



आज 7 मार्च का राशिफल
मेष:
आज षष्ठम शत्रु भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सांय 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृषभ:
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मिथुन:
आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
कर्क:
आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
सिंह:
आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है। लेकिन धर्म-आध्यात्म के मामले पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।
कन्या:
आज कार्यक्षेत्र में आपसी वार्ता-व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में और भी सुधार होगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नये प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन- जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक:
माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: कार्यशील रहें। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु:
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
मकर:
आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा। रोजमर्रा के छोटे-मोटे कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।
कुंभ:
व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। इसके अलावा किसी नए व्यवसाय में पैसे खर्च करने से पहले उस बारे में अच्छे से सोच-विचार कर लें। ताकि भविष्य में पछताना न पड़े।
मीन:
आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है।
नई दिल्ली। एक संसदीय समिति ने एक ही मतदाता के अलग अलग स्थानों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज होने सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ियों को रोकने के लिए मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने की पैरवी की है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग पिछले कुछ सालों से इस अभियान को आगे बढ़ा रहा हैं।
कार्मिक, जनशिकायत और विधि एवं न्याय मंत्रालय से संबंधित स्थायी समिति की शुक्रवार को संसद में पेश रिपोर्ट में मतदाता सूची की गड़बड़ी को रोकने के लिए मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने के विकल्प पर सहमति जताई गई है।
राज्य सभा सदस्य भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता वाली समिति ने कहा, 'स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र का मजबूत आधार और संविधान के मौलिक ढांचे का हिस्सा है। वहीं, गड़बड़ी रहित मतदाता सूची स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का मूल आधार है।'
रिपोर्ट के अनुसार, 'इसके मद्देनजर समिति इस बात की पैरवी करती है कि आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र को जोड़ने से एक ही मतदाता का कई मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होने जैसी समस्याओं से बचा जा सकेगा।'
समिति ने कहा कि किसी मतदाता के निवास का पता बदलने के कारण नये पते से संबंद्ध मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के अलावा पिछले पते से संबद्ध सूची में भी उसका नाम नहीं हटने के कारण इस तरह के दोहराव की समस्या सामने आती है।
इसे देखते हुए समिति ने सिफारिश की है कि सरकार आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र को जोड़ने की दिशा में कारगर कदम उठा सकती है जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके, यह लोकतंत्र के हित में भी होगा।
ज्ञात हो कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने के चुनाव आयोग के अभियान के तहत लगभग 31 करोड़ मतदाता पहचान पत्रों को आधार से जोड़ा जा चुका है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार देश में पंजीकृत कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 91 करोड़ है।
समिति ने ईवीएम से मतदान की पुष्टि के लिए इसे वीवीपेट से जोड़ने को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के प्रति मतदाताओं का विश्वास बढ़ा है। समिति ने कहा कि ईवीएम के बजाय मतपत्र से मतदान कराने की मांग को उच्चतम न्यायालय ने भी नहीं स्वीकार किया है।
समिति ने कहा कि मतपत्र के दौर में मतदान केन्द्रों की लूट और फर्जी मतदान की समस्या अब ईवीएम के कारण अतीत का हिस्सा बन गई है। इसके मद्देनजर समिति ने विधायिका की तर्ज पर स्थानीय निकायों के चुनाव में भी वीवीपेट युक्त ईवीएम से मतदान कराने की सिफारिश की है।
समिति ने तीन स्तरीय चुनाव प्रणाली के तहत लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव में उम्मीदवारों की योग्यता के मानक एक समान होने के आधार पर एक ही मतदाता सूची बनाने का सुझाव दिया है।
उल्लेखनीय है कि मौजूदा व्यवस्था में राज्य चुनाव आयोग स्थानीय चुनाव संपन्न कराते हैं और इसके लिए अलग मतदाता सूची बनती है।
आयोग ने कहा कि एक ही मतदाता सूची होने से न सिर्फ समय और संसाधनों की बचत होगी बल्कि मतदाताओें के मन में व्याप्त भ्रम को भी दूर किया जा सकेगा।
रायपुर , छत्तीसगढ़ शासन के अधीनस्थ अफसरों के घर-दफ्तर में किए जा रहे छापे पर आईएएस अनिल टुटेजा ने अपने उपर लगे आरोपों पर स्पष्ट किया है, कि कुछ चैनल द्वारा उनकी छवि खराब करने निराधार एवं भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका किसी शराब कारोबारी व निजी कारोबारी से किसी प्रकार कोई संबंध नहीं है। साथ ही किसी भी कंपनी में निवेश नहीं है, उनका कहना है, कि अशोक चतुर्वेदी नामक व्यक्ति से एक लंबी अवधि से कोई मुलाकात नहीं है और न ही कोई लेन-देन है। इस आशय की जानकारियां आयकर विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ऐसे छवि खराब करने वाले लोगों एवं सोशल मीडिया में बिना तथ्यों की वास्तविक जानकारी प्राप्त किए बगैर फेक खबरें वायरल करने वालों पर भी शीघ्र ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आज 6 मार्च का राशिफल
मेष :
आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किये जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। भूमि-भवन में निवेश करने से पहले आपको जांच-पड़ताल करनी होगी ताकि किसी बड़े नुकसान का सामना न करना पड़े।
वृषभ :
आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।
मिथुन :
आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। इससे आपको आर्थिक रूप से कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि आज अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म-अध्यात्म संबंधी रोजगार में रूचि सुदृढ़ होगी।
कर्क :
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। आज आज अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। किसी को उधार भी देना पड़ सकता है।
सिंह :
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण कार्यस्थल पर आप भटक सकते हैं। हालांकि शाम तक मन शांत होगा तो आप व्यवसाय संबंधी फैसले लेने में सहज महसूस करेंगे। शेयर में सोच-समझकर निवेश करें।
कन्या :
कार्यक्षेत्र में आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। इसमें आपको अपने माता-पिता का सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा।
तुला :
आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक :
व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।
धनु :
आज आपकी विद्या- ज्ञान की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में होती तरक्की से आपके अंदर दान-पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
मकर :
आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
कुंभ :
आज का दिन बुद्धि-विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। किसी कार्य के संबंध में सांयकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।
मीन :
आज बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित आर्थिक विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण कार्यक्षेत्र के अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे।
राजस्थान | राजस्थान में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. इस बार पाली में एक युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पीट दिया. चौंकाने वाली बात ये है कि युवक अपनी महिला मित्र से मिलने सलवार-कुर्ता पहन कर गया था. इसी के चलते ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझा और उसे पकड़ लिया. बाद में लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. जानकारी के अनुसार वारदात शनिवार सुबह 11 बजे हुई. वारदात का वीडियो अब वायरल हो रहा है.
सलवार-सूट पहन महिला मित्र से मिलने पहुंचा था
आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेशे से टैक्सी चालक युवक अपनी महिला मित्र से मिलने सलवार- सूट पहनकर जा रहा था. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया. जिसके बाद इसकी जमकर पिटाई कर दी गई. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. युवक की पहचान मोहम्मद इकबाल के तौर पर हुई है.
महिलाओं ने देखा तो हुआ शक
जानकारी के अनुसार युवक ने पहले अपनी टैक्सी सुनसान इलाके में पार्क की और फिर सलवार सूट पहन कर अपनी महिला मित्र से मिलने चला गया. इस दौरान कुछ महिलाओं की उस पर नजर पड़ी और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोग वहां पर जुट गए और टैक्सी चालक को पकड़ लिया. पूछताछ करने पर जब वह जवाब नहीं दे सका तो ग्रामीण भड़क गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी. बाद में पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच कर युवक को बचाया गया.
पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटनाएं
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बच्चा चोर के नाम पर कई लोगों को मॉब लिंचिंग का का शिकार होना पड़ा है. इस तरह के मामलों में पुलिस ने भी कई बार जागरूकता अभियान भी चलाया लेकिन इसका उतना फायदा होता नहीं दिखा है.
नईदिल्ली। अनिल अंबानी को मुसीबत से बचाने के लिए एक बार फिर से बड़े भाई मुकेश अंबानी सामने आए हैं। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबनी अपने छोटे भाई अनिल अंबानी की दिवालिया हो चुकी रिलायंस कंयूनिकेशन को खरीदने जा रहे हैं।