नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए: -

छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी (संशोधन), अध्यादेश 2019 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। पूर्व में स्टॉक सीमा 10 क्विंटल और क्रय सीमा 4 क्विंटल थी जिसे आज केबिनेट में बढ़ाया गया। जिसके तहत छोटा व्यापारी अब एक दिन में सभी अधिसूचित कृषि उपज का अधिकतम 20 क्विंटल स्टाक तथा एक दिन में अधिकतम 5 क्विंटल धान्य से या तिलहनों, दालों तथा तन्तु फसलों को मिलाकर कुल 5 क्विंटल तक क्रय कर सकेगा।

छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी (संशोधन), विधेयक 2019 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसमें राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की मंडियों में तुलैया एवं हम्मालों की प्रचलित पारिश्रमिक दरों में समरूपता लाने की दृष्टि से न्यूनतम पारिश्रमिक दर अधिसूचित करने, मण्डी समितियों में किसानों के हितों के संरक्षण और उनको उचित प्रतिनिधित्व देने भारसाधक समिति के गठन का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य की इलेक्टॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं में निवेश की नीति 2014-19 के क्रियान्वयन की समयावधि आगामी निवेश की नीति ‘‘2019-24‘‘ लागू होने की तिथि तक बढ़ाए जाने का अनुमोदन किया गया।

खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में अनुमानित 85 लाख मेट्रिक टन धान उपार्जन हेतु समर्थन मूल्य पर भुगतान के लिए लगभग 15,000 करोड़ रूपए की आवश्यता होगी। जिसकी व्यवस्था बैंकों, वित्तीय संस्थाओं से साख सीमा प्राप्त कर की जा रही है। भारत सरकार एवं राज्य शासन से खाद्य सब्सिडी की प्रतिपूर्ति एवं खाद्य सब्सिडी का भुगतान किए जाने पर बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से प्राप्त साख सीमाओं का पुनर्भुगतान किया जाएगा। उपरोक्त साख सीमाओं प्रस्तावों पर शासकीय गारंटी पर लगने वाले प्रत्याभूति शुल्क को माफ करने का निर्णय लिया गया।

राज्य शासन द्वारा साहित्यकार डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा लिखित गीत ‘‘अरपा पइरी के धार, महानदी हे अपार‘‘ को राज्यगीत अधिसूचित किया गया है। राज्यगीत को छत्तीसगढ़ के लोकगायकों द्वारा वाद्ययंत्रों के साथ गाए जाने पर गीत की वंदन अवधि 6 मिनट 36 सेकण्ड की है। जबकि राष्ट्रगान की वंदन अवधि 52 सेकण्ड है। राज्यगीत के वंदन के अवसर पर प्रायः मुख्यमंत्री, अन्य अति विशिष्टजन और जनसमूह उपस्थित रहते हैं। अतः राज्य गीत का वंदन सम्मानपूर्वक किए जाने हेतु इसकी अवधि 1 से 2 मिनट सीमित करते हुए तद्नुसार राज्य गीत का मानकीकरण करने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य में शासकीय अथवा नैसर्गिक स्त्रोत से औद्योगिक प्रयोजन, ताप विद्युत तथा जल विद्युत परियोजनाओं के लिए जल उपयोग हेतु दिनांक 24 फरवरी 2016 से प्रचलित जलदरों के पुनर्निर्धारण का अनुमोदन किया गया।

रायपुर में अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड निर्माण के लिए श्री बालाजी स्वामी श्री दुधाधारी मठ रायपुर की 26 एकड़ जमीन के बदले ग्राम पिपरौद स्थित शासकीय भूमि से अदला-बदली का निर्णय लिया गया। इससे राज्यवासियों को अतिशीघ्र विश्व स्तरीय अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

रायबहादुर भूतनाथ डे चेरिटेबल ट्रस्ट बूढ़ापारा रायपुर का भवन, जहां वर्तमान में हरिनाथ अकादमी का स्कूल संचालित है, को राज्य सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके बदले में डे चेरिटेबल ट्रस्ट को मलेरिया क्षय रोग अस्पताल कालीबाड़ी में भूमि प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 

भाजपा ने जारी की रायपुर जिला पंचायत सदस्यों की सूची

भाजपा ने जारी की रायपुर जिला पंचायत सदस्यों की सूची

रायपुर। भाजपा रायपुर जिला पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्यों की सूची प्रदेश पंचायत चुनाव प्रभारी अजय चंद्राकर के अनुशंसा पर व जिला चुनाव प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय के सहमति से रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ. गुलाब टिकरिहा ने जारी किया है।
जारी सूची के अनुसार जिला पंचायत क्रमांक 1 से हेम पुष्पा डेहरिया, सेजबहार, 2 से कैलाश साहू तेंदुवा, 3. से श्रीमती अमरिका वर्मा टेकारी, 4 से राकेश यादव धरसींवा 5 से श्रीमती सोना वर्मा कनकी, 6 से श्री टंकराम वर्मा चांपा, 7 से श्री दीपक तिवारी मढ़ी, 8 से सुश्री दुलारी चतुर्वेदानी बेलभाठा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं 9 से श्री राघवेन्द्र साहू कोलर, 10 से श्रीमती चन्द्रकला ध्रुव आलेखुटा, 11 से श्रीमती रानी पटेल तोरला, 12 श्री टेश्वन बघेल, नवागांव, 13 श्रीमती ललिता कृष्णा वर्मा मुगेश्वर, 14 श्रीमती रमादेवी/अशोक साहू ,भानसोज, 15 श्रीमती ममता साहू आरंग, 16. श्रीमती श्रद्धा सुमन महेश्वरी चौरभट्ठी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। 

बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा छत्तीसगढ़ विकास लक्ष्यों के ग्राफ में 21 वें नंबर पर आना शर्मनाक-कौशिक

बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा छत्तीसगढ़ विकास लक्ष्यों के ग्राफ में 21 वें नंबर पर आना शर्मनाक-कौशिक

रायपुर। नेताप्रति धऱमलाल कौशिक ने विकास लक्ष्यों को लेकर जारी सूचांक पर चिंता व्यक्त करते कहा कि छत्तीसगढ़ बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। इस बात को विकास लक्ष्यों में प्रदेश के 21 वें नंबर पर आना साबित करता है। इससे प्रदेशवासियों का सर झुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नियत और नीति सही नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश का विकास थाम सा गया है। विकास क्रम में लगातार पिछड़ रहा है। जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि विकास के राष्ट्रीय रैकिंग में चार अंक का कम रहना यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार ने सही नितियां नहीं बनाई है। साथ ही जरूरत के आधार पर उचित बजट का प्रावधान नहीं किया गया। प्रदेश अपने इतिहास के बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। सरकार ने एक ही साल में करीब 15,000 करोड़ रूप के कर्ज ने प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। साथ ही जो वित्तीय घाटा 3 प्रतिशत का रहता था अब 5.5 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के खराब नितियों के कारण प्रदेशवासियों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। बीते साल 2019 के रैकिंग के झूठे दावों ने सरकार के पोल खोल कर रख दिया है। इस तरह काम चलता रहा तो प्रदेश का विकास थम सा जायेगा और हम विकास की धूरी से दूर चले जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व आर्थिक नितियों के मामले में औसतन काम नहीं कर पाई बल्कि देश के दूसरे राज्यों से भी पीछे है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि केंद्र को सलाह देने में अव्वल रहने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की हालत क्या कर दी है यह किसी से छिपा नहीं है। राज्य निर्माण के बाद से ही विकास की नई उचाईयों को छुने वाला राज्य अब भगवान ही भरोसे है।
 

रायपुर जिले में ठंडी हवाओं और मौसम के चलते निजी और सरकारी स्कूल 2 दिन बंद रखने का आदेश ,परीक्षाएं होगी यथावत आदेश जारी

रायपुर जिले में ठंडी हवाओं और मौसम के चलते निजी और सरकारी स्कूल 2 दिन बंद रखने का आदेश ,परीक्षाएं होगी यथावत आदेश जारी

रायपुर। रायपुर जिले में कड़ाके की ठंड एवं बारिश होने के कारण छात्र -छात्राओं को ठंड से बचाव हेतु कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन के निर्देश पर जिले के समस्त विद्यालय जिसमें शासकीय, अशासकीय,अनुदान प्राप्त एवं मदरसा विद्यालयों को बंद करते हुए 3 एवं 4 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है ।यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा इन दिनों में संचालित कक्षा नौवीं एवं दसवीं की परीक्षाएं यथावत संपन्न होंगी। 

मुख्यमंत्री बघेल का अपने ही दल के जनप्रतिनिधि के साथ यह कैसा व्यवहार-श्रीचंद सुंदरानी

मुख्यमंत्री बघेल का अपने ही दल के जनप्रतिनिधि के साथ यह कैसा व्यवहार-श्रीचंद सुंदरानी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सार्वजनिक तौर पर भाषायी शालीनता और मर्यादा का ध्यान रखने को कहा है। श्री सुंदरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के पद पर बैठे संवैधानिक प्रमुख के शब्दों और बोलचाल में असंसदीय शब्दों का प्रयोग वांछनीय नहीं है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सुंदरानी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम के वायरल वीडियो का हवाला देकर यह नसीहत दी है। श्री सुंदरानी ने कहा कि उक्त कार्यक्रम के अंत में वहाँ मौजूद कांग्रेस नेताओं को मिठाई खिलाने के दौरान जब रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे ने भी दो हज़ार वोटों से जीतने पर मुख्यमंत्री के हाथों मिठाई खाने की इच्छा जताई तो मुख्यमंत्री बघेल ने महापौर दुबे को यह कहकर मिठाई खिलाने से इंकार कर दिया कि 'तोला काबर खवाहूँ ....., तैं ख़ुद खा .......। तैं हमर करा टिकिट मांगे ल आये रेहेस का? तोर नाम इंहा फ़ाइनल हो गिस, तब देखने हमन। श्री सुंदरानी ने कहा कि इसी दौरान मुख्यमंत्री ने महापौर दुबे को गालियों से नवाज़ा। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार एक वर्ग-विशेष के प्रति उनके उसी दुराग्रह को प्रदर्शित करता प्रतीत हो रहा है, जो मुख्यमंत्री के पिता इस वर्ग-विशेष के लिए कई बार सार्वजनिक तौर पर व्यक्त कर चुके हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सुंदरानी ने इस समूचे वाकये में मुख्यमंत्री के कथन को पद की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला बताते हुए कहा कि दूसरों के वस्त्रों और आचरण पर फिज़़ूल की टीका-टिप्पणी करके चर्चा में बने रहने की लालसा से ग्रस्त मुख्यमंत्री बघेल से राजनीतिक और भाषायी शालीनता की अपेक्षा तो बेमानी ही है, लेकिन दूसरों को ज्ञान बाँटने से पहले मुख्यमंत्री को अपनी भाषायी मर्यादा और सार्वजनिक तौर पर अपने राजनीतिक आचरण पर ध्यान देना चाहिए। श्री सुंदरानी ने कहा कि इस एक उदाहरण ने यह सवाल खड़ा किया है कि जब 'स्वनामधन्य सौम्य मुख्यमंत्री का अपने ही दल के एक प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार है तो शेष आम कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ वे किस तरह पेश आते होंगे?

 

youtu.be/hpqI9dhOVoU

 

कुशाभाऊ ठाकरे विवि के नए कुलपति की नियुक्ति का पेंच फंसा, राज्यपाल अपने मनमुताबिक चाहती है वहा का कुलपति

कुशाभाऊ ठाकरे विवि के नए कुलपति की नियुक्ति का पेंच फंसा, राज्यपाल अपने मनमुताबिक चाहती है वहा का कुलपति

रायपुर | छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्ति का मामला उलझ गया है. सूत्रों के मुताबिक इसकी वजह राज्यपाल का अपनी पंसद के नाम पर अड़ना है.

आमतौर पर यह माना जाता है कि कुलपति की नियुक्ति राज्य शासन ख़ासकर मुख्यमंत्री की पसंद से ही होती है. यह परंपरा भी रही है. लेकिन जानकार सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल अनुसुइया उइके एक ऐसे वरिष्ठ पत्रकार के नाम पर अड़ गई हैं जो विशुद्ध रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक हैं. जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री के सामने कई ऐसे नाम हैं जो मुखर आरएसएस विरोधी हैं.

मतलब यह कि केटीयू के कुलपति पद पर अब यह खींचतान चल रही है कि किस विचारधारा का प्रतिनिधि इस पद पर आसीन होगा.

गौरतलब है कि नवंबर में  कुलपति के लिए नाम का चयन करने के लिए छानबीन समिति की बैठक हुई थी. छानबीन कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार और जयपुर में हरदेव जोशी पत्रकारिता विवि के कुलपति ओम थानवी, पूर्व आइएफ़एस और योजना आयोग के सदस्य के. सुब्रमण्यम और हिमाचल विवि के कुलपति कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री सदस्य थे.

छानबीन समिति ने बैठक के बाद अपनी ओर से नाम शासन को सौंप दिए थे. लेकिन इसके बारे में अब तक कोई फ़ैसला नहीं हो सका है. आमतौर पर छानबीन समिति का नाम आने के बाद कुलपति की घोषणा होने में इतना समय नहीं लगता लेकिन सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल के अड़े होने की वजह से यह घोषणा रुकी हुई है.

सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल अनुसूइया उइके चाहती हैं कि संघ के मुखपत्रों पांचजन्य और ऑर्गेनाइज़र के प्रधान संपादक रह चुके जगदीश उपासने को कुलपति के पद पर नियुक्त किया जाए.

उल्लेखनीय है कि संघ के इन्हीं मुखपत्रों में दादरी में हुई मॉब लिंचिंग को सही ठहराया गया था और इन्हीं में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का वह बयान प्रकाशित हुआ था जिसमें उन्होंने आरक्षण का विरोध किया था. हालांकि जगदीश उपासने इंडिया टुडे हिंदी के संपादक के पद पर भी लंबे समय तक रहे हैं और उससे पहले जनसत्ता में काम कर चुके हैं. लेकिन इंडिया टुडे से सेवानिवृत्त होने के बाद से वे आरएसएस और भाजपा के पक्ष में लगातार लिख-बोल रहे हैं.

जगदीश उपासने इससे पहले भोपाल में माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के कुलपति नियुक्त किए गए थे लेकिन पिछले दिसंबर में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

हाल ही में जगदीश उपासने चर्चा में आए थे क्योंकि उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के एसोसिएट प्रोफ़ेसर दिलीप मंडल और मुकेश कुमार को हटाने के लिए एक अभियान छेड़ दिया था. इसे लेकर व्हाट्सऐप से लेकर मीडिया तक लंबी बहस चलती रही. सूत्रों का कहना है कि जगदीश उपासने को यह भनक लग गई है कि छानबीन समिति ने कुलपति पद के लिए इन दोनों में से एक नाम को भी स्वीकृति दी है. इसे कुलपति पद पर उम्मीदवार कम करने के प्रयास के रूप में भी देखा गया था.

कुलपति के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें उर्मिलेश उर्मिल और बलदेव भाई शर्मा के साथ ही चंडीगढ़ की चितकारा यूनिवर्सिटी में मॉस कॉम के डीन डॉ. आशुतोष मिश्रा, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के एसोसिएट प्रोफेसर दिलीप मंडल, दूरदर्शन के पूर्व एंकर डॉ. मुकेश कुमार और पत्रकार निशीध त्यागी का नाम शामिल है.

विमानतल को मंजूरी न मिल पाने के कारण बस्तर की हवाई सेवा अधर में अटकी, जाने पूरी खबर

विमानतल को मंजूरी न मिल पाने के कारण बस्तर की हवाई सेवा अधर में अटकी, जाने पूरी खबर

जगदलपुर | प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी उड़ान योजना जून 2017 में क्षेत्रीय उड़ान सेवा से बस्तर को जोड़ा गया था। जिस मंशा के साथ सेवा की शुरूआत की गई थी, वह पूरी नहीं हो पाई। स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों में कमी के कारण बस्तर की उड़ान नये वर्ष के बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। जिसका सीधा खामियाजा बस्तर की जनता को उठाना पड़ रहा है। दिखावे के लिए हवाई सेवा का उद्घाटन आनन-फानन में कर दिया गया। जिसके बाद से अब तक यह बंद है। अब नए सिरे से प्रक्रिया प्रारंभ हुई और परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय एयरपोर्ट प्रबंधन ने 2 सी के बजाए 3 सी श्रेणी के लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया। सोच यह भी कि एटीआर-72 विमानों की उड़ान और लैंडिंग के लिए यदि विमानतल को मंजूरी मिल जाती है तो इससे लोग एक दूसरी जगह तक का हवाई सफर कम समय में तय कर सकेंगे। इसके साथ ही राजधानी सहित कुछ और बड़े शहरों से बस्तर का संपर्क स्थापित हो जाएगा। लेकिन बस्तर की जनता को कब तक हवाई सेवा के लिए और इंतजार करना पड़ेगा इस संबंध में कोई भी बताने की स्थिति में नही है। 

इस संबंध में केके भौमिक, एयरपोर्ट डायरेक्टर ने जानकारी दी कि डीजीसीए से अब तक कोई खबर नहीं मिली है। एयरपोर्ट प्रबंधन को भरोसा है कि जल्दी ही इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।
 
पुलिस महानिदेशक ने 461 पुलिस अधिकारियों को दिया नव वर्ष पर पदोन्नति का तोहफा

पुलिस महानिदेशक ने 461 पुलिस अधिकारियों को दिया नव वर्ष पर पदोन्नति का तोहफा

रायपुर | पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 14 प्लाटून कमाण्डरों को कंपनी कमाण्डर और 447 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत कर नये वर्ष का तोहफा प्रदान किया गया है। श्री अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान राज्य के दूरस्थ अंचलों विशेषकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात होकर अपने परिवार से दूर रहकर अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं, इन्हें पदोन्नति मिलने से एक तरफ इनकी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है और इनका मनोबल बढ़ता है साथ ही इनके परिवारजनों को भी खुशी प्राप्त होती है तथा समाज में उनके मान सम्मान में वृद्धि होती है।
    पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में समस्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर नियमानुसार पदोन्नति मिलती रहनी चाहिए ताकि पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याण हेतु विभाग में संचालित योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

भिलाई इस्पात संयंत्र से कम्प्यूटर पार्ट्स  चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

भिलाई इस्पात संयंत्र से कम्प्यूटर पार्ट्स चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के ओएचपी 02 में निर्माणाधीन उप सब स्टेशन में हुई चोरी के रिपोर्ट प्रार्थी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इण्डिया लिमिटेड के इंजीनियर अभिषेक सिंह पिता आर एन सिंह उम्र 35 साल निवासी फेस 02 सूर्या विहार, बी 32 सुपेला भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्टी में उपस्थित होकर 31 दिसंबर को स्टोर में शाम 6 बजे ताला लगाकर चले गए थे सुबह 10 बजे वापस ड्यूटी आने पर स्टोर का ताला टूटा हुआ था एवं अंदर से सीपीयू 07 नग, मानिटर 05 नग, 02 नेटवर्क सर्वर 02 एवं 02 एसी का सेट एवं 01 एसी का ईनर को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्टी में अपराध क्रमांक 02/2020 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त अपराध की जानकारी अधिकारियों को दी गई एवं उनके निर्देशानुसार एक टीम गठित कर आरोप पतासाजी की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि जोरातराई के आसपास ग्राहक तलाश कर रहे हैं कि सूचना पर संदेही कृष्णा, सोनू साहू, राकेश कुमार, श्रवण एवं अपचारी बालक को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर भिलाई इस्पात संयंत्र के ओएचपी 02 स्टोर से सामान चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी गई मशरूका 07 नग सीपीयू, 05 नग मानिटर प्रति नग कीमत 40000 रूपए जुमला कीमती 28000 रूपए, 01 नेटवर्क सर्वर यूनिट कीमती 220000 रूपए, एसी का सेट दो नग एवं एक एसी का ईनर कीमती 115000 रूपए कीमती 615000 रूपए को बरामद किया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा पिता बुधराम उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम जोरातराई, सोनू साहू पिता भल्ला साहू उम्र 24 साल निवासी बजरंग चौक, जोरातराई, राकेश कुमार पिता नंद किशोर उम्र 25 साल निवासी मिलन चौक, जोरातराई, श्रवण पिता देव प्रसाद उम्र 25 साल निवासी मिलन चौक जोरातराई, अपचारी बालक शामिल हैं।
 
मुम्बई से रायपुर आने वाली फ्लाईट खराब मौसम के चलते हैदराबाद डायवर्ट, जाने पूरी खबर

मुम्बई से रायपुर आने वाली फ्लाईट खराब मौसम के चलते हैदराबाद डायवर्ट, जाने पूरी खबर

रायपुर | बेमौसम लगातार हो रही बारिश के चलते रायपुर के स्वामी विवेकानंद टर्मिनल में लो विजिबिलिटी के चलते इंडिगो की मुम्बई से रायपुर आने वाली फ्लाईट खराब मौसम के कारण हैदराबाद डायवर्ट की गई है। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के लिए यलोअलर्ट जारी किया है। 

 
महादेव घाट के पास सीआरपीएफ के जवानों से भरी जीप पलटी, जाने पूरी खबर

महादेव घाट के पास सीआरपीएफ के जवानों से भरी जीप पलटी, जाने पूरी खबर

बीजापुर | आवापल्ली के महादेव घाट के पास सीआरपीएफ के जवानों से भरी जीप हादसे का शिकार हो गई। जीप सड़क पर तेज रफ्तार से जा रही थी, इसी दौरान जीप बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद जीप बेकाबू होकर पलट गई।

घटना को देखने के बाद जवानों के बड़ी संख्या में घायल होने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन जीप पर बैठे किसी जवान को चोट नहीं आई है। आश्चर्य का विषय यह भी है कि हादसे में बाइक सवार को भी ज्यादा चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 
 
जिला पंचायत चुनाव हेतु भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी, जाने भाजपा ने किसे दिया है मौका

जिला पंचायत चुनाव हेतु भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी, जाने भाजपा ने किसे दिया है मौका

कोरिया | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों को पारा धीरे-धीरे गरमाने लगा है। सभी दलों के नेता तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच कोरिया जिला भाजपा संगठन ने गुरुवार को अपने जिला पंचायत उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जारी सूची में पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पुत्र विजय राजवाड़े का भी नाम शामिल है। जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी के निर्देश के बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

देखे पूरी सूचि :-

 

  • जिला पंचायत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 जनकपुर से पिंकी सिंह

  • जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से गौरीबाई

  • जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 महेन्द्र सिंह

  • जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से उर्मिला सिंह

  • जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से सुशीला राजवाड़े

  • जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से विजय राजवाड़े

  • जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से अनिल साहू

  • जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 सुनिता

  • जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से रेणुका सिंह

  • जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से चुन्नी पैकरा 

 

मुख्यमंत्री श्री बघेल शामिल हुए गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व समारोह में : गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री श्री बघेल शामिल हुए गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व समारोह में : गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर के पंडरी स्थित गुरूद्वारे में सिक्ख धर्म के 10 वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित 353 वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिक्ख धर्म की स्थापना की, गुरु गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने समाज को जोड़ने का अदभुत कार्य किया। गुरु गोविंद सिंह जी समाज सुधारक तो थे ही, वे बड़े योद्धा भी थे। उन्होंने वीर योद्धा तैयार किए साथ ही वे बड़े साधक भी थे। गुरु गोविंद सिंह जी ऐसे गुरु थे जिन्होंने कहा कि गुरु ग्रन्थ साहेब ही सिक्ख धर्म के गुरु होंगे। अब गुरु ग्रन्थ साहब ही हमारा मार्गदर्शन करते हैं।

श्री बघेल ने कहा कि आज हमें गुरू गोविंद जी द्वारा बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। यही हमारी उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धरती हम सब की है। हम सबको मिलकर इसकी रक्षा और देखभाल करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्ख समाज एक जिंदा दिल कौम है, जो हर स्थिति में खुश रहती है और खूब मेहनत करती है। मुख्यमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सिक्ख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने भी सिक्ख समाज को बधाई देते हुए यह जानकारी दी कि हाल ही में वे करतारपुर की यात्रा कर वापस लौटे हैं।

विधायक द्वय श्री कुलदीप जुनेजा और श्री सत्यनारायण शर्मा,  नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह छाबड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर सिक्ख समाज द्वारा मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल सिंह चंडोक सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने धान को बारिश से बचाने समुचित इंतजाम के लिए कलेक्टरों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने धान को बारिश से बचाने समुचित इंतजाम के लिए कलेक्टरों को दिए निर्देश

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले एक-दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से उपार्जन केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान को व्यवस्थित तरीके से तालपत्री से ढक कर रखा जाए और उपार्जन केन्द्रों में पानी निकासी की भी समुचित व्यवस्था रहे ताकि निचले हिस्से का धान खराब न होने पाए। मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को उपार्जन केन्दों से धान की कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश भी दिए है। मुख्यमंत्री ने किसानों को सलाह दी है कि कि वे अपने धान को मौसम देखकर ही बेचने लाए ताकि उनके धान में नमी न आने पाए।

 
मकान में दबिश दे कर पुलिस ने नशीली दवाइयों के कारोबार का किया भांडा फोड़, जाने कहा की है ये खबर

मकान में दबिश दे कर पुलिस ने नशीली दवाइयों के कारोबार का किया भांडा फोड़, जाने कहा की है ये खबर

दुर्ग | नशामुक्ति अभियान जियो खुलकर के तहत लगातार अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 1 जनवरी को रात्रि में मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी अमृत देवांगन उर्फ रिंकू एवं सुनील भोई व अमनप्रीत सिंह तीनों बाईक से शंकराचार्य जुनवानी की ओर नशीली दवाईयां लेकर जा रहे हैं, सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उक्त नशीली शिरप मनोज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिन्होंने कोडिन शिरप को अपने गोदाम में तथा कुछ शिरप को अपने फ्रेटा कार में रखना चाहिए। आरोपियों के कब्जे से कुल 60 पेटी (7200नग) प्रतिबंधित शिरप एवं 19 डिब्बे अल्प्राजोलम टैबलेट कुल जुमला 10 लाख रूपए बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जाता है। पूछताछ के दौरान और अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार पिता सिवन लाल रमानी जाति सिंधी उम्र 35 साल निवासी सूर्यविहार जुनवानी रोड मकान नंबर 101 भिलाई, अमृत देवांगन उर्फ रिंकु पिता हरिनारायण देवांगन उम्र 32 साल साकिन पंचमुखी हनुमान मंदिर कायस्थपारा दुर्ग, सुमीत भोई पिता अजय भोई उम्र 27 साल साकिन बांसपारा न्यू बस स्टैण्ड के पास दुर्ग, अमनप्रीत सिंह पिता गोपाल सिंह ढिल्लन उम्र 29 साल साकिन सेक्टर 7 सड़क 12 भिलाई शामिल हैं।

 
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य, जाने पूरी खबर

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य, जाने पूरी खबर

नईदिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत होना अनिवार्य है। सीबीएसई ने अपनी हालिया अधिसूचना में सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति की एक जनवरी, 2020 तक गणना करें। जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी, उन्हें सीबीएसई द्वारा दिए गए नियम के अनुसार परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होने वाली है और प्रवेश पत्र सिर्फ उन विद्यार्थियों को दिया जाएगा जो उपस्थिति समेत अन्य अनिवार्य पैमानों पर सही होंगे। कम उपस्थिति वाले छात्रों को उनके क्षेत्रीय कार्यालय में जाना होगा और उन पर निर्णय सात फरवरी या उससे पहले लिया जाएगा।
किसी छात्र की उपस्थिति की कमी के पीछे यदि कोई उचित कारण है, तो उन्हें सात जनवरी तक अधिकारियों के पास जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। सर्कुलर के अनुसार, किसी भी मामले में तय समय सीमा के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और उपस्थिति की गणना के लिए सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। इस बार साल 2020 की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में कई नए तरीके शामिल होंगे, जिनमें दो-स्तरीय गणित के साथ प्रश्नों की संख्या भी कम रहेगी।
 
BREAKING NEWS : टीएस सिंहदेव ने किया महापौर के नाम का ऐलान, जाने कौन बनने जा रहे है महापौर

BREAKING NEWS : टीएस सिंहदेव ने किया महापौर के नाम का ऐलान, जाने कौन बनने जा रहे है महापौर

अंबिकापुर | नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद शहर सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों के बीच जद्दोजहद लगातार जारी है। पार्टी के नेता समर्थन के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों को साधने में लगे हुए हैं। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा ऐलान किया है।? सिंहदेव ने डॉ अजय तिर्की को अंबिकापुर नगर निगम का महापौर बनाने का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को महापौर पद के उम्मीदवार के? लिए मंत्री टीएस सिंह देव और आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह की बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने विचार विमर्श कर डॉ अजय तिर्की के नाम पर मुहर लगा दी है।
 
राजधानी में कड़ाके की ठंड के बीच कई इलाकों में बेमौसम बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत

राजधानी में कड़ाके की ठंड के बीच कई इलाकों में बेमौसम बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत

रायपुर | छत्तीसगढ़ में इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इधर राज्य के कई इलाकों में बेमौसम बारिश की भी सूचना है। राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आज बेमेतरा, कवर्धा और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश रिकार्ड की गई है। इधर प्रदेश में इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई इलाकों में पड़ रही जोरदार ठंड को देखते हुए सुबह की पाली में लगने वाले स्कूलों में अवकाश की तिथि में वृद्धि कर दिया गया है। प्रदेश के मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जता दी है। मौसम में आए अचानक बदलाव, बेमौसम बारिश ने प्रदेश के वनांचल और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान को काफी गिरा दिया है। अंबिकापुर, पेण्ड्रा, बस्तर, जशपुर जैसे इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान का ग्राफ नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने निकट भविष्य में बेमौसम बारिश की संभावना भी जता दी है। इधर कवर्धा, बेमेतरा में हुई बेमौसम बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। कल बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की सूचना मिली थी। इधर कवर्धा के वनांचल क्षेत्रों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ओलावृष्टि से जहां फसलों को नुकसान हो रहा है तो वहीं कड़ाके की ठंड ने अब लोगों को बेहाल कर दिया है। 
 
राजधानी के बैटरी फैक्ट्री में आग के बाद ब्लास्ट, इमारत जमींदोज, जाने पूरी खबर

राजधानी के बैटरी फैक्ट्री में आग के बाद ब्लास्ट, इमारत जमींदोज, जाने पूरी खबर

नईदिल्ली | राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक फैक्ट्री में भीषण लग गई है और जोरदार धमाके के चलते बिल्डिंग का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया है। जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई है। इस आग में दमकर कर्मी सहित कई लोगों के फंसे होने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये हादसा एक बैट्री की फैक्ट्री में हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 35 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैक्ट्री में रुक-रुक के धमाके हो रहे हैं। बता दें कि तड़के आग की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी बचाव के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक जोर का धमाका हुआ और बिल्डिंग ही धराशायी हो गई।

जानकारी के अनुसार राहत व बचाव कार्य के दौरान फैक्टरी में एक ब्लास्ट हुआ जिसके चलते इमारत का एक हिस्सा धराशायी हो गया और इसमें मौजूद कई लोग फंस गए हैं, जिसमें तीन दमकलर्मी भी शामिल हैं। इस वक्त एनडीआरएफ की टीम और दमकर्मी राहत व बचाव का कार्य कर रहे हैं। बता दें कि यह फैक्टरी ओकाया बैटरी की है। बताया जा रहा है कि मलबे में फंसे तीन दमकलकर्मियों को बाहर निकाल लिया गया है।
इस घटना के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। मैं पूरी घटना पर बारीकी से नजर रखे हुए हूं। दमकलकर्मी अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं। जो लोग फंसे हैं उनकी सलामती के लिए दुआ करता हूं।
जानकारी के अनुसार ये आग गुरुवार सुबह चार बजकर 23 मिनट पर लगी। आग लगने की वजहों का फिलहाल पता नहीं चला है लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। दमकलकर्मी जब आग को बुझाने का काम कर रहे थे तभी वहां हुए धमाके से इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। जिससे कई दमकलकर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 
प्रधानमंत्री आज करेंगे पांच युवा वैज्ञानिक प्रयोगशाला राष्ट्र को समर्पित, जाने पूरी खबर

प्रधानमंत्री आज करेंगे पांच युवा वैज्ञानिक प्रयोगशाला राष्ट्र को समर्पित, जाने पूरी खबर

नईदिल्ली । रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन (डीआरडीओ) की पांच युवा वैज्ञानिक प्रयोगशाला राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

यह कार्यक्रम बेंगलुरु में डीआरडीओ के एरोनॉटिकल डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट में आयोजित किया जाएगा। प्रयोगशलाएं राष्ट्र को समर्पित करने के प्रतीक के रूप में प्रधानमंत्री वहां एक पट्टिका का अनावरण करेंगे और वैज्ञानिकों को संबोधित करेंगे। डीआरडीओ इस अवसर पर एक प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री को अपने कुछ नवोन्मेष उत्पाद भी दिखाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और डीआरडीओ के अध्यक्ष डा. जी सतीश रेड्डी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। 
उल्लेखनीय है कि 2014 में डीआरडीओ पुरस्कार वितरित करने के बाद रक्षा क्षेत्र के वरिष्ठ और जाने माने वैज्ञानिकों तथा सशस्त्र सेनाओं के बड़े अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में डीआरडीओ की पांच युवा वैज्ञानकि प्रयोगशलाएं बनाए जाने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा था कि ये प्रयोगशालाएं ऐसी होनी चाहिए जिसमें 35 वर्ष तक की आयु वाले युवा वैज्ञानिकों द्वारा कुछ अनूठे शोध कार्य किए जाएं।  
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने रक्षा अनुसंधान गतिविधियों में बड़े पैमाने पर युवाओं को शामिल करने का आह्वान भी किया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत इस क्षेत्र में वैश्विक तकनीकी में हो रही प्रगति के साथ कदम मिलाकर चल रहा है।