BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के  5 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

बड़ी खबर: प्रदेश में मिले कोरोना के 5 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट हुआ है। प्रति दिन बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। छत्तीसगढ़ में कल 129 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। वही आज जिले में शनिवार की सुबह कोरोना के 5 नए मरीजों की पहचान की गई है। सभी मरीज श्रमिक हैं जो उदयपुर ब्लॉक के अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। पॉजिटिव मरीजों में 2 महिला और 3 पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव मरीज नेपाल, विशाखापट्टनम और महाराष्ट्र से यहां आए थे। सीएमएचओ सरगुजा ने नए मामलों की पुष्टि की है। आपको बता दे की अब एक्टिव केस की संख्या 666 हो गई है।  
BIG NEWS: रायपुर 1 कोरोना संक्रमित युवती की हुई मौत

BIG NEWS: रायपुर 1 कोरोना संक्रमित युवती की हुई मौत

रायपुर, कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 1 जून को RKCH से 19 साल की एक महिला मरीज को AIIMS रायपुर शिफ्ट किया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसने 05.06.2020 को रात 9.45 बजे दम तोड़ दिया। 

 

आज दिनांक  6 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 6 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 6 जून का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को आज आपने सभी काम को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास की जरूरत होगी। तभी काम पूरी तरह से हो पाएंगे। धन को अर्जित करने के लिए तथा पुराना पैसा वापस पाने के लिए लोगों पर प्रेशर डालना पड़ सकता है। काम के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के लिए राह आज आसान नहीं है। अपने सभी कामों को पूरा करने के लिए वरिष्ठ जनों का सहयोग जरूरी रहेगा। कुछ जातकों की प्रमोशन की संभावना भी बन जाती है। स्त्री वर्ग पर धन खर्च का योग भी बनता है। प्रयास के बाद धन प्राप्ति की संभावना है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को अपने सहयोगियों के साथ व्यवहार में सतर्कता बरतने की जरूरत है। पार्टनर के साथ में एग्रीमेंट का कोई नियम मुश्किल का कारण बन सकता है। पुराना रुका हुआ पैसा निकालने में कामयाब रहेंगे। कुछ जातक अपने कर्ज की किस्त चुकाने का भी प्रयास करेंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के ऊपर आज उनके उच्चाधिकारियों का काफी प्रेशर रहेगा। कामकाज को पटरी पर लाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे। जिसकी वजह से आप परेशान भी होंगे। धन प्राप्ति में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पुराने निवेश से कुछ फायदा हो सकता है।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए एग्रेसिवली काम करना पड़ेगा। तभी सफलता मिलने की संभावना है। फोकस करके काम करना अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के लिए सामान्य दिन है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों का सारा ध्यान कामकाज पर ही रहेगा। परंतु महामारी के इस समय में सुरक्षा के भी सारे इंतजामों का ध्यान रखना जरूरी है। सामान्य धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। लोगों की मदद करके अपने भाग्य की वृद्धि करने का योग बनता है।

तुला:

तुला राशि के जातकों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। इस समय कामकाज का ज्यादा टेंशन ना ले कर वक्त के साथ चलने का प्रयास करें, जो होगा अच्छा होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से मुश्किल समय है। खर्च करते समय भी सावधानी बरतें। जरूरी चीजों पर ही धन खर्च करें।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने कामकाज में प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाना चाहिए। ज्यादा भावनात्मक जुड़ाव से बचना चाहिए। अपने आपको काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे और सभी कामों को फुर्ती से निपटा लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी शुभ दिन है। मनोवांछित प्राप्ति का योग बनता है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विस्तार देने के लिए लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। मुश्किल के दौर में बिना मेहनत के कुछ भी हाथ नहीं लगने वाला है इसलिए प्रयास जरूर करें। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। इस समय भोग-विलास पर खर्च करने से बचें।

मकर:

