BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
गर्मी बनाएगी इस साल नए रिकोर्ड, मौसम विभाग ने जताई संभावना...

गर्मी बनाएगी इस साल नए रिकोर्ड, मौसम विभाग ने जताई संभावना...

जगदलपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून गत सीजन में समय से पहले बिदा होने के साथ अब ठंड भी समय से पहले बिदा हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि इस वर्ष रिकार्ड गर्मी की संभावना है। इसका एक कारण तेजी से हो रही जलवायु परिवर्तन को माना जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में बस्तर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। इन दिनों लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि द्रोणिका के कारण मौसम में बदलाव आया है। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। वैसे सामान्यत: 15 फरवरी के बाद ठंड की बिदाई होती है पर इस वर्ष जनवरी में ही ठंड कम हो गई है। बस्तर को साल वनों का द्धीप कहा जाता है। दशकों पूर्व बस्तर साल वनों से घिरा हुआ था और बस्तर के लोगों को गर्मी के मौसम में भी तेज गर्मी का अहसास नहीं होता था पर अब लगातार साल वनों का रकबा घट रहा है। बस्तर का अधिकतम तापमान 44 डिसे तक पहुंचता है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौसम विज्ञानी, एचपी चंद्रा का कहना था ठंड के जल्द बिदा होने से गर्मी अधिक दिनों तक पड़ेगी पर इस वर्ष रिकार्ड गर्मी पडऩे की संभावना व्यक्त की जा रही है।

STF को बड़ी कामयाबी: 185 केजी हेरोइन बरामद, होटल मालिक और महिला समेत 6 गिरफ्तार, जाने कहा की है यह खबर...

STF को बड़ी कामयाबी: 185 केजी हेरोइन बरामद, होटल मालिक और महिला समेत 6 गिरफ्तार, जाने कहा की है यह खबर...

अमृतसर। पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) ने अमृतसर जिले के सुलतानपुरविंड इलाके में एक कोठी ने लगभग 185 किलोग्राम हेरोईन बरामद करते हुए इस सिलसिले में एक होटल मालिक और एक महिला समेत करीब छह लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद हेरोईन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानिक कीमत 900 करोड़ रूपये से ज्यादा बताई जाती है।


सूत्रों के अनुसार एसटीएफ टीम ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार-शुक्रवार की रात की। बताया जाता है कि यह कोठी काफी समय से बाहर से बंद थी लेकिन इसके अंदर मादक पदार्थ बनाने का धंधा चल रहा था।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के संदेह में पांच और लोग अस्पताल में भर्ती, जाने पूरी खबर...

राजधानी में कोरोना संक्रमण के संदेह में पांच और लोग अस्पताल में भर्ती, जाने पूरी खबर...

नईदिल्ली। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में चीन से आये पांच लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में शुक्रवार को भर्ती कराया गया है। आरएमएल में फिलहाल छह लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमे से पांच नये मरीज हैं जबकि एक की रिपोर्ट की फिलहाल प्रतीक्षा की जा रही है।

 

भर्ती कराये गए मरीजों में से दो हाल ही में चीन की यात्रा पर गए थे जबकि अन्य तीन कई वर्षों से चीन में रह रहे थे और इसी महीने वापस लौटे थे। मरीजों में एक महिला है और शेष चार पुरुष है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जांच के लिए सभी मरीजों के नमूने भेज दिए गए है और उनकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
 
इससे पहले 27 जनवरी को तीन मरीजों को कोरोना से संदेह के कारण आरएमएल में भर्ती कराया गया था जिनमें से कोई भी इस वायरस से पीडि़त नहीं पाया गया है। कोरोना वायरस के प्रकोप के खतरे को देखते हुए सरकार ने 15 जनवरी के बाद चीन से आये हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच का निर्णय किया है और चीन की यात्रा से आये लोगों को 14 दिन तक अपने घर में ही रहने के लिए कहा है। 
राजधानी रायपुर के अलग-अलग क्षेत्र से दो नाबालिग लड़की हुई लापता, जाने पूरी खबर

