BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोर्ट परिसर में बम से हमला, कई लोग हुए घायल, तीन जिंदा बम किया गया बरामद, जाने कहा की है यह घटना....

कोर्ट परिसर में बम से हमला, कई लोग हुए घायल, तीन जिंदा बम किया गया बरामद, जाने कहा की है यह घटना....

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में गुरुवार को अदालत परिसर में कुछ लोगों ने एक वकील को निशाना बनाकर बम फेंके और उसके विस्फोट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, पुलिस ने मौके से तीन जिंदा बम बरामद किए हैं।


पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अदालत में कुछ लोगों ने बार संघ के संयुक्त सचिव संजीव लोधी को निशाना बनाकर बम से हमला कर दिया। बम फटने से कुछ लोगों को मामूली चेट आई है जबकि लोधी बाल-बाल बच गये हैं। उन्होंने बताया कि बम फटने से वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर वकीलो में काफी गुस्सा और वह नारेबाजी कर रहे हैं। घटना में चोटिल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गये हैं।

इस बीच बार संघ के संयुक्त सचिव संजीव लोधी ने कहा कि करीब साढ़े 11 बजे कुछ लोगों ने उनके कार्यालय में बम फेंके जिसमें एक बम फटा जबकि तीन वहीं पड़े मिले। बम फेंकने के बाद हमलावर फरार हो गये। उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें सुरक्षा चाहिये। उन्होंने कहा कि अदालत परिसर में अपराधियों का बोलबाला है।

पुलिस का कहना है कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी। घटना के बाद अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं । बरामद बम पुलिस ने कब्जे में ले लिये हैं।
राजधानी रायपुर में चलते सिटी बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

राजधानी रायपुर में चलते सिटी बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल पंडरी थाना के पास से गुजर रही सिटी बस में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गया। बस में धुंआ उठते देख बस चालक ने तत्काल बस सड़क किनारे लगाई और यात्री तेजी से बस से उतर गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने बस में लगी आग बुझाने में मदद की। इसी बीच कुछ दुकानदारों ने अपने दुकानों के अग्रिशमन यंत्रों से भी आग बुझाने में मदद की। बताया जाता है कि समय रहते यात्री बस से नीचे उतर गए, इससे किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। 

 

 
जनपद पंचायत नगरी के जनपद सदस्य ने कांग्रेस छोड़ पूर्व सीएम के समक्ष कि बीजेपी ज्वाइन, जाने पूरी खबर...

जनपद पंचायत नगरी के जनपद सदस्य ने कांग्रेस छोड़ पूर्व सीएम के समक्ष कि बीजेपी ज्वाइन, जाने पूरी खबर...

नगरी। जनपद पंचायत नगरी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच मेचका जनपद क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य दिनेश्वरी नेताम एवं उनके पति मुनईकेरा के नव निर्वाचित सरपंच महेन्द्र नेताम ने कल रात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समक्ष बीजेपी ज्वाइन किया। अध्यक्ष पद की गहमागहमी के बीच भाजपा मंडल नगरी के अध्यक्ष मोहन नाहटा एवं पूर्व विधायक द्वय श्रवण मरकाम व पिंकी शाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सीएम से मिलकर दिनेश्वरी महेन्द्र नेताम को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व एल्डरमेन व भाजयुमो नेता विनोद गिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विदित हो कि दिनेश्वरी नेताम कांग्रेस से जनपद अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। वर्तमान में नेताम ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर थी। ऐसे समय में उनका बीजेपी में जाना कांग्रेस में चल रही खींचतान का नतीजा है। भाजपा अपनी रणनीति में सफल साबित हुई। 
सुप्रीम कोर्ट का आदेश : दागियों को टिकट देने की जानकारी वेबसाइट पर डालें राजनीतिक दल, पढ़ें पूरी खबर

सुप्रीम कोर्ट का आदेश : दागियों को टिकट देने की जानकारी वेबसाइट पर डालें राजनीतिक दल, पढ़ें पूरी खबर

ई दिल्ली | राजनीति में आपराधिक छवि के लोगों की बढ़ती हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अदालत ने सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया है कि वे अपनी वेबसाइट पर सभी उम्मीदवारों की जानकारी साझा करें।

अदालत ने यह फैसला इसलिए दिया है क्योंकि पिछले चार राष्ट्रीय चुनावों में राजनीति के अपराधीकरण में काफी ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है। शीर्ष अदालत का कहना है कि राजनीतिक पार्टियों को 48 घंटे के भीतर अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर विवरण अपलोड करना अनिवार्य होगा। पार्टियों को चुनाव आयोग को 72 घंटे के भीतर ब्यौरा देना होगा।
सर्वोच्च न्यायालय ने राजनीतिक दलों को अखबारों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अपनी वेबसाइट पर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के चयन का कारण बताते हुए वेबसाइट पर उनका परिचय पत्र, उपलब्धियां और उनके अपराध का विवरण प्रकाशित करने का भी निर्देश दिया है।
उच्चतम न्यायालय का कहना है कि यदि राजनीतिक दल आदेश का पालन नहीं करते हैं तो वह अवमानना के उत्तरदायी होंगे। अदालत ने चुनाव आयोग से कहा है कि यदि राजनीतिक पार्टियां आदेश का पालन करने में विफल रहती हैं तो वह अदालत में अवमानना याचिका दायर करे।
जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा आठ दोषी राजनेताओं को चुनाव लडऩे से रोकती है। लेकिन ऐसे नेता जिन पर केवल मुकदमा चल रहा है, वे चुनाव लडऩे के लिये स्वतंत्र हैं। भले ही उनके ऊपर लगा आरोप कितना भी गंभीर है।
जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा आठ (1) और (2) के अंतर्गत प्रावधान है कि यदि कोई विधायिका सदस्य (सांसद अथवा विधायक) हत्या, दुष्कर्म, अस्पृश्यता, विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम के उल्लंघन, धर्म, भाषा या क्षेत्र के आधार पर शत्रुता पैदा करना, भारतीय संविधान का अपमान करना, प्रतिबंधित वस्तुओं का आयात या निर्यात करना, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होना जैसे अपराधों में लिप्त होता है, तो उसे इस धारा के अंतर्गत अयोग्य माना जाएगा और छह वर्ष की अवधि के लिये अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा आठ(3) में प्रावधान है कि उपर्युक्त अपराधों के अलावा किसी भी अन्य अपराध के लिये दोषी ठहराए जाने वाले किसी भी विधायिका सदस्य को यदि दो वर्ष से अधिक के कारावास की सजा सुनाई जाती है तो उसे दोषी ठहराए जाने की तिथि से अयोग्य माना जाएगा। ऐसे व्यक्ति सजा पूरी किए जाने की तारीख से छह वर्ष तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। 
जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा आठ(4) के अनुसार यदि दोषी सदस्य निचली अदालत के इस आदेश के खिलाफ तीन महीने के भीतर हाईकोर्ट में अपील दायर कर देता है तो वह अपनी सीट पर बना रह सकता है। हालांकि इस धारा को 2013 में 'लिली थॉमस बनाम यूनियन ऑफ इंडिया' के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक बताकर निरस्त कर दिया था।
 
बड़ी खबर: रेल्वे स्टेशन में फुटओवर ब्रिज के गिरने से कई लोग घायल, स्टेशन पर बना भगदड़ का मौहोल...

बड़ी खबर: रेल्वे स्टेशन में फुटओवर ब्रिज के गिरने से कई लोग घायल, स्टेशन पर बना भगदड़ का मौहोल...

भोपाल| मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रेलवे स्टेशन में गुरुवार सुबह प्लेफार्म नंबर दो और तीन को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा नीचे आ गिरा| इस हादसे में छह लोगों की घायल होने खबर है घटना के बाद भोपाल स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति बन गई है|


पढ़े पूरी खबर-
सूचना मिलने पर आरपीएफ वहां पहुंची और यात्रियों को वहां से हटाया| रेल अधिकारियों के मुताबिक घायलों को हमीदिया और रेलवे के निशातपुरा अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना में रेलवे की बड़ी लापरवाही समाने आ रही है, बताया जा रहा है कि ब्रिज के जर्जर होने की शिकायत कई लोगों ने अधिकारियों से की थी, लेकिन इसे सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया गया और अब यह हादसा हो गया| जिस प्लेटफार्म पर ब्रिज गिरा है वहां से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है|

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार-
घटना में ब्रिज पर से गुजर रहे लोग और उसके नीचे बैठे लोग घायल हुए हैं. सुबह नौ बजे झेलम पंजाब मेल समेत अन्य गाड़ियों के हजारों यात्री यहां से गुजर रहे थे. इसी दौरान एक कंपन हुआ और ब्रिज का घटना को लेकर मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी जांच कर रही है. अधिकारी प्रथमदृष्टया अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रहें हैं. बता दें कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर पिछल कई महीनों से ब्रिज पर शेड निर्माण और वैकल्पिक ब्रिज निर्माण का कार्य किया जा रहा है.

रेलवे कर्मचारियों को दी गई थी सुचना-
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ब्रिज के नजदीक कैंटीन चलाने वालों ने रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी थी कि ब्रिज का कुछ हिस्सा बहुत जर्जर हो चुका है| सुबह जब वे लोगों को चाय बनाकर दे रहे थे, तभी यह घटना हो गई इसके बाद वे घायलों को बचाने के लिए दौड़ और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला|
एक्सप्रेसवे में तेज रफ़्तार यात्री बस खड़े कंटेनर में जा घुसी, बस के उड़े परखच्चे, 14 लोगों की मौके पर हुई मौत, जाने कहा की है ये खबर

एक्सप्रेसवे में तेज रफ़्तार यात्री बस खड़े कंटेनर में जा घुसी, बस के उड़े परखच्चे, 14 लोगों की मौके पर हुई मौत, जाने कहा की है ये खबर

त्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक खबर मिली है कि फिरोजाबाद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, बीती रात तेज रफ्तार यात्री बस खड़े कंटेनर में जा घुसी | जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गए है जिनका शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है | जिसमें से सात यात्रियों की हालत नाजुक है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है | 

 

जानकारी के अनुसार यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब 10:30 बजे हुआ है |  बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे | बस संख्या यूपी 53 एफटी 4629 दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही थी | बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना खतरनाक था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसे क्रेन से खीचकर कंटेनर से अलग किया गया | बस में सवार यात्री बुरी तरह से फंस गए थे |

जिले में हादसा होने के बाद भी नहीं रुक रहा है मौत के कुएं में स्टंट दिखने का खेल, मौत के कुएं के प्रबंधक समेत दो पर मामला दर्ज

जिले में हादसा होने के बाद भी नहीं रुक रहा है मौत के कुएं में स्टंट दिखने का खेल, मौत के कुएं के प्रबंधक समेत दो पर मामला दर्ज

कोरबा | कटघोरा में आयोजित किसान मेला में लगे मौत के कुएं में स्टंटबाजी के दौरान हुए हादसे के मामले में पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ  मामला पंजीबद्घ किया है। साथ ही जान जोखिम में डाल बाइक चलाने वाले चालक को भी आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने मौत के कुएं का खेल बंद करने के लिए नगर पालिका परिषद कटघोरा को पत्र लिखा है। इसके बावजूद मौत का तमाशा जारी है।

कटघोरा मेला ग्राउंड में 10 फरवरी की शाम को मौत के कुएं में बाइक चला रहा टिंकू साहू गिर गया था। जबकि सर्कल में दो बाइक और दो कार चल रहे थे। इस घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। जिसमें साफ दिख रहा था कि सर्कल में दौड़ रही कार के पीछे टिंकू बाइक चलाते हुए पहुंचता है और चलती बाइक में कार में लटकने की कोशिश करता है। इस आपाधापी में वह बाइक समेत नीचे आ गिरता है। संयोग से आपस में गाडिय़ां नहीं टकराई और एक बड़ा हादसा टल गया। घायल टिंकू को उसके साथियों ने कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। इस मामले में मारूति सर्कस में कार्यरत अरसद अंसारी की रिपोर्ट पर बाइक चालक टिंकू साहू और नियोक्ता देवजीत उपाध्याय के खिलाफ धारा 279, 337 का मामला पंजीबद्घ कर लिया है। थाने से कुछ फ्र्लांग दूर ही यह प्रदर्शन चल रहा। घटना के दूसरे दिन यानि 11 फरवरी को भी मौत के कुएं में स्टंट दिखाया गया। पुलिस ने नगर पालिका को पत्र लिखकर खेल बंद कराने कहा है। 12 फरवरी को भी शाम तक प्रदर्शन बंद नहीं किया गया। एक बार तो बड़ा हादसा टल गया और बाइक चालक को चोटें आई, पर शायद प्रशासन को अब किसी बड़ी घटना का इंतजार है।
 
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह पहुंचे रायपुर, एनटीपीसी के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह पहुंचे रायपुर, एनटीपीसी के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह एनटीपीसी के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे रायपुर | मंत्री आरके सिंह राजधानी रायपुर में बन रहे NTPC के नए कार्यालय का भी निरीक्षण करेंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने मीडिया से वार्तालाप में कहा कि देश में बिजली उत्पादन बढ़ा है। छत्तीसगढ़ को पर्याप्त बिजली मिल रही है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में 1557 करोड़ रु की योजना स्वीकृत की गई है। लेकिन अभी तक केवल 37 प्रतिशत काम हुआ है | इस संबंध में बहुत जल्द राज्य सरकार से बात की जाएगी | 

 

आज दिनांक 13 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 13 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 13 फरवरी का राशिफल

मेष:

आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। सायंकाल के समय आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे। रात्रि में इन लोगों पर धन का खर्चा भी हो सकता है।

वृषभ:

आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान से बचें। आलस्य का त्याग करें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। धनु: राशि वाला कोई व्यक्ति आपके समक्ष प्रस्ताव पेश करेगा, लेकिन उसके बहकावे में न आए। आज वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

मिथुन:

आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल जमीन-जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क:

भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यावसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। बिजनस में घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी।

सिंह:

नीजि संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय अध्यात्म समागम में व्यतीत होगा।

कन्या:

सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

तुला:

आज आपको बहुकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा, लेकिन नीजि संबंधो के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगी कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं नहीं।

वृश्चिक:

आपकी राशि पर शनि-गुरू का द्विद्वादश योग मिश्रित फलकारक है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

धनु:

सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे। आज समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नजऱ रखें।

मकर:

आप व्यवसाय परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजऱ सकते है। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आ सकती हैं।

कुंभ:

राशि स्वामी शनि के द्वादश भाव में होने से निजी संबंधो पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।

मीन:

आपने जो उम्मीदें संजो रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधो के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपके परिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा।

    

16 मार्च से कुछ बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में होगा बड़ा बदलाव

16 मार्च से कुछ बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में होगा बड़ा बदलाव

ई दिल्ली | 16 मार्च 2020 से पूरे देश में एटीएम कार्ड से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। आरबीआई के मुताबिक, डेबिट कार्ड यानी एटीएम और क्रेडिट कार्ड से होने वाले ट्रांजैक्शंस (पैसों का लेन-देन) को और आसान करने के लिए नए नियम लाए गए हैं। साथ ही, खाते में जमा पैसों को सुरक्षित करना भी इन नए नियमों का मुख्य उद्देश्य है। आपको बता दें कि इससे पहले भी यानी 1 जनवरी 2020 से एसबीआई ने एटीएम (्रञ्जरू) से कैश निकालने को लेकर नए रूल्स जारी किए थे। अब एसबीआई ने एटीएम पर वन टाइम पासवर्ड आधारित कैश विदड्रॉल सिस्टम शुरू कर दिया है। इसके तहत रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपये से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर लागू है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों से कहा है कि कार्ड इश्यू/रीइश्यू करते वक्त देश में एटीएम और पीओएस टर्मिनल्स पर केवल डॉमेस्टिक कार्ड्स से ट्रांजैक्शंस को ही मंजूरी दें यानी अब जिन लोगों ने विदेश आना-जाना नहीं होता है और उनके बैंक कार्ड पर ओवरसीज फैसेलिटी नहीं मिलेगी। अब बैंक में आवेदन करने पर ही ये सेवाएं शुरू होंगी। अभी तक बैंक इन सभी सेवाओं को बिना डिमांड किए भी शुरू कर देते हैं। ग्राहक को विदेश में ट्रांजैक्शंस, ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस तथा कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शंस की सेवा चाहिए तो उसे ये सुविधाएं अपने कार्ड पर अलग से लेनी होंगी। इसका मतलब यह है कि अगर आपको विदेश में या ऑनलाइन या कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शंस की सुविधा चाहिए तो आपको यह सेवा अलग से लेनी होगी।
जिन लोगों के पास अभी कार्ड है वो अपने जोखिम के आधार पर ये तय करेंगे कि वे अपने डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल कार्ड के ट्रांजैक्शन को डिसेबल करना चाहते हैं या नहीं. यानी अगर आप चाहें तो अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को डिसेबल भी कर सकते हैं. वैसे कार्ड जिनसे अभी तक ऑनलाइन/इंटरनैशनल/कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शंस नहीं हुआ है, उनमें इन सुविधाओं को बंद करना अनिवार्य होगा.
ग्राहकों को चौबीसों घंटे सातों दिन किसी भी समय अपने कार्ड को ऑन/ऑफ कर सकते हैं या ट्रांजैक्शंस लिमिट में बदलाव कर सकते हैं. इसके लिए वे मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम या आईवीआर का सहारा ले सकते हैं.
 
