रायपुर। प्रदेश में आज देर रात 113 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपडेट मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है। इसके पूर्व जारी मेडिकल बुलेटिन में कोई मरीज नहीं मिलने की जानकारी सामने आई थी। नए मरीज कोरबा से 44, बलरामपुर से 28, जांजगीर चांपा से 14, दुर्ग, रायगढ़ और रायपुर से 6-6, बलौदाबाजार से 3, गरियाबंद, बिलासपुर और जशपुर से 2-2 मिले हैं।

गुजरात में भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गयी है, वहीं जम्मू-कश्मीर में 3 की तीव्रता का भूकंप आया है, भूकंप का केंद्र कटरा से 89 किमी दूर था, गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, मोरबी और कच्छ जिलों में भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए
आज 15 जून का राशिफल
मेष :
बीते कुछ दिनों की अपेक्षा आज का दिन अधिक अनुकूल महसूस होगा। आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज का लिया गया सफल निर्णय आपके कल का निर्माण करेगा। दिन की सकारात्मकता का लाभ अपने पक्ष में अवश्य लें। विलासितापूर्ण माहौल का लुत्फ उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे। रात के समय इन लोगों पर धन खर्च भी हो सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ :
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आपको अपने कार्य के अलावा कुछ और करने या सोचने का समय भी कम मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। खान-पान से बचें। आलस्य का भी त्याग करना होगा। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है, इसलिए अति से बचें। इस समय धन खर्च करने वाला कोई भी प्रस्ताव सामने आए, उसके बहकावे में न आए। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन :
ग्रह-नक्षत्रों ने आज आपके लिए अनुकूल भाग्य लिखा है। दिन सुखमय व्यतीत होगा, कोई नई योजना अवश्य बनाएं और उसे क्रियान्वित भी करें। आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल जमीन-जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क :
आज सतर्क और सावधान रहें। घर में रहें या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। चोट-चपेट से भी बच कर रहें। आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा, लेकिन नीजी संबंधो के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह :
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का दबाव होगा लेकिन आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रेमपूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय धर्म-अध्यात्म में बीतेगा। रात के समय कोई तोहफा या सरप्राइज आपको मिल सकता है। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या :
आज जिन लोगों को आप जानते हैं उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आलस्य त्यागकर आज आपको अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में आप लकी रहेंगे। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला :
आज आप उर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। ज्ञान में इजाफा होगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यावसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। उपयुक्त व्यक्ति और उम्दा अवसर आपको मिलते रहेंगे, जिनकी अतीत में आपको तलाश थी। घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक :
आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अपने आपको शिथिल महसूस करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। ऐसे में दिनचर्या से हटकर कुछ करें जिससे आपको सुख का अनुभव हो। आज किसी से ज्यादा बात-चीत में समय नष्ट ना करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु :
आज कोई बड़ी योजना अथवा विचार आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा, जिससे आप लाभान्वित भी होंगे। आज पराक्रम के बल पर लाभ का योग है। सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नजर रखें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर :
आज धन से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी की जरूरत है। कर्ज अगर आपने लिया हो, तो आज उसे उतारने का प्रयास करें। आप परिवर्तन के महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजर सकते है। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं आएंगी। दिन को धैर्य और साहस से बीताने का प्रयास करना चाहिए। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ :
आज आपके अंदर आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है, ऐसे में आज के दिन का उपयोग सही दिशा में करना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा। निजी संबंधो पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनें। हर मामले में अतिवादी होने से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन :
आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि में हो रहा है। जो भी योजना बनाएंगे उनमें आप सफल होंगे। शुभ कार्यों में भाग ले सकते हैं। पूजा-पाठ और धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और प्रेम रहेगा। वैसे कुछ बातों को लेकर आप मानसिक उलझन में रह सकते हैं। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं। भाग्य 73 प्रतिशत तक साथ देगा।
रायपुर, पार्षद पुरषोत्तम बेहरा डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं। उन्हें देवेन्द्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दी ये पार्षद अभी हाल में ही चर्चा में आया था ,राजधानी रायपुर के नगर निगम के जोन क्रमांक 3 के अध्यक्ष पद के चुनाव में क्रास वोटिंग के आरोप के चलते नेताओं की पूछताछ ने पार्षद को मानसिक रूप से परेशान कर दिया था जिसके बाद आज रविवार शाम को अचानक बेहरा की तबियत बिगड़ने से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवा उपचार चालू करवाया गया।
रायपुर,प्रदेश में रविवार को कोरोना का कोई प्रकरण अब तक सामने नहीं आया है। वही 84 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बेमेतरा में मिला एक पॉजिटिव, रिपीट पॉजिटिव था, इसलिए उसे पॉजिटिव प्रकरण में नहीं जोड़ा जाएगा। इस तरह अभी प्रदेश में कुल 826 एक्टिव मरीज है
आपको बता दे
एम्स में भर्ती दो मरीजों की देर रात मौत हुई है।जिसकी स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है। बताया गया कि रायगढ़ से एक कैंसर का मरीज था जिसका ऑपरेशन किया गया था। वहीं महासमुंद का मरीज,जिसकी मौत कल रात हुई वह पूर्व में राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। वह टीबी, उच्च रक्तचाप और लकवे से पीड़ित था। सुधार नहीं होने पर कोरोना जांच के बाद गम्भीर अवस्था में एम्स रेफर किया गया था जहां वह पॉजिटिव पाया गया।

मुंबई,सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने कहा है कि एक्टर का पार्थिव शरीर पटना ले जाया जाएगा. वहीं अंतिम संस्कार होगा. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर मुंबई पुलिस ने फिलहाल किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है. पुलिस को अभी तक सुशांत के घर से कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है. फिलहाल उनका शव अस्पताल में है. और अब उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत पर कोई टिप्पणी की जाएगी.
हालाकि सुशांत के परिजनों से पप्पू यादव ने की मुलाकात की है. उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा,'' बिहार के गौरव सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते! उनकी मौत की सीबीआई जांच हो. उनके पिताजी से पटना स्थित आवास पर मिला, वह सीबीआई जांच चाहते हैं, वह कहते हैं कि मौत के दो घंटे पहले उनकी बात हुई थी. खुदकुशी जैसी कोई बात ही नहीं थी. उनके परिजनों से मिलकर भावविह्वल हो गया.
मुंबई,बॉलीवुड अभिनेत सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया है. उनके नौकर ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. सुशांत सिंह राजपूत को डिप्रेशन था और उनका इलाज चल रहा था. उनके घर से दवाइयां और प्रिसक्रिप्शन मिले हैं. पुलिस को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिसके मुताबिक अभिनेता डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे. फिलहाल उनके घर से अभी कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं किया गया है. हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत ने किस वजह से सुसाइड किया है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.
मुंबई | बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर में खुदकुशी कर ली है। अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।
श्योपुर | मध्यप्रदेश के श्योपुर से एक खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन ने बीच रास्ते में गाड़ी रुकवाकर पाली पुल से चंबल नदी में छलांग लगा कर जान दे दी। दुल्हन ने उल्टी आने के बहाने पाली पुल पर कार रुकवाई |
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के दांतडा गांव से माली समाज की बारात खंडार क्षेत्र के अल्लाहपुर गांव में आई थी। रात को धूमधाम से सभी रश्मो रिवाजों के साथ शादी संम्पन्न होने के बाद आज सुबह ही वधु पक्ष द्वारा बारात के साथ ही दुल्हन को विदा कर दिया गया। रास्ते में मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर चंबल स्थित पाली पुल पर दुल्हन ने दूल्हे से मन घबराने और उल्टी करने की बात कहकर कार रुकवाई और दुल्हन कार से नीचे उतरकर नदी में छलांग लगा दी। नाव के माध्यम से चंबल में कूदी दुल्हन की तलाश की जा रही है| वहीं, घटना की सूचना मिलने के साथ ही खंडार थाना पुलिस और मध्यप्रदेश की सामरसा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहियोग से दुल्हन की तलाश की जा रही है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिल रही है कि राजधानी के एम्स अस्पताल में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि 43 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । चौंकाने वाली बात ये है कि जांच के दौरान उसमें कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक को अटैक आने पर नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर एम्स रेफर किया गया था । लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई।
रायपुर,कल देर रात प्रदेश में एम्स रायपुर में परीक्षणों के दौरान 38 और नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जोकि रायपुर- 11, महासमुंद-08, दुर्ग- 06, राजनंदगांव-04, बलौदाबाजार- 04, जांजगीर चांपा- 03, बेमेतरा-01, धमतरी-01 से है
COVID 19 Update-38 more samples reported positive during tests at AIIMS Raipur today evening by 11.00 PM with following details-
— AIIMS, Raipur, CG???? (@aiims_rpr) June 13, 2020
Raipur- 11
Mahasamund-08
Durg- 06
Rajnandgaon-04
Balodabazar- 04
Janjgir Chapa—03
Bemetera-01
Dhamtari-01#StayHomeStaySafe #CoronaUpdatesInIndia
आज 14 जून का राशिफल
मेष:
आज आपका दिन विशेष लाभदायी है इसलिए सभी आवश्यक कार्य निपटा लें। निवेश, व्यापार, नौकरी और विद्या के सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। मित्रों के आ जाने से खर्चा बढ़ सकता है। अच्छे परिणाम के लिए सोमवार को रूद्राभिषेक कराएं। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। किसी शुभ कार्य में खर्चा हो सकता है, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
भाग्य के साथ पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। सुबह पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। यात्रा से परहेज करें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। बड़े-बुजुर्ग कार्यक्षेत्र में हरेक प्रकार की मदद करेंगे। खर्चों में कटौती करें नहीं तो कष्ट उठाना पड़ सकता है। साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। संतान के विवाह के लिए रिश्ते आ सकते हैं। किसी भी तरह के विवाद से बचें। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
आज आपका दिन आनंद में बितेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। साहस व धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति की स्थिति रहेगी। वर्तमान देनदारियां वापिस आने का समय है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
सुख-शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति हो सकती है। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। व्यापार में कुछ की आशा बंधेगी, जिसका आपको आगे चलकर अत्यंत फायदा होगा। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज साहित्य एवं कला में आपकी रूचि रहेगी, जिससे पराक्रम व धन की वृद्धि होगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। न्यायालयीय मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप आनंदित होंगे। किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपकी मन:स्थिति नकारात्मक की ओर प्रेरित करेगी। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे। कोई झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ होगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज रूका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। आज आपके पास सुव्यवस्था का कोई कार्य आएगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। कोई व्यक्ति अगर खर्च करने वाला प्रस्ताव रखे तो उसे अस्वीकार कर दें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव होगा। आज आप अपने प्रतिद्वंदियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में आपके प्रति प्रेम व आदर की भावन बढ़ेगी। लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने पर आपको समाज में सम्मान मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। सुबह का समय अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीत सकता है। किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है इसलिए आर्थिक संतुलन बनाकर चलें। पारिवारिक कार्यों में दौड़ धूप रहेगी। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज अब तक 67 कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। जिसमे से कोरबा में 13, बेमेतरा में 10,राजनांदगांव और बलौदाबाजार से 9, बिलासपुर में 8, कवर्धा में 5, रायपुर में 4, दुर्ग एवं बलरामपुर में 3-3,दंतेवाडा से 2,कोरिया से 1 मरीज मिले हैं।
वही आज कुल 81 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है,इस तरह छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 875 पर पहुंच गई है।
आज कुल 67 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई। 81 कोरोना से पीड़ित मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/1nj0kQ9336
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 13, 2020
रायपुर के ब्राम्हणपारा इलाके से भी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 45 वर्षीय महिला का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें वो पॉजिटिव पाई गई. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीँ महिला जिस घर में रहती थी उस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, वहां सिर्फ जरुरी चीजों के लिए आवाजाही की अनुमति प्रदान की गई है.
रायपुर,छतीसगढ़ में लगातार कोरोना के मरीज मिलते जा रहे है ,अभी बेमेतरा जिले में 10 नए कोरोना मरीज मिले है। इस खबर की पुष्टि सीएमएचओ सतीश शर्मा ने की है। वही दंतेवाड़ा जिले में 1 नए कोरोना मरीज मिला है। इस खबर की पुष्टि जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने की है।
आपको बता दें कि आज प्रदेश में कुल 33 नए मामले सामने आए हैं .
43 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।







.jpg)














