नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आज दिनांक 1 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 1 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 1 मई का राशिफल

मेष:

प्रेम संबंध में कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नही है। आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

वृषभ:

भाई-बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई दे सकता है।

मिथुन:

कुछ झंझट उपस्थित होंगे, इनको सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आ सकती है। शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

कर्क:

धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है।

सिंह:

अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है। लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।

कन्या:

मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

तुला:

आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा। दूसरों की समस्याओं में पडऩे से हानि हो सकती है।

वृश्चिक:

कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

धनु:

शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।

मकर:

जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।

कुंभ:

आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन:

आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। ट्रांसफर का योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

 

बड़ी खबर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर डिविजन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को घुस लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा

बड़ी खबर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर डिविजन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को घुस लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा

रायपुर | लॉक डाउन के बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर डिविजन में रिश्वतखोरी की गई है, जानकारी मिली है कि रेलवे के मुख्य स्वास्थ निरीक्षक को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। बताय जा रहा है कि मुख्य स्वास्थ निरीक्षक ने सफाई ठेकेदार से 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी पहली किश्त लेते हुए रंगेहाथों एसीबी की टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुभांशीष सरकार खारुन रेल विहार स्थित ऑफिस में मुख्य स्वास्थ निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। शुभांशीष ने रेलवे में सफाई का काम करने वाले ठेकेदार से किसी काम को लेकर 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। दोनों के बीच डील हुई थी, तय डील के अनुसार सफाई ठेकेदार आज रिश्वत की पहली किश्त देने पहुंचा था। इसी बीच एसीबी की टीम वहां आ धमकी और उसने शुभांशीष सरकार को गिरफ्तार कर लिया।

 

वर्तमान छात्रों के लिए अगस्त से शुरू होंगे कॉलेज, नए छात्रों के लिए सितंबर से, यूजीसी ने जारी किया नया कैलेंडर

वर्तमान छात्रों के लिए अगस्त से शुरू होंगे कॉलेज, नए छात्रों के लिए सितंबर से, यूजीसी ने जारी किया नया कैलेंडर

नईदिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाऊन के कारण सभी स्कूल व कॉलेज बंद हैं जिससे छात्रों को पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। लेकिन अब कॉलेज और विश्वविद्यालय से जुड़े छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां... विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अब कॉलेजों के खुलने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इस मामले में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था जो कि मामले में सुझाव दे सके। यूजीसी ने अब इस समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। 
 
यूजीसी ने बुधवार को बताया है कि वर्तमान छात्रों के लिए कॉलेज का नया सत्र अगस्त में शुरू होगा और नए छात्रों का नया सत्र सितंबर में शुरू होगा। नए छात्रों का मतलब, जो इस बार कॉलेज में एडमिशन लेंगे। क्लास में दाखिले की प्रक्रिया 01 अगस्त से 31 अगस्त तक चल सकती है। पहले और दूसरे साल के छात्रों के लिए कक्षा की शुरुआत 01 अगस्त से हो सकती है। पहले सेमेस्टर की कक्षा 01 सितंबर से शुरू की जा सकती हैं। परीक्षा का आयोजन अगले साल 01 जनवरी से 25 जनवरी के बीच किया जा सकता है। इसके बाद 27 जनवरी से अगले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जो कि अगले साल 25 मई तक चलेंगी। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 26 मई 2021 से 25 जून 2021 के बीच किया जाएगा। 

फिलहाल सत्र 2019-20 के लिए शिक्षकों को 31 मई तक ऑनलाइन टीचिंग के लिए कहा गया है. कोर्स का सिलेबस और इंटरनल एसेसमेंट पूरा करने केलिए 01 जून से 15 जून तक का समय तय किया गया है। यूजीसी के मुताबिक इसके बाद टर्मिनल सेमेस्टर/सालाना परीक्षा 01 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। जिसके नतीजे 31 जुलाई तक दिए जाएंगे। इंटरमीडिएट सेमेस्टर /ईयर परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से 31 जुलाई के बीच किया जाएगा और उसका रिजल्ट 14 अगस्त तक दिया जा सकता है।
 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी।
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा 48 घंटों का टोटल लॉकडाउन, जाने पूरी खबर