प्रशासनिक अफसरों के प्रभार में किया गया फेरदबल, देखे सूचि-

प्रशासनिक अफसरों के प्रभार में किया गया फेरदबल, देखे सूचि-

भोपाल| इस वक्त मध्यप्रदेश शासन से एक खबर सामने आ रही है जहां बुधवार को प्रदेश के प्रशासनिक अफसरों के प्रभार में फेरदबल की है। जारी सूची में चार अधिकारियों का नाम शामिल है। यह आदेश राजधानी भोपाल ​स्थित मंत्रालय वल्लभ भवन से जारी किया गया है। देखे सूचि-


आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल-
विशेष गढ़पाले उप सचिव मंत्रालय की जिम्मेदारी.
अनय द्विवेदी का मंडी बोर्ड एमडी की जिम्मेदारी.
मनीष सिंह को विशेष गढ़पाले की जगह एमडी बिजली कंपनी की जिम्मेदारी.
संदीप यादव एमडी मंडी बोर्ड बने की जिम्मेदारी.
कई भू माफिया, अवैध रेत उत्खनन, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ की गई कार्यवाही...

कई भू माफिया, अवैध रेत उत्खनन, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ की गई कार्यवाही...

भिण्ड। भू-माफियों, अवैध उत्खनन को रोकने के लिये प्रशासन द्वारा अकुंश लगाने की कार्यवाही जारी है। चंबल संभाग के दो जिले भिण्ड और मुरैना में भू-मफिया अवैध रेत उत्खनन अतिक्रमण करने एवं बाउण्ड्रीवाल बनाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस और वन विभाग द्वारा कार्यवाही की गई हैं।  


भिण्ड जिले में 3 फरवरी को परिवहन माफिया दिलीप कुमार भटेले का वाहन क्रमांक एमपी-06 बी 1746 को बिना मोटरयान करके जप्त कर पुलिस मालनपुर में सुरक्षार्थ रखा गया। इस वाहन पर बकाया मोटरयान कर 2 लाख 21 हजार 307 एवं इसी वाहन मालिक का दूसरा वाहन एमपी-030 पी 0169 पूर्व से ही जप्त कर पुलिस थाना मालनपुर में रखा है, वाहन पर बकाया कर 1 लाख 69 हजार 821 है। दोंनो वाहनों से कुल 3 लाख 91 हजार 128 रूपये की वसूली की जाना है।

इसी प्रकार 5 फरवरी को कीरतपुरा (शासकीय महषि अरविन्द महाविद्यालय गोहद की शासकीय भूमि) से 44 पक्के एवं कच्चे मकानों तथा 4 पशुशाला एवं गोंडा को तोड़कर लगभग 10 बीघा शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये है। बस स्टेण्ड गोहद पुलिस थाना के पास लेकर तहसील मुख्यालय गेट तक 80 अस्थाई एवं स्थाई गुमठियों एवं दुकानों को अतिक्रामकों से मुक्त कराई गई। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रूपये है। 7 फरवरी 2020 परिवहन माफिया शैलेन्द्र इटावा का वाहन क्रमांक यूपी-75 एटी 6207 ट्रक बिना परमिट बिना मोटरयान कर एवं बिना इन्श्योरेन्स के पाया गया एवं परिवहन माफिया हामिद निवासी धौलपुर का वाहन क्रमांक आरजे11जीबी 1778 बिना परमिट बिना मोटरयान कर एवं बिना फिटनेस के पाया गया। दोंनो वाहनों को सिटी कोतवाली भिण्ड में सुरक्षार्थ रखा गया। जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 59 हजार 783 लाख रूपये है।

मुरैना जिले की कैलारस तहसील में 8 फरवरी 2020 को वन विभाग, एस.ए.एफ. एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक ट्रेक्टर ट्रॉली ईंट तथा एक ट्रॉली मिट्टी की अवैध परिवहन करते हुये पाये गये तथा तहसील जौरा से एक ट्रॉली पत्थर, एक ट्रॉली ईंट एवं एक डम्फर जिसमें सफेद खनिज गिट्टी पाई गई। परिवहन पर मध्यप्रदेश खनन परिवहन एवं भण्डारण निवारण नियम 2006 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और ग्राम जरेरूआ तहसील बानमौर में खनिज मिट्टी अवैध उत्खनन का एक प्रकरण दर्ज किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे मोबाइल और साइकिलें, जल्द ही लागु हो सकता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए  ड्रेस कोड...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे मोबाइल और साइकिलें, जल्द ही लागु हो सकता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ड्रेस कोड...

अनुपपुर। महिला-बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने 11 फरवरी को ग्वालियर में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय राज्य-स्तरीय सम्मेलन में कहा कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन और साइकिलें दी जायेंगी, ताकि वे अपना कार्य बेहतर और सुचारु रूप से कर सकें। उन्होंने कहा कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिये प्रदेश में शीघ्र ही नया ड्रेस कोड लागू किया जायेगा। इमरती देवी ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ता हितग्राहियों को सेवाएँ देने के अलावा अन्य कोई कार्य नहीं करेंगी।


मंत्री इमरती देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री कमल नाथ का प्रयास है कि प्रदेश कुपोषण से मुक्त हो। आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को इसके लिये समर्पित भाव से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कुपोषण कोई बीमारी नहीं है। यह बच्चों के आहार में पोषक तत्वों की कमी से होने वाली स्थिति है। सामान्यत: इसे घरों में उपयोग होने वाले पोषक खाद्य-पदार्थों का अधिकाधिक उपयोग कर इसे दूर किया जा सकता है।

महिला-बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। यह आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत और लगन का ही परिणाम है।
राजधानी में चालान को लेकर नया नियम लागू, यात्रा एवं परिवहन के नियमों का उल्लंघन करने पर रिन्यु नहीं होगा लाइसेंस

राजधानी में चालान को लेकर नया नियम लागू, यात्रा एवं परिवहन के नियमों का उल्लंघन करने पर रिन्यु नहीं होगा लाइसेंस

ई दिल्ली | मोटर-वाहन कानून में एक और संशोधन होने जा रहा है। संशोधन के तहत यात्रा एवं परिवहन के नियमों का उल्लंघन करने पर अगर आपका चालान कटता है और चालान का भुगतान करने के लिए आपको 60 दिन का वक्त मिलेगा। अगर इस तय समय-सीमा में अगर वाहन मालिक जुर्माने की रकम भुगतान नहीं करते हैं तो उनके लाइसेंस या वाहन के रजिस्ट्रेशन को रीन्यू नहीं किया जाएगा। ड्राफ्ट रूल्स में कहा गया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर वाहन का चालान या जुर्माना अदा नहीं किया जाता है तो यातायात पुलिस या परिवहन विभाग संबंधित लाइसेंस या वाहन से जुड़े कई कार्य नहीं करेंगे। हालांकि, परिवहन प्राधिकरण को ऐसे वाहनों की परमिट, फिटनेस और टैक्स संबंधी कार्यों को करने की अनुमति होगी।

इसका मतलब यह है कि यदि किसी वाहन का चालान समयसीमा के भीतर जमा नहीं हुआ है तो उसके रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई कार्य नहीं हो पाएगा। साथ ही लाइसेंस संबंधी कार्यों पर भी रोक रहेगी। परिवहन अधिकारियों को हालांकि वाहन के परमिट, फिटनेस और टैक्स से जुड़े आवेदनों को निपटाने की मंजूरी होगी। अगर किसी व्यक्ति ने चालान की रकम जमा नहीं की है और वह दोबारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा जाता है तो उसे पहले से अधिक जुर्माना देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ये सभी नियम कंपाउंडेबल अपराधों पर लागू होंगे। 
 
 राजधानी के एक घर में मिला एक ही परिवार के 5 लोगो के शव, इलाके में फैली सनसनी...

राजधानी के एक घर में मिला एक ही परिवार के 5 लोगो के शव, इलाके में फैली सनसनी...

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक घर से पांच शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पांचों शव एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और यह कई दिनों से घर में पड़े थे, जिनकी सूचना लोगों ने बदबू आने के बाद पुलिस को दी। 

पढ़े पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित भजनपुरा इलाके के सी ब्लॉक में बुधवार दोपहर कुछ लोगों ने एक घर से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। जबकि घर के पीछे मौजूद एक अन्य दरवाजा अंदर से बंद था। घर से काफी तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गई। घर के भीतर पांच शव पड़े थे और सभी सड़ी-गली स्थिति में थे। इन शवों को करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार-
पुलिस ने शवों की पहचान शंभूनाथ (43), उसकी पत्नी सुनीता (38), बेटी कविता (16), बेटा सचिन (14) और एक छोटा बेटा शिवम के रूप की है। यह परिवार किराये के मकान में रहता था। घर का मुखिया शंभू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था। यह परिवार कुछ समय पहले ही इस मकान में किराए पर रहने के लिए आया था। पुलिस को प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि इलाके के लोग हत्या किए जाने की भी चर्चा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 
राजधानी के एयरपोर्ट पर स्मगलिंग का ऐसा तरीका की आप भी जान कर हो जायेंगे हैरान, सुरक्षा अधिकारी भी रह गए दंग...

राजधानी के एयरपोर्ट पर स्मगलिंग का ऐसा तरीका की आप भी जान कर हो जायेंगे हैरान, सुरक्षा अधिकारी भी रह गए दंग...

नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां विदेशी नोटों की तस्करी के लिए एक तस्कर ने जो तरीका अपनाया वो आप सोच भी नहीं सकते| विदेशों से चोरी छिपे विदेशी नोट और सोने की तस्करी करने वाले कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कई बार तस्कर सुरक्षा अधिकारियों के गिरफ्त में आ जाते हैं तो कई बार वे बच निकलते हैं। 


पढ़े पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार ​बीते दिनों दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जवानों ने भारत से दुबई जा रहे मुराद आलम नाम के शख्स को शक के आधार पर रोका और उसके सामानों की जांच की। जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने शख्स के पास से मूंगफली, बिस्कुट जैसे खाने-पाने की चीजें ही मिली, लेकिन जब बिस्कुट के पैकेट और मूंगफली के पैकेट को खोलकर देखा तो अधिकारी भी दंग रह गए।

 मुंगफली में दाना नहीं-
दरसअल मुराद आलम ने बिस्कुट के पैकेट और मुंगफली के बीच भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा छिपाकर रखा था। चेकिंग के दौरान जो विदेशी नोट आरोपी से बरामद किए गए हैं उसके मुताबिक वो सऊदी अरब, कतर, कुवैत और ओमान की मुद्राएं बताई जा रही है। बता दें कि मुराद आलम एयर इंडिया की प्लाइट से दुबई भागने के चक्कर में था। सीआईएसएफ के मुताबिक तस्कर से जो विदेशी मुद्रा बरामद की गई है उसका भारतीय मूल्य करीब 45 लाख रुपए है, जो वो चोरी छिपे विदेश ले जाना चाहता था।
आप विधायक के काफिले पर जानलेवा हमला, गोली लगने से कार्यकर्ता की मौत, जाने पूरी खबर....

आप विधायक के काफिले पर जानलेवा हमला, गोली लगने से कार्यकर्ता की मौत, जाने पूरी खबर....

नईदिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। इसी बीच महरौली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव के काफिले पर देर रात अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस हमले में आप के एक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। उनके काफिले पर अरुणा आसफ अली मार्ग पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब नरेश यादव चुनाव के नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार इस हमले में आप के कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई। इस हमले में एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया। नरेश पर गोलियों से हमला उस वक्त हुआ जब वह चुनाव के नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे। हमले के बाद नरेश यादव ने कहा कि घटना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे हमले का कारण नहीं पता लेकिन यह अचानक हुआ। करीब चार राउंड फायर किए गए। जिस वाहन में मैं था, उस पर हमला किया गया। मुझे यकीन है कि अगर पुलिस सही तरीके से पड़ताल करती है तो हमलावर की पहचान हो सकेगी। हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर हमला किया है। संजय ने कहा कि महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या, ये है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।

दिल्ली पुलिस ने भी मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के किशनगढ़ फोर्टिस चौक के पास से आम आदमी के विधायक नरेश यादव का काफिला गुजर रहा था। उसी वक्त कुछ हमलावरों ने काफिले में मौजूद दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

आपको बता दें कि महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी नरेश यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की कुसुम खत्री को 18161 वोट से हराकर जीत हासिल की है। नरेश यादव को 62417 वोट मिले हैं और उनकी प्रतिद्वंद्वी कुसुम खत्री को 44256 वोट मिले। 
 राजधानी में आम आदमी को फिर एक झटका, महंगा हुए गैस सिलेंडर, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

राजधानी में आम आदमी को फिर एक झटका, महंगा हुए गैस सिलेंडर, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

दिल्ली। आपको बता दे की गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है सरकार ने लोगों को महंगाई का झटका देते हुए घरेलू रसोई सिलेंडर महंगा कर दिया है। गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर में तगड़ी बढ़ोत्तरी की गई है।

जाने कितना बढ़ा दाम-
आम आदमी को तगड़ा झटका देते हुए सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलिंडर 144.50 रुपये महंगा हो गया है। इसका दाम अब बढ़कर 858.50 रुपये हो गया| खास बात ये है कि इस साल एक जनवरी के बाद से गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में होने वाली बढ़ोत्तरी को रोक रखा था। अब सरकार ने दिल्ली में चुनाव के रिजल्ट के बाद इसका ऐलान करके लोगों की जेब पर एक और हमला कर दिया।
राज्य में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 13 फरवरी को, जाने पूरी खबर

राज्य में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 13 फरवरी को, जाने पूरी खबर

रायपुर | प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के बाद 13 फरवरी को सभी जिलों में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा । इस दिन सभी जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए जनपद पंचायत सदस्यों का सम्मलेन आयोजित किया जाएगा और इसी दिन उनके निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को 13 फरवरी को ही जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी की जाएगी। जनपद पंचायतों का प्रथम सम्मलेन (विशेष) 18 फरवरी को होगा।

