भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल से एक खबर सामने आ रही है जहां लॉक डाउन के बीच प्रदेश सरकार ने 8 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। आपको बता दे की यह आदेश मंत्रालय वल्लभ भवन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है। जारी आदेश में कल्पन श्रीवास्तव को अपर सचिव और सौरव कुमार सुमन को छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है।
इन्हे जारी हुआ तबादला तबादला आदेश- कवीन्द्र कियावत, कमिशनर भोपाल संभाग, राजेश कुमार कौल, अपर सचिव मप्र शासन, कल्पन श्रीवास्तव, अपर सचिव मप्र शासन, प्रवीण सिंह, कलेक्टर बुरहानपुर, डॉ.फटिंग राहुल हरिदास, कलेक्टर सिवनी, आईपीएस संजय राणा बने डीजी लोकायुक्त, श्रीनिवास शर्मा,सचिव,मप्र शासन, सौरव कुमार सुमन, कलेक्टर छिंदवाड़ा
आज 2 मई का राशिफल
मेष:
अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए जोखिम लेने की केाशिश की जा सकती है। विचाराधीन योजना पूर्ति में मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ:
नए कार्य की योजना बनेगी और वो सफल होगी। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए खरीदारी करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
मिथुन:
दूर की यात्रा का अकस्मिक योग बन सकता है, जिससे खुशी मिलेगी। आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा। दूसरों की समस्याओं में पडऩे से हानि हो सकती है।
कर्क:
कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा करना उचित नहीं है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
सिंह:
शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। दुर्घटना का योग है अत: वाहन सतर्क होकर चलाएं।
कन्या:
जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आपका विश्वास पात्र व्यक्ति ही आपके साथ विश्वास घात कर सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।
तुला:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सामाजिक क्षेत्र मे नए जन संपर्क बनेंगे।
वृश्चिक:
आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। ट्रांसफर का योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए अध्ययन की दृष्टि से यह दिन अच्छा रहेगा।
धनु:
यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। यात्राएं को अवॉइड करना ही बेहतर है।
मकर:
नए कार्ययोजना में इच्छित लाभ होने की संभावना है। भवन या भूमि की खरीददारी के लिए समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।
कुंभ:
आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानों सबकुछ आपके विरूद्ध हो। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी से अनायास झगड़ा विवाद की आशंका है।
मीन:
दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी।
नई दिल्ली,गृह मंत्रालय ने शराब की दुकानों और पान की दुकानों को खोलने की अनुमति को लेकर भी विचार किया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि शराब की दुकानों और पान की दुकानों को खोलने के लिए एक दूसरे से न्यूनतम 2 गज की दूरी सुनिश्चित करते हुए हरे क्षेत्रों में कार्य करने की अनुमति दी जाएगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि दुकान पर एक बार में 5 से अधिक व्यक्ति मौजूद न हों।
Liquor stores & paan shops will be allowed to function in green zones while ensuring minimum six feet distance (2 gaz ki doori) from each other & ensuring that not more 5 persons are present at one time at the shop: MHA on the extension of #lockdown for two weeks from May 4
— ANI (@ANI) May 1, 2020
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में फिर से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीनों मरीज झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस मामले की पुष्टि कर दी है। इसी के साथ ही अब प्रदेश में 7 एक्टिव मरीजों की संख्या हो गई है।
3 more #COVID19 positive cases reported in Chhattisgarh, taking the total number of cases to 43 in the state including 36 discharged/cured: State Health Department
— ANI (@ANI) May 1, 2020
नई दिल्ली, देश में लॉकडाउन दो सप्ताह के लिएअर्थात 4 मई से 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. इस संबंध में केंद्र सरकार की तरफ से बयान जारी किया गया है. ग्रीन और ऑरेंज जोन में थोड़ी राहत दी जाएगी लेकिन रेड जोन में फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं दी जाएगी. आगे चलकर सरकार की योजना है कि चरणबद्ध तरीके से इस लॉकडाउन में जनता को धीरे-धीरे राहत दी जाएगी.
देश में 130 रेड जोन वाले जिले हैं. ऑरेंज जोन में 284 जिले हैं और ग्रीन जोन में 319 जिले हैं. ग्रीन जोन में मॉल, स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थान अभी भी बंद रहेंगे.
गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत आदेश जारी कर लॉकडाउन को 4 मई के बाद दो सप्ताह के लिए बढ़ाया है. गृह मंत्रालय ने कहा कि कुछ गतिविधियां पूरे भारत में सभी जोन में बंद रहेंगी जिसमें हवाई मार्ग, रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग द्वारा अंतर्राज्यीय आवागमन सहित स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य शैक्षिक और प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थानों का संचालन शामिल है.
ग्रीन ज़ोन में 50 प्रतिशत बसें चलेंगी. ऑरेंज ज़ोन में जिन गतिविधियों की इजाज़त दी गई है उसके लिए गाड़ी चल पाएगी लेकिन उसमें 1 ड्राइवर के अलावा 2 पैसेंजर बैठ सकेंगे ऑरेंज ज़ोन में मोटरसाइकल पर पीछे बैठने की इजाज़त होगी
In Orange Zones, in addition to activities permitted in Red Zone, taxis&cab aggregators will be permitted with 1 driver&1 passenger only: Ministry of Home Affairs on extension of #lockdown for two weeks from May 4 pic.twitter.com/09w8PdzqwD
— ANI (@ANI) May 1, 2020
नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के कारण फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिए ट्रेनों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. दरअसल, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पिछले 38 दिनों से जारी लॉकडाउन की वजह से देश भर में जगह-जगह लोग फंसे हैं. इनमें ज्यादातर कामगार और छात्र हैं.
गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, ''रेल से मजदूरों, तीर्थयात्रियों और छात्रों की आवाजाही के बारे में आदेश दे दिए गए हैं. रेलवे बोर्ड इसकी व्यवस्था करेगा.'' राज्यों को रेलवे बोर्ड से संपर्क करना होगा.

इससे पहले तेलंगाना से झारखंड के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. इस ट्रेन में 1200 प्रवासियों को रवाना किया गया है. आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने बताया, "24 बोगियों वाली ये ट्रेन शुक्रवार सुबह चार बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई." उन्होंने बताया कि यह प्रवासियों के लिए अब तक चलने वाली पहली ट्रेन है.
इसके बाद अब केरल से करीब 12,00 प्रवासी मजदूरों को लेकर यहां के अलुवा रेलवे स्टेशन से एक विशेष ट्रेन ओडिशा के भुवनेश्वर के लिए शुक्रवार शाम को रवाना होगी. राज्य मंत्री वीएस सुनील कुमार ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही ओडिशा के प्रवासी मजदूर एर्नाकुलम जिले के राहत कैंपों में ठहरे हुए थे.
नई दिल्ली | वैश्विक महामारी कोरोना वायरस( कोविड-19) के कारण देशभर में जारी पूर्णबंदी के बीच खाना पकाने की गैस (एलपीजी) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है और शुक्रवार से गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर 162 रुपये की बड़ी कमी की गई है। देश की अग्रणी तेल विपणन कंपनी के अनुसार नयी दरें आज से प्रभावी हो गए हैं।
बड़ी खबर: छतीसगढ़ के इस जिले में 2 मई से लेकर 3 मई की रात 12 बजे तक कफ्र्यू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

आज 1 मई का राशिफल
मेष:
प्रेम संबंध में कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नही है। आत्मविश्वास की कमी बनेगी।
वृषभ:
भाई-बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई दे सकता है।
मिथुन:
कुछ झंझट उपस्थित होंगे, इनको सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आ सकती है। शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।
कर्क:
धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है।
सिंह:
अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है। लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।
कन्या:
मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
तुला:
आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा। दूसरों की समस्याओं में पडऩे से हानि हो सकती है।
वृश्चिक:
कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
धनु:
शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।
मकर:
जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।
कुंभ:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन:
आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। ट्रांसफर का योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।
रायपुर | लॉक डाउन के बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर डिविजन में रिश्वतखोरी की गई है, जानकारी मिली है कि रेलवे के मुख्य स्वास्थ निरीक्षक को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। बताय जा रहा है कि मुख्य स्वास्थ निरीक्षक ने सफाई ठेकेदार से 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी पहली किश्त लेते हुए रंगेहाथों एसीबी की टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुभांशीष सरकार खारुन रेल विहार स्थित ऑफिस में मुख्य स्वास्थ निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। शुभांशीष ने रेलवे में सफाई का काम करने वाले ठेकेदार से किसी काम को लेकर 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। दोनों के बीच डील हुई थी, तय डील के अनुसार सफाई ठेकेदार आज रिश्वत की पहली किश्त देने पहुंचा था। इसी बीच एसीबी की टीम वहां आ धमकी और उसने शुभांशीष सरकार को गिरफ्तार कर लिया।
Link of the UGC letter:-https://t.co/phX7fvJMPE
— UGC INDIA (@ugc_india) April 30, 2020
Link of the UGC Guidelines on Examinations & Academic Calendar ????:-https://t.co/pGpsiZdBgohttps://t.co/VuhWIdDyEe