मकर राशि के जातको के लिए यह सृजन का समय है। नई विचारधारा कार्यक्षेत्र को मजबूत बनाने में सहायक होगी। इस समय मेहनत अधिक करनी पड़ेगी परंतु इसके अच्छे परिणाम भविष्य में आपको मिलेंगे। आर्थिक समृद्धि बढ़ाने वाला समय है। परंतु बोलचाल में जरूर सावधानी बरतें।

 

 

 

 

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक संपूर्ण ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में कार्य करेंगे और सफलता पाएंगे जीवनसाथी के सहयोग से सभी सुख सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलेंगे, जिसे सुरक्षित रखने में कामयाब रहेंगे। गुस्से को काबू में रखना जरूरी रहेगा।

 

 

 

 

मीन:

मीन राशि के जातकों के नए आईडिया और प्रेजेंटेशन स्किल कामकाज को बेहतर बनाने में सहायक होगी। पारिवारिक सहयोग मिलने से सभी काम को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। धन की दृष्टि से अच्छा समय है। जो भी खर्च करेंगे वह भी निवेश ही होगा। जिससे पुन: आय के अवसर उपलब्ध होंगे।

 

बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 17 और नए कोरोना मरीज, एम्स ने ट्विट कर दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 17 और नए कोरोना मरीज, एम्स ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर | प्रदेश में मिले 17 और नए कोरोना संक्रमित मरीज | एम्स रायपुर ने ट्विट कर दी जानकारी | मिले मरीजों में रायपुर से 1, बलौदाबाजार से 1, दुर्ग से 5, बालोद से 4, राजनांदगांव से 4, कबीरधाम से 2 पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की गई है | 

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 90  नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 25 मरीज स्वस्थ होकर लौटे ,स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में आज कुल 90 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 25 मरीज स्वस्थ होकर लौटे ,स्वास्थ विभाग ने दी जानकारी

रायपुर, आज कुल 90 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई।
कोरबा से 40, बलोदा बाजार से 15,बिलासपुर से 14,रायगढ़ से 13, रायपुर से 3, राजनादगांव से 2,दुर्ग कोरिया बलरामपुर से 1-1 मरीज मिले है .
इसके साथ ही आज कुल 25 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है जो कि रायपुर एम्स से 10,कोविड अस्पताल माना से 15 लोग है
अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 630 है।
 

बड़ी खबर : प्रदेश में 27 नए कोरोना संक्रमित मरीज और मिले,आज दिन भर में अब तक कुल 90 मरीज सामने आये

बड़ी खबर : प्रदेश में 27 नए कोरोना संक्रमित मरीज और मिले,आज दिन भर में अब तक कुल 90 मरीज सामने आये

रायपुर,छत्तीसगढ़ के तीन जिलों से एक बार फिर 27 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। अभी सामने आए 27 मरीजों में दुर्ग में BSF हेड क्वाटर में पदस्थ जवान पॉजिटिव पाया गया है। इसके पहले ही प्रदेश में 63 मरीज मिले थे। प्रदेश में आज दिनभर में 90 कोरोना के केस मिले हैं। छत्तीसगढ़ में अभी बिलासपुर से 14, बलौदाबाजर से 12, दुर्ग से 1 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। 

राहत भरी खबर : बिलासपुर के कोविड-19 अस्पताल से 6 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ्य, अब एक्टिव केस इतनी हुई

राहत भरी खबर : बिलासपुर के कोविड-19 अस्पताल से 6 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ्य, अब एक्टिव केस इतनी हुई

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश के न्यायधानी बिलासपुर जिले के कोविड-19 अस्पताल से 6 कोरोना मरीज आज स्वस्थ हो गए है | जिन्हे जांच के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। बिलासपुर जिले में कोरोना के 69 मरीज अब तक पाए गए हैं। प्रदेश में अब तक 212 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 622 हो गई है। 

