नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
जानिये पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम और द्वितीय वर्ष की कौन कौन सी परिक्षाए रद्द हुई है और कौन सी  होने वाली है

जानिये पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम और द्वितीय वर्ष की कौन कौन सी परिक्षाए रद्द हुई है और कौन सी होने वाली है

रायपुर,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 14 मार्च से 31 मार्च तक की परीक्षा स्थगित की है लेकिन अंतिम वर्ष की परिक्षा यथावत है इस आशय का स्पष्टीकरण के रूप में विश्वविद्यालय ने एक आदेश जारी किया है जिसमे कौन सी तिथि की परीक्षा रद्द हुई है और कौन से परीक्षा होने वाली है


देखे कब कौन सी परीक्षा होने वाली है

कौन सी परीक्षा रद्द हुई है


आज से प्रदेश भर के सिनेमाघर एवं मल्टीप्लेक्स 31 मार्च तक बंद रहेंगे,राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

आज से प्रदेश भर के सिनेमाघर एवं मल्टीप्लेक्स 31 मार्च तक बंद रहेंगे,राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर, कोरोना वायरस के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश भर के सभी सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स को 15 मार्च से 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश वाणिज्यिक कर विभाग के अवर सचिव मरियानुस तिग्गा ने जारी किया है।  

आज दिनांक 15 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 15 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 15 मार्च का राशिफल

मेष:

राशि स्वामी मंगल धनु: राशि पर आ चुका है। चंद्रमा आज अष्टम भाव में होने से गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ:

राशि का स्वामी शुक्र द्वादश भाव में बुध के साथ पराक्रम आयु भाग्य भाव में होने से जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन:

आज राशि से षष्ठम भाव में चंद्रमा मन को संतोष देने वाला है। सप्तम भाव में गुरु से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे।

कर्क:

आज राशि स्वामी चन्द्र पंचम भाव में कोष वृद्धि का संकेत है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे।

सिंह:

चतुर्थ भाव का चंद्रमा और एकादश घर में मिथुन राशि का राहू आज प्रभाव-प्रताप को बढ़ाने वाला है, रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजनों से भेंट संभव है।

कन्या:

तृतीय भाव में चंद्रमा शुभ व्यय-कीर्ति की वृद्धि कराएगा। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी।

तुला:

राशि स्वामी शुक्र मेष राशि का होकर सप्तम भाव में और तृतीय घर में चंद्रमा के प्रभाव से राजनैतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मुलाकात की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।

वृश्चिक:

राशि स्वामी भोम के धनु: राशि पर होने और द्वितीय कोष भाव में चंद्रमा के होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

धनु:

देव गुरु धनु: राशि पर और चंद्रमा द्वादश व्यय स्थान में चल रहे हैं। इसलिए आर्थिक दिशा में सफलता मिलने का योग है। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बना रही है। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संमय बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

मकर:

आपकी राशि से षष्ठम राहू और राशि का स्वामी शनि जन्म स्थान घर में होने के कारण व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।

कुंभ:

आज दशम कर्म केंद्र भाव में वृश्चिक राशि का चंद्रमा होने के फलस्वरूप बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा-विवाद से बचें।

मीन:

राशि स्वामी बृहस्पति दशम राज्य भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा वृद्धि कारक है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में मधुरता आयेगी।

 

हत्या का नया खुलासा: आईबी कर्मी अंकित शर्मा को आधे घंटे तक चाकुओं से गोदते रहे हत्यारे

हत्या का नया खुलासा: आईबी कर्मी अंकित शर्मा को आधे घंटे तक चाकुओं से गोदते रहे हत्यारे

नईदिल्ली। पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान मारे गए आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में नया खुलासा किया है। अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी सलमान उर्फ नन्हें ने बताया कि दर्जन भर लोगों ने मिलकर अंकित पर हमला किया था। यह खुलासा गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ के मोहल्ला ऊपरकोट के भुजपुरा निवासी हसीन उर्फ सलमान ने किया है। उसने अंकित शर्मा की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है। सलमान का कहना है कि भीड़ ने अंकित शर्मा पर लगातार आधे घंटे तक वार करती रही। किसी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। सलमान सुंदर नगरी में रहता है, लेकिन दंगा करने के लिए चांद बाग आया था। वह तीनों दिन हुए दंगों में दोस्तों के साथ शामिल था।

