BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
दिल्ली हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने फूंके 122 घर, 322 दुकानें भी तबाह

दिल्ली हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने फूंके 122 घर, 322 दुकानें भी तबाह

नईदिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिला प्रशासन ने दिल्ली में पिछले सप्ताह हुई हिंसा में हुए नुकसान को लेकर अंतरिम रिपोर्ट तैयार कर ली है. इसके मुताबिक, हिंसा में उपद्रवियों ने 122 घरों को जला दिया. उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह हिंसा के दौरान कम से कम 122 घर, 322 दुकानें और 301 वाहन पूरी तरह से खाक हो गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि, माना जा रहा है कि अंतिम रिपोर्ट में यह संख्या और बढ़ सकती है|

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि रविवार सुबह तक एसडीएम के नेतृत्व में 18 टीमों की ओर से शेयर किए गए इनपुट के आधार पर यह डाटा तैयार किया गया. सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देशों के बाद यह टीम उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों में क्षति का आकलन कर रही है. बता दें कि हिंसा में अब तक 40 से ज्यादा लोगों के मरने और 350 से अधिक लोगों के घायल होने का दावा किया गया है|

हिंसा के संबंध में 1300 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति शांत है और पिछले पांच दिनों में हिंसा का कोई मामला सामने नहीं आया है. इसके अलावा पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में राष्ट्रीय राजधानी में 40 लोगों को गिरफ्तार किया है. अफवाहों से रविवार को शहर के कुछ इलाकों में अफरा तफरी मच गई थी|

 

बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दवाई दुकान की आड़ में चलाया जा रहा था देह व्यपार का धंधा, पूर्व सरपंच और 2 बिल्डर सहित 10 आरोपी गिरफ्तार...

बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दवाई दुकान की आड़ में चलाया जा रहा था देह व्यपार का धंधा, पूर्व सरपंच और 2 बिल्डर सहित 10 आरोपी गिरफ्तार...

भोपाल। पुलिस ने एक बड़े  सेक्स रैकेट का पर्दाफास किया है| आपको बता दे की क्लीनिक की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया  जा रहां था जिसे पुलिस ने छापे मार कार्यवाई करके खुलासा किया| गुप्त रोग की दवाई की दुकान और क्लीनिक की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।


पढ़े पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- बिना रजिस्ट्रेशन के आरोपी महिला डॉक्टर फर्जी तरीके से क्लीनिक चला रही थी, क्लीनिक की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने किया मामले में 4 महिलाओं समते 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पूर्व सरपंच और 2 बिल्डर भी शामिल हैं। राजधानी के बरखेड़ी इलाके में क्लिनिक की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने जानकारी के बाद छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है।
 पाक के सीजफायर का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जबाव, ताबड़तोड़ गोली बारी...

पाक के सीजफायर का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जबाव, ताबड़तोड़ गोली बारी...

पुंछ। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया है और पुंछ जिले में सीमा पार से गोलीबारी की। मनकोट और मेंढर सेक्टर में मोर्टार भी दागे गए जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जबाव दिया। पाक आए दिन जम्मू-कश्मीर के में गोलीबारी कर रहा है।
  
वहीं सोमवार तड़के पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार दागे। बसूनी गांव में एक मकान को नुकसान पहुंचा। सोमवार को भी आधी रात पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर के मनियारी इलाके में गोलाबारी शुरू कर दी।

बता दें कि पिछले दिनों सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बिजबेहरा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। दोनों आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गुंडबाबा संगम में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी सतर्क होकर आतंकियों की ओर से गोलीबारी का जवाब देना शुरू कर दिया। कुछ देर तक हुए एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया|
मोस्टवांटेड गैंगस्टर गोगी तीन साथियों के साथ गिरफ्तार, छह पिस्तौल और गोलाबारूद जब्त...

मोस्टवांटेड गैंगस्टर गोगी तीन साथियों के साथ गिरफ्तार, छह पिस्तौल और गोलाबारूद जब्त...