संदिग्ध अवस्था में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

संदिग्ध अवस्था में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत असकरनपुर के मजरे पूरे बरइन का पुरवा निवासनी 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सुमन (18) पुत्री रामराज ने अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पेड़ की डाल पर अपने दुपट्टे से लटकर जान दे दी। जब सुमन काफी देर घर पर नहीं दिखी तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान मृतका की मां को पेड़ से लटकती लाश मिली जिसे देख उसके होश उड़ गए। मां के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में लटकी युवती को नीचे उतारा किन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के घर में उसकी मां व तीन बहने भी है। पिता रोजी रोटी के चक्कर में बाहर रहते है।

मृतका की मां सुरमना के अनुसार मृतका सुमन काफी दिनों से बीमार थी जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव,सिपाही राम प्रवेश व धीरज त्रिपाठी ने पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए घटना की सूचना उच्चाधिकारियो को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र व कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। मृतका के बड़े भाई वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामराज की प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर शव का पंचनामा कराकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश यादव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते विधिक कार्यवाही की जाएगी।
 बड़ी खबर: मॉल्‍स व रेस्‍टोरेंट के लिए नयी गाइडलाइन हुआ जारी, जाने पूरी खबर

बड़ी खबर: मॉल्‍स व रेस्‍टोरेंट के लिए नयी गाइडलाइन हुआ जारी, जाने पूरी खबर

नयी दिल्ली। कोरोना के चलते सरकार ने देश भर में लॉकडाउन के साथ-साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी थी। जिसके बाद लॉकडाउन-4 में थोड़ी छूट दी गई। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, धार्मिक स्थलों और दफ्तरों को लेकर नए सिरे से गाइडलाइन जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कुछ गाइडलाइंस ऐसे हैं, जो सामान्य तौर पर हर जगह पालन किए जाने हैं। वहीं, मॉल के लिए अलग गाइडलाइन जारी हुई है. नई गाइडलाइन के अनुसार मॉल में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए 6 फीट की दूरी जरूरी होगी। इसके अलावा, मॉल में हर किसी को मास्क लगाना जरूरी होगा। थूकने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. इसके अलावा सभी मॉल को अन्य सभी जरूरी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। 

पढ़िए पूरी खबर-
मॉल के गेट पर भी सैनिटाइजर रखना जरूरी होगा। इसके साथ-साथ एंट्री के दौरान ही थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा, मास्क लगाकर आने वालों को ही मॉल में एंट्री दी जाएगी। ज्याद भीड़ की मौजूदगी ना हो, ये मॉल मैनेजमेंट की तरफ से सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा सभी कर्मचारियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप होना ही चाहिए।

जाने ये पूरी जानकारी-
एंट्रेंस गेट पर शरीर के तापमान की जांच को जरूरी कर दिया गया है। 
एंट्रेंस गेट पर ही थर्मल स्केनिंग और सैनिटाइजर की सुविधा मिलेगी। 
चेहरा ढंकने या मास्क पहने हुए लोगों को ही मॉल में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। 
बिना किसी लक्षण वाले आगंतुकों को ही मॉल में प्रवेश दिया जाएगा। 
एंट्रेंस गेट और मॉल के अंदर पंक्ति में खड़े होने पर दो व्यक्तियों के बीच कम से कम छह फीट एंट्रेंस गेट की दूरी रखनी होगी। 
मॉल में लोगों को व्यवस्थित ढंग से प्रवेश की अनुमति देनी होगी। इसके लिए मॉल प्रशासन को पर्याप्त संख्या में कर्मचारी तैनात करने होंगे ताकि सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा सके। 
 बड़ी खबर: रायपुर में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: रायपुर में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है आपको बता दे की छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है यहां भी कोरोना के नए नए मरीज निकल कर बाहर आ रहे है। अभी खबर मिल रही है की राजधानी रायपुर से तीन नए मरीज की पुष्टि हुई है। कुछ देर पहले ही कोरबा से 40 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। 
 
बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 63 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी

बड़ी खबर : प्रदेश में मिले 63 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में अभी अभी 63 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। कोरबा से 40, रायगढ़ से 13, बलौदाबाजार व रायपुर से 3-3, राजनांदगांव से 2 व कोरिया व बलरामपुर से 1-1। स्वास्थ्य विभाग ने ट्विट कर दी जानकारी | 

निजामुद्दीन मरकज केस में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं हुई फेल- गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

निजामुद्दीन मरकज केस में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं हुई फेल- गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

नईदिल्ली। गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में कहा है कि निजामुद्दीन मरकज मामले की सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है| साथ ही मंत्रालय ने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि दिल्ली पुलिस ऐसा करने से रोकने में विफल रही| सुप्रीम कोर्ट के समक्ष केंद्र द्वारा दायर हलफनामे में कहा गया है कि निजामुद्दीन मामले की जांच कानून के अनुसार दिन-प्रतिदिन की जा रही है और समय-सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं|

वहीं याचिकाकर्ता द्वारा रिजॉइंडर दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बीच निजामुद्दीन मरकज और आनंद विहार में इकटठा हुई भीड़ पर जनहित याचिका को दो सप्ताह के लिए सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया गया है| याचिकाकर्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस द्वारा मार्च में आयोजित हुई इतनी बड़ी सभी को उस वक्त अनुमति देने के लिए दिल्ली सरकार की खामियों की जांच की मांग की जब भारत में कोरोनोवायरस के मामले बढ़ रहे थे|

वहीं मंत्रालय ने उन आरोपों का खंडन किया है कि दिल्ली पुलिस निजामुद्दीन मरकज मामले में लापरवाही कर रही है और उसने एक व्यापक रिपोर्ट दर्ज करने का प्रस्ताव दिया है| सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपने हलफनामे में, एमएचए ने निज़ामुद्दीन प्रमुख मौलाना साद और अन्य मरकज नेताओं पर कोरोनोवायरस संकट के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने का आरोप लगाया है| गृह मंत्रालय ने कहा है कि मामले में अन्य स्वतंत्र जांच की कोई आवश्यकता नहीं है|

एमएचए ने कहा है कि निजामुद्दीन सभा में सरकार की ओर से कोई कमी नहीं की गई| एमएचए ने कहा है कि तब्लीगी जमात को 21 मार्च को विदेशियों सहित अपने सभी लोगों को उनके घरों में वापस भेजने के लिए सूचित किया गया था| गृह मंत्रालय ने कहा, जमात आयोजकों द्वारा पुलिस के वैध निर्देशों की अनदेखी की गई| गृह मंत्रालय ने कहा है कि मौलाना साद सहित मरकज आयोजकों ने जानबूझकर और भीड़ को हटाने के निर्देशों की अनदेखी की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है| जो लोग निजामुद्दीन मरकज़ में एकत्र हुए थे, 500 से अधिक लोग इंडोनेशिया और मलेशिया सहित अन्य देशों से थे|
बड़ी खबर : प्रदेश के इस जिले में मिले एक साथ 40 कोरोना संक्रमित मरीज, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : प्रदेश के इस जिले में मिले एक साथ 40 कोरोना संक्रमित मरीज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरछत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | जानकारी के अनुसार कोरबा जिले से आज 40 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। जिले में एक साथ कोरोना के इतने मरीज मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि 40 में से कुदुरमान के क्वारेंटाइन सेंटर से 36 मरीजों की पहचान हुई है। वहीँ जटगा पाली में 2 और होटल हरी मंगलम में 2 नए मरीज की पुष्टि हुई है। खबर की पुष्टि सीएमएचओ डॉ.बी बी बोर्ड ने की है। सभी मरीज प्रवासी मजदूर हैं।