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा 48 घंटों का टोटल लॉकडाउन, जाने पूरी खबर

बेमेतरा । कोरोना वायरस (कोविड-19) से नियंत्रण व् रोकथाम के लिए केंद्र व् राज्य की सरकार कई प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा प्रदेश के तमाम जिलों में लॉकडाउन भी कर दिया गया है। इस कड़ी में आपको बता दे की बेमेतरा में 48 घंटों के लिए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने का आदेश जारी कर दिया गया है। बेमेतरा की स्थिति को देखते हुवे थोड़ी बहुत छूट दी गई थी पर लोगो की लापरवाही के कारन 48 घंटों के लिए लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया गया है।

पढ़िए पूरी खबर-
बेमेतरा कलेक्टर आईएएस शिव अनंत तायल ने गुरुवार को लॉकडाउन को लेकर नया आदेश जारी किया है आपको बता दे की कोरोना संक्रमण से जिलेवासियों के बचाव के लिए फिर से लॉकडाउन से संबंधित राज्य और केंद्र सरकार के प्रावधानों को कड़ाई से लागू किया जाए। इसके लिए एक मई को शाम 5 बजे से लेकर तीन मई को शाम 5 बजे तक 48 घंटों के लिए पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, एलपीजी गैस गोदाम को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। 
राजधानी में 100 कोरोना हाटस्पॉट, 125 नए मामले आये सामने

राजधानी में 100 कोरोना हाटस्पॉट, 125 नए मामले आये सामने

नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना हाटस्पॉट यानी कंटेनमेंट जोन की संख्या 100 हो गई है। बुधवार को शहर में कोरोनावायरस के 125 नए मामले सामने आए हैं, और इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 3439 हो गए हैं। अभी तक कोरोना के कारण यहां 56 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से दो रोगियों की मृत्यु बुधवार को हुई है। दिल्ली में कोरोना के 1092 रोगी अभी तक ठीक हो चुके हैं। इनमें से 14 रोगियों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिली है। शहर में कुल 2291 कोरोना के एक्टिव रोगी हैं। दिल्ली में बुधवार को कोरोना हॉटस्पॉट की संख्या 100 ही रही। मंगलवार को भी दिल्ली में 100 कोरोना हॉटस्पॉट थे। बुधवार को इसमें कोई नया हॉटस्पॉट नहीं जोड़ा गया।
 

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, जिन इलाकों को हम हॉटस्पॉट मानकर सील कर रहे हैं, वहां बाहर से किसी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जाता। इसी तरह अंदर रह रहे व्यक्ति भी बाहर नहीं आ सकते। यहां रह रहे लोगों तक जरूरत के सारे सामान यहां तैनात पुलिसकर्मी व अन्य कर्मचारियों द्वारा पहुंचाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही दिल्ली में अब गली-मोहल्ले या कॉलोनी की दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। ऐसी दुकानें जो किसी मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर नहीं हैं, उन्हें खोलने की इजाजत दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश का पालन करते हुए यह फैसला किया है।

हालांकि दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना हॉटस्पॉट वाले कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की व्यवसायिक की गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही दिल्ली में किसी भी बड़े बाजार में स्थित दुकानों को खोलने की इजाजत भी नहीं दी गई है। सरकार ने केवल रिहायशी इलाकों के आसपास स्थित एकल दुकानों को खोलने की अनुमति दी है।
लॉकडाउन में पैदल घर जा रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, जाने पूरी खबर

लॉकडाउन में पैदल घर जा रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, जाने पूरी खबर

अलीगढ़। देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहें हैं। लॉकडाउन में दिल्ली से पैदल घर जाने के लिए निकले फतेहपुर जिले के तीन मजदूर गुरुवार तड़के सड़क दुर्घटना का हादसे के शिकार हो गए। घटना अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर हुई है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन मजदूरों की मौत हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल है। इसके अलावा एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

