नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर: प्रदेश को मिला कोरोना का 1 और मरीज, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: प्रदेश को मिला कोरोना का 1 और मरीज, पढ़े पूरी खबर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का अकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के कई जिलों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। आज जगदलपुर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। 
बड़ी खबर : रायपुर नगर पालिका के 10 जोनों के जोन कमिश्नरों का संशोधित तबादला आदेश जारी, देखे आदेश

बड़ी खबर : रायपुर नगर पालिका के 10 जोनों के जोन कमिश्नरों का संशोधित तबादला आदेश जारी, देखे आदेश

रायपुर | रायपुर नगर पालिका आयुक्त ने कल दिनांक 8/6/2020 को जोन कमिश्नरों का तबादला आदेश जारी किया था । उस आदेश में कुछ संशोधन करते हुए आज नया आदेश जारी किया गया है | 

देखें आदेश : 

खुशखबरी: वन विभाग में बंपर भर्ती, जानिए इससे जुडी पूरी खबर

खुशखबरी: वन विभाग में बंपर भर्ती, जानिए इससे जुडी पूरी खबर

रायपुर। पूरा विश्व इस समय कोरोना महामारी के संकट के दौर से गुजर रहा है। लॉकडाउन की वजह से लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ा है इसी कड़ी में एक अच्छी खबर सामने आ रही है की छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने फॉरेस्ट रेंजर और असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2020 (CG फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2020) के तहत 178 फॉरेस्ट रेंजर और असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 


पढ़िए पूरी खबर

पदों की संख्या-
फॉरेस्ट रेंजर- 157 पद
असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड - 21 पद

आयु सीमा-
आपको बता दे की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष (अन्य राज्य) और 21 से 40 वर्ष (छत्तीसगढ़) निर्धारित है। बता दें कि आयु की गणना 01.01.2020 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा PCB यानी साइंस स्ट्रीम में पास होना चाहिए और कृषि, वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भूविज्ञान आदि किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। बता दें कि चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में ही होगी।

आवेदन शुल्क-
छत्तीसगढ़ के एससी/ एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। फॉरेस्ट रेंजर और असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन और परीक्षा की तिथि-
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 16 जून 2020

आवेदन की अंतिम तिथि- 15 जुलाई 2020

ऑनलाइन सुधार की तिथि- 18 से 24 जुलाई 2020

लिखित परीक्षा की तिथि- 20 सितंबर 2020

वेतन-
फॉरेस्ट रेंजर के 157 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 38100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा जबकि असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के 21 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

 
सरकार के फैसले के खिलाफ 2 साल के बच्चे ने हाईकोर्ट में डाली याचिका, अदालत सुनवाई को तैयार

सरकार के फैसले के खिलाफ 2 साल के बच्चे ने हाईकोर्ट में डाली याचिका, अदालत सुनवाई को तैयार

नईदिल्ली। दो साल के एक बच्चे ने सोमवार को केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। बच्चे ने याचिका में दिल्ली सरकार द्वारा अनलॉक 1.0 के दौरान पाबंदियों में ढील देने से उत्पन्न होने वाले खतरे का जिक्र किया है। साथ ही उसने अपनी याचिका में कहा कि कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले मरीजों की जांच नहीं करने के कारण उसे और अन्य बच्चों के समक्ष खतरा पैदा हो गया है।

दो साल के बच्चे ने अपने पिता के जरिए दायर याचिका में कहा कि बिना लक्षण वाले मरीजों की जांच बंद करने और अस्पतालों में बेड तथा वेंटिलेटर की कमी के कारण स्थिति बिगड़ गई है। बच्चे ने कहा कि वह एक संयुक्त परिवार में रहता है जिसके सदस्य काम पर जाते हैं। वे दिल्ली सरकार द्वारा सोमवार से प्रभावी अन-लॉकडाउन के कारण नियमित दफ्तर जाएंगे जिससे उसे और अन्य बच्चों को तथा दिल्ली के निवासियों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का काफी खतरा है। याचिका को मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल की एक पीठ के समक्ष मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

वताते चलें कि कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब हो गई है। मुख्यमंत्री को हल्का बुखार और खांसी है। कोरोना के लक्षण मानते हुए मुख्यमंत्री ने खुद को अपने आवास पर आइसोलेट कर लिया है। मंगलवार को उनकी कोरोना जांच होगी। रिपोर्ट आने के बाद तक वह खुद को सभी बैठकों से दूर रखेंगे। 

वहीं बता दें कि दिल्ली में कोरोना का कहर कुछ ज्यदा ही देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में 1007 नए मामले सामने आने से अरविंद केजरीवाल सरकार की परेशानी और बढ़ गयी है। इसके साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 29943 पहुंच गया है। हालांकि शहर में किसी एक दिन में सर्वाधिक मामले 3 जून को सामने आये थे और यह संख्या 1513 थी। दिल्ली सरकार के मुताबिक पिछले 24 घंटे 17 मौत हुई हैं। इसके चलते मरने वालों का आंकड़ा 874 पर पहुंचा गया है। जबकि 358 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं।
बड़ी खबर: भाजपा नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और उनकी मां की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: भाजपा नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और उनकी मां की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, पढ़े पूरी खबर

भोपाल। कोरोना से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। रोज कोरोना के नए-नए मरीज निकलकर बाहर आ रहे है इसी बिच एक खबर सामने आ रही है की  वायरस के संक्रमण की चपेट में भाजपा नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और उनकी मां भी आ गए हैं।

पढ़िए पूरी खबर-
मध्यप्रदेश के गुना से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्‍हें इलाज के लिए मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अस्‍पताल ने उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्‍टि कर दी है। दिल्‍ली के साकेत मैक्‍स असपताल में फिलहाल इनका इलाज चल रहा है। बता दें कि साकेत का मैक्‍स अस्‍पताल कोविड-19 असप्‍ताल में तब्‍दील है, ताकि यह कोरोना की जंग में और बेहतर तरीके से अपनी सेवा दे। 
डेढ़ करोड़ के गांजे के साथ कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

डेढ़ करोड़ के गांजे के साथ कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में इन दिनों नशीले पदार्थों की तस्करी खुलेआम हो रही है। तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के पार्षद द्वारा गांजे की तस्करी में लिप्त होना सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिरगांव वार्ड क्र.21 कैलाशनगर के पार्षद संजय कुमार के पास से उत्तर प्रदेश जनपद झांसी तालुका मउरानीपुर की पुलिस को मुखबिरों के जरिए सूचना मिली की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बिरगांव के कांग्रेस पार्षद के द्वारा डेढ़ करोड़ रूपये से अधिक के गांजे की तस्करी की गई है। पुख्ता सबूत मिलने पर उत्तर प्रदेश की गिरफ्तार पार्षद का नाम संजय कुमार है और पार्षद को उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है| आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि मऊरानी थाने के इंस्पेक्टर ने प्रतिनिधि को देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, लखनऊ की संयुक्त टीम ने उड़ीसा के संबलपुर से रायपुर के रास्ते डंपर व ट्रक में लादकर झांसी लाए गए 10 क्विंटल गांजा बरामद किया है| एसटीएफ ने गांजे के साथ झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में उड़ीसा निवासी शंकर बारी उर्फ विक्रम, छत्तीसगढ़ रायपुर बीरगांव के कांग्रेसी पार्षद संजय कुमार सिंह, देवरिया निवासी छोटेलाल व बिहार निवासी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है| पुलिस की पूछताछ में ये भी पता चला है कि झांसी के मऊरानीपुर निवासी गौरव गेस्ट हाउस के मालिक राजेंद्र सर्राफ उर्फ राजू के लिए मादक पदार्थ की तस्करी करने की बात स्वीकार की है|

पुलिस के मुताबिक ओडि़शा से करीब 10 से 12 हजार रुपये प्रति किलो (अनुमानित कीमत) गांजा खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश में लगभग 15 से 20 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था| स्थानीय तस्कर 20 से 25 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजे की फुटकर बिक्री करते थे। पार्षद को गिरफ्तार कर पुलिस नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला कायम कर मऊरानीपुर न्यायालय में जांच उपरांत पुलिस की केस डायरी प्रस्तुत कर चालान पेश करेगी। 
 बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों का जारी हुआ तबादला आदेश, एसपी ने जारी किया आदेश

बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों का जारी हुआ तबादला आदेश, एसपी ने जारी किया आदेश

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ है। एसपी ने प्रधान आरक्षक, आरक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक बदले गए हैं। एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 24 प्रधान आरक्षक और 184 आरक्षकों, 2 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक और 9 सहायक उपनिरीक्षक का तबादला हुआ है।

आमजनों को बुरी तरह से पीटने वाले उरला टीआई नितिन उपाध्याय लाईन अटैच

आमजनों को बुरी तरह से पीटने वाले उरला टीआई नितिन उपाध्याय लाईन अटैच

रायपुर। उरला में आमजनों पर जमकर लाठियां चलाने वाले टीआई नितिन उपाध्याय को आखिरकार लाईन अटैच कर दिया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में टीआई श्री उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में उपस्थित होने कहा गया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में उरला के टीआई नितिन उपाध्याय को रक्षित आरक्षी केन्द्र भेजा गया है, वहीं उनके स्थान पर टीआई अमित तिवारी को प्रभार दिया गया है। देर रात रायपुर के एसएसपी ने इस आदेश को जारी किया है। ज्ञात हो कि उरला में लॉकडाउन के दौरान आमजनों को लाठियों से बुरी तरह से पीटने वाले टीआई नितिन उपाध्याय का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो राज्य के मुखिया भूपेश बघेल तक पहुंची और उन्होंने ने भी इसे गंभीर मामला मानते हुए बकायदा ट्वीट कर इसे अमानवीय व असहनीय कहा था। इसके बाद से ही यह तय हो गया था कि उरला टीआई पर गाज गिरना तय है। उन्होंने उरला टीआई की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है। 
बड़ी खबर : प्रदेश में कल देर रात एक कोरोना संक्रमित मरीज की हुई मौत अब तक 5 मौते हो चुकी है , एम्स ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में कल देर रात एक कोरोना संक्रमित मरीज की हुई मौत अब तक 5 मौते हो चुकी है , एम्स ने दी जानकारी

दुर्ग की 24 साल की एक महिला मरीज की मौत हो गयी,
आपको बता दे ये एम्स रायपुर के नेफ्रोलॉजी वार्ड में 02 जून, 2020 को फेफड़े के क्षय रोग का मामला दर्ज किया गया था। उसका COVID 19 नमूना भेजा गया और रोगी को सकारात्मक पाया गया।
उसे परसों रात को COVID 19 ICU में स्थानांतरित कर दिया गया था । दुख की बात यह है कि कल सांस लेने में परेशानी होने के कारण उसकी मौत हो गई और सभी जीवन रक्षा उपायों को करने के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका।

 

बड़ी खबर : प्रदेश में देर रात और मिले  37 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में देर रात और मिले 37 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर,प्रदेश में कल देर रात 37 और नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई(सरगुजा 10, मुंगेली 9,रायगढ़ 6, जांजगीर 5, बिलासपुर 4,सूरजपुर 2 व जशपुर 1) तथा 27 मरीज़ राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए। 

 

आज दिनांक  9 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 9 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज  9 जून का राशिफल

मेष:

आज भाग्य का साथ मिलने के कारण मेष राशि वालों के लिए शुभ दिन है। मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। अंतर्मन में नई उर्जा स्वास्थ्य सुख प्रदान करेगी। आज ईश्वर दर्शन से आत्मविश्वास में वृद्धि एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य 90 प्रतिशत आपके साथ है।

वृषभ:

आज कुछ नकारात्मक घटनाएं आपको प्रभावित कर सकती हैं। अत: आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी वस्तु के गुम होने की संभावना है। प्रियजन से वाद-विवाद की संभावना है। खर्च अधिक रहेगा सावधानीपूर्वक नियम संयम के साथ दिन व्यतीत करें। भाग्य 58 प्रतिशत साथ है।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। नई योजनाएं सफलता दिलाएगी। मित्रों का सहयोग एवं बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद कार्य सिद्ध करेगा। आज ईश्वर के दर्शन करने से मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी अपने से शुभ समाचार मिलने का योग है। भाग्य 97 प्रतिशत साथ है।

कर्क:

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ लेकर आया है। इसके अलावा किसी नए व्यवसाय में आपको सफलता मिलने का योग है। विरोधी चाहकर भी आज आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। भोलेनाथ की कृपा से आप सभी को परास्त करेंगे। अन्य क्षेत्रों में कर्म करें और भाग्य द्वारा लिखा लाभ प्राप्त करें, परिवार में शांति का माहौल रहेगा। भाग्य 90 प्रतिशत साथ रहेगा।

सिंह:

आज सिंह राशि वालों को मिश्रित शुभाशुभ फल का सामना करना पड़ेगा। किसी कार्य के पूरे होने और न होने को लेकर मन में भय रहेगा लेकिन सुकून भी रहेगा। बता दें कि आज मिश्रित प्रभाव असमंजस की स्थिति पैदा करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बड़ों की बातों का पालन अवश्य करें। भाग्य 78प्रतिशत साथ है।

कन्या:

कन्या राशि वालों को अनावश्यक वाद-विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए। वाहन धीमी गति से चलाएं। आज शत्रु प्रबल रहेंगे इसलिए आज के दिन सतर्क होकर कार्य-व्यवहार करें। गुरु मंत्र का जप करना बेहद लाभकारी रहेगा। आज अपनों की अवहेलना करने से बचें। अन्यथा किसी अपने से रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। भाग्य 54प्रतिशत साथ है।

तुला:

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा एवं नई संभावनाएं लेकर आया है। पराक्रम में वृद्धि के कारण आज मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज आपको उन्नति के अवसर मिलेंगे। सोच-समझकर कार्य-व्यवहार करने से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में तो भी आज का दिन शुभ है। रिश्तों में अपनापन और सभी का आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा। भाग्य 99 प्रतिशत साथ है।

वृश्चिक:

आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ है। इसलिए निराशा से मुक्ति मिलने का योग है। आज विभिन्न क्षेत्रों से धन प्राप्ति का योग है। शत्रु आज निर्बल रहेंगे। नई योजनाओं धीरे-धीरे समय के साथ लाभ प्रदान करना शुरू करेंगी। भाग्य 92 प्रतिशत साथ है।

धनु:

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए शुभ फल प्रदान करेगा। आज भविष्य की योजनाएं निर्धारित करेंगे। भाग्योदय की भी संभावना है। लेकिन परिवार में कलह का माहौल हो सकता है। पत्नी या प्रेमिका से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि रिश्तों में सामंजस्य बनाने की कोशिश करें। भाग्य 74प्रतिशत साथ है।

मकर:

आज के दिन नकारात्मक व्यक्ति आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ ही अनावश्यक वाद-विवाद से भी बचें। अगर बहुत महत्वपूर्ण ना हो तो नया कोई नया कार्य न शुरू करें। भाग्य 56 प्रतिशत साथ है।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए लाभप्रद है शुभ घटनाओं का सृजन होगा। जितना आप कर्म करेंगे भाग्य उसे कई गुना करके शुभ फल के रूप में आपको प्रदान करेगा। पराक्रम में सफलता के कारण मन में असीम ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में सुख-शांति और स्नेह बना रहेगा। भाग्य 96प्रतिशत साथ है।

मीन:

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष कर्म करने का दिन है। इसका लाभ आपको आने वाले दिनों में अवश्य मिलेगा। आज आप जिस कार्य का शुभाशुभ करेंगे वह कल फल के रूप में आपके सामने आएगा। भविष्य की योजनाएं सुखद अनुभव प्रदान करेंगी। कुल मिलाकर ऊर्जावान दिन है। भाग्य 93 प्रतिशत साथ है।

 

बड़ी खबर : एम्स के 53 मरीजो की पुष्टि के बाद स्वास्थ विभाग ने बताया प्रदेश में आज कुल 67 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 25 स्वस्थ होकर घर लौटे

बड़ी खबर : एम्स के 53 मरीजो की पुष्टि के बाद स्वास्थ विभाग ने बताया प्रदेश में आज कुल 67 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 25 स्वस्थ होकर घर लौटे

रायपुर,आज सुबह से अब तक में छत्तीसगढ़ में 53 कोरोना मरीजों के मिलने की खबर एम्स ने दी लेकिन उसके थोड़े देर बाद स्वास्थ विभाग ने बताया आज अब तक कुल 67 कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों कि पहचान हुई । अब एक्टिव मरीज़ों की संख्या 848 हो गयी है।

आपको बता दी कल भी एम्स और स्वास्थ विभाग के आकड़ो में अंतर पाया गया था  

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 53 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले AIIMS  ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 53 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले AIIMS ने दी जानकारी

रायपुर,आज सुबह से अब तक में छत्तीसगढ़ में 53 कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
जो कि इस प्रकार है रायपुर 09, कोरबा 14, कबीरधाम 06, जांजगीर चांपा 04
शहडोल 01, रायगढ़ 01, बलौदा बाजार 13,राजनांदगांव 05

 

रायपुर में 4 नए कोरोना संक्रमितो की हुई पहचान, साथ ही बिलासपुर से 12 मरीज हुए स्वस्थ

रायपुर में 4 नए कोरोना संक्रमितो की हुई पहचान, साथ ही बिलासपुर से 12 मरीज हुए स्वस्थ

रायपुर, रायपुर में कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले फिर से सामने आए हैं, पूर्व में मंदिर हसौद थाने के संक्रमित मिले आरक्षक के परिजन समेत 2 और आरक्षक संक्रमित हुए हैं। इसकी जानकारी रायपुर पुलिस ने भी ट्विट कर दी है,इनके अलावा 1 अन्य युवक भी पॉजिटिव मिला है।
वहीं बिलासपुर कोविड-19 अस्पताल से आज 12 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इन मरीजों में 7 बिलासपुर, 3 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और 2 कोरबा के मरीज शामिल हैं।
 

BIG BREAKING : राजधानी के 10 जोनों के जोन कमिश्नरों का हुआ तबादला, नगर पालिका आयुक्त ने जारी किया आदेश

BIG BREAKING : राजधानी के 10 जोनों के जोन कमिश्नरों का हुआ तबादला, नगर पालिका आयुक्त ने जारी किया आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | रायपुर नगर पालिका आयुक्त ने जोन कमिश्नरों का तबादला आदेश जारी किया है। आयुक्त ने 10 जोनों के जोन कमिश्नरों का फेरबदल किया गया है। साथ ही 24 घंटों के भीतर नवीन पदस्थापना के कार्य पर उपस्थित होकर सामान्य प्रशासन विभाग में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया हैं।

गांवों को मनरेगा से मजबूत बनाया जा सकता है: सोनिया गाँधी

गांवों को मनरेगा से मजबूत बनाया जा सकता है: सोनिया गाँधी

नई दिल्ली | अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का कहना है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना (मनरेगा) को लेकर उलजलूल बोलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना संकट के दौरान इसकी अहमियत ठीक तरह से समझ आयी है और उन्हें पूरा एहसास हो गया है कि गांवों को इस योजना से मजबूत बनाया जा सकता है इसलिए बराबर गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए इसे महत्व देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने इस योजना के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर कांग्रेस पार्टी पर लगातार हमला बोलते हुए इसे 'कांग्रेस की विफलता का एक जीवित स्मारकÓ तक कहा था और मोदी सरकार ने मनरेगा को खत्म करने, इसे खोखला करने तथा कमजोर करने की पूरी कोशिश की लेकिन कोविड-19 महामारी और इससे उत्पन्न आर्थिक संकट ने मोदी सरकार को इस योजना की महत्ता का एहसास कराया है।
उन्होंने कहा कि मोदी को पद संभालने के बाद इस योजना का महत्व समझ तो आ गया था इसलिए उनकी सरकार ने स्वच्छ भारत तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यक्रमों से जोड़कर मनरेगा का स्वरूप बदलने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार की इस योजनाओं का नाम बदलने का भी पूरा प्रयास किया और मनरेगा श्रमिकों को भुगतान करने में अत्यंत देरी की गई तथा उन्हें काम तक दिए जाने से इंकार कर किया गया।
सोनिया ने कहा कि लॉकडाउन के कारण पूरे देश के मजदूरों में रोजी रोटी को लेकर हाहाकार मचा तो मनरेगा गांव में श्रमिकों के जीवन का संबल बना। इसने मोदी सरकार को आभास दिलाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय फ्लैगशिप ग्रामीण राहत कार्यक्रमों को दोबारा शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यह एहसास होने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल में ही मनरेगा बजट में एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कुल आवंटन करने की घोषणा की और मई में 2.19 करोड़ परिवारों ने मनरेगा के तहत काम की मांग की जो आठ साल में सबसे ज्यादा है।
गांधी ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण रोजगार को मोहताज हुए निराश मजदूर तथा कामगार विभिन्न शहरों से समूहों में अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। इन प्रवासी श्रमिकों के पास गांव में रोजगार और सुरक्षित भविष्य नहीं है तथा उनके समक्ष अभूतपूर्व संकट के बादल मंडरा रहे हैं इसलिए मनरेगा की जरूरत पहले से कहीं और ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि इन मेहनतकश लोगों का विश्वास पुन: स्थापित हो इसके लिए केंद्र सरकार को उनकी मदद कर उन्हें राहत देनी चाहिए और इसके लिए सबसे पहले उनका मनरेगा का जॉब कार्ड बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने देश के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए जिस पंचायतीराज तंत्र को सशक्त बनाने का काम किया अब मनरेगा को लागू करने की मुख्य भूमिका उन्हीं पंचायतों को दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जन कल्याण की योजनाएं चलाने के लिए पंचायतों को और मजबूत करने की आवश्यकता है और इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर पैसा पंचायतों को दिया जाना चाहिए। स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि ही जमीनी हकीकत से वाकिफ होता है और वे ही श्रमिकों की स्थिति तथा उनकी जरूरतों को समझते हैं इसलिए ग्राम सभा को यह निर्धारित करना चाहिए कि काम किस प्रकार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संकट के इस वक्त केंद्र सरकार को पैसा सीधा लोगों के हाथों में पहुंचाना चाहिए तथा सब प्रकार की बकाया राशि, बेरोजगारी भत्ता तथा श्रमिकों का भुगतान लचीले तरीके से बगैर देरी के करना चाहिए। मनरेगा के महत्व को समझते हुए सरकार को मनरेगा के तहत कार्यदिवसों की संख्या बढ़ाकर 200 कर कार्यस्थल पर ही पंजीकरण कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। 
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, सभी मीटिंग रद्द, कल होगा कोरोना टेस्ट, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, सभी मीटिंग रद्द, कल होगा कोरोना टेस्ट, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत सोमवार को अचानक से खराब हो गई है, जिसके चलते वह सावधानी का पूरा ध्यान रखते हुए मंगलवार को कोविड-19 की जांच करवाएंगे। उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। कोरोना जैसे लक्षणों को देखते हुए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार दोपहर से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

केजरीवाल हर रोज कोरोना की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। लेकिन सोमवार को उन्होंने अपनी सभी मीटिंग भी रद्द कर दीं। इससे पहले आप सरकार ने बिना लक्षणों वाले लोगों के कोरोना टेस्ट पर रोक लगा रखी है। सिर्फ लक्षण होने पर ही टेस्ट किए जा रहे हैं। केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक टीवी चैनल में केजरीवाल की तबीयत खराब होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जो लोग सीएम केजरीवाल के संपर्क में आए हैं। उन लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। सीएम ने खुद को चरंटाइन कर लिया है। 
सीएम केजरीवाल को आखिरी बार रविवार शाम को एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग के दौरान देखा गया था। इस बीच उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवासियों का इलाज होने की घोषणा की। साथ ही कहा कि शहर की उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा से लगी सीमाएं सोमवार यानी आज से खुलेंगी। केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों के लिए इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं होगा और यदि दूसरे राज्यों के लोग कुछ विशेष ऑपरेशनों के लिए दिल्ली आते हैं, तो उन्हें निजी अस्पतालों में उपचार कराना होगा।
बता दें, दिल्ली में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मरीजों का आंकड़ा 27 हज़ार 654 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 1320 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 761 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में मौजूदा समय में 219 कंटेनमेंट जोन हैं।
 
श्रम मंत्रालय के 11 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, चुनाव आयोग में भी सामने आया केस

श्रम मंत्रालय के 11 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, चुनाव आयोग में भी सामने आया केस

नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना मरीजों का आंकड़ा ढाई लाख से अधिक हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 56 हजार 611 है, जिसमें 7 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं सोमवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में कोरोना वायरस के मामले सामने आए। श्रम शक्ति भवन में स्थित मंत्रालय में 11 अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली में अबतक कई केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारी कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। फिर चाहे वो स्वास्थ्य मंत्रालय हो, रक्षा मंत्रालय या अब श्रम मंत्रालय ही क्यों ना हो। हाल ही में दिल्ली मेट्रो, दिल्ली के उपराज्यपाल के दफ्तर के कुछ अफसर भी वायरस की चपेट में आए थे।
श्रम मंत्रालय के अलावा चुनाव आयोग में भी कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है। यहां ईवीएम डिविजन में काम करने वाला एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों के आने-जाने के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिनमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग रखना, एक जगह कम इकठ्ठा होना, मीटिंग में दूरी बनाए रखना जैसे नियम शामिल हैं।
बता दें कि देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार बढ़ी है। बीते कुछ दिनों से रोज करीब दस हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच आज से ही देश में अनलॉक वन के दूसरे फेज की शुरुआत हुई है। अब देश में धार्मिक स्थल, मॉल, होटल और रेस्तरां खुल पाएंगे। हालांकि, कुछ राज्यों ने अभी इन्हें बंद ही रखा है। वहीं हर जगह इनके लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। 
वहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक और जवान की मौत कोरोना वायरस के चलते हो गई। बताया गया है कि जवान कैंसर से भी पीडि़त था। देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल के तीन जवान अब तक इस महामारी की वजह से जान गंवा चुके हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 141वीं बटालियन के 37 वर्षीय कांस्टेबल की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हुई। जवान का अप्रैल से कैंसर का इलाज चल रहा था और बाद में उसे कोरोना संक्रमित भी पाया गया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के 11 जवानों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
 
BIG BREAKING : प्रदेश में मिले 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : प्रदेश में मिले 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज 11 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई | जिला कांकेर से 5, बेमेतरा व कोरिया से 3-3 मरीज मिले है । अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 834 है। कल देर रात 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई थी जिसमे जिला बलौदाबाजार से 7, रायपुर से 5, कोरबा से 3, कोरिया-जांजगीर से 2-2, बिलासपुर से 1 मरीज मिले थे |

BIG BREAKING : रायपुर के इन इलाकों में मिले 5 और नए कोरोना संक्रमित मरीज, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : रायपुर के इन इलाकों में मिले 5 और नए कोरोना संक्रमित मरीज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | राजधानी रायपुर में 5 और कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई है | जिनमें 6 साल और 4 साल के बच्चे भी शामिल है | स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मिले कोरोना मरीज रायपुर के अलग-अलग इलाके के रहने वाले है | संक्रमित मरीज तेलीबांधा, शहीद नगर बीरगाँव, डब्लूआरएस कॉलोनी, कृष्णा नगर देवपुरी और एयरपोर्ट के जैनम भवन के निवासी हैं | प्रदेश में अब एक्टिव केस 808 हो गई है |