 

 
आज दिनांक 12 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 12 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 12 फरवरी का राशिफल

मेष:

किसी वाद-विवाद को पकड़कर सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों से ज्यादा तर्क-वितर्क नहीं करना चाहिए। सफल होने के लिए जो हालात हैं उनके साथ समझौता करना ही बुद्धिमानी होगी। कारोबार और व्यापार में जो उतार-चढ़ाव आया है उसे संभालना भी आवश्यक है।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा, अचानक ही किसी जटिल काम के बन जाने से भाग्य की रुकावटें दूर होंगी। यदि आप अपना गृहस्थ जीवन सही तरीके से व्यतीत करना चाहते हैं तो जीवनसाथी के प्रति ईमानदार होना जरूरी है।

मिथुन:

आपका काम करने का तरीका नया है। किसी भी जटिल कार्य को आसानी से पूरा कर देने में आपको ज्यादा वक्त नहीं लगता है। आज भी किसी ऐसी ही समस्या पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आपके ऊपर जाएगा, जिससे आपको फायदा मिलेगा।

कर्क:

किसी भारी काम का बोझ आज आपके ऊपर आ सकता है इसके लिए आपको अपने काम से छुट्टी लेनी पड़े। यदि आप किसी उद्योग संचालन कर रहे हैं तो छोटे कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजऱ रखना नहीं भूलें।

सिंह:

किसी अच्छे अधिकार क्षेत्र में घुसकर अपना वर्चस्व कायम रखना आपकी पुरानी आदत है। कभी-कभी इसके कारण आप लोगों के बीच में आलोचना का शिकार भी हो सकते हैं। आप एक अच्छे अधिकारी बन सकते हैं, लेकिन पहले अच्छा कार्यकर्ता बनना जरूरी है।

कन्या:

हो सकता है आजकल आपको कोई ज्यादा महत्वपूर्ण और जरूरी काम सौंप दिया हो, लेकिन आपको बिना किसी शंका और विचार के अपने कर्तव्य पर व्यस्त रहना चाहिए। काम किसी भी स्तर का हो या यदि आप उसे सफलता से पूरा कर दें तो आपका नाम अच्छे कार्यकर्त्ताओं में गिना जायेगा।

तुला:

आज सुबह से ही कुछ अजीब सा माहौल आपके आगे पीछे बना रहेगा। घर के दैनिक कार्य भी कुछ अटकलों के बाद ही पूरे हो रहे हैं। काफी दिनों से व्यापार-व्यवसाय की स्थितियां भी नाजुक चल रही हैं। व्यापार क्षेत्र में जो उतार चढ़ाव आया है वह सिर्फ आपके लिए ही नहीं है।

वृश्चिक:

कई बार आप न चाहते हुए भी ऐसे दौर में फंस जाते हैं जहां से निकलने पर काफी जद्दोजहद करी पड़ती है। आज भी कारोबार की कुछ ऐसी ही उलझन आपको परेशान कर रही है। यदि आप अपना मार्ग सरल और सीधा बनाना चाहते हैं तो आप वहीं करें जिसमें तत्काल लाभ नहीं मिलता है।

धनु:

शेयर बाजार के चक्कर में पड़कर आपने काफी धन नष्ट कर दिया है। यदि धन कमाने के ये जोखिम भरे कदम सभी को रास आते तो लोग मेहनत मजदूरी क्यों करते। बेहतर है आप कारोबार के अपने पुराने रास्ते पर उतर जाएं और आए दिन जो नुकसान हो रहा है उससे बचने की कोशिश करें।

मकर:

आज आपके अंदर खूब सारी एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। छुट्टी के बावजूद खूब सारा काम निपटा देने की इच्छा करेगी। लेकिन आपके कार्यक्षेत्र में काम उतनी स्पीड से नहीं चल रहा होगा जितना बाकी में चलता है। आपको सारी चीजें अपने कंट्रोल में लेनी पड़ कसती है।

कुंभ:

लंबे समय संघर्ष करने के बाद अब आपको लगेगा कि कहीं बैठकर एकांत में कुछ समय गुजारना चाहिए। यह समय अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का है अगर मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो परिश्रम करने में कठिनाई होगी।

 

मीन:

धन कमाने के लिए कई प्रकार के रास्ते आपको नजर आएंगे। आपके सहयोगी और पार्टनर इस बात पर मतभेद रख सकते हैं कि कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। वास्तव में यह एक पलायनवादी सोच है। किसी भी प्रतियोगिता में हार जीत होती रहती है।