पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इसकी ट्वीट करके जानकारी दी है। पूर्व कप्तान अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे थे और अब वह खुद कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।
रायपुर/बिलासपुर। बिलासपुर जिला प्रशासन ने प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान अतिरिक्त गतिविधियों में छूट प्रदान करने की घोषणा की है। तदनुरूप बिलासपुर जिला प्रशासन की ओर से आज एक आदेश जारी करते हुए उसमें कहा गया है कि अब बिलासपुर जिले में सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को घोषित किया गया टोटल लाक डाउन रद्द किया जाता है। इसी तरह बिलासपुर में अब सभी दुकानें पूर्व की भांति सुबह 5 बजे से रात्रि के 9 बजे तक खोली जा सकेंगी। बिलासपुर जिले के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बीएस उइके द्वारा इस बाबत अधोहस्ताक्षरी आदेश जारी किए जाने के बाद अब बिलासपुर जिले में सप्ताह के अंतिम 2 दिन अर्थात शनिवार और रविवार को लागू होने वाला टोटल लॉकडाउन रद्द कर दिया गया है। वहीं अब बिलासपुर में सभी दुकानें पूर्वक सुबह 5 बजे से रात्रि के 9 बजे तक खोली जा सकेंगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है आय दिन कोरोना के नए नए मरीज निकलकर बाहर आ रहे है इसी कड़ी में खबर है की अभी-अभी 22 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे में बलौदाबाजार से 8, राजनांदगांव से 8, रायपुर से 3, दुर्ग से 2, और धमतरी जिले से 1 मरीज शामिल है। जिसकी पुष्टि रायपुर एम्स ने ट्वीट करके कर दी है।
COVID 19 Update- 22 samples found positive during tests conducted at VRD Lab in AIIIMS till 2 PM with following details-
— AIIMS, Raipur, CG???? (@aiims_rpr) June 13, 2020
Baloda Bazar-08
Rajnandgaon-08
Raipur-03
Durg-02
Dhamtari-01#CoronaUpdatesInIndia #CoronaWarriors
रायपुर,प्रदेश में देर रात 16 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई,जिसमे से जांजगीर से 13, बलरामपुर से 2,जशपुर से 1 मरीज है.
आपको बता दी इसके पहले स्वास्थ विभाग ने ट्विट कर 31 मरीज मिलने की बात बताई थी इस प्रकार प्रदेश में कल कुल 47 कोरोना संक्रमितो की पहचान हुई और 79मरीज स्वस्थ हो कर घर लौटे है.
अभी अभी 16 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई(जांजगीर से 13, बलरामपुर से 2,जशपुर से 1) #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 12, 2020
आज 13 जून का राशिफल
मेष:
आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ आकस्मिक लाभ भी हो सकता है। आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। सितारे आपके पक्ष में हैं, अवसर का लाभ उठाएं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुभ कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक रहेंगे, जरूरतमंदों की स्थिति देखकर आप सहायता करने के लिए आगे आ सकते हैं। आप अपने किए कार्यों से संतोष और आनंद की अनुभूति करेंगे। अटके काम भी आज बनेंगे, दिन व्यस्तता में बीतेगा। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। सेहत के मामले में जोखिम लेने से बचें। घर के बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
भाग्य आज आप पर मेहरबान हो रहा है। जो भी काम करेंगे उनमें आप सफल होंगे। कोई भी काम उतावलेपन में ना करें, योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता प्राप्त कर सकेंगे। किसी सम्मानित और अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से आपके काम बनेंगे। कुछ माह पहले आपकी कोई चीज खो गई है तो आज उसके मिलने की अच्छी संभावना है, खोई हुई प्रतिष्ठा भी आज प्राप्त कर सकेंगे। कुछ राजनीतिक मुद्दों पर भी आप मुखर हो सकते हैं। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, लोगों से आवश्यक दूरी बनाए रखें। बिना सोच-विचार के आज कोई काम न करें। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
कारोबार में अचानक आशा से अधिक लाभ व प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास प्राप्त होगा। संतान पक्ष से अपेक्षित समाचार मिलेगा। कोई पारिवारिक व्यक्ति आपके पीछे पड़ा रहेगा, उनसे सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं। आज दिनभर प्रतिद्वंदियों को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। विरोधियों की आलोचनाओं के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा। रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। बाधाएं दूर होंगी और आपके अटके काम बनने लगेंगे। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
योग्यता के अनुसार मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से सुखद समाचार प्राप्त होगा। यात्रा की योजना हो सके तो आज टाल दें। आप अक्सर जोखिम भरा काम कर लेते हैं, लेकिन इसमें आपके परिवार की खुशी ही शामिल होती है। आज भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेकर भी आगे बढऩे का प्रयास करेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी, भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रह सकती है। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रह सकता है। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्यकौशल से स्थिति को अनुकूल बना लेंगे। किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में समय व्यतीत होगा। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा को महामारी के दौर में टालने में ही भलाई है, अगर बहुत जरूरी हो तो सावधानी के साथ घर से बाहर निकलें। सभी कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी। सायंकाल का समय मौज मस्ती में बीतेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे, अवसर का लाभ उठाएं। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
काम का दबाव आज अधिक रहेगा, लेकिन सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। गैर जरूरी कार्यों में आज हाथ ना डालें, योजना बनाकर काम करें। कार्य सिद्धि का दिन है। आज मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक तनाव भी आज कम होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति संतुलित रहेगी, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज का दिन उतार-चढाव भरा रह सकता है। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। हो सके तो उधार लेन-देन करने से बचें। यात्रा करने से परहेज करें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। मानसिक तनाव से बचें। असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें। जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।
रायपुर,आज कुल 31 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई। जो कि कोरबा से 15, रायपुर से 9,दुर्ग से 3, बलौदाबाजार से 2, राजनंदगांव और धमतरी से 1-1 मरीज मिले है,वही प्रदेश में 79 कोरोना से पीड़ित मरीज़ आज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए, जो कि बलौदाबाजार से 41, जशपुर से 15, बेमेतरा से 5,कोरबा व मुंगेली से 4-4,बालोद से 3,धमतरी से 2,गरियाबंद,महासमुंद,सरगुजा,राजनांदगांव व दुर्ग से 1-1 मरीज है .
आज कुल 31 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई। 79 कोरोना से पीड़ित मरीज़ आज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/JjFyeKniEI
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 12, 2020
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने आज आदेश जारी कर दुकानों के खुलने व बंद होने के समय में आंशिक परिवर्तन किया है | छत्तीसगढ़ में नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण हेतु घोषित लॉक डाउन में छूट देते हुए पूर्व अनुसार सामान्य दिनों में अनुमति प्राप्त दुकानों, व्यवसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों, जिनको गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालन की अनुमति है उन दुकानों को प्रातः 7 बजे से शाम 7 बजे तक संचालन हेतु अनुमति दी गई थी | उक्त निर्देश में आंशिक संशोधन करते हुए अब प्रातः 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक अनुमति प्राप्त दुकानों, व्यावसायिक एवं प्रतिष्ठानों को संचालन हेतु अनुमति दी जाती है |
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शाम को तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। आपको बता दें कि अब रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 94 हो गई है। जानकारी के अनुसार रायपुर से 3 नए मामलों में मेकाहारा का वार्ड बॉय, एम्स का 1 मेडिकल इंटर्न और बिरगांव कंटेंमेंट जोन का व्यक्ति संक्रमित मिला है। बिरगांव में मिले मरीज दुर्गा नगर निवासी हैं | कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है | प्रशासन के द्वारा कोरोना मरीज के घर के आस-पास बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं और लोगों को समझाइश दी जा रही है कि वह अपने घर पर सुरक्षित रहे।
भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी में कोरोना के संक्रमण को रेाकने के लिए सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए तय किया है कि, सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रहेंगे। सप्ताह में पांच दिन सभी बाजार खुलेंगे। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक के दौरान तय किया गया है कि राजधानी में बाजार सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को बंद रखे जाएं। इस तरह सप्ताह में पांच दिन सभी बाजार खुलेंगे।
बलौदाबाजार | आज सुबह जिला में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को एक बड़ी राहत मिली है। जिला के 39 संक्रमित मरीज कोरोना को हराकर आज रायपुर के विभिन्न हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे है। जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज रायपुर एम्स से 1 मरीज़, माना कोविड हॉस्पिटल से 34 मरीज एवं मेकाहारा कोविड हॉस्पिटल से 4 मरीज डिस्चार्ज हो रहें है। जो आज शाम 4 बजें तक अपने घर पहुँच जाएंगे। इसमें 14 महिला एवं पुरुष 25 शामिल है। आज डिस्चार्ज हुए लोगों में पलारी विकासखण्ड कोनारी 2 रामपुर 2,पलारी नगर 2 बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ,लुकापारा 1, पुरगाँव 5, मनपसोर 1,चन्द्रनगर 1,डोंगियाभाटा 1,बिनोधा 1
भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत भाटापारा नगर 1,अवरेटि 1 बलोदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा से 1,धाराशिव 5,लवन 7, कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत नरधा 5, एवं सिमगा कचलोन के 2 मरीज शामिल हैं। एहितयात के तौर पर सभी मरीज अभी होम क्वारेंटाइन में ही रहैंगे। साथ ही आज जिला में बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा में 1और संक्रमित मरीज की पुष्टि जिला प्रशासन की और से किया गया है। इस तरह अब स्वास्थ्य जिला स्वास्थ्य विभाग के लिस्ट के अनुसार जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1सौ 19
एक्टिव मरीज की सँख्या 69 एवं डिस्चार्ज मरीज की संख्या 50 हो गयी है। जिला कलेक्टर सुनिल कुमार जैन ने सभी डिस्चार्ज हुए मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपने गाँवो में सोशल डिस्टेंसिंग, एवं मास्क पहनने के नियमों अनिवार्य रूप से पालन करे एवं साथ ही अन्य लोगों को जागरूक करें।आप के सुरक्षा से आप का का घर सुरक्षित होता है। घर से गाँव एवं गाँव से जिला। इस कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई हम सब को मिलकर लड़ना है। इसलिए आप सभी का सहयोग भी अनिवार्य है। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, राजस्व ,पंचायत, शिक्षा सहित,पुलिस प्रशासन एवं अन्य सभी सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों को भी अच्छे कार्य के लिए शुभकामनाएं दिए है।
पंजाबी बाग शमशान घाट, दिल्ली
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) June 11, 2020
भयावह ...
यहां विज्ञापन लगवाइए केजरीवाल जी
सबसे ज्यादा लोग यहीं आ रहे हैं आजकल pic.twitter.com/cEHuYgLohX



















.jpg)