नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
राजधानी के जहांगीरपुरी के अस्पताल में डॉक्टरों सहित 40 मेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमित, जाने पूरी खबर

राजधानी के जहांगीरपुरी के अस्पताल में डॉक्टरों सहित 40 मेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमित, जाने पूरी खबर

नई दिल्ली | राजधानी का जहांगीरपुरी इलाके से कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को वहां स्थित एक हॉस्पिटल में मेडिकल स्टाफ में कोरोना होने की बात सामने आई। शुरुआत में जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल के 14 मेडिकल स्टाफ के कोरोना से संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी। अब बाकी स्टाफ की रिपोर्ट भी सामने आ गई है और इस अस्पताल के कुल 40 डॉक्टर और नर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि जहांगीरपुर में एक साभ 46 कोविड-19 पॉजिटिव मामले सामने आए थे।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ चिकित्सकों और अन्य कर्मियों को एलएनजेपी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है।
उन्होंने कहा, गुरुवार तक सात चिकित्सक और सात अन्य कर्मियों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई थी और अब यह संख्या 40 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि उत्तर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बीमारी के सामुदायिक संचार की स्थिति है जिससे संक्रमण का उच्च दर संभव हुआ। जहांगीरपुरी इलाके में कई निषिद्ध क्षेत्र हैं।
राजधानी में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान गैर कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाएगी ओला-उबर कैब

राजधानी में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान गैर कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाएगी ओला-उबर कैब

नई दिल्ली | दिल्ली सरकार अब गैर कोविड-19 रोगियो को मेडिकल इमरजेंसी के दौरान ओला और उबर कैब से अस्पताल पहुंचाएगी। इसके लिए अब एंबुलेंस की आवश्यकता नहीं होगी। दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान गैर कोरोना मरीजों को सुविधा देने के लिए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा दिल्ली सरकार उन मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में ओला और उबर कैब की सुविधा प्रदान करेगी, जिन्हें कोरोना के अलावा कोई अन्य बीमारी है और उन्हें तत्काल मेडिकल सुविधा के लिए अस्पताल पहुंचना आवश्यक है। इसके लिए रोगियों को कैट्स एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर 102 व 112 पर कॉल करनी होगा।
दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार की हायर की गई ज्यादातर एंबुलेंस की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड-19 रोगियों में एंबुलेंस के व्यस्त होने की वजह से अन्य बीमारियों से ग्रसित रोगियों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही लॉकडाउन के दौरान एक जगह से दूसरे जगह आने जाने की भी समस्या थी, जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। खास कर मेडिकल इमरजेंसी के दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
चूंकि देशव्यापी लॉक डाउन की वजह से सभी तरह की पब्लिक सर्विस सेवाएं बंद है। इसलिए लोग अन्य वाहनों का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने गैर कोविड-19 मरीजों को इमरजेंसी के दौरान तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए ओला और उबर कैब के साथ समझौता किया है। ओला और उबर कैब इस संकट की घड़ी में कोरोना को छोड़ कर अन्य किसी बीमारी से ग्रसित रोगियों को अस्पताल तक आने-जाने के लिए प्रोबोनो सेवा शुरू की है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने ओला और उबर को यह सेवा शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा इस संकट के समय में ओला व उबर कैब कंपनी अस्पतालों में आपातकालीन गैर कोविड-19 रोगियों के आवागमन के लिए प्रोबोनो सेवा प्रदान करने के लिए आगे आए हैं।
 
अब कोरोना जाँच 15 मिनट में साउथ कोरिया की मदद से भारत में बन रही है कोरोना की टेस्टिंग किट

अब कोरोना जाँच 15 मिनट में साउथ कोरिया की मदद से भारत में बन रही है कोरोना की टेस्टिंग किट

नई दिल्ली,कोरोना वायरस के मरीजों की पहचान के लिए टेस्टिंग किट देश में एक बड़ी समस्या है. सवाल उठने के बाद चीन से आई टेस्टिंग किट पर रोक लगा दी गई है. लेकिन एक विदेशी कंपनी टेस्टिंग किट बनवाने में भारत की मदद के लिए आगे आई है. अब साउथ कोरिया की मदद से भारत कोरोना की रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग किट बना रहा है. एसडी बायोसेंसर कंपनी की मदद से बनाए जा रहे इस किट से 15 मिनट में जांच का दावा किया जा रहा है. फिलहाल हर दिन एक लाख टेस्टिंग किट बनाए जा रहे हैं.

कोरियाई कंपनी ने गुरुग्राम में मानेसर के एक प्लांट में टेस्टिग किट बनाने का काम भी शुरू कर दिया है. यहां रोजाना एक लाख टेस्टिंग किट बनाई जा रही हैं. एसडी बायोसेंसर कंपनी के एक अधिकारी एस एच किम ने कहा, हमारी कोशिश भारत सरकार की मदद करने की है. हम 24 घंटे काम करने में जुटे हैं. किट बनाकर सरकार की मदद कर रहे हैं.

कंपनी 3 लाख किट हर दिन बनाने में सक्षम
एसडी बायोसेंसर कंपनी का कहना है कि वो हर दिन तीन लाख किट बनाने में सक्षम है. मानेसर प्लांट हेड अंसुल सरास्वत ने कहा, 'जैसे-जैसे सरकार के टेंडर आएंगे, हम सप्लाई करते जाएंगे. हम केंद्र सरकार, राज्य सरकार और सरकारी हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट को सप्लाई कर रहे हैं. आज हम एक लाख किट हर रोज बना रहे हैं. लेकिन मांग बढ़ती है तो तीन लाख हर दिन बना सकते हैं.'

एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट किट क्या होता है
जब कोई इंसान कोरोना वायरस से संक्रमित होता है, तो शरीर उस वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनाता है. रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट के जरिए इन्हीं एंटीबॉडी का पता लगाया जाता है. खून में मौजूद एंटीबॉडी से पता चलता है कि शख्स में कोरोना का संक्रमण है या नहीं. इस टेस्ट को संक्रमण वाले इलाकों में महामारी के रोकथाम के लिए कारगर माना जा रहा है.

 

 

source: ABP News
 

कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी की 'मन की बात', कहा- आज पूरा देश लड़ रहा है लड़ाई, सबका लक्ष्य एक

कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी की 'मन की बात', कहा- आज पूरा देश लड़ रहा है लड़ाई, सबका लक्ष्य एक

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम में देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि आज पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहा है. सबका एक ही लक्ष्य है कि कोरोना को हराना है. उन्होंने कहा कि भारत जैसा विशाल देश जो विकास के लिए प्रयत्नशील है, आज वह गरीबों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है.


हर कोई अपने सामर्थ्य के हिसाब से इस लड़ाई को लड़ रहा है- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''हर कोई अपने सामर्थ्य के हिसाब से इस लड़ाई को लड़ रहा है. कोई अपनी पूरी पेंशन, पुरस्कार राशि को पीएम केयर्स में जमा करा रहा है. कोई खेत की सारी सब्जियां दान दे रहा है, कोई मास्क बना रहा है,कहीं मजदूर भाई-बहन क्वारंटीन में स्कूल की रंगाई-पुताई कर रहे हैं.’’

किसान भाई-बहन दिन-रात मेहनत कर रहे हैं- मोदी

मोदी ने कहा, ‘’ताली, थाली, दीया, मोमबत्ती, इन सारी चीज़ों ने जिन भावनाओं को जन्म दिया. जिस जज्बे से देशवासियों ने कुछ-न-कुछ करने की ठान ली, हर किसी को इन बातों ने प्रेरित किया है. हमारे किसान भाई-बहन इस महामारी के बीच अपने खेतों में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और इस बात की भी चिंता कर रहे हैं कि देश में कोई भूखा ना सोए.’’

पुलिस-व्यवस्था को लेकर लोगों की सोच में काफ़ी बदलाव हुआ- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''डॉक्टर हों, सफाईकर्मी हों, अन्य सेवा करने वाले लोग हों. इतना ही नहीं हमारी पुलिस-व्यवस्था को लेकर भी आम लोगों की सोच में काफ़ी बदलाव हुआ है. हमारे पुलिसकर्मी ग़रीबों, ज़रुरतमंदो को खाना पंहुचा रहे हैं और दवा पंहुचा रहे हैं.''

इस दौरान पीएम मोदी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ राज्य सरकारों के योगदान की सराहना की और कहा कि उन्होंने बेहद सक्रिय भूमिका निभाई है. मोदी ने आगे कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच जरूरतमंद देशों को दवाइयों की आपूर्ति करने का फैसला भारत के मूल चरित्र पर आधारित है.

पीएम ने कहा, ‘’जब विश्वभर के नेता कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच सहायता मुहैया कराने के लिए भारत और उसके लोगों का धन्यवाद करते हैं, तो मुझे गर्व महसूस होता है,’’
 

अच्छी खबर: देश के ये 16 राज्य जल्द हो सकते हैं कोरोना मुक्त, पढ़े ये खबर

अच्छी खबर: देश के ये 16 राज्य जल्द हो सकते हैं कोरोना मुक्त, पढ़े ये खबर

नई दिल्ली. दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस ने भारत के 32 राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 16 राज्यों में कोरोना का कहर ज्यादा है लेकिन अन्य 16 राज्यों की स्थिति काफी बेहतर है. इन राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अभी भी 450 को पार नहीं कर सका है. यहां तक कि इन राज्यों में कोरोना से मौत का आंकड़ा दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सका है. ऐसे में सरकार की ओर से जिस तरह से प्रयास किए जा रहे हैं उससे इन राज्यों के जल्द ही कोरोना मुक्त होने की उम्मीद है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार शाम तक देश में कोरोना वायरस से 24,893 लोग संक्रमित हो चुके थे. इन राज्यों में सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इन सभी राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार के आंकड़े को छूने वाली है.

हालांकि कुछ राज्य ऐसे में भी जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने एक हजार के आंकड़े को भी पार नहीं किया है. जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, हरियाणा, बिहार, कर्नाटक, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 223 से 955 के बीच है.

इन राज्यों की स्थिति है सबसे बेहतर
इन 16 राज्यों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या काफी बेहतर है. इन राज्यों में अब तक सबसे अधिक केस 417 देखने को मिले हैं और केवल सात लोगों की ही मौत हुई है. इन राज्यों में गोवा, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, असम, छत्तीसगढ़, लद्दाख, पुड्डुचेरी, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और उत्तराखंड शामिल हैं. ऐसे में हर किसी को उम्मीद है कि इन राज्यों से कोरोना का जल्द ही खात्मा हो सकता है.

इन राज्यों में अब तक नहीं हुईं एक भी मौत
देश में लगे लॉकडाउन का ही असर है कि कई राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ ही नहीं सका. देश के 11 राज्य ऐसे हैं जहां मरीजों का आंकड़ा 150 तक तो पहुंच गया है लेकिन अभी तक एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. इन राज्यों में गोवा, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, लद्दाख, पुड्डुचेरी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं
 

आज दिनांक 26 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 26 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 26 अप्रैल का राशिफल

मेष:

विदेश यात्रा का योग है, लेकिन टालने में ही भलाई है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ:

विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ सकता है।

मिथुन:

यदि आप अपने लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके बाद ही निर्णय करें।

कर्क:

आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरो के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

सिंह:

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कन्या:

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है। विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

तुला:

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

वृश्चिक:

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की आशंका है।

धनु:

आज आपको कुछ अच्छी और बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रूके हुये कार्यो में प्रगति होगी लेकिन आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मकर:

आज आप आक्रामक रहेंगे। आपके इरादे बहुत साफ रहेंगे, जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

कुंभ:

महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रूका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मीन:

आज आपके कार्यस्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धा रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं।

 

तब्लीगी जमात के कथित ट्रस्ट का पता चला, ED के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

तब्लीगी जमात के कथित ट्रस्ट का पता चला, ED के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली, ईडी के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. तब्लीगी जमात के कथित ट्रस्ट को ईडी ने खोज निकाला है. इस ट्रस्ट का नाम 'काशिफ उल उलूम' बताया गया है. ट्रस्ट का खाता भी खोज निकाला गया है और अब इस ट्रस्ट को लेकर मौलाना साद और उनके बेटों से भी पूछताछ की जाएगी. साथ ही ईडी ने उस शख्स को भी खोज निकाला है जो विदेशों में पैसे भेजता था. अब तक लगभग नब्बे लाख रुपए विदेश भेजे बताए गए हैं.


तब्लीगी जमात के मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही थी. ईडी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. ईडी को एक ट्रस्ट का पता चला है. जो तब्लीगी जमात से जुड़ा बताया जाता है. इसके पहले ईडी ने जमात से जुड़े ट्रस्ट के बारे में आयकर विभाग और अन्य सरकारी संस्थानों से जानकारी मांगी थी. लेकिन कोई ट्रस्ट सामने नहीं आया था.


जिसके चलते ईडी इस बात को लेकर परेशान थी कि आखिर तब्लीगी जमात में पैसा कैसे और कैसे जा रहा है. पैसा किसके पास आता है और किसके पास जाता है. सूत्रों के मुताबिक अब जिसका नाम सामने आया है उसका नाम काशिफ उल उलूम बताया गया है. यह भी पता चला है कि इस ट्रस्ट का बैंक खाता निजामुद्दीन के ही बैंक ऑफ इंडिया में है. ईडी बैंक ऑफ इंडिया को नोटिस जारी कर ट्रस्ट के खातों के बारे में जानकारी मांगेगा.


ईडी जानना चाहता है कि इस ट्रस्ट का तब्लीगी जमात से क्या रिश्ता है. मौलाना साहब और उनके बेटों से इसका क्या लेना देना है. ईडी इस बारे में मौलाना साद और उनके बेटों से भी पूछताछ करेगा. ईडी सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच के दौरान कई आम लोगों के नाम सामने आए हैं. इनमें एक शख्स का नाम बताया गया है निजामी. निजामी का होटल और इत्र व्यवसाय बताया गया है.


इसके अलावा अब्बास अफगानी नाम के एक व्यक्ति पर भी शक है जो कथित तौर पर हवाला का धंधा करता बताया जाता है. ईडी के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक जो पूछताछ हुई है उससे अनेक अहम जानकारियां निकलकर सामने आएंगी. साथ ही दिल्ली पुलिस ने जो दस्तावेज भेजे हैं उनका उर्दू से हिंदी में अनुवाद कराया जा रहा है और इस अनुवाद के बाद कई और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं.


ईडी सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में मनी लॉन्ड्रिंग के सीधे तार मौलाना साद से नहीं जुड़े हैं. लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे मौलाना साद और उसके करीबियों पर शिकंजा कसता जा रहा है ईडी. सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अब होने वाली पूछताछ तथा बैंकों तथा अन्य जगहों से आने वाले दस्तावेज इस शिकंजे को कसने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.


 

बंद मकान में दो बच्चों समेत पांच के शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

बंद मकान में दो बच्चों समेत पांच के शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक मकान से पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर श्रंगार नगर कालोनी में एक बंद मकान से दो बच्चों समेत पांच लोगों के शव बरामद किये। पुलिस ने मुख्य द्वार को कटर से काटकर मकान में प्रवेश किया जहां राजेश्वर प्रसाद पचौरी (65) उनकी पुत्रवधू दिव्या, साली बुलबुल और दो छोटे बच्चे मृत अवस्था में मिले। उन्होने बताया कि राजेश्वर और दिव्या के कपड़ों में खून लगा पाया गया है जिससे सभी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर साक्ष्यों को एकत्र करने में लग गई है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
देवबंद से लौटे छात्र के परिवार के 19 लोगों को हुआ कोरोना, पूरा क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित

देवबंद से लौटे छात्र के परिवार के 19 लोगों को हुआ कोरोना, पूरा क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित

लखनऊ। यूपी के संतकबीरनगर जनपद में देवबंद से लौटे 23 वर्षीय छात्र के परिवार के 19 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित छात्र के परिवार के 19 सदस्यों के सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। शुक्रवार की आधी रात के बाद आई जांच रिपोर्ट में 19 सदस्य संक्रमित पाए गए। एक ही परिवार के 19 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही नगर पंचायत मगहर को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया। जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग मगहर में डेरा डाले हुए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी संक्रमितों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, देवबंद से 27 मार्च को संत कबीरनगर बड़ी संख्या में छात्र लौटे थे। इनमें से करीब दो दर्जन छात्रों के नमूने कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गये थे। इनमें संत कबीर नगर के मगहर नगर पंचायत के शेरपुर रेहरवा निवासी 23 वर्षीय असदुल्ला में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद संक्रमित छात्र के परिवार के 29 सदस्यों के नमूने जांच के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गये थे।

शुक्रवार की देर रात 29 सदस्यों में 19 सदस्यों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के साथ ही जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक और स्वास्थ्य की टीम मगहर पहुंच कर डेरा डाल दिया। नगर पंचायत क्षेत्र मगहर को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव लोगों में 18 संक्रमित मगहर और एक युवक बखिरा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, मगहर और उसके आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे को सील कर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
शिक्षिका ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, लॉकडाउन के कारण मानसिक तनाव में थी

शिक्षिका ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, लॉकडाउन के कारण मानसिक तनाव में थी

गौतमबुद्ध नगर। दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला ने आज तड़के बहुमंजिला इमारत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की पुष्टि पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने की। उन्होंने बताया, जिस महिला की मृत्यु हुई उसकी उम्र करीब 35 साल थी। घटना शनिवार सुबह तड़के करीब 4 बजे की पता चली है। पुलिस के अनुसार, महिला लॉकडाउन के कारण मानसिक तनाव में थी जिस कारण उसने ऐसा कदम उठाया।संकल्प शर्मा ने बताया थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू द्वितीय सोसाइटी के एफ-ब्लाक में रहने वाली 35 वर्षीय भगवती बिष्ट ने शनिवार सुबह करीब चार बजे अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।अधिकारी ने बताया कि महिला दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं। उनके पति का मेडिकल का कारोबार है। डीसीपी ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़ी राहत :छत्तीसगढ़ 2 और कोरोना पाजिटिव मरीज हुए ठीक ,जल्द हो जाएंगे डिस्चार्ज अब बचे सिर्फ 5

बड़ी राहत :छत्तीसगढ़ 2 और कोरोना पाजिटिव मरीज हुए ठीक ,जल्द हो जाएंगे डिस्चार्ज अब बचे सिर्फ 5

रायपुर,एम्स में भर्ती दो और COVID-19 मरीजों को लगातार दूसरे परीक्षण में नकारात्मक पाया गया। उन्हें 25 अप्रैल, 2020 को छुट्टी दी जा सकती है। अब, एम्स में पांच सक्रिय COVID-19 मामले हैं। सभी स्थिर हालत में हैं।


हालाकि कल रात ही एम्स के नर्सिंग अधिकारी भी करोना के चपेट में आ गए है उनका इलाज जारी है ,ये सभी मरीज कटघोरा से थे
 

BREAKING:IIT दिल्ली ने बनाई सबसे सस्ती कोविड19 डिटेक्शन किट, एक हफ्ते के अंदर हो सकती है बाज़ार में उपलब्ध

BREAKING:IIT दिल्ली ने बनाई सबसे सस्ती कोविड19 डिटेक्शन किट, एक हफ्ते के अंदर हो सकती है बाज़ार में उपलब्ध

दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 23 हज़ार के पार हो चुकी है और हर रोज कोविड 19 के मरीजों में इज़ाफ़ा हो रहा है. आईआईटी दिल्ली ने कोरोनावायरस टेस्ट के लिए सबसे सस्ती किट तैयार की है जिसे ICMR ने भी मंजूरी दे दी है.


आईआईटी के स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेस द्वारा कोरोनावायरस को डिटेक्ट करने वाली किट को 10 मेंबर्स की टीम ने बनाया है. जिसमें 4 प्रोफेसर और 6 पीएचडी स्कॉलर हैं. प्रोफेसर विवेकानन्दन पेरूमल , प्रोफेसर मनोज मेनन , प्रोफेसर विश्वजीत कुंडू, प्रोफेसर जेम्स गोम्स ने अपने छात्रों के सहयोग के साथ सम्मिलित काम किया और सफलता पाई है. इस अच्छी खबर को साझा करते हुए प्रोफेसर विवेकानन्दन पेरूमल बताते हैं कि " हमने इस प्रोजेक्ट पर जनवरी में काम करना शुरू किया था ,जब कोरोनावायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा था . हमने तीन महीने लगातार इस किट को बनाने पर काम किया और फिर आईसीएमआर के पास स्वीकृति के लिए भेजा. "आईआईटी दिल्ली ने लो कॉस्ट डिटेक्शन किट बनाई है जिसकी कीमत 300 रुपए से भी कम हो सकती है.


प्रोफेसर विश्वजीत कुंडू बताते हैं कि " काफी सारी कंपनी ने हमसे कॉन्टैक्ट किया है जिससे हम कोरोना डिटेक्शन किट को बाज़ार में जल्द से जल्द उतारें. हम एक हफ्ते में 30 से 40 हज़ार किट बना सकते हैं. "पीएचडी स्कॉलर आशुतोष कुमार पांडे कहते हैं कि लॉकडाउन के कारण , सामान को लाने ले जाने के तकलीफें आईं लेकिन जब आपका उद्देश्य ऊंचा होता है तो ये सभी परेशानियां बहुत छोटी लगती हैं.


कोरोनावायरस के लक्षणों का पता लगाना अब भी चुनौती बना हुआ है जिस से वायरस का संक्रमण तेज़ी से पूरे विश्व में फैला है. संक्रमितों की पहचान हो जाने पर उनका इलाज भी जल्द से जल्द किया जा सकता है. आईआईटी दिल्ली का यह आविष्कार देश में कोरोनावायरस के संक्रमित मामलों को जल्द से जल्द पहचानने में मदद करेगा जिस कारण इलाज में भी तेजी होना संभव हो पाएगा.

 source:ABP News & ANI

खुशखबरी:आज से देश में खुलेंगी सभी दुकानें, लेकिन शर्तों के साथ और सिर्फ आधे कर्मचारियों के साथ करना होगा काम

खुशखबरी:आज से देश में खुलेंगी सभी दुकानें, लेकिन शर्तों के साथ और सिर्फ आधे कर्मचारियों के साथ करना होगा काम

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है. ऐसे में सरकार का मानना है कि कोरोना संक्रमण की रफ़्तार पर एक तरह का नियंत्रण बना लिया है. लेकिन इस वायरस की वजह से अब तक व्यापार पर काफी असर पड़ा है जहां अभी भी सभी दुकानें बंद हैं. इस बीच कुछ दिन पहले ही कई राज्यों ने छूट जरूरी सामान वाली दुकानों को खोलने की घोषणा की थी जिसमें सब्जी, मेडिकल और दूसरे जरूरी दुकानें शामिल थी. लेकिन अब गृह मंत्रालय ने एक नए आदेश में शुक्रवार को कहा कि सभी संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जरूरी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत कार्यबल के साथ दुकान और प्रतिष्ठान खोले जा सकते हैं.

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि निगम क्षेत्रों से बाहर वाले इलाके में स्थित बाजार परिसरों की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन इन दुकानों में काम कर रहे कर्मचारियों को मास्क पहनने से लेकर सामाजिक दूरी समेत सभी तय दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.

हालांकि, इस छूट में बड़ी और एकल ब्रांड की मॉल वाली दुकानें शामिल नहीं हैं. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक आदेश में कहा कि नगर निगमों के दायरे और उसके पड़ोस में स्थित सभी एकल दुकानों को बंद के दौरान खोले जाने की अनुमति होगी. हालांकि, नगर निगम के दायरे में स्थित बाजार वाले स्थानों की दुकानें तीन मई तक बंद रहेंगी. यह छूट संक्रमण के अति प्रभावित इलाकों में नहीं दी गई है.

गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दुकान एवं प्रतिष्ठान अध‍िनियम के तहत पंजिकृत दुकानों को 50 फीसदी कार्यबल के साथ खोले जाने की अनुमति दी. साथ ही कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों को सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियों का पालन करना होगा. MHA की तरफ से कहा गया है कि यह आदेश कंटेनमेंट जोन में लागू नहीं होगा.
 

आज दिनांक 25 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 25 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 25 अप्रैल का राशिफल

मेष:

बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है। माता-पिता से अनबन होने की आशंका है, क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।

वृषभ:

सोच समझकर बोलें और ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो यदि आप शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो अच्छे अवसर खो सकते हैं।

मिथुन:

रूका हुआ धन वापस आएगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह एक मिश्रित समय है।

कर्क:

आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह:

व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।

कन्या:

यह समय सभी के लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है। इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

तुला:

पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक:

आप अधिकतर समय अपने काम में ध्यान देने से ज्यादा अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करते रहने से आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे।

धनु:

आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है तथा सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा।

मकर:

आप अपने बिजनस अथवा ऑफिस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है।

कुंभ:

जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। किस्मत का सितारा बदल रहा है लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।

मीन:

किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

 

एम्स रायपुर के नर्सिंग ऑफिसर निकला कोरोना पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ में अब सात एक्टिव केस

एम्स रायपुर के नर्सिंग ऑफिसर निकला कोरोना पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ में अब सात एक्टिव केस

एम्स रायपुर के नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए । नर्सिंग ऑफिसर पॉजिटिव मरीजों की देखभाल करता था अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हुई 

लॉकडाउन: मुंबई में दूल्हा, बरेली में दुल्हन और रायपुर में पंडित, Zoom App पर हुई ये अनोखी शादी

लॉकडाउन: मुंबई में दूल्हा, बरेली में दुल्हन और रायपुर में पंडित, Zoom App पर हुई ये अनोखी शादी

कोरोना ने देश में बहुत कुछ बदल कर रख दिया है. लोगों के काम के तौर तरीकों से लेकर उनकी सोच तक काफी कुछ बदल गया है. लोग अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं. इस स्मार्ट दौर में लोग अब ऑनलाइन वर्चुअल शादी कर रहे हैं.


