बिलासपुर । बिलासपुर नगर निगम के मेयर रामशरण यादव होंगे, काँग्रेस पार्षदों की बैठक में उनका नाम तय होने के बाद उन्होने मेयर का फॉर्म भरा, निगम मव दलगत स्थिति के मुताबिक उनकी जीत तय है।
दंतेवाड़ा-रायपुर । कांग्रेसी विधायक देवती कर्मा के गनमैन ने खुद को गोलीमारकर आत्महत्याकर ली है। घटना रात करीब 12.20 बजे की है। दंतेवाड़ा स्थित विधायक बंगले में तैनात जवान आसो राम कयपने देर रात दपुोन में किसीसेबात किया औरइसी दौरान उन्होने अपने एके-47 राइफल से सीने के दाहिने ओर गोली मारकर आत्महत्याकर लिया। पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक पल्लव ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान ने आत्महत्या किस वजह से किया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक जगदलपुर का रहने वाला था और सुरक्षा वाहिनी का जवान था।
रायपुर | मायके से रुपये लाने की बात कहकर पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार भनपुरी खमराई निवासी सुमन वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां का विवाह सन 29 अप्रैल 2011 में सामाजिक रिति रिवाज में विवाह हुआ था पति देवनारायण वर्मा ने शादी के 6 माह पश्चात से ही मुझे मानसिक एवं शारीरिक रूप से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया था जिसका रिपोर्ट थाने में दर्ज है बाद में पति समझौता कराकर ले गया चेतावनी के बाद भी मारपीट करता आ रहा है। माता पिता और अंकल से पैसा मांगने पर मजबूर करता है मेरे माता पिता दहेज में अपने सामर्थ के अनुसार सब सामान जैसे टीवी फ्रिज, सोफा एक तोला झुमका पायजेब और अन्य कासे का बर्तन शादी में उपहार स्वरूप दिये हैं। पति द्वारा अपना पैसा किसी दूसरे परिवार को देता है उसे कुछ बोलती हूँ तो मुझसे मारपीट करता है । 1 जनवरी 2020 में रात 12 बजे मुझे पैसे की बात पर मारपीट किया जिससे कान और कंधे में अंदरूनी चोट आया है। इस बात की जानकारी परिजनों को मिलने पर उसे व 8 साल की बच्ची को घर ले आये। पति देवनारायण वर्मा दहेज के नाम से हमेशा प्रताडि़त करता रहता है। अभी तक 50,000 हजार के करीब अपने मायके वालों से मांगकर अपने पति को दे चुकी है। प्रार्थियां को शक है कि किसी दूसरी महिला के साथ पति का अवैध संबंध है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 498 ए, 323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर । साइंस कालेज आडिटोरियम के अंदर रखे साउंड सिस्टम एवं बाक्स की चोरी करने की रिपोर्ट सरस्वती नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चौकीदार साइंस कालेज रायपुर का रायसिंह गौरे आयु 51 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 3 जनवरी को साइंस कालेज आडिटोरियम के अंदर किसी ने प्रवेश कर साउंड सिस्टम एवं बाक्स कीमत 30 हजार रुपये को चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
आज 04 जनवरी का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
आपकी राशि का स्वामी मंगल वृश्चिक राशि का होकर अष्टम आयु केंद्र में है। आज का दिन किसी विशेष व्यवस्था में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। लेकिन हर कार्य सावधानीपूर्वक ही करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।
वृषभ:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र नवम भाव में संचार कर रहा है। शुक्र संपूर्ण शुभ दृष्टि से तृतीय पराक्रम भाव को देख रहा है। राज्य-मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। आज चंद्रमा भी द्वादश भाव में सुख-शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।
मिथुन:
आपकी राशि का स्वामी बुध सप्तम केंद्र भाव में गुरु के साथ में सूर्य के साथ विराजमान धनु: राशि में है। फलत: आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। हालांकि शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने का भी योग बन रहा है।
कर्क:
कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से नवम चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। समय आपके हक में है, प्रयास करेंगे तो सफलता मिल सकती है।
सिंह:
राशि का स्वामी सूर्य बुध के साथ होकर पंचम संतान भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के पंचम भाव में होने से व्यावसायिक स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।
कन्या:
आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आयेंगे। सोच-समझ से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक रहेगा। बहस व टकराव से बचें।
तुला:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से चतुर्थ भाव में कोष वृद्धि व मन संतोषकारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। मीन का चंद्रमा षष्ठ चंद्र की कुर्यात के अनुसार आपके सुख-समाधन वृद्धि कराएगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।
वृश्चिक:
राशि का स्वामी मंगल स्व राशि जन्मस्थान भाव में चंद्रमा पंचम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।