सलमान ने बताया कि अंकित की हत्या बड़े ही बेहरमी से की गई थी। इसके लिए पहले उसे 10 से 12 लोगों ने जमकर पीटा था। फिर उसे घसीटते हुए ताहिर हुसैन की घर की तरफ ले गए और वहां चाकुओं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि जब सलमान का फोन सर्विलांस पर लगाया गया था तो उसने किसी से कहा कि दंगे में हमने एक को बुरी तरह से गोद डाला था। इस वाक्य ने ही उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दरअसल पुलिस ने उसे इस बात पर ही हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अंकित की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
बड़ी खबर: ट्रक-जीप की टक्कर में 11 की मौत, एक बच्चा भी शामिल

बड़ी खबर: ट्रक-जीप की टक्कर में 11 की मौत, एक बच्चा भी शामिल

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक, इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसा जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना इलाके में मेगा हाई-वे पर सोईन्तरा गांव के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक और जीप के बीच जबरदस्त टक्कर हुआ। हादसे के दौरान ट्रक के उपर चढ़ गया। जिसमें 11 लोग की मौत हो गई। मरने वालों में 4 पुरुष 6 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया है।

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के शिकार हुए लोगों में एक नवविवाहित जोड़ा भी बताया जा रहा है।
 
इससे पहले आठ मार्च को राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई थी और 32 लोग घायल हो गए। जोधपुर-जयपुर राजमार्ग पर बिनवास गांव के पास एक ट्रक और बस में हुई भिड़ंत के बाद बस में सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। जोधपुर पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं, अजमरे जिले में अजमेर-जयपुर हाईवे पर एक बस पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही 18 लोग घायल हो गए, घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल थीं।
सरकार का एक और महत्वपूर्ण निर्णय: भारत में सेनेटाइजर और मास्क अवाश्यक वस्तु में शामिल, कालाबाजारी करने पर सात साल की जेल

सरकार का एक और महत्वपूर्ण निर्णय: भारत में सेनेटाइजर और मास्क अवाश्यक वस्तु में शामिल, कालाबाजारी करने पर सात साल की जेल

दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते स्कूल कॉलेज सहित जिम-लाइब्रेरी, वाटर पार्क भी 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया जा चूका है इसी कड़ी में भारत में बढती कोरोना वायरस मरीजों की संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने हैंड सेनेटाइजर और मास्क को अवाश्यक वस्तु में शामिल करने की अधिसूचना जारी की है। अब अगर हैंड सेनेटाइजर और मास्क की कोई कालाबाजारी करता है तो उस पर दोष सिद्ध होने पर सात साल तक की जेल हो सकती है। इस समय देश में हैंड सेनेटाइजर और मास्क की कालाबाजारी के चलते कमी पैदा कर दी गई है। अब लोगों को आसानी से दोनों वास्तु मिलेगी। गौरतलब है कि भारत में अब तक कुल 81 कोरोना वायरस मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि कर्नाटक में एक मरीज की मौत हो गई है। कई राज्यों ने स्कूल कालेजों,विश्वविद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
आज दिनांक 14 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 14 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 14 मार्च का राशिफल

मेष:

राशि का स्वामी मंगल नवम भाव में चल रहा है। चन्द्रमा तुला राशि का सप्तम भाव में आपके अन्दर भोग विलास की भावना को बढ़ाएगा। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा।

वृषभ:

आज आपकी राशि से षष्ठम भाव में चन्द्रमा आपके जीवन में विघ्न बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। परिवार की तरफ से भी वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं हैं। शाम के बाद ग्रहों की चाल बदलने पर कुछ धैर्य बंधेगा, पड़ोसी सहयोग करेंगे।

मिथुन:

आज आप में अपने कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप नये-नये कार्यों में विनियोग करेंगे। सायंकाल के समय वाहन खराब होने से अकस्मात् खर्चा बढ़ेगा। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये कार्य से आप परेशान हो सकते हैं।

कर्क:

आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। सायंकाल से देर रात तक आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका बुद्धि विवेक, नये-नये कार्यों की खोज करने में लगेगा। आप दूसरों की कमियां ढूंढऩा छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है।

सिंह:

आज तुला का चन्द्रमा आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त कराएगा। अपनी शान शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे, गरीबों की सहायता और अपनी वाक्पटुता, कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे।

कन्या:

आज राशि से तृतीय भाव में चन्द्रमा राज्य विजय कारक है। आपके प्रभाव प्रताप में वृद्वि होगी। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो कि चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे।

तुला:

अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। राज्य और समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा, परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो आपकी खिन्नता को बढ़ा देंगे। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रात्रि के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु:

राशि से एकादश भाव में चन्द्रमा धर्म आध्यात्म में वृद्धि करेगा। दिन का कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में भी लगेगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर:

आज राशि से द्वादश व्यय एवं रोग स्थान में मंगल-गुरु-केतु योग आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ कराएगा। यदि आपका कोई विवाद राज्य में या समाज में लम्बित हो तो उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। आपकी रुचि आध्यात्मिक, आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन:

यदि आपकी प्रोन्नति होने वाली है तो आपको लाभ होगा। आपको आकस्मिक चिन्ता होने की संभावना है। जिससे आप अपनी वाक्पटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे। दूसरे व्यक्तियों व आगन्तुकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सायंकाल तक आप कामयाब हो जायेंगे।

बड़ी खबर –पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परिक्षाये 31 मार्च तक स्थगित ,उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किये आदेश,लेकिन अंतिम वर्ष की परिक्षाए रहेंगी यथावत

बड़ी खबर –पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परिक्षाये 31 मार्च तक स्थगित ,उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किये आदेश,लेकिन अंतिम वर्ष की परिक्षाए रहेंगी यथावत

रायपुर,आज उच्च शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है की समस्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हो रही जिसमे से प्रथम और द्वितीय वर्ष की परिक्षाये 31 मार्च तक स्थगित की जाए साथ ही साथ अंतिम वर्ष की परीक्षाओ को यथावत रखने का आदेश जारी किया है इसी तारतम्य में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय ने अधिसूचना भी जारी की है
साथ ही उन्होंने समस्त शिक्षकीय कार्यो पर भी रोक लगाई है और किसी भी प्रकार का सेमिनार या कार्यक्रम न करने कहा है
देखे आदेश :-

 

 

 


 

 

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 कोरोना वायरस के चलते स्थगित

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 कोरोना वायरस के चलते स्थगित

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक खबर मिल रही है की कोरोना वायरस के चलते 22 मार्च 2020 को होने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित की जा रही है|
 
क्योकि राज्य शासन द्वारा 31 मार्च 2020 तक समस्त शिक्षण संस्थाए बंद करने का निर्णय लिया गया है जिसके चलते उक्त परीक्षा आगामी तिथि तक स्थगित की जा रही है| देखे आदेश-
फ्रांस और चीन से भारत लौटे कर्मचारी को हुआ कोरोना, निगरानी में रखे गए कंपनी के 700 कर्मचारी

फ्रांस और चीन से भारत लौटे कर्मचारी को हुआ कोरोना, निगरानी में रखे गए कंपनी के 700 कर्मचारी

नोएडा। भारत में एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से पीडि़त होने की पुष्टि हुई है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा फेज-2 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी का है। बताया गया है कि जो व्यक्ति कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है वह कुछ दिन पहले फ्रांस और चीन से वापस आया था। नोएडा के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने भी उसके इस जानलेवा वायरस से पीडि़त होने की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से पीडि़त मरीजों की संख्या अब 75 हो गई है। 

कोरोना वायरस का पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद कंपनी में काम कर रहे सभी 700 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। वहीं इस केस के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 11 हो गई है। इनमें 10 भारतीय और 1 विदेशी नागरिक शामिल हैं। बता दें कि 11 मार्च तक उत्तर प्रदेश में कोरोना के 9 टेस्ट पॉजिटिव निकले थे। अब तक आगरा में 7, गाजियाबाद में 2, नोएडा में 1 और लखनऊ में 1 मरीज में कोरोना को पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा असर देखने को मिल रहा है। यहां एक और मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब आगरा में कोरोना पीडि़तों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। पता चला है कि जिस महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, वह हाल ही में बेंगलुरू से लौटी है। आगरा से 12 संदिग्धों के सैंपल की जांच में ये एक केस पॉजिटिव पाया गया है।
सरकार का एक और बड़ा फैसला: एयर इंडिया को खरीदने के लिए बोली लगाने की अंतिम तारीख बढ़ी

सरकार का एक और बड़ा फैसला: एयर इंडिया को खरीदने के लिए बोली लगाने की अंतिम तारीख बढ़ी

नई दिल्ली। सरकारी एविएशन कंपनी एयर इंडिया में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार ने इसके लिए बोली लगाने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2020 कर दिया गया है. पहले ये 17 मार्च 2020 थी| आपको बता दें कि सरकार, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस की अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी और संयुक्त उपक्रम एआईएसएटीएस की 50 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी और एयरलाइंस का मैनेमेंट कंट्रोल भी खरीदने वाले के हाथ में ही रहेगा इसके लिए इच्छुक खरीदार अब 30 अप्रैल 2020 तक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जमा कर सकते हैं| आपको बता दें कि एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस है इसके बेड़े में कुल 146 विमान हैं| साल 1932 में टाटा एयर सर्विसेज के तौर पर एयर इंडिया की शुरुआत हुई थी 1947 में इसका राष्ट्रीयकरण हो गया था और एक साल बाद इसका नाम बदलकर एयर इंडिया हो गया|

सरकार को अगले वित्त वर्ष की पहली छमाही में विमानन कंपनी एयर इंडिया की बिक्री पूरा हो जाने का अनुमान है| एयर इंडिया को बेचने के लिए सरकार ने एफडीआई नियमों में बदलाव भी किया है| नए नियमों के तहत अब एनआरआई भी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी एयर इंडिया में खरीद सकते हैं| इससे पहले एयर इंडिया में 49 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति थी वहीं अनुसूचित विमान कंपनियों में कुछ शर्तों के साथ 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है|
बड़ी खबर: आइस फैक्ट्री में नाइट्रोजन रिसाव से महिला की मौत, 20 से अधिक लोग बेहोश

बड़ी खबर: आइस फैक्ट्री में नाइट्रोजन रिसाव से महिला की मौत, 20 से अधिक लोग बेहोश

हज़ारीबाग। हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार मल्लाह टोली स्थित आइस फैक्टरी में गुरुवार रात करीब 9:20 बजे अचानक विस्फोट हुआ, जिससे वहां अफरातफरी मच गयी। 5000 लोगो की इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में जहरीली अमोनिया गैस करीब 1 किलोमीटर के दायरे में फैल गई जिससे करीब कई लोग चपेट में आ गए। इस दौरान 20 से अधिक लोग बेहोश हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई बेसुधों की हालत गंभीर है।

स्थानीय लोगों की मदद से प्रभावित लोगों को सदर अस्पताल और अरोग्यम अस्पताल ले जाया गया है जिसमें करीब 24 लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 6 लोगों को अरोग्यम भेजा गया है। इस घटना में मल्लाह टोली की धोबी गली में रहने वाली एक महिला की मौत इलाज के द्वारान हो गई। बचाव कार्य मे लगे एसडीपीओ और इंस्पेक्टर भी जहरीली गैस के चपेट में आ गए।
छत्तीसगढ़ में करोना का कहर ,राज्य के सभी स्कूल कालेज 31 मार्च तक बंद

छत्तीसगढ़ में करोना का कहर ,राज्य के सभी स्कूल कालेज 31 मार्च तक बंद

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी निजी और शासकीय स्कूल और कालेज ,विश्वविद्यालय को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी किये है

लेकिन इस दौरान होने वाली परिक्षा यथावत रहेंगी

 

देखे आदेश

 

आज दिनांक  13 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 13 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 13 मार्च का राशिफल

मेष:

आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है।

वृषभ:

आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनियोग करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन:

आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। सामाजिक क्रिया कलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। अकस्मात् लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में रुचि रहेगी।

कर्क:

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्द्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिल रहे हैं। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होना निश्चत है।

कन्या:

आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को सम्पन्न करने में सक्षम रहेंगे। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। तृतीय पराक्रम भाव में बृहस्पति धनु: राशि का होकर विराजमान है अत: आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक:

आज आपका मन अशान्त एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु:

आज आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मकर:

आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें। भविष्य में लाभ होगा।

कुंभ:

आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी।

मीन:

आज दशम भाव में स्व राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे सम्बन्ध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रिजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।

 

बड़ी खबर राजधानी रायपुर में बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या

बड़ी खबर राजधानी रायपुर में बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या

रायपुर। राजधानी के भाठागांव इलाके में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी डाॅक्टर जीवन जलक्षत्री की चाकू मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि गुलाल लगाने के बहाने चार युवकों ने डाॅक्टर जलक्षत्री को घेरा और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद चारों आरोपी भाग निकले। खून से लथपथ डाॅक्टर को आसपास के लोगों ने अस्पताल दाखिल करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस मामले में मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावरों में दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। 

कोरोना ने मुकेश अंबानी को लगाई चपत, 70 दिनों में डूबे 1.11 लाख करोड़

कोरोना ने मुकेश अंबानी को लगाई चपत, 70 दिनों में डूबे 1.11 लाख करोड़

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खौफ इस कदर हावी हो गया है कि निवेशकों में हड़कंप मच गया है। वे सुरक्षित निवेश की ओर भाग रहे हैं, जिसकी वजह से शेयर मार्केट लगातार क्रैश कर रहा है। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 3200 अंक तक फिसल गया था। बाद में मामूली सुधार के साथ यह 2900 अंक गिरकर बंद हुआ। मार्केट क्रैश होने का असर देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी पर भी पड़ा है। रिलायंस का शेयर आज 52 हफ्तों के न्यूनतम पर पहुंच गया।

आज रिलायंस का शेयर 1063 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह 1048 तक पहुंच गया था। 27 दिसंबर 2019 को साल के आखिरी कारोबारी दिन रिलायंस का शेयर 1537 रुपये का था। पिछले 70 दिनों में शेयर का भाव घटकर 1063 पर पहुंच गया। एक शेयर की कीमत करीब 475 रुपये तक घट गई है। मतलब कोरोना और अन्य कारणों से रिलायंस के शेयर में करीब 30 फीसदी की गिरावट आई है।
 
शेयर मार्केट में मचे हाहाकार के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पिछले 70 दिनों में उनकी संपत्ति को करीब 15.20 अरब डॉलर (1.11 लाख करोड़) का नुकसान हुआ है। इसकी वजह से उनसे एशिया के सबसे अमीर शख्स का तमगा भी छिन गया। एकबार फिर से अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। भारत में इसके मरीजों की संख्या 73 पर पहुंच गई है, जिसमें 17 मरीज विदेशी हैं। भारत में यह अब तक करीब 12 राज्यों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है।
भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची

भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नईदिल्ली। राज्यसभा की 55 सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गयी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने कुल 11 नामों का ऐलान किया था, जिसमें से 9 भाजपा के और दो नाम सहयोगी दलों के लिए था। वहीं दूसरी सूची में 5 उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावे मध्यप्रदेश से डा सुमेर सिंह सोलंकी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा की दो सीटों में रामचंद्र झांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम, हिमाचल से इंदू गोस्वामी और महाराष्ट्र से भागवत कराड को उम्मीदवार बनाया है।
वहीं कल की बात करें तो दो सीटों में से एक नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया का घोषित कर दिया गया था। वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भुवनेश्वर कलिता को भाजपा ने असम से उम्मीदवार बनाया था। जबकि बिहार से विवेक ठाकुर, गुजरात से अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा, झारखंड से दीपक प्रकाश, मणिपुर से लिएसेंबा महाराज, महाराष्ट्र से उदयना राजे भोंसले, राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, महाराष्ट्र से आरपीआई के रामदास आठवले और असम से बीपीएफ से बुस्वजीत डाइमरी के नाम शामिल थे। 
 
रतनलाल की हत्या मामले में 7 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