 डीएमआरसी के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, पढ़े पूरी खबर

डीएमआरसी के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली। देशभर में पिछले कई दिनों से कहर मचा रहा कोरोना वायरस का संक्रमण अब दिल्ली मेट्रो तक पहुंच गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के तकरीबन 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि जो कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं, उनमें किसी भी तरह के कोरोना के लक्षण नहीं थे।

वहीं, डीएमआरसी ने कोरोना वायरस की वजह से मार्च के आखिर से ही दिल्ली मेट्रो का संचालन बंद कर रखा है। पिछले महीने जारी हुई नई गाइडलाइन में भी मेट्रो को दोबारा शुरू करने की अनुमति नहीं दी गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि जुलाई में स्कूल-कॉलेजों को खोलने के बाद मेट्रो को खोलने पर विचार किया जा सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से कहा गया है कि सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के बाद अगली नोटिस तक आम लोगों के लिए मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।

वहीं दूसरी तरफ देश में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में 9800 से अधिक मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2.26 लाख के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। मंत्रालय ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 9 हजार 851 दैनिक आंकड़ों के साथ ही अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 2 लाख 26 हजार 770 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर दो महीने तक लागू लॉकडाउन के अनलॉक के पहले चरण में यह उछाल देखने को मिला है। वहीं, सरकार ने अगले सप्ताह से धार्मिक स्थानों को खोलने की योजना बनाई है।

कोविड-19 संक्रमण के सामने आए कुल मामलों में से वर्तमान में 1 लाख 10 हजार 960 लोग महामारी से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1 लाख 9 हजार 462 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, पिछले 24 घंटें में अकेले 273 नई मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद महामारी की चपेट में आकर 6 हजार 348 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

भारत में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां सर्वाधिक 77 हजार 793 मामले आए हैं। इसके बाद 27 हजार 256 मामलों के साथ तमिलनाडु, 25 हजार 04 मामलों के साथ दिल्ली और 18 हजार 584 मामलों के साथ गुजरात का स्थान है। अकेले महाराष्ट्र में वर्तमान में 41 हजार 402 एक्टिव मामले हैं। इसके बाद 14 हजार 456 मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी का स्थान है। तमिलनाडु और गुजरात में यह आंकड़ा क्रमश: 12 हजार 134 और 4 हजार 762 है।कोविड-19 संक्रमण के पांच हजार से अधिक मामलों वाले राज्य में राजस्थान (9,862) मध्य प्रदेश (8,762), उत्तर प्रदेश (9,237) और पश्चिम बंगाल (6,876) शामिल हैं।
 आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कब से कब रहेगा यह ग्रहण

आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कब से कब रहेगा यह ग्रहण

नईदिल्ली। आज लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 11:15 बजे से शुरू होकर और 6 जून 2:34 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठ नक्षत्र में लग रहा है। पांच जून रात 12:54 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट की होगी। यह चंद्र ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में दिखाई देगा। यह उप छाया ग्रहण है इसका ज्योतिष मे मान्य नहीं है लेकिन कुछ लोगों के कारण इसको भ्रमित किया गया है प्राचीन ग्रंथों मे किसी ऋषि का उल्लेख नहीं मिलता है इसलिए आप सब सावधान रहें सनातन धर्म मे कुछ लोग ज्योतिष को भ्रम मे डाले है|
ट्रक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत से 9 लोगों की मौत, जाने कहा की है यह दर्दनाक घटना

ट्रक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत से 9 लोगों की मौत, जाने कहा की है यह दर्दनाक घटना

वाजिदपुर। उत्तर प्रदेश स्थित प्रतापगढ़ जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिले के वाजिदपुर में सुबह करीब 5 बजे ट्रक और स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार टक्कर होने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में मारे गए लोगों में तीन महिलाएं, एक बालक भी शामिल है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। खबर के मुताबिक यह सभी लोग हरियाणा से बिहार जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनस्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से शव को बाहर निकाल रही है। पुलिस ने बताया कि हादसा भयानक है कि कार से मृतकों के शव निकालने में काफी दिक्कत आ रही है। फिलहाल, कार को काटकर अभी तक तीन शवों को बाहर निकाला जा चुक है, बाकी फंसे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और हादसे में घायल हुए शख्श का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।
बड़ी खबर:आज प्रदेश में 93 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले,साथ ही 17 हुए स्वस्थ