राजधानी रायपुर के अलग-अलग क्षेत्र से दो नाबालिग लड़की हुई लापता, जाने पूरी खबर

रायपुर। गोबरा नवापारा व उरला क्षेत्र से दो नाबालिग के लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर निवासी युवक 19 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बहन 17 साल 10 माह गुरुवार को घर से बिना बताये कहीं चली गई है। प्रार्थी ने आशंका जताई है कि किसी ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपहरण कर लिया है। इसी तरह गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी से नाबालिग लड़की 13 वर्ष 10 माह घर से बिना बताये कहीं चली गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

कोटा बीईओ दफ्तर का बाबू 4 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक मृत छात्र की बीमा राशि देने मांगी थी रकम, जाने कहा की है ये खबर

कोटा बीईओ दफ्तर का बाबू 4 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक मृत छात्र की बीमा राशि देने मांगी थी रकम, जाने कहा की है ये खबर

बिलासपुर | कोटा बीईओ आफिस का बाबू 4 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ाया है। क्लर्क ने छात्र बीमा सुरक्षा राशि दिलाने मृत छात्र के पिता से रिश्वत मांगी थी। पीडि़त ग्रामीण दिलहरण यादव की शिकायत पर एसीबी ने की कारवाई करते हुए आरोपी बड़े बाबू बेदूराम कैवत्र्य को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पढ़ें : हार से नाराज विपक्षी प्रत्याशी ने किया नव निर्वाचित सरपंच पर जानलेवा हमला, नव निर्वाचित सरपंच की हालत नाजुक

आवेदक के बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गई थी, जिसकी छात्र सुरक्षा बीमा की राशि दिलाने के लिए शिक्षा विभाग का बाबू बैदूराम रकम की मांग कर रहा था। एसीबी की टीम उसे गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

 

 
 मुख्यमंत्री बघेल ने गृहग्राम में परिजनों के साथ किया मतदान, जाने पूरी खबर...

मुख्यमंत्री बघेल ने गृहग्राम में परिजनों के साथ किया मतदान, जाने पूरी खबर...

दुर्ग-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सपत्नीक गृहग्राम कुरूदडीह पहुंचे और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में पाटन ब्लॉक में हो रहे मतदान में हिस्सा लिया। 

आज सुबह कुरूदडीह पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ प्राथमिक शाला मतदान केन्द्र क्रमांक 21 में अपने मतदाधिकार का उपयोग किया। मतदान के दौरान मुख्यमंत्री बघेल के साथ उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ ही पुत्रियां स्मिता बघेल, दीप्ति बघेल, पुत्र चैतन्य बघेल ने भी अपने मतदाधिकार का उपयोग किया। 
राजधानी रायपुर के ब्लू स्काई कैफ़े में बैंक कर्मी से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

राजधानी रायपुर के ब्लू स्काई कैफ़े में बैंक कर्मी से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

रायपुर | ब्लू स्काई कैफे में मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने दो माहिने बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो महिना पहले ब्लूस्काई कैफे में मनीष शर्मा व उसके तीन साथी हंगामा कर बैंक कर्मी के साथ मारपीट किया था मनीष शर्मा ने बैंक कर्मी से मारपीट के बाद पर्स व मोबाईल फोन लूट लिया था। जांच में पुलिस ने सीसी टीव्ही फूटेज में मनीष शर्मा बैंक कर्मी के साथ मारपीट व लूट करते पाया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था जिसे पुलिस गुरुवार की रात में गिरफ्तार कर लिया है उसे कोर्ट में आज पेश किया जायेगा। 

 

 
तस्करों ने बना डाली 1.5 किलोमीटर लंबी सुरंग, कई सुविधाओं से लैस है यह सुरंग...

तस्करों ने बना डाली 1.5 किलोमीटर लंबी सुरंग, कई सुविधाओं से लैस है यह सुरंग...

सैन डिएगो। बुधवार को अमेरिकी अधिकारियों ने दुनिया की सबसे लंबी स्मगलिंग सुरंग खोजने का दावा किया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका-मैक्सिको के साउथवेस्ट बॉर्डर पर यह सुरंग मिली है। इस सुरंग के जरिए मैक्सिको के शहर तिजुआना के इंडस्ट्रियल साइट से सैन डिएगो को जोड़ा गया था। इस सुरंग में एक बड़ा रेल सिस्टम, एयर वेंटिलेशन, हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिकल केबल ऐंड पैनल जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा सुरंग की एंट्री पर लिफ्ट और एक ड्रेनेज सिस्टम भी है। 


लिफ्ट को खोजने वाले अधिकारी उस समय चौंक गए जब उन्होंने पाया कि सुरंग की लंबाई फुटबॉल के 14 मैदानों से भी लंबी है। अमेरिका में अभी तक इसका कन्फर्म एग्जिट पॉइंट नहीं मिला है। इसके अलावा अभी किसी तरह के ड्रग की भी बरामदगी नहीं हुई है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बॉर्डर पर पेट्रोल ऑपरेशंस सुपरवाइजर लांस लेनॉयर ने कहा, यह दूसरी सबसे बड़ी सुरंग है। हमने कभी नहीं सोचा था कि वे इतना बड़ा कुछ कर सकते हैं। उन्होंने मुझे चौंका दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस सुरंग से राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बॉर्डर वॉल को लेकर प्रतिबंधों का पता चलता है। यह सुरंग जमीन में कई फीट गहरी है और यह गोफर होल्स कहे जाने वाली छोटी सुरंगों से कहीं ज्यादा बड़ी है। बुधवार को मिली सुरंग करीब 70 फीट गहरी है। अगस्त में मैक्सिको के लॉ इन्फोर्समेंट ने इसके प्रवेश द्वार का पता लगाया था और अमेरिकी जांचकर्ताओं ने सुरंग को मापकर बताया था कि यह कुल 4,309 फीट (1.31 किलोमीटर) में फैली है। यह करीब 5.5 फीट ऊंची और 2 फीट चौंडी है। जमीन के नीचे इसकी औसत गहराई 70 फीट है। बुधवार को इस सुरंग से मिली जानकारी को सार्वजनिक किया गया। अधिकारियों का कहना है कि सैन डिएगो में सुरंग के एग्जिट पर रेत की बोरियों से रास्ते को भी ब्लॉक किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी मैक्सिकों और अमेरिका के बॉर्डर पर कई सुरंगें मिल चुकी हैं। इन सुरंगों का इस्तेमाल ड्रग माफियाओं द्वारा ड्रग तस्करी के लिए किया जाता है।
प्लास्टिक सामान से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई अपनी जान, जाने कहा की है यह घटना...

प्लास्टिक सामान से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई अपनी जान, जाने कहा की है यह घटना...

इंदौर। सांवेर रोड से एक खबर मिल रही है की एक ट्रक में भीषण आग की लपटों से घिर गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 

ड्राइवर और कंडक्टर मौके से हुए फरार-
जानकारी के अनुसार ट्रक में प्लास्टिक सामान भरा हुआ था। सांवेर रोड में अचानक धुंआ उठने के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। ड्राइवर और कंडक्टर ने तत्काल ट्रक को सड़क किनारे खड़ी कर अपनी जान बचाई है। वहीं हादसे के बाद मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही दोनों वहां से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थिति को काबू किया। दमकल की टीम ने आग को शांत किया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
राजधानी में दोस्ती का फायदा उठाकर शोरूम से ट्रायल के नाम पर ले गया वाल्वो कार, रुपये मांगने पर कार लौटाने से किया इंकार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

राजधानी में दोस्ती का फायदा उठाकर शोरूम से ट्रायल के नाम पर ले गया वाल्वो कार, रुपये मांगने पर कार लौटाने से किया इंकार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर | परिचित ने ट्रायल के नाम पर वाल्वो कंपनी के शो रूम से लाखों रुपये का कीमती कार लेकर गया व वापस मांगने पर लौटाने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार एश्वर्या रेसीडेंसी तेलीबांधा  निवासी अमर नारायण सिंह 31 वर्ष पिता केएन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि चंदनडीह स्थित वाल्वो कार शो रूम का संचालक है।

पढ़ें : हुआ बड़ा खुलासा: बड़े उद्योगपतियों के दो बेटो ने बनाये 182 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध, वीडियो क्लिप के जरिये करते थे ब्लैकमेल

27 अक्टूबर 2018 में साबिर मदान 30 वर्ष पिता संजय मदान ने प्रार्थी से परिवारिक जान पहचान होने का फायदा उठाकर चंदनडीह स्थित वाल्वो शोरूम से वाल्वो कार कीमत 39 लाख  90 हजार को ट्रायल व घर वालों को दिखाने की बात कहकर ले गया। कार का पैसा मांगने पर आरोपी ने  बाकी रकम नगद देने की बात कहकर 27 लाख रुपये का चेक दिया था, बैंक में चेक जमा करने पर खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने के चलते बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने की सूचना देने पर आरोपी नगद रुपये देने की बात कहकर गुमराह करने लगा। प्रार्थी के पिता से साबिर मदान के पिता संजय मदान वर्षो से आपस में अच्छे दोस्त रहे है । उक्त संबंधों के कारण साबिर मदान शो रूम से वाल्वो डेमो कार को बहाने से लेकर चला गया व संबंध का हवाला देकर कार्रवाई करने से रोक रहा था बाद में आरोपी ने वाल्वो कार को अपने दिल्ली स्थित निवास पर रखवा दिया व रुपये देने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस  ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर, 2 की तलाश जारी...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर, 2 की तलाश जारी...

जम्मू। जम्मू के बाहरी इलाके में टोल प्लाजा पर आतंकियों ने शुक्रवार तड़के पुलिस पर हमला कर दिया. इसके बाद सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया गया. जबकि 2 आतंकियों की तलाश फिलहाल जारी है| खबर है कि इस एनकाउंटर में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है|

पढ़ें : हुआ बड़ा खुलासा: बड़े उद्योगपतियों के दो बेटो ने बनाये 182 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध, वीडियो क्लिप के जरिये करते थे ब्लैकमेल

रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन्न टोल प्लाजा पर एक पुलिस दल पर एक ट्रक में यात्रा कर रहे 3-4 आतंकवादियों के एक समूह ने गोलीबारी की इसके तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को खोजा| अभी एनकाउंटर के बाद नेशनल हाईवे भी बंद कर दिया गया है| 

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी सुबह 5 बजे हुई जब पुलिस दल ने श्रीनगर में ट्रक को रोककर नगरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा के पास चेकिंग के लिए रोका. उधमपुर के जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि एहतियात के तौर पर,उधमपुर शह,टिकरी ,मंड ,राष्ट्रीय राजमार्ग-क्षेत्र ,चेनानी क्षेत्र के सभी स्कूल आज के लिए बंद रहेंगे|
  PM मोदी के बाद ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, जाने पूरी खबर...

PM मोदी के बाद ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, जाने पूरी खबर...

दिल्ली। एक बार फिर बेयर ग्रिल्स भारत आ पहुंचे है आपको बता दे की मशहूर टीवी प्रेजेंटर बेयर ग्रिल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जंगल में खतरों के बीच शो करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। अब वो फिर भारत आ गए हैं।
 
 
दरअसल, ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब बेयर ग्रिल्स के साथ सुपरस्टार रजनीकांत नजर आने वाले है। ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स अपने शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ के एक एपिसोड के लिए अभिनेता रजनीकांत के साथ शूट के लिए कर्नाटक के बांदीपुर सेंचुरी पहुंच चुके हैं यहां वे दोनों कुछ खतरनाक और थ्रिलिंग माहौल में शूटिंग करने में जुटे हैं।

लोग कर रहे है एपिसोड का बेसब्री से इंतजार-
लोगों में इस चीज को लेकर काफी दिलचस्पी है कि रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स में कौन, किस पर भारी पड़ता है। लोगों को अब इस एपिसोड के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है कि ये दोनों इस शो में क्या खास करते हैं और कौन किस पर भारी रहता है।
राजधानी पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में गांजा व शराब किया जब्त, दर्जनों आरोपी गिरफ्तार...

राजधानी पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में गांजा व शराब किया जब्त, दर्जनों आरोपी गिरफ्तार...

कार्यवाही के दौरान मिला 127 पाव देशी व अंग्रेजी शराब एवं 8 किलो 270 ग्राम गांजा व चीलम 

रायपुर। राजधानी पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्र में अवैध शराब व गांजा बेचने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा व शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नलघर चौक के पास नेहरू नगर में अपचारी बालक उम्र 17 वर्ष के पास से 30 पाव देशी शराब बरामद किया है। इसी तरह नेहरू नगर ढाल के पास रियाज खान 25 वर्ष के पास से 32 पाव देशी शराब जब्त किया गया है। व पुराना बस स्टैंड गोल बाजार से अशोक कुमार तिवारी 51 वर्ष के पास से 22 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है।
 
 
वहीं टिकरापारा थाना क्षेत्र में धरम हरपाल 40 के पास से अवैध 13 पाव अंग्रेजी शराब सीरत मैदान संतोषी नगर से जब्त किया गया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ कालोनी रायपुरा में अंजुल धु्रव के 40 वर्ष के पास से 7 पांव अंग्रेजी शराब व सरोना गैस गोदाम के पास सेवक राम साहू 44 वर्ष के पास से 6 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है। आमानाका पुलिस ने महोबा बाजार ओव्हरब्रिज के नीचे रमजान खान 37 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से 17 पाव देशी शराब जब्त किया है। कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर चौक से गांजा पीते पाये जाने पर तेजेंदर सोनी 29 वर्ष, इकबाल खान 35 वर्ष व पुरानी बस्ती बूढेश्वर चौक के पास से धीरज शर्मा को गिरफ्तार कर उनके पास से 18 ग्राम गांजा व चीलम जब्त किया है। इसी तरह कबीर नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोनडोंगरी नाला के पास उदल साहू 36 वर्ष एवं नईम खान 20 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से थैला में रखे दो किलो 252 ग्राम गांजा मादक पदार्थ जब्त किया है। राजेंद्र नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुमुख सिंह नगर न्यू राजेंद्र नगर में मूलचंद उइके 44 वर्ष को गांजा बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर उसके पास से प्लास्टिक की थैली में रखे 6 किलो गांजा मादक पदार्थ जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट एवं नारकोटिक्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई किया गया है। 

 
राजधानी में बैंक कर्मचारियों की वेतन पुनरीक्षण को लेकर दो दिवसीय हड़ताल आज से, जाने पूरी खबर

राजधानी में बैंक कर्मचारियों की वेतन पुनरीक्षण को लेकर दो दिवसीय हड़ताल आज से, जाने पूरी खबर

रायपुर | बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों का वेतन पुनरीक्षण नवंबर 2017 से देय है। भारतीय बैंक संघ के अनुचित विलय पर युनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा आज एवं कल दो दिवसीय हड़ताल का आव्हान किया गया है। इस आशय की जानकारी ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉईज एसोसिएशन की सचिव  रंगा वेली ने देते हुए बताया कि, यदि हमारी माँगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो मार्च महीेने में 11 से 13 मार्च तक एवं 1 अपै्रल को अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा। उन्होंन बताया कि, बैंक कर्मचारियों एंव अधिकारियों के वेतन-भत्तों एवं सेवा-शर्तों का निर्धारण सामूहिक सौदेबाजी से द्विपक्षीय समझौते द्वारा सम्पन्न किया जाता है। इसी आधार पर पाँच वर्ष में एक बार कर्मचारी-अधिकारी संघ द्वारा दिये गये माँग पत्र के आधार पर सभी सदस्य बैंकों के प्रतिनिधि के रूप में भारतीय बैंक संघ के साथ चर्चा उपरांत पुनरीक्षित किया जाता है। तदनुसार पिछला समझौता जिसकी अवधि नवंबर 2012 से अक्टूबर 2017 थी को मई 2015 में अंतिम रूप दिया गया था। अतएव वेतन पुनरीक्षण नवंबर 2017 के लागू किया जाना था।

पढ़ें : मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक मतदान कर्मी की मतदान केंद्र में हुई मौत, जाने कहा की है ये खबर

पुराने अनुभव को ध्यान में रखते हुए कि समझौते को संपन्न किये जाने में विलम्ब होता है, वित्तीय सेवाओं के विभाग, वित्त मंत्रालय द्वारा 17 जनवरी 2016 को सभी बैंकों के प्रबंधन एवं भारतीय बैंक संघ को पत्र जारी कर परामर्श दिया गया था कि, 11वें द्विपक्षीय वेतन समझौत को नवंबर 2017 से पूर्व सम्पन्न कर लिया जाये। इसलिए कर्मचारी एवं अधिकारी संघ द्वारा अपना माँग पत्र समय से पूर्व पे्र्रषित कर दिया गया था तथा द्विपक्षीय वार्ता मई 2017 में इस आश्वासन के साथ प्रारंभ कर दी गई थी कि समझौता नवंबर 2017 से पूर्व सम्पन्न कर लिया जायेगा।
दुर्भाग्यवश भारतीय बैंक संघ ने मई 2018 तक वेतन बढ़ोत्तरी का कोई प्रस्ताव नहीं दिया तत्पश्चात उसके द्वारा अत्यंत अल्प 2 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा गया। पिछले 30 माह में वार्ताओं के विभिन्न दौर के पश्चात भारतीय बैंक संघ ने केवल 12.25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जबकि यह भी कि, पिछले समझौते में शासन द्वारा 15 प्रतिशत बढ़ोत्तरी को मंजूरी प्रदान की गई थी।
वर्तमान दौर में कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है तथा बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों पर कार्य का बोझ बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए बैंक कर्मी वर्तमान समझौते में एक उचित एवं तर्कसंगत वेतन बढ़ोत्तरी की अपेक्षा रखते हैं। इसलिए भारतीय बैंक संघ के वर्तमान अपर्याप्त बढ़ोत्तरी प्रस्ताव एवं कठोर दृष्टिकोण से अत्यंत निराशा एवं रोष का वातावरण निर्मित हुआ है। इसी प्रकार दूसरी अन्य महत्वपूर्ण माँगे भी अनसुलझी एवं अनिर्णित हैं।
इसलिए यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक युनियन जो बैंकों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के 9 श्रमिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉईज एसोसिएशन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन, नेशनल कनफेडरेशन ऑफ बैंक एम्पलॉईज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक एम्पलॉईज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्पलॉईज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स काँग्रेस, नेशनल ऑर्गेनाईजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स एवं नेशनल ऑर्गेनाईजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स सम्मिलित हैं, द्वारा आंदोलनात्मक कार्यक्रम एवं निम्नानुसार हड़ताल का आव्हान किया गया है।
 
राजधानी में इंटरव्यू देने गई युवती के साथ युवक ने की अश्लील हरकत, युवक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जाने कहा की है यह घटना...

राजधानी में इंटरव्यू देने गई युवती के साथ युवक ने की अश्लील हरकत, युवक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जाने कहा की है यह घटना...

रायपुर। इंटरव्यू लेते समय युवती से अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार संतोषी नगर टिकरापारा निवासी पीडि़ता 20 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 29 जनवरी को मोबाइल एप वर्क इंडिया में इंटरव्यू के दौरान साहिल यादव ने इंटरव्यू लेते समय बेईज्जत करने की नियत से अश्लील हरकत किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी साहिल ने उसे गलत नियत से छूकर उसका हाथ पकड़ लिया व बदतमीज़ी करने लगा। इस घटना की शिकायत पीड़िता ने सिविल लाइन थाना में की। युवती से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आरोपी नौकरी तलाश रहे युवतियों को नौकरी दिलाने और इंटरव्यू के बहाने अपने दफ्तर में बुलाता था। दफ्तर में बुलाकर युवतियों से छेड़छाड़ करता था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ट्रेवल्स एजेंसी के नाम से एप बनाया था। जिसमें वो वेकेंसी निकालता था। फिर जॉब के लिए इंटरव्यू लेने के बहाने ऑफिस बुलाकर अपने साथ केबिन के अंदर ले जाकर शर्मनाक हरकते करता था।

छत्तीसगढ़ी फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ देखने अजीत जोगी जाएंगे टॉकीज, जाने पूरी खबर

छत्तीसगढ़ी फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ देखने अजीत जोगी जाएंगे टॉकीज, जाने पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजो कर बनाई गई छत्तीसगढ़ फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ को टैक्स फ्री करने की मांग के बीच आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी यह फिल्म देखने टाकीज जाएंगे। 

पढ़ें : राजधानी में फिर एक बार आधी रात को खेला गया खूनी खेल, जाने पूरी खबर

सूत्रों ने बताया कि जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी अपने परिजनों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ जोहार छत्तीसगढ़ फिल्म देखने आज दोपहर श्याम टॉकीज जाएंगे। ज्ञात हो कि इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी फिल्म देखने टॉकीज जा चुके हैं। इसी क्रम में अब पूर्व सीएम अजीत जोगी भी छत्तीसगढ़ी फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ देखने आज टॉकीज पहुंचेंगे। 
 
 हुआ बड़ा खुलासा: बड़े उद्योगपतियों के दो बेटो ने बनाये 182 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध, वीडियो क्लिप के जरिये करते थे ब्लैकमेल

हुआ बड़ा खुलासा: बड़े उद्योगपतियों के दो बेटो ने बनाये 182 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध, वीडियो क्लिप के जरिये करते थे ब्लैकमेल

कोलकाता। पुलीस ने एक बड़े सेक्स-ब्लैकमेल का खुलासा किया है। कोलकाता पुलिस ने दो युवकों समते 3 को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। आपको बता दे की आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सेक्स सीडी भी बरामद किया गया है और साथ ही 182 महिलाओं से सेक्स-ब्लैकमेल का बड़ा खुलासा हुआ भी हुआ है।
 
 
पुलिस ने सेक्स और ब्लैकमेल रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अनीश लोहारूका और उसका दोस्त आदित्य अग्रवाल के महिलाओं से दोस्ती कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। इस दौरान इसका वीडियो बनाते थे। अंतरंग क्षणों के चित्र और वीडियो बनाकर कंप्यूटर में रखा। कुछ समय बाद वे महिला से संबंध तोड़ देते थे। उनका मुख्य मकसद उन महिलाओं से पैसे ऐंठना था। 

अधिकारी के अनुसार-
बता दे की पुलिस ने बड़े उद्योगपतियों के घरों से ताल्लूक रखने वाले दो युवकों समते 3 को गिरफ्तार किया है आरोपी अनीश लोहारूका का ताल्लुक ऐसे परिवार से है जिसके पास कई होटल हैं जबकि उसके दोस्त आदित्य अग्रवाल के परिवार के पास वस्त्रों की मशहूर दुकानों की चैन है। इन दोनों ने 2013 से वीडियो टेप बनाने शुरू किए थे। वहीं तीसरा युवक उनमें से एक के लिए काम करता था और वह किसी संभावित पीड़िता को फोन कर उसका वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देने के बहाने ब्लैकमेल कर पैसे मांगता था।

पुलिस के बताये अनुसार-
आरोपी पिछले सात सालों से सेक्स और ब्लैकमेल का रैकेट चला रहे थे। दोनों के पास से भारी मात्रा सेक्स वीडियो के अलावा कुछ नगद रुपए भी बरामद किए है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अब जेल भेज दिया है।

 

हार से नाराज विपक्षी प्रत्याशी ने किया नव निर्वाचित सरपंच पर जानलेवा हमला, नव निर्वाचित सरपंच की हालत नाजुक, जाने कहा की है ये घटना

हार से नाराज विपक्षी प्रत्याशी ने किया नव निर्वाचित सरपंच पर जानलेवा हमला, नव निर्वाचित सरपंच की हालत नाजुक, जाने कहा की है ये घटना

लौदाबाजार | बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम भदरा से एक खबर सामने आई है ग्राम भदरा के नव निर्वाचित सरपंच पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है । घायल सरपंच को गंभीर हालत में सीएचसी कसडोल में भर्ती कराया गया है । 

पढ़ें : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक मतदान कर्मी की मतदान केंद्र में हुई मौत

जानकारी मिली है कि हार से नाराज विपक्षी प्रत्याशी रामफल कश्यप ने नव निर्वाचित सरपंच पर जानलेवा हमला किया है । आरोपियों ने सरपंच के परिवार वालों को भी नहीं छोड़ा। हमले में परिवार वालों को भी चोटें आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है | 

  पंचायत चुनाव: आधा दर्जन आरोपियों ने मतदान कर्मियों से की बदसलूकी और लूट कर ले गए मतपत्र, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज...

पंचायत चुनाव: आधा दर्जन आरोपियों ने मतदान कर्मियों से की बदसलूकी और लूट कर ले गए मतपत्र, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक खबर सामने आई है सागरपुर  ग्राम पंचायत में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले मतदान कर्मियों से बदसलूकी और मतपत्र लूट जैसी घटना को अंजाम दिया है बता दे की सागरपुर ग्राम पंचायत में गुरुवार देर रात लगभग आधा दर्जन आरोपियों ने मतदान कर्मियों से बदसलूकी और मतपत्र लूट लिए। इस घटना के बाद ग्रामीण और मतदान दल दहशत में हैं।
 
 
खबर है की-
घटना की सूचना मिलते ही एसपी और और कलेक्टर वरिष्ठ अफसरों के साथ मौके पर पहुंचकर गांव वालों से पूछताछ कर रहे हैं। बता दे की अभी आरोपियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है और वही दूसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहे हैं। 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक मतदान कर्मी की मतदान केंद्र में हुई मौत, जाने कहा की है ये खबर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक मतदान कर्मी की मतदान केंद्र में हुई मौत, जाने कहा की है ये खबर

बीजापुर | मतदान कराने गए मतदान कर्मी सुरेंद्र पुनेम की ब्लड प्रेशर बढऩे से मौत हो गई है । मृतक कर्मचारी की पुजारी कांकेर के मतदान केंद्र क्रमांक 3 में लगी थी डयूटी ।

पढ़ें : राजधानी में फिर एक बार आधी रात को खेला गया खूनी खेल, जाने पूरी खबर

जिले के उसूर विकास खण्ड के पुजारी कांकेर के मतदान केंद्र क्रमांक 3 के मतदान कर्मी सुरेंद्र पुनेम की अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से मौत हो गई है । मृतक वन विभाग में वन रक्षक के पद पर था पदस्थ। मृतक के शव को आवापल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहाँ शव का पोस्टमार्डम के पश्चात परिजनों को सौंपा जायगा ।