BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बारातियों ने की दुल्हन के परिवार वालों की जमकर पिटाई, दुल्हन ने शादी करने से किया मना, जाने कहा की है ये खबर

बारातियों ने की दुल्हन के परिवार वालों की जमकर पिटाई, दुल्हन ने शादी करने से किया मना, जाने कहा की है ये खबर

राजिम | राजिम के सुरसाबांधा गाँव से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है | जानकारी मिली है कि यहाँ बारातियों ने दुल्हन के घर वालों की ही पिटाई कर दी | बता दें कि शुक्रवार को राजिम के सुरसाबांधा गांव में एक बारात आया, लड़की पक्ष वालों ने बारातियों का अच्छे से स्वागत किया। लेकिन मामला उस वक्त बिगड़ गया जब एक साथ कई लोगों ने नशे की हालात में लड़की के घरवालों से ही विवाद कर बैठे । जानकारी के अनुसार विवाद थमने के बजाए और ही बढ़ गया । विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों ने दुल्हन के घरवालों की भी पिटाई कर दी। वहीं शादी घर में तोड़फोड़ भी कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजिम पुलिस ने मामले को शांत कराया। जिसके बाद स्थितियां पुलिस के नियंत्रण में आई । भारी हंगामे के बाद दूल्हन के घर वालों ने शादी करने से मना कर दिया और बारात को वापस लौटा लिया । इस मामले में दुल्हन के घर वालों ने बारात लौटाने पर बारातियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाया ।

रेलवे कर्मचारी ने रिटायरमेंट के दिन प्लेट फॉर्म में लगाई फांसी, जाने कहा की है ये खबर

रेलवे कर्मचारी ने रिटायरमेंट के दिन प्लेट फॉर्म में लगाई फांसी, जाने कहा की है ये खबर

ग्वालियर | ग्वालियर के एक रेलवे स्टेशन की एक खबर सामने आई है | खबर मिली है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 में एक अधेड़ की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली है । फंदे पर झूलती हुई लाश रेलवे के ही एक कर्मचारी मुरारी लाल की थी | रेलवे के कर्मचारियों ने शव की पहचान कर ली । जानकारी के अनुसार मृतक मुरारी लाल का आज ही ​रिटायरमेंट होने वाला था। प्लेटफार्म में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा । रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि मृतक जोरा का रहने वाला है। पिछले कई दिनों से वह मानसिक परेशानियों से गुजर रहा था। वहीं आज उसने रिटायरमेंट के दिन ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी। आत्महत्या को लेकर पुलिस ने घरवालों से भी पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस अभी मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

आज दिनांक 29 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 29 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 29 फरवरी का राशिफल

मेष:

आज प्रथम लग्न भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सायं 5 बजे तक कोई खास डील निश्चित होने की संभावना है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। सायं काल 5 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश करेगा इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ:

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोर्थ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और कलात्मक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको चैन से आराम करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क:

आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह:

आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या:

आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक:

आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, अत: प्रयत्नशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु:

आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर:

आज का दिन सामान्य है। संभावना है कि भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कईं प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ:

आज आपके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर ही करें।

 

मीन:

आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने कोमल व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

 
जनसमावेश रैली में बोले अमित शाह CAA पर भ्रम फैलाकर देश में विपक्ष भड़का रहा है दंगे

जनसमावेश रैली में बोले अमित शाह CAA पर भ्रम फैलाकर देश में विपक्ष भड़का रहा है दंगे

भुवनेश्वर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर शुक्रवार को हमला करते जनता में भ्रांति और उकसा कर दंगे फैलाने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर दोहराया कि नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) से देश के एक भी मुसलमान, एक भी अल्पसंख्यक की नागरिकता को आंच नहीं आएगी।
सीएए को लेकर दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्से में इसी सप्ताह भड़के भयानक दंगों के बीच यहां जनसमावेश रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मैं देश की जनता से कहना चाहता हूं कि ये विपक्ष के लोग सीएए को लेकर भ्रांति फैला रहे हैं, लोगों को उकसा रहे हैं, दंगे करा रहे हैं।

कांग्रेस, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विरोध करने पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा ये सारे लोग सीएए विरोध कर रहे हैं। ये कह रहे हैं कि इससे अल्पसंख्यकों के अधिकार चले आएंगे। अरे इतना झूठ क्यों बोलते हो। मैं आज फिर से यहां कहना चाहता हूं कि सीएए से देश के एक भी मुसलमान, एक भी अल्पसंख्यक का नागरिकता अधिकार नहीं जाने वाला है। सीएए नागरिकता लेने का कानून है ही नहीं, बल्कि नागरिकता देने का कानून है।


 

प्रदेश में लगातार आयकर विभाग के छापो के बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा कक्ष में बुलाई आपात बैठक

प्रदेश में लगातार आयकर विभाग के छापो के बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा कक्ष में बुलाई आपात बैठक

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा कक्ष में आपात बैठक बुलाई है, गौरतलब है कि प्रदेश में कई जगहों पर केंद्रीय इनकम टैक्स विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है, जिसमें मुख्यमंत्री के अपर सचिव सौम्या चौरसिया के घर में भी आयकर विभाग ने आज छापा मारा है, वहीं कल महापौर एजाज ढेबर के ठिकानों पर भी दबिश दी गई थी। बैठक में प्रमुख मंत्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी बैठक में शामिल हैं।

बैठक में चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी भी मौजूद है, बताया रहा है कि आयकर विभाग द्वारा प्रदेशभर में पड़े छापे के बाद की परिस्थितियों की समीक्षा इस बैठक में की जा रही है। 

 दो बच्चो व् पत्नी की हत्या कर फांसी पर झुला पिता, दीवाल पर लिखा मिला सुसाइड नोट...

दो बच्चो व् पत्नी की हत्या कर फांसी पर झुला पिता, दीवाल पर लिखा मिला सुसाइड नोट...

उत्तरप्रदेश। गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पिता ने अपने पत्नी व् दो बच्चो की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया| खबरों के अनुसार यहां अर्थला इलाके में एक घर से पुलिस ने पूरे परिवार की लाश बरामद की है। मृतक की पहचान धीरज के रूप में हुई है। वहीं घर के दीवार में इस हत्याकांड का खुलासा किया है। इनमें धीरज ने हत्या की वजह पत्नी से नाराजगी बताई है।

जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह मामला उत्तरप्रदेश गाजियाबाद जिले अर्थला इलाके की है| साहिबाबाद थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक धीरज के दोस्त का उस समय पैरो तले जमीन ही खिसक गई जब उसने घर में चार लाशें देखा। इसके बाद उसने मामले की सूचना स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंची। घर का दरवाजा खोला तो पुलिस ने देखा कि धीरज जहां फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी हुई थी। दोनों बच्चों का शव बिस्तर पर मिला।

दीवार पर मिला सुसाइड नोट-
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक ने आत्महत्या कि है और उसी ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की है। यही नहीं, मृतक ने दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिख दिया जिसमें उसने अपनी पत्नी का दूसरे लड़कों से बात करने की बात लिखी थी।

पढ़े क्या लिखा सुसाइड नोट पर-
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी पत्नी दूसरे लड़कों से फोन पर बात करती है और शराब पीती है। इसलिए वो परेशान है। सुसाइड नोट पर उसने लिखा है कि मेरे मरने पर पुलिस कोई कार्रवाई ना करे। इधर इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस भी अभी कुछ भी कहने से बच रही है। ​फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
 
 बड़ी खबर: उद्धव ठाकरे सरकार ने की बड़ी घोषणा, मुस्लिमों को शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण देगी सरकार, पढ़े इससे जुडी पूरी खबर...

बड़ी खबर: उद्धव ठाकरे सरकार ने की बड़ी घोषणा, मुस्लिमों को शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण देगी सरकार, पढ़े इससे जुडी पूरी खबर...

मुंबई| इस वक्त महानगरी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां महाराष्ट्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। नवाब मलिक ने कहा है कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार मुस्लिमों को शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण देगी। मुस्लिमों को आरक्षरण देने के लिए सरकार विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी। नवाब मलिक ने कहा कि पिछली देवेंद्र फड़णवीस की सरकार ने शिक्षा में मुस्लिमों को पांच फीसदी आरक्षण नहीं दिया था। लेकिन उद्धव ठाकरे सरकार जल्द ही विधानसभा में प्रस्ताव पास कर मुस्लिमों को शिक्षा में आरक्षण देगी।

पढ़े पूरी खबर- 
नवाब मलिक के मुताबिक- महाराष्ट्र सरकार बजट सत्र के अंतिम दौर में मुस्लिमों को शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव सदन में पेश करेगी। प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे पास किया जाएगा और मुस्लिमों को शिक्षा में पांच फीसदी आरक्षण दे दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि नौकरी में आरक्षण को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है और जल्द ही उस पर फैसला लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार- महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन कांग्रेस एनसीपी की सरकार ने भी मुस्लिमों को शिक्षा में पांच प्रतिशत आरक्षण देने के आरक्षण की व्यवस्था की थी और इस संबंध में अध्यादेश भी जारी किया था। वहीं, दूसरी ओर एनसीपी नेता शरद पवार भी कई बार अपने संबोधन के दौरान मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात का जिक्र कर चुके हैं।
आईबी कांस्टेबल अंकित शर्मा की चाकू से गोद-गोद कर की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

आईबी कांस्टेबल अंकित शर्मा की चाकू से गोद-गोद कर की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

नईदिल्ली। दिल्ली हिंसा में मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम में कई ऐसे तथ्य सामने आए है जो झकझोर देने वाले है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि अंकित शर्मा पर बार-बार चाकू से कई हमले किए गए है। इसमें अंकित शर्मा के शरीर पर अनगिनत चाकू के निशान हैं, जिनमें पेट-सीने पर सबसे अधिक वार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाती है कि अंकित शर्मा की हत्या बेरहमी से की गई।

बता दें, अंकित शर्मा का शव 26 फरवरी को चांदबाग में नाले से मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ। आईबी कांस्टेबल अंकित शर्मा का शव गुरुवार शाम उनके पैतृक गांव इटावा ले जाया गया। शहीद अंकित अमर रहे के नारों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से सलामी दी गई। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान सहित विभिन्न दलों के नेता, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना दी। यहां उनके अंतिम दर्शन को हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुखाग्नि उनके भाई अंकुर शर्मा ने दी।

दिल्ली के नेहरू विहार के आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन पर अंकित शर्मा की हत्या के आरोप लगे हैं। अंकित के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि हिंसा के दौरान ताहिर हुसैन और उनक समर्थक अंकित को खींचकर ले गए और उनकी हत्या करने के बाद शव नाले में फेंक दिया। पार्षद पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वहीं आम आदमी पार्टी ने निलंबित कर दिया है।
हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, जाने पूरी खबर...

हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, जाने पूरी खबर...

नईदिल्ली। हाईकोर्ट ने दिल्ली में हुई हिंसा और नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ जारी प्रदर्शन से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई की। शाहीन बाग समेत अन्य आठ इलाकों में चल रहे प्रदर्शन को लेकर डाली याचिका में पूछा गया कि इनकी फंडिंग कौन कर रहा है। इस याचिका पर अब दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दिया है।


याचिकाकर्ता अजय गौतम ने हाई कोर्ट में अर्जी डाली थी कि इन प्रदर्शनों की वजह से दिल्ली में हिंसा का माहौल बना हुआ है। ऐसे में इसकी जांच होनी चाहिए कि इन धरना प्रदर्शनों की फंडिंग कौन कर रहा है। अब हाई कोर्ट ने इस याचिका पर दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है और 30 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है। इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अगुवाई वाली बेंच ने की है।

दिल्ली हाई कोर्ट में इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, वारिस पठान के द्वारा दिए गए बयानों पर भी सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने भड़काऊ बयान दिया और लोगों को उकसाया भी है। हाई कोर्ट ने अब इस याचिका पर दिल्ली पुलिस, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस दिया है। इस मामले पर अब 13 अप्रैल को सुनवाई की जाएगी।
 एक्सपायरी दवा खाने से एक मासूम की हुई मौत, तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने कराया था अस्पताल में भर्ती...

एक्सपायरी दवा खाने से एक मासूम की हुई मौत, तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने कराया था अस्पताल में भर्ती...

अंबिकापुर|  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक खबर मिल रही है की एक्सपायरी दवा खाने से एक बच्चे की मौत हो गई है| बताया जा रहा है खेलते वक्त बच्चे की बहन ने उसे एक्सपायरी वाली दवा खिला दी थी। इसके बाद बच्चे की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी थी। परिजनों ने आननफानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। फिलहाल मामले की जानकारी होने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। 

पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला सूरजपुर के लब्जी गांव का है। यहां घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे की बहन ने उसे एक्सपायरी दवा खिला दी। दवा खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी थी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
नवगठित पेण्ड्रा-मरवाही जिले में राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों को मिली नवीन पदस्थापना, पढ़ें पूरी खबर

नवगठित पेण्ड्रा-मरवाही जिले में राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों को मिली नवीन पदस्थापना, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ के नवगठित पेण्ड्रा-मरवाही जिले में अफसरों की नवीन पदस्थापना होनी शुरू हो गई है।  इसी क्रम में राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों को पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ किया है। 

सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन मंत्रालय से जारी आदेशानुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के जिन चार अफसरों का पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नीवन पदस्थापना दी गई है उनमें, बीसी साहू को अपर कलेक्टर, बीसी एक्का को संयुक्त कलेक्टर, डिगेश पटेल और देव सिंह उईके को डिप्टी कलेक्टन के पद पर पदस्थ किया गया है। 
 
विधानसभा : गर्भगृह में नारेबाजी और हंगामा करते पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह सहिंत 11 भाजपा सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया निलंबित, जाने क्या है पूरा मामला

विधानसभा : गर्भगृह में नारेबाजी और हंगामा करते पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह सहिंत 11 भाजपा सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया निलंबित, जाने क्या है पूरा मामला

रायपुर | विधानसभा के पांचवे दिन धान खरीदी के मुद्दे पर उग्र विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया । सदन की कार्यवाही शुरू करते ही भाजपा सदस्यों ने लगातार सवाल करके मंत्री को घेरना शुरू किया | इस पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हस्तक्षेप किया | पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को भाजपा सदस्यों ने टोकते हुए शांत कराया | 

मंत्री अमरजीत भगत ने सदन में जानकारी दी कि प्रदेश में 19 लाख 55 हजार 465 किसानों का पंजीयन हुआ था, जिसनें से 33 हजार 146 किसानों ने प्रदेश में शत प्रतिशत धान बेचा। जिस पर भाजपा ने सदन में कहा कि 19 लाख से ज्यादा किसानों का धान शत प्रतिशत नहीं खरीदा गया है। किसानों का धान कब खरीदा जाएगा इस सवाल पर इसकी घोषणा करने की मांग की गई। विपक्ष के सदस्य हंगामा करते गर्भगृह में पहुंच गए । पूर्व सीएम रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के 11 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

शिक्षक ने 7 वीं कक्षा की छात्रा को बनाया अपनी हवस का शिकार, नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, जाने कहा की है ये खबर

शिक्षक ने 7 वीं कक्षा की छात्रा को बनाया अपनी हवस का शिकार, नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, जाने कहा की है ये खबर

पत्थलगांव | पत्थलगांव के नारायणपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर आई है | जानकारी मिली है कि यहाँ के एक स्कूल के शिक्षक ने 7 वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है | दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा प्रेग्नेंट हो गई । जब परिजनों को नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की बात पता चली तो उनके होश ही उड़ गए ।परिजनों ने नाबालिग का गर्भपात कराया जिसके बाद नाबालिग की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है ।  पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते ही तुरंत आरोपी शिक्षक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मासूम के साथ रेप की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गई।


आज दिनांक 28 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 28 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 28 फरवरी का राशिफल

मेष:

आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ:

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन:

पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क:

बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति ककर कोष की स्थिति को मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा।

कन्या:

राशि का स्वामी बुध आज षष्ठम शत्रु में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला:

आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक:

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा, प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु:

आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

मकर:

आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ:

पत्नी की अकस्मात शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा।

 

मीन:

वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

सावधान ! आपके WhatsApp Messages पर है छत्तीसगढ़ पुलिस सायबर सेल की नजर,आखिर क्या है मामला पढ़े ये खबर

सावधान ! आपके WhatsApp Messages पर है छत्तीसगढ़ पुलिस सायबर सेल की नजर,आखिर क्या है मामला पढ़े ये खबर

रायपुर, देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं मद्देनजर राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के DGP ने सभी रेंज आईजी और 28 जिलों के एसपी की वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में एडीजी इंटेलिजेंस हिमांश गुप्ता, अशोक जुनेजा और रायपुर रेंज आईजी आनंद छाबडा समेत रायपुर एसएसपी शेख आरिफ मौजूद थे।
बैठक में डीजीपी ने सभी जिलो के एसपी रेंज आईजी को आज से ही अपने जिलो में कानून व्यवस्था की समीक्षा करने से साथ-साथ अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी मीटिंग के बाद रायपुर एसएसपी ने भी सभी सीएसपी और थानेदारों की बैठक ली। सभी थानेदारो को अपने-अपने इलाको में अतिरिक्त गश्त करने के दिये निर्देश दिए हैं।
साथ ही किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद समेत देशद्रोही मैसेज वायरल हो रहे है ऐसा करने वालो पर सायबर सेल को नजर रखने के साथ-साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं।
 

दिल्ली का एक पार्षद ऐसा जो पड़ोसी को बचाने के लिए भिड़ गया दंगाईयों से, पढ़े पूरी खबर

दिल्ली का एक पार्षद ऐसा जो पड़ोसी को बचाने के लिए भिड़ गया दंगाईयों से, पढ़े पूरी खबर

दिल्ली | दिल्ली में पिछले चार दिनों से जारी हिंसा में सबसे अधिक प्रभावित यमुना विहार का भजनपुरा इलाका हुआ है। दंगाईयों ने यमुना विहार में आने वाले भजनपुरा समेत कई इलाकों में जमकर हिंसा और आगजनी की। इस यमुना विहार से भाजपा पार्षद प्रमोद गुप्ता अपने पड़ोसी मुस्लिम शाहिद सिद्दकी के लिए आज किसी फरिश्ते से कम नहीं है।

भाजपा पार्षद प्रमोद गुप्ता ने हिंसा पर उतारू भीड़ का न केवल रोका ब्लकि उनको सुरक्षित बचाया। प्रमोद गुप्ता ने बताया कि वो एक बहुत भयानक और डरा देने वाला मंजर था। उपद्रवियों का एक समूह मेरे पड़ोस में तीस साल से रहने वाले शाहिद सिद्दीकी की जान लेने लेने पर उतारू थे।
मेरे घर के सामने की नूर इलाही कॉलोनी में से अचानक रात में 10 से 11 बजे के बीच एक भीड़ का समूह नारे लगाते हुए पड़ोसी शाहिद सिद्दकी के घर और दुकान पर हमला करने की ओर बढ़ रही थी। उपद्रवियों की भीड़ को देख मैंने तुरंत अपने पड़ोस में रहने वाले शाहिद सिद्दकी को भीड़ के चुंगल में आने से बचाया और उनको वहां से सुरक्षित बाहर निकला।

वहीं शाहिद सिद्दीकी कहते हैं कि भीड़ ने हमारे घर और दुकान को आग के हवाले कर दिया जिससे लाखों की नुकसान हो गया। वह कहते हैं कि भीड़ हमारी जान लेने पर उतारू थे।
भाजपा पार्षद प्रमोद गुप्ता कहते हैं कि उनको इस बात का अफसोस है कि वो अपने पड़ोसी शाहिद की दुकान और घर को नहीं बचा पाए। प्रमोद कहते हैं कि उनके इलाके में आने वाले भजनपुरा में काफी नुकसान हुआ और अब वो जिंदगी को एक बार फिर पटरी पर लाने की लगातार कोशिश में लगे हुए है।

भजनपुरा में गुरुवार को उन्होंने इलाके के लोगों के साथ मिलकर शांति मार्च निकाला और जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हिंसा के दौरान यमुना विहार इलाके में कई हिंदू –मुस्लिमों ने मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर भाईचारे की मिसाल की है।

 

आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाई: राइस मिल, सुगर मिल सहित कई मिल मालिकों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दी दबिश...

आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाई: राइस मिल, सुगर मिल सहित कई मिल मालिकों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दी दबिश...

भोपाल| आयकर विभाग की छापा-मार कार्यवाई से हड़कंप मचा हुआ है| छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को आयकर विभाग के अफसरों ने एक साथ दबिश दी है। इसी बीच खबर आ रही है कि भोपाल में आयकर विभाग के अफसरों ने शहर के कई शुगर मिल, राइस मिल  है। बताया जा रहा है कि आयकर अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और देर शाम कई अहम खुलासे हो सकते हैं।


पढ़े पूरी खबर-
 जानकारी के अनुसार सुगर मिल, राइस मिल मालिकों के खिलाफ कर चोरी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद केंद्रीय आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को 100 से अधिक अफसरों के साथ अलग-अलग विभागों के अफसर बनकर दबिश दी।

हो सकता है खुलासा-
बताया जा रहा है कि वेदांत माहेश्वरी परिवार के शाहपुरा ए सेक्टर स्थित आवास, गुलमोहर में ग्रीन हाईट्स स्थित और होशंगाबाद के कई मिल संचालकों के घर पर कार्रवाई लगातार जारी है। आशंका जताई जा रही है कि दबिश देने वाले अफसर देर शाम बड़ा खुलासा कर सकते हैं।
 पति ने की पत्नी के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने वाले युवक की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला...

पति ने की पत्नी के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने वाले युवक की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला...

झारखंड| एक युवक को व्हाट्सएप में Good morning का रिप्लाई करना बहुत भारी पड़ गया जब वह मैसेज महिला के पति ने देख लिया| आपको बता दे की एक युवक ने सुल्ताना गांव में रहने वाली महिला के मैसेज का रिप्लाई दिया था जिससे नराज होकर महिला के पति फैसल ने युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया|

पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की यह मामला हजारीबाग शहर के कटकमदाग थाना क्षेत्र का है बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक का नाम मो. सलमान अंसारी था जिसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है| सलमान सुल्ताना गांव का रहने वाला था सलमान के परिवार ने बताया अभी 15 दिन पहले ही युवक की शादी हई थी|

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले ही बड़कागांव की रहने वाली युवती का गुड मॉर्निग मैसेज आया था| मृतक सुलतान की पत्नी ने अपनी सहेली का मैसेज समझकर उसे रिप्लाई कर दिया सुलतान की पत्नी का मायका भी सुल्ताना गांव में ही है| आरोपी फैसल ने जब मैसेज देखा तो उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की पत्नी ने बताया कि ये नंबर उसके मायके में रहने वाले सलमान का है| इस बात से भड़कर आरोपी फैसल अपने भाई और दो आदमियों के साथ गांव पहुंचा और इस बात की जानकारी पत्नी के घरवालों को दी, जिसके बाद पत्नी के पिता और कुछ लोगों के साथ आरोपी फैसल सलमान के घर पहुंचकर पूछताछ की| इस दौरान दोनों पक्षों ने विवाद हो गया| मामला इतना बढ़ा गया कि गुस्से में आरोपी फैसल ने सलमान पर चाकू से हमला कर दिया, सलमान घायल होकर गिर गया| इसको देखते ही बाकी लोग मौके से फरार हो गए| परिजनों ने घायल सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने इलाज दौरान दम तोड़ दिया|  जिसके बाद नाराज ग्रमीणों और परिजनों ने हजारीबाग-सिमरिया मार्ग जाम कर दिया| पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हालात को कंट्रोल किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
राज्य में अब मुफ्त में दिया जायेगा मरीजों को खून, सरकार ने दी जनता को बड़ी सौगात, पढ़ें पूरी खबर

राज्य में अब मुफ्त में दिया जायेगा मरीजों को खून, सरकार ने दी जनता को बड़ी सौगात, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल | मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है | मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के लोगों को एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार अब मरीजों को मुफ्त में खून उपलब्ध कराएगी । स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद प्रदेशभर में इस सुविधा को लागू कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुफ्त में खून दिया जाएगा। मरीज चाहे किसी भी श्रेणी का हो उसे खून उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि यह सुविधा सिर्फ सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को ही मिलेगी।जानकारी के अनुसार अभी तक सिर्फ गरीब तबके के मरीजों को ही मुफ्त में खून दिया जाता था, लेकिन अब यह सुविधा सभी श्रेणी के मरीजों को सुलभ होगी।

 

61 वर्षीय महिला के शरीर में पेशाब की जगह बन रही है शराब, विशेषज्ञ भी यह देख हैरान, पढ़ें पूरी खबर

61 वर्षीय महिला के शरीर में पेशाब की जगह बन रही है शराब, विशेषज्ञ भी यह देख हैरान, पढ़ें पूरी खबर

पिट्सबर्गअमेरिका के पिट्सबर्ग में पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के अस्पताल से एक अजीबो गरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | खबर मिली है कि अमेरिका की 61 साल की एक महिला के शरीर में शराब यानी अल्कोहल बन रहा है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है। जानकारी के अनुसार विशेषज्ञों का कहना है कि, यह दुर्लभ स्थिति है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में यूरिनरी ऑटो-ब्रेवरी सिंड्रोम कहते हैं। ऐसे मामले में ब्लेडर में अल्कोहल बनता है। मामला अमेरिका की पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के अस्पताल में सामने आया है।

लिवर ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की तलाश भी
बुजुर्ग महिला लिवर सिरोसिस और डायबिटीज से जूझ रही हैं। उनका लिवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन डोनर नहीं मिलने के कारण यह नहीं हो पाया। महिला को अल्कोहल एब्यूज ट्रीटमेंट की सलाह दी गई है।

ब्लड टेस्ट में नहीं मिले अल्कोहल के प्रमाण
जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग मेडिकल सेंटर में महिला की कई जांच की गईं, सभी टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। इससे आशंका बढ़ी कि वे शराब पीने की बात को छिपा रही है। इसे समझने के लिए ब्लड टेस्ट कराया गया, लेकिन खून में अल्कोहल के प्रमाण नहीं मिले। एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित केस रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की यूरिन में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा निकली, जिसे हाइपरग्लाइकोसूरिया कहते हैं।

ब्लेडर में एथेनॉल का स्तर बढ़ता गया

डायबिटीज की मरीज होने के कारण यूरिन में शुगर की मात्रा ज्यादा पाई गई। शोधकर्ताओं के मुताबिक, महिला के ब्लेडर में काफी मात्रा में यीस्ट जमा हैं, जो शुगर (ग्लूकोज) को एथेनॉल में बदल रहे हैं। यीस्ट ने लगातार फर्मेंटेशन (ग्लूकोज को एथेनॉल में बदलना) की प्रक्रिया जारी रखी और नतीजातन ब्लेडर में एथेनॉल (अल्कोहल) का स्तर बढ़ता गया।

एंटी-फंगल ट्रीटमेंट भी नाकाम रहा

महिला के शरीर में मौजूद यीस्ट का नाम कैंडिडा ग्लैबेरेटा है, जो आमतौर पर शरीर में पाया जाता है। महिला में यह जितनी मात्रा में मिला, ऐसा बहुत कम मामलों में होता है। कई बार इसे एंटी-फंगल ट्रीटमेंट की मदद से हटाने की कोशिश की गई, लेकिन नाकामी मिली। इस दौरान ब्लड शुगर भी बढ़ती गई |