BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
इंतज़ार की गाड़ियां खत्म , ओला इस तारीख से गाड़ियां की डिलीवरी करने जा रही ---

इंतज़ार की गाड़ियां खत्म , ओला इस तारीख से गाड़ियां की डिलीवरी करने जा रही ---

इलेक्ट्रीक गाड़ियों का क्रेज अब धीरे धीरे बढ़ने लगा है । सरकार भी इस दिशा में प्रयासरत है । सरकार ने 2030 तक सभी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक करने का प्लान बनाया है । निजी कम्पनी ओला जो अब तक लोगो को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने का काम करती थी वो अब अपनी खुद की इलेक्ट्रिक गाड़ियां बना रही है । ओला को काफी कम समय मे ढेर सारी बुकिंग मिल चुकी है ।

ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग करने वाले लोगों की इंतजार की घड़ियां अंतत: समाप्त हो गईं है। कई बार टाले जाने के बाद 15 से इसकी डिलीवरी शुरू करने जा रही है । कंपनी प्लांट से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की खेप को अलग-अलग शहरों के लिए रवाना कर चुकी है ।

कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने प्लांट से रवाना हुई एक खेप की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है । उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा...''गाड़ी निकल चुकी ।" ओला बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कुछ शहरों में टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी दे रही है। 

Shipped!
Are you ready? ???? pic.twitter.com/7RczXugHhW 

— Ola Electric (@OlaElectric) December 13, 2021

बता दे कि ओला ने इस साल अगस्त में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वैरिएंट में लॉन्च किया था। ओला ने ग्राहकों को 499 रुपये में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बुकिंग की सुविधा दी थी ।

कंपनी ने उसके बाद दावा किया था कि उसे महज दो दिन में 1,100 करोड़ रुपये की बुकिंग मिली थी. ओला ने एस1 की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये और एस 1 प्रो की कीमत 1,29,999 रुपये तय की है ।

ओला पहले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी अक्टूबर में ही शुरू करने वाली थी । ओला अभी बेंगलुरू, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता के अलावा चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई और पुणे में टेस्ट ड्राइव की सुविधा दे रही है ।

बड़ा फैसला : सुप्रीम कोर्ट सरकार के तर्क से हुआ सहमत , चारधाम प्रोजेक्ट के इस रुके कार्य को दी मंजूरी , जाने विस्तार से .....

बड़ा फैसला : सुप्रीम कोर्ट सरकार के तर्क से हुआ सहमत , चारधाम प्रोजेक्ट के इस रुके कार्य को दी मंजूरी , जाने विस्तार से .....

सुप्रीम कोर्ट ने चारधाम रोड प्रोजेक्ट के तहत दो लेन की सड़क बनाने को मंजूरी दे दी है। ये मंजूरी सेनाओं के रणनीतिक महत्व को देखते हुए दी गई है। अदालत सरकार के इस तर्क से सहमत हुई कि इस इलाके में सड़कें सामरिक महत्व रखती हैं। कोर्ट ने कहा कि सीमा सुरक्षा चिंताओं पर ध्यान देने की जरूरत है। हाल के दिनों में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां देखी गई हैं।

ऐसे में सैनिकों और हथियारों की आवाजाही आसान होनी चाहिए। बता दे कि सिटिजन फॉर ग्रीन दून नाम के एनजीओ ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के 26 सितंबर 2018 के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। एनजीओ ने दावा किया था कि इस परियोजना से पहाड़ी क्षेत्र में होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकेगी। ​​​​​एक अनुमान के मुताबिक, अबी तक 25 हजार पेड़ों की कटाई हो चुकी है।

कोर्ट ने अपने 8 सिंतबर 2020 के आदेश को संशोधित करते हुए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एके सीकरी के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया जो यह सुनिश्चित करेगी कि पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं । साथ ही कमेटी की ओर से जो सिफारिशें दी जाएं, उनका पालन हो रह है। इस निगरानी समिति को रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन मंत्रालय, उत्तराखंड सरकार और सभी जिलाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सरकार ने कहा- आपदा को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए

प्रोजेक्ट के कारण हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन की सरकार ने कहा कि आपदाओं को रोकने की कोशिशें के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। देश के अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन हुआ है और इसके लिए केवल सड़क निर्माण जिम्मेदार नहीं है।

सैनिकों की सहूलियत के लिए सड़क का बनना जरूरी

कुछ दिनों पहले केंद्र ने अदालत में एक सीलबंद लिफाफा दायर किया था। इसमें चीन की तरफ से किए गए कंस्ट्रक्शन की तस्वीरें थीं। सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा- चीन की तरफ से हवाई पट्टी, हेलीपैड, टैंकों, सैनिकों के लिए बिल्डिंग्स और रेलवे लाइनों का निर्माण किया जा रहा है। टैंक, रॉकेट लांचर और तोप ले जाने वाले ट्रकों को इन सड़कों से गुजरना पड़ सकता है, इसलिए सड़क की चौड़ाई 10 मीटर की जानी चाहिए।

1962 के भारत-चीन युद्ध के बारे में अदालत को याद दिलाते हुए वेणुगोपाल ने कहा था कि अदालत यह जानती है कि 1962 में क्या हुआ था। हमें सशस्त्र बलों को स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। हमारे सैनिकों को सीमा तक पैदल चलना पड़ा था।

क्या है चारधाम प्रोजेक्ट

चारधाम प्रोजेक्ट का उद्देश्य सभी मौसम में पहाड़ी राज्य के चार पवित्र स्थलों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को जोड़ना है। इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने के बाद हर मौसम में चारधाम की यात्रा की जा सकेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत 900 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है। अभी तक 400 किमी सड़क का चौड़ीकरण किया जा चुका है। 

कोरोना अपडेट 13 दिसम्बर : प्रदेश के रायगढ़ जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले इतने मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 13 दिसम्बर : प्रदेश के रायगढ़ जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले इतने मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 32 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से 9 सर्वाधिक मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 34 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 377 है | आज प्रदेश में 24,392 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या

 


 

छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार , बनाये सबसे अधिक डिजिटल हेल्थ आईडी ,पढ़े पूरी खबर ...

छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार , बनाये सबसे अधिक डिजिटल हेल्थ आईडी ,पढ़े पूरी खबर ...

रायपुर : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से सर्वाधिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। `आजादी का अमृत महोत्सव` के अंतर्गत देश में 16 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे 2021 के दौरान छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 53 हजार 067 डिजिटल हेल्थ आईडी बनाए गए। देशभर में इस दौरान बनाए गए कुल एक लाख 52 हजार 942 आईडी में अकेले छत्तीसगढ़ की भागीदारी 35 प्रतिशत है। ये सभी आईडी राज्य के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम को बधाई दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने आज नई दिल्ली में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने भी स्वास्थ्य कर्मियों की पीठ थपथपाते हुए इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 16 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान राज्य के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में सामान्य स्क्रीनिंग के साथ-साथ कैंसर जैसी बीमारियों की भी स्क्रीनिंग की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां विशेष अभियान के तहत डिजिटल हेल्थ आईडी भी बनाए गए। इस आईडी में मरीज की बीमारी और इलाज से संबंधित सभी तरह की जानकारियां दर्ज रहेंगी। इससे मरीज की मेडिकल हिस्ट्री का तुरंत पता लगाया जा सकता है।

16 नवंबर से 12 दिसंबर की अवधि में राज्य के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 5 लाख 2 हजार 535 लोगों की हाइपरटेंशन, 4 लाख 87 हजार 640 लोगों की डाइबिटीज़, 3 लाख 65 हजार 991 लोगों की मुख कैंसर,1 लाख 62 हजार 992 लोगों का स्तन कैंसर एवं 1 लाख 15 हजार 476 लोगों में सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई।

छत्तीसगढ़ के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में 53 हजार 67 डिजिटल आई.डी.कार्ड बनाए गये हैं। वहीं मध्यप्रदेश में 43 हजार 953 और ओडिशा में 17 हजार 342 डिजिटल हेल्थ आई.डी. बनाए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी राज्य कार्यक्रम प्रबंधक आनंद साहू ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया।

इस तरह बनवाएं डिजिटल हेल्थ आईडी

मोबाइल नंबर या आधार कार्ड के ज़रिए हेल्थ आईडी जनरेट किया जा सकता है । आधिकारिक वेबसाइट https://healthid.ndhm.gov.in/register से हेल्थ आईडी कार्ड बनाने के लिए पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। मोबाइल या आधार के ज़रिए हेल्थ आईडी बनाने के लिए अपना नाम, जन्म का वर्ष, लिंग, पता और मोबाइल नंबर/आधार नंबर की जानकारी देनी होगी।
 

19 आईएएस के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज , शीतकालीन सत्र में मिली जानकारी , जाने विस्तार से ...

19 आईएएस के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज , शीतकालीन सत्र में मिली जानकारी , जाने विस्तार से ...

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का सोमवार को शीतकालीन सत्र प्रारंभ हुआ। प्रश्नकाल में मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने प्रदेश के आईएएस अफसरों के खिलाफ आपराधिक प्रकरणों की जानकारी मांगी। राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया कि प्रदेश के 19 आईएएस के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनमें रघुनाथ शर्मा तत्कालीन अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण, जी वेंकन्ना,आर पी यादव तत्कालीन कलेक्टर रायपुर,अजय नाथ तत्कालीन सीईओ रायपुर विकास प्राधिकरण,एन पी तिवारी तत्कालीन कलेक्टर रायपुर,एम के राउत,एच पी किंडो,राबर्ट हिरंगडोला,नारायण सिंह, सुब्रत साहू, टी एस छतवाल, आर पी बगई, बाबूलाल अग्रवाल, राजेश टोप्पो, व्ही के ध्रुर्वे,डॉ आलोक शुक्ला, अनिल टुटेजा, रणवीर शर्मा और जनक पाठक के नाम बताए गए हैं। इनमें एम के राउत, सुब्रत साहू, रॉबर्ट हिरंगडोला,और नारायण सिंह के खिलाफ मामला ख़त्मा किया जा चुका है। जबकि रणवीर शर्मा के खिलाफ मामला ख़ारिज किया जा चुका है।

विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार सबसे पुराना मामला 23 फ़रवरी 1995 का है जिसमें रघुनाथ प्रसाद,जी वेंकैया,आर पी यादव,अजय नाथ और एन पी तिवारी का है। इसमें धारा 409,420,467,468,120-B,13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएँ प्रभावी हैं। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए आवासीय भवनों और भूखंडों के आबंटन के खिलाफ कार्य कर शासन को क्षति पहुँचाई है, और यह मामला विवेचना के स्तर पर लंबित है।

एचपी किंडो के खिलाफ छ मामले हैं, जो विवेचना में लंबित है हालांकि उनकी मृत्यु हो चुकी है। राजेश सुकुमार टोप्पो के विरुध्द तीन मामले हैं जिनमें अभियोजन स्वीकृति लंबित होने की जानकारी सरकार ने दी है। राजेश सुकुमार टोप्पो के खिलाफ धारा 120B,7 (सी) और 13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला के विरुध्द चालान पेश किया जा चुका है।
 

कोरोना अपडेट 12 दिसम्बर  : प्रदेश में आज मिले इतने कोरोना मरीज, अब एक्टिव मरीजो की संख्या हुई इतनी, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 12 दिसम्बर : प्रदेश में आज मिले इतने कोरोना मरीज, अब एक्टिव मरीजो की संख्या हुई इतनी, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर  :  छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 25 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है| आज प्रदेश में कुल 20 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 379है | आज प्रदेश में 13,110 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 01, रायपुर से 00, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 03, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 01, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।


 

अब ट्रेन में भी यात्रियों को मिलेगी फ्लाइट जैसी सुविधाएँ,  जानिये कौन- कौन सी होगी सुविधाएँ....

अब ट्रेन में भी यात्रियों को मिलेगी फ्लाइट जैसी सुविधाएँ, जानिये कौन- कौन सी होगी सुविधाएँ....

लखनऊ : भारतीय रेलवे अपनी सेवाओं में लगातार सुधार की कोशिश कर रहा है। इसी बीच अब भारतीय रेलवे प्रीमियम ट्रेनों में विमानों की तर्ज पर कई सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा यात्रियों को बेहतर सुविधा और घर जैसा खाना भी उपलब्ध कराने जा रहा है। वहीं ट्रेन होस्टेस के तौर पर महिलाओं के साथ पुरुषों की भी बहाली की जाएगी। ट्रेन होस्टेस की बहाली के बाद इन्हें एयर होस्टेस की तरह ही ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे वह एयर होस्टेस की तरह ही प्रोफेशनल होंगे।


मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन होस्टेस का काम यात्रा के दौरान यात्रियों को वेलकम करना, उन्हें उनकी सीट तक लेकर जाना, चाय से लेकर भोजन तक यात्रियों को परोसना होगा। इसके अलावा ये ट्रेन होस्टेस यात्रियों की शिकायत सुन उसे दूर भी करेगी। इन ट्रेन होस्टेस की ड्यूटी केवल दिन में ही लगाई जाएगी। रात के समय इनसे कोई काम नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों को मिलने वाले खाने की क्वालिटी को बेहतर करने जा रहा है। कोविड चलते ऑनबोर्ड कुकिंग को बंद कर दिया गया था। उसे दोबारा शुरू किया जा रहा है।


ट्रेन होस्टेस की सर्विस प्रीमियम ट्रेनों में दी जाएगी। जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ट्रेन होस्टेस की सर्विस लंबी दूरी वाली ट्रेनों में उपलब्ध नहीं होगी, जैसे राजधानी एक्सप्रेस और दूरंतो एक्सप्रेस। वहीं ट्रेन होस्टेस की सर्विस वंदे भारत एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में दी जाएगी।
 

कर्नाटक में ओमिक्रॉन के तीसरे मामले  की पुष्टि हुई , पढ़े पूरी खबर

कर्नाटक में ओमिक्रॉन के तीसरे मामले की पुष्टि हुई , पढ़े पूरी खबर

बेंगलुरु : कर्नाटक में रविवार को ओमीक्रोन के तीसरे मामले की पुष्टि हुई है। बताया गया कि वह व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से आया था और कोरोना वायरस से संक्रमित था। व्यक्ति की उम्र 35 वर्ष है। गौरतलब है कि भारत में ओमीक्रोन के पहले मामले की पुष्टि भी बेंगलुरु में ही हुई थी, जब दो लोग संक्रमित पाए गए थे, जिनमें से एक भारतीय मूल का दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है जबकि दूसरा व्यक्ति डॉक्टर है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.के सुधाकर ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक में ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के तीसरे मामले का पता चला है। दक्षिण अफ्रीका से लौटा 34 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उसे पृथक कर सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसके प्राथमिक संपर्क में पांच लोगों के और द्वितीयक संपर्क में 15 लोगों के आने की जानकारी मिली है, जिनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।’’
 

आईसीएमआर का नया प्रयास , अब केवल 2 घंटे में ओमिक्रॉन का पता लग सकेगा  ...

आईसीएमआर का नया प्रयास , अब केवल 2 घंटे में ओमिक्रॉन का पता लग सकेगा ...

नई दिल्ली : भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) डिब्रूगढ़ ने एक टेस्टिंग किट तैयार की है जिससे अब ओमिक्रॉन का पता सिर्फ दो घंटे में चल जाएगा। अभी इसकी जांच के लिए जीनोम सीक्वेन्सिंग करानी पड़ती है जिसमें तीन से चार दिन का समय लगता है।
दुनियाभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच इसकी त्वरित जांच को लेकर सभी चिंतित थे लेकिन आईसीएमआर के पूर्वोत्तर में काम कर रहे क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने इसका तोड़ निकाल लिया है। गौरतलब है कि भारत में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या 33 हो चुकी है और कई संदिग्ध मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

डॉक्टर बिश्वज्योति बोरकाकोटी के नेतृत्व में आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने इस टेस्ट किट का विकास किया है और इसे ओमिक्रॉन वैरिएंट के विशेष सिंथेटिक जीन फ्रेगमेंट पर आजमाया गया है और इसका नतीजा 100 प्रतिशत सटीक आया है। डॉक्टर बोरकाकोटी ने कहा कि किट का विकास इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अभी वैरिएंट का पता लगाने के लिए टार्गेटेड सीक्वेंसिंग में 36 घंटे और टोटल जीनोम सीक्वेंसिंग में 4 से 5 दिन लगते हैं। खास बात ये है कि मरीज के सामान्य स्वाब सैंपल से ही तत्काल इसकी पहचान हो जाती है।

निजी - सरकारी कम्पनी मिलकर करंगी इसका उत्पादन ....

किट का निर्माण निजी-सरकारी भागीदारी के तहत पूरी तरह भारत में ही किया जाएगा और इसके लिए आईसीएमआर ने कोलकाता की कंपनी जीसीसी बायोटेक को ठेका दिया गया है। इस बीच, महाराष्ट्र के पिंपड़ी-चिंचवाड़ में एक तीन साल का बच्चा भी ओमिक्रॉन की चपेट में आया है। ये उन चार लोगों में शामिल था जिनमें शुक्रवार को नए स्वरूप की पुष्टि हुई।

पुणे में डेढ़ साल की बच्ची ठीक हुई

सबसे अधिक मामलों वाले महाराष्ट्र से शनिवार को राहत की खबर है कि वहां डेढ़ साल की बच्ची ओमिक्रॉन से ठीक होकर घर चली गई है। इस बच्ची की बुआ नाइजीरिया से लौटकर उसके घर आई थी। जिसके बाद उसके पिता और बहन में भी ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी।
केंद्र ने राज्यों को भेजा पत्र, निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिये गए हैं 

कोरोना निगरानी बढाने न निर्देश : केन्द्र सरकार 

केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजकर जिला स्तर पर कोरोना निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। बीते दो हफ्तों में दस राज्यों के 27 जिलों में मामले बढ़ने के बाद सरकार ने सख्ती बढ़ाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र में कहा, अधिक मामलों वाले क्षेत्र की पहचान कर वहां निगरानी नियम कड़े करने को कहा।

इसमें रात्रि कर्फ्यू लगाने, शादी समारोह में अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक, एक जगह पर लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध लगाने जैसे कदम उठाने की सलाह दी है। भूषण ने कहा, तीन राज्यों के आठ जिलों में 10 फीसदी से अधिक संक्रमण दर दर्ज की गई है। पांच राज्यों के 19 जिलों में 5-10 फीसदी संक्रमण दर रही है। इन 27 जिलों में कड़ी निगरानी की जरूरत है। राज्यों से कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
24 घंटे में देश में 7992 मामले मिले 

पिछले 24 घंटे का अपडेट ...

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 7992 नए मामले मिले और 393 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मरीजों की संख्या 559 दिनों में सबसे कम 93277 हो गई। देश में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 34,66,82,736 हो गई।
 

कोरोना अपडेट 11 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायगढ़ में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले इतने मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 11 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायगढ़ में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले इतने मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 40 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 19 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 374है | आज प्रदेश में 21,602 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 01, बालोद से 03, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 00, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 19, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 03, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
 

कोरोना अपडेट 10 दिसम्बर: प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, देखे जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 10 दिसम्बर: प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, देखे जिलेवार आंकड़े

 रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 32 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से 06 सर्वाधिक मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 16 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 368 है | आज प्रदेश में 26804 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या

 

पैर फैला रहा है ओमिक्रोन! इस जगह ओमिक्रोन के 7 नए केस और आये सामने,11 इमारतों को किया सील

पैर फैला रहा है ओमिक्रोन! इस जगह ओमिक्रोन के 7 नए केस और आये सामने,11 इमारतों को किया सील

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में ओमिक्रोन के 7 नए मामले सामने आए. 3 मुंबई से और 4 पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम से. राज्य में कुल ओमिक्रोन के मामले अब 17 पर पहुंच गए हैं. मुंबई में आज कोरोना के 192 नये मामले दर्ज हुए हैं. मुंबई में 183 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं. कोरोना के चलते 1 मरीज की मौत मुंबई में हुई है. देश की आर्थिक राजधानी में फिलहाल 11 इमारतों को सील किया गया है.  

कोरोना अपडेट 9 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायगढ़, कोरबा में हुआ कोरोना विस्फोट, रायपुर में भी बढे मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 9 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायगढ़, कोरबा में हुआ कोरोना विस्फोट, रायपुर में भी बढे मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 40 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़- कोरबा से सर्वाधिक 09-09 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 352 है | आज प्रदेश में 25999 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 06, धमतरी से 03, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 09, कोरबा से 09, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है ।
 

ओमिक्रोन के खतरे के बीच बड़ा फैसला : इस तारीख  तक सभी कमर्शियल फ्लाइट्स के आने-जाने पर रोक

ओमिक्रोन के खतरे के बीच बड़ा फैसला : इस तारीख तक सभी कमर्शियल फ्लाइट्स के आने-जाने पर रोक

ओमिक्रोन वेरिएंट के देश में बढ़ते मामलों के बीच कमर्शियल पैसेंजर सर्विस (वाणिज्यिक यात्री सेवाओं) के निलंबन को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है. सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि फ्लाइट्स के निलंबन का असर कार्गो और डीजीसीए की मंजूरी वाली फ्लाइट्स पर नहीं पड़ेगा. सर्कुलर में ये भी कहा गया है कि अलग-अलग हवाई मार्गों पर स्थिति के मुताबिक इंटरनेशनल फ्लाइट्स को मंजूरी दी जा सकती है.
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने ऐलान किया था कि 15 दिसंबर से शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को स्थगित कर दिया है, हालांकि कब तक उड़ानों का स्थगन किया गया है, इसकी घोषणा नहीं की गई थी. 26 नवंबर को नागर विमानन मंत्रालय ने बताया था कि 15 दिसंबर से भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सामान्य रूप से संचालित होंगी.
भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कोविड-19 महामारी के कारण 23 मार्च, 2020 से ही बंद हैं. हालांकि, पिछले साल जुलाई से करीब 28 देशों के साथ हुए एयर बबल समझौते के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं.
कोरोना वायरस को ओमिक्रोन वेरिएंट ने पूरी दुनिया में एक नया डर पैदा कर दिया है. WHO ने इस वेरिएंट को 'वेंरिएंट ऑफ कंसर्न' करार दिया है और सभी देशों से सतर्क रहने को कहा है. इसी के चलते भारत एहतियाती तौर पर इस तरह के कदम उठा रहा है. एयर बबल के तहत जारी उड़ानों को लेकर भी नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. इसके अलावा जो देश रिस्क वाले कैटेगरी में आते हैं, वहां से आने वाले यात्रियों को लेकर अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है.
 