फतेहपुर जनपद के भोज थाना क्षेत्र के ऐराया निवासी रंजीत सिंह अपने छोटे भाई दिनेश व उसकी पत्नी संत कुमारी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के कारण तीनों दिल्ली में ही फंस गए । दो दिन पहले किसी तरह तीनों दिल्ली से पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। बुधवार रात करीब ढाई बजे उन्होंने अलीगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश कर गए। उनके साथ एटा का भी एक परिवार पैदल चल रहा था। रास्ते में उन्हें गेहूं से भरा ट्रैक्टर मिल गया, जिसमें सभी लोग सवार हो गए। जैसे ही ट्रैक्टर पडि़वाली के पास रेलवे पुल के निकट पहुंचा, तो पीछे से आ रहे कंटेनर ने इसे टक्कर मार दी।

दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार लोग गिर गए और कंटेनर के नीचे आकर घायल हो गए। रंजीत व दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दिनेश की पत्नी संत कुमारी और एटा के परिवार की 14 वर्षीय युवती घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने संत कुमारी और घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया । अस्पताल में ही संत कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उमा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के पास मिले आधार कार्ड से हुई पहचान के आधार पर उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।
दर्दे दिल देकर दुनिया से विदा हो गये बॉलीवुड के मशहुर अभिनेता ऋषि कपूर

दर्दे दिल देकर दुनिया से विदा हो गये बॉलीवुड के मशहुर अभिनेता ऋषि कपूर

मुंबई,अपने समय के बेहतरीन अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर से चली लंबी लड़ाई के बाद आज जिंदगी की जंग हार गए. ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी.
कल ही बॉलीवुड के एक और हस्ती का निधन हुआ और आज फिर ये खबर से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है देखा जाए तो पिछले 24 घंटे में दो महान हस्ती बॉलीवुड को अलविदा कह दिए
 

राहत भरी खबर: रायपुर एम्स से 2 और मरीज हुए स्वस्थ किये गए डिस्चार्ज ,बाकि की हालत भी ठीक

राहत भरी खबर: रायपुर एम्स से 2 और मरीज हुए स्वस्थ किये गए डिस्चार्ज ,बाकि की हालत भी ठीक

रायपुर,आज सुबह छत्तीसगढ़ के लिए खुश खबरी मिली। एम्स रायपुर में भर्ती कटघोरा के 2 और मरीज पूरी तरह से ठीक। कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों में एक 35 वर्षीय पुरुष और एक गर्भवती महिला भी शामिल है। अब सिर्फ 2 कोरोना मरीज का ही एम्स में इलाज चल रहा है। जिसमें एक नर्सिंग ऑफिसर भी शामिल है। कटघोरा निवासी 2 कोविड-19 मरीज अब पूर्णतः ठीक हो चुके हैं। उन्हें आज AIIMS से डिस्चार्ज किया जाएगा। वर्तमान में अन्य 2 मरीजों का इलाज चल रहा है। सूरजपुर के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आज दोपहर तक आने के बाद उनकी पुष्टि होगी। 

आज दिनांक 30 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 30 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 30 अप्रैल का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को कोई भी काम शुरू करने से पहले अपना टारगेट जरूर निर्धारित करना चाहिए वरना मोबाइल में समय व्यर्थ हो सकता है। पुराने निवेश आय में मदद करेंगे।

वृषभ:

वृषभ राशि के जातकों को आज मेहनत के बाद भी सफलता न मिलने की आशंका है। धन प्राप्ति ना होना और खर्च ज्यादा होना इस वक्त आपकी बड़ी समस्या बने हुए हैं। भगवान विष्णु की आराधना से लाभ मिलेगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को कन्फ्यूजन की वजह से निर्णय लेने में दिक्कत होगी। कार्यक्षेत्र की परेशानियां आपके आत्मविश्वास से दूर होंगी। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। घरेलू मामलों को लेकर आप कुछ उलझन में रहेंगे जिससे काम बाधित हो सकता है। मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए आपको काम करना चाहिए।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों की ऊर्जा शक्ति उच्च रहेगी। जिससे सभी काम बहुत तेजी से निपटाने में सक्षम होंगे। आज आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा है। खर्च सोच-समझ कर करना अच्छा है। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें।