न बैंड बाजा की जरूरत, न ही बारातियों की मौजूदगी और न ही ज्यादा खर्चा. घरवालों की उपस्थिति में मांगलिक कार्यक्रम और मंत्रों का उच्चारण ऑनलाइन ही किया जा रहा है. बाराती और घराती ऑनलाइन अपने घर बैठे ही शादी का लुफ्त उठा रहे हैं.


19 अप्रैल को कुछ इसी तरह से सुषेन डंग और कीर्ति नारंग की शादी हुई. मुंबई के सुषेन डंग और बरेली की कीर्ति नारंग, एक शादी वेबसाइट के जरिए जूम ऐप पर हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए. पंडित ने ऑनलाइन मंत्रों का उच्चारण किया. दोनों ने ऑनलाइन सात वचन लिए और सात फेरे लिए. करीब 50 रिश्तेदार इस ऑनलाइन शादी में शामिल हुए और उन्होंने जमकर डांस भी किया.


ऑनलाइन शादी का ये कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला. जूम ऐप के जरिए शादी कार्यक्रम का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव भी शेयर किया गया था. अबतक करीब 1.50 लाख लोग ये वीडियो देख चुके हैं.


दरअसल, सुषेन और कीर्ति की मुलाकात एक शादी वेबसाइट के जरिए हुई थी. कीर्ति मेकअप आर्टिटस्ट हैं. सुषेन एक अमेरिकरन कंपनी में डाटा एनालिस्ट हैं. अक्टूबर 2019 में दोनों का रिश्ता तय हो गया था. शादी का मुहूर्त 19 अप्रैल निकाला गया था.

 source:ABP News

महाराष्ट्र में 778 कोरोना के नए मरीज आने के साथ अब संख्या 6427 पर पहुंची, अब तक 283 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में 778 कोरोना के नए मरीज आने के साथ अब संख्या 6427 पर पहुंची, अब तक 283 लोगों की मौत

मुम्बई। देश में लगातार कोरोना वायरस बढ़ता जा रहा है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज महाराष्ट्र से आ रहे हैं। महाराष्ट्र में भी सबसे ज्यादा कोरोना पॉजीटिव मुम्बई में पाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र लोक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 778 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 6427 हो गई है और 283 लोगों की मौत हो चुकी है।राज्य में अब तक 840 मरीज रोगमुक्त हो गए हैं। कोरोना से राज्य में अब तक कुल 283 लोगों को जान गंवानी पड़ी। 1,14,398 लोगों को घरों में और 8,702 लोगों को अन्य स्थानों पर चरंटाइन में रखा गया है। राज्य में अब तक कुल 99 हजार 369 लोगों की जांच की जा चुकी है, इनमें 89 हजार 561 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

मुंबई में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बावजूद शुक्रवार को भायखला सब्जी मंडी में भारी भीड़ देखने को मिली।

कोरोना की रोकथाम से जुड़े उपायों की समीक्षा के लिए केंद्रीय टीम गुरुवार को बारामती पहुंची। टीम ने भीलवाड़ा पैटर्न लागू करने का सुझाव दिया है। केंद्रीय टीम ने शहर के कोरोना प्रभावित परिसरों का दौरा कर वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
कोरोना से 4 महीने के बच्चे की मौत, महाराष्ट्र के एक कैबिनेट मंत्री की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

कोरोना से 4 महीने के बच्चे की मौत, महाराष्ट्र के एक कैबिनेट मंत्री की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

नईदिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा भी आए दिन बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज केरल के मलप्पुरम में चार महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। आज सुबह कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में अपनी जान गंवा दी। मलप्पुरम जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्चा दिल से जुड़ी समस्याओं से पीडि़त था और पिछले तीन महीने से उसका इलाज चल रहा था और उसे निमोनिया भी था। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के एक कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार इससे पहले उनकी सुरक्षा में तैनात 14 सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