खत्म हुआ किसान आंदोलन, 14 महीने बाद 11 दिसंबर से शुरू होगी घर वापसी; उखड़ने लगे टेंट

खत्म हुआ किसान आंदोलन, 14 महीने बाद 11 दिसंबर से शुरू होगी घर वापसी; उखड़ने लगे टेंट

दिल्ली की सीमाओं पर बीते 14 महीनों से डटे किसानों ने आंदोलन की समाप्ति का ऐलान कर दिया है। 11 दिसंबर से सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत तमाम जगहों से किसान घर वापसी शुरू कर देंगे। इसके बाद 13 दिसंबर को किसान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास करेंगे और अपने घरों को पहुंच जाएंगे। सरकार की ओर से मिले नए प्रस्ताव पर किसान संगठनों में सैद्धांतिक सहमति पहले बन गई थी, लेकिन गुरुवार दोपहर को इस पर लंबी चर्चा के बाद फैसला हुआ। इस मीटिंग में किसान संगठनों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि मौजूद थे। सिंघु बॉर्डर का माहौल भी किसानों की वापसी का संकेत दे रहा है। यहां लोग टेंट हटाने लगे हैं और लंगर आदि का सामान गाड़ियों में रखा जाने लगा है।
संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हमारी 15 जनवरी को एक समीक्षा बैठक होगी, जिसमें यह विचार करेंगे कि आंदोलन से हमने क्या पाया है और सरकार ने कितनी मांगों को मान लिया है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर से किसान लौटना शुरू कर देंगे और 15 दिसंबर को पंजाब में भी सभी मोर्चे खत्म हो जाएंगे। राजेवाल ने कहा कि मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हमारा इस लंबी लड़ाई में समर्थन दिया है।
मांगें पूरी न हुईं तो फिर शुरू कर सकते हैं आंदोलन
इस दौरान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि हम इस आंदोलन के दौरान सरकार से हुए करारों की समीक्षा करते रहेंगे। यदि सरकार अपनी ओर से किए वादों से पीछे हटती है तो फिर से आंदोलन शुरू किया जा सकता है। इस आंदोलन ने सरकार को झुकाया है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की समीक्षा बैठक दिल्ली में होगी।
जानें, आखिर कैसे सरकार और किसानों में बन गई सहमति
किसानों और सरकार के बीच इस सप्ताह की शुरुआत से ही बात चल रही थी। मंगलवार को सरकार ने किसानों को एक चिट्ठी भेजी थी। इसमें एमएसपी पर कमेटी बनाने, मुआवजे पर सैद्धांतिक सहमति और आंदोलन खत्म करने पर मुकदमों की वापसी की बात कही गई थी। इस पर किसानों ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि मुकदमे आंदोलन की समाप्ति के बाद नहीं बल्कि पहले ही हटाए जाएं। इसके बाद सरकार ने नया प्रस्ताव किसानों को भेजा और तत्काल प्रभाव से मुकदमों की वापसी की बात कही। सरकार के नए प्रस्ताव पर संगठन राजी हो गए और आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया गया।

 

कोरोना अपडेट 8 दिसम्बर : प्रदेश में आज दुर्ग,रायगढ़ में मिले ज्यादा मरीज, एक की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 8 दिसम्बर : प्रदेश में आज दुर्ग,रायगढ़ में मिले ज्यादा मरीज, एक की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 37 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 27 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 341 है | आज प्रदेश में 25011 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 09, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 07, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 03, जशपुर से 03, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।


 

मंज़िल से 16 KM पहले ही क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, पढ़ें CDS जनरल रावत के सफर की पूरी Timeline

मंज़िल से 16 KM पहले ही क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, पढ़ें CDS जनरल रावत के सफर की पूरी Timeline

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में मौत हो गई है. सीडीएस रावत समेत 14 लोग तमिलनाडु के एयरफोर्स स्टेशन सुलूर से वेलिंगटन ले जा रहे थे, जब उनका हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में 14 में से 13 लोगों की जान चली गई है. इसकी पुष्टि निलगिरी के कलेक्टर ने की. घटना में ग्रुप कैप्टन वरुन सिंह घायल हुए हैं, उनका इलाज किया जा रहा है. बता दें कि बिपिन रावत अपनी पत्नी समेत नौ लोगों के साथ आज सुबह ही दिल्ली से तमिलनाडु के लिए रवाना हुए थे.
जनरल रावत का ऐसा था शेड्यूल
• एक स्पेशल एयरक्राफ्ट के ज़रिए बुधवार सुबह करीब 9 बजे जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत नौ लोग दिल्ली से रवाना हुए और करीब 11 बजकर 35 मिनट पर एयरफोर्स स्टेशन सुलूर पहुंचे.
• करीब 10 मिनट बाद 11 बजकर 45 मिनट पर एयरफोर्स स्टेशन सुलूर से दिल्ली से आए 9 लोग और पांच क्रू के सदस्य यानी कुल 14 लोग वेलिंगटन आर्मी कैंप के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुए.
• दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर नंचापा चातरम के कट्टेरिया इलाके में 14 लोगों से भरा हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ.
• हेलिकॉप्टर ने एयरफोर्स स्टेशन सुलूर से उड़ान भरने के बाद करीब 94 किलोमीटर का सफर तय किया था जब वो और कट्टेरिया इलाके में क्रैश हो गया.
• दुर्घटनास्थल और हेलिकॉप्टर की मंज़िल में सिर्फ करीब 16 किलोमीटर का फासला बचा था. यानी वेलिंगटन आर्मी कैंप से 16 किलोमीटर पहले ही जनरल रावत का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया.
• बड़ी बात ये है कि जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर अगर पांच मिनट और उड़ता तो वो अपनी मंज़िल पर पहुंच जाता, लेकिन रास्ते में ही अनहोनी हो गई.

देश के पहले सीडीएस हैं बिपिन रावत
जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस हैं. आर्मी चीफ के पद से 31 दिसंबर 2019 को रिटायर होने के बाद बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने थे. वह 31 दिसंबर 2016 को आर्मी चीफ बनाए गए थे. जनरल रावत को पूर्वी सेक्टर में LoC, कश्मीर घाटी और पूर्वोत्तर में काम करने का लंबा अनुभव था. अशांत इलाकों में काम करने के अनुभव को देखते हुए मोदी सरकार ने दिसंबर 2016 में जनरल रावत को दो वरिष्ठ अफसरों पर तरजीह देते हुए आर्मी चीफ बनाया था.

 सोर्स:ABP लाइव

BIG NEWS : ट्रक से 662 किलो गांजा किया गया जप्त, आरोपी फरार ....

BIG NEWS : ट्रक से 662 किलो गांजा किया गया जप्त, आरोपी फरार ....

नारकोटिक्स उपायुक्त संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी की टीम ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात ग्वालियर-आगरा मार्ग पर ट्रक को रोका और जांच के दौरान उसमें से बरामद 662.5 किलोग्राम गांजे को जब्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रक का चालक और हेल्पर वाहन से कूद कर भाग गए।


कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ को 135 पैकेटों में चालक के कैबिन के पीछे विशेष रूप से डिजाइन की गई जगह में छुपा कर रखा गया था। उन्होंने कहा कि ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें एक फर्जी नंबर प्लेट भी मिला है। कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 8 हजार मामले, 195 की हुई मौत....

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 8 हजार मामले, 195 की हुई मौत....

नई दिल्ली : ओमिक्रॉन के खतरे के बीच आज यानी बुधवार को मंगलवार की तुलना में 1500 से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8,439 मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 9,525 लोग स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 93,733 सक्रिय मरीज बचे हैं। वहीं देश में अब तक कोरोना के कुल 3,46,56,822 मामले आ चुके हैं जबकि कुल 3,40,89,137 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,73,952 हो गई है।


स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए थे जो कि 558 दिनों में सबसे कम थे। लेकिन आज फिर से लगभग 2000 मरीजों की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं इस दौरान 220 लोगों की मौत भी हुई थी। इसके अलावा 10,004 लोग स्वस्थ भी हुए और रिकवरी दर 98.36 फीसदी पहुंच गई थी
 

कोरोना अपडेट 7 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले इतने मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट 7 दिसम्बर : प्रदेश में आज रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, मिले इतने मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 27 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 32 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 332 है | आज प्रदेश में 26645 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 05, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 03, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 03, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।