आज 17 मार्च का राशिफल
मेष:
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज कई जिम्मेदारियां होंगी। मंगल क्रियाशील और पुरूषार्थी ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।
वृषभ:
राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।
मिथुन:
आज का दिन आपके लिए सामान्य है। राशि का स्वामी बुध एकादश केंद्र भाव में शनि के घर बैठकर बौद्धिक तथा व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें।
कर्क:
आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। समाज में कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।
सिंह:
आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षडय़ंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है।
कन्या:
राशि का स्वामी बुध शनि के घर षष्ठम भाव घर में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
तुला:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र सप्तम भाव में और आज राहु नवम भाग्य भाव में है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।
वृश्चिक:
आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।
धनु:
राशि का स्वामी बृहस्पति धनु: में है। चंद्रमा आज प्रथम भाव में संचार कर रहा है। राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता शत्रुओं पर विजय और मनोर्थ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
मकर:
राशि का स्वामी शनि यद्यपि प्रथम भाव में उदय है। आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है, ध्यान रखें।
कुंभ:
कर्मफल की सिद्धि कारक है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई बन्धुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा।
मीन:
आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति राशि से दशम भाव में धनु: राशि का होकर विद्यमान है। फलस्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोधपक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासी संकट के बीच अब राजभवन और सरकार के बीच सीधा टकराव देखने को मिल रहा है। सोमवार को सदन में सरकार के द्वारा विश्वास मत (फ्लोर टेस्ट) नहीं कराए जाने पर राज्यपाल लालजी टंडन ने आपत्ति जताई है। राज्यपाल ने फिर मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर 17 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने का कहा है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में राज्यपाल ने लिखा कि मेरे पत्र दिनांक 14 मार्च, 2020 का उत्तर आपसे प्राप्त हुआ है, धन्यवाद। मुझे खेद है कि पत्र का भाव/भाषा संसदीय मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है।
मैंने अपने 14 मार्च, 2020 के पत्र में आपसे विधानसभा में 16 मार्च को विश्वास मत प्राप्त करने के लिए निवेदन किया था। आज विधानसभा का सत्र प्रारंभ हुआ। मैंने अपना अभिभाषण पढ़ा परन्तु आपके द्वारा सदन का विश्वास मत प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ नहीं की और इस संबंध में कोई सार्थक प्रयास भी नहीं किया गया और सदन की कार्यवाही दिनांक 26.03.20 तक स्थागित हो गई।
आपने अपने पत्र में सर्वोच्च न्यायालय के जिस निर्णय का जिक्र किया है, वह वर्तमान परिस्थितियों और तथ्यों में लागू नहीं होता है। जब यह प्रश्न उठे कि किसी सरकार को सदन का विश्वास प्राप्त है या नहीं? तब ऐसी स्थिति मंं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अपने अनेक निर्णयों में निर्विवादित रूप से स्थापित किया गया है कि इस प्रश्न का उत्तर अंतिम रूप से सदन में फ्लोर टेस्ट के माध्यम से ही हो सकता है।
यह खेद की बात है, कि आपने मेरे द्वारा आपको दी गई समयावधि में अपना बहुमत सिद्ध करने के बजाय, यह पत्र लिखकर विश्वास मत प्राप्त करने एवं विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने में अपनी असमर्थतता व्यक्त की है, आना-कानी की है, जिसका कोई भी औचित्य एवं आधार नहीं है। आपने अपने पत्र में फ्लोर टेस्ट नहीं कराने के जो कारण दिए हैं, वे आधारहीन एवं अर्थहीन हैं।
अतः मेरा आपसे पुनः निवेदन है कि आप संवैधानिक एवं लोकतंत्रीय मान्यताओं का सम्मान करते हुए कल दिनांक 17 मार्च, 2020 तक मध्यप्रदेश विधान सभा में फ्लोर टेस्ट करवाएं तथा अपना बहुमत सिद्ध करें, अन्यथा यह माना जाएगा कि वास्तव में आपको विधानसभा में बहुमत प्राप्त नहीं है।

नईदिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले में अब नया मोड़ आ गया है| फांसी की सजा पाने वाले चारों दोषियों के परिजनों ने अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है| इच्छामृत्यु मांगने वालों में दोषियों के बुजुर्ग माता-पिता, भाई-बहन और उनके बच्चे शामिल हैं|
आज 16 मार्च का राशिफल
मेष:
आज आप जनता के प्रिय बनेंगे। आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। देर रात तक पुन: सब सामान्य हो जाएगा।
वृषभ:
राशि स्वामी शुक्र द्वादश भाव में चला गया है, अपने क्षेत्र में होने से शत्रुओं को बल देगा। वृश्चिक राशि का चंद्रमा सप्तम भाव में शनि के घर का होकर आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार करेगा, इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को सम्पन्न कराने में सक्षम रहेंगे। जीवन साथी के साथ आज बहुत मधुर संबंध रहेंगे। सायंकाल से रात तक किसी अच्छे वाहन द्वारा यात्रा करने का योग है।
मिथुन:
आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें, आपको जो खाना हो, जो चाहिए, बेहिचक कह दीजिए। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से रात्रि का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा।
कर्क:
आज आपको अकारण छोटे भाई बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षड्यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुश मिजाज व्यक्ति होने के कारण दूसरे लोग आपके संबंध बनाने की चाहत रखेंगे।
सिंह:
आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढऩे लगेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्म विश्वास के बल पर किये गये प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे।
कन्या:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें, आप अपनी कार्यकुशलता से सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता प्राप्त करेंगे।
तुला:
यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी। नये कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरु के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। सायंकाल चोट चोरी का भय है। सावधान रहें।
वृश्चिक:
आज आमदनी में ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल से रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा। सैर सपाटे व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।
धनु:
राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति प्रथम भाव में धनु पर भ्रमण पर है। विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है, इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। सायं काल धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।
मकर:
आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। इसलिए आपके संचित द्रव्य तंत्र-मंत्र साधना में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। रात्रि के समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा।
कुंभ:
आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयास शत प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नये अच्छे मित्र भी मिलेंगे।
मीन:
आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मार्गी चल रहा है। अत: अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्तिभाव पूर्ण रखें।
आगरा, कोरोना की जांच से भागकर आगरा पहुंची महिला और उसके परिवार की दिक्कत बढ़ गई है. कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच में सरकार का सहयोग न करने के आरोप में महिला और उसके परिवार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. बताया जाता है कि यह महिला इटली में पति के साथ हनीमून मनाकर लौटी थी. उसे जैसे ही पता चला कि उनके पति में कोरोना के लक्षण हैं तो वो वहां से भाग गई. वह बिना किसी को बताए बेंगलुरु से दिल्ली पहुंची और यहां से गतिमान एक्सप्रेस में बैठकर आगरा आ गई.
इस बात की जानकारी जैसे ही प्रशासन को लगी तो सबके हाथपांव फूल गए. जांच टीम जब महिला को लेने उसके घर पहुंची तो परिवार वालों ने झूठ बोला कि वह आगरा में नहीं है. इसके बाद जब पुलिस को घर के अंदर भेजा गया तो महिला घर के अंदर परिवार के सदस्यों के साथ बैठी हुई थी. महिला के साथ अब परिवार के सभी सदस्यों को जांच के दायरे में रखा गया है.
बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की लैब में भेजे गए महिला के जांच नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि अब महिला का दूसरा सैंपल लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) को भेजा गया है.
भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को सोमवार को सदन में फ्लोर टेस्ट करने के निर्देश दिए है। राज्यपाल ने सोमवार से शुरु हो रहे बजट सत्र में अपने अभिभाषण के तुरंत बाद सदन में फ्लोर टेस्ट करने को कहा है।
राज्यपाल लालजीटंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि सदन में फ्लोर टेस्ट में मतदान बटन दबाकर किया जाए इसके साथ इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। राज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा है कि अभिभाषण के बाद फ्लोर टेस्ट होगा उपरोक्त कार्यवाही हर हाल में 16 मार्च को होगी और सदन की कार्यवाही निलंबित,स्थगित नहीं की जाएगी।
राज्यपाल ने अपने पत्र में कांग्रेस के बागी 22 विधायकों के इस्तीफे और उनमें से छह विधायकों के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष के द्धार स्वीकार किए जाने का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि उन्हें प्रथमदृष्टया विश्वास हो गया है कि सरकार ने सदन का विश्वास खो दिया है और सरकार अल्पमत में है।

संविधान के जानकार बताते है कि राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश विधानसभा अध्यक्ष के लिए बाध्यकारी नहीं है। फ्लोर टेस्ट कराने का अंतिम निर्णय विधानसभा स्पीकर ही करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष पहले ही कह चुके है कि सदन नियम प्रकिया के मुताबिक ही चलेगा।
उधर तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम में जयपुर में गए कांग्रेस विधायक आज भोपाल लौट रहे है वहीं शाम को विधानसभा सत्र की रणनीति बनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इसके पहले आज दिन में मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक भी होगी।
रायपुर,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 14 मार्च से 31 मार्च तक की परीक्षा स्थगित की है लेकिन अंतिम वर्ष की परिक्षा यथावत है इस आशय का स्पष्टीकरण के रूप में विश्वविद्यालय ने एक आदेश जारी किया है जिसमे कौन सी तिथि की परीक्षा रद्द हुई है और कौन से परीक्षा होने वाली है
देखे कब कौन सी परीक्षा होने वाली है



कौन सी परीक्षा रद्द हुई है



रायपुर, कोरोना वायरस के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश भर के सभी सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स को 15 मार्च से 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश वाणिज्यिक कर विभाग के अवर सचिव मरियानुस तिग्गा ने जारी किया है।

आज 15 मार्च का राशिफल
मेष:
राशि स्वामी मंगल धनु: राशि पर आ चुका है। चंद्रमा आज अष्टम भाव में होने से गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।
वृषभ:
राशि का स्वामी शुक्र द्वादश भाव में बुध के साथ पराक्रम आयु भाग्य भाव में होने से जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे।
मिथुन:
आज राशि से षष्ठम भाव में चंद्रमा मन को संतोष देने वाला है। सप्तम भाव में गुरु से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे।
कर्क:
आज राशि स्वामी चन्द्र पंचम भाव में कोष वृद्धि का संकेत है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे।
सिंह:
चतुर्थ भाव का चंद्रमा और एकादश घर में मिथुन राशि का राहू आज प्रभाव-प्रताप को बढ़ाने वाला है, रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजनों से भेंट संभव है।
कन्या:
तृतीय भाव में चंद्रमा शुभ व्यय-कीर्ति की वृद्धि कराएगा। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी।
तुला:
राशि स्वामी शुक्र मेष राशि का होकर सप्तम भाव में और तृतीय घर में चंद्रमा के प्रभाव से राजनैतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मुलाकात की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।
वृश्चिक:
राशि स्वामी भोम के धनु: राशि पर होने और द्वितीय कोष भाव में चंद्रमा के होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
धनु:
देव गुरु धनु: राशि पर और चंद्रमा द्वादश व्यय स्थान में चल रहे हैं। इसलिए आर्थिक दिशा में सफलता मिलने का योग है। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना रही है। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संमय बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
मकर:
आपकी राशि से षष्ठम राहू और राशि का स्वामी शनि जन्म स्थान घर में होने के कारण व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।
कुंभ:
आज दशम कर्म केंद्र भाव में वृश्चिक राशि का चंद्रमा होने के फलस्वरूप बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा-विवाद से बचें।
मीन:
राशि स्वामी बृहस्पति दशम राज्य भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा वृद्धि कारक है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में मधुरता आयेगी।




















