BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज दिनांक 21 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 21 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 21 अप्रैल का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के लिए अपनी प्रतिभा को दिखाने का उत्तम समय है। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे परंतु साथ ही बढ़ते खर्चे भी मन को अशांत करेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातक आज कमाई के नए तरीके ढूंढने और उनसे कैसे घर बैठकर अधिक कमाई की जा सके इस पर फोकस करेंगे। धन प्राप्ति के अवसर भी उपलब्ध होंगे, परंतु घर की जरूरतों पर धन खर्च का योग भी बना हुआ है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में सभी प्रयास सफल होंगे। काफी समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। धन प्राप्ति के लिए एक अच्छा दिन है। खर्चों को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के सारे काम आज सहज ही बन जाएंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम दिन है, परंतु भविष्य के खर्चों को लेकर मन व्यथित रहेगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातक आज विरोधियों की बातों पर ध्यान ना देते हुए पूर्णत: अपने काम पर फोकस करेंगे। भाग्य आपका साथ दे रहा है। उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। धन प्राप्ति के लिए भी उत्तम दिन है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के लिए आज एक शुभ दिन है। बुद्धि के सही प्रयोग से एक से ज्यादा स्रोतों से धन लाभ का योग बनता है। आज कुछ पैसा आप दान देने के लिए भी सोच सकते हैं।

तुला:

तुला राशि के जातकों का आत्म बल उन्हें सभी और से सफलता दिलाने वाला है। शत्रु परास्त होंगे। मेहनत का फल अच्छे धन लाभ के रूप में मिलेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक स्वभाव से अति संवेदनशील होते हैं। आज उन्हें इससे बचना चाहिए। अपने पराक्रम से अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित करने में आप कामयाब होंगे। धन प्राप्ति के लिए दिन अच्छा है।

धनु:

धनु राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र पर फोकस करने का उत्तम समय है। सभी काम आसानी से बन जाएंगे। धन प्राप्ति के योग भी आज बन रहे हैं। काफी समय से रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने का अवसर बन रहा है।

मकर:

मकर राशि के जातको का मनोबल बड़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी कामों में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के उत्तम अवसर मिलेंगे। उच्च अधिकारियों की विशेष अनुकंपा आप पर रहेगी।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों का आज सारा ध्यान जमा पूंजी के सही उपयोग से धन अर्जित करने की ओर रहेगा, जिसमें वह कामयाब भी होंगे। यात्रा ना कर पाने की वजह से कुछ काम अटके हुए हैं पर इस वक्त घर में रहना ही सुरक्षित है।

मीन:

मीन राशि के जातकों के लिए उत्तम समय है। कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा फैसले सही होंगे और धन लाभ होगा।

 

बड़ी खबर,इस राज्य की सरकार ने 7 मई तक बढ़ाया Lockdown

बड़ी खबर,इस राज्य की सरकार ने 7 मई तक बढ़ाया Lockdown

हैदराबाद। कोरोना वायरस (Corona virus) के संक्रमण के मामलों में कोई महत्वपूर्ण कमी नहीं आने के बाद तेलंगाना सरकार ने एक आदेश जारी कर सख्त उपायों के साथ मौजूदा लॉकडाउन को 7 मई तक बढ़ा दिया है।
सरकारी की ओर से रविवार को जारी आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना सरकार का ऐसा मानना है कि प्रदेश में 22 मार्च से जारी सख्त लॉकडाउन लागू किए जाने के कारण प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों की गति धीमी करने में सफलता मिली है।

इसमें कहा गया है कि इसलिए यह आवश्यक है कि सख्त उपायों को जारी रहना चाहिए और इसे देखते हुए तेलंगाना में पहले से लागू लॉकडाउन को 7 मई तक बढ़ाने का निर्णय किया गया है।
 

कांग्रेस विचार विमर्श कमेटी ने कोरोना महामारी के चलते  सरकार से की मांग, हर जनधन, पेंशन और पीएम किसान खाते में डाले जाएं इतने रुपये

कांग्रेस विचार विमर्श कमेटी ने कोरोना महामारी के चलते सरकार से की मांग, हर जनधन, पेंशन और पीएम किसान खाते में डाले जाएं इतने रुपये

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मोदी सरकार से हर जन धन खाते , प्रधानमंत्री किसान खाते और बुजुर्ग, विधवा और विकलांग के पेंशन खाते में 7500 रुपए भेजने की मांग की है. कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से कहा कि कोरोना वायरस के चलते गरीब लोगों के रोज़गार ख़त्म हो गए है ऐसे में वो दो वक्त की रोटी खा सके इसके लिए सभी जन धन खाते में सरकार की तरफ़ से 7500 रू तुरंत भेजे जाने चाहिए.


पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने कहा , लघु उद्योग पूरी तरह से ख़त्म हो गए हैं. ऐसे में जन धन खाते के साथ साथ प्रधानमंत्री किसान, बुजुर्ग, विधवा और विकलांग के खाते में भी केन्द्र सरकार को तुरंत 7500 रू भेजे जाएं ताकि अगले एक महिने तक इन तमाम ज़रूरत मंदो की रोटी का इंतज़ाम हो सके.


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन दिन पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में एक विचार विमर्श समूह का गठन किया था, जिसमें राहुल गांधी, पी चिदंबरम समेत कांग्रेस के कुल 11 नेता हैं. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आज इस समूह की पहली बैठक हुई जिसमें इस बार पर ज़ोर दिया गया कि इन तमाम खातों में केन्द्र सरकार को 7500 रू भेजने चाहिए.


दराअसल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी “न्याय” योजना लेकर आए थे जिसमें लगभग 25 करोड़ गरीब लोगों के खाते में कांग्रेस की सरकार बनने पर 7500 रू भेजे जाने थे लेकिन कोरोना महामारी पर जब राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की तो उन्होंने कहा था , भले ही न्याय योजना का नाम बदल दीजिए लेकिन गरीब लोगों के खाते में 7500 रू मोदी सरकार को भेजने चाहिए और आज की विचार विमर्श कमेटी ने भी इसी बात पर ज़ोर दिया.

 

दो साधुओं के हत्याकाण्ड मामले की होगी उच्च स्तरीय जांच, 101 हिरासत में

दो साधुओं के हत्याकाण्ड मामले की होगी उच्च स्तरीय जांच, 101 हिरासत में

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या करने से पूरा देश आक्रोशित है।साधुओं की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर भी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए मॉब लिंचिंग के पूरे मामले की जांच आईजी स्तर पर कराने का निर्णय किया है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को बताया कि हमला करने वाले और जिनकी इस हमले में जान गई-दोनों एक ही धर्म के हैं। बेवजह समाज में धार्मिक विवाद निर्माण करने वालों पर पुलिस और महाराष्ट्र साइबर सेल को कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इस घटना को विवादास्पद बनाकर समाज में दरार पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पालघर मॉब लिंचिंग पर गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा,कि मुंबई से सूरत जाने वाले 3 लोगों की पालघर में हुई हत्या के बाद मेरे आदेश से इस हत्याकांड में शामिल 101 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। साथ ही उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। 

पालघर के गड़चिनचले गांव में भीड़ ने दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। भीड़ ने जिस निर्मम तरीके से निहत्थे गेरुआधारी बुजुर्गों और उनके साथ जा रहे ड्राइवर की हत्या की वो पूरे देश को शर्मसार करने वाली है। भीड़ के हत्थे चढ़े साधु मुंबई के जोगेश्सवरी पूर्व स्थित हनुमान मंदिर के हैं।
 प्रियंका गांधी को मिली जान से मरने की धमकी, जाने पूरी खबर

प्रियंका गांधी को मिली जान से मरने की धमकी, जाने पूरी खबर

दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। प्रियंका गांधी को यह धमकी सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करने के बाद दी गई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। पुलिस ने आननफानन में मुकदमा दर्ज कर धमकी देने वाली की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये हैं।

जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की पुलिस ने धमकी देने मामले में एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को मजदूरों और कामगारों क़ो सरकार द्वारा मदद करने की अपील की थी और उनको घर सुरक्षित पहुंचाने की सलाह भी सरकार को दी। इससे गुस्साई एक महिला ने ट्विटर पर प्रियंका को जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने बस्ती कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार- ट्विटर पर आरती पांडेय नाम की महिला ने ट्विटर अकाउंट से प्रियंका को जान से मारने की धमकी दी है। यूपी कांग्रेस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री को कोरोना वायरस महामारी से संबंधित कई सलाह दी हैं। जिनसे ये महिला खासी खफा है। इसके बाद बस्ती की आरती पांडेय नाम की महिला ने अपने ट्विटर हैंडल आरती पांडेय यूपी51 से कमेंट करते हुए कांग्रेस महासचिव को गोली मार देने की धमकी दे डाली।
सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्स में ली आखिरी सांस

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्स में ली आखिरी सांस

नईदिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में देहांत हो गया। उन्होंने सोमवार सुबह 10:44 बजे अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे 89 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थि ने इसकी पुष्टि की।
 
मालूम हो कि सीएम योगी के पिता को लीवर और किडनी की समस्या थी। दिक्कत बढऩे पर बीते 13 मार्च को उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉ. विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। 

रविवार देर रात तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और कल डायलिसिस भी कराई गई थी। जब सीएम योगी को पिता के निधन की सूचना मिली तो वो 11 समितियों के अध्यक्षों के साथ कोरोना वायरस की समीक्षा बैठक कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद करीब आधे घंटे तक वो बैठक करते रहे।

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत सरकार के सभी मंत्रियों, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं और भाजपा नेताओं ने सीएम योगी के पिता के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
पूरी लिस्ट: एक क्लिक में जानें आज से लॉकडाउन में किन्हें छूट मिलेगी और किन्हें नहीं

पूरी लिस्ट: एक क्लिक में जानें आज से लॉकडाउन में किन्हें छूट मिलेगी और किन्हें नहीं

नई दिल्ली, देश में जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच जारी लॉकडाउन में आज से कुछ छूट मिलने जा रही हैं. हालांकि ये छूट गैर हॉटस्पॉट वाले इलाकों में ही मिलेंगी. केंद्र सरकार ने आज यानि 20 अप्रैल से गैर हॉटस्पॉट वाले इलाकों में कुछ रियायतें देने के लिए गाइडलाइंस जारी की थी.

फटाफट जानें आज से लॉकडाउन में किन्हें छूट मिलेगी और किन्हें नहीं.


सिर्फ जरूरी सामानों की ही हो सकेगी आनलाईन डिलेवरी


इस लॉकडाउन से छूट में सरकार ने किसानों का खास खयाल रखा है. किसानों से जुड़े हर तरीके के कामों में छूट दी गई है. वहीं, आनलाईन सिर्फ जरूरी सामानों की ही डिलेवरी हो सकेगी. पहले छूट के दायरे में जरूरी सेवाएं ही थीं, लेकिन अब छोटे उद्योग, छोटे काम से जुड़े लोग, छोटी दुकानें और आम जरूरत से जुड़े व्यवसायिक संस्थान शामिल हैं.


किन्हें छूट मिलेगी?
• किराना दुकान
• फल-सब्जी के ठेले
• मीट-मछली
• हाइवे ढाबा
• कूरियर सेवा
• ई-कॉमर्स
• मैकेनिक
• IT कंपनियां
• सरकारी दफ्तर
• प्लबंर
• इलेक्ट्रिशियन
• कारपेंटर
• केबल-डीटीएच वर्कर
• खेती से जुड़े काम
• फसलों की खरीद
• निर्माण का काम
• मनरेगा
• औद्योगिक इकाइयां
• लघु उद्योग
• बैंक, पोस्ट ऑफिस
• अस्पताल/नर्सिंग होम
• छोटे वित्तीय संस्थान
• कॉपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी
• नॉन बैंकिंग फाइनेंस
• हाउसिंग फाइनेंस
• गांव में ऑप्टिकल फाइबर
• गांव में ईंट भट्टे का काम


किन्हें छूट नहीं मिलेगी?

• रेलवे याताताय
• बस यातायात
• हवाई यातायात
• शॉपिंग मॉल्स
• सिनेमाहॉल
• स्कूल-कॉलेज
• कैब सर्विस

 

 

आज दिनांक 20 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 20 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 20 अप्रैल का राशिफल

मेष:

सर्विस क्षेत्र से जुड़े मेष राशि के जातकों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। आज महालक्ष्मी की विशेष अनुकंपा उन पर बनी हुई है।

वृषभ:

वृष राशि के जातक जो कि ऑनलाइन काम कर रहे हैं, वह आज अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे। हालांकि धन प्राप्ति की संभावना आज थोड़ी कम है। परंतु शीघ्र ही उन्हें अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को इस समय कठोर मेहनत करनी पड़ रही है। उसके बावजूद भी मन मुताबिक धन की प्राप्ति नहीं हो पा रही है। आज मेडिकल सुविधाओं पर कुछ खर्चे का योग बन रहा है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को आज कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है। तभी वह समय से कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अधिक तरक्की पाने के लिए आज का दिन स्वामंथन का भी है। धन के लिए देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है।

सिंह:

सिंह राशि के जातक आज अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां आपको लाभ पहुंचाएगी। धन की दृष्टि से एक सामान्य दिन है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक अपनी तर्कशक्ति से अपने विरोधियों को परास्त करेंगे, जो कि उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। धन प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी।

तुला:

तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता थकान देने वाली होगी। आज अच्छा मुनाफे का योग हैं। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए यह मान सम्मान तथा धन लाभ का योग भी बना रहा है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने अंदर बहुत सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम बहुत ही जरूरी है। अपने आपको व्यस्त रखें। धन प्राप्ति के लिए मुश्किल समय है।

मकर:

मकर राशि के जातक आज मानसिक शांति महसूस करेंगे, रिस्क लेने की ताकत आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। धन प्राप्ति के लिए एक अच्छा दिन है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास काफी बढ़ा रहेगा। धन प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे।

मीन:

मीन राशि के जातकों के लिए आज शुभ दिन है। जो भी काम करेंगे उसकी मेहनत का फल तुरंत ही मिल जाएगा। खर्चों को लेकर कुछ परेशानियां सामने आएंगी, जिन्हें आप अच्छी तरह संभाल लेंगे।

 

अब राज्य के पेट्रोल पम्पो के 25 प्रतिशत ईंधन शासकीय कार्य के लिए होगा आरक्षित: अमरजीत भगत

अब राज्य के पेट्रोल पम्पो के 25 प्रतिशत ईंधन शासकीय कार्य के लिए होगा आरक्षित: अमरजीत भगत

रायपुर, देश में कोरोना संकट की सुगबुगाहट के साथ ही राज्य सरकार ने तत्काल कड़े और बड़े फैसले ले लिए थे। यही वजह है कि राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से नहीं फैल पाया। केन्द्र सरकार की एडवाइजरी के पूर्व ही राज्य सरकार ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी थी। यही वजह है कि आज राज्य में लंबे लॉकडाउन के बाद भी स्थिति नियंत्रण में है और राज्य में कोई भी भूखा नहीं सो रहा है।
उक्त बातें राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने एक वीडियो कान्फे्रंस में कही। मंत्री श्री भगत ने बताया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश व मार्गदर्शन में जो तैयारियां की गई है वह सराहनीय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार की एडवाइजरी के पूर्व ही मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश के बाद राज्य में बड़े कदम उठाया गया। इसकी वजह से राज्य में कोरोना संक्रमण का चैन टूटा है। राज्य सरकार ने महामारी पर काफी हद तक कंट्रोल किया है। राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से ही आज राज्य में फंसे हजारों लोगों तक सूखा राशन और भोजन पहुंचाया जा रहा है। यह कार्य चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सभी के सम्मिलित प्रयासों से इस कार्य में भी सफलता मिली है। राज्य में राशनकार्डधारियों को सीधे तीन माह का राशन वितरण किया जा रहा है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं था, उन्हें भी राशन मिल रहा है। इसके अलावा लॉकडाउन की अवधि में भी नए लोगों के लिए राशनकार्ड बनाया जा रहा है। मंत्री श्री भगत ने बताया कि विभाग द्वारा 30 मार्च तक राज्य के 90 प्रतिशत शासकीय उचित मूल्य की दुकान तक तीन माह का राशन पहुंचाया गया। इसके लिए प्रत्येक दिन करीब 1200 ट्रक अनाज लेकर राज्य के प्रत्येक राशन दुकान तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमने पीडीएस सिस्टम को और मजबूत बनाया है। वर्तमान में 65 लाख राशनकार्ड धारको में से 90 प्रतिशत कार्डधारकों को राशन का वितरण किया गया है। चावल, नमक, चना जैसे खाद्यान्न के लिए 3,328.55 करोड़ की सब्सिडी दिया जा रहा है। संकटकाल को ध्यान में रखते हुए अब सभी पेट्रोलपंपों के 25 प्रतिशत ईंधन को शासकीय कार्य के लिए आरक्षित रखा जाएगा।
 

बड़ा फैसला-ई-कॉमर्स कंपनियां नहीं बेच सकेंगी गैर जरूरी सामान

बड़ा फैसला-ई-कॉमर्स कंपनियां नहीं बेच सकेंगी गैर जरूरी सामान

नई दिल्ली, सरकार ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अपने मंच के जरिए गैर आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। 4 दिन पहले ई-कॉमर्स कंपनियों को मोबाइल फोन, रेफ्रिजरेटर और सिलेसिलाए परिधानों आदि की बिक्री की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब इस छूट को वापस ले लिया गया है।


राष्ट्रव्यापी बंद 3 मई तक लागू है। इससे पहले के आदेश में कहा गया था कि ई-कॉमर्स कंपनियां 20 अप्रैल से इन उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने रविवार को इस बारे में आदेश जारी किया। इसमें समेकित संशोधित दिशानिर्देशों से ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैरजरूरी उत्पादों की बिक्री को हटा दिया गया है।

 

आदेश में कहा गया है कि ई-कॉमर्स कंपनियों से संबंधित प्रावधान जिसमें उनके वाहनों को आवश्यक अनुमति के साथ आवाजाही की अनुमति दी गई थी, को दिशानिर्देशों से हटाया जा रहा है।
 

कुछ राज्यों में सोमवार से हो जायेगा कामकाज शुरू, गृह मंत्रालय का निर्देश

कुछ राज्यों में सोमवार से हो जायेगा कामकाज शुरू, गृह मंत्रालय का निर्देश

नई दिल्ली | सरकार सोमवार से कुछ सरकारी गतिविधियों को इजाजत दे रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के मुताबिक जिन सेवाओं और गतिविधियों को सोमवार से छूट दी जा रही है, उनकी एक नई सूची जारी की गयी है। ध्यान रहे कि ये छूट कल यानी 20 अप्रैल से देश के उन इलाकों में लागू होगी , जहा कोरोना का प्रभाव नहीं के बराबर है,या जो कम प्रभावित इलाके हैं।

ऐसी ही एक सूची केन्द्रीय कानून और टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट की है। इस सूची में स्वास्थ्य सेवा, कृषि, बागवानी, मत्स्यपालन और पशुपालन शामिल हैं।
ट्वीट के जरिये केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि कुछ मामलों में सरकार ने छूट दी है, जो सूची जारी की गई है। हालांकि कंटनेमेंट जोन में इनकी इजाजत नहीं रहेगी।
गौरतलब है कि शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की एक बैठक हुई थी। बैठक के बाद कहा गया था कि बंद के दौरान कोई छूट गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक ही होगी। लेकिन राज्य सरकारें अपने तरीके से नियमों को सख्ती से भी लागू कर सकती हैं।
ध्यान रहे कि सरकार ने ग्रामीण इलाकों में को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी, गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान, पानी की सप्लाई, बिजली और संचार से जुड़ी परियोजनाओं और गतिविधियों को छूट दी गई है।
इसके अलावा सरकार ने बांस, नारियल, सुपारी, कोको, मसालों की खेती, कटाई, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, फल-सब्जी के ठेले, साफ-सफाई का सामान बेचने वाली दुकानें, किराना और राशन की दुकानें, डेयरी और दूध बूथ, पोल्ट्री, मीट, मछली और चारा बेचने वाली दुकानें,इलेक्ट्रीशियन, आईटी रिपेयर्स, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, कारपेंटर, कुरियर, डीटीएच और केबल सर्विसेस सभी को कुछ पाबंदियों के साथ इजाजत दी है।
20 अप्रैल से ई-कॉमर्स कंपनियां को काम शुरू करने को कहा गया है लेकिन समान की डिलीवरी के लिए वाहनों के लिए जरूरी मंजूरी लेनी होगी।
सरकारी गतिविधियों के लिए काम करने वाले डेटा और कॉल सेंटर, आईटी और इससे जुड़ी सेवाओं वाले दफ्तर को भी मंजूरी मिली है। लेकिन शर्त यह है कि इनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा स्टाफ नहीं होना चाहिये।
सोमवार से हाई वे गतिविधि बढ़ जाएगी। कुछ पाबंदियों के साथ ट्रक रिपेयर के लिए हाईवे पर दुकानें और ढाबे भी खुलेंगे।
सोमवार से ग्रामीण क्षेत्र को भारी राहत दी जा रही है। गांवों में ईंट भट्टों और फूड प्रोसेसिंग में काम को मंजूरी दी गयी है। कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस सर्विस शुरू होगी।
फिशिंग व्यवसाय भी शुरू हो जाएगा, जिससे मछलियों का भोजन, मेंटेनेंस, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग और बिक्री हो सकेगी। हैचरी और कमर्शियल एच्ेरियम भी खुल जायेगा।
मनरेगा के तहत काम को भी सोमवार से करने की इजाजत दी गयी है।
शहर के बाहर सड़क, सिंचाई, बिल्डिंग, अक्षय ऊर्जा और सभी तरह के इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट में कंस्ट्रक्शन का काम भी सोमवार से शुरू हो जायेगा। यह भी कहा गया है कि अगर शहरी क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट शुरू करना है तो इसके लिए मजदूर साइट पर ही उपलब्ध होने चाहिए।
 
देश की राजधानी में कोरोना से 45 दिन के मासूम ने तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर

देश की राजधानी में कोरोना से 45 दिन के मासूम ने तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को दिल्ली के सबसे छोटे मरीज 45 दिन के मासूम की मौत हो गई। वह दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से जुड़े कलावती सरन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती था। एक दिन पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मासूम के पिता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर, एम्स में भी एक नर्सिंग अधिकारी और उनका 20 माह का बच्चा संक्रमित पाया गया है।  

निजामुद्दीन और दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के बाद कलावती शरन अस्पताल तीसरा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट के रुप में उभर कर सामने आया है। अब तक यहां दो डॉक्टर सहित 11 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें दो मासूम भी शामिल हैं। इन्हीं में से एक डेढ़ माह के शिशु ने दम तोड़ दिया। बाल रोग विभाग के आईसीयू में सात शिशु वेंटिलेटर पर हैं। इन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। 
जानकारी के अनुसार शनिवार को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दो शिशु कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इन बच्चों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराने के प्रयास शुरू हो चुके थे। इसी बीच रात को एक शिशु ने दम तोड़ दिया। कुछ दिन पहले अस्पताल में एक महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिली थी। 
इसके बाद से अब तक 8 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जबकि एक 10 माह का शिशु और उसका पिता भी कोरोना संक्रमित मिला है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने देर रात इसकी पुष्टि नहीं की है। महानिदेशक डॉ. नूतन मुंडेजा से संपर्क भी किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। 
 
देश की राजधानी में दस माह के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पिता के अलावा 8 स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव, पढ़ें पूरी खबर

देश की राजधानी में दस माह के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पिता के अलावा 8 स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसकी चपेट में अब स्वास्थ्य कर्मी भी आना शुरू हो गए हैं। दिल्ली के कलावती अस्पताल में रविवार सुबह 10 माह के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्चे को अस्पताल लेकर आए पिता को भी संक्रमित पाया गया है, वहीं उसकी मां की कोरोना जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को सांस की समस्या होने पर उसके पिता अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में लेकर आए थे। वहीं अस्पताल को सैनिटाइज करने का काम चल रहा है। बता दें कि राजधानी में अब तक करीब 1900 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 43 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा आज ही अस्पताल के दो डॉक्टरों और छह नर्सों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल सभी आठ स्वास्थ्य कर्मचारियों को चरंटीन कर दिया है। उनके संपर्कों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रबंधन फिलहाल अस्पताल को कंटेनमेंट जोन में तब्दील करने को लेकर विचार कर रहा है।
एक ही अस्पताल में एक साथ इतने लोगों के संक्रमित होने से खलबली मच गई है। मालूम हो कि शनिवार को इसी अस्पताल में डेढ़ माह का एक मासूम कोरोना से जंग हार गया था। बच्चे ने कलावती शरन अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह दिल्ली में अब तक सबसे कम आयु का संक्रमित शिशु था। 
बता दें कि निजामुद्दीन और दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के बाद कलावती शरन अस्पताल तीसरे सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रुप में उभर कर सामने आया है। अब तक यहां दो डॉक्टर सहित 11 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें दो मासूम भी शामिल हैं। बाल रोग विभाग के आईसीयू में सात शिशु वेंटिलेटर पर हैं। इन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
केंद्र सरकार के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के तहत आने वाले कलावती अस्पताल में कुछ दिन पहले द्वारका निवासी एक डॉक्टर संक्रमित मिली थीं, जिसके बाद से अब तक यहां कई संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं।
 
आज दिनांक 19 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 19 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 19 अप्रैल का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। राशि में उपस्थित सूर्य आत्मविश्वास के साथ अभिमान की प्रवृत्ति भी देता है । अत: जातकों को इससे बचना चाहिए धन प्राप्ति के लिए अगर कुछ कठोर निर्णय भी लेने पड़े तो आप उसे लेने में पीछे नहीं हटेंगे।

 

 

 

 

वृषभ:

वृष राशि के जातकों की काम और धन को लेकर चिंता लॉकडाउन बढऩे की वजह से बढ़ती जा रही है। आज धन कमाने के नए तरीके ढूंढने का प्रयास करेंगे। धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को ऑफिस में आज कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है, परंतु आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके बॉस आप के साथ हैं। आसानी से धन प्राप्ति का योग हैं।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे परंतु अपने आत्मविश्वास के बल पर आप सभी पर विजय प्राप्त करेंगे। धन प्राप्ति के अवसर आज सहज ही बन जाएंगे ।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के काम आसानी से बनेंगे। अपने परिवार के साथ मनोरंजन से मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति तो होगी परंतु खर्च का भी योग है ।

कन्या:

कन्या राशि के जातक घर में बंद है। काम करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। अत: अभी आराम करके कुछ एनर्जी स्टोर करें और जिससे बाद में पूरी इच्छाशक्ति के साथ काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। पैसा मिलने में मुश्किलें पेश आएंगी।

तुला:

तुला राशि के जातक अपने काम को कैसे आकर्षक बनाया जा सके। आप इसी प्रयास में लगे रहते हैं और आज वह इसमें कामयाब होंगे। इससे मान-सम्मान के साथ-साथ धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक:

राशि वृश्चिक राशि के जातकों की मानसिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी। अपने सभी कामों को बहुत बेहतरीन तरीके से समय पर करने में कामयाब होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति की दृष्टि से एक सामान्य दिन है।

धनु:

धनु राशि के जातकों का ध्यान काम को विस्तार देने की तरफ रहेगा। घर से काम करते हुए वह फोन पर नए लोगों के साथ व्यावसायिक संबंध बनाने में कामयाब होंगे। आज धन प्राप्ति में भाग्य सहायक होगा।

मकर:

मकर राशि के जातकों का फोकस फाइनेंसियल प्लानिंग पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थितियां बनी हुई है। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलेंगे। इसके अलावा धन का निवेश फायदेमंद होगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों का मनोबल बढ़ा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कठिन परिस्थितियों को समझते हुए व्यवहार करेंगे। संचित धन के निवेश से किस तरह फायदा लिया जा सके इस पर ध्यान देंगे।

मीन:

मीन राशि के जातकों के काम आसानी से बन जाएंगे। धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है। धन के निवेश पर सारा फोकस रहेगा जो कि आगे जाकर फायदेमंद होगा ।

 

शराब बंदी होते हुवे भी शराब पीते मनरेगा कार्यक्रमअधिकारी समेत 5 गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

शराब बंदी होते हुवे भी शराब पीते मनरेगा कार्यक्रमअधिकारी समेत 5 गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

पखांजूर। एक ओर जहां सरकार कोरोना वायरस (कोविड-19)से नियंत्रण व् बचाव के लिए कई प्रयास कर रही है तो वही दूसरी ओर कई लोग कोरोना के चलते लॉकडाउन का फायदा उठाने में लगे हुवे है| कही कोई समान को उचे भाव पर बेच रहा है तो लॉक डाउन में नियमों की धज्जियां उड़ने में लगे हुवे है| जिस पर पुलिस सुचना मिलने पर एक्शन भी ले रही है| इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की पुलिस ने छापे-मार कार्यवाई करके मारकर मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी को कार्यालय में शराब पीते हुए पकड़ा। पुलिस ने मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार दुग्गा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पखांजुर थाना क्षेत्र के मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और शराब सहित अन्य नशे का सामान मौके से बरामद किया गया है। पखांजूर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है।

बड़ी खबर: कोरोना से हुई एसीपी अनिल कोहली मौत, जाने पूरी खबर

बड़ी खबर: कोरोना से हुई एसीपी अनिल कोहली मौत, जाने पूरी खबर

लुधियाना| कोरोना वायरस (कोविड-19) से पूरी दुनिया में हडकंप सा मचा हुआ है इसी बिच पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कि लुधियाना के एसीपी अनिल कोहली की कोरोना से निधन हो गया। इस बात की जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली है। 


पढिये पूरी खबर-
पुलिस अधिकारी के मुताबिक एसीपी अनिल कोहली का कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस का परीक्षण कराया गया था। जिसके बाद परिणाम पॉजिटिव पाया गया था। वो एसपीएस हॉस्पिटल लुधियाना में भर्ती थे। शुक्रवार को, पंजाब सरकार की अनुमति के बाद एसीपी का प्लाज्मा थेरेपी से उपचार किया जाना था। बता दें, पंजाब में अब तक कोरोना के 211 मामले सामने आ चुके है। जबकि 14 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है।
 
इस राज्य में 12 घंटे में कोरोना के 176 मामले, मरीजों की संख्या 1272 हुई

इस राज्य में 12 घंटे में कोरोना के 176 मामले, मरीजों की संख्या 1272 हुई

 अहमदाबाद। गुजरात में महज 12 घंटे में कोरोनावायरस के 176 मामले सामने आए हैं, साथ ही रिकॉर्ड 7 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों में अहमदाबाद में 143, सूरत में 13, वडोदरा में 13, राजकोट में दो, भावनगर में दो, आनंद, भरूच और पंचमहल में एक-एक मामले शामिल आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1272 हो गई है। जिसमें 88 ठीक हो गए हैं और 48 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मरीजों, खासकर नाजुक हालत वाले संक्रमित लोगों के इलाज के लिए प्लाज्मा चढ़ाकर उपचार करने का निर्णय किया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के मकसद से यह निर्णय किया गया है। इलाज के इस तरीके के तहत, कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हुए मरीज के शरीर से प्लाज्मा लेकर गंभीर स्थिति वाले मरीज में चढ़ाया जाएगा ताकि उसका शरीर वायरस से लडऩे के लिए एंटीबॉडीज बना सके।

भारतीय नेवी के 21 कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पढ़ें पूरी खबर

भारतीय नेवी के 21 कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | दुनियाभर में कोरोना वायरस की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज हजारों संक्रमित सामने आ रहे हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14000 के पार हो चुकी है। अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब भारतीय नौसेना के जवानों में भी इसके प्रसार का डर पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि नौसेना में 25 से अधिक कर्मियों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं और इनमें से 21 पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। जिसके बाद उन्हें शहर स्थित नौसेना के अस्पताल में चरंटाइन कर दिया गया है।

बता दें कि आईएनएस आंग्रे, मुंबई में 20 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि आईएनएस आंग्रे, मुंबई परिसर में एक नाविक से बाकी लोगों में इसका संक्रमण फैला है। यह नाविक 7 अप्रैल को हुई जांच में पॉजिटिव पाया गया था।
बताते चलें कि कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आए हैं। अभी तक वहां 3205 मामले सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा केस मुंबई से हैं। मुंबई के धारावी में भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। धारावी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 101 हो गई है। वहां 10 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 15 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 201 लोगों की मौत हुई है।
 
एनएचएआई 20 अप्रैल से शुरू करेगा टोल टैक्स की वसूली, पढ़ें पूरी खबर

एनएचएआई 20 अप्रैल से शुरू करेगा टोल टैक्स की वसूली, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | लॉकडाउन के चलते हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर 26 मार्च को टैक्स वसूली बंद कर दी गई थी जिसके चलते टोल कंपनी ने भी कर्मचारियों की संख्या को कम करते हुए कर्मचारियों को सरकार के निर्देशानुसार घरों में रहने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को टोल कंपनी को एनएचएआई द्वारा मिले पत्र से 20 अप्रैल से टोल प्लाजा चालू करने के निर्देश मिले है। इसके लिए एनएचएआई ने पूरी तैयारी कर ली है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 20 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स की वसूली शुरू कर देगा।

सरकार के इस आदेश का परिवहन उद्योग से जुड़े लोगों ने विरोध किया है। सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान 25 मार्च से टोल टैक्स की वसूली अस्थाई तौर पर रोक दी थी ताकि आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई में आसानी हो।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएचएआई को लिखे पत्र में कहा है, ''केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सभी ट्रकों और अन्य मालवाहक वाहनों को राज्य के भीतर और राज्यों में आवागमन के लिए जो छूट दी गयी थी, उसी संबंध में एनएचएआई को गृह मंत्रालय के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए जरुरी कार्रवाई करनी चाहिए और टोल टैक्स की वसूली 20 अप्रैल, 2020 से की जानी चाहिए।''
एनएचएआई के एक पत्र का उत्तर देते हुए, मंत्रालय ने कहा कि एनएचएआई ने 11 और 14 अप्रैल की अपनी चिट्ठियों में टोल टैक्स वसूली शुरू करने का कारण बताते हुए कहा था कि गृह मंत्रालय ने व्यावसायिक एवं निजी प्रतिष्ठानों तथा विनिर्माण गतिविधियों सहित कई कार्यों को 20 अप्रैल से अनुमति दे दी है।
पत्र में  लिखा है कि टोल टैक्स की वसूली से सरकार को राजस्व मिलता है और इससे एनएचएआई को भी धन लाभ होता है। हालांकि परिवहन उद्योग से जुड़े ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए कहा है कि यह बहुत ही गलत है, सरकार चाहती है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति अबाध जारी रहे, और हमारा समुदाय तमाम बाधाओं के बावजूद ऐसा कर रहा है। एआईएमटीसी के तहत करीब 95 लाख ट्रक और परिवहन प्रतिष्ठान आते हैं।
 
आज दिनांक 18 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 18 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 18 अप्रैल का राशिफल

मेष:

आज आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होने का भी योग बन रहा है।

वृषभ:

नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। जरूरी यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा।

मिथुन:

आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। बैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।

कर्क:

दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी।

सिंह:

सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न होगा। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों को आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यदि अत्यंत जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें। यही आपके लिए हितकर रहेगा।

कन्या:

आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोये रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई परियोजनाओं की शुरूआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

तुला:

कार्यक्षेत्र में इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सामान्यत: ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

वृश्चिक:

इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।

धनु:

महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।

मकर:

वित्तीय कार्य निपटाने में और नए निवेश में आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

कुंभ:

समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी।

मीन:

कार्यक्षेत्र में सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।