नईदिल्ली। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने दिल्ली के सबसे वांछित अपराधी गैंगस्टर गोगी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि स्पेशल सेल की टीम ने चार लाख के इनामी बदमाश जितेंद्र मान उर्फ गोगी, कुलदीप मान उर्फ फज्जा, रोहित उर्फ मोई तथा कपिल उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया है।

गोगी पर दिल्ली में चार लाख और हरियाणा में ढाई लाख का इनाम घोषित था। हरियाणा पुलिस ने ये इनाम हर्षिता दहिया हत्या के बाद रखा था। कुलदीप और मोई पर दो लाख का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा कि बदमाशों के पास से छह पिस्तौल के अलावा गोलाबारूद जब्त किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की माने तो यह गैंग दिल्ली के कई गैंगवार में शामिल रहा है।
हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाला शाहरुख पकड़ाया, आठ राउंड चलाई थी गोलियां...

हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाला शाहरुख पकड़ाया, आठ राउंड चलाई थी गोलियां...

नईदिल्ली। दिल्ली हिंसा के समय पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को दबोच लिया गया है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने सोमवार देर रात शाहरुख को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। दिल्ली हिंसा के दौरान शाहरुख ने आठ राउंड गोलियां भी चलाई थी।


दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही उसको पनाह देने वाले लोगों की तलाश शुरू हो गई है। आपको बताते जाए कि दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में शाहरुख ने 8 राउंड फायरिंग की थी। इस शख्स ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल भी तान दिया था। फायरिंग करते हुए यह शख्स फिर भीड़ में गायब हो गया था।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर: टीम इंडिया में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, जाने क्या है यह पूरा मामला...

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर: टीम इंडिया में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, जाने क्या है यह पूरा मामला...

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर मिल रही है आपको बता दे की भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा खत्म हो गया है। वनडे और टेस्ट सीरीज गंवाने के अब टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। टीम इंडिया का अगला मैच साउथ अफ्रीका के साथ है। 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरूआत 12 मार्च से हो रही है। वहीं मैच से पहले चीफ सलेक्टर ने बड़े के संकेत दिए हैं।


पढ़े पूरी खबर-
खबर है कि साउथ अफ्रीका के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इसी सीरीज में भारतीय टीम का चयन करने के लिए 3 बड़े खिलाड़ियों पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बदलाव की बात कही हैं। हालांकि बीसीसीआई इस बदलाव पर अपना अंतिम फैसला लेंगे।

दरअसल मुख्य चयनकर्ता एमएमके प्रसाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार खेलने को लेकर अपनी राय रखेंगे। तीनों बल्लेबाज पर एमएमके प्रसाद नजर बनाए रखे हैं। एमएसके प्रसाद ने कहा है कि धवन, भुवी और हार्दिक की वापसी को देखकर वे खुश हैं।

एमएमके प्रसाद ने न्यूजीलैंड दौरे में विराट कोहली के खराब प्रदर्शन को लेकर कहा कि "हम एक लेजेंड के बारे में बात कर रहे हैं जो सालों से हमारे लिए रन मशीन साबित हुआ है। वह भी आदमी और एक सीरीज खराब भी जा सकती है। एक सीरीज उनके खिलाफ नहीं जा सकती, वह शानदार खिलाड़ी हैं।"
बिदाई के बाद बीच रास्ते में दुल्हन को गाड़ी से उतार कर चले गया दूल्हा, वजह जान कर आप हो जायेंगे हैरान

बिदाई के बाद बीच रास्ते में दुल्हन को गाड़ी से उतार कर चले गया दूल्हा, वजह जान कर आप हो जायेंगे हैरान

भिंड शादी में दहेज कम मिलने से नाराज दूल्हे ने विदा के बाद दुल्हन को गाड़ी से उतारकर वापस मायके भेज दिया। दुल्हन करीब 500 मीटर पैदल चलकर वापस मायके पहुंची। परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। परिजन दुल्हन को गाड़ी से देहात थाने लेकर आए। पुलिस ने दूल्हे को फोन लगाकर थाने बुलाया तो पहले उसने न नुकुर की, लेकिन बाद में आने के लिए तैयार हो गया। पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए दुल्हन की थाने से ही विदा कराई है। देहात थाना पहुंचे मिश्र का पुरा निवासी सैनिक इंद्रजीत जाटव ने बताया कि 25 फरवरी को बहन वर्षा जाटव की शादी अटेर के खेरी गांव में कुलदीप जाटव के साथ हुई थी। बुधवार शाम करीब 6 बजे दुल्हन वर्षा को दूल्हा कुलदीप के साथ बोलेरो में बैठाकर मायके से विदा किया गया। घर से करीब 500 मीटर दूर जाकर दूल्हा ने दहेज कम मिलने की बात कहते हुए दुल्हन को गाड़ी से उतार दिया। 

वर्षा रोती हुई वापस घर पहुंची। मौसी सरोज देवी, भाई इंद्रजीत, राहुल जाटव, बहन कविता देवी, सीमा देवी गाड़ी में बैठाकर वर्षा को लेकर देहात थाने पहुंचे। यहां टीआई शैलेंद्र कुशवाह को पूरा घटनाक्रम बताया। टीआई ने एसआई गीता सिकरवार को मामले में कार्रवाई के कहा।

एसआई से बोला दूल्हा- खुद उतरकर गई थी दुल्हन

 

एसआई गीता सिकरवार ने दुल्हन के परिजन से दूल्हा का मोबाइल नंबर लिया। दूल्हे कुलदीप से बात हुई। एसआई ने पूछा, वर्षा को क्यों छोड़ दिया। कुलदीप ने जवाब दिया कि वह खुद उतर गई थी। एसआई ने कहा थाने पर आ जाओ। यह सुनकर कुलदीप ने फोन काट दिया। एसआई ने दोबारा कॉल कर पूछा फोन क्यों काटा तो कुलदीप ने कहा कि थाने आ रहा हूं। इसके बाद दूल्हा थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे सख्त हिदायत दी और दूल्हन को थाने से ही विदा कराया।

दहेज में नकद राशि कम मिलने से शादी में भी जताई था नाराजगी

बताया जाता है कि वधु पक्ष ने शादी में तय सभी सामान दिया था। रस्मों के दौरान नकदी भी दी थी। दूल्हन का भाई सेना में है, ऐसे में जब कम नगदी मिली तो दूल्हे को यह भी कहते सुना गया था कि भाई सेना में है फिर भी कम पैसा दिया है।

 तंत्र विद्या से पैसे डबल करने का झांसा देकर लाखो रुपयों की ठगी, तीन गिरफ्तार तीन फरार...

तंत्र विद्या से पैसे डबल करने का झांसा देकर लाखो रुपयों की ठगी, तीन गिरफ्तार तीन फरार...

बिश्रामपुर| आय दिन तंत्र विद्या से संतान प्राप्ति का झांसा देकर ठगी जैसे मामले सामने आते रहते है इसी कड़ी में एक खबर मिल रही है की तंत्र विद्या से रकम दोगुना करने का झांसा देकर पांच लोगों से लाखो रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में बिश्रामपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस आरोपियों से ठगी की कुछ ही रकम बरामद कर पाई है, फरार आरोपियों के पास ही 8 लाख 33 हजार रुपए हैं। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

पढ़े पूरी खबर-
सतपता निवासी 28 वर्षीय मंजीत सिंह पिता हरविंदर सिंह ने 2 मार्च को बिश्रामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शिवनंदनपुर निवासी प्रदीप कुमार शर्मा, सतपता निवासी महबूब अंसारी व अवराडुगू निवासी मो. जाकिर ने उन्हें बताया था कि वे तंत्र विद्या से रकम को कई गुना करने का काम करते हैं। यह बात सुनकर मंजीत उनके झांसे में आ गए। सिर्फ मंजीत ही नहीं अताउल्ला खान, निर्मल सिंह उर्फ विक्की, कुमार राजवाड़े व प्रभू गुप्ता भी झांसे में आ गए। इसके बाद महबूब अंसारी व मो. जाकिर ने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी दिल्ली निवासी पाशा उर्फ नौशाद व दो अन्य के साथ मंजीत सिंह के घर 1 मार्च को पहुंचे। यहां अताउल्ला, निर्मल सिंह, कुमार राजवाड़े व प्रभू गुप्ता भी मौजूद थे, इन सभी ने मिलकर कुल 8 लाख 40 हजार रुपए आरोपियों को दिए। आरोपियों ने एक मटके में सारे रुपए रख दिए, फिर ऊपर से गेहूं डालकर कपड़े से बांध सभी को गोल घेरे में आंखें बंद कराकर बैठा दिया। इसके बाद उक्त मटके को सभी के सिर के ऊपर से घूमाने की बात कहते हुए मौका पाकर पाशा उर्फ नौशाद व उसके दो साथी मटके से पूरी रकम लेकर फरार हो गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होते ही बिश्रामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के टंडवा के मूल निवासी तथा वर्तमान में सतपता में किराए के मकान में रहने वाले 57 वर्षीय महबूब अंसारी पिता सुलेमान अंसारी, अवराडुगू निवासी 40 वर्षीय मो. जाकिर इदरीसी पिता स्व. मो. जमीर व शिवनंदनपुर निवासी 62 वर्षीय प्रदीप कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर धारा 419, 420 व 34 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने महबूब व जाकिर से कुल 4500 रुपए बरामद किए हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिलदेव पांडेय, एएसआई विमलेश सिंह, उमेश सिंह, इंद्रजीत सिंह, वरूण तिवारी, आनंद सिंह, हरविंदर सिंह, रमेश कसेरा, रविशंकर पांडेय, नागेश नाहक, अखिलेश पांडेय, अजय सिंह, उमेश राजवाड़े व उदय सिंह शामिल रहे। 

मिली जानकारी के अनुसार- पकड़े गए आरोपी एक गिरोह के रूप में काम कर रहे थे। आरोपियों में एक प्रदीप शर्मा खुद को तांत्रिक बताता है। उसी ने दिल्ली निवासी पाशा व उसके दो साथियों को रेलवे स्टेशन पर रिसीव किया था।

लाखो रुपए लेकर पाशा हुआ फरार- 
पुलिस ठगी की रकम अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। वारदात में शामिल दिल्ली निवासी पाशा उर्फ नौशाद व उसका एक साथी पूरे 8 लाख 33 हजार रुपए लेकर फरार हो गए हैं। दोनों आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

 
आज दिनांक 3 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 3 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 3 मार्च का राशिफल

मेष:

आज आप अपने खाने-पीने में ज्यादा ध्यान दें। घर के बाहर के खाने से बचें। ऑफिस मे अपने विरोधी के षडय़ंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सपॉर्ट की बेहद जरूरत है।

वृषभ:

आज का दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है, अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है।

मिथुन:

आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें कहा सुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सकून मिलेगा।

कर्क:

आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। कुछ समय पहले बनाए नए रिश्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है।

सिंह:

आज का दिन काफी बिजी रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहस न करें तो आपके लिए अच्छा है।

कन्या:

आज का दिन खुशगवार बीतेगा। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च हो सकता है, पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला:

आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है।

वृश्चिक:

आज का दिन प्रोडक्टिव है। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे।

धनु:

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। खान-पान में सावधानी बरतने से मामला ठीक हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।

मकर:

छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों तथा बुजुर्गों को किसी वजह से चिंता होगी।

कुंभ:

आज का दिन थोडा स्लो है। ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे हो ही जाएंगे। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बटाएंगे।

 

मीन:

आज का दिन लकी रहेगा। बिजनस और इन्वेस्टमेंट में टेंशन खत्म होगी। खास लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेगा और घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख भी मिलेगा। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं।

 

 

बस्तर की पहाड़ी मैना अब नही रहेगी पिंजरे में कैद,पढ़े पूरी खबर ....

बस्तर की पहाड़ी मैना अब नही रहेगी पिंजरे में कैद,पढ़े पूरी खबर ....

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्यपक्षी पहाड़ी मैना अब पिंजरे में कैद होकर नहीं रहेगी। विशेष उपकरण लगाकर इन्हें जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। इनकी नैसर्गिक आवास में रहने की सारी गतिविधियां कम्प्यूटर में दर्ज की जाएंगी। इस दिशा में मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं परियोजना कार्यालय ने कार्य योजना बनाना प्रारंभ कर दिया है। बता दें कि जगदलपुर स्थित वन विद्यालय में वर्ष 1992 से लगातार मैना संवर्धन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। परंतु अब तक कोई सफलता नहीं मिली है वहीं उम्रदराज होने तथा विभिन्न् घटनाओं से कई मैना की मौत हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ राज्य वन्यप्राणी बोर्ड के सदस्य हेमंत कश्यप ने बताया कि तेजी से लुप्त हो रही बस्तर की पहाड़ी मैना को राज्यपक्षी का दर्जा दिया गया है वहीं इसके संरक्षण और संवर्धन का प्रयास पिछले 28 वर्षों से जारी है। इसके बावजूद वन विद्यालय स्थित ब्रीडिंग सेंटर में मैना का संवर्धन नहीं हो पाया।
विडंबना यह भी है कि पक्षी विशेषज्ञ यह भी नहीं बता पाए हैं कि विशाल पिंजरे में रखी गईं मैना नर है कि मादा? अनेक प्रयासों के बाद अब अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं परियोजना ने मैना संवर्धन की दिशा में एक नई कार्ययोजना तैयार की है।
वन्यजीव बोर्ड के सदस्य को अधिकारी ने बताया कि पिंजरे में बंद मैना में सूक्ष्म उपकरण लगाए जाएंगे तत्पश्चात इन्हें जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। ऐसा करने पर मैना अपने नैसर्गिक आदर्श वास में पहुंचेगी, जिसके चलते उन इलाकों में रहने वाली अन्य पहाड़ी मैना की भी जानकारी मिल पाएगी। इतना ही नहीं नैसर्गिक परिवेश में मैना की गतिविधियों पर भी बेहतरी से नजर रखा जा सकेगा। इस कार्य के लिए विशेष उपकरण की खरीदी करने एक कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

 

बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान में चलाया जा रहा था देह व्यापार का धंदा, 4 युवतियों सहित 5 युवक गिरफ्तार...

बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान में चलाया जा रहा था देह व्यापार का धंदा, 4 युवतियों सहित 5 युवक गिरफ्तार...

ग्वालियर। पुलिस ने मकान में चल रहे बड़े देह व्यापार का पर्दाफास किया है| पुलिस ने इस धंदे से जुड़े करीब नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 5 पुरुष और 4 महिला आरोपी शामिल हैं।


पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित एल.जी. सेक्टर के मकान नम्बर 1545 का है|  पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान में अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी सूचना पर सीएसपी ग्वालियर, थाना प्रभारी महाराजपुरा और महिला बल के साथ मुखबिर के बताए पते पर दबिश दी गई ।

स्थानीय लोग हो गए थे परेशान-
पुलिस ने मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया के मुताबिक एक महिला के द्वारा सेक्स रैकेट ऑपरेट किया जा रहा था। जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे। ठोस सूचना के बाद सरगना समेत नौ आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस आरोपियों का बैकग्राउंड खंगाल रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
आज दिनांक 2 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 2 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 2 मार्च का राशिफल

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी।

वृषभ:

आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन:

आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों में हास परिहास में व्यतीत होगा।

कर्क:

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह:

आज शत्रुजनित षडय़ंत्र, लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दु:श्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।

कन्या:

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी।

तुला:

आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अंतर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यावसायिक शैथिल्या गृह प्रपंच से अंतर्मन क्षुब्ध रहेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु:

किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जायेगा-इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।

मकर:

आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी।

कुंभ:

आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

 

मीन:

चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष पर विराजमान है। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी कंपटीशन में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

 
रायपुर में वीडियो जर्नलिस्ट पर हुआ हमला

रायपुर में वीडियो जर्नलिस्ट पर हुआ हमला

सिग्नल में खड़ी कार को पीछे से आ रही इनोवा चालक ने ठोकर मार दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर कार ड्राइवर के साथ मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट देवेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार एएनआई न्यूज कै मरा मैन न्यू चंगोराभाठा डीडी नगर निवासी पारस साहू 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शनिवार को प्रार्थी पंडरी कपड़ा मार्केट तिराहा सिग्रल में अपनी कार रोका था। उसी दौरान पीछे से आ रही इनोवा क्रमांक सीजी 04 जेसी 9999 के चालक एवं अन्य दो लोगों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर कार ड्राइवर पिंटू साहू के साथ मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

1 मार्च से हो रहे ये  बड़े बदलाव, जिनका सीधा असर आप पर पड़ेगा

1 मार्च से हो रहे ये बड़े बदलाव, जिनका सीधा असर आप पर पड़ेगा

नई दिल्ली। 1 मार्च 2020 से देश में 7 बड़े आम बदलाव होने जा रहे हैं। बैंकिंग नियमों के साथ फास्टैग, DTH आदि के नियमों में हुए बदलाव का सीधा असर आम आदमी के जीवन पर पड़ेगा। आइए डालते हैं इन बदलावों पर एक नजर...

1. बदल जाएंगे एटीएम से जुड़े नियम : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एटीएम कार्ड यानी डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम जारी किए हैं। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे भारत में कार्ड जारी करने के समय एटीएम और PoS पर सिर्फ डोमेस्टिक कार्ड के इस्तेमाल की इजाजत दें। अब अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए अलग से अनुमति लेनी होगी। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन लेनदेन, कार्ड नहीं होने पर लेनदेन और कांटेक्टलेस लेनदेन के लिए, ग्राहकों को अपने कार्ड पर सेवाओं को अलग से सेट करना होगा।
2. एटीएम से नहीं निकलेगा 2000 रुपए का नोट : इंडियन बैंक के एटीएम से 2000 रुपए के नोट 1 मार्च नहीं निकलेंगे। 1 मार्च 2020 के बाद से इंडियन बैंक के ATM में 2000 रुपए के नोट रखने वाले कैसेट्स को डिसएबल कर दिया जाएगा। बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जिन ग्राहकों को 2000 रुपए का नोट ही चाहिए वे बैंक की शाखा में आकर ले सकते हैं।

3. KYC के बिना SBI के ग्राहक नहीं कर सकेंगे लेनदेन : एसबीआई के नए नियम के अनुसार ग्राहक बिना KYC के 1 मार्च 2020 से लेनदेन नहीं कर सकेंगे। बैंक ने KYC के लिए अंतिम तारीख 28 फरवरी 2020 थी।
4. सस्ती हुई रसोई गैस : आज से गैर-सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर 52.5 रुपए सस्ता हो गया है। 858.50 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 805.50 रुपए में मिलेगा। कारोबारियों को कमर्शियल सिलेंडर के लिए 1465.50 रुपए चुनाने होंगे। 5 किलो वाला सिलेंडर भी 18.50 रुपए सस्ता हुआ है। इसकी कीमत अब 308 रुपए हो गई है।
5. 130 रुपए में देख सकेंगे 300 चैनल : केबल टीवी के ग्राहक कम कीमत पर अधिक चैनल देख सकेंगे। ट्राई की ओर से पेश नए नियमों के अनुसार, प्रसारकों को 15 जनवरी तक अपने चैनलों की दरों में बदलाव कर 30 जनवरी तक चैनलों की नई दरों की सूची जारी कर करनी थीं। नई दरें 1 मार्च 2020 से लागू होंगी।

6. फ्री नहीं मिलेगा फास्टैग : 1 मार्च 2020 के बाद आपको फ्री में फास्टैग भी नहीं मिलेगा। NHI ने 29 फरवरी तक फास्टैग फ्री देने की घोषणा की थी।
7. लॉटरी पर जीएसटी की नई दर : राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे और मान्यता प्राप्त लॉटरी पर 1 मार्च से 28 फीसदी की दर से माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी लगेगा। नए नियम के मुताबिक, लॉटरी पर केंद्रीय कर की दर 14 फीसदी हो गई है और राज्य सरकारें भी समान दर से यानी 14 फीसदी टैक्स लेंगी।

 

बड़ी खबर, 52रुपए50 पैसा सस्ता हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर,जाने अब कितने में मिलेगा

बड़ी खबर, 52रुपए50 पैसा सस्ता हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर,जाने अब कितने में मिलेगा

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 52.5 रुपए की बड़ी कटौती की है।
एक मार्च यानी आज से गैर-सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर 52.5 रुपए सस्ता हो गया है। 858.50 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब में 805.50 रुपए में मिलेगा। कारोबारियों को कमर्शियल सिलेंडर के लिए 1465.50 रुपए चुनाने होंगे। 5 किलो वाला सिलेंडर भी 18.50 रुपए सस्ता हुआ है। इसकी कीमत अब 308 रुपए हो गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर का दाम 805.50 रुपए है। कोलाकाता में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर का दाम 839.50 रुपए, मुंबई में 776.50 रुपए और चेन्नई में 826 रुपए है।
उल्लेखनीय है कि फरवरी मध्य में गैस सिलेंडर के दाम 144.50 रुपए बढ़ाए गए थे।

 

बड़ी खबर, शाहीन बाग में लगा धारा 144, प्रदर्शनकारियों से की हटने की अपील भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

बड़ी खबर, शाहीन बाग में लगा धारा 144, प्रदर्शनकारियों से की हटने की अपील भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को शाहीन बाग इलाके में धारा 144 लगाते हुए एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल को तैनात किया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से भी शाहीन बाग से हटने की अपील की है। प्रदर्शनकारी 15 दिसंबर से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।
दो महिलाकर्मियों की टुकड़ियों समेत 12 टुकड़ियों को शाहीन बाग में तैनात किया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ चार पुलिस जिलों के 100 पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।
दिल्ली के शाहीन बाग में संयुक्त आयुक्त डीसी श्रीवास्तव ने कहा कि एहतियात के तौर पर यहां भारी पुलिस तैनात की गई है। हमारा उद्देश्य कानून और व्यवस्था बनाए रखना है और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकना है।


घरनास्थल पर पोस्टर लगाकर पुलिस ने कहा कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि यहां धारा 144 CRPC लागू है अत: आप सभी से अनुरोध है कि इस क्षेत्र में किसी तरह का एकत्रित होना या प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई भी करने की चेतावनी दी है।
उल्लेखनीय है कि हिंदू सेना ने शनिवार को ऐलान किया था कि वह शाहीन बाग के प्रदर्शन का खत्म करा देंगे। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने शाहीन बाग में सीएए विरोधी आंदोलन के खिलाफ अपना प्रस्तावित प्रदर्शन वापस ले लिया।

 

आज दिनांक 1 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 1 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 1 मार्च का राशिफल

मेष:

आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आमोद प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ:

आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने  की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन:

आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीडि़त हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में रूचि बढ़ेगी।

कर्क:

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधो में कटुता आएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।

कन्या:

आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। तृतीय पराक्रम भाव में बृहस्पति धनु राशि का होकर विराजमान है। अत: आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक:

आज आपका मन अशांत और परेशान हो सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु:

आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।

मकर:

आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।

कुंभ:

आज का दिन बुद्धि विवके से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने पारिवारिक जनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा। सांयकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।

मीन:

आज दशम भाव में धनु राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।

बड़ा हादसा : मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही बस को ट्रेन ने मारी टक्कर, 30 लोगो की हुई मौत, जाने कहा की है ये खबर

बड़ा हादसा : मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही बस को ट्रेन ने मारी टक्कर, 30 लोगो की हुई मौत, जाने कहा की है ये खबर

कराची | पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में रोहरी रेलवे स्टेशन के निकट तेज गति से आ रही ट्रेन और एक यात्री बस की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। सुक्कुर आयुक्त शफीक अहमद महेसर ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। कई घायलों की हालत नाजुक होने कारण मृतकों संख्या बढऩे की आशंका है।

दुर्घटना सुक्कुर जिले के रोहरी इलाके में घटी जब कराची से सरगोधा जा रही बस खुली मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही थी और पाकिस्तान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। 
बता दें कि यह हादसा रोहरी रेलवे स्टेशन के पास मानवरहित कंधरा रेलवे क्रॉसिंग पर उस समय हुआ जब रावलपिंडी से कराची जा रही 45 अप पाकिस्तान एक्सप्रेस ट्रेन एक यात्री बस से टकरा गई। सुक्कुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जामिल अहमद ने कहा कि बस सुक्कुर से पंजाब जा रही थी और उसमें कई यात्री सवार थे।
सुक्कुर के कमिश्नर शफीक अहमद महेसर ने कहा कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक है। महेसर ने बताया, हमने कम से कम 60 घायलों को रोहरी और सुक्कुर के अस्पतालों में भर्ती कराया है।
टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के 3 टुकड़े हो गए। सुक्कुर के पुलिस अधिकारी जमील अहमद ने बताया, यह भीषण हादसा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस 3 टुकड़ों में बंट गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन बस को करीब 150 से 200 फीट घसीटती चली गई। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस घटना पर संज्ञान लिया और सुक्कुर के आयुक्त को बचाव दलों को क्षेत्र में भेजने का निर्देश दिया।
 
Instagram में स्कूल छात्रा की अश्लील फोटो हुई वायरल, स्कूल प्रबंधन ने थमाया स्कूल से निकाले जाने का नोटिस, जाने कहा की है ये खबर

Instagram में स्कूल छात्रा की अश्लील फोटो हुई वायरल, स्कूल प्रबंधन ने थमाया स्कूल से निकाले जाने का नोटिस, जाने कहा की है ये खबर

कानपूर यूपी के कानपुर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि कानपुर में कैंट स्थित सैंट मैरी कान्वेंट हाईस्कूल की कक्षा  9वीं की एक छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है | फोटो वायरल होने की सूचना जब स्कूल प्रबंधक को लगी तो उन्होंने छात्रा के परिजनों को स्कूल से निकाले जाने का नोटिस थमा दिया गया है। छात्रा के पिता ने कहा, इंस्ट्राग्राम पर बेटी के नाम से फर्जी एकाउंट बनाया गया है । जिसके बाद एडिट कर बेटी की हाफ न्यूड फोटो वायरल कर दी गई। वहीं, साइबर सेल प्रभारी एसपी क्राईम राजेश यादव ने बताया, स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की गई है। फोटो वायरल करने वाले की तलाश की जा रही है। स्कूल प्रबंधन ने भी कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता ने कहा, किसी साथी छात्र ने बेटी को बदनाम करने की कोशिश की है। स्कूल प्रबंधन ने फोटो वायरल करने वाले का पता लगाने के बजाय बेटी को ही स्कूल से बेदखल कर दिया। वहीं, छात्रा का कहना है कि उसने कभी ऐसी कोई फोटो न तो क्लिक की और न ही पोस्ट की। 

छात्रा के पिता ने डीआईजी से गुहार लगाई तो उन्होंने साइबर सेल और बेकनगंज थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। साइबर सेल फोटो को वायरल करने वाले की तलाश मे जुट गई है।

केन्द्रीय आयकर विभाग की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस का राज्य स्तरीय विरोध-प्रदर्शन, जाने पूरी खबर

केन्द्रीय आयकर विभाग की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस का राज्य स्तरीय विरोध-प्रदर्शन, जाने पूरी खबर

रायपुर | केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, भिलाई सहित मध्यप्रदेश में की गई कार्यवाही के विरोध में आज कांग्रेस द्वारा राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। 

कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्रीय आयकर अधिकारियों की कार्रवाई का विरोध जताया है। कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार रात को राज्यपाल अनुसुइया उइके को ज्ञापन सौंपा है और आज गांधी मैदान में धरने पर बैठ गए हैं।

ऐतिहासिक गांधी मैदान में जारी इस विरोध-प्रदर्शन में प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से भी कांग्रेस नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने एकस्वर से इसे कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास, बदलापुर की राजनीति करार दिया है। कांग्रेस नेताओं के हाथों में दिखे पोस्टरों में पीएम श्री मोदी की तुलना तानाशाह हिटलर से की गई है। मंच से बीच-बीच में यह नारे भी लगते रहे कि तानाशाही नहीं चलेगी। कांग्रेस मैदान में चल रहे कांग्रेस के इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व स्वयं पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम कर रहे हैं। मंच में कांग्रेस के तमाम नेता, पीसीसी के नेता, पदाधिकारी, कांग्रेस के विधायकगण और अन्य मोर्चा-संगठन के नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए की गई है। द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर डर फैलाने की कोशिश की जा रही है।