बड़ी खबर:आज प्रदेश में 93 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले,साथ ही 17 हुए स्वस्थ

रायपुर,आज कुल 93 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वही आज कुल 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है अब कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 565 है।

आज दिनांक  5 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 5 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 5 जून का राशिफल  

मेष:

मेष राशि वालों का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। वृश्चिक राशि का चंद्रमा आपके सामने ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। मंगल क्रियाशील और पुरूषार्थी ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। नए वस्त्रों की खरीददारी का योग है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन एवं आनंददायक दिन है। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल कुछ समय परिवार के साथ बिताएं। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

राशि का स्वामी शुक्र प्रथम तन भाव में होने से शुभ हो गया है। राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अधूरे कार्य संपन्न होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

राशि का स्वामी बुध प्रथम लग्न केंद्र भाव में राहु के साथ बैठकर बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें। आज साहित्य एवं कला में आपकी रूचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें, कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन मिश्रित फलदायी है। राशि का स्वामी चंद्रमा वृश्चिक राशिगत होने से जाति व श्रेणी में हीन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आज आपकी मन:स्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है, संयमपूर्वक कार्य करें। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है। भाग्य 90 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

ग्रह-नक्षत्र आज आप को धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। राशि का स्वामी बुध अपने के घर दशम भाव घर में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। बिजनस में आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आपकी राशि पर शनि योग एवमं वृश्चिक राशि गत चंद्रमा से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। पूर्णत: लाभदायक दिन है। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे। भाग्य 72 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

राशि का स्वामी शनि यद्यपि प्रथम भाव में उदय है लेकिन चंद्रमा जो दैनिक जीवन का बीज है, एकादश भाव में राज्य विजय कारक है। राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी। आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य के संदर्भ में घर से बाहर भी जाना पड़ सकता है, सावधान होकर निकलें। मित्रों से धन का लाभ होगा। निरोगता शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्धि होगी। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

राशि स्वामी शनि द्वादश भाव व्यय में मकर राशि में शुक्र चतुर्थ संचार कर रहा है। कर्मफल की सिद्धि कारक है। आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं हैं। भाग्योदय के प्रबल योग है। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति राशि से एकादश भाव में मकर राशि का होकर विद्यमान है। चंद्रमा आज वृश्चिक राशि पर एकादश का चल रहा है। घर एवं बाहर दोनों जगह सावधानी बरतें। विपरीत परिस्थितियां आपका इंतजार कर रही हैं। संयम से कार्य करने का प्रयास करें। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। बहुत समय से भाई बंधुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा। भाग्य 72 प्रतिशत साथ देगा।

 

बड़ी खबर : अभी 3 और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले इस जिले से,एम्स ने दी जानकारी

बड़ी खबर : अभी 3 और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले इस जिले से,एम्स ने दी जानकारी

रायपुर, आज कोरोना संक्रमितो के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है अभी थोड़ी देर पहले ही 27 मरीजो की पुष्टि एम्स के द्वारा की गयी थी
अभी फिर जशपुर जिले से 3 और नए मरीज मिलने की जानकारी एम्स द्वारा दी गयी
 

बड़ी खबर :छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के वरिष्ठ प्रबन्धक बनाये गए उज्जवल पोरवाल

बड़ी खबर :छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के वरिष्ठ प्रबन्धक बनाये गए उज्जवल पोरवाल

रायपुर,सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को मंत्रालय से जारी आदेश में उज्जवल पोरवाल से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की सेवाएं निर्वाचन कार्यालय से वापस लेते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक वरिष्ठ प्रबंधक (प्रशासन) पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपी गई है.