीशीटर घोषित

बड़ी खबर: सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा के बेटे ने शराब के नशे में फिर की मारपीट, हुआ हिस्ट्रीशीटर घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रहोइ है जहां रायपुर की सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा के पुत्र हर्षवर्धन को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया गया है। आपको बता दे की हर्षवर्धन शर्मा ने शराब के नशे में एक बार फिर लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इससे करीब 6 महीने पहले एक बैंक कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। राजेंद्र नगर इलाके के लोगों ने इस बार मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया है। जिसके बाद एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी हर्षवर्धन शर्मा को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है। 


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हर्षवर्धन शर्मा 17 जून को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बीच सड़क में गाली-गालौज कर रहा था। उसी दौरान इंद्रजीत गुप्ता नाम के व्यक्ति ने उसे अपने घर के सामने गाली-गालौज करने से मना किया। इसी बात पर हर्षवर्धन ने इंद्रजीत के साथ मारपीट की थी। उस वक्त हर्षवर्धन शराब के नशे में था। आरोपी हर्षवर्धन के खिलाफ राजेन्द्र नगर पुलिस ने धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद वह फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।