वहीं दूसरी ओर बात देश की की जाए तो देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1684 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,077 हो गई है, जिसमें 17,610 सक्रिय हैं, 4749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 718 लोगों की मौत हो गई है।
शहर के होटल और अपार्टमेंट में लगी आग, लाखो का समान जल कर खाक

शहर के होटल और अपार्टमेंट में लगी आग, लाखो का समान जल कर खाक

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से आगजनी की घटना सामने आ रही है जहां दो जगहों पर आगजनी हुई है। उनमे से पहला है एमके एलेक्जर सिटी सोसायटी और वही दूसरी घटना होटल ऋतु राज की है


 पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की अपार्टमेंट के बेसमेन्ट के रो मटेरियल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर 10वें माले में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। सोसायटी में फंसे 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बताया जा रहा है की इस घटना में  तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने की घटना और सोसायटी का वॉटर फायर सिस्टम के खराब होने के कारण सोसायटी के लोग गुस्से में है, और वहीं धरने पर बैठ गए हैं। एमके सिटी प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।  होटल में लगी आग पर काबू पाने 6 से अधिक दमकल की गाड़ियों समय रहते पहुंच गई। और वही होटल में लगी आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है होटल पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई का है। 
आज दिनांक 24 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 24 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 24 अप्रैल का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक आज बहुत ही उत्साह व आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे कामकाज के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। मान-सम्मान की प्राप्ति तथा महालक्ष्मी की विशेष कृपा आज आपके ऊपर बनी हुई है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के सारे काम आज शांति से पूर्ण होंगे, आत्मविश्वास की कमी से बॉस से कुछ बात करने मैं आप झिझक महसूस करेंगे जो कि मन को परेशान करेगी। धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं।

मिथुन:

स्वभाव से मस्त रहने वाले मिथुन जातकों को काम के दौरान कुछ मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन वह आसानी से सभी मुश्किलों को दूर करते हुए धन प्राप्ति में कामयाब होंगे। आज मां लक्ष्मी विशेष रूप से आप पर मेहरबान रहने वाली हैं।

कर्क:

कर्क राशि के जातक सभी कामों को बहुत अच्छे से मैनेज कर लेंगे धन प्राप्ति के लिए दिन बहुत अच्छा है। काफी कुछ चीजों की खरीदारी आपकी लिस्ट में है। परंतु विपरीत परिस्थितियों में अपने आप पर संयम रखें।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के सभी काम शांति पूर्ण रूप से पूरे होते जाएंगे। बॉस की विशेष कृपा भी आप पर बनी हुई है। पैसा मिलने में कुछ रुकावट आ रही है। परंतु चिंता की कोई बात नहीं है कुछ समय बाद एक साथ काफी पैसा मिलने का योग है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को ऑफिस में अचानक कोई परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिसकी वजह से उनके काम रूक जाएंगे। मन मुताबिक धन की प्राप्ति ना होने से भविष्य को लेकर मन परेशान रहेगा।

तुला:

तुला राशि के जातकों की आज कुछ नए पार्टनरशिप अनुबंध होने की संभावना भी नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम दिन है। धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में शुरुआती मुश्किलों के बाद सभी काम आसानी से बन जाएंगे। आपको विरोधियों से बदला लेने की प्रवृत्ति से बचना जरूरी है। उम्मीद से कम धन प्राप्ति के योग हैं।

धनु:

धनु राशि के जातक आज कुछ नया स्किल सीखने का प्रयास करेंगे। जिससे उनकी कार्य क्षमता और बेहतर हो जाएगी। धन प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं परंतु खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

मकर:

मकर राशि के जातक आज सभी पुराने रूके हुए कामों को पूरा करने पर ध्यान देंगे। उधार दिया हुआ पैसा भी मिलने का योग बन रहा है। पैसे को निवेश करते समय सावधानी रखना जरूरी है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में विशेष पराक्रम द्वारा सभी कामों को अच्छी तरह से पूर्ण करने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परंतु खर्चे लगातार आपके लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

मीन:

मीन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में कोई भी बड़ा डिसीजन लेते समय बहुत सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र जो भी प्रयास करेंगे, उनका फल धन प्राप्ति के रूप में तुरंत मिलेगा। कुछ नए निवेश पर धन खर्च करेंगे जो आय का साधन बनेगा।