अहमदाबाद। गुजरात में महज 12 घंटे में कोरोनावायरस के 176 मामले सामने आए हैं, साथ ही रिकॉर्ड 7 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों में अहमदाबाद में 143, सूरत में 13, वडोदरा में 13, राजकोट में दो, भावनगर में दो, आनंद, भरूच और पंचमहल में एक-एक मामले शामिल आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1272 हो गई है। जिसमें 88 ठीक हो गए हैं और 48 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मरीजों, खासकर नाजुक हालत वाले संक्रमित लोगों के इलाज के लिए प्लाज्मा चढ़ाकर उपचार करने का निर्णय किया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के मकसद से यह निर्णय किया गया है। इलाज के इस तरीके के तहत, कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हुए मरीज के शरीर से प्लाज्मा लेकर गंभीर स्थिति वाले मरीज में चढ़ाया जाएगा ताकि उसका शरीर वायरस से लडऩे के लिए एंटीबॉडीज बना सके।
नई दिल्ली | दुनियाभर में कोरोना वायरस की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज हजारों संक्रमित सामने आ रहे हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14000 के पार हो चुकी है। अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब भारतीय नौसेना के जवानों में भी इसके प्रसार का डर पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि नौसेना में 25 से अधिक कर्मियों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं और इनमें से 21 पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। जिसके बाद उन्हें शहर स्थित नौसेना के अस्पताल में चरंटाइन कर दिया गया है।
नई दिल्ली | लॉकडाउन के चलते हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर 26 मार्च को टैक्स वसूली बंद कर दी गई थी जिसके चलते टोल कंपनी ने भी कर्मचारियों की संख्या को कम करते हुए कर्मचारियों को सरकार के निर्देशानुसार घरों में रहने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को टोल कंपनी को एनएचएआई द्वारा मिले पत्र से 20 अप्रैल से टोल प्लाजा चालू करने के निर्देश मिले है। इसके लिए एनएचएआई ने पूरी तैयारी कर ली है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 20 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स की वसूली शुरू कर देगा।
आज 18 अप्रैल का राशिफल
मेष:
आज आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होने का भी योग बन रहा है।
वृषभ:
नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। जरूरी यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा।
मिथुन:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। बैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।
कर्क:
दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी।
सिंह:
सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न होगा। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों को आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यदि अत्यंत जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें। यही आपके लिए हितकर रहेगा।
कन्या:
आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोये रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई परियोजनाओं की शुरूआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।
तुला:
कार्यक्षेत्र में इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सामान्यत: ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।
वृश्चिक:
इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।
धनु:
महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।
मकर:
वित्तीय कार्य निपटाने में और नए निवेश में आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।
कुंभ:
समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी।
मीन:
कार्यक्षेत्र में सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
नई दिल्ली, कोरोना वायरस से बचने के लिए सैनेटाइजर से हाथ साफ कर तो बचा जा सकता है लेकिन अपनी सबसे पर्सनल-चीजें जैसे पर्स, मोबाइल और करेंसी नोट्स पर कोविड-19 के कीटाणु का खतरा हमेशा बना रहता है. ऐसे में इन चीजों से नोवल कोविड-19 वायरस को खत्म करने के लिए डीआरडीओ ने एक खास अल्ट्रा-वायलेट बॉक्स तैयार किया है. इस बॉक्स में एक मिनट के लिए सामान रखते ही डिसइंफेक्टेंट हो जाता है.
यूवीसी रेडिएशन तकनीक से काम करता है डिसइंफेक्टेंट-बॉक्स
डीआरडीओ के मुताबिक, ये खास डिसइंफेक्टेंट-बॉक्स अल्ट्रा वायलेट-सी यानि यूवीसी रेडिएशन तकनीक से काम करता है, जिसे दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजयोलॉजी एंड एलाइट साईंसेज़ ने इंस्टीट्यूट ऑफ न्युक्लिर मेडिसन एंड एलाइड साईंसेज़ के साथ मिलकर तैयार किया है. ये यूवीसी कोविड-19 के जैनेटिक-मेटेरियल को खत्म करने में काफी सहायक होता है. इसकी रेडिएशन से आरएनए खत्म हो जाता है और वायरस के कण अपनी कॉपी नही बना पाते हैं. ये कैमिकल के इस्तेमाल के बजाए एक बेहतक तकनीक है, क्योंकि कैमिकल इस्तेमाल करना हानिकारक होता है. जबकि यूवीसी पर्यावरण के अनुकुल है.
माइक्रोवेव ओवन की तरह दिखने वाला इस बॉक्स में यूवीसी लैंप की मदद से मोबाइल फोन, पर्स और करेंसी नोट्स आदि को आसानी से कीटाणु-मुक्त बनाया जा सकता है. इसके लिए इन सामान को सिर्फ एक मिनट के लिए बॉक्स के अंदर रखना होता है. डीआरडीओ के मुताबिक, इन यूवीसी लैंप्स से 185एनएम निकलती है जो ऑजोन बनाती है जिससे सामान का वो हिस्सा जो सीधे लाइट के सामने नहीं पड़ता है वो भी डिसइंफेक्टेंट हो जाता है.
इसी तरह से डीआरडीओ ने एक यूवीसी-लैंप भी तैयार किया है जिसके एक्सपोजर से कुर्सी, मेज, फाइल, पोस्टल-बॉक्स, कुरियर और फूट-पैकेट्स को कोरोना वायरस से असंक्रमित किया जा सकता है. इसके लिए इस लैंप को इन सामान के दो इंच की दायरे में लाकर करीब 45 सेकेंड तक दिखाना है.
कोरोना वायरस फैलने का खतरा काफी कम हो सकता है
डीआरडीओ के मुताबिक, इन दोनों प्रोडेक्ट्स के ऑफिस इत्यादि में इस्तेमाल से कोरोना वायरस फैलने का खतरा काफी कम हो सकता है. इसी तरह से सेंसर से चलने वाला एक ऑटोमैटिक सैनेटाइजर डिस्पेंसिंग-यूनिट भी डीआरडीओ ने तैयार किया है. इस यूनिट को बिना छूए ही हाथ और हथेलियां किसी भी कीटाणु से साफ हो जाती है.
source:ABP News
रायपुर, कोरबा के कटघोरा की एक और महिला रोगी का लगातार दूसरा टेस्ट नेगेटिव आने के बाद शुक्रवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई है।
पिछले 48 घंटे में प्रदेश के 11 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।
आपको बता दें कि प्रदेश में अभी तक कुल 36 पॉजेटिव मरीज मिले थे, जिनमें से 24 मरीज अभी तक पूरी तरह स्वस्थ्य होकर लौट चुके हैं, जबकि 12 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी जिन मरीजों को इलाज चल रहा है, वो सभी कटघोरा के रहने वाले हैं।
मुंबईः कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सराकर भी पुरजोर कोशिश में जुटी हुई है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को लेकर बड़ा एलान किया है. महाराष्ट्र सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि कोई भी मकान मालिक अपने किराएदार से तीन महीनें का किराया न वसूलें.
अपने आदेश में उद्धव सरकार ने कहा है कि अगर कोई किराएदार तीन महीने तक किराया नहीं देता है तो भी उसे मकान मालिक घर से नहीं निकाल सकता है.
????Update????
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 17, 2020
Maharashtra State Housing Department has issued instructions to landlords/ house owners to postpone rent collection by at least three months. During this period, no tenant should be evicted from the rented house due to non-payment of rent.#WarAgainstVirus pic.twitter.com/cOFsh0NDGD
नई दिल्ली | गली में थूकना एक युवक को बहुत महंगा पड़ा। महिला सफाईकर्मी द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना पूर्वी दिल्ली जिले के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र की है। घटना न्यू अशोक नगर के डी ब्लाक में घटी। शिकायतकर्ता महिला इसी गली में बुधवार को सफाई करने पहुंची थी। उसी वक्त युवक ने थूका और वहां से चला गया।
नई दिल्ली | गृह मंत्रालय ने कुछ गतिविधियों को कोविड-19 से निबटने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के तहत लगाए गए प्रतिबंधों से छूट देने के लिए सभी मंत्रालयों / विभागों को समेकित संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं।
पटना | बिहार का मुंगेर जिला सीवान के बाद हॉट स्पाट बनता जा रहा है। मुंगेर में एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें छह महीने और दो साल की बच्ची भी शामिल है। गुरुवार की रात तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 83 पहुंच गई है।
मुंबई | इकॉनमी को संकट से उबारने के लिए आरबीआई ने शुक्रवार को फिर कई बड़े ऐलान किए। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना वायरस के असर को देखते हुए रिजर्व बैंक सतर्क है। उन्होंने कहा कि रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का निर्णय लिया गया है। रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो रेट को 4 फीसदी से घटाकर 3.75 फीसदी करने का ऐलान कर दिया है जबकि रेपो रेट को बरकरार रखा गया है। मौजूदा माहौल को आरबीआई करीब से मॉनिटर कर रहा है। उन्होंने कहा कि बदले माहौल में स्थिति से अवगत कराना जरूरी हो गया है।
आज 17 अप्रैल का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों की मैनजमेंट क्षमता इस वक्त निखर कर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में एक साथ कई कामों को सुव्यवस्थित तरीके से करने में कामयाब होंगे। सभी फालतू खर्चे खत्म होंगे और पैसे को अच्छी जगह निवेश कर पाएंगे।
वृषभ:
वृष राशि के जातक एक बार जो निर्णय ले लेते हैं उसे बदलना मुश्किल होता है। आज ऑफिस के लोग आपके किसी निर्णय से सहयोगी सहमत नहीं होंगे जो आपको मानसिक रूप से परेशान करेगा परंतु अडिग रहकर आप अपने फैसले को सही साबित करने में कामयाब होंगे और इससे आपको और कंपनी दोनों को लाभ होगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों का सहयोग मिलेगा । काम का अधिक प्रेशर उनको परेशान कर सकता है। तिकड़म से अपने लिए धन जुटाने में कामयाब होंगे। खर्चो को सीमित करने के लिए आत्ममंथन जरूरी है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को इस समय उत्तेजना से बचना चाहिए। गुस्से से उनके अधीनस्थ कर्मचारी नाराज हो सकते हैं अत: इस बात का जरूर ध्यान रखें। स्वयं काम करके दूसरों को मिसाल पेश करें। मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में कुछ लोग कमियां निकालेंगे। लेकिन परेशान नहीं होना है। अपने काम में लगे रहना है। इस समय धन कमाने का जुनून आपके ऊपर है हालांकि पैसा हाथ में नहीं आ रहा है, परंतु चिंता ना करते हुए अपने काम पर फोकस करें आज नहीं तो कल धन जरूर मिलेगा।
कन्या:
कन्या राशि के लोगों का आज काम करने का मन नहीं करेगा। इस वक्त सोशल होने से बचेंगे जो कि वक्त की मांग भी है। पहले की गई मेहनत का फल इस वक्त धन प्राप्ति के रूप में आपको होगा।
तुला:
आत्मविश्वास से भरे हुए तुला राशि के जातकों को इस समय कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचना चाहिए। आपके विरोधी ज्यादा ताकतवर होकर सामने आएंगे। अपने काम में फोकस करके अच्छे धन की प्राप्ति कर सकते हैं।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के प्रयासों को सराहा जाएगा। कुछ न्यू इनोवेशन कार्यक्षेत्र में सहायक होंगे। धन का प्रभाव सुचारू रूप से होता रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों को आज कुछ काम नए काम मिलने का योग बन रहा है। उनकी मेहनत व प्रयास से सफलता पाने में कामयाब होंगे। मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी।
मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के सहयोग से ऑनलाइन कार्य में लाभ मिलेगा। मां लक्ष्मी विशेष मेहरबान होंगी।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को शांति से जिंदगी इंजॉय करना चाहिए कार्यक्षेत्र में ज्यादा हाथ-पैर मार कर भी कुछ हासिल होने की संभावना नहीं है, अत: खर्चों को कैसे नियंत्रित किया जाए केवल इस पर फोकस करें।
मीन:
मीन राशि के जातक परिवार के सहयोग से कारोबार में विरोधियों को परास्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में जो भी मेहनत करेंगे, उसका लाभ तुरंत ही मिल जाएगा। कुल मिलाकर एक शुभ दिन है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के कटघोरा से एक बार फिर 2 महिला व 1 पुरुष कुल 3 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
आपको बता दे कि सभी मरीज़ कटघोरा के निवासी है। इन सभी मरीज़ों को लाने रायपुर एम्स की टीम रवाना हो रही है। अब प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या बढ़कर 13 हो गयी है। इन सभी मरीज़ों की हिस्ट्री निकाल कोरोना से कब और कैसे पीड़ित होने का पता लगाया जाएगा। फिलहाल यह तीनो मरीज़ होम क्वारंटाइन पर थे।
कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे समय में एक-दूसरे से संपर्क के लिए लोग वीडियो कॉल का प्रयोग कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम होने से कर्मचारियों की मीटिंग्स के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप का प्रयोग किया जा रहा है।
इस दौरान कई वीडियो ऐप्स में सुरक्षा को लेकर कई प्रकार की खामियां सामने आई हैं। इसे लेकर स्टेट साइबर सेल जोन ने एडवायजरी जारी की है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के CyCord सेंटर द्वारा सेटिंग सुझाव द्वारा ये एडवायजरी जारी की गई है।
कई सेटिंग्स को यूजर्स द्वारा ऑनलाइन मीटिंग प्लेटफ़ॉर्म में लॉग इन करके वेबसाइट/पीसी/ लैपटॉप/फोन पर अथवा मीटिंग के दौरान भी की जा सकती है। कुछ सेटिंग्स को केवल एडमिन द्वारा तभी लागू किया जा सकता है जब मीटिंग शुरू हो चुकी हो।
क्या हैं ये सेटिंग्स :
1. प्रत्येक मीटिंग के लिए नई यूजर आईडी और पासवर्ड सेट करना।
2. वेटिंग रूम को एक्टिव करना, ताकि प्रत्येक यूजर केवल तब ही इंटर हो सके, जब मीटिंग आयोजित करने वाला होस्ट उसकी परमिशन देता हो।
3. होस्ट से पहले मीटिंग में शामिल होने को अक्षम/ डिसेबल करना।
4. केवल होस्ट द्वारा स्क्रीन शेयरिंग की परमिशन देना।
5. 'Allow removed participants to re-join' को डिस्बेल करें।
6. यदि आवश्यक न हो तो फाइल सेंडिंग को डिसेबल करना।
7. लॉकिंग मीटिंग, जब एक बार सभी उपस्थित लोग उसमें शामिल हो जाएं।
8. रिकॉर्डिंग सुविधा को Restricted करना ताकि मीटिंग की बातें रिकॉर्ड न हों।
9. यह आप एडमिन हैं तो मीटिंग को समाप्त करें यानी ऐप को बंद करें।
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच पीएम मोदी ने लॉकडाउन की अवधि 19 दिन बढ़ा दी है। अब 3 मई तक देश में लॉकडाउन लागू रहेगा। इसके साथ ही ट्रेन, हवाई, बस और मेट्रो सभी परिवहन के साधनों पर लगी पाबंदी बढ़ा दी गई है।
हालांकि लॉकडाउन की वजह से लगी इन पाबंदियों ने हवाई यात्रियों को काफी मुश्किल में डाल दिया है। भारतीय रेलवे ने तो टिकट रिफंड को लेकर हामी भर दी है, लेकिन एयरलाइंस की ओर से लगातार ये खबरें सामने आ रही थी कि वे पैसा रिफंड नहीं कर रही है।
इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई।
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।
लॉकडाउन में जिन हवाई यात्रियों ने टिकट बुक करवाई है उन्हें एयरलाइंस कंपनियों को फुल रिफंड यानी पूरी राशि लौटानी होगी।
हालांकि ये उन यात्रियों के लिए हैं जिन्होंने लॉकडाउन के पहले चरण यानी 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच बुकिंग करवाई है।
तीन हफ्तों में करना होगा रिफंड
यही नहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक एयरलाइंस को ये राशि कैंसिल रिक्वेस्ट यानी रद्दीकरण के अनुरोध के तीन हफ्तों के अंदर लौटाना होगी।
क्रेडिट रिफंड की शिकायत
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर शिकायत मिल रही थी कि घरेलू एयरलाइन लॉकडाउन के कारण रद्द हुए टिकटों का रिफंड नकद में नहीं दे रहीं और इसके बजाए क्रेडिट के रूप में दे रही हैं जिनका इस्तेमाल आगे की यात्राओं के लिए किया जा सकता है।
If a passenger has booked a ticket during the first phase of lockdown period (25th March-14th April), the airline shall refund the full amount; refund to be made within a period of 3 weeks from date of request of cancellation: Ministry of Civil Aviation pic.twitter.com/SCOF43MmJN
— ANI (@ANI) April 16, 2020






















