नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
जगन्नाथ पूरी मंदिर के शिखर ध्वजा में लगी आग वाला वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई

जगन्नाथ पूरी मंदिर के शिखर ध्वजा में लगी आग वाला वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई

रायपुर| सोशल मिडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे यह साफ तौर पर देखा जा सकता है की जगन्नाथ पूरी के मुख्य मंदिर जगन्नाथ मंदिर के शिखर ध्वजा में आग लग गई| लोगो द्वार इस वीडियो के माध्यम से बताया जा रहा है की मुख्य पुजारी ने देश में किसी बड़ी अनहोनी विपत्ति का संकेत दिया| ऐसा आज तक नहीं हुआ|

जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की इसकी हकीकत कुछ और ही है| सूत्रों के द्वारा उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी के मंदिर के पंडा से संपर्क करने पर पता चला कि एकादशी को मंदिर के गुंबज के ऊपर बड़ा दीपक जलाया जाता है  उस दीपक के अगल-बगल में कुछ छोटे कुछ छोटे झंडे सजावट हेतु लगाए जाते हैं|  मौसम की खराबी के कारण वह छोटे झंडे दीपक के संपर्क में आने से जल गए एवं जगन्नाथ भगवान की कृपा से मुख्य  ध्वजा में किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंची है| 
बैंकॉक से लौटे दंपत्ति ने नहीं दी विदेश यात्रा की जानकारी, पुलिस ने किया दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

बैंकॉक से लौटे दंपत्ति ने नहीं दी विदेश यात्रा की जानकारी, पुलिस ने किया दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

औरंगाबाद | थाईलैंड से आने की बात प्राधिकारियों से कथित रूप से छुपाने के मामले में महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक दम्पत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. विदेशों से आने वाले लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के कारण अनिवार्य रूप से आइसलेट रहने को कहा गया है, भले ही उनमें बीमारी के लक्षण दिखाई दें या नहीं.

जिला प्रशासन की एक सर्वेक्षण टीम ने शुक्रवार को दम्पत्ति का पता लगाया जिसने थाईलैंड की अपनी हालिया यात्रा की बात छुपाई थी. उसने कहा, 'अमलनेर के गजानन नगर इलाके में रहने वाला दम्पत्ति थाईलैंड से आया था. जब टीम से उनसे उनकी यात्रा के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे केवल पुणे में अपने बेटे के पास गए थे.
हालांकि जांचकर्ताओं को बाद में पता चला कि वे थाईलैंड गए थे. उन्होंने बताया कि दम्पत्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं और महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम, 1897 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है और जांच के लिए उनकी लार के नमूने लिए गए हैं.
 
जनता कफ्र्यू के दिन भी जारी रहेगा शाहीनबाग धरना, जाने पूरी खबर

जनता कफ्र्यू के दिन भी जारी रहेगा शाहीनबाग धरना, जाने पूरी खबर

नई दिल्ली | शाहीनबाग में नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध में पिछले तीन महीने से चल रहे प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने कोरोना वायरस की मौजूदा परिस्थिति में फैसला किया है कि किसी भी प्रदर्शनकारी को अब चार घंटे से ज्यादा प्रदर्शन स्थल पर बैठने की इजाजत नहीं होगी। 

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की बढ़ती समस्या के कारण रविवार से यहां आने वाला कोई भी प्रदर्शनकारी सिर्फ चार घंटे ही धरनास्थल पर रहेगा और उसके बाद वह यहां से चला जाएगा। यह व्यवस्था रविवार से लेकर कोरोनावायरस की समस्या समाप्त होने तक या कानून वापस होने तक जारी रहेगी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान धरनास्थल पर माइक से किसी तरह की कोई घोषणा नहीं होगी। प्रदर्शनकारियों ने यह भी फैसला किया है कि प्रदर्शनस्थल पर बच्चे और बुजुर्ग मौजूद नहीं होंगे और विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने गुरुवार रात आठ बजे कोरोना वायरस को देखते हुए सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। इसके बाद से ही लगातार यह सवाल उठ रहा है कि शाहीनबाग के लोग रविवार के दिन प्रदर्शन करेंगे या नहीं? इसके बाद ही शाहीनबाग की तरफ से यह फैसला किया गया है।
 
तीन दिन तक बंद रहेंगे राजधानी के बाजार, कोरोना वायरस से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने जारी किया आदेश

तीन दिन तक बंद रहेंगे राजधानी के बाजार, कोरोना वायरस से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली | कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे। ये बाजार तीन दिनों तक बंद रहेंगे। कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक डेयरी, दवाएं, सब्जी और राशन की दुकानें खुली रहेंगी, ताकि लोगों को दिक्कत न हो और उनकी आम जरूरते पूरी होती रहें। दिल्ली में 21, 22 और 23 मार्च 2020 को बाजार बंद रहेंगे। 23 मार्च की शाम को एसोसिएशन स्थिति की समीक्षा किए जाने के बाद आगे के बारे में फैसला करेगी।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में दिल्ली सरकार के आदेश के बाद सभी मॉल पहले ही बंद किए जा चुके हैं। खान मार्केट रविवार और सोमवार को बंद रहेगा। दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी गैरजरूरी दफ्तर और सेवाएं 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश को संबोधित करते हुए लोगों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी। रविवार 22 मार्च 2020 को लोगों से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की गई है। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए रेलवे ने शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 10 बजे के बीच शुरू होने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी है। जो ट्रेनें पहले से चल रही हैं और शनिवार रात 12 बजे तक अपने गंतव्य स्थान को नहीं पहुंच पाई हैं उन्हें अपने गंतव्य स्टेशन तक जाने दिया जाएगा।
इधर यूपी में सभी मॉल बंद कर दिये गये हैं। राजस्थान के भीलवाड़ा में कर्फ्यू लगाया गया दिया गया है। बॉर्डर सील कर दी गई है। शहर को दो दिनों के लिए बंद किया गया है। पंजाब, हिमाचल, गुजरात, बिहार में भी सरकार ने सभी स्कूल कॉलेज और सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद कर दिया है।
 
 प्रेमी ने यूट्यूब देखकर की अपनी प्रेमिका की डिलीवरी, फिर हुआ कुछ ऐसा की आप भी जान कर हो जायेंगे हैरान

प्रेमी ने यूट्यूब देखकर की अपनी प्रेमिका की डिलीवरी, फिर हुआ कुछ ऐसा की आप भी जान कर हो जायेंगे हैरान

तमिलनाडु| तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक व्यक्ति यूट्यूब देखकर अपनी गर्लफ्रेंड की डिलीवरी खुद करने लगा| इसका परिणाम इतना भयानक हुआ कि युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है, जबकि बच्चे की मौत हो गई है|

जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह मामला तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले का है| यहां पाथिरवेदु पुलिस ने गुरुवार को एक 27 वर्षीय व्यक्ति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया| यह पाया गया कि उसने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका के गर्भ से भ्रूण को निकालने के लिए बॉटकेड सर्जरी की है|

पुलिस के बताये अनुसार-
पुलिस ने मीडिया को बताया कि 27 वर्षीय शख्स कमारपालयम का रहने वाला है और एलपीजी सिलेंडर के डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है| वे दोनों कथित तौर पर दो साल से एक-दूसरे के प्यार में थे, युवती एक कॉलेज में दूसरे साल की बी कॉम की छात्रा थी| लड़की आठ महीने की प्रेग्नेंट थी लेकिन दोनों की शादी इसलिए नहीं हो रही थी कि लड़के के परिवार ने इसका विरोध किया था| इसके बाद दोनों ने फैसला किया था किसी के बताए बगैर डिलीवरी करेंगे| दोनों एक फार्म में पहुंचे और वहीं यह घटना हुई| बुरी तरह खून निकलने के बाद जब लड़का पास के अस्पताल में उसे लेकर गया तो डॉक्टर्स दंग रह गए| लड़की को तत्काल ऑपरेशन थियेटर में भर्ती कराया गया लड़की ने वहीं एक मृत बच्चे को जन्म दिया| युवक को अस्पताल परिसर के अंदर ही पुलिस को सौंप दिया गया| युवती की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. लड़के पर एक मामला भी दर्ज किया गया है|
उपराष्ट्रपति के कार्यालय में एक कर्मचारी मिला कोरोना वायरस से संक्रमित, जाने कहा की है ये खबर

उपराष्ट्रपति के कार्यालय में एक कर्मचारी मिला कोरोना वायरस से संक्रमित, जाने कहा की है ये खबर

वाशिंगटन | अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस के कार्यालय के एक कर्मचारी को कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के संदर्भ में कोरोना पॉजिटिव का यह पहला ज्ञात मामला है।

पेंस की प्रेस सचिव केटी मिलर ने एक बयान में कहा, आज शाम हमें सूचित किया गया कि उपराष्ट्रपति कार्यालय का एक सदस्य कोरोनोवायरस संक्रमित पाया गया है।
मिलर ने कहा, न तो राष्ट्रपति ट्रंप और न ही उपराष्ट्रपति पेंस का उससे कोई निकट संपर्क था। सीडीसी दिशानिर्देशों के अनुपालन में उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि व्हाइट हाउसे के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले सप्ताह कोरोनोवायरस टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
 
 बड़ी खबर:  प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोर्स में मारा छापा, भारी मात्रा में नकली मास्क बरामद

बड़ी खबर: प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोर्स में मारा छापा, भारी मात्रा में नकली मास्क बरामद

सागर। मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना वायरस के अलर्ट के बीच मध्यप्रदेश प्रशासन की टीम ने एक मेडिकल की दुकान में दबिश दिया है। टीम ने यहां छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में नकली मास्क बनाया जा रहा है। टीम ने मेडिकल दुकान के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानिए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार-  प्रशासन की टीम को नकली मास्क बनाने की सूचन मिली थी। जिसके बाद आज टीम ने कार्रवाई कर नकली मास्क बरामद किया। टीम ने परकोट के मेडिकल दुकान में छापामार कर खुलासा किया है।​ फिलहाल अभी प्रशासन की कार्रवाई चल रही है।

दुकानों में मास्क और सेनेटाइजर खरीदने मची होड़-
बता दें कि कोरोना के अलर्ट के बाद से मेडिकल दुकानों में मास्क और सेनेटाइजर खरीदने की होड़ मच गई। कही जगहों में तो मास्क और सेनेटाइजर चंद मिनटों में ही खाली हो गए। वहीं अब हालात ऐसे बन गए हैं कि कुछ मेडिकल वाले नकली मास्क बनाना शुरू कर दिया है।

प्रशासन हुई अलर्ट-
उल्लेखनीय है कि जबलपुर में 4 नए मरीज मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गई है। कल और आज लॉक डाउन का ऐलान किया है। वहीं कलेक्टर ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की अपनी रणनीति में किया संशोधन, जाने क्या संशोधन हुए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की अपनी रणनीति में किया संशोधन, जाने क्या संशोधन हुए

नई दिल्ली । भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की अपनी रणनीति में शनिवार को संशोधन करते हुए कहा कि श्वसन संबंधी गंभीर बीमारी, सांस लेने में दिक्कत और बुखार तथा खांसी की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की कोविड-19 संक्रमण के लिए जांच की जाएगी।

जानकारी के अनुसार आईसीएमआर के नए दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की संपर्क में आने के पांचवें और 14वें दिन के बीच में जांच की जानी चाहिए, चाहे उनमें बीमारी के लक्षण दिखाई दे या न दे।

जानकारी मिली है कि बायोमेडिकल अनुसंधान की सर्वोच्च संस्था ने इस सप्ताह देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के मद्देनजर अपनी रणनीति में सुधार किया है। नयी रणनीति का उद्देश्य संक्रमण को फैलने पर और अधिक प्रभावी तरीके से लगाम लगाना तथा सभी मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराना है। अभी तक पिछले 14 दिनों में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले बिना लक्षण वाले लोगों और बाद में लक्षण दिखने, प्रयोगशाला से संक्रमण की पुष्टि वाले मामलों के संपर्क में आने वाले और लक्षण दिखाने वाले लोगों तथा लक्षण दिखाने वाले सभी स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं की दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमण के लिए जांच की गई।

आज दिनांक 21  मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 21 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 21 मार्च का राशिफल

मेष:

आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। किंतु आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ:

आज का दिन पारिवारिक जनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन:

पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। प्रिय एवं महान लोगों के दर्शन से मनोबल बढऩे की संभावना है। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

कर्क:

राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का धनु में होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को सुदृढ़ कर सकता है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।

सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार होने की आशंका है। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा।

कन्या:

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला:

आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। वाक-पटुता आपको विशेष सम्मान दिला सकती है। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक:

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होने की संभावना है। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु:

आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य, कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें आखिर में आपकी विजय होने का प्रबल योग है। आपके विरूद्ध षड्यंत्र विफल होने की संभावना है।

मकर:

आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ:

राशि स्वामी शनि की मध्यम स्थिति के कारण पत्नी को अचानक शारीरिक कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा, हालांकि पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन:

वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रगति से काफी प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

अंततः निर्भया को मिल ही गया इंसाफ,चारो  दोषियों को हुई फांसी, पढ़े पूरी खबर

अंततः निर्भया को मिल ही गया इंसाफ,चारो दोषियों को हुई फांसी, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। गैंगरेप और निर्मम हत्या के 7 साल बाद आखिरकार शुक्रवार सुबह निर्भया को इंसाफ मिल ही गया। उसके चारों दोषियों अक्षय, मुकेश, पवन और विनय का आज सुबह साढ़े 5 बजे फांसी दे दी गई।
मामले से जुड़ी हर जानकारी... - जेल प्रशासन ने पुलिस को सौंपे शव
- शव ले जाने के लिए 2 एंबुलैंस मंगाई गई। पुलिस को शव सौंपने की प्रक्रिया जारी।
- निर्भया के मोहले में भी मना जीत का जश्न।
- चारों दोषियों के शवों को फंदों से उतारा गया।
- डॉक्टरों ने चारों दोषियों को मृत घोषित किया।
- डॉक्टरों की पुष्टिद के बाद चारों के शवों को लोकल पुलिस को हेंडओवर ‍किया जाएगा। इसके बाद दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
- फांसीघर में शवों की जांच के लिए पहुंचे डॉक्टर।
- जेल के बाहर उमड़ी भीड़। हाथों में तिरंगा, चेहरे पर दिखी खुशी।
- निर्भया की मां ने फांसी के बाद विक्ट्री लाइन दिखाया। उन्होंने कहा कि आज फाइनली इंसाफ मिल गया।
- निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि देर से ही सही निर्भया को इंसाफ मिला। बेटी को बचा नहीं पाई लेकिन इंसाफ दिलाया। देश की बेटियों के लिए संघर्ष किया। परिवार खुशी या उत्सव नहीं मनाएगा।
- आशादेवी ने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस लड़ाई में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि डरने की और शर्माने की हमें जरूरत नहीं है। जो क्राइम करता है उन्हें शरमाना चाहिए।
- न्याय के लिए हमारा इंतजार बेहद पीड़ादायी था : दोषियों को फांसी के बाद निर्भया के पिता ने कहा।
- करीब 30 मिनट से तक चारों शव तख्ते पर लटके रहेंगे। 6 बजे डॉक्टर इनकी बॉडी की जांच करेंगे। फिर जेल सुपरिंटेंडेंट ब्लैक वारंट पर साइन करेंगे कि चारों को फांसी दे दी गई है। इसके बाद डेथ सर्टिफिकेट अटैच कर वापस ब्लैक वारंट कोर्ट जाएगा की आदेश का पालन हुआ।
- निर्भया को मिला इंसाफ, दोषियों को फांसी।
- फांसी से पहले SC और HC ने खारिज की दोषियों की याचिका।
- 20 मार्च को मनाया जाएगा निर्भया दिवस।
- गौरतलब है कि दिल्ली में 23 साल की छात्रा के साथ 16 दिसंबर 2012 की रात को एक चलती बस में बर्बरता के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस घटना के करीब 15 दिन बाद पीड़िता की सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना ने देश को हिला दिया था। पीड़िता को को निर्भया नाम से जाना गया।
- 5 मार्च को एक निचली अदालत ने मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी देने के लिए नया मृत्यु वॉरंट जारी किया था। सभी दोषी अपने सभी कानूनी और संवैधानिक विकल्पों का इस्तेमाल कर चुके हैं और उनके बचने के लगभग सभी रास्ते बंद हो चुके थे।


 

आज दिनांक 20  मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 20 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 20 मार्च का राशिफल

मेष:

राशि का स्वामी मंगल-पापग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है।

वृषभ:

आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन:

राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क:

चंद्रमा सप्तम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह:

राशी का स्वामी सूर्य शत्रु ग्रहों के बीच में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या:

राशि स्वामी बुध सुख की वृद्धि कर रहा हैं रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला:

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।

वृश्चिक:

आपकी राशि से द्वितीय तृतीय पंचग्रही योग अभी कुछ दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है।

धनु:

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यंत सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर:

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ:

आज आपके स्वास्थ्य सुख में रुकावट आ सकती है। राशि का स्वामी शनि अब मार्गी चल रहा है। अत: निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशता कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें।

मीन:

आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है। 

प्रधानमन्त्री का देश के नाम सन्देश,22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने के साथ साथ डाक्टरों का भी करे अभिवादन ,पढ़े पूरी खबर

प्रधानमन्त्री का देश के नाम सन्देश,22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने के साथ साथ डाक्टरों का भी करे अभिवादन ,पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। दुनियाभर में हजारों लोगों को मौत की नींद सुला चुके कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर भारत भी बेहद सतर्क है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया को जितना पहले और दूसरे विश्वयुद्ध ने प्रभावित नहीं किया था, उससे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित हुए हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने कहा...
-रोज का जरूरी सामान्य इकट्ठा करने का प्रयास न करें।
-मुझे उम्मीद है कि सभी देशवासी आने वाले समय में अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वाह इसी तरह करते रहेंगे।
-देश में जरूरी सामान का कोई संकट नहीं है।
-आज देश में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार हो, स्थानीय निकाय, जनप्रतिनिधि या सिविल सोसायटी हो, हर कोई इस वैश्विक बीमारी से बचने के लिए योगदान दे रहा है।
-शक्ति उपासना का पर्व चैत्र नवरात्रि पर संकल्प लें आओ हम खुद को भी बचाएं, देश को भी बचाएं और दुनिया को भी बचाएं।
-जनता कर्फ्यू, जनता के लिए जनता द्वारा लगाया कर्फ्यू। सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए।

22 मार्च को सुबह 7 से 9 बजे तक देश की जनता खुद पर कर्फ्यू लगाए।
-जनता कर्फ्यू हमें आने वाली स्थितियों से निपटने में मदद करेगी।
-जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, मीडिया कर्मियों की सक्रियता तो आवश्यक है, लेकिन बाकी लोग भीड़भाड़ और पार्टी समारोहों से आइसोलेट कर लेना चाहिए।
-सीनियर सिटीजन (60 से ऊपर) घर से बिलकुल भी बाहर न निकलें।

-ऐसी स्थिति में एक ही मंत्र काम करता है- 'हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ'। हमारा स्वस्थ रहना पहली प्राथमिकता है।
-भीड़ से बचना, घर से बाहर निकलने से बचना। अत: संयम बनाकर रखें।
-सोशल डिस्टेंसिंग कारगर और आवश्यक है।
-हमारा संकल्प और संयम बीमारी को रोकने में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है।
-आप यह सोचते हैं कि आपको कुछ नहीं होगा, यह सोच नहीं है। आप ऐसा करके अपने परिवार के साथ अन्याय करेंगे।
-आने वाले कुछ सप्ताह तक बहुत जरूरी हो तभी अपने घर से बाहर निकलें।
-जितना संभव हो आप अपना काम हो सके तो अपने घर से ही करें।

-सायं 5:00 बजे कोरोना सेनानियो (डाक्टरों) का हौसला बढ़ाने के लिए घरों के दरवाजे बालकनी टेरेस पर खड़े होकर 5 मिनट तक तालियां,घंटी या थालियाँ बजावे 

कमलनाथ सरकार को शुक्रवार को कराना होगा फ्लोर टेस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

कमलनाथ सरकार को शुक्रवार को कराना होगा फ्लोर टेस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार रहेगी अथवा जाएगी, इसका फैसला कल यानी शुक्रवार को हो जाएगा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा में शाम 5 बजे तक यह प्रक्रिया पूरी की जाए। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि फ्लोर टेस्ट की वीडियोग्राफी कराई जानी चाहिए। साथ ही बागी विधायक फ्लोर टेस्ट में आना चाहें तो आ सकते हैं।

उच्चतम न्यायालय ने मध्यप्रदेश और कर्नाटक के पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया कि कांग्रेस के 16 बागी विधायक अगर विधानसभा में शक्ति परीक्षण में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

विधानसभा अध्यक्ष ने ठुकरा दी थी पेशकश :
इससे पहले आज सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एनपी प्रजापति को बागी विधायकों से वीडियो लिंक के जरिए बात करने का या उन्हें ‘बंधक’ बनाने के भय को दूर करने के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त करने का गुरुवार को सुझाव दिया। हालांकि अध्यक्ष ने शीर्ष अदालत के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की एक पीठ ने कहा था कि बागी विधायक अपनी मर्जी से गए हैं या नहीं यह सुनिश्चित करने का वह इंतजाम कर सकते हैं। पीठ ने कहा कि हम बेंगलुरु या कहीं और एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी कर सकते हैं ताकि बागी विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अध्यक्ष से सम्पर्क कर सकें और उसके बाद वह निर्णय लें। कोर्ट ने अध्यक्ष से यह भी पूछा कि क्या बागी विधायकों के इस्तीफा देने के संबंध में कोई जांच की गई और उन्होंने उनके (बागी विधायकों के) संबंध में क्या निर्णय किया है।


अध्यक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा कि जिस दिन अदालत अध्यक्ष को समय सीमा के तहत निर्देश देने लगेगा, तो यह संवैधानिक समस्या बन जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों की बर्खास्तगी और कांग्रेस के बागी विधायकों के चलते कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है। भाजपा की लगातार कोशिशें जारी हैं कि राज्य की कमलनाथ सरकार गिर जाए। इसी के चलते भाजपा लगातार फ्लोर टेस्ट की मांग कर रही थी, जबकि कांग्रेस सरकार बागियों के चलते इससे बचने की कोशिश कर रही थी

 

कोरोना वायरस के चलते यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को 31 मार्च तक परीक्षाएं स्थगित करने के दिए आदेश, पढ़ें पूरी खबर

कोरोना वायरस के चलते यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को 31 मार्च तक परीक्षाएं स्थगित करने के दिए आदेश, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस तेजी से भारत में अपने पांव पसार रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में एहतियात के लिए कई राज्यों में परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं और स्कूल और कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया है। इस बीच, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को 31 मार्च तक परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

यूजीसी ने एक सर्कुलर (परिपत्र ) जारी किया है जिसमें सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को 31 मार्च के बाद परीक्षाएं कराने के लिए कहा गया है।  यूजीसी ने परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित करने के साथ ही मूल्यांकन कार्य को भी स्थगित करने का सर्कुलर जारी किया है। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों से शिक्षकों और छात्रों के साथ इंटरनेट के माध्यम से नियमित संवाद स्थापित करने के लिए कहा है। यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों से कहा है कि वो विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करे ताकि उनको और उनके अभिभावकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश के कई राज्यों में प्रतियोगी और स्कूल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। यूपी में 2 अप्रैल तक सभी स्कूलों, मॉल और सिनेमाघरों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसी तरह दिल्ली में भी आगामी 31 मार्च तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। देश में करोना संक्रमित मरीजों की संख्या 170 पहुंच गई है।

 बड़ी खबर: दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत से ट्रक में लगी आग, पांच लोगो की झुलसने से हुई मौत

बड़ी खबर: दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत से ट्रक में लगी आग, पांच लोगो की झुलसने से हुई मौत

शाजापुर|  मध्यप्रदेश के शाजापुर इलाके से एक आगजनी की घटना सामने आ रही है जहां दो ट्रको की भिड़ंत में जबरदस्त आग लगी गई जिसमे झुलसने से पांच लोगो की मौत हो गई है| आपको बता दे की शाजापुर इलाके में देर रात दो ट्रकों में हुई आमने सामने भिड़ंत के बाद आग लग गई, जिससे 5 लोग जिंदा जल गए। हादसे में लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे से झुलसे लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाई, जिसके बाद दोनों ट्रकों को क्रेन से अलग किया गया।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है। शाजापुर बाईपास में दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गई। ट्रकों में टक्कर होने के बाद आग लग गई, जिससे ट्रक में सवार 5 लोगों की जलकर मौत हो गई। जब कि दो अन्य घायल हो गए।
आज दिनांक 19  मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 19 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 19 मार्च का राशिफल

मेष:

काम की अधिकता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे।

वृषभ:

आज धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। नौकरी संबंधी सुखद समाचार मिल सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

मिथुन:

आज मकर राशि का चंद्रमा आपके पराक्रम की वृद्धि कर रहा है। धन-ऐश्वर्य वृद्धि से शत्रु ईर्ष्या करेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की संभावना है।

कर्क:

आज व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन संबंधी खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

सिंह:

गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

कन्या:

आज आपकी राशि से चतुर्थ केतु, गुरू योग बना हुआ है। अत: आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में रहेंगे। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी।

तुला:

राशि पर चतुर्थ घर का चंद्रमा तृतीय भाव में केतु गुरु आज आपके पुरूषार्थ और पराक्रम की वृद्धि करेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है।

वृश्चिक:

व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी।

धनु:

आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति उच्च पद पर मार्गी है अत: गुप्त शत्रु से सावधान रहें। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी।

मकर:

आपकी राशि पर प्रथम शनि शुक्र का प्रभाव है। द्वादश भाव में गुरु विवेकपूर्ण कार्य संपादन में मदद करेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा।

कुंभ:

राजनैतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। किसी साझेदार की मदद से धन लाभ भी हो सकता है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।

मीन:

आज आपकी राशि से चंद्रमा एकादश राज्य विजय कारक है। पुराने झगड़े- झंझटों से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी।

बड़ी खबर: माँ वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा दी गई रोक, अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध

बड़ी खबर: माँ वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा दी गई रोक, अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध

जम्मू। कोरोना वायरस के चलते आय दिन बड़ी बड़ी खबरे सामने आ रही है कोरोना के कारण जिम, गार्डन, स्कूल, कॉलेज, इत्यादि को बंद करा दिया गया है इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की माता वैष्णोदेवी यात्रा को भी बंद कर दिया गया है आपको बता दे की वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड द्वारा अचानक वैष्णोदेवी की यात्रा को बंद कर दिए जाने की घोषणा से उन श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ गईं जो श्राइन बोर्ड के न्यौते पर ही पिछले कुछ दिनों से यात्रा में शिरकत करने कटड़ा पहुंच रहे थे। हालांकि आज सुबह प्रशासन द्वारा इंटर स्टेट यात्री बसों के परिचालन पर रोक लगाए जाने के फैसले ने भी उनकी मुसीबतें बढ़ा दीं, जबकि पहले से ही वे 2 दिनों से खाने की सामग्री को पाने के लिए मारामारी की हालत में थे क्योंकि प्रशासन ने रेस्तरां, ढाबे आदि 31 मार्च तक के लिए बंद करवा दिए थे।

जानिए पूरी खबर-
बता दे की कोरोना वायरस का असर अब पूरी तरह से विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णोदेवी की यात्रा पर भी पड़ा है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने माता वैष्णोदेवी यात्रा तत्काल पूरी तरह से बंद कर दी है। माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए दोपहर करीब 2 बजे सभी यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद कर दिए।

श्रद्धालु हो गए मायूस-
यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर एकाएक बंद होने की वजह से माता के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु काफी मायूस हुए। हालांकि सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक 8500 के करीब श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके थे। बोर्ड के अनुसार, जिन श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण करवा लिया है, वे यात्रा पर जा सकते हैं। बोर्ड ने जम्मू व कटड़ा में स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद करने के साथ ऑनलाइन सेवाएं भी फिलहाल बंद कर दी हैं। यात्रा को फिर से शुरू करने के आदेश जारी होने तक ये सेवाएं बंद ही रहेंगी।

बसों के परिचालन पर प्रतिबंध-
इसके अलावा जम्मू कश्मीर से आने और जाने वाली सभी अंतरराज्यीय बसों के परिचालन पर भी आज से प्रतिबंध लगा दिया गया है। नवरात्र के वक्त वैष्णोदेवी मंदिर में दर्शन के लिए 3 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर परिसर में आते हैं। ऐसे में देशभर के यात्रियों के यहां आने की स्थितियों को देखते हुए एहतियात के तौर पर यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया गया है।

अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध: जम्मू कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक ने ट्वीट किया कि श्री माता वैष्णोदेवी यात्रा बुधवार से बंद की जाती है। जम्मू-कश्मीर से आने और जाने वाली सभी अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के जिला प्रशासन ने सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन को निलंबित कर दिया है और जम्मू में 2 बड़े पार्कों और पुंछ में सभी सार्वजनिक पार्कों को अगली सूचना तक बंद कर दिया है।
महाराष्ट्र में कोरोना पीडि़तों की संख्या हुई 42, जाने पूरी खबर

महाराष्ट्र में कोरोना पीडि़तों की संख्या हुई 42, जाने पूरी खबर

पुणे। एक महिला जिसने पूर्व में फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा की थी, उसमें कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही बुधवार सुबह तक महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस महिला को पिछले कुछ दिनों से अलग-थलग रखा गया था और आज उसका परीक्षण पॉजिटिव आया है। महिला का यहां नायडू अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

राज्य में मंगलवार को कोविड-19 से मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी, मृतक ने कुछ दिनों पहले ही दुबई की यात्रा की थी। हालांकि, उसकी पत्नी और बेटे में भी परीक्षण पॉजिटिव आया है और उनका इलाज चल रहा है।
कोरोना वायरस के चलते भाजपा एक महीने तक नहीं करेगी कोई प्रदर्शन : जे पी नड्डा

कोरोना वायरस के चलते भाजपा एक महीने तक नहीं करेगी कोई प्रदर्शन : जे पी नड्डा

नईदिल्ली । देश भर में तेजी फैलते कोरोना वायरस के चलते भारतीय जनता पार्टी अपने कई कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर बीजेपी एक महीने तक कोई प्रदर्शन या आंदोलन नहीं करेगी। बीजेपी कोई भी सार्वजनिक बैठक नहीं करेगी, अगर हमें कोई जानकारी देने होगी तो पार्टी के सीनियर नेता ज्ञापन के रूप में इसे जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सभी इकाइयों से कोरोना वायरस के संबंध में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ इस संबंध में भी जानकारी देने को कहा गया है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के बाद इस घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों में दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले तीन लोग और 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 5,700 से अधिक लोगों पर निकटता से नजर रखी जा रही है। दिल्ली में संक्रमण के अब तक 10 मामले सामने आए हैं जिनमें एक विदेशी शामिल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 16 मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 41 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 27 मामले दर्ज किए गए हैं।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 11 मरीज हैं। लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़कर आठ हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है। तेलंगाना में दो विदेशियों समेत पांच मामले सामने आए हैं। राजस्थान में दो विदेशियों समेत चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। हरियाणा में 14 विदेशियों समेत 16 लोग संक्रमित हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इन मरीजों में केरल के वे तीन मरीज भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इस वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। हाल में मुंबई की 64 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हुई थी। वह दुबई से लौटी थी। इससे पहले, पिछले मंगलवार को कलबुर्गी के 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, जो सऊदी अरब से लौटा था। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार रात को एक महिला की मौत हो गई थी।

एक अतिरिक्त यात्रा परामर्श के अनुसार सरकार ने अफगानिस्तान, फिलीपीन और मलेशिया से यात्रियों के भारत में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्देश अस्थायी रूप से लागू किया गया है और यह 31 मार्च तक लागू रहेगा। इसकी बाद में समीक्षा की जाएगी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने 18 मार्च से 31 मार्च के बीच यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन के यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

 
बड़ी खबर: जेल में हुआ नाबालिग संग रेप के आरोपी का मर्डर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बड़ी खबर: जेल में हुआ नाबालिग संग रेप के आरोपी का मर्डर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

देहरादून। इस वक्त उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आयी है, जहां देहरादून स्थित सुद्धोवाला जेल में नाबालिग संग दुराचार के आरोपी की हत्या कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर आलाधिकारी जेल पहुंच चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है। जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

जानिए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- जेल में बंद आरोपी ज्ञान चंद उर्फ मनोज निवासी भागलपुर बिहार का एक अन्य कैदी आनंद से विगत 15 मार्च को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में ज्ञान बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तभी से उसका ऋषिकेश के एम्स में उपचार चल रहा था। आज बुधवार की सुबह उक्त आरोपी की मौत होने की खबर सामने आयी। मृतक ज्ञान चंद नाबालिग से दुराचार के आरोप में चमोली जेल में बंद था, जिसके बाद उसे देहरादून जेल में ट्रांसफर किया गया था।