नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 असाधारण आसूचना कुशलता पदक से नवाजे जाएंगे राज्य के तीन पुलिस अफसर, जाने पूरी खबर...

असाधारण आसूचना कुशलता पदक से नवाजे जाएंगे राज्य के तीन पुलिस अफसर, जाने पूरी खबर...

रायपुर। राज्य पुलिस के तीन पुलिस अफसरों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस कर्मियों को असाधारण आसूचना कुशलता पदक से सम्मानित करेगा। जिन तीन पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। उनके एसआईबी की एएसपी गायत्री सिंह, विशेष शाखा के डीएसपी नजमुस साकिब और बिलापुर के विशेष शाखा में पदस्थ इंस्पेक्टर चित्रसेन सिंह खरसन का नाम शामिल है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने तीनों पुलिस अफसरों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। डीजीपी श्री अवस्थी ने उम्मीद जताई है कि तीनों पुलिस अफसर भविष्य में भी और बेहतर काम करेंगे। 
जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित 12 कार्यकर्ताओं ने  भाजपा में लिया प्रवेश, जाने कहा की है ये खबर

जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित 12 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में लिया प्रवेश, जाने कहा की है ये खबर

सुकमा | जनता जोगी कांग्रेस के सुकमा जिला अध्यक्ष आयता राम एवं उनकी पत्नी पूर्व जनपद अध्यक्ष व वर्तमान जनपद सदस्य के साथ अन्य 12 जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर विधिवत भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम ने भाजपा का पटका पहनाकर जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज देव, मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह बैस, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप पेददी मौजूद रहे ।

 
 डेढ़ करोड़ की प्रधानमंत्री सड़क चंद महीनों में हुई बदहाल, जाने कहा का है यह मामला...

डेढ़ करोड़ की प्रधानमंत्री सड़क चंद महीनों में हुई बदहाल, जाने कहा का है यह मामला...

बीजापुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई भोपालपटनम ब्लाक के वाडला से मटटीमरका गांव को जोडऩे वाली सड़क करीब डेढ़ करोड़ की लागत से साढ़े चार किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण करवाया गया था। निर्माण के महज 8 महीने बाद ही सड़क बदहाल हो गया है। 

उल्लेखनीय है कि सड़क का निर्माण कार्य रायगढ़ की गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा करवाया गया है। निर्माण के चंद महीनों बाद ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान रोड रोलर भी नहीं चलाया गया, जिसके कारण समय से पहले ही सड़क उखड़ते जा रही है। साढ़े चार किलोमीटर की सड़क पर दर्जनों गड्ढ़े हो चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई जगह पर सड़क का साईड सोल्डर तक बह चुका है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भी कहना है कि सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है। जिला पंचायत सदस्य बसंतराव ताटी का कहना है कि वे इस मामले की शिकायत जल्द ही विधायक विक्रम शाह मंडावी और कलेक्टर के डी कुंजाम से करेंगे और जांच के साथ ही कार्रवाई की मांग करेंगे। इस मामले में बीजापुर कलेक्टर के डी कुंजाम ने जांच कर दोषी पाये जाने पर ठेकेदार, सब इंजीनियर या जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की बात कही है।
भाजपा ने महापौर सभापति तथा नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया, जाने पूरी खबर

भाजपा ने महापौर सभापति तथा नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया, जाने पूरी खबर

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी छ ग प्रदेश द्वारा नगर निगम के महापौर एवं सभापति के निर्वाचन हेतु पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकरको पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु जारी सूची के अनुसार धमतरी जिले के आमदी नगर पंचायत हेतु  जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार नगर पंचायत नगरी के  निवृतमान जिलाध्यक्ष रामु रोहरा भखारा नगर पंचायत हेतु  विधायक श्रीमती रंजना साहू एवं मगरलोड नगर पंचायत हेतु  प्रवीण चंद्राकर पर्यवेक्षक होंगे।

तलाक के बाद महिला पूर्व पति से नहीं मांग सकती गुजारा भत्ता: हाईकोर्ट

तलाक के बाद महिला पूर्व पति से नहीं मांग सकती गुजारा भत्ता: हाईकोर्ट

अहमदाबाद । गुजरात उच्च न्यायालय ने कहा है कि तलाक होने के बाद कोई भी महिला अपने पूर्व पति से घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम के तहत वित्तीय राहत की मांग नहीं कर सकती है। न्यायमूर्ति उमेश त्रिवेदी ने हाल ही में तलाक के 27 साल बाद पति के खिलाफ महिला की कार्यवाही को खारिज करते हुए यह व्यवस्था दी।

अदालत ने कहा कि पत्नी के तहत तब तक पीडि़त होगी जब तक घरेलू संबंध बना रहेगा। जैसे ही यह टूट गया, घरेलू संबंध भी खत्म हो गया और तब वह पीडि़त नहीं होगी। अदालत ने याचिकाकर्ता कांजी परमार के खिलाफ महिला घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम की धारा 19 और 20 के तहत कार्यवाही खारिज कर दी। उसकी पूर्व पत्नी उर्मिलाबेन परमार ने वित्तीय राहत की मांग की थी। इस दंपत्ति की 1984 में शाद हुई थी और 1990 में उनके बीच तलाक हो गया था।
बता दें कि कुछ समय पहले महिला ने घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम के तहत कांजी परमार के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें वित्तीय सहायती का मांग की थी।
 
विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कल महापुरुषों के तैलचित्रों का होगा अनवरण, जाने पूरी खबर

विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कल महापुरुषों के तैलचित्रों का होगा अनवरण, जाने पूरी खबर

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में शनिवार दिनांक 4 जनवरी को पूर्वान्ह 10.30 बजे महापुरुषों के तैल चित्रों का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 

विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ र्भा पटेल, श्रीमती इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के विशालकाय तैल चित्रों का अनवरण विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष, मनोज मंडावी की उपस्थिति में संपन्न होगा। इस अवसर पर प्रदेश के मंत्रिