BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बड़ी खबर: माँ ने कार्टून देखने से किया मना, तो बेटे ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बड़ी खबर: माँ ने कार्टून देखने से किया मना, तो बेटे ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र से एक चौकादेने वाली खबर सामने आई है जहां एक बच्चे ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी मां ने उसे कार्टून शो देखने के लिए रोक दिया। घटना बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पढ़िए पूरी खबर-
बता दे की पुणे में एक 14 साल के बच्चे के आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि टीवी पर कार्टून देखने के लिए मना करने के बाद बच्चे ने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया। आत्महत्या की इस घटना को लेकर एसीपी ने बताया, बच्चा कार्टून देखना चाहता था लेकिन उसकी दादी समाचार देखना चाहती थी इस घटना से वह परेशान हो गया, जिसके बाद उसकी मां ने टीवी को ही बंद कर दिया जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। 
 
बताया जा रहा है कि लड़का यहां अपनी मां, बहन औऱ दादी के साथ रहता था। मां ने जब टेलीविजन बंद किया तब यह लड़का सीढ़ियों के जरिए छत पर चला गया। यहां उसने खुद को फांसी लगा ली। लड़के को सबसे पहले उसकी बहन ने झूलते हुए देखा जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया।
 
बड़ी खबर : इस शहर के गाँधी हॉस्पिटल में कोरोना मरीज की मौत के बाद परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी की कर दी पिटाई, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : इस शहर के गाँधी हॉस्पिटल में कोरोना मरीज की मौत के बाद परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी की कर दी पिटाई, पढ़ें पूरी खबर

हैदराबाद | देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है | वही संक्रमित मरीजों के इलाज व देख रेख हेतु देश के डॉक्टर्स तत्पर है | इसी बीच हैदराबाद के गाँधी हॉस्पिटल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिल रही है कि गांधी अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत पर रिश्तेदारों द्वारा ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों को पिटा गया है | इस घटना के बाद डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी ने बताया कि कोरोना मरीज की मौत डिक्लेयर करने के बाद न जाने कहां से 2 लोग पॉजिटिव वार्ड में घुस गए और मेरे ऊपर प्लास्टिक की कुर्सी और लोहे का स्टूल फेंक कर मारा जिससे मेरी बाजु और पीठ पर चोट आई । डॉक्टर और नर्सों ने घबराकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। स्वास्थ्य कर्मचारी ने यह भी बताया कि वहां न तो कोई सिक्योरिटी थी न ही कोई पुलिस अधिकारी मौजूद थे |

 बड़ी खबर: करोड़ो रुपयों के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: करोड़ो रुपयों के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। की पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस को नोटों से भरी कार मिली है। जानकारी के अनुसार जिले के सिंघोरा बार्डर पर अन्य दिनों की तरह वाहन चेकिंग चल रही थी, इसी दौरान कार से 1 करोड़ 12 लाख 99 हजार 200 रुपए अलग-अलग गड्डियों में बंधे मिले। 

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला महासमुंद के सिंघोरा बार्डर का है, कार में ड्राइवर के अलावे एक कारोबारी प्रतीक छाबड़िया भी मौजूद था। पैसे के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने नगद के बारे में गोलमोल जवाब देना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रकम को जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को इसकी सूचना दे दी है
कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, साथ ही कहा सादे कागज पर लिखे आवेदन पर भी करें प्रभावी कार्रवाई

कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, साथ ही कहा सादे कागज पर लिखे आवेदन पर भी करें प्रभावी कार्रवाई

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कलेक्टर काॅन्फ्रेंस को संबंधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कोरोना से लड़ाई में जरूर जीतेगा। हमें थकना नहीं है, निराश नहीं होना है, बल्कि और तत्परता से इस लड़ाई को लड़ना है। कोरोना महामारी के दौरान सभी जिलों का कार्य प्रशंसनीय रहा। रविवार, शनिवार सहित सभी त्यौहारों के दिन भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने काम किया है, इसके लिए सभी को धन्यवाद। अभी आंकड़े थोड़े बढ़े है, लेकिन मुझे विश्वास है, जैसे आपने अभी तक नियंत्रण किया है, आगे भी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर आईजी ने पैदल चलने वालों के लिए अच्छा काम किया। प्रवासी मजदूरों के लिए आवश्यक व्यवस्था के साथ चप्पलों की भी व्यवस्था की गई। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के लिए नामांकित नोडल अधिकारियों ने प्रशंसनीय कार्य किया। रायपुर जिला प्रशासन ने भी अच्छा काम किया है। क्वारेंटाईन सेंटर में भी अच्छी व्यवस्था की गई है। क्वारेंटाईन सेंटर में अच्छी व्यवस्था आवश्यक है। औद्योगिक उत्पादन और रोजगार देने में छत्तीसगढ़ अग्रणी रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगरीय क्षेत्रों में भी रोजगार उपलब्ध कराया गया है। कुछ औैद्योगिक इकाईयों द्वारा बिना सूचना के श्रमिकों को लाया गया यह चिंतनीय है। मनरेगा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा काम हुआ है। लोगों को व्यापक रोजगार दिया गया है। समय पर मजदूरी भुगतान भी हुआ है।
काॅन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आम जनता को शासन के विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समय सीमा में लाभ दिलाने के लिए लागू लोक सेवा गारंटी अधिनियम को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके तहत सादे कागज पर मिलने वाले आवेदनों को स्वीकार कर उस पर समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चत करने कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि आम जनता को किसी भी तरह की सेवा मिलने में परेशानी न उठानी पड़े इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। समय सीमा में सेवा उपलब्ध कराने में चूक करने वाले अधिकारियों पर नियमानुसार अर्थदंड की कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जिलों को 22 मार्च से पूर्व तक मिले समस्त आवेदनो का एक सप्ताह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के साथ ही आवेदनों की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों की जिलेवार स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कांफ्रेंस में सभी कलेक्टरों को सीमांकन के कार्य को बरसात शुरू होने तक जारी रखने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में सीमांकन के कार्य बरसात के वक्त में भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दस्तावेजों का जिले के किसी भी तहसील में पंजीयन कराने की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड 19 महामारी के नियंत्रण तथा लाकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए राज्य में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए राज्य में काफी प्रभावी ढंग से अधिकारी कर्मचारियों ने काम किया इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
13 मार्च से अधिकारी कर्मचारी लगातार कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। अवकाश और त्योहार के दिनों में भी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने काम किया है। इससे राज्य में कोरोना संक्रमण की रोक थाम प्रभावी ढंग से हो सकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी इस महामारी पर नियंत्रण रहेगा ऐसा विश्वास है। उन्होंने अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिकों को छत्तीसगढ़ राज्य में मिली सेवाओं के लिए भी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाज सेवी संगठनों के सहयोग की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्वारंटाइन सेन्टर में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हों। कोरोना महामारी से समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए सतर्कता जरूरी है। उन्होंने इस पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण और लाकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को रोजगार तथा वनांचल क्षेत्रों में वनोपज के संग्रहण के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों के अनवरत संचालन की भी सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य इस कठिन परिस्थिति में भी किसानों, गरीबों, मजदूरों को आर्थिक रूप से सहायता पहुंचाने में कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से औसतन 26 लाख लोगों को रोजाना गांव में ही रोजगार और नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम परिस्थिति में शासन प्रशासन अपने जनहितैषी कार्यों से जन सामान्य का विश्वास हासिल करने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी पूंजी है। मुख्यमंत्री ने काॅन्फ्रेंस में कोरोना महामारी नियंत्रण, राहत व्यवस्था और रणनीति, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना, हाट बाजार क्लीनिक योजना, इंग्लिश मीडियम स्कूलों की स्थापना, मुख्यमंत्री शहर स्लम स्वास्थ्य योजना, सुपोषण अभियान, ग्रामीण भूमिहीन मजदूर परिवारों का चिन्हांकन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, लघु वनोपजों का संग्रहण और प्रसंस्करण, वन अधिकार अधिनियम, खाद्य प्रसंस्करण, लघु वनोपज प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना, अन्य फसलों को बढ़ावा देने हेतु कार्य योजना, शालाओं के शुरू करने से पहलेे उनके रंग-रोगन और आवश्यक मरम्मत, भूमि का आबंटन और नियमितिकरण, शहरी स्लम पट्टों का नवीनीकरण व फ्री होल्ड करना, शासकीय हाॅस्टल-आश्रम भवनों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, जिलों में टिड्डी की समस्या, रेन वाटर हर्वेस्टिंग, कोविड संकट के दौरान राज्य में वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों के बनाए गए राशन कार्ड, जाॅब कार्ड एवं लेबर कार्ड, जारी मानसून सत्र में वृक्षारोपण की तैयारी सहित अन्य विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी 28 जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, संभागीय कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, डीएफओ, सीसीएफ, जिला पंचायत के सीईओ और नगर निगमों के आयुक्त शामिल हुए।