सिंह:

सिंह राशि के जातक अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए सर्वश्रेष्ठ पोजीशन पर पहुंच जाएंगे। बॉस का सहयोग मिलेगा प्रमोशन के चांसेज भी बन रहे हैं।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी प्लानिंग के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए काम करना चाहिए, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च सोच- समझकर करें।

तुला:

तुला राशि के जातकों को भ्रमित होने से बचना चाहिए। उन्होंने जो निर्णय ले लिया उस पर अडिग रहें। अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानियां आ सकती है अत: इसका ध्यान रखें। भाग्य धन प्राप्ति में मदद करेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को आत्मविश्वास के सहारे अपनी सभी मुश्किलों से बाहर आना है। अपनी पॉजिटिविटी को बनाए रखना है। सभी काम समय पर पूरे होने के योग हैं। सामान्य धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।

धनु:

धनु राशि के जातक आज जो भी निर्णय लें सच्चाई के धरातल पर लें। आज हवाई किले बनाना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अत: इससे बचे धन प्राप्ति में भाग्य का साथ मिल रहा है।

मकर:

मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आज विशेष मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि धन के मामले में आज का दिन आपके हक में हो सकता है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को फालतू और निगेटिव सोच से बचना चाहिए। मुश्किल के दिन खत्म होने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दी ही सभी चीजें पॉजिटिव होने का योग है। आज आत्मविश्वास कमजोर न पडऩे दें।

मीन:

मीन राशि के जातकों कार्यक्षेत्र से कुछ विरक्ति महसूस होगी लेकिन अपने मन को विचलित नहीं होने देना है। जल्द ही कुछ पॉजिटिव न्यूज़ आने वाली है। पुराना निवेश आपकी सभी जरूरतों को पूरा करेगा।

 

बड़ी खबर: अब अपने घर लौट पाएंगे लॉकडाउन में फंसे छात्र और मजदूर लेकिन माननी होगी ये शर्ते , गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: अब अपने घर लौट पाएंगे लॉकडाउन में फंसे छात्र और मजदूर लेकिन माननी होगी ये शर्ते , गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली, लॉकडाउन के दौरान देश के अलग-अलग जगह पर फंसे छात्र, मजदूर, टूरिस्ट और श्रद्धालु अब अपने घर वापस लौट पाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसको लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदशों को नया आदेश जारी किया है. इसके तहत घर ले जाए जाने से पहले लोगों का मेडिकल चेकअप किया जाएगा. एक जगह से दूसरे जगह ले जाए जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखना होगा और जब लोग अपने-अपने घर पहुंचेंगे तो उन्हें होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा.


मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि ट्रांसपोर्ट के लिए बस का इस्तेमाल किया जाएगा. बस के भीतर बैठाए जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. जब कोई शख्स अपने लोकेशन तक पहुंच जाएगा तो वहां की लोकल हेल्थ अथॉरिटी उन्हें देखेंगे. जब तक इंस्टीट्यूशनल क्वॉरन्टीन की जरूरत न हो उन्हें होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा.


आदेश में कहा गया कि फंसे हुए लोगों का एक समूह अगर एक राज्य से दूसरे राज्य जाना चाहता है तो भेजने वाले और रिसीव करने वाले राज्य एक दूसरे से संपर्क कर सकते हैं और ट्रांसपोर्ट के लिए परस्पर सहमत हो सकते हैं.


इसके साथ ही गृहमंत्रालय ने ये भी कहा कि सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को इसके लिए नोडल ऑथोरिटी नियुक्त करना होगा. लोगों को भेजने और रिसीव करने के लिए एक स्टैंडर्ड प्रोटकॉल बनाना होगा. फंसे लोगों को उनके लोकेशन तक पहुंचाए जाने के क्रम में जिन राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से होकर ये आवाजाही होगी उन्हें इसकी इजाजत देनी होगी.

 

राहत भरी खबर: धमतरी जिले में कोई नही है  कोरोना पाजिटिव मरीज,जिला प्रशासन ने किया था माकड्रिल

राहत भरी खबर: धमतरी जिले में कोई नही है कोरोना पाजिटिव मरीज,जिला प्रशासन ने किया था माकड्रिल

धमतरी, जिले में कोई नहीं निकला कोरोना संक्रमित जिला प्रशासन ने किया था मोक ड्रिल सिर्फ जिले के कलेक्टर एस पी और कुछ चुनिन्दा अधिकारियो को ही पता थी असलियत आपात काल में स्वास्थ महकमा और सभी तैयारियों को जायजा लेने किया था


 

जिले के कलेक्टर रजत बंसल ने किया खुलासा 

 

 

 

माक ड्रिल के बाद अधिकारी इसकी सुचना लोगो तक देते हुए 

इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दो हफ्ते लिए कर्फ्यू बढाया, पढ़े पूरी खबर

इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दो हफ्ते लिए कर्फ्यू बढाया, पढ़े पूरी खबर

पंजाब, कोरोना वायरस को लेकर पंजाब में लगाए गए कर्फ्यू को दो हफ्ते और बढ़ा दिया गया है. पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस फैसले का एलान किया. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में सुबह सात बजे से सुबह ग्यारह बजे तक चार घंटे के लिए ढील दी जाएगी.


पंजाब में इससे पहले 30 अप्रैल तक कर्फ्यू लागू किया गया था. जिसे अब बढ़ाने का एलान किया गया है. सीएम ने कहा कि सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक लोग घर से बाहर आ सकते हैं, दुकानें खुली रहेंगी.


मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुकानें खोलना चाहते हैं और इंडस्ट्री चलाना चाहते हैं लेकिन पूरी छूट का अभी टाइम नहीं है. कोरोना वायरस से बचने का फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग ही एक रास्ता है.


अपने संबोधन में अमरिंदर सिंह ने कहा कि ये बीमारी इतनी जल्दी रुकने वाली नहीं है. अब कोई भी पंजाब में आएगा तो उसकी स्क्रीनिंग होगी और उन्हें क्वॉरन्टीन किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘’कोरोना की बीमारी की वजह से जो कर्फ्यू और लॉकडाउन पंजाब में लगाया गया था आज उसका 38वां दिन हो गया है. एक दिन, दो दिन करना तो ठीक है पर 38 दिन करना आपकी बहुत बड़ी कुर्बानी है. ये कुर्बानी आपने अपने पंजाब, यहां रहने वाले अपने लोग और रिश्तेदारों के लिए दी है.’’

 

BIG NEWS : धमतरी में मिला कोरोना के एक और मरीज,अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस हुए 15

BIG NEWS : धमतरी में मिला कोरोना के एक और मरीज,अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस हुए 15

धमतरी के जालमपुर वार्ड का एक 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है। उसे एम्स रायपुर भेजा जा रहा है। यह मरीज रैपिड टेस्ट में कोराना संक्रमित पाया गया है। धमतरी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कोरोना प्रभावित व्यक्ति की सब्जी की बाड़ी है। उसका सब्जी मंडी से सीधा सम्पर्क रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी के तुर्रे ने बताया कि उसे होम आइसोलेशन पर रखा गया था. उसकी तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी और बुखार भी आ रहा था. आज रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें पॉजिटिव पाया गया है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है. प्रदेश में अभी कोरोना के 15 एक्टिव मरीज है. जिनका इलाज चल रहा है. वहीं कोरोना से 34 लोग ठीक भी हो चुके हैं.

 

10वीं और 12वीं की परीक्षा संबंधी फैसले में कोई बदलाव नहीं, सीबीएसई ने अटकलों को किया खारिज

10वीं और 12वीं की परीक्षा संबंधी फैसले में कोई बदलाव नहीं, सीबीएसई ने अटकलों को किया खारिज

नईदिल्ली। सीबीएसई ने कहा है कि 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं के आयोजन को लेकर उसके फैसले में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये परीक्षाएं जरूर आयोजित होंगी। सीबीएसई मुख्य 29 विषयों के पेपर स्थिति सामान्य होने के बाद जरूर करवाएगी। 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बोर्ड परीक्षाएं न करवाए जाने की अटकलों को भी खारिज किया है। मंत्रालय का कहना है कि हालात सामान्य होते ही 10वीं व 12वीं कक्षा की रह गई बोर्ड परीक्षाएं करवा ली जाएंगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख सुनिश्चित करेगी। लॉकडाउन समाप्त होने के उपरांत छात्रों को परीक्षाओं की तिथि के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं से कम से कम 10 दिन पहले छात्राओं को परीक्षा की तारीख को लेकर सूचित कर दिया जाएगा। 
सीबीएसई ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। यह फिर से दोहराया जाता है कि बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के 29 मुख्य विषयों की परीक्षा कराने के अपने फैसले पर कायम है, जिसका जिक्र उसने 1 अप्रैल 2020 को जारी सर्कुलर में भी किया था।

1 अप्रैल 2020 को जारी सर्कुलर में सीबीएसई ने कहा है कि परीक्षा के नए शेड्यूल को लेकर कोई भी फैसला हायर एजुकेशन अथॉरिटी से सलाह-मशविरा करने के बाद लिया जाएगा। नई तारीखें एंट्रेंस एग्जाम व एडमिशन की डेट्स को ध्यान में रखकर तय की जाएंगी। इसी सर्कुलर में सीबीएसई ने पहली कक्षा से 8वीं तक के सभी छात्रों को प्रमोट करने का ऐलान किया था और साथ ही कहा था कि 9वीं और 11वीं के छात्र इंटरनल असेसमेंट, टेस्ट, प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर पास किए जाएंगे।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के जो पेपर हो चुके हैं, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अब सीबीएसई के 10वीं व 12वीं बोर्ड के शेष बचे 83 पेपरों में से 29 विषयों की परीक्षा होगी। शेष वैकल्पिक विषयों के मार्क्स उनके इंटरनल असेसमेंट के आधार पर होगा। हालात सामान्य होती ही सीबीएसई के 29 विषयों की परीक्षाएं शुरू होंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रखें।
लॉकडाउन के चलते सीबीएसई बोर्ड का बड़ा फैसला: अब नहीं होगी 10वीं की छूटे विषयों की परीक्षा, 12वीं पर अभी सस्पेंस

लॉकडाउन के चलते सीबीएसई बोर्ड का बड़ा फैसला: अब नहीं होगी 10वीं की छूटे विषयों की परीक्षा, 12वीं पर अभी सस्पेंस

नईदिल्ली। देश में कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के बीच सीबीएसई बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। सीबीएसई की दसवीं बोर्ड की बची हुईं परीक्षाएं अब नहीं होंगी। बच्चों को इंटरनल के बेस पर पास किया जाएगा। केवल दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में तनाव के चलते रद्द हुई परीक्षाओं को ही दोबारा कराया जाएगा। वहीं, 12वीं के बचे हुए 12 विषयों में केवल महत्वपूर्ण परीक्षाएं ही ली जाएंगी। बताया जा रहा है कि हालात सामान्य होते ही कॉपियों के जांचने का काम शुरू हो जाएगा। सीबीएसई के मुताबिक, कॉपियां जांचने और रिजल्ट के आने में अभी कम से कम ढाई महीने लगेंगे। सबकुछ लॉकडाउन की स्थिति पर निर्भर करेगा।

मीडिया से बात करते हुए सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि 1 अप्रैल के सर्कुलर के मुताबिक 12वीं के पेपर लॉकडाउन और आगे की स्थिति के हिसाब से प्लान होंगे। पेपर कब होंगे इसकी जानकारी 10 दिन पहले दे दी जाएगी। अनुराग त्रिपाठी ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा से जुड़े सवाल पर कहा, 10वीं की पूरे देश में जो परीक्षा बची हुई हैं, वे छोटे-छोटे विषय थे। उनकी अब परीक्षा नहीं हो रही। इंटरनल असेसमेंट और बाकी पैमानों के आधार पर इसका रिजल्ट बनाया जाएगा। प्रोडेटा बेसिस पर। बताया गया कि यह बात 1 अप्रैल को जारी सर्कुलर में ही बता दी गई थी। अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जो छात्र एनईईटी, जेईई या ऐसे किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें परेशान नहीं होना चाहिए। क्योंकि ये सभी एग्जाम भी कैंसल हैं। 12वीं की परीक्षा और नतीजों से पहले इनके होने के भी चांस नहीं हैं।

वहीं बच्चों में आ रहे तनाव को लेकर सीबीएसई सचिव ने कहा कि अध्यापक और बच्चे दोनों के लिए ऑनलाइन शिक्षा नई व्यवस्था है। ऐसे तनाव तो आएगा ही। लेकिन सीबीएसई अध्यापकों को ऑनलाइन शिक्षा के दौरान रचनात्मकता को बढ़ाने की सलाह दे रहा है ताकि बच्चे तनावग्रस्त न हों। पैरेंट्स भी घर पर इसे दूर करने में मदद करें।

बता दें कि कल ही केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को जांचने के निर्देश दिए हैं। राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को कहा गया है कि राज्य के बोर्ड जल्द से जल्द कॉपियों का मूल्यांकन शुरू करें। साथ ही सभी राज्य सीबीएसई को भी कॉपियों के मूल्यांकन के लिए व्यवस्था मुहैया कराएं ताकि जल्द से जल्द परीक्षा के परिणाम घोषित किये जा सके। 
बड़ी खबर: अभिनेता इरफान खान की लम्बी बीमारी के बाद निधन, जाने पूरी खबर

बड़ी खबर: अभिनेता इरफान खान की लम्बी बीमारी के बाद निधन, जाने पूरी खबर

नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान का लम्बी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया है। इरफान की कल अचानक तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनका 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था।


ये भी पढ़े-
डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के निधन की खबर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मेरा प्यारा दोस्त इरफान। तुम लड़े और लड़े और लड़े. मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। हम दोबारा मिलेंगे। सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं. तुमने भी लड़ाई लड़ी। सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया। ओम शांति। इरफान खान को सलाम।

आपको बता दे की इससे पहले 25 अप्रैल को इरफान की मां सईदा बेगम (95 वर्ष) की जयपुर में मौत हो गई थी। कोरोना लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। इरफान हाल ही में कैंसर को मात देने के बंद लंबे समय बाद ‘अंग्रेजी मीडियम’ के जरिए अपने चाहने वालों तक पहुंचे थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से सिनेमाघरों में प्रदर्शन प्रभावित होने के बाद फिल्म का हाल ही में ऑनलाइन प्रीमियर किया गया था।
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 14

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 14

जशपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भी एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।आपको बता दे की पत्थलगांव के लुड़ेग राहत शिविर में ठहरे एक मजदूर की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मच गया है। इसके पहले कल मंगलवार को सुरजपुर में 10 कोरोना मरीज मिले थे। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हो गई है। सूरजपुर से जशपुर के पत्थलगांव के लुडेग में 34 प्रवासी मजदूरों को शिफ्ट किया गया था। ये मजदूर गुजरात के सूरत में काम करने गए थे। इनका रैपिट टेस्ट के जरिए कोरोना जांच किया गया, तो एक 22 वर्षीय मजदूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह युवक बिहार के गया जिले का रहने वाला है।


पढ़िए पूरी खबर-
प्रभारी सीएमओ डॉ. पी सुथार ने इसकी पुष्टि करते हुुए बताया कि पॉजिटिव मरीज गुजरात के सूरत काम करने गया था। आज रैपिट टेस्ट के दौरान एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 33 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लुड़ेग राहत शिविर में कुल 34 मजदूरों को रखा गया है।
 
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले,अब एक्टिव मरीजो की कुल संख्या हुई 13

BIG NEWS: छत्तीसगढ़ में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले,अब एक्टिव मरीजो की कुल संख्या हुई 13

प्रदेश मे कोरोनावायरस के 9 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं सूरजपुर में मिले एक कोरोना संक्रमित पुरुष के बाद 9 और लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिससे अब प्रदेश मेें कोरोना के 13 एक्टिव केस हो चुके हैं।

इसमें एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी जो इस सेंटर में ड्यूटी में था वो भी पॉजिटिव आया है ये सभी टेस्ट rapid testing किट्स से किए गए हैं।

 

 

 

उपरोक्त जानकारी दीपांशु काबरा जी ने ट्वीट के माध्यम से दी है 

आज दिनांक 29 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 29 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 29 अप्रैल का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के विचारों में आज स्पष्टता नहीं होगी जिसकी वजह से कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। धन प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे। व्यवसाय की जरूरी चीजों पर कुछ खर्च का योग भी है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों को सही खान-पान पर फोकस करना जरूरी है। खराब सेहत उनके काम को भी प्रभावित कर सकती है। धन प्राप्ति में कुछ बाधाएं रहेंगी। परेशान होकर भी कुछ ज्यादा हासिल नहीं होगा अत: शांति बनाए रखें।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को परिवार से पैसा मिलने का योग है। आज इनका सारा ध्यान धन को सही ढंग से निवेश कर धन समृद्धि बढ़ाने की तरफ रहेगा। ऑफिस में कुछ खास काम-काज नहीं रहेगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को आज अति भावुकता से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र के लिए एक उत्तम दिन है। सभी काम आज आसानी से बनेंगे। उत्तम धन प्राप्ति का योग है।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों आत्मविश्वास व कल्पना शक्ति से सभी काम समय पर पूरे कर लेंगे भाग्य पूरा साथ दे रहा है। धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन आपकी अधिक की चाहत आपको संतुष्ट नहीं होने देगी ।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए एकाग्रचित्त होना बहुत जरूरी है। रिसर्च आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है । धन प्राप्ति के लिए आज आप सौभाग्यशाली हैं।

तुला:

तुला राशि के जातक बहुत सोच-समझ कर निर्णय लेने में विश्वास करते हैं। आपके फैसले को अधिकारी वर्ग द्वारा सराहा जाएगा। आपकी मेहनत का फल तुरंत मिलेगा। धन प्राप्ति की सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। अचानक से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत में सावधानी रखें। धन के लिहाज से भी समय ठीक नहीं है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को आज बाद-विवाद से बचना चाहिए। अपनी उच्च ऊर्जा को अगर आप कार्यक्षेत्र में लगाएंगे तो बहुत सफलता मिलेगी। खर्च करते समय ध्यान रखें। लोन लेने से बचें।

मकर:

मकर राशि के जातकों को फालतू की सोच, लड़ाई-झगड़ों से बचना चाहिए। मेहनत बहुत करनी पड़ेगी, तभी सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है ।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के मतिभ्रम के योग है । कोई भी कार्य करते समय बहुत एकाग्रता बनाए रखें वरना गलतियों के चांसेज बढ़ जाएंगे। आय में कमी रहेगी।

मीन:

मीन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र के लिए एक अच्छा दिन है। मन को शांत और एकाग्रचित्त रखकर जो भी करेंगे उसे सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में शराब दुकान अब इस तारीख तक होगी बंद,जारी हुआ आदेश

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में शराब दुकान अब इस तारीख तक होगी बंद,जारी हुआ आदेश

रायपुर,छत्तीसगढ़ शासन आबकारी विभाग के द्वारा आज आदेश जारी कर प्रदेश में सभी प्रकार के शराब विक्रय को 3 मई तक बंद करने निर्णय लिया है