BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज दिनांक 11 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 11 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 11मार्च का राशिफल

मेष-

आज के दिन पिछले कई दिनों से चल रही कोई समस्या हल होती नजर आ रही है. जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहने वाला है. ऑफिस में महिला सहयोगियों को प्रसन्न रखना होगा. व्यापार के सिलसिले में देश विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है. महिलाएं अपने करियर को लेकर कुछ प्लान कर सकती है. जो महिलाएं कोई उद्यम प्रारम्भ करने के लिए विचार कर रही हैं उनको आगे बढ़ना चाहिए. सेहत की बात करें तो वजन का ध्यान रखते हुए मीठें का सेवन न के बराबर करें या न करें तो बेहतर होगा. क्योंकि बढ़ता वजन आपको रोग ग्रसित करने के फिराक में है. बड़ी बहन का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.

वृष-

आज के दिन प्रोफेशनल तरीके से सोचना लाभकारी होगा. जिन लोगों का प्रोमोशन मिलना तय है उनको शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. किसी को दिया कर्ज आज वापस प्राप्त हो सकता है. व्यारियों को मुनाफे वाले सौदों में अधिक ध्यान देना चाहिए. वहीं दूसरी ओर बुद्धि में धन कमाने को लेकर खूब आईडिये आएंगे. सेहत में अपनी पीठ का विशेष ध्यान रखना चाहिए. छोटे बच्चों को पीठ पर चोट लग सकती है. ग्रहणियों को हारमोन से संबंधित कोई समस्या हो सकती है. समाज में जनकल्याण के कामों में योगदान देना चाहिए. यदि वृक्षारोपण संबंधित कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हो तो उसमें भाग लेना चाहिए.

मिथुन-

आज के दिन मन-मस्तिष्क बहुत तेज काम नहीं करेगा. त्यौहार की थकान आराम करने के मूड में रहेगी. व्यापारी वर्ग को उतना मुनाफा नहीं मिलेगा जितना सोचा है. जो विद्यार्थी आज घूमना या आराम करना चाहते हैं तो वह रिलैक्स कर सकते हैं. सेहत को लेकर आज का दिन सामान्य रहेगा. अपना मन पसंद व्यंजन का सेवन कर सकते हैं. परिवार में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर पारिवारिक सदस्यों से विवाद होने की प्रबल आशंका है. किसी मित्र के यहां सांस्कारिक कार्यक्रम में सपरिवार जाना पड़ सकता है. महिलाओं को रसोई घर में काम करते समय धारदार चीजों से बचकर रहना चाहिए.

कर्क-

आज के दिन मन हर्षित रहेगा, वहीं दूसरी ओर सकारात्मक विचारों से आप ओत-पोत भी रहने वाले हैं. आज के दिन आपको परिवार का साथ मिलेगा जिससे आप खुद को काफी मजबूत महसूस करेंगे. ऑफिस की बात करें तो आज लक और कर्म का अच्छा कांबिनेशन है जो कार्य में सफलता दिलाने आपकी सहायता करेगा. स्टेशनरी का व्यापार करने वालों को लाभ मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं. विद्यार्थियों की बात करें तो पढ़ाई में दिक्कत आने पर बड़े भाई की मदद लेनी चाहिए. सेहत में आज सचेत रहें शरीर में थकावट और अनिद्रा संबंधित परेशानियां पैदा कर सकती हैं. पिता यदि कई दिनों से बीमार है तो अनदेखा न करते हुए बीमारी को ठीक करना होगा.

सिंह-

आज के दिन लाभ को देखकर किसी से मित्रता न करें. यानी अपनी मित्रता को धन के तराजू में ना तोलें. बल्कि आपको तुलनात्मक व्यवहार करने से बचना होगा और जो व्यक्ति जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करें. ऑफिस में सभी के साथ एक डायरा मेंटेन करना होगा और कार्य को पूर्ण करने पर ध्यान देना चाहिए. जो व्यापारी व्यापार बदलने की सोच रहें हैं उनको बिना किसी से राय लिए कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए. हेल्थ में आज मधुमेह के रोगियों को अलर्ट रहना होगा, साथ ही खान-पान पर भी ध्यान दें. जीवनसाथी से संबंध मधुर बना कर चलने होंगे, कहीं कारणों से विवाद होने की आशंका है.

कन्या-

आज के दिन भ्रमित और शंकित न होते हुए सकारात्मकता का दामन थामें रहना होगा. क्योंकि ग्रहों की स्थितियां कुछ नकारात्मक चल रही हैं. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के काम में रुकावटे आएंगी वहीं दूसरी ओर कार्य में मन भी कुछ कम लगेगा. व्यापारी वर्ग कर्मचारियों से गर्मागर्मी न करें, अन्यथा कर्मचारी आपसे नाराज होकर नौकरी छोड़ सकते हैं. विद्यार्थियों की यदि कोई परीक्षा आने वाली है तो जी-तोड़ मेहनत करें ग्रहों कि स्थितियों को देखते हुए परिणाम अच्छे प्राप्त हो सकते हैं. सेहत में बहुत अधिक चिकनाई युक्त भोजन के प्रति अलर्ट रहना होगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. मेहमानों का आज आगमन हो सकता है जिनके आतिथ्य के लिए आपको तैयार रहना होगा.

तुला-

आज के दिन दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहें, यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान है तो बहुत ही सजगता के साथ यात्रा को तय करना चाहिए. जो लोग विदेशी कंपनियों में जॉब करते हैं उन पर कार्यभार अधिक रहेगा. साथ ही बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं. बिजनेस में कपड़े के व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है. घर कि महिलाओं पर कार्यों का अधिक भार रहने वाला है. वहीं दूसरी कोई आप पर तंज कसे तो उनकी बातों को दिल तक न लेकर जाएं. स्वास्थ्य में चोट लगने की आशंका है. यदि किसी को अपने दिल की बात कहने जा रहे हैं तो स्थितियों को देखते हुए ही बात करनी चाहिए.

वृश्चिक-

आज के दिन कर्मठ रहते हुए सभी कार्य को पूरा करना होगा, अपने अच्छे प्रदर्शन और मेहनत के बल पर दूसरों का दिल जीतने में आप कामयाब रहेंगे. ऑफिस में चल रहा है पिछले दिनों के पेंडिंग कार्य अब जल्द ही पूरे करने होंगे. बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है कोई पुरानी डील जो किसी कारणवश रुक गई थी आज वह पक्की हो सकती है. हेल्थ में आज हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा, अधिक चिकानी युक्त भोजन के सेवन से बचें. छोटे बच्चों के व्यवहार पर अभिभावकों को नजर रखनी होगी उनका बिगड़ा व्यवहार दूसरों के सामने आपको शर्मिंदा कर सकता है.

धनु-

आज के दिन विभिन्न आयामों के काम में समय देना पड़ सकता है. ऑफिस में अपनी टीम के साथ काम करते हुए बॉस के प्लान को सफल बनाना ही मुख्य लक्ष्य रखना होगा. उद्यमियों को अपने उत्पाद की गुणवत्ता की समीक्षा करने के लिए आज दिन अच्छा है. वहीं काम के साथ-साथ अच्छी सेहत के लिए अच्छा और कम भोजन करना उत्तम होगा. संतान को लेकर शिकायतें आ सकती है लेकिन आपको बहुत शांति के साथ समस्या का समाधान करना होगा. जो लोग अविवाहित है उन्हें अपने ज्ञान को और बढ़ाने वाले कदम उठाने होंगे. सामाजिक मामलों में आपको ध्यान रखना है कि गलती से भी किसी को अपशब्द न बोलें.

मकर-

आज का दिन व्यक्तित्व को निखाने के लिए परफेक्ट है. जो लोग जॉब में हैं उन्हें कम्युनिकेशन स्किल की कला में पारंगत होना होगा. खासकर सेल्स व मार्केटिंग क्षेत्र से संबंधित लोगों को ध्यान देना चाहिए. व्यापारियों को मधुर वाणी बोलकर ही अपने सारे काम निकालने होंगे. नेटवर्क बढ़ाते हुए अपने व्यापार को विस्तार देना होगा. विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स पर भी ध्यान देना चाहिए. स्वास्थ्य को लेकर घुटनों का विशेष ध्यान रखना होगा. साथ ही सिर में चोट-चपेट से बचकर रहें और सिर दर्द जैसी समस्याओं का भी आज सामना करना पड़ सकता है. एक बात ध्यान रखने वाली है कि सामर्थ से अधिक मदद करना भी ठीक नहीं होता है इसलिए सामर्थानुसार ही मदद करें.

कुंभ-

आज के दिन व्यापारियों के लिए प्लानिंग से संबंधित कार्य करना चाहिए. आज बुद्धि से संबंधित कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी. एकाउंट्स से संबंधित जॉब करने वालों के लिए आज का दिन शुभ है. वाणी को लेकर सचेत रहना चाहिए आज कुछ उल्टासीधा मुंह से निकल सकता है जिससे बात का बतंगड़ बन जाएगा और आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं. सेहत को लेकर विशेष कर पित्त पर संतुलन रखना बहुत जरूरी है. एसिडिटी से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं उन्हें आपस में तालमेल बनाकर चलना चाहिए. आज यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है.

मीन-

आज के दिन अपने स्वभाव को बैलेंस करके रखना ही आपके लिए सबसे प्रमुख कार्य है. ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है जिसको लेकर मन खिन्न हो सकता है. वहीं युवा वर्ग के भीतर कई तरीके की प्रतिभाएं दिखाई देंगी, जिसको लेकर करियर चुनाव करने में सफलता की स्थिति बन सकती है. व्यापारियों के लिए समय अच्छा है जो व्यापारी एक से अधिक व्यापार कर रहे हैं उनको लाभ होने की प्रबल संभावनाएं चल रही है. सेहत को लेकर पेट में इंफेक्शन से सचेत रहना होगा. परिवार को लेकर दिन सामान्य रहेगा. मां के स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखें.

 

कमलनाथ सरकार संकट में आज का दिन  अहम, होगी कांग्रेस-बीजेपी के विधायको की बैठक

कमलनाथ सरकार संकट में आज का दिन अहम, होगी कांग्रेस-बीजेपी के विधायको की बैठक

नई दिल्ली, आज होली है, सारा देश होली की मस्ती में डूबा है लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के रंग में भंग पड़ गया है. कमलनाथ अपनी सरकार बचाने के संकट से गुजर रहे हैं. बीती रात कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. कमलनाथ सरकार के 28 में से 22 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के मंत्री बैठक में शामिल नहीं हुए. ज्योतिरादित्य नाराज हैं, उनके 17 समर्थक मंत्री और विधायक बेंगलूरु में हैं. ज्योतिरादित्य को मनाने की कोशिश जारी है वहीं बीजेपी भी 'ऑपरेशन लोटस' के मिशन में जुटी है. अब सवाल ये है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार रहेगी या जाएगी? सूत्रों से खबर है कि बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा की सीट ऑफर की है.


इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण पर बयान जारी किया है. कमलनाथ ने कहा, ''मेरे लिए सरकार होने का अर्थ सत्ता की भूख नहीं, जन सेवा का पवित्र उद्देश्य है. पंद्रह सालों तक बीजेपी ने सत्ता को सेवा का नहीं भोग का साधन बनाए रखा था. वो आज भी अनैतिक तरीके से मध्य प्रदेश की सरकार को अस्थिर करना चाहती है.''


मध्य प्रदेश में आज क्या?


भोपाल में आज शाम 5 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. नए सिरे से कमलनाथ सरकार का गठन होगा. इसके अलावा भोपाल में शाम 6 बजे बीजेपी विधायक दल की भी बैठक होगी.


अमित शाह के घर हुई बीजेपी नेताओं की बैठक


मध्य प्रदेश में बदलते सियासी समीकरण के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली आवास पर देर रात बैठक हुई. अमित शाह के घर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे. इस बीच, राज्यपाल लालजी टंडन ने भी अपनी छुट्टियां रद्द कर दी हैं.


यहां बता दें कि मंगलवार को बीजेपी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है. ऐसे में जानकारी है कि शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. माना जा रहा है कि बीजेपी विधानसभा सत्र की शुरुआत में ही कमलनाथ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है.


सीएम कमलनाथ ने देर रात की कैबिनेट की बैठक


सोमवार की देर रात राज्य में चल रहे सियासी संकट को लेकर कमलनाथ ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा, ''सौदेबाजी की राजनीति एमपी के हित के सात कुठाराघात है. मेरे लिए सरकार होने का मतलब सत्ता की भूख नहीं है. मेरा जन सेवा का पवित्र उद्देश्य है. पंद्रह वर्षों तक बीजेपी ने सत्ता को सेवा का नहीं भोग का साधन बनाए रखा था वो आज भी अनैतिक तरीके से मध्यप्रदेश की सरकार को अस्थिर करना चाहती है. सरकार को अस्थिर करने वालों को सफल नहीं होने दूंगा.''

 

आज दिनांक 10 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 10 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज होली के दिन 10 मार्च का राशिफल

मेष

 आज के दिन होली के पर्व का आनंद लेते हुए एक दूसरे के साथ रंग खेलते हुए मौज मस्ती मनाने का दिन है. विशेष बात ध्यान में रखनी है कि आज यदि घर में दादाजी उपलब्ध हैं तो सबसे पहले उनको तिलक लगाते हुए उनके चरण स्पर्श करने हैं और उनसे आशीर्वाद लेना है. वहीं परिवार और मित्रों का आप पर पूरा सहयोग एवं समर्पण रहेगा. हेल्थ में अपनी आंखों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, किसी भी प्रकार के घातक केमिकल वाले रंगों से स्वयं को दूर रखना होगा. इस राशि वाले लोगों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए।

वृष

आज के दिन सबसे अधिक स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा यदि आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो रंग खेलने के बजाय भगवत् भजन करना बेहतर होगा. एक विशेष बात ध्यान में रखनी है कि घर पर ही रहते हुए त्योहार का आनंद लें अनावश्यक रूप से यात्रा करने से भी बचें, क्योंकि कुछ चोट चपेट लगने की आशंका है. यदि कोई रंग नहीं खेलना चाहता है तो उसको अनावश्यक रूप से रंग न लगाएं अन्यथा विवाद तक बात पहुंच सकती है. इस राशि वालों को पीला गुलाबी या नीला रंग से होली खेलनी चाहिए. पूरे विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप होने के कारण कुछ सजगता रखनी होगी बहुत अधिक देर तक जलयुक्त होली नहीं खेलें.

मिथुन-

 आज के दिन होली मनाते समय किसी भी रासायनिक यानी केमिकल पदार्थों से बच के रहना होगा, क्योंकि अंतरिक्ष में राहु की स्थिति आपको कोई रिएक्शन या इन्फेक्शन दे सकती है. साथ ही दिन आनंद के साथ व्यतीत होगा. खान-पान में हल्का भोजन करना चाहिए क्योंकि त्यौहार का समय है शगुन के रूप में गुजिया या मीठे करने को मिलेगा. वहीं किसी भी महिला के साथ कोई विवाद नहीं करना है. घरेलू वातावरण छोटी सी बात पर बिगड़ सकता है इसलिए माहौल बहुत अच्छा बना कर रखना होगा. संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहना चाहिए. इस राशि के लोगों के लिए सूखे हरे रंग से होली खेलना शुभ रहेगा.

कर्क

 आज के दिन आप से मिलने-जुलने वालों की संख्या अधिक रहेगी मित्र मंडली रंग खेलने घर आ सकती लेकिन आपको ध्यान रखना है की बहुत भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने पर वायरल इन्फेक्शन से बच कर रहना होगा. ध्यान रहे मित्रों के साथ किसी भी प्रकार का कोई नशा जैसे शराब सिगरेट तंबाकू का सेवन नहीं करना है. छोटे भाई बहनों के साथ समय व्यतीत करना होगा, और यदि उनको कोई दिक्कत है तो उनकी समस्या का समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. ध्यान रखना होगा कि ऐसा कोई काम न करें जिससे पिता नाराज हो जाए. इस राशि वाले लोगों को पीला व केसरिया रंग से होली मनाना चाहिए.

सिंह

 आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार है कि आपको छोटी-छोटी बातों को पर क्रोध आएगा इसलिए त्यौहार के दिन बिल्कुल भी क्रोध नहीं करना है. मित्रों के प्रति समर्पण की भावना रखते हुए दिन व्यतीत करना चाहिए. आज कुछ काम दूसरों के पसंद के करने होंगे. जो आनंद दूसरों को खुशी देकर मिलता है वह और किसी कार्य में नहीं. आज पूरा समय परिवार को और त्यौहार को देना होगा. ऑफिशियल काम करना परिवार वालों को उदास कर सकता है. खान-पान में बहुत अधिक मिर्च मसाले की चीजें न खाएं. इस राशि वालों के लिए सबसे शुभ रंग गुलाबी और लाल है लाल अबीर से रंग खेलना सर्वोत्तम रहेगा.

कन्या

 आज के दिन जो भी कार्य आप करेंगे वह पूरे मन से करेंगे. आराम करना हो या फिर रंग खेलना हो. दोनों ही कार्य में आप संतुलन बनाकर चलेंगे. आज के दिन सबसे पहले माता-पिता के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लेना होगा. यदि पिता के साथ बहुत कम संवाद रहता है तो अपनी ओर से पिता से कुछ बातचीत करनी चाहिए और उनको प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए. स्वास्थ्य में ठंडी चीजों का सेवन न करें क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके लिए कफ प्रधान चल रही है. इस राशि वालों को हल्का हरा हल्का नीला या जामुनी रंग का प्रयोग करना चाहिए. किसी भी प्रकार का केमिकल उसमें न मिला हो.

तुला

 आज के दिन अपने कर्म क्षेत्र के लोगों के साथ त्यौहार मनाना सर्वोत्तम रहेगा. अपने साथ काम करने वालों को घर में निमंत्रण देकर उनके साथ भोजन करने का अवसर भी प्राप्त होगा. यदि किसी मित्र से कुछ मतभेद हो गया था तो उसको भी आज घर में निमंत्रण करके पुराने गिले-शिकवे दूर करने चाहिए. रंग खेलते समय अपनी आंखों का ध्यान रखें ग्रहों की स्थिति आंखों के लिए बहुत अच्छी नहीं चल रही है. स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां उतार चढ़ाव वाली रहेगी जिनको मधुमेह का रोग है उनको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. इस राशि वालों को बहुत संतुलित मात्रा में ही रंग खेलना है. हल्के रंग आपके लिए शुभ रहेंगे.

वृश्चिक  

आज के दिन सभी लोगों से बहुत प्रेम पूर्ण तरीके से वार्ता करनी है ग्रहों की स्थिति किसी अनुपस्थिति व्यक्ति की बुराई करा सकती हैं. इसलिए किसी की भी बुराई करें बल्कि सभी के गुणों का बखान करना सर्वोत्तम रहेगा. इस राशि के लोग दोस्तों के बहुत कहने पर होली खेलते हैं यह स्वयं रंगों में खेलने के बजाएं दूसरों को रंगों से खेलता देख खुश होते हैं. संतान को लेकर थोड़ा मूड ऑफ हो सकता है. बच्चा यदि गलती करता है तो उसको प्यार से समझाना सर्वोत्तम रहेगा. हेल्थ में एसिडिटी की समस्या कुछ परेशान कर सकती है. इसलिए भोजन में सलाद का सेवन अधिक करें. इस राशि के लोगों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए।

धनु

 आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ भी होने की संभावनाएं दिख रही है. लेकिन ध्यान रहे आज के दिन किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए. आज घर से संबंधित थोड़ा काम अधिक रहेगा. बच्चों के साथ खेल-कूद में समय देना उत्तम रहेगा. वहीं दूसरी ओर जिन लोगों के संतान की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं तो उन पर विशेष ध्यान देना होगा. पारिवारिक विवादों में विराम लग सकता है और संबंधों में मिठास आ सकती है. स्वास्थ्य को लेकर पेट से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है बाजार के पैक्ड फूड और बासी भोजन के सेवन से बचना चाहिए. इस राशि वालों को पीले एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करना शुभ रहेगा.

मकर –

 आज के दिन घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है. आप सुखा रंग तथा गुलाल से थोड़ी देर खेलना पसंद करते हैं. दोस्तों के साथ भोजन करना एवं समय व्यतीत करना ज्यादा पसंद है. जो लोग व्यापार करते हैं उनको कर्मचारियों को उपहार अवश्य देना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ सिर दर्द कर सकता है. उपाय में हनुमान जी के दर्शन करना चाहिए. ईर्ष्या करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन आपको किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए, केवल अपने काम पर ही ध्यान केन्द्रित करें. इस राशि के लोगों को होली के दिन हल्का नीला, पर्पल, और भूरे रंग से होली खेलनी चाहिए।

कुंभ

 आज के दिन धन खर्च करने वाला हो सकता है किसी परिचित को संकट से उबारने के लिए आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है. त्यौहार की शुभकामना देने के लिए पुराने मित्रों का आगमन या उनसे मुलाकात हो सकती है. मित्रों के साथ कर्म क्षेत्र की किसी योजना पर भी विचार विमर्श होने की संभावना है. सेहत की बात करें तो शाम तक माईग्रेन का दर्द आपको परेशान कर सकता है. जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. इस राशि वालों को सिलवर हरा और हल्का नीला रंग का उपयोग करना चाहिए.

मीन

 आज के दिन आपकी रंग खेलने के बजाय मनोरंजन करने में अधिक रूचि रहेगी. अधिकतम समय टीवी पर देशभर में होली कैसे मनाई गई इसको देखने में रुचि रहेगी. परिवार में यदि सदस्यों का आपसी तालमेल ठीक नहीं रहता है तो ऐसी योजना बनानी चाहिए कि सभी लोग आपस में प्रेम करते हुए एकजुट हो जाएं. शाम को परिवार के बीच किसी बात पर चर्चा हो सकती है. हेल्थ को लेकर थोड़ा ध्यान रखना होगा कमर दर्द या पीठ में खिंचाव जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. यात्रा करते समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. इस राशि वालों को पीले रंग का प्रयोग करना उत्तम रहेगा.

 

पेट्रोल और डीजल के दामो में आई भारी गिरावट, जाने इससे जुडी पूरी खबर

पेट्रोल और डीजल के दामो में आई भारी गिरावट, जाने इससे जुडी पूरी खबर

नई दिल्ली। लोगो के लिए एक राहत भरी खबर मिल रही है की देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और डीजल करीब 14 महीने तथा पेट्रोल 8 महीने के निचले स्तर पर आ गया।

पढ़े पूरी खबर-
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे घटकर 70.59 रुपए प्रति लीटर रह गई जो 5 जुलाई 2019 के बाद का निचला स्तर है। डीजल भी लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ। इसकी कीमत 25 पैसे कम होकर 63.26 रुपए प्रति लीटर पर आ गई।

जाने ये खबर-
कोलकाता में पेट्रोल 23 पैसे सस्ता होकर 73.28 रुपए प्रति लीटर रह गया। मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत 24-24 पैसे घटकर क्रमश: 76.29 रुपए और 73.34 रुपए प्रति लीटर पर आ गई। डीजल की कीमत कोलकाता और चेन्नई में 25-25 पैसे घटकर क्रमश: 65.59 रुपये और 66.76 रुपये प्रति लीटर रही। मुंबई में 26 पैसे की गिरावट के साथ एक लीटर डीजल 66.24 रुपये का बिका।
 
काला जादू के शक में पड़ोसी की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

काला जादू के शक में पड़ोसी की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 'काला जादू' के शक में 55 वर्षीय पड़ोसी की हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि हत्या शनिवार को नागपुर से 40 किलोमीटर दूर कुही तहसील में तब हुई जब आरोपियों ने पीडि़त विद्याधर रंगरी को पकड़ लिया और उसपर लोहे की छड़ से हमला किया|

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को रंगरी पर काला जादू करने का शक था और वे अपने रिश्तेदार के बीमार होने के लिए उसे जिम्मेदार मान रहे थे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरुषोत्तम भुजाडे (32), देवेंद्र उर्फ डोमा भुजाडे (29), धर्मेंद्र भुजाडे (25) और श्रीधर भुजाडे (34) के तौर पर की गई है|

पुलिस ने बताया कि सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (उत्पीडऩ निवारण) कानून, महाराष्ट्र मानव बलि अन्य अमानवीय, अशुभ और अघोरी क्रिया निवारण एवं उन्मूलन कानून-2013 के तहत मामला दर्ज किया है. स्थानीय अदालत ने सभी चारों आरोपियों को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है|
सीबीआई की बड़ी कार्यवाई: कई ठिकानों पर चल रही सीबीआई की छापेमारी, पढ़े पूरी खबर

सीबीआई की बड़ी कार्यवाई: कई ठिकानों पर चल रही सीबीआई की छापेमारी, पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली। आर्थिक संकट में फंसे यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अलावा सीबीआई की तरफ से भी उनके खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का केस दर्ज करने का खुलासा हुआ है। कपूर को ईडी ने रविवार को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था। विशेष अवकाश अदालत ने उन्हें 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा है। 

वहीं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यस बैंक मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में डीएचएफएल के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने मुंबई और दिल्ली में कई ठिकानों पर छापे मारे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने कम से कम सात जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी वाले ठिकानों में अधिकतर जगह मुंबई में ही स्थित है।
सीबीआई सूत्रों ने जानकारी दी कि जब छापेमारी पूरी हो जाएगी उसके बाद वह प्रेस को इस बारे में जानकारी देंगे। सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा ने 7 मार्च को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर, दोहित अर्बन वेंचर्स, कपिल वधावन और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार की रोकथाम के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एनकाउंटर जारी

तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एनकाउंटर जारी

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह शोपियां शहर से आठ किलोमीटर दूर रेबान में राष्ट्रीय राईफल्स (आरआर), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। जब सुरक्षा बल गांव में एक विशेष इलाके की ओर बढ़ रहे थे तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें दो आतंकवादी मारे गए है।

उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी है। एक घर में दो और आतंकवादियों के छिपे होने की रिपोर्ट मिली है। इस दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है।
आज दिनांक 9 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 9 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 9 मार्च का राशिफल

मेष:

आज आपके अच्छे कार्यों से आपका व आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। आप की रुचि जप-तप, यज्ञ ईश्वरीय भक्ति में अधिक रहती है, अत: आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे।

वृषभ:

आज आपको संतान पक्ष के श्रेष्ठ आचरण का और उनकी सफलता का यश और हर्ष होगा। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे तो कोई विशेष सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। सायंकाल से रात्रि तक का समय देवदर्शन और पुण्य कार्यों पर व्यतीत होगा।

मिथुन:

यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आज समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। सही निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा व हानि हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। रात्रि का समय गाने बजाने और मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

कर्क:

यदि आपकी प्रोन्नति रुकी हुई है तो आज होने की प्रबल संभावना है। इसके अतिरिक्त आज आप अपनी वाकपटुता से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा।

सिंह:

यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे। नौकरी पेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप सामाजिक कार्य तथा भोग-विलास में लिप्त रहेंगे। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण आपमें अभिमान भर जाएगा।

कन्या:

आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शान-शौकत के लिए आप धन की बेफिजूल खर्ची भी कर सकते हैं। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा।

तुला:

आज काफी सोच विचार कर काम करने के उपरांत भी नुकसान होने की संभावना रहेगी। अकस्मात कोई राजकीय दंड भी प्राप्त हो सकता है। इसलिए जोखिम के कामों से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक भी छोटे-मोटे कष्ट व मानहानि की भी आशंका बनी रहेगी।

वृश्चिक:

आज किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आप के साहस एवं पराक्रम के सामने शत्रु नतमस्तक होंगे। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपकी रुचि तप-यज्ञ एवं ईश्वरीय ज्ञान की ओर बढ़ेगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु:

आज का दिन गुरु के प्रति निष्ठा एवं भक्तिभाव पूर्ण रहेगा। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि विवेक नए नये खोज करने में लगेगी, रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें।

मकर:

आज आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा किंतु ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आयेंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। प्रोन्नित होने की संभावना है। आज आपके हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। सायंकाल और रात्रि में शुभव्यय तथा कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ:

आज आप विशेष धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि होने की संभावना रहेगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मीन:

यदि आज आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से ऋण लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

    

होटल सायाजी में घुसा जंगली सुअर, दुल्हन के भाई को घायल किया, प्रबंधन ने 2 दिन तक मामला दबाए रखा,पढ़े पूरी खबर

होटल सायाजी में घुसा जंगली सुअर, दुल्हन के भाई को घायल किया, प्रबंधन ने 2 दिन तक मामला दबाए रखा,पढ़े पूरी खबर

भोपाल. राजधानी के बड़े होटल में शामिल सायाजी में जंगली सुअर घुस आया। घटना के वक्त शादी कार्यक्रम चल रहा था। सुअर के हमले से दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 6 मार्च की सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है। होटल प्रबंधन ने 2 दिन तक मामले को दबाए रखा। वहीं, कमलानगर पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया।
बैतूल के पाथाखेड़ा निवासी देवेंद्र भाडे सारनी में वेस्टर्न कोल फील्ड में अधिकारी हैं। उनका बेटा मयूर ठेकेदारी करता है। देवेंद्र की बेटी मोनिका आस्ट्रिया की राजधानी वियाना में रहती हैं। 4 मार्च को मोनिका की वियाना निवासी आंद्रेस से शादी हुई। इसमें आस्ट्रिया से आने वाले मेहमानों के लिए 14 कमरे, हॉल और गॉर्डन बुक किया था। 1 मार्च से यहां सभी मेहमान ठकरे थे।
देवेंद्र ने बताया कि मेहमानों की 5 मार्च को सुबह फ्लाइट थी। सभी विदेशी मेहमान चेकआउट के लिए सुबह करीब साढ़े 5 बजे होटल के रिसेप्शन पर आए। उनका बेटा मयूर भी मेहमानों के साथ था। इसी दौरान उसे एक जंगली सुअर आता दिखा। उसने चिल्लाकर मेहमानों से हटने के लिए कहा। सुअर को देख मेहमान बाथरूम और रिसेप्शन के पीछे की तरफ छुप गए।
मेहमानों को बचाते वक्त सुअर ने जांघ और पैर का मांस नोंच लिया
मेहमानों को सुरक्षित करते समय सुअर ने मयूर पर हमला कर दिया। उसकी जांघ और पैर के मांस को नोंच लिया। इसके बाद सुअर काफी देर तक होटल में घूमता रहा। मयूर ने होटल प्रबंधन से डॉक्टर बुलाने और फर्स्टएड करने के लिए कहा, लेकिन कोई सामान नहीं था। इसके बाद बेटी की आस्ट्रिया से आई सहेली एलिजाबेथ ने अपने बैग से फर्स्टएड का सामान निकाला और बेटे की पट्टी की।


10 सेंटीमीटर लंबे और गहरे जख्म आए
देवेंद्र ने बताया कि मेहमानों की फ्लाइट थी, इसलिए वह मेहमानों को छोड़ने के बाद बेटे को इलाज के लिए चिरायु अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे रैबीज के इंजेक्शन लगवाए। इसके बाद उसे रोहित नगर के एक अस्पताल में दिखाया। यहां बेटे का ऑपरेशन किया गया है। बेटा मयूर अभी भी अस्पताल में भर्ती है। उसके शरीर पर करीब 10 सेंटीमीटर लंबे और गहरे जख्म हैं।

 

कवासी लखमा का बड़ा बयान राज्य को बदनाम करने बीजेपी शासित प्रदेशों से हो रही अवैध शराब की सप्लाई

कवासी लखमा का बड़ा बयान राज्य को बदनाम करने बीजेपी शासित प्रदेशों से हो रही अवैध शराब की सप्लाई

रायपुर, अवैध शराब पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है। लखमा के मुताबिक बीजेपी शासित प्रदेशों से अवैध शराब की सप्लाई हो रही है। आबाकारी मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा से अवैध शराब लाया जा रहा है।राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए ये साजिश रची जा रही है। कवासी लखमा के मुताबिक अवैध शराब रोकने के लिए अब बॉर्डर पर पुलिस चौकी खोले जाएंगे। दसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की कड़ाई से जांच की जाएगी।बता दें राजधान के मंदिर हसौद के दरबा गांव में पुलिस ने छापा मारकर 13 लाख की शराब जब्त की थी। पिकअप वाहन में शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।महासमुंद पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि सूचना मिली थी कि रायपुर की ओर से कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब पिकअप में भरकर होली त्यौहार के समय खपाने के नियत से महासमुंद जिले के ग्राम सुखरीबडरी ले जा रहे है। उक्त सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही की गई। 

आखिर क्यों किया डीजीपी ने मंदिर हसौद टीआई को सस्पेंड, पढ़े पूरी खबर

आखिर क्यों किया डीजीपी ने मंदिर हसौद टीआई को सस्पेंड, पढ़े पूरी खबर

रायपुर, महासमुंद पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब पकड़े जाने तथा इसके तार मंदिर हसौद से जुड़े रहने के बाद भी टीआई द्वारा त्वरित कार्यवाही न किए जाने से नाराज डीजीपी ने मंदिर हसौद टीआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए उन्हें बस्तर सम्बद्ध किया है।
पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने मंदिर हसौद थाना प्रभारी नरेश कांगे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का निर्देश जारी किया है। उन्हें निलंबन अवधि में रक्षित केंद्र बस्तर सम्बद्ध किया गया है। नरेश कांगे पर यह कार्रवाई मंदिर हसौद थाना इलाके में 7 मार्च को बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिलने के बाद की गई है। डीजीपी की ओर से जारी निर्देश पत्र में कहा गया है कि इस प्रकरण में थाना प्रभारी की ओर से कोई वांछित कार्रवाई तुरंत नहीं की गई। यह कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही है। इसके बाद नरेश कांगे को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
 

YES BANK के ग्राहकों को बड़ी राहत, किसी भी ATM से निकाल सकेंगे पैसा

YES BANK के ग्राहकों को बड़ी राहत, किसी भी ATM से निकाल सकेंगे पैसा

नई दिल्ली। यस बैंक (YES BANK) ने शनिवार देर अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकालने की अनुमति फिर से दे दी है। वित्तीय संकट से जूझ रहे YES बैंक ने इससे पहले यह सुविधा अपने खाताधारकों से वापस ले ली थी
बैंक की ओर से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक अब ग्राहक किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। ग्राहक पहले की तरह कार्ड से यस बैंक के साथ-साथ दूसरे एटीएम से भी पैसे निकाल सकते हैं।

गुरुवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक के सारी सर्विसेज पर प्रतिबंध लगा दिए थे। सारे ऑनलाइन सर्विस सस्पेंड कर दिया गया था।

इसके बाद देशभर में मौजूद यस बैंक की शाखाओं के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गई थीं। फिलहाल ग्राहकों को एक महीने के अंदर ज्यादा सिर्फ 50 हज़ार रुपए निकालने की लिमिट तय की गई है। यस बैंक की देशभर में 1,000 से अधिक शाखाएं और 1,800 से अधिक एटीएम हैं।

 

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को अधिकार देकर स्वावलंबनऔर रोजगार से जोड़ने की रणनीति: लोकवाणी में और क्या बोले श्री भूपेश बघेल ,पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को अधिकार देकर स्वावलंबनऔर रोजगार से जोड़ने की रणनीति: लोकवाणी में और क्या बोले श्री भूपेश बघेल ,पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी मासिक रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी’ की 8वीं कड़ी में ’महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों के साथ विचार साझा किए। जिसे लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ सुना। मुख्यमंत्री ने रेडियोवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में स्त्री-पुरूष अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। आदिवासी अंचलों में तो महिलाओं की संख्या पुरूषों से भी अधिक है। जो देश और दुनिया के लिए एक उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में महिला सम्मान को उनके अधिकारों और स्वावलंबन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक मोर्चे पर सशक्त बनाने के लिए स्वावलंबन और रोजगार के उपायों, महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से उत्पन्न वातावरण का जिक्र करते हुए कहा कि इन दिनों ‘कोरोना वायरस’ की बहुत चर्चा है। आप डरें नहीं। बचाव के उपायों को समझें और अपनाएं। सरकार ने उपचार की पूरी तैयारी कर रखी है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के माध्यम से प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और रंगो के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद होली है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। साथ ही रंगों में रंग मिलाने का अर्थात हर इंसान के बीच समन्वय, सद्भाव और सौहार्द्र का त्यौहार है। आप सबको होली की शुभकामनाएं। श्री बघेल ने 20 मार्च को ‘भक्त माता कर्मा जयंती’ तथा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस है का उल्लेख करते हुए कहा कि एक ओर त्याग, भक्ति और अध्यात्म का शिखर तो दूसरी ओर पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान। मातृ-शक्ति के इन दोनों स्वरूपों को नमन। उन्होंने नवरात्र और चौट्रीचंड पर्व की बधाई भी प्रदेशवासियों को दी।
मुख्यमंत्री ने रेडियोवार्ता की शुरूआत छत्तीसगढ़ी भाषा में की। श्री बघेल ने कहा कि 8 मार्च ल संयुक्त राष्ट्र संघ ह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित करे हे। बछर म एक दिन महिला दिवस मनाये के ये मतलब नो हे के हमन ल महिला मन के संसो सिरिफ एक दिन करे बर हे। ये दिन के मतलब हे जम्मो संसो ल सकेल के आत्मचिंतन करना अउ नवा रद्दा, नवा सुविधा बर विचार करना हे। ये अवसर नवा सोच-बिचार के घलो हे।
मुख्यमंत्री ने मातृ शक्ति को किया नमन
मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ-शक्ति के बिना इस संसार की कल्पना नहीं की जा सकती। हमारे छत्तीसगढ़ में तो देवी को अपने हर स्वरूप में मां माना जाता है। दन्तेवाड़ा में मां दन्तेश्वरी, डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी, रतनपुर में माँ महामाया, चन्द्रपुर में माँ चन्द्रहासिनी के शक्तिपीठ और हर गांव-हर शहर में कोई न कोई लोक आस्था केन्द्र है। जिनके आशीर्वाद से हम तरक्की करते हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ एवं बीजापुर जिले में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान’ के तहत सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। हमारे यहाँ बहुत से समाजों में मातृ-सŸाा की प्रधानता है, लेकिन इन सबके बावजूद, महिला और पुरूषों में बराबरी का सवाल सामयिक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के आगे बढ़ने के रास्ते में जो बाधाएँ हैं, उनके ऐतिहासिक, परम्परागत, सामाजिक, भौगोलिक कारण और प्रतिगामी मनोवृति भी है। आजादी की लड़ाई में महिलाओं ने पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया था, जो ऐतिहासिक और परम्परागत कारण रहे हैं, उसका समाधान भारत की आजादी और संविधान निर्माण के साथ हो गया था। लेकिन मनोवृŸिा बदलने के लिए सामाजिक जागरण की जरूरत पड़ती है। विगत 7 दशकों में महिलाओं को अधिकार देकर बहुत बड़े अंतर को पाट दिया है। विगत सवा साल से छŸाीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के सम्मान को अधिकार देकर मजबूत किया है। महिला सम्मान को उनके अधिकारों और स्वावलंबन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है। जहाँ-जहाँ महिलाओं को सुविधाएं दी हैं, वहाँ उन्होंने आगे बढ़कर बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियाँ उठाई हैं और सफलता की नई-नई कहानियाँ लिख रही हैं।
महिला समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों को शासकीय खरीदी में पूरी प्राथमिकता
लोकवाणी में सूरजपुर जिले की तीन महिलाओं ने स्वावलंबन और रोजगार के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए अवसरों से आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में हासिल की गई सफलता की कहानियां बताई। मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं के हौसले और दृढ़ निश्चय की सराहना करते हुए कहा कि अन्य जिलों में स्थानीय स्तर पर महिला स्व-सहायता समूह, वो चाहे गौठान से जुड़े हों या किसी अन्य कार्य से, उनके द्वारा निर्मित सामग्री के विपणन के लिए जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। सरकार की विभिन्न संस्थाओं, स्कूल, छात्रावास या अन्य शासकीय विभागों में जरूरत के अनुसार खरीदी में ऐसे समूहों को पूरी प्राथमिकता मिलेगी। ‘‘एक दुकान-सब्बो सामान’’ के नवाचार से ग्रामीण महिलाओं को समृद्धि और खुशहाली का नया रास्ता मिला है। सूरजपुर तो एक उदाहरण है। मैं पूरे प्रदेश में कार्यरत हजारों महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी लाखों महिलाओं को सेल्यूट करता हूं। महिलाएं कारोबार के साथ समाज सुधार तक में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।


प्रदेश में 30 लाख से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा पोषण योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी का जीवन अपने परिवार की सारी आवश्यकताओं के लिए समर्पित रहता है। नारी को अन्नपूर्णा भी कहा जाता है, यदि माँ कुपोषित, एनीमिया की शिकार रहेगी तो उनके शिशु की सेहत कैसे अच्छी रहेगी और इस तरह तो पूरी पीढ़ी जन्मजात कमजोर हो जाएगी। इसलिए हमने कुपोषण को सबसे बड़ी हिंसा, नक्सलवादी और आतंकवादी हमले से ज्यादा नुकसानदायक माना है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान 2 अक्टूबर 2019 अर्थात गांधी जयंती के दिन से प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किया गया। इसके अन्तर्गत जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को तथा 15 से 49 वर्ष तक की महिलाओं को खून की कमी और कुपोषण की समस्या से उबारने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में साढे़ पाँच लाख हितग्राहियों को अतिरिक्त पोषण आहार, गर्म भोजन दिया जा रहा है। इसके अलावा पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, महतारी जतन योजना, पोषण आहार योजना का संचालन भी किया जा रहा है। इस तरह 30 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न पोषण योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसमें गर्भवती भी हैं, शिशुवती भी हैं तथा अन्य आवश्यकताओं वाली बहनें भी हैं।
दो साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षाकर्मी होंगे नियमित
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षाकर्मियों के नियमितिकरण के मामले को राज्य सरकार ने पूरी संवेदनशीलता से, पूरी जिम्मेदारी से देखा है, उनकी सारी समस्याओं का हल किया है। एकमात्र सवाल और मांग यह रह गयी थी कि 2 साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षाकर्मी को भी नियमित कर दिया जाए। अभी हमने वर्ष 2020-21 का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया है, इस बजट में यह मांग भी पूरी कर दी गई है। विधानसभा से बजट पारित होते ही इसकी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी, इस निर्णय का ज्यादातर लाभ महिलाओं को ही मिलेगा।
विभागीय भर्तियों के खुले दरवाजे
श्री बघेल ने प्रदेश में रोजगार के उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए कहा कि पी.एस.सी., व्यापम, विभागीय परीक्षाओं के माध्यम से होने वाली भर्तियों के दरवाजे खोल दिए गए हैं। शासकीय सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं आयु सीमा में भी 10 वर्ष की विशेष छूट दी गई है। इस तरह सभी नियमों का पालन करते हुए जितने पुराने रिक्त पद थे, उन सब पर भर्ती हुई है और हो रही है। नई प्रशासनिक इकाइयों, नए कार्यालयों, नए स्कूल-कॉलेजों के लिए भी लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं और मुझे खुशी है कि नियमित भर्ती प्रक्रिया में भी बड़ी संख्या मे बेटियाँ और बहनें परीक्षाओं के माध्यम से चयनित हो रही हैं।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए 4 हजार 255 सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरे
मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में लोकवाणी में महासमुन्द जिले की उत्तरा विदानी द्वारा किए गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि महासमुन्द जिले में हर थाने में महिला डेस्क स्थापित है। इसके अलावा 1091 महिला हेल्प लाइन नम्बर भी है। महिला हेल्प लाइन-181, सखी वन स्टॉप सेन्टर, महिला-पुलिस स्वयंसेविका योजना, महिला जागृति शिविर, स्व-आधार योजना, उज्ज्वला गृह योजना, कामकाजी महिला हॉस्टल योजना, महिला शक्तिकेन्द्र योजना आदि सुरक्षा तथा सहयोग के लिए काम कर रहीं हैं। प्रदेश के 374 थानों में महिला डेस्क स्थापित की जा चुकी हैं तथा 8 जिलों में महिला विरूद्ध अपराध विवेचना इकाई भी संचालित की जा रही है। 4 हजार 255 सार्वजनिक स्थानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे स्थापित किए गए हैं तथा स्थानीय स्तर पर संगठनों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे भी अपने स्तर पर सी.सी.टी.वी. कैमरे सार्वजनिक स्थानों पर लगाएं। महिलाओं से संबंधित अपराधों की विवेचना के लिए 6 जिलों में आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. का गठन किया गया है। चार जिलों में महिला थाने स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पारिवारिक विवाद एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों के लिए महिला परामर्श केन्द्र, महिला पुलिस वालंटीयर्स तथा बालिका आश्रम व छात्रावास में सुरक्षा हेतु महिला होमगार्ड की तैनाती की गई है। अपराध से पीड़ित महिलाओं के लिए क्षतिपूर्ति राशि का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी ही नहीं सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने माताओं-बहनों से अपील करते हुए कहा कि वे इस संबंध में स्वयं भी जागरूक हों और अन्य लोगों को इसके बारे में बताएं।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जल्द उपलब्ध होंगी सारी सेवाएं

लोकवाणी में नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा के वार्ड-4 की पार्षद विनती ने विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान अपने प्रश्न के माध्यम से आकृष्ट किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि मुझे नए जिले की आवाज सुनकर बहुत खुशी हुई। आपने जिन समस्याओं का जिक्र किया है, उनके निराकरण के लिए ही तो नया जिला बनाया गया है। अब गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को जिले के रूप में नए पंख मिल गए हैं। हम पूरी तैयारी कर रहे हैं कि जल्दी से जल्दी यहाँ सारी प्रशासनिक सुविधाएं, सारी सेवाएं काम करने लगें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि महिला समूह बड़ा उद्योग लगाना चाहते हैं तो उनके लिए हमारी सरकार ने बहुत सी सुविधाएं दी हैं। हर विभाग में उन्हें प्राथमिकता और सुगमता से काम करने की सुविधा है। बहुत से नियम शिथिल किए गए हैं। आपको हमारी नई उद्योग नीति के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए। वहां आपको वह सब मिलेगा, जो आपके सपने साकार कर सके।


 

आज दिनांक 8 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 8 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 8 मार्च का राशिफल

मेष:

ग्रह-नक्षत्र के अनुसार आपका आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक ऐसा काम करने का प्रयास करें, जिससे आपके आत्मसम्मान में भी बढ़ोतरी हो।

वृषभ:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र मेष राशि में संचार कर रहा है। शुक्र संपूर्ण शुभ दृष्टि से तुला राशि को देख रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्तिदायक है। आज चंद्रमा भी पंचम भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगियों के मिलने की संभावना है।

मिथुन:

आपकी राशि का स्वामी बुध नवम भाग्य भाव में सूर्य से तप्त एवं विकल है। इसके फलस्वरूप आज का दिन भाग दौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।

कर्क:

कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से तृतीय चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह:

राशि का स्वामी सूर्य कुंभ राशि का होकर सप्तम सुख भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। शुक्र के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में समीप के सहयोगियों के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या:

आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आने की आशंका है, आपको लेकिन सबका ध्यान रखते हुए सभी का सम्मान करना चाहिए। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। किसी के साथ बहस और टकराव से बचना चाहिए।

तुला:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से सप्तम भाव में पराक्रम वृद्धि व मन संतोष कारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक:

आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान देगा। किसी जानकार व्यक्ति से  सलाह लेना आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध हो सकता है। आपके खुशहाल दिन आने वाले हैं, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

धनु:

आपकी राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति है, जो कि बीते कई दिनों से धनु राशि के प्रथम भाव में चल रहा है, चंद्रमा भी आज सप्तम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। आपको अपने सहारे ही अपनी परेशानी का समाधान निकालने का प्रयास करना होगा उम्मीद है कि इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।

मकर:

आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से पहले घर में और चंद्रमा नवम भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। दोपहर तक अपने अस्त-व्यस्त कारोबार को समेट लें ऐसी आशंका है कि आपको आगे चलकर इसके लिए समय न मिले।

कुंभ:

आज आपकी राशि का स्वामी शनि द्वादश भाव में आपकी भाग्य में वृद्धि करता दिखेगा। धन धर्म कीर्ति में भी बढ़ोतरी होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन:

आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति धनु राशि का होकर दशम भाग्य पिता भाव में चल रहा है। ग्रह-नक्षत्र के अनुसार, ऐसा योग मनोरथ सिद्धि कारक होता है। घरेलू स्तर पर भी मांगलकि कार्यों का आयोजन होने की संभावना है। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि और निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय अपने परिवार के साथ गुजारने से अच्छा महसूस करेंगे।

 

बालको मेडिकल सेंटर कैन्सर हास्पिटल नया रायपुर के विशेषज्ञ डॉ अनिमेष चौधरी ने विश्व महिला दिवस पर बताया- एक वैक्सीन जो महिलाओ को कैंसर से बचाती है

बालको मेडिकल सेंटर कैन्सर हास्पिटल नया रायपुर के विशेषज्ञ डॉ अनिमेष चौधरी ने विश्व महिला दिवस पर बताया- एक वैक्सीन जो महिलाओ को कैंसर से बचाती है

रायपुर,सामान्यतः किसी वैक्सीन या टीके का नाम सुनने पर हमें पोलियो, टीबी या चिकन पॉक्स जैसी बीमारियों से बचाव का ध्यान आता है, क्या हो जब आपज़ कहा जाए कि एक टीका ऐसा भी होता है जो महिलाओ को सर्विक्स (बच्चेदानी के मुंह)के कैंसर से बचा सकता है,

आइये इस विश्व महिला दिवस में जाने इस बारे में
बच्चेदानी के मुँह (सर्वाइकल) कैंसर ,महिलाओ को होने वाला प्रमुख कैंसर है, और भारत मे हर साल लगभग 12 लाख महिलाएं इससे पीड़ित होती है, जिनमे से करीब 70 हजार हर साल इससे अपनी जान गवा बैठती है. भारत मे सर्वाइकल कैंसर से मरने की संख्या विश्व मे सबसे ज्यादा है.
सर्वाइकल कैंसर का कारण क्या है-
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) लगभग हर सर्वाइकल में अपना योगदान देता है. एचपीवी एक वायरसो का समूह है, जो सामान्यतयः शरीर मे वार्ट या मस्सो का प्रमुख कारण है, इसमे से एचपीवी टाइप 16 और 18 करीब 70% सर्वाइकल कैंसर का कारण माने गए है, जिसे आप वैक्सीन से रोक सकते है.
सर्वाइकल कैंसर के अन्य कारणों में कम उम्र में शादी, एक से अधिक लोगो से शारीरिक संबंध, ज्यादा बार गर्भवती होना, साफ सफाई का अभाव, कुपोषण भी शामिल है.


कोई भी वैक्सीन तभी ज्यादा कारगर होती है जब वो इंफेवशन होने से पहले लगाई जाए, इसीलिए इस एचपीवी वैक्सीन को 9-14 वर्ष तक कि बच्चियों में लगवाना सबसे असरदार माना जाता है, पर ये आप 9 से 26 साल तक कि उम्र तक लगवा सकते है . ये वैक्सीन न केवल सर्वाइकल कैंसर को रोकने में सहायक है, बल्कि स्तन कैंसर और मुह के कैंसर रोकने के लिए भी लाभकारी पायी गई है. 9 से 14 साल के बच्चों को 2 खुराक और उससे ज्यादा उम्र वालो को 3 खुराक कि जरूरत होती है. आप इसे लगवाने के लिए अपने डॉक्टर से पूछ सकते है.
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सही जानकारी और सही समय मे वैक्सीन लगवाना दोनो सहायक होते है .इसके अलावा 40 साल के बाद (चाहे आपको टीका लगा हो या न लगा हो) , सरवाइकल कैंसर की प्राथमिक जांच हर महिला को हर साल में एक बार जरूर करवानी चाहिए, जिसके लिए आप अपने नजदीकी अस्पताल में पता कर सकती है. आइये इस विश्व महिला दिवस में हम भारत को इस खतरनाक कैंसर से मुक्त करने की शपथ ले.
स्वस्थ रहे, मस्त रहे
डॉ अनिमेष चौधरी
बालको मेडिकल सेंटर (कैन्सर हास्पिटल) , नया रायपुर

 

कोरोना वायरस:सेनिटाइजर्स का ज्यादा इस्तेमाल भी पहुंचाता है शरीर को नुकसान, पढ़े पूरी खबर

कोरोना वायरस:सेनिटाइजर्स का ज्यादा इस्तेमाल भी पहुंचाता है शरीर को नुकसान, पढ़े पूरी खबर

कोरोना वायरस के भारत में प्रवेश करते ही लोग इसको लेकर चिंतित हो गए. घबराहट में लोग तेजी से मास्क और सेनिटाइजर्स खरीद रहे हैं. जिससे ये करीब-करीब बाजार से गायब ही हो गया है लेकिन क्या आपको मालूम है कि सेनिटाइजर्स का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक भी है.
हैंड सेनिटाइजर आमतौर पर इथाइल अल्कोहल से बनाया जाता है, जो एंटीसेप्टिक की तरह भी काम आता है, इसमें पानी, फ्रेगरेंस और ग्लिसरीन मिलाए जाते हैं. वहीं गैर अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर्स एंटीबॉयोटिक कंपाउंड ट्राइक्लोजन या ट्राइक्लोकॉर्बन से बनता है. ये साबुन और टूथपेस्ट में भी पाया जाता है. इन्हें अक्सर एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाक्रोबायल या एंटीसेप्टिक सोप कहा जाता है.
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) का कहना है कि ट्राइक्लोजन के कुछ रिस्क भी हैं, जिन्हें सूचीबद्ध भी किया गया है. हाल के कुछ अध्ययनों में ट्राइक्लोजन के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि ये मानवीय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं. इस पर अध्ययन जारी है. अगर आपको सफाई का फोबिया है या कोरोना जैसे वायरस से बचाव के लिए आप लगातार सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये भी जानिए कि इसके खतरे क्या हैं.
वो अच्छे बैक्टीरिया को खत्म करने लगते हैं
एंटीबॉयोटिक आमतौर पर बैक्टीरिया से लडऩे में मुफीद होते हैं लेकिन तब क्या होगा जब आपका शरीर बैक्टीरिया से लडऩे के बजाए एंटीबॉयोटिक के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दे.
दरअसल ट्राइक्लोजन यही काम करता है. वास्तव में हैंड सेनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल रोगों के प्रति प्रतिरोध को कम करता है, क्योंकि आपके गुड बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं, जो बैड बैक्टीरिया से लडऩे में मदद करते हैं.
एक्यूट गैस्ट्रोएंटाइटस बीमारी दे सकते हैं
वर्ष 2011 में अमेरिका में एपिडेमिक इंटेलिजेंस सर्विस से जुड़े शोधकर्ताओं वो हेल्थ केयर कर्मचारी, जो साबुन की जगह ज्यादातर सेनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं, एक्यूट गैस्ट्रोएंटाइटस बीमारी देने वाले नोरोवायरस के छह गुना ज्यादा खतरे में रहते हैं.
जहरीला हो सकता है सेनिटाइजर का अल्कोहल
अगर आप बगैर ट्राइक्लोजन वाला सेनिटाइजर इस्तेमाल नहीं करते और अल्कोहल युक्त इस्तेमाल में लाते हैं तो भी जरूरी नहीं कि आप पूरी तरह सुरक्षित हैं. कुछ सेनिटाइजर्स में इथाइल अल्कोहल की जगह दूसरे अल्कोहल या उसी तरह का अन्य द्रव इस्तेमाल करते हैं, जो एंटीमाइक्रोबॉयल की तरह सक्रिय होकर बैक्टीरिया को मारता है.
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल का कहना है कि वो सेनिटाइजर्स में केवल इथाइल अल्कोहल, आइसोप्रोपाइल अल्कोहल या दोनों के 60 से 95 फीसदी कंस्ट्रेट मिक्स को मान्यता देता है.
मार्च 2012 में कैलिफोर्निया के छह किशोर अस्पताल में लाए गए, क्योंकि उन्होंने हैंड सेनिटाइजर को पी लिया था और इसमें जहरीला अल्कोहल था. हालांकि इसे पीना तो नहीं ही चाहिए लेकिन इससे ये जाहिर हुआ कि सेनिटाइजर में अगर विषैला अल्कोहल मिला है तो ये आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचाएगा.
हार्मोन पर असर
एफडीए का कहना है कि ट्राइक्लोजन युक्त सेनिटाइजर हार्मोनल गड़बडिय़ां पैदा कर सकता है. जिससे एंटी बॉयोटिक रेजिसटेंस जैसी स्थिति पैदा हो सकती हैं. जानवरों पर किए गए अध्ययन बताते हैं कि अगर आप सेनिटाइजर्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो शरीर में हार्मोन अलग तरीके से व्यवहार करने लगते हैं. हालांकि इस पर अभी शोध चल रही है कि मानव में हार्मोन चेंज का क्या असर पड़ता है.
प्रतिरोधक सिस्टम कमजोर हो जाएगा
अध्ययन ये बताते हैं कि ट्राइक्लोजन आपके इम्यून सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाता है. जिसकी वजह से आपके शरीर का रोगों से लडऩे का कवच कमजोर पड़ जाता है.
मिशिगन यूनिवर्सिटी के पब्लिक हेल्थ स्कूल के शोधकर्ताओं ने पाया कि ट्राइक्लोजन मनुष्यों की प्रतिरोधक प्रक्रिया में नकारात्मक असर डालने लगता है. इससे आपका इम्यून सिस्टम आपको एलर्जिक बनाने लगता है या टॉक्सिक केमिकल बिस्फीनॉल आपको नुकसान पहुंचा सकता है, ये प्लास्टिक में पाया जाता है.अध्ययन कहता है कि बच्चे और किशोर, जिनमें ट्राइक्लोजन का स्तर बढ़ जाता है, वो बुखार या अन्य एलर्जी का ज्यादा शिकार होने लगते हैं.
विषैले केमिकल
अगर आपका सेनिटाइजर सुगंधित है तो इसका मतलब ये है कि इसमें कुछ टॉक्सिक केमिकल्स मिलाए गए हैं. कंपनियां अपने सीक्रेट सेंट फार्मूले को छिपाने के चलते ये नहीं बतातीं कि सेनिटाइजर में वास्तव में कौन सी सामग्री मिलाई गई है और वो दर्जनों केमिकल इसमें मिला देते हैं.
 

राजनीतिक कार्यक्रम में गोलीबारी, 32 की मौत, आईएस से जुड़े संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

राजनीतिक कार्यक्रम में गोलीबारी, 32 की मौत, आईएस से जुड़े संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में गोलीबारी में कम से कम 32 लोग मारे गए और अन्य कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि 2 हमलावरों को पुलिस ने मार गिराया। इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक ग्रुप ने अपनी वेबसाइट पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
 
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब हाल में अमेरिका और तालिबान के बीच एक अहम समझौता हुआ है जिससे देश से अमेरिकी बलों की वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। तालिबान ने इस हमले में हाथ होने से इनकार किया।

अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट से संबंधित एक संगठन ने देश के अल्पसंख्यक शियाओं के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर रखी है। इस कार्यक्रम में शामिल बहुत से लोग शिया थे क्योंकि यह कार्यक्रम अफगानिस्तान के हाजरा नेता अब्दुल अली माजरी की याद में आयोजित किया गया था जिनकी 1995 में हत्या कर दी गई थी। ज्यादातर हाजरा शिया होते हैं। 

काबुल के दाश्त ए बारची में हुए इस हमले में मृतकों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में 32 लोगों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हो गए। वहीं, गृह मंत्रालय का कहना है कि इस हमले में 32 और 81 लोग घायल हो गए। 

विपक्ष के नेता अब्दुल्ला अब्दुल्ला इस कार्यक्रम में मौजूद कई अहम राजनीतिक नेताओं में शामिल थे जो हमले से पहले वहां से चले गए थे और इस तरह वह बाल-बाल बच गए। अब्दुल्ला अब्दुल्ला पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव में प्रबल दावेदार थे। कई चश्मदीदों ने कहा कि दहशत के बीच सुरक्षाबलों के कई सदस्यों ने भीड़ में नागरिकों पर गोलियां चला दीं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि गोलीबारी के बाद दोनों बंदूकधारी एक अपार्टमेंट में छिप गए जहां उनकी सुरक्षाबलों के साथ पांच घंटे तक मुठभेड़ चली। बंदूकधारी आखिरकार मारे गए।
केन्द्र सरकार ने दो चैनलों पर लगा प्रतिबंध हटाया, पढ़े पूरी खबर

केन्द्र सरकार ने दो चैनलों पर लगा प्रतिबंध हटाया, पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को दो मलयाली भाषा के समाचार चैनल एशियानेट समाचार और मीडियावन के प्रसारण पर शुक्रवार को लगाई रोक को हटा लिया गया। सूत्रों ने बताया कि देशभर में सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे के चलते दोनों समाचार चैनलों के प्रसारण पर शुक्रवार को 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे आज सुबह हटा लिया गया।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मलयालम समाचार चैनलों एशियानेट समाचार और मीडियावन को उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा को गलत तरीके से प्रसारित करने के लिए शुक्रवार को अगले 48 घंटे तक प्रसारण पर रोक लगायी थी। मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी अपने आदेश में कहा कि टेलीविजनों के प्रसारण के सम्बंध में जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर ये खबरें दिखाई गईं थी। इसमें एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल के हमले की बात कही गयी जिससे समाज मे अशांति फैल सकती थी।

मंत्रालय ने शुक्रवार को साढ़े सात से लेकर रविवार शाम साढ़े सात बजे तक 48 घंटे के लिए मीडिया वन और एशियानेट न्यूज़ के प्रसारण पर रोक लगाने का आदेश दिया था। कांग्रेस ने दोनों चैनलों पर लगे प्रतिबंध लगाने पर सरकार की आलोचना की और कहा कि यह मीडिया की आजादी का हनन है।
संसद भवन के गेट पर कारतूस लेकर पहुंचा शख्स, हुआ हंगामा

संसद भवन के गेट पर कारतूस लेकर पहुंचा शख्स, हुआ हंगामा

नईदिल्ली। संसद भवन में एक सांसद से मिलने यहां पहुंचा एक व्यक्ति उस वक्त तमाशा बन बैठा जब वह संसद भवन के द्वार पर गलती से जेब में कारतूस लेकर चला गया। हालांकि, इससे कुछ हुआ तो नहीं, मगर गैर-जिम्मेदार शख्स ने खुद का तमाशा जरूर बना लिया। घटना गुरुवार दोपहर बाद के वक्त की बताई जाती है।
 
पुलिस के मुताबिक अफरा-तफरी मचवाने वाले शख्स का नाम अख्तर खान (44) है। उसकी जेब से 0.32 बोर के कारसूत मिले। पूछताछ में पता चला कि अख्तर को एक सांसद ने मिलने के लिए संसद भवन बुलाया था। धोखे से और जल्दबाजी में वो जेब में पड़े कारतूस निकाल कर रखना भूल गया। पुलिस और अन्य एजेंसियों ने पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया।
शाहरुख द्वारा इस्तेमाल अवैध पिस्तौल जब्त, पुलिस को मिल रही कई महत्वपूर्ण जानकारियां

शाहरुख द्वारा इस्तेमाल अवैध पिस्तौल जब्त, पुलिस को मिल रही कई महत्वपूर्ण जानकारियां

नईदिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में 24-25 फरवरी को भड़की हिंसा के बीच हवलदार दीपक दहिया पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख पठान से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस रिमांड में चल रहे शाहरुख की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच एसआईटी ने शुक्रवार को घटना में शाहरुख द्वारा इस्तेमाल अवैध पिस्तौल जब्त कर ली!

हालांकि, दिल्ली पुलिस प्रवक्ता से लेकर क्राइम ब्रांच और उसकी एसआईटी के किसी अधिकारी ने शुक्रवार रात बारह बजे तक इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी मीडिया को नहीं दी थी। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक, पिस्तौल तो शुक्रवार को मिल गई, लेकिन घटना वाले दिन शाहरुख के पास मौजूद 1-2 जीवित कारतूस अभी तक नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से शाहरुख के हथियार से चलाए गए कारतूसों के खोखों के मिलने की बात पहले ही सामने आ चुकी है।

दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने अधिकृत रूप से शुक्रवार देर रात हिंसा में अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या बताई। एफआईआर के बाबत भी ब्यौरा दिया। शाहरुख की निशानदेही पर अपराध शाखा की एसआईटी ने पिस्तौल भी बरामद कर ली, इसका खुलासा दिल्ली पुलिस महकमे में किसी ने नहीं किया है।