 हैरान कर देने वाली खबर: चार घंटे तक नदी के पानी में डूबे रहने के बाद भी जिंदा बच गई बुजुर्ग महिला

हैरान कर देने वाली खबर: चार घंटे तक नदी के पानी में डूबे रहने के बाद भी जिंदा बच गई बुजुर्ग महिला

दुर्ग। शिवनाथ नदी महमरा एनीकट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां चार घंटे तक नदी के पानी में डूबे रहने के बाद भी एक बुजुर्ग महिला जिंदा बच गई। नदी तट पर नहा रहे कुछ लोगों को पानी में तैरता नजर आया, ध्यान से देखने पर इंसानी शरीर का आभास हुआ। तत्काल मछुआरों ने नदी में छलांग लगाई और बॉडी को पानी से बाहर निकाला। बॉडी निकालने से पूर्व लोगों ने इसकी सूचना पुलगांव थाने को दे दी। जब नदी से शरीर को बाहर निकाला गया तो वह 80-85 साल की वृद्ध महिला निकली। पानी में लगभग चार घंटे डूबे रहने के बाद शरीर पूरी तरह से सफेद पड़ चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो शरीर में हरकत हुई कुछ देर बाद वृद्ध महिला के जीवित होने का आभास हुआ। थोड़ी देर बाद बुजुर्ग महिला को होश आ गया।

पूछताछ में आया सामने-
पुलिस ने जब वृद्धा से पूछताछ की तो पता चला कि दुर्ग नयापारा से लगे कंडऱा मोहल्ले की वह रहने वाली है। मंगलवार की सुबह 4 बजे आत्महत्या की नीयत से नदी में छलांग लगाई थी, परन्तु पानी की सतह में नहीं डूब पाई। बेहोश हो जाने से शरीर पानी में 4 घंटे तक तैरता रहा। जिसे मछुआरों ने निकाला। बुजुर्ग के जीवित होने की सूचना पुलिस उनके घर वालों को दी। महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।
डीएमके विधायक का कोरोना से निधन, एक हफ्ता पहले पाए गए थे पॉजिटिव

डीएमके विधायक का कोरोना से निधन, एक हफ्ता पहले पाए गए थे पॉजिटिव

चेन्नई। दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। भारत में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में बुधवार तक संक्रमितों की संख्या 2 लाख 66 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 7466 पर पहुंच गई है। इसी बीच तमिलनाडु में वायरस की वजह से विधायक की मौत का पहला मामला सामने आया है। द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (डीएमके) के विधायक जे. अनबालागन की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। अनबालागन एक हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। चेन्नई के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 7 बजे उनका निधन हो गया। 

बता दें कि विधायक जे. अनबागजन चेन्नई पश्चिम जिले में डीएमके सेक्रेटरी भी थे। कोरोना वायरस से किसी जन-प्रतिनिधि की मौत का ये देश में पहला मामला है। महाराष्ट्र के बाद देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामल में तमिलनाडु है। चेन्नई और आसपास के जिलों में राज्य के कुल कोरोना वायरस केसों में 75 फीसदी केस हैं। इसके अलावा, चेन्नई जिले में 18.13 प्रतिशत की पॉजिटिविटी दर दर्ज हुई, तो वहीं इसके बाद चेंगलपट्टू 13.28 प्रतिशत, तिरुवल्लूर 11.96 प्रतिशत और अरियालुर 9.62 प्रतिशत मरीज हैं।
 
कुछ दिनों पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य में दर्ज केसों में से करीब 86 प्रतिशत बिना लक्षण वाले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना वायरस के प्रसार पर आखिर काबू पा लिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले लद्दाख में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी नामग्याल की कोरोना वायरस से मौत हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण से यह पहली मौत हुई थी। तीन बार लद्दाख से सांसद और तीन बार ही जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के सदस्य रहे नामग्याल।
तेल के कुएं में आग लगने से 2 दमकलकर्मी मारे गए, जानिए कहा की है घटना

तेल के कुएं में आग लगने से 2 दमकलकर्मी मारे गए, जानिए कहा की है घटना

तिनसुकिया। असम के तिनसुकिया जिले में स्थित सरकारी गैस कंपनी ऑयल इंडिया के तेल के कुएं में लगी आग को बुझाने में लगे दमकल विभाग के दो कर्मचारी के शव कुएं के पास से बरामद किए गए हैं. बताया जाता है मंगलवार को तेल के कुंए में जब आग लगने की खबर आई थी उस वक्त आग पर काबू पाने के लिए दमकम की टीम को लगाया गया था| आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी कहीं लापता हो गए थे| आज सुबह दोनों कर्मचारियों के शव बरामद कर लिए गए हैं| बताया जाता है एनडीआरएफ की टीम को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है| इस आगजनी में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनको उपचार के लिए अस्प्ताल में भर्ती करा दिया गया है| असम के पर्यावरण एवं वन मंत्री परिमल सुखाबैद्य के मुताबिक असम सरकार आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन आग अब तेजी से गांवों की ओर बढ़ रही है इस घटना में 2 दमकल विभाग के कर्मचारियों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं| बताया जाता है कि असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस पूरे मामले की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह को दी है| जानकारों का कहना है कि जिस तरह से ये आग लगी है उसे देखने से लगता है कि आग पर काबू पाने में एक महीने तक का समय लग सकता है|

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुंख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिस, अर्धसैनिक और एनडीआरएफ की टीमें इलाके में स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं|मैंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर आग बुझाने के लिए भारतीय वायु सेना की सहायता मांगी है| गैस रिसाव के समय से क्षेत्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) तैनात किया गया था और असम के शीर्ष अधिकारी भी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं| सूत्रों ने कहा कि विशेषज्ञों की एक टीम भी सोमवार को सिंगापुर से मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई है और वे आज सुबह से ऑपरेशन में शामिल होकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं|
बड़ी खबर: एडीजीपी स्तर के तीन IPS अधिकारियों को नया कार्यभार, डीजीपी अवस्थी ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: एडीजीपी स्तर के तीन IPS अधिकारियों को नया कार्यभार, डीजीपी अवस्थी ने जारी किया आदेश

रायपुर। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ तीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने नया कार्यभार सौंपा है। इसके तहत हिमांशु गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को प्रशासन एवं चयन, एसआरपी कल्लूरी को प्रशिक्षण तथा जीपी सिंह को निदेशक, राज्य पुलिस अकादमी छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। 

उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक तत्काल प्रभाव से निलंबित, जाने क्या है वजह

उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक तत्काल प्रभाव से निलंबित, जाने क्या है वजह

रायपुर संचालक उद्योग श्री अनिल टूटेजा ने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जांजगीर-चांपा जिले के सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना को सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री पन्ना का निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा रहेगा और निर्वाह भत्ता देय होगा।    

 बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो हफ्तों से मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। बुधवार की सुबह तिल्दा से 3 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 893 जा पहुंची है। बताया जा रहा है कि दो संक्रमित जनपद पंचायत में कार्यरत है। दोनों तिल्दा नगर के रहने वाले हैं। वहीं एक मरीज किरना गांव का बताया जा रहा है।
BIG BREAKING : प्रदेश में देर रात्रि 29 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई पहचान, स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : प्रदेश में देर रात्रि 29 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई पहचान, स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कल देर रात्रि 29 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई। जिला जांजगीर से 26, सरगुजा से 2, जशपुर से 1 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है |

आज दिनांक 10 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 10 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज  10 जून का राशिफल

मेष:

आज चंद्रमा मध्यम फल कारक है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। क्रोध व भावुकता में लिया गयाा निर्णय कष्टकारी हो सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। नियति आज आप पर मेहरबान है। भाग्य आपका प्रबल है। भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

राशि स्वामी शुक्र प्रथम भाव में और चंद्रमा नवम भाव में होने के कारण आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें और सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।  भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

नवम भाव में कुंभ राशि का मंगल और अष्टम आयु में चंद्रमा उत्तम फलकारक है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। भाई व पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। प्रियजन भेंट संभव है। अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभाकरी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

राशि चंद्रमा सप्तम भाव में और राशि पर गुरू की सप्तम स्थिति विजय विभूति कारक है। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे। जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। भाग्य 90 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

मंगल उत्तराषाढ़ नक्षत्र पर कुंभ राशि का सप्तम केंद्रम जाया भाव में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आजीविका की दिशा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको प्रसन्न रखेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा, कार्य में मन लगेगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