रतनलाल की हत्या मामले में 7 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली। देश की राजधानी के पूर्वोत्तर जिले में फरवरी के अंत में भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने अब इस मामले में सात आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार आरोपियों में तीन गाजियाबाद के हैं| रतन लाल की हत्या मामले में सलीम मल्लिक, मुहम्मद जलालुद्दीन, मोहम्मद दानिश (सभी गाजियाबाद के), मुहम्मद सलीम खन, मुहम्मद अयूब, मुहम्मद मुश्ताक और एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया है| फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है|
 
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल रहे रतन लाल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी क्षेत्र के मौजपुर इलाके में तैनात थे उन पर हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया था पत्थरबाजी में रतन लाल बुरी तरह से घायल हो गए थे गंभीर अवस्था में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले रतन लाल को बाद में शहीद का दर्जा दिया गया| 42 वर्षीय रतन लाल वर्ष 1998 में दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के तौर पर नियुक्त हुए थे| घटना के दौरान वो गोकुलपुरी एसीपी के ऑफिस में नियुक्त थे|
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर: कोरोना की चपेट में आईपीएल 2020, रोक लगाने को सुप्रीम कोर्ट में याचिका

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर: कोरोना की चपेट में आईपीएल 2020, रोक लगाने को सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है। आईपीएल पर रोक लगाने का मामला वीरवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने वकील और याचिकाकर्ता मोहन बाबू अग्रवाल को नियमित पीठ में याचिका दाखिल करने को कहा है। याचिककर्ता ने कोरोन वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग को स्थगित करने की मांग की थी। वहीं बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि 15 देशों का वीजा रद्द होने के चलते कोई भी विदेशी खिलाड़ी 15 अप्रैल तक इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा।

आपको बता दें कि 29 मार्च से 24 मई तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट पर कोरोना की मार पडऩे के आसार हैं। इस पर रोक लगाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में भी एक अर्जी दी गई है। हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करने वाले वकील जी. एलेक्स बेनजीगर ने एक याचिका दाखिल की है। जस्टिस एमएम सुधींद्र और कृष्णन रामास्वामी की खंड पीठ इस पर सुनवाई कर सकती है। याचिकाकर्ता का कहना है कि डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक कोरोना वायरस को लेकर कोई खास दवाई या इसके खतरे से बचाव का इलाज मौजूद नहीं है। यह पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है और यह एक महामारी जैसी स्थिति बना रहा है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार के पास दो ही विकल्प हैं। पहला आईपीएल मैचों को स्थगित करना और दूसरा बिना टिकटों की बिक्री के मैचों का आयोजन कराना। उनका यह बयान राज्य में दो लोगों में संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आया है। राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा, टिकटों की बिक्री न होना तय है। 
सिंधिया के समर्थन में 10 हजार कांग्रेसियों ने दिया इस्तीफा

सिंधिया के समर्थन में 10 हजार कांग्रेसियों ने दिया इस्तीफा

नईदिल्ली। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से दो दिन के लिए भोपाल के दौरे पर रहेंगे। जिसके बाद शुक्रवार को सिंधिया सबसे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। इस दौरे से पहले सिंधिया ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दूसरी ओर खबर है कि सिंधिया के समर्थन में मध्यप्रदेश के कई कांग्रेस जिलाध्यक्षों सहित 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
 
राज्य बीजेपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम को तीन बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे बीजेपी प्रदेश कार्यालय आकर पं.दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान कार्यालय में सिंधिया के स्वागत में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

राज्य बीजेपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम को तीन बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे बीजेपी प्रदेश कार्यालय आकर पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान कार्यालय में सिंधिया के स्वागत में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

इसके अगले दिन यानी शुक्रवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे के आसपास सिंधिया फिर से बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां फिर से पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर वे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा जाएंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में मध्यप्रदेश के ग्वालियर, गुना, शिवपुरी के कांग्रेस जिलाध्यक्षों सहित 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफे राज्य स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक हुए हैं।

बंगलूरू गए कांग्रेस के 19 में से 17 विधायकों ने बुधवार को वीडियो जारी कर ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन किया है। इन विधायकों ने कहा कि हम पूरी तरह से महाराज के साथ हैं। महाराज कहेंगे तो कुएं में भी कूद जाएंगे।