नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ ने शुरू किया कोरोना से सम्बन्धित जानकारियों के लिए अपना मोबाइल एप्प कवच,जाने क्या खास है इस एप्प में

छत्तीसगढ़ ने शुरू किया कोरोना से सम्बन्धित जानकारियों के लिए अपना मोबाइल एप्प कवच,जाने क्या खास है इस एप्प में

रायपुर,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कोरोना से संबंधित शासकीय परामर्श, आदेश और जानकारियों को तत्काल आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए विकसित कवच मोबाइल एप का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग एवं चिप्स के द्वारा इस मोबाइल एप को बनाया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव स्वास्थ्य श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़ और चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री समीर बिश्नोई मौजूद थे।

कोरोना से संबंधित शासकीय परामर्श, आदेश और जानकारियों को तत्काल आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए कवच मोबाइल एप विकसित किया गया है। इस एप में राज्य के संदिग्ध और पुष्टिवाले कोरोना मामलों की जानकारी रियल टाइम पर डैश बोर्ड के माध्यम से आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगी। इस एप में कोविड-19 ई-पास के लिए आवेदन करने की सुविधा भी है। एप्प से प्रदेशवासियों को अस्पताल और नोडल अधिकारियों का विवरण मिलेगा, साथ ही नागरिकों को उनके निवास के निकटतम अस्पताल की जानकारी मिलेगी, जहां मरीज किसी भी लक्षण की दशा में पहुंच सकते हैं।


कोरोना जागरूकता के लिए विकसित कवच एप की प्रमुख विशेषताओं में छत्तीसगढ़, भारत और वैश्विक आंकड़े के वास्तविक समय का डैश बोर्ड और छत्तीसगढ़ में कोरोना अस्पतालों की जानकारी शामिल है। इसमें कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आपातकालीन राहत कोष में दान करने की सुविधा, कोविड-19 से संबंधित शासकीय आदेश और कोरोना के लक्षणों की जांच और त्वरित स्व-जांच की जानकारी भी आसानी से मिल जाएगी। साथ ही कर्फ्यू पास, कोरोना के प्रति जागरूकता, यात्रा निर्देश, रोकथाम उत्पाद की जानकारी और फेक न्यूज की जानकारी भी मिलेगी।
यह एप लोगों को समय-समय पर लक्षणों की जांच करने के लिए उपाय बतायेगा और कोरोना लक्षण पाए जाने की दशा में लोगों को शासन द्वारा दी गई सलाह का पालन करने के लिए सूचित करेगा। आम लोगों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और संदेशों वाले फेक न्यूज का विवरण भी इस एप में दिया जा रहा है। साथ ही लोगों को आपातकाल में यात्रा पर जाने की दशा में पालन किए जाने वाले सभी आवश्यक यात्रा निर्देश भी बताये गये हैं, आवश्यक सामग्रियों की होम डिलीवरी सुविधा भी एप में उपलब्ध है।
आम नागरिक जो इस महामारी की विपरीत परिस्थितियों में स्वयं सेवक बनकर समाज की सेवा करना कहते हैं, वे भी इस एप से आवेदन भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा निवारण उपायों में उपयोग किए जाने वाले उत्पादों से संबंधित जानकारी इस एप के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। यह एप लोकेशन और तस्वीरों के साथ भीड़-भाड़ की शिकायत करने की सुविधा भी प्रदान करता है। इस एप का उपयोग करने वाले निवासियों को समय-समय पर सरकार द्वारा नियमित अपडेट और निर्देश भी दिए जाएंगे। इस एप को लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.chhattisgarh.cova से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में मिला 1 नया कोरोना पॉजिटिव,अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस हुए 4

छत्तीसगढ़ में मिला 1 नया कोरोना पॉजिटिव,अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस हुए 4

रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है, नया पॉजिटिव मरीज अंबिकापुर संभाग के सूरजपुर का रहने वाला है। इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हो गई है। वहीं अब तक मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मरीज मजदूरी करने का काम करता था, फिलहाल मरीज की ट्रेवेल हिस्ट्री निकाली जा रही है, रायपुर मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग इस पर फैसला ले रहा है कि इस मरीज की स्थानीय स्तर पर रखकर इलाज किया जाएगा या रायपुर एम्स में शिफ्ट किया जाएगा।
 

स्वाथ्य मंत्रालय ने  जारी किया बयान- कोरोना के लिए अभी प्लाज्मा थेरेपी मान्य थेरेपी नहीं, चल रहे हैं प्रयोग

स्वाथ्य मंत्रालय ने जारी किया बयान- कोरोना के लिए अभी प्लाज्मा थेरेपी मान्य थेरेपी नहीं, चल रहे हैं प्रयोग

नई दिल्ली, कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज क्या प्लाज्मा थेरेपी से किया जा सकता है? इसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि प्लाज्मा थेरेपी को लेकर को मान्य थ्योरी अभी नहीं है. इसको लेकर अभी रिसर्च किया जा रहा है. प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल अगर गाइडलाइन के मुताबिक नहीं किया गया तो यह जान पर भी खतरा बन सकता है.


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ''प्लाज्मा थेरेपी पर काफी चर्चा हो रही है. COVID 19 के लिए देश में क्या दुनिया भर में कोई अप्रूव थेरेपी नहीं है. प्लाज्मा थेरेपी प्रायोगिक चरण में है, लेकिन अभी यह दावा करने के पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल कोविड-19 के इलाज के तौर पर किया जा सकता है . ICMR इसको लेकर स्टडी कर रही है. इसलिए जरूरी है कि जब तक ICMR स्टडी पूरा नहीं कर ले, तब तक इसका प्रयोग रिसर्च या ट्रायल के लिए ही करें. प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल अगर गाइडलाइन्स के मुताबिक नहीं करते हैं तो यह जान पर भी खतरा पैदा कर सकता है.''


उन्होंने कहा, ''जब तक आईसीएमआर इसका सर्टिफिकेशन नहीं करता है तब तक इस थेरेपी का उपयोग गैर कानूनी है. इसको प्रयोग के तौर पर तो इस्तेमाल हो सकता है लेकिन उपचार के तौर पर नहीं.''



मई में देश में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, कोरोना संकट के बीच छुट्टियों की लिस्ट देख लीजिए वरना होगी परेशानी

मई में देश में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, कोरोना संकट के बीच छुट्टियों की लिस्ट देख लीजिए वरना होगी परेशानी

नई दिल्ली, देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसी वजह से तीन मई के बाद भी लॉकडाउन आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. इसका साफ मतलब है कि अप्रैल की तरह मई में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. इस लॉकडाउन में कई दुकानें और मॉल, सिनेमाघर, जिम आदि बंद हैं, लेकिन बैंक खुला है, बैंकिंग से जुड़े कामकाज हो रहे हैं. अब मई में लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न तरह की छुट्टियों के कारण बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे.


इन 13 दिनों में सरकारी छुट्टियों के अलावा रविवार और शनिवार भी शामिल है. इस लिहाज से अगर आप बैंक से जुड़ा कोई भी काम जैसे चेक जमा करना, नआ डेहिट कार्ड लेना आदि करना है तो छुट्टी किस-किस दिन है ये जानकर ही घरों से निकले. आरबीआइ की वेबसाइट के मुताबिक अगले महीने मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और ईद-उल-फितर सहित कई त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे.


कहां कहां-कब-कब बंद रहेंगे बैंक


1-1 मई को मजदूर दिवस है और इस दिन बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.


2- 3 मई को रविवार है तो सभी बैंक बंद रहेंगे.


3-7 मई को बुद्ध पूर्णिमा है तो इसकी छुट्टी रहेगी. इस दिन अगरतला, एजल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.


4-8 मई को रबींद्रनाथ टैगोर जयंती है और इस दिन कोलकाता के सभी बैंक बंद रहेंगे.


5-9 मई को सेकेंड सैटरडे हैं और इस दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे.


6- 10 मई को रविवार के दिन सभी जोन के बैंक बंद रहेंगे.


7- 17 मई रविवार को सभी जोन के बैंक बंद रहेंगे.


8-21 मई को शब-ए-कादर है और इस दिन जम्मू, श्रीनगर के सभी बैंक बंद रहेंगे.


9- 22 मई को जुम्मत-उल-विदा की वजह से जम्मू, श्रीनगर के सभी बैंक बंद रहेंगे.


10-23 मई को चौथा शनिवार सभी जोन के बैंक बंद रहेंगे.


11- 24 मई को रविवार है और इस दिन सभी जोन के बैंक बंद रहेंगे.


12-25 मई को ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में लगभग सभी जोन के बैंक बंद रहेंगे.


13-31 मई को रविवार है और इस दिन सभी जोन के बैंक बंद रहेंगे.

 

 स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है। बताया जा रहा है की ओवर हीटिंग की वजह से बंगले के केबल्स में आग लगी। खबर मिल रही है की आग लगने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बंगले में ही मौजूद हैं। सूचना मिलते ही मौके पर बिजली कर्मी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। 
 बड़ी खबर: नीति आयोग का अधिकारी हुआ कोरोना पॉजिटिव, बिल्डिंग को किया गया सील

बड़ी खबर: नीति आयोग का अधिकारी हुआ कोरोना पॉजिटिव, बिल्डिंग को किया गया सील

नईदिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है आये दिन कोरोना के नए नए केस निकल कर बहरा आ रहे है।इसी बिच एक खबर आमने आ रही है की नीति आयोग बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर काम करने वाले डायरेक्टर स्तर के अफसर में कोरोना की पुष्टि हुई है। नीति आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आज बिल्डिंग में कार्यरत एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद नीति आयोग स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है, बिल्डिंग को सील कर दिया है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3108 हो गई है। पिछले चौबीस घंटों में 190 नए मामले सामने आए। पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से एक भी शख्स ठीक नहीं हुआ है। रिकवर्ड का आंकड़ा 877 पर सिमटा हुआ है।

 

महाराष्ट्र के बाद यूपी में भी दो साधुओं की हत्या, मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर धारदार हथियार से किया गया वार

महाराष्ट्र के बाद यूपी में भी दो साधुओं की हत्या, मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर धारदार हथियार से किया गया वार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में भी दो साधुओं की हत्या करने की बात सामने आईं हैं। बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर धारदार हथियार से वार किया गया और भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने साधुओं के एक सामान को छीन लिया था जिसके बाद साधुओं ने उसे डांटा था। इससे नाराज होकर आरोपी ने दोनों साधुओं की हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अनूपशहर कोतवाली के पगोना गांव में एक शिव मंदिर है। मंदिर में रहने वाले 55 वर्षीय साधु जगनदास और 35 वर्षीय साधु सेवादास की सोमवार रात हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो साधुओं के शव देखकर भड़क गए। देखते ही देखते मंदिर में काफी संख्या में लोग इक_ा हो गए। इस बीच ग्रामीणों ने एक शख्स पर शक जताते हुए उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी । घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई और आरोपी शख्स को अपनी हिरासत में ले लिया ।आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र के पालघर में 16.17 अप्रैल की दरमियानी रात को दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । ग्रामीणों ने चोर के शक में तीनों की पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बन गए। इस मामले में 100 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए थे।
आज दिनांक 28 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 28 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 28 अप्रैल का राशिफल

मेष:

मेष राशि के लोगों को कोई भी मुख्य निर्णय लेते समय सावधानी बरतना चाहिए। मन भ्रमित रहेगा । सफलता पाने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी । धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी बात पर आपका ज्यादा रिएक्शन कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सबब बन सकता है। धन प्राप्ति में भाग्य का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता आपको तंग करेगी।

मिथुन:

मिथुन राशि के लोगों को छुपे हुए शत्रु आज तंग कर सकते हैं जिसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण डिसीजन लेने में मुश्किलें आएंगी। धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है। आपके द्वारा जोड़े गए पैसों में से कुछ पैसों के खर्च होने का योग बन रहा है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों की निर्णय शक्ति प्रखर होगी काम आसानी से पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति के योग भी है। परंतु खर्चों को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। हो सकता है निवेश संबंधी मामलों को लेकर किसी के साथ वार्ता हो।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को निर्णय लेते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। मन में कुछ कंफ्यूजन रह सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने बड़ों या गुरुजनों की सलाह से ही कोई निर्णय लें। आज आप जो निवेश करेंगे वही आपकी आय का स्रोत भी बनेगा।

कन्या:

कन्या राशि के लोग अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों की वजह से व्यथित रहेंगे। खर्चों को लेकर आज चिंता होगी। शत्रु भी मुश्किल बढ़ाएंगे । आत्मविश्वास को बनाए रखें तभी आप मुश्किलों से बाहर आ सकते हैं।

तुला:

तुला राशि के जातकों के आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने की शक्ति से कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर पैदा होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने शत्रुओं को कैसे परास्त किया जाए इसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। धन प्राप्ति के लिए दिन उत्तम है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को आज बातचीत में बहुत सावधानी की जरूरत है। फालतू विचार मन को परेशान करेंगे। आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं। धन की दृष्टि से दिन सामान्य है।

मकर:

मकर राशि के जातकों को फालतू के विचारों से बचना चाहिए। आपके आत्मविश्वास से शत्रु पराजित होंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों के बाद सभी काम पूरे होंगे। वैभव लक्ष्मी आपके वैभव को बढ़ाएंगी।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को महत्वपूर्ण निर्णय को कुछ समय के लिए टालना बेहतर है। निर्णय में कुछ गलतियां हो सकती हैं। बहुत जरूरी हो तो दूसरों से सलाह-मशवरा कर निर्णय लें। धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है।

मीन:

मीन राशि के जातक आज अत्यधिक फालतू विचारों से परेशान रहेंगे। फोकस होकर ही काम में सफलता मिल सकती है। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। मेडिटेशन करने से सहायता मिलेगी। धन की प्राप्ति तो होगी परंतु खर्च उससे ज्यादा होने का योग है।

 

बड़ी खबर : गोंदिया से पैदल चल कर 10 लोग जा रहे थे विजयनगरम, रायपुर पुलिस ने पकड़ कर भेजा आश्रय स्थल

बड़ी खबर : गोंदिया से पैदल चल कर 10 लोग जा रहे थे विजयनगरम, रायपुर पुलिस ने पकड़ कर भेजा आश्रय स्थल

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | जानकारी मिली है कि गोंदिया से 10 युवक पैदल चल कर अपने घर विजयनगरम की ओर जा रहे थे | राजधानी पुलिस ने उनको रायपुरा ब्रिज के पास रोका व आश्रय स्थल लभांडी भेजा गया | आश्रय स्थल में उन सभी लोगों के स्वास्थ्य का परिक्षण किया जाएगा | रोके गये बच्चों से बात चीत पर जानकारी मिली की इनका 17 लोगों का एक दल और है जो अभी गोंदिया से पैदल चल कर राजनान्दगाँव तक पहुंचा है | 

यहाँ पर यह देखने वाली बात है कि गोंदिया (महाराष्ट्र) से निकल कर छत्तीसगढ़ में आने के बीच इन्हें न कहीं पर रोका गया और न ही इनका कहीं स्वास्थ्य परिक्षण किया गया | यह प्रश्न विचारणीय है कि देश में लॉक डाउन का परिपालन कितनी मुस्तैदी से हो रहा है |

इसी बीच छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के रायपुर इकाई अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने इन बच्चों के लिए खाने की व्यवस्था करवाई साथ ही रायपुर स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी श्री आशीष मिश्रा जी तत्काल मौके पर उपस्थित हो कर आश्रय स्थल पर उनके लिए समुचित व्यवस्था करवाई |  

हाईकोर्ट के जज सहित 40 लोगो को किया गया होम क्वारंटाइन, जज के घर का एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव

हाईकोर्ट के जज सहित 40 लोगो को किया गया होम क्वारंटाइन, जज के घर का एक कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव

इंदौर | हाईकोर्ट की खंडपीठ के प्रशासनिक जस्टिस सतीशचंद्र शर्मा और उनके परिवार सहित 40 डिप्टी रजिस्ट्रार को होम क्वारंटाइन किया गया। जस्टिस शर्मा के यहां काम करने वाले कर्मचारी गुलाब सिंह कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर मनीष सिंह उनके आवास पहुंचे और क्वारंटाइन करने की जानकारी दी।

 
बड़ी खबर : कोरोना पॉजिटिव मरीज ने पांचवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जाने कहा की है ये खबर

बड़ी खबर : कोरोना पॉजिटिव मरीज ने पांचवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जाने कहा की है ये खबर

बेंगलुरु | कर्नाटक के बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है | जानकारी मिली है कि बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में आज सुबह 8:30 बजे  एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने चौथी या पाँचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली । पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।  दक्षिण प्रभाग बेंगलुरु शहर की पुलिस कमिश्नर डॉ. रोहिणी कटोच सेपट ने इस घटना की जानकारी दी है |

बड़ी खबर : राजस्थान कोटा में फंसे बच्चों को लेने गई बस का हुआ एक्सीडेंट, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजस्थान कोटा में फंसे बच्चों को लेने गई बस का हुआ एक्सीडेंट, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजस्थान कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के बच्चों को लेने गई बस का शिवपुरी के पास हुआ एक्सीडेंट | जानकारी मिली है कि बस ट्रेलर से टकरा गई | बस टकराने से एक बच्ची को हाथ ने चोट आई है | घायल बच्ची का नाम ऋषिका चौबे, ममता नगर राजनांदगांव की  बताई  जा रही  है | बताया जा रहा है कि ट्रक से साइड लेते समय बस का दरवाजा ऑटोमैटिक खुल गया जिससे दरवाजा बैंड हुआ है | जानकारी के अनुसार बस में कुल 28 लोग सवार थे | राजस्थान कोटा से लौटते वक्त शिवपुरी के पास यह घटना घटी है | बच्ची के हाथ में आई चोट  का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है | अपर परिवहन आयुक्त अंशुमान सिसोदिया ने घटना पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार यह दुर्ग जोन की गाड़ी है | बस के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद बस में सवार 28 लोगों को 66 नंबर बस पर शिफ्ट किया गया |  फिलहाल सभी  बच्चे सुरक्षित है  |

डॉक्टर समेत 33 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य कर्मियों पर कोरोना का कहर जारी

डॉक्टर समेत 33 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य कर्मियों पर कोरोना का कहर जारी

नईदिल्ली। कोरोना योद्धाओं पर कोविद-19 का कहर बदस्तूर जारी है। कोविद-19 हर रोज स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी चपेट में ले रहा है। अब पूर्वी दिल्ली के पटपडग़ंज स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 33 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इस सूचना के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों में खौफ है। बता दें कि इस अस्पताल में 400 से अधिक बेड हैं। संक्रमितों में दो डॉक्टर और 23 नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं, जबकि बाकी तकनीशियन और सहायक कर्मचारी हैं। सभी को कोविड मैक्स अस्पताल, साकेत, पूर्व विंग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अभी तक दिल्ली सरकार द्वारा संचालित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 50, बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में 29 स्वास्थकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में 25 और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। अपोलो, सर गंगा राम, मूलचंद, आरएमएल, सफदरजंग, एम्स और लोक नायक में भी स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं।

बाबू जगजीवन राम अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल ने अपने सभी कर्मियों की जांच कराने का फैसला लिया है। साथ ही अस्पताल तीन दिन के लिए बंद रहेगा। अस्पताल जहांगीरपुरी में है, जो कि कोविड-19 का कंटेनमेंट जोन है। एक अधिकारी ने कहा, सभी कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच की जा रही है। अस्पताल को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। 
 
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस पर कहा, बाबू जगजीवन राम अस्पताल जहांगीरपुरी में स्थित है। जहांगीरपुरी में एक ही जगह से बहुत सारे मामले आ चुके हैं उसमें अस्पताल के लोग भी हैं, ये लोकल स्प्रेड है। यहां से कई पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, इस संख्या में अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। हमारा काफी स्टाफ वहां से आता है।  

दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2,918 हो गई है। अब तक 877 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 1,987 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
दो को छोड़कर सभी राज्य बढ़ाना चाहते हैं लॉकडाउन, मुख्यमंत्रियों संग बैठक के बाद बोले पीएम मोदी

दो को छोड़कर सभी राज्य बढ़ाना चाहते हैं लॉकडाउन, मुख्यमंत्रियों संग बैठक के बाद बोले पीएम मोदी

नईदिल्ली। पूरे देश में लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक बार फिर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन और उससे उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बैठक में कहा है कि केंद्र और राज्यों द्वारा किए जा रहे सामूहिक प्रयासों का असर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का प्रभाव पड़ा है और हमें इसका फायदा मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में लॉकडाउन सबसे ज़्यादा कारगर रहा है और भारत दूसरे देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री के साथ चर्चा में सुझाव दिए। बैठक में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में अरविंद केजरीवाल (दिल्ली), पिनराई विजयन (केरल), उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र), ईके पलानीस्वामी (तमिलनाडु), कोनराड संगमा (मेघालय) त्रिवेंद्र सिंह रावत (उत्तराखंड) और आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) शामिल थे। बैठक में प्रधानमंत्री सफेद और हरे रंग के बॉर्डर वाले गमछे से अपना मुंह ढंके हुए दिखे। 22 मार्च को देश में लागू लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चौथी बार सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बात की।

दो राज्यों (हिमाचल प्रदेश और मेघालय) को छोड़कर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के पक्ष में हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोरोना वायरस के मामले नियंत्रण में रहें। बैठक में कई राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। जिसपर मंथन चल रहा है। 

मेघालय, मिजोरम, पुड्डुचेरी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, गुजरात और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को बैठक में बोलने का मौका मिला। वहीं अन्य मुख्यमंत्रियों से अपने सुझाव लिखित में देने के लिए कहा गया है। मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि राज्य तीन मई के बाद लॉकडाउन को जारी रखना चाहता है। जिसमें अंतर-राज्यीय और अंतर-जिला गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
 
वहीं बताते चलें कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ हो रही बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि केरल ने अपने सुझाव लिखित रूप में दिए हैं। बैठक में केरल के मुख्य सचिव भाग ले रहे हैं।

मीटिंग में पीएम मोदी 3 मई को समाप्त होने वाले लॉक डाउन 2.0 के बाद के एक्जिट रूट के बारे में बात कर रहे हैं। पीएमओ सूत्रों के अनुसार अधिकतर राज्य 3 मई के बाद भी बंदिशें जारी रखना चाहते हैं लेकिन इनके बीच कई मोर्चे पर छूट भी चाहते हैं। वहीं, कांग्रेस शासित राज्य मीटिंग में यह प्रस्ताव रखेंगे कि अब आगे से लॉकडाउन की रणनीति को राज्यों के जिम्मे छोड़ दिया जाना चाहिए और वे अपनी जरूरतों के हिसाब से लागू करें। 

अगर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो देश में अबतक कोरोना वायरस के कुल 27 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कुल के का आंकड़ा 27892 पहुंच गया है, जबकि 872 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, लॉकडाउन खुलने के रोडमैप पर हो सकती है चर्चा

पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, लॉकडाउन खुलने के रोडमैप पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में किस तरह से आगे बढ़ना है इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करेंगे. यह संवाद इन संकेतों के बीच होगा कि यह लागू लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने केंद्रित हो सकता है.


देश में कोविड-19 के प्रसार के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी. केंद्र और राज्य सरकारें आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और लोगों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों को क्रमिक छूट दे रही हैं. हालांकि कुछ राज्य लॉकडाउन को तीन मई के बाद भी जारी रखने के इच्छुक हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोरोना वायरस के मामले नियंत्रण में रहें.


इससे पहले भी मुख्यमंत्रियों से बात कर चुके हैं प्रधानमंत्री


प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल को घोषणा की थी कि लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाया जा रहा है. 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री ने 20 मार्च को मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी. उस दौरान मोदी ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के तरीकों पर चर्चा की थी.
 

आज दिनांक 27 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 27 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 27 अप्रैल का राशिफल

मेष:

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ:

आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

मिथुन:

कोई ऐसा कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं, ध्यान रखें।

कर्क:

इस समय आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

सिंह:

आप अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है। मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं।

कन्या:

नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्यस्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

तुला:

शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

वृश्चिक:

दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। जो लोग समय के साथ चलते हैं, उन्हे समस्याएं उलझाती नही हैं।

धनु:

आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर:

आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा, जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

कुंभ:

यह एक व्यस्त और खुशहाल दिन है। नए अवसर आपके सामने आएंगे। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन:

किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

    

बिना श्रद्धालुओं के शुरू हुई चारधाम यात्रा, खुले गंगोत्री-यमनोत्री के कपाट,केदारनाथ व बद्रीनाथ के भी जल्द खुल जायेंगे पट

बिना श्रद्धालुओं के शुरू हुई चारधाम यात्रा, खुले गंगोत्री-यमनोत्री के कपाट,केदारनाथ व बद्रीनाथ के भी जल्द खुल जायेंगे पट

उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। हांलांकि कोविड-19 के साए में शुरू हुई इस यात्रा से फिलहाल श्रद्धालुओं को दूर ही रखा गया है।


गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोहिणी अमृत योग की शुभ बेला पर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर पुजारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गंगोत्री के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान मेल-जोल से दूरी के नियम का पूर्ण रूप से अनुपालन किया गया तथा वहां मौजूद सभी व्यक्तियों ने मास्क पहने हुए थे।

कल शनिवार को मां गंगा की डोली उनके मायके एवं शीतकालीन प्रवास मुखबा से भैरोंघाटी आई और वहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह गंगोत्री पहुंची, जहां पूर्ण विधि-विधान के साथ गंगाजी की भोग मूर्ति को मंदिर के भीतर विराजमान किया गया।

उधर यमुनोत्री धाम के कपाट भी विशेष पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तय मुहूर्त 12 बजकर 41 मिनट पर खोल दिए गए। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर पहली पूजा हुई।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस एवं देशव्यापी लॉकडाउन के चलते भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप दोनों धामों के कपाट सादगीपूर्ण तरीके से खोल दिए गए।

इससे पहले दोनों धामों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीपी जोशी के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा कपाट खुलने के समारोह में शामिल सभी तीर्थ पुरोहितों का मेडिकल परीक्षण किया गया। साथ ही मौके पर सैनिटाइजर, मास्क आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।

उच्च गढ़वाल हिमालय के चारधाम के नाम से मशहूर दो अन्य धामों के कपाट भी जल्द खोले जाएंगे। केदारनाथ के कपाट जहां 29 अप्रैल को खुलेंगे, वहीं बदरीनाथ के कपाट 15 मई को खुलेंगे।

सर्दियों में भीषण बर्फवारी और ठंड की चपेट में रहने के कारण चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल अप्रैल-मई में फिर खोल दिए जाते हैं।

 

सरकार के कोरोना सहायता योजना के अंतर्गत 1000 रुपये देने का दावा निकला गलत

सरकार के कोरोना सहायता योजना के अंतर्गत 1000 रुपये देने का दावा निकला गलत

नई दिल्ली | पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने शनिवार को एक ट्वीट के माध्यम से स्पष्ट किया कि भारत सरकार तथाकथित कोरोना सहायता योजना के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को 1,000 रुपये की सहायता नहीं देने जा रही है। यह ट्वीट वाट्सऐप पर तेजी से प्रसारित हो रहे एक संदेश को देखते हुए किया गया है, जिसमें दावा किया गया था कि सरकार ने एक योजना डब्ल्यूसीएचओ का शुभारम्भ किया है, जिसके अंतर्गत लोगों को 1,000 रुपये प्रति व्यक्ति दिए जा रहे हैं। संदेश में क्लिक करने के लिए एक लिंक दिया जाता है और जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

ट्वीट में स्पष्ट किया गया है कि दावा और दिया गया लिंक दोनों झूठे हैं। इस पर क्लिक करने के प्रति लोगों को आगाह किया जाता है।
 
एम्स में दो मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल के 60 लोगों को किया गया होम क्वारंटाइन

एम्स में दो मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल के 60 लोगों को किया गया होम क्वारंटाइन

 नई दिल्ली | दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 2 मेडिकल स्टाफ के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के 60 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है. एम्स में अब मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव की संख्या 5 हो गयी है. इससे पहले दिल्ली एम्स के गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टरों और नर्सों समेत करीब 40 चिकित्साकर्मियों को, उनके साथ काम कर रहे 30 वर्षीय एक पुरुष नर्स के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद, आइसोलेशन में जाने की सलाह दी गई. नर्स के संक्रमित होने का पता चलते ही उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की गई और इसके तहत 40 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही वार्ड के कुछ मरीजों की भी संक्रमण के लिये जांच की गई.

 

बता दें कि हिंदूराव अस्पताल उत्तरी दिल्ली नगर निगम का सबसे बड़ा अस्पताल है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त वर्षा जोशी ने कहा है कि शनिवार देर शाम हिंदूराव अस्पताल की एक नर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि यह नर्स पिछले 2 हफ्ते से अस्पताल में अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी कर रही थी. ऐसे में अस्पताल को अस्थाई रूप बंद करने का निर्णय लिया गया है.

 

 

इस प्रदेश में कोविड-19 से प्रभावित शहरी क्षेत्रों में बढ़ सकता है लॉकडाउन, पढ़ें पूरी खबर

इस प्रदेश में कोविड-19 से प्रभावित शहरी क्षेत्रों में बढ़ सकता है लॉकडाउन, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई | महाराष्ट्र सरकार राज्य के कोरोना वायरस से प्रभावित शहरी इलाकों में लॉकडाउन को 3 मई के बाद भी बढ़ा सकती है. राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद और अमरावती शहरों के बाहर के इलाकों में स्थिति पर करीब से नजर रख रही है.

उन्होंने कहा, शहर ही हैं जहां कोविड-19 के ज्यादा मामले हैं. अगर राज्य को बंद के मौजूदा सख्त नियमों में छूट देनी होगी तो यह राज्य के ग्रामीण और कम प्रभावित इलाकों में दी जाएगी. हालांकि हम इसे देख रहे हैं क्योंकि ग्रामीण और शहरी इलाके जुड़े हुए हैं. पुणे जिले के ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के न्यूनतम मामलों के बावजूद, वहां उद्योगों को शुरू नहीं किया गया है क्योंकि उनमें काम करने वाले ज्यादातर लोग शहरों में रह रहे हैं.
अधिकारी ने कहा कि हमें चीजों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक जिले या जिलावार कुछ योजनाओं पर काम करना होगा. प्रशासन को समाधान तलाशने के लिए और समय की जरूरत है इसलिए इस बात की संभावना कम है कि राज्य के सभी हिस्सों में तीन मई के बाद बंद के प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या घट नहीं रही है.