आपकी जन्म राशि का स्वामी बुध दशम राज्य भाव में विराजमान है। आज किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, अत: सचेत रहें। वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

राशि से चतुर्थ भाव में चंद्रमा बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने का संकेत है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पराक्रम में वृद्धि के योग है। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आपकी राशि का स्वामी मंगल पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रविष्ट कर गया है। तृतीय पराक्रम केंद्र में चंद्रमा होने से व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। बिजनस में धन का निवेश लाभदायक रहेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। प्रणय सबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

राशि स्वामी गुरू यद्यपि वक्री चल रहा है तो भी स्व राशि में बुध व राहु के योग से शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। आज आपके कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। लॉकडाउन की वजह से परिवार में सुख व आनंद मिलेगा। रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता व अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। वाद-विवाद से दूर रहें। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

आपकी राशि का स्वामी शनि द्वादश व्यय भाव में गुरू से युक्त है। सूर्य शनि पिता पुत्र हैं। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ रहेगी। किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने से पुण्य मिलेगा। व्यक्तिगत व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। जिस किसी से आप मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता व मधुरता तथा मेल-जोल की झलक दिखाई देगी, जिससे आपके सभी कार्य बनते जाएंगे। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज आपकी राशि से एकादश घर में चंद्रमा विजय विभूति सफलता कारक है। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। अप्रिय समाचार मिल सकता है। आज कार्य की प्रबलता रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। भाग्य 89 प्रतिशत साथ देगा।

 

बड़ी खबर : स्वास्थ मंत्री सिंहदेव ने आज तक के कोरोना की स्तिथि को जनता से किया साझा

बड़ी खबर : स्वास्थ मंत्री सिंहदेव ने आज तक के कोरोना की स्तिथि को जनता से किया साझा

रायपुर,छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ में रायपुर- 7, बलौदाबाजार- 3, राजनांदगांव- 2, बेमेतरा- 1 और जांजगीर में 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं आज 12 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
उन्होंने बताया प्रदेश में अब तक कोरोना के 93059 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 89914 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 1211 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1936 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 347 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 5 की मौत हो चुकी है। वहीं 859 मरीजों का उपचार जारी है।
साथ ही पर्याप्त मात्रा में पीपीइ किट और मास्क होने की जानकारी दी .
 

राहत भरी खबर : प्रदेश में आज 12 कोरोना संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ्य, स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

राहत भरी खबर : प्रदेश में आज 12 कोरोना संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ्य, स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 12 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो कर घर लौटे | स्वस्थ्य हुए मरीज महासमुंद से 4, मुंगेली से 3, कबीरधाम, बालोद, राजनंदगांव, रायपुर व रायगढ़ से 1-1 है | 

BIG BREAKING : प्रदेश में मिले 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

BIG BREAKING : प्रदेश में मिले 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज अब तक कुल 14 कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई । जिसमे रायपुर से 7, बलौदा बाजार से 3,  राजनंदगांव से 2, बेमेतरा व जांजगीर से 1-1 मरीज की पुष्टि हुई है | स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी | अब प्रदेश में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 859 है।

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, एम्स में चल रहा था उपचार

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, एम्स में चल रहा था उपचार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के कई जिलों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत के आंकड़े में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना पीड़ित एक बुजुर्ग की आज एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खबर की पुष्टि दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने की है। मिली जानकार के अनुसार भिलाई निवासी एक बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के चलते उसे रायपुर एम्स रेफर कर दिया गया और यहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया गया कि यहां बुजुर्ग की कोरोना टेस्ट हुई थी, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

 

बड़ी खबर: प्रदेश को मिला कोरोना का 1 और मरीज, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: प्रदेश को मिला कोरोना का 1 और मरीज, पढ़े पूरी खबर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का अकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के कई जिलों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। आज जगदलपुर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। 
बड़ी खबर : रायपुर नगर पालिका के 10 जोनों के जोन कमिश्नरों का संशोधित तबादला आदेश जारी, देखे आदेश

बड़ी खबर : रायपुर नगर पालिका के 10 जोनों के जोन कमिश्नरों का संशोधित तबादला आदेश जारी, देखे आदेश

रायपुर | रायपुर नगर पालिका आयुक्त ने कल दिनांक 8/6/2020 को जोन कमिश्नरों का तबादला आदेश जारी किया था । उस आदेश में कुछ संशोधन करते हुए आज नया आदेश जारी किया गया है | 

देखें आदेश : 

खुशखबरी: वन विभाग में बंपर भर्ती, जानिए इससे जुडी पूरी खबर

खुशखबरी: वन विभाग में बंपर भर्ती, जानिए इससे जुडी पूरी खबर

रायपुर। पूरा विश्व इस समय कोरोना महामारी के संकट के दौर से गुजर रहा है। लॉकडाउन की वजह से लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ा है इसी कड़ी में एक अच्छी खबर सामने आ रही है की छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने फॉरेस्ट रेंजर और असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2020 (CG फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2020) के तहत 178 फॉरेस्ट रेंजर और असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 


पढ़िए पूरी खबर

पदों की संख्या-
फॉरेस्ट रेंजर- 157 पद
असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड - 21 पद

आयु सीमा-
आपको बता दे की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष (अन्य राज्य) और 21 से 40 वर्ष (छत्तीसगढ़) निर्धारित है। बता दें कि आयु की गणना 01.01.2020 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा PCB यानी साइंस स्ट्रीम में पास होना चाहिए और कृषि, वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भूविज्ञान आदि किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। बता दें कि चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में ही होगी।

आवेदन शुल्क-
छत्तीसगढ़ के एससी/ एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। फॉरेस्ट रेंजर और असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन और परीक्षा की तिथि-
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 16 जून 2020

आवेदन की अंतिम तिथि- 15 जुलाई 2020

ऑनलाइन सुधार की तिथि- 18 से 24 जुलाई 2020

लिखित परीक्षा की तिथि- 20 सितंबर 2020

वेतन-
फॉरेस्ट रेंजर के 157 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 38100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा जबकि असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के 21 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

 
सरकार के फैसले के खिलाफ 2 साल के बच्चे ने हाईकोर्ट में डाली याचिका, अदालत सुनवाई को तैयार

सरकार के फैसले के खिलाफ 2 साल के बच्चे ने हाईकोर्ट में डाली याचिका, अदालत सुनवाई को तैयार

नईदिल्ली। दो साल के एक बच्चे ने सोमवार को केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। बच्चे ने याचिका में दिल्ली सरकार द्वारा अनलॉक 1.0 के दौरान पाबंदियों में ढील देने से उत्पन्न होने वाले खतरे का जिक्र किया है। साथ ही उसने अपनी याचिका में कहा कि कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले मरीजों की जांच नहीं करने के कारण उसे और अन्य बच्चों के समक्ष खतरा पैदा हो गया है।

दो साल के बच्चे ने अपने पिता के जरिए दायर याचिका में कहा कि बिना लक्षण वाले मरीजों की जांच बंद करने और अस्पतालों में बेड तथा वेंटिलेटर की कमी के कारण स्थिति बिगड़ गई है। बच्चे ने कहा कि वह एक संयुक्त परिवार में रहता है जिसके सदस्य काम पर जाते हैं। वे दिल्ली सरकार द्वारा सोमवार से प्रभावी अन-लॉकडाउन के कारण नियमित दफ्तर जाएंगे जिससे उसे और अन्य बच्चों को तथा दिल्ली के निवासियों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का काफी खतरा है। याचिका को मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल की एक पीठ के समक्ष मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

वताते चलें कि कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब हो गई है। मुख्यमंत्री को हल्का बुखार और खांसी है। कोरोना के लक्षण मानते हुए मुख्यमंत्री ने खुद को अपने आवास पर आइसोलेट कर लिया है। मंगलवार को उनकी कोरोना जांच होगी। रिपोर्ट आने के बाद तक वह खुद को सभी बैठकों से दूर रखेंगे। 

वहीं बता दें कि दिल्ली में कोरोना का कहर कुछ ज्यदा ही देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में 1007 नए मामले सामने आने से अरविंद केजरीवाल सरकार की परेशानी और बढ़ गयी है। इसके साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 29943 पहुंच गया है। हालांकि शहर में किसी एक दिन में सर्वाधिक मामले 3 जून को सामने आये थे और यह संख्या 1513 थी। दिल्ली सरकार के मुताबिक पिछले 24 घंटे 17 मौत हुई हैं। इसके चलते मरने वालों का आंकड़ा 874 पर पहुंचा गया है। जबकि 358 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं।