BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
हवलदार के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 66 जवान-अफसर हुए सेल्फ कोरोंटाइन

हवलदार के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 66 जवान-अफसर हुए सेल्फ कोरोंटाइन

नईदिल्ली। लोधी कालोनी स्थित दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में एक हवलदार के कोरोना पॉजिटिव मिलने से बबाल मचा हुआ है। एहतियातन अब यहां 65 से ज्यादा अफसर और जवानों ने खुद को सेल्फ कोरोंटाइन कर लिया है। साथ ही सवा सौ से ज्यादा अफसरों और जवानों का कोरोना टेस्ट के लिए नमूना भी भेजा गया है। 

फिलहाल रिपोर्ट आने में 72 घंटे का वक्त लगेगा। तब तक यह लोग चरंटीन ही रहेंगे। पता यह भी लगाया जा रहा है कि, संक्रमित मिलने वाला हवलदार बीते दिनों कहां कहां गया था। इस हवलदार की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट सोमवार को ही आई थी।

छानबीन में पता चला है कि उक्त हवलदार रोजाना 25-30 स्टाफ और अफसरों के सीधे संपर्क में था। फिलहाल 65 अफसरों और जवानों को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक इसी हाल में वक्त गुजारना पड़ेगा।
 अलग-अलग क्वारंटीन केंद्रों से 36 कोरोना संदिग्ध लापता, तलाश में जुटी पुलिस

अलग-अलग क्वारंटीन केंद्रों से 36 कोरोना संदिग्ध लापता, तलाश में जुटी पुलिस

नईदिल्ली। दिल्ली के दो अलग अलग इलाकों में चरंटीन करके रखे गये कोरोना संदिग्धों में 35 से ज्यादा संदिग्ध हालातों में गायब हो गये। इन सबकी खोज जारी है। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी से जुड़े सीमांत राज्यों की जिला पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी इन संदिग्धों की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये घटनाएं, ढका स्थित नगर निगम स्कूल (मुखर्जी नगर) और मॉडल टाउन स्थित आजादपुर कालोनी की है। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के आजादपुर कालोनी में 15 अप्रैल को 100 से ज्यादा कोरोना संदिग्धों को दाखिल करवाया गया था। मंगलवार की रात में किसी वक्त यहां से तीन-चार लोग गायब हो गये। जैसे ही मामले का पता चला वैसे ही सेंटर प्रभारी की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गयी।

दूसरी घटना मुखर्जी नगर इलाके के ढका सेंटर की बताई जाती है। यहां 16 अप्रैल के आसपास 125 से ज्यादा लोगों को दाखिल कराया गया था। यहां से सोमवार को रात में किसी वक्त मौका मिलने पर 30 से ज्यादा कोरोना संदिग्धों के रहस्यमय हालातों में गायब हो जाने का पता चला। इस घटना की सूचना भी सेंटर प्रभारी द्वारा संबंधित थाने को दी गयी।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रहस्यमय हालातों में गायब हुए कोरोना संदिग्धों में कुछ नेपाली मूल के भी शामिल होने का पता चला है। सभी की तलाश की जा रही है। जांच इस बात की भी की जा रही है कि, आखिर यह सब भागे क्यों? इन्हें भगाने में किसी अंदरुनी शख्स ने ही तो मदद नहीं की।
जामा मस्जिद इलाके में एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना संक्रमित

जामा मस्जिद इलाके में एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना संक्रमित

नईदिल्ली। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में 11 लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। ये सभी 11 लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें से एक सदस्य विदेश से लौटा था जो बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब इसके बाद बाकी सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी 11 लोगों को चरंटाइन कर लिया गया है।

 

मामला जामा मस्जिद के पास गली हकीम जी का है। एक ही परिवार के 11 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरी गली और आसपास की गली-गलियारों को कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस परिवार का एक सदस्य इंग्लैड से आया था औऱ वो चरंटाइन में लम्बे वक्त से रह रहा था।
राहत भरी खबर: 2 और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ्य होंगे डिस्चार्ज स्वास्थ मंत्री ने ट्विट कर दी जानकारी, अब बचे सिर्फ..

राहत भरी खबर: 2 और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ्य होंगे डिस्चार्ज स्वास्थ मंत्री ने ट्विट कर दी जानकारी, अब बचे सिर्फ..

रायपुर,छत्तीसगढ़ का 2 और कोरोना मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गये हैं। छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ 8 संक्रमित मरीज ही बचे हैं, जिनका इलाज रायपुर एम्स में चल रहा है। भर्ती 2 मरीज की आज दोनों रिपोर्ट निगेटिव आयी, जिसके बाद डाक्टरों ने मरीज को डिस्चार्ज करने का फैसला लिया।उपरोक्त बात की जानकारी स्वास्थ मंत्री ने ट्विट कर दी.


आपको बता दें कि अभी जितने भी मरीज अस्पताल में भर्ती है, वो सभी कोरबा के कटघोरा के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में अभी तक कुल 36 पॉजेटिव मरीज मिले थे, जिनमें से 28 मरीज अभी तक पूरी तरह स्वस्थ्य होकर लौट चुके हैं, जबकि 8 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

आज दिनांक 23 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 23 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 23 अप्रैल का राशिफल

मेष:

स्वभाव से ऐक्टिव मेष राशि के जातकों के लिए लॉकडाउन के दौरान एक जगह टिक कर रहना मुश्किल हो रहा है। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां भी मन को व्यथित कर रही हैं। इन विपरीत परिस्थिति में अपने मन को तथा खर्चों को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के सभी काम आसानी से हो पूरे हो जाएंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज के दिन सरकारी अस्पतालों में कुछ दान देना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह दान आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अचानक किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आत्मविश्वास से आप उस समस्या से बाहर आ जाएंगे और उत्तम धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। खर्चों के मामले में संयम बनाए रखें।

कर्क:

कर्क राशि के जातक कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे। लेकिन कभी-कभी जल्दबाजी भी कर सकते हैं। जो कि आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। आपको इससे बचना चाहिए। क्रोध पर काबू रखना अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के उत्तम अवसर मिलने का योग है।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आज प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप प्रतिभा के बल पर कामयाब होने में सफल रहेंगे। धन प्राप्ति के भी योग बने हुए हैं। अचानक कुछ खर्चे भी सामने आ सकते हैं।

कन्या:

कन्या राशि के जातक अपनी बुद्धि और मेहनत के सहारे सभी कामों को समय पर पूरा करने में कामयाब हो सकते हैं। धन प्राप्ति में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। धन की बचत के लिए आज का दिन अच्छा है।

तुला:

तुला राशि के जातकों के लिए आज करियर पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। अन्यथा आपको कार्यक्षेत्र में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को इस समय में कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के परिवर्तन से बचना चाहिए। धन प्राप्ति के लिए थोड़े ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे। व्यापार में आपको लाभ के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

धनु:

धनु राशि के जातक आलस्य का त्याग कर काम पर फोकस करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। पुराना निवेश आय का मुख्य साधन बनेगा। खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी है।

मकर:

मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जल्दबाजी से उन्हें बचना चाहिए वरना मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के लिए दिन बहुत अच्छा है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक आलस्य को त्याग कर काम पर फोकस करेंगे और उसमें सफल रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। सभी सुख-सुविधाओं को भी इंजॉय करेंगे।

मीन:

स्वभाव से अतिसंवेदनशील मीन राशि के जातक प्रकृति और आसपास के परिवेश को बहुत ही बारीकी से समझते हैं और यही प्रकृति का उपयोग उनकी कला को और निखार देता है। कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए उत्तम समय है। धन प्राप्ति के अवसर भी बन रहे हैं ।

 

 लॉकडाउन का पालन करा रहे पुलिस टीम पर स्थानीय विक्रेताओं ने किया पथराव, जाने पूरी खबर

लॉकडाउन का पालन करा रहे पुलिस टीम पर स्थानीय विक्रेताओं ने किया पथराव, जाने पूरी खबर

यूपी/लखनऊ। लॉकडाउन  के बिच एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां लॉकडाउन का पालन करा रहे पुलिस टीम पर हमला किया गया। बता दें कि अलीगढ़ में बाजारों के खुलने का समय 6-10 बजे तक तय किया गया है। इस दौरान जब बाजार खुले रहने की समय सीमा खत्म हुई तो पुलिस नियमों के तहत बाजार को बंद कराने पहुंची। पुलिस ने लोगों से दुकान बंद करने को कहा। इसके बाद पुलिस और स्थानीय विक्रेताओं के बीच कहासुनी होने लगी और बात इतनी बढ़ गई कि झड़प तक की नौबत आ गई। घटना के थोड़ी ही देर बाद वहां भारी संख्या में लोग इक्ट्ठे हो गए इसके बाद स्थानीय विक्रेताओं ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।

सर्किल अधिकारी का इस घटना के बारे में कहना है कि दुकाने बंद होने पर सब्जी विक्रेता आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस बीच जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई। बता दें कि इस दौरान पत्थरबाजी के दौरान लोग पुलिसकर्मियों को अपशब्द भी कहते सुनाई पड़ रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों देश में ऐसी कई घटनाएं देखने व सुनने को मिली जहां पुलिस व डॉक्टरों की टीम पर लोगों ने पथराव किया है।
सावधान: अब डॉक्टरो पर किया हमला तो होगी जेल,मोदी सरकार ला रही है अध्यादेश

सावधान: अब डॉक्टरो पर किया हमला तो होगी जेल,मोदी सरकार ला रही है अध्यादेश

नई दिल्ली, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने अध्यादेश लाने का फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट की बैठक के बाद बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ होने वाले हमलों और उत्पीड़न को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनकी सुरक्षा के लिए सरकार पूरा संरक्षण देने वाला अध्यादेश जारी करेगी.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर के बाद ये तुरंत प्रभाव से जारी होगा. अध्यादेश में सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है. जावड़ेकर ने कहा कि डॉक्टर पर हमला करना ग़ैर जमानती अपराध होगा.


क्या है सजा?


3 महीने से 5 साल तक की सज़ा का प्रावधान किया गया है. 50 हज़ार से 2 लाख तक जुर्माना भी होगा. ज्यादा नुकसान हुआ तो 6 महीने से 7 साल तक की सज़ा हो सकती है. 30 दिन में मुकदमा चलना शुरू हो जाएगा और 1 साल में फैसला आएगा. अगर स्वास्थ्य कर्मी की गाड़ी का नुकसान हुआ है तो इसके लिए हमला करने वाले से मार्केट दर से दोगुना मुआवजा लिया जाएगा.


देश के कई स्थानों पर चिकित्सा कर्मियों पर हमले की घटनाओं की पृष्ठभूमि में मोदी सरकार ने ये फैसला लिया है. इससे पहले भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने कोरोना वायरस संकट के दौरान अपनी ड्यूटी कर रहे डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमलों के विरोध में एक प्रदर्शन का फैसला लिया था. बाद में आईएमए ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया.

 

लॉकडाउन से खिलवाड़ करते 3375 के खिलाफ हुई कानूनी कार्यवाही

लॉकडाउन से खिलवाड़ करते 3375 के खिलाफ हुई कानूनी कार्यवाही

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन से खिलवाड़ करने के आरोप में मंगलवार को 3375 लोगों को पकड़ा। इन सभी के खिलाफ दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत कार्यवाही की गयी। हिरासत में लेकर इन सबको बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। मंगलवार को दिल्ली में आईपीसी की धारा 188 के तहत 145 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गयी, जबकि 66 डीपी एक्ट के तहत 278 वाहन जब्त कर लिये गये। बिना मास्क लगाये पकड़े गये 74 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गयी, मूवमेंट पास 401 बनाये गये।
 शिवराज कैबिनेट में हुई मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, देखे पूरी सूचि

शिवराज कैबिनेट में हुई मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, देखे पूरी सूचि

भोपाल।मध्यप्रदेश से एक खबर सामने आ रही है, जहां  5 सदस्यीय मंत्रिमंडल गठन के बाद अगले दिन मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है।

पढ़िए पूरी खबर-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मंत्रियों को प्रदेश के संभागों का प्रभार दिया गया है। नरोत्तम मिश्रा को भोपाल एंव उज्जैन संभाग, तुलसी सिलावट को इंदौर एवं सागर संभाग, कमल पटेल को जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग, गोविंद सिंह राजपूत को चंबल एवं ग्वालियर संभाग और मीना सिंह को रीवा एवं शहडोल संभाग का प्रभार सौंपा गया है। सीएम शिवराज ने कहा कि सभी मंत्री दिए गए संभागों में कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एस।पी।, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य अमले से निरंतर समन्वय बनाए रखकर कोरोना के विरूद्ध अच्छी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

इन्हे मिली ये जिम्मेदारी-
नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

तुलसी सिलावट जल संसाधन विभाग का काम संभालेंगे।

गोविंद सिंह राजपूत सहकारिता और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग देखेंगे।
कमल पटेल कृषि मंत्री बनाए गए हैं।

मीना सिंह आदिम जाति कल्याण विभाग देखेंगी।

सीएम ने कहा कि अभी हमने विभागों का बंटवारा कोरोना को ध्यान में रखते हुए किया है। महामारी को नियंत्रित करने के लिए जितने विभाग जरूरी थे, उन्हें ही बनाया गया है।
 
राजधानी में भी शुरू हुआ पत्रकारों के लिये कोरोना टेस्ट, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी में भी शुरू हुआ पत्रकारों के लिये कोरोना टेस्ट, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। अब इस वायरस की जद में पत्रकार भी आने लगे हैं। इसको देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर राजधानी में पत्रकारों का कोविड-19 टेस्ट शुरू हो गया है, जो दिल्ली के पटेल नगर में गैलेक्सी होटल में किया जा रहा है। पत्रकारों का दिल्ली में कोरोना जांच फ्री किया जा रहा है। ध्यान रहे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि, पत्रकार अपनी जान जोखिम डालकर फ्रंट लाइन पर काम कर रहे हैं। दूसरे राज्यों में पत्रकारों का कोरोना टेस्ट कराने पर कई पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए दिल्ली सरकार ने ये फैसला किया है कि बुधवार से दिल्ली के सभी पत्रकारों कोरोना जांच फ्री में शुरू की जाएगी।
ध्यान रहे कि मुंबई में 53 पत्रकारों मे कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद देश के अन्य भागों में भी पत्रकारों का कोरोना टेस्ट कराये जाने की जरूरत हो रही थी। मुम्बई ए चेन्नई के बाद अब दिल्ली में पत्रकारों की कोरोना से संबंधित टेस्टिंग शुरू हुई है। गौरतलब है कि जान की परवाह किए बिना पत्रकार रोज, हर खबर, जनता तक पहुंचाने के लिए बाहर निकलते हैं। रिपोर्टिंग करते समय संक्रमण का खतरा बना रहता है। ऐसे में डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों के साथ-साथ इन पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।
कुछ दिनों पहले मुम्बई में जब मास टेस्ट के दौरान कई पत्रकारों का जब कोरोना परीक्षण हुआए जिसमें 53 पत्रकारों में कोरोना का संक्रमण पाया गया था। ध्यान रहे कि इनमें से अधिकतर पत्रकारों में कोरोना के लक्षण दिख ही नहीं रहे थे। इधर, दिल्ली में कोरोना से पीडि़त लोगों की संख्या 2156 हो गई है। कोरोना संक्रमण से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधबार सुबह तक राजधानी दिल्ली में 611 लोगों को ईलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
 
इस राज्य की राजधानी में कोरोना पॉजिटिव पिता की मृत्यु के बाद बेटे ने मुखाग्नि देने से किया इंकार, पढ़ें पूरी खबर

इस राज्य की राजधानी में कोरोना पॉजिटिव पिता की मृत्यु के बाद बेटे ने मुखाग्नि देने से किया इंकार, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है |  कोरोना पॉजिटिव पिता की मृत्यु के बाद बेटे ने कोरोना संक्रमण की डर से मृत पिता की देह न केवल लेने से इंकार कर दिया बल्कि पिता के अंतिम संस्कार से भी पीछे हट गया है । 
शुजालपुर के रहने वाले प्रेम सिंह मेवाड़ा की दो दिन पहले कोरोना संक्रमण के चलते भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कोरोना पॉजिटिव शख्स की मौत के बाद संक्रमण के डर से परिवार वालों ने मृतक के पार्थिव शरीर को लेने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं प्रशासन के लाख समझने के बाद भी संक्रमण के डर से बेटा पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि देने के लिए तैयार नहीं हुआ।
बेटे ने बकायदा लिखकर प्रशासन को दिया कि उसे न तो पीपीई किट पहनने-उतारते आती है इसलिए वह पिता की देह को अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन को सौंप रहा है। जब बेटा पिता के अंतिम संस्कार का फर्ज निभाने के लिए तैयार नहीं हुआ बैरागढ़ तहीसलदार गुलाब सिंह बघेल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कोरोना पॉजिटिव प्रेम सिंह मेवाड़ा का अंतिम संस्कार पूरी धर्मिक रीति रिवाजों के साथ किया। इस दौरान मृतक का बेटा श्मशान घाट पर दूर खड़ा होकर पिता की चिता से उठती लफटों को देखता रहा।
जानकारी के अनुसार शुजालपुर के रहने वाले प्रेम सिंह मेवाड़ा की कोरोना के चलते 20 अप्रैल को मौत हो गई थी। कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद शव दो दिन तक मरचुरी में रखा रहा लेकिन प्रशासन के बार- बार समझाने के बाद परिजनों ने कोरोना संक्रमण के डर से शव लेने से इंकार कर दिया। जिला प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए पीपीई किट, सेनेटाइजर, ग्लब्स देने की पूरी व्यवस्था कर दी लेकिन उसके बाद भी मृतक का पुत्र संदीप मेवाड़ा पिता की देह को मुखाग्नि देने को तैयार नहीं हुआ।

 

आज दिनांक 22 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 22 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 22 अप्रैल का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव के बारे में सोचेंगे। परंतु यह समय इस कार्य के लिए उचित नहीं है। कमाई से अधिक खर्चे का योग बन रहा है। जो कि आपके मन को व्यथित कर सकता है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों को आज शेयर में निवेश से फायदे के योग बने हुए हैं। किस्मत उनका पूरा साथ दे रही है। लेकिन साथ ही साथ खर्चे भी तंग कर सकते हैं। इसलिए इस वक्त खर्चों पर ध्यान दें और बचत करके चलें।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। सभी काम आसानी से समय पर पूरे हो जाएंगे। उत्तम धन प्राप्ति के योग भी हैं। लॉकडाउन के इस दौर में बचत पर फोकस करना बहुत जरूरी है अत: खर्चों पर नियंत्रण रखना अच्छा रहेगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों का आज आत्मविश्वास व मनोबल बहुत ऊंचा रहेगा, जिससे उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता आसानी से मिलेगी। धन प्राप्ति के उत्तम योग हैं। पार्टनर का सहयोग भी पूरा मिलेगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय मेहनत कर अपनी प्रतिभा को दिखाने का है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। यह समय आत्ममंथन का भी है। नए आइडिया तरक्की के शिखर पर ले जा सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए अभी कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के लिए एक अच्छा दिन है। सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो जाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और एक से ज्यादा धन प्राप्ति के रास्ते आपके लिए खुलने का योग बन रहा है।

तुला:

तुला राशि के जातकों को आज वाद-विवाद से बचना चाहिए। आत्मविश्वास से अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के विशेष अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को अपने विरोधियों से टकराव से बचना चाहिए। अपने काम पर फोकस करें। सफलता जरूर मिलेगी। संतान की सहायता से धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

धनु:

धनु राशि के जातकों के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। भाग्य आपके फेवर में रहेगा। धन प्राप्ति के अवसर भी मिलेंगे। साथ ही संचित धन खर्च होने के भी योग बन रहे हैं। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। सब कुछ सही हो जाएगा।

मकर:

मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास से सभी मुश्किलों से बाहर आ जाएंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक अपनी वाकपटुता से काम निकालने में कामयाब होंगे। आपके प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे धन प्राप्ति के लिए दिन उत्तम है।

मीन:

स्वभाव से क्रिएटिव मीन राशि के जातकों के लिए यह एक उत्तम दिन है। उनकी कला को ना केवल दुनिया के द्वारा सराहा जाएगा बल्कि उससे कुछ आय के योग भी बन रहे हैं। धन का निवेश भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

 

राहत की बात: एक और कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10

राहत की बात: एक और कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10

रायपुर,छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक कोरोना मरीज़ के स्वस्थ होने की खबर सामने आई है। आपको बता दे कि अब कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या 10 हो गयी है।सभी कटघोरा से है।

एम्स के डॉक्टर ने बताया कि उक्त मरीज़ कटघोरा का निवासी था जिसका इलाज रायपुर के एम्स अस्पताल मे ज़ारी था। आज मरीज़ स्वस्थ हो गया है व उसे डिस्चार्ज किया गया है। 

 लॉकडाउन: व्यपारियों ने पुलिसकर्मियों को दुकान में किया कैद, मामला हुआ दर्ज

लॉकडाउन: व्यपारियों ने पुलिसकर्मियों को दुकान में किया कैद, मामला हुआ दर्ज

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश। कोरोना वायरस (कोवीड-19) की वजह से पूरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। जिसके तहत सरकार ने लॉकडाउन भी कर दिया है, लेकिन कुछ दुकानदार अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे है। बिना किसी इजाजत के दुकान खोलते हुए नजर आते है और जब पुलिस द्वारा उन्हें समझाइस दी जाती है, तो पुलिस को ही कैद करके भाग जाते है।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला उत्तरप्रदेश के सोनभद्र का है, जहां सोमवार को एक दुकानदार ने 4 पुलिसकर्मियों को दुकान के अंदर कैद कर लिया। सूचना मिलते ही क्षेत्र के अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और पुलिसकर्मियों को वहां से छुड़ाया।

खबर है की रामगढ़ कस्बे में किराने दुकान का व्यवसायी बिना किसी इजाजत के दुकान खोलकर बैठा था। जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्होंने दुकानदार तो आदेश की कॉपी दिखाने की बात कही और वीडियो बनाने लगे। इतने में ही दुकानदार ने तीन लोगों के साथ मिलकर अचानक से दुकान का शटर गिरा दिया और शटर में ताला लगाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिसवालों ने कैद हुए पुलिसकर्मियों को छुड़ा लिया। जिसके बाद कई थानों की पुलिस भी दुकान के बाहर जमा हो गई। दुकानदार और उसके तीन साथी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस मामले में पुलिस ने दुकानदार और उसके परिजनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के संबंध में साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
 
कोरोना पर ममता बनर्जी और केंद्र में ठनी, कोलकाता गई केंद्रीय टीम को COVID-19 क्षेत्रों में जाने से रोका गया

कोरोना पर ममता बनर्जी और केंद्र में ठनी, कोलकाता गई केंद्रीय टीम को COVID-19 क्षेत्रों में जाने से रोका गया

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस लॉकडाउन के कथित उल्लंघन की जमीनी हकीकत जानने के लिए कुछ राज्यों में विशेष टीमें भेजी हैं. बंगाल में भेजी गई एक टीम को मंगलवार को कोरोना संक्रमण के जोखिम वाले क्षेत्रों का दौरा करने से रोक दिया गया. बंगाल टीम के एक सदस्य ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उन्हें होटल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई. टीम की अगुवाई कर रहे रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी अपूर्व चंद्रा ने कहा, "हमनें बताया था कि हम कुछ जगह का आज दौरा कर सकते हैं. आज हमें सूचित किया गया कि कुछ दिक्कते हैं. हम बाहर नहीं जा सकते हैं."


चंद्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "अन्य राज्यों में गई टीमों को पूरा सहयोग मिल रहा है. उन्हें वही नोटिस दिया गया था जो पश्चिम बंगाल को दिया गया था लेकिन उन टीमों कल से किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है." कुल चार राज्यों में 6 अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दलों (आईएमसीटी) को भेजा गया है, इनमें से तीन राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारें हैं. ये टीमें महाराष्ट्र के पुणे, राजस्थान के जयपुर, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, हावड़ा, मिदनापुर पूर्व, 24 परगना उत्तर, दार्जिलिंग, कलिमपोंग और जलपईगुड़ी तथा मध्य प्रदेश के इंदौर भेजी गई हैं.


केंद्र सरकार का दावा है कि इन शहरों की स्थिति गंभीर है और यहां लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो रहा है. केंद्र ने यह भी आरोप लगाया है कि राज्य सरकार के कोरोनावायरस के केसों को कम करके बताने के भी मामले सामने आए हैं. हालांकि, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का जिक्र नहीं किया गया है. पश्चिम बंगाल पर कोरोनावायरस मरीजों की वास्तविक संख्या छिपाने का आरोप है.

Source:NDTV
 

हवलदार सहित 6 नए कोरोना संक्रमित, जाने कहा की है खबर

हवलदार सहित 6 नए कोरोना संक्रमित, जाने कहा की है खबर

नईदिल्ली। दिल्ली पुलिस में कोरोना पॉजिटिव की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को मध्य दिल्ली जिले के चांदनी महल थाने में 5 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, एक कोरोना पॉजिटिव हवलदार दिल्ली पुलिस की ही सबसे महत्वपूर्ण स्पेशल सेल (नई दिल्ली रेंज) में भी मिला है। 
 
दिल्ली पुलिस में सबसे ज्यादा गंभीर हाल में चांदनी महल थाना पुलिस ही है। यहां अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या सोमवार को पांच पुलिसकर्मियों को मिलाकर कुल 8 हो गई, जबकि यहां तैनात 68 पुलिसकर्मियों में से एसएचओ सहित 28 से ज्यादा स्टाफ पहले से थाने के अंदर ही होम चरंटाइन किया जा चुका है। लिहाजा, इन बदतर हालात में अब थाने की व्यवस्था जामा मसजिद थाने के स्टाफ को संभालने को कहा जा रहा है।

सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (नई दिल्ली रेंज) में एक हवलदार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, यहां करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात हैं। सोमवार को जबसे एक हवलदार की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई, तब से यहां भी सब सकते में हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल सूत्रों के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव पाया गया हवलदार लोधी कालोनी दफ्तर में तैनात है। 9 अप्रैल को बुखार होने की शिकायत पर उसकी जांच कराई गई थी।
 मालगाड़ी की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत, जाने पूरी खबर

मालगाड़ी की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत, जाने पूरी खबर

अम्बिकापुर। रायपुर अंबिकापुर रेल्वे ट्रेक पर दो श्रमिकों का शव मिला है। जबकि दो अन्य बाल बाल बच गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि, ये श्रमिक मरवाही पेंड्रा गौरेला जि़ला में काम करते थे और सूरजपुर जि़ले के गेवरा उजगी पहुँचने के लिए पूरी रात पटरियों पर चलते रहे, लेकिन सुबह मालगाड़ी की चपेट में आ गए।

रायपुर अंबिकापुर रेल्वे ट्रेक पर उदलकछार से दर्रीटोला के बीच सुबह कऱीब साढ़े आठ बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से ट्रेक पर चल रहे दो श्रमिक कमलेश्वर राजवाड़े और गुलाब राजवाड़े की मौत हो गई, जबकि साथ ही चल रहे दो अन्य श्रमिक बाल बाल बच गए।यह चारों श्रमिक पेंड्रा मरवाही गौरेला जि़ला के गोरखपुर स्थित खाद बीज बनाने वाली कंपनी में काम करते थे,और बीति शाम खाना खाकर रेल्वे ट्रेक पर रात भर चलते हुए घर की ओर जा रहे थे। 
बड़ी खबर : उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन की हार्ट सर्जरी हुई फेल, किम जोंग उन की हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन की हार्ट सर्जरी हुई फेल, किम जोंग उन की हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर

सोल | दुनिया भर में कोरोना वायरस के कोहराम के बीच उत्तर कोरिया से बड़ी खबर आ रही है। वहां के तानाशाह किम जोंग उन की पिछले दिनों हार्ट की सर्जरी हुई थी, जो फेल हो गई है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह दावा अमेरिकी मीडिया ने किया है। अमेरिकी ख़ुफिय़ा एजेंसियों का कहना है कि किम जोंग की हालत काफी खऱाब है और उनकी मौत भी हो सकती है। हाल ही में देश के नेशनल हॉलीडे के कार्यक्रम में किम जोंग ने हिस्सा नहीं लिया था, जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि वे बीमार हैं। 15 अप्रैल को किम जोंग उन के दादा और देश के निर्माता के रूप में पहचान रखने वाले किम इल सुंग की जयंती होती है और नॉर्थ कोरिया इसी दिन नेशनल हॉलिडे मनाता है।

बताया जा रहा है कि किम जोंग उन का इन दिनों हयांगसान कस्बे के एक विला में इलाज चल रहा है। किम के ब्रेन डेड होने की खबरों पर अभी अमेरिकी अधिकारियों ने कोई टिप्पणी नहीं दी है। उधर, खुफिया रिपोर्टो के मुताबिक उत्तर कोरिया से सही सूचनाओं का आना बहुत मुश्किल है। किम जोंग उन की उत्तर कोरिया में किसी भगवान की तरह से पूजा होती है, इसलिए बहुत मुश्किल से सूचनाएं आ रही हैं।
किम जोंग उन के सामने नहीं आने पर विशेषज्ञों को यह भरोसा नहीं हो रहा था कि वह अपने दादा के जन्मदिन पर होने वाले उत्सव से क्यों लापता हैं। इससे पहले अगर ऐसे मौकों पर उत्तर कोरियाई शासक दिखाई नहीं देते थे तो माना जाता था कि कुछ बड़ा हुआ है। उत्तर कोरियाई मामलों के विशेषज्ञ ब्रूस क्लींगर ने कहा, पिछले काफी समय से किम के स्वास्थ्य को लेकर बहुत सी अफवाहें उड़ रही थीं। अगर वह अस्पताल में हैं तो यह बताता है कि क्यों वह 15 अप्रैल के जश्न में शामिल नहीं थे।
ब्रूस कहते हैं कि इससे पहले भी किम जोंग उन या उनके पिता के बारे में कई फर्जी सूचनाएं सामने आ चुकी हैं। हमें अभी इंतजार करना होगा। इससे पहले वर्ष 2008 में किम जोंग उन के पिता किम जोंग द्वितीय के उत्तर कोरिया के 60 साल पूरे होने पर आयोजित जश्न में दिखाई नहीं दिए थे तो अटकलें बढ़ गई थीं। बाद में यह खुलाया हुआ कि किम जोंग ईल को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से उनका स्वास्थ्य खराब होता गया और वर्ष 2011 में उनकी मौत हो गई। 
 
बड़ी खबर : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और 16 विदेशी जमातियों सहित कुल 30 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और 16 विदेशी जमातियों सहित कुल 30 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेशकोरोना का जमात कनेक्शन सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई जारी है | जानकारी मिली है कि प्रयागराज में भी छिपे हुए जमातियों और उन्हें छिपाने वाले प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है | इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाहिद और 16 विदेशी जमातियों समेत कुल 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है | विदेशियों की गिरफ्तारी फॉरेनर्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में की गई है, जबकि प्रोफेसर शाहिद को जमातियों को चोरी-छिपे शहर में शरण दिलाने के आरोप और महामारी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है | 

 

बड़ी खबर : शिवराज कैबिनेट का हुआ गठन, मंत्री मंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को मिली जगह, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : शिवराज कैबिनेट का हुआ गठन, मंत्री मंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को मिली जगह, पढ़ें पूरी खबर

मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया | 29 दिनों के बाद हुए कैबिनेट विस्तार में 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. जानकारी के अनुसार इनमें कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री भी शामिल हैं |  शपथ ग्रहण के दौरान राजभवन में मंत्री समेत कई नेता मास्क पहने हुए भी नज़र आए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया है | 

शिवराज कैबिनेट में इन मंत्रियों ने ली शपथ..
नरोत्तम मिश्रा
कमल पटेल
मीना सिंह
तुलसीराम सिलावट
गोविंद सिंह राजपूत
आपको बता दें कि इनमें से तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत की गिनती ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों में होती है | ऐसे में साफ है कि कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में आए सिंधिया का सरकार गठन में बड़ा रोल रहा है |
राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई. इस दौरान भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी वहां पर मौजूद रहीं |
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं | इस हिसाब से सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 35 विधायक मंत्री बन सकते हैं. शिवराज की नई सरकार में सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कवायद दिखी |