धनु:
आपकी राशि का स्वामी देवगुरू बृहस्पति पिछले कईं दिनों से धनु: राशि में चल रहा है, चंद्रमा भी आज चतुर्थ भाव में अकस्मात् बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष वृद्धि कर सकता है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे कोई स्थाई सफलता मिल जायेगी।
मकर:
आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से बारहवें घर में और चंद्रमा तृतीय भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे किसी कार्य की व्यस्तता के चलते आपको भारी नुकसान हो जाए।
कुंभ:
आज आपकी राशि से एकादश में शनि व मंगल का योग और मीन राशि में चंद्रमा भाग्य वृद्धि करेगा। धन-कर्म और कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन होगा। प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।
मीन:
आज के दिन हो सकता है कि आपका धन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर अधिक खर्च हो। इसके अलावा यह भी योग है कि आप परोपकार में धन खर्च करेंगे। इससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने धान ख़रीदी, मिलिंग और भंडारण की समुचित व्यवस्था में प्रदेश सरकार की विफलता को सरकार के नाकारेपन का द्योतक बताया है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भूपेश-सरकार किसानों के हितों और उनकी उपज की रक्षा को लेकर ज़रा भी गंभीर नहीं है, इसलिए एक ओर किसान धान बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं तो दूसरी तरफ़ अरबों रुपये मूल्य का धान बेमौसम बारिश में भीग गया।
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए तब कांग्रेस अध्यक्ष के नाते भूपेश बघेल एक नवंबर से धान ख़रीदी का दबाव बनाते थे लेकिन सत्ता में आने के बाद बतौर मुख्यमंत्री वे अपने ही नज़रिए से पलट गये। यदि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रति वर्ष की तरह इस बार भी विलंब किए बिना एक नवंबर से धान ख़रीदी शुरू करती तो आज न तो किसान परेशान होते और न ही अरबों रुपये मूल्य का लाखों क्विंटल धान बेमौसम बारिश की भेंट चढ़ता। लेकिन, प्रदेश सरकार ने पहले तो धान ख़रीदी के नाम पर सियासी नौटंकियाँ की, फिर अपनी नाकामियों का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने की धृष्टता दिखाई। इसके चलते धान ख़रीदी का काम एक माह विलंब से शुरू किया गया। फिर नित-नए नियमों के फ़रमान जारी कर किसानों को हलाकान करने का काम इस प्रदेश सरकार ने किया। अपने वादे के मुताबिक़ 25 सौ रुपये की दर पर किसानों का धान नहीं ख़रीदने वाली प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों का पूरा धान नहीं ख़रीदने तक का षड्यंत्र तक रचा और किसानों का रक़बा घटाकर, किसानों को उत्पादकता प्रमाण पत्र लाने के लिए बाध्य कर, धान ख़रीदी की लिमिट तय कर और एेसे अनेक तुगलकी फ़रमान जारी कर सरकार ने अपनी बदनीयती का परिचय ही देने का काम किया। श्री शर्मा ने कहा कि आज भी किसान टोकन कटने के बावजूद अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं क्योंकि ख़रीदी केंद्रों में अव्यवस्था का आलम है और किसानों को बिना धान बेचे रोज़ ख़रीदी केंद्रों से निराश लौटना पड़ रहा है। यह स्थिति प्रदेश सरकार के शर्मनाक रवैये का ही परिणाम है।
पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम ने धान की कथित निगरानी की बात कही है, इस पर श्री शर्मा ने उनसे जानना चाहा कि अब जब लाखों टन धान भीग चुका है तो फिर कांग्रेस के लोग निगरानी किसकी करेंगे? यह ब्रह्मज्ञान अगर वे अक्टूबर में अपनी प्रदेश सरकार को देते और नवंबर में ही धान ख़रीदी शुरू कराते तो शायद आज हुए नुक़सान से बचा जा सकता था। लेकिन ख़ुद मरकाम प्रदेश सरकार की राजनीतिक नौटंकी के सहभागी बनकर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाने में मशगूल थे! श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक न तो मिलिंग की कोई सुविचारित नीति तय कर पाई है और न ही धान को संग्रहण केंद्रों तक पहुँचाने की कोई समयबद्ध योजना बना पाई है जिसके कारण किसानों का धान ख़रीदी केंद्रों में जमा हुआ और खुले में पड़ा भीग गया। ख़रीदी केंद्रों में धान जाम पड़ा होने के कारण अब शेष किसानों का धान भी बिक नहीं पा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार धान ख़रीदी प्रक्रिया को सरल कर तेज़ गति के साथ किसानों का पूरा धान ख़रीदने की व्यवस्था सुनिश्चित करे और धान ख़रीदी की समय सीमा को एक माह बढ़ाने का एलान करे ताकि परेशान किसानों को राहत महसूस हो।
संस्कृत विद्यामण्डलम् हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा दो मार्च से समय-सारणी घोषित, जाने पूरी खबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के द्वारा संचालित प्राच्य संस्कृत विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा वर्ष 2019-20 में दो मार्च से प्रारंभ होंगी और 24 मार्च को सम्पन्न होंगी। परीक्षा की समय-सारणी भी जारी कर दी गई है। हाई स्कूल पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष (9वीं), पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) एवं हायर सेकेण्डरी उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष (11वीं), उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष(12वीं), स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा प्रात: 9 से 12.30 बजे तक होंगी।
रायपुर | मतदाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अवलोकन उनके लिए निर्धारित मतदान केन्द्रों में जाकर कर सकते हैं जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, या उनके नाम, सरनेम, आयु, लिंग, जन्म तिथि, फोटो या अन्य प्रकार की त्रुटि है तो उसे सुधार के लिए निर्धारित फार्म भर कर मतदान केन्द्र में मौजूद अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। यह कार्य 15 जनवरी 2020 तक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण हो गई है, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़ा सकते हैं। मतदाताओं से प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 27 जनवरी तक किया जाएगा। संशोधित मतदाता सूची 4 फरवरी 2020 तक तैयार की जाएगी। मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2020 को किया जाएगा।
मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ की वेबसाईट www.ceochhattisgarh.nic.in (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटसीईओछत्तीसगढ़डाटएनआईसीडाटइन) के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी अथवा शिकायत के लिए राज्य सूचना केन्द्र रायपुर के दूरभाष टोल फ्री नंबर 180023311950 पर एवं राज्य के सभी जिलों में स्थापित काल सेन्टर के टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।
रायपुर| शुक्रवार को मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में यलो एलर्ट जारी कर दिया है अगले 48 घंटे तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को कोल्ड डे यानी शीत लहर रहेगी। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओला वृष्टि भी हो सकती है। मौसम विज्ञानी चंद्रा ने बताया कि पाकिस्तान में चक्रवाती परिसंचलन पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। मध्य समुद्रतल से 2.1 किमी से 3.1 किमी दक्षिण, पश्चिम राजस्थान से झारखंड तक द्रोणिका बनी हुई है।

दंतेवाड़ा । जिले के बचेली से 10 किलोमीटर दूर भांसी ग्राम के पोटा केबिन के समीप मोड़ पर 2 जनवरी की देर रात्रि को बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गयी रात भर युवक सड़क के किनारे झाडिय़ों में पड़ा रहा। सुबह खबर लगते ही मौके पर भांसी पुलिस पहुंची एवं युवक की जेब से परिचय पत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
रायपुर। राजधानी के खमतराई इलाके में एक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करने की बात पर आरोपी ने एक युवक को चाकू से मारकर घायल कर दिया।
कोरिया। अपने ही घर में टंकी में पानी देखने गयी महिला बिजली के करंट के चपेट में आ गयी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका 33 हजार केवी वायर की चपेट में आ गई। यह मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर के महालपारा के डाबरीपारा की बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। महालपारा चौक में महिला की मौत के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। गौरतलब हो कि इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक बंदर भी तार में चिपककर मर गया था। उस वक्त भी महालपारा चौक हंगामा हुआ था।
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक होटल के एक कमरे में एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुकमा | जनता जोगी कांग्रेस के सुकमा जिला अध्यक्ष आयता राम एवं उनकी पत्नी पूर्व जनपद अध्यक्ष व वर्तमान जनपद सदस्य के साथ अन्य 12 जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर विधिवत भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम ने भाजपा का पटका पहनाकर जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज देव, मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह बैस, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप पेददी मौजूद रहे ।
धमतरी | भारतीय जनता पार्टी छ ग प्रदेश द्वारा नगर निगम के महापौर एवं सभापति के निर्वाचन हेतु पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकरको पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु जारी सूची के अनुसार धमतरी जिले के आमदी नगर पंचायत हेतु जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार नगर पंचायत नगरी के निवृतमान जिलाध्यक्ष रामु रोहरा भखारा नगर पंचायत हेतु विधायक श्रीमती रंजना साहू एवं मगरलोड नगर पंचायत हेतु प्रवीण चंद्राकर पर्यवेक्षक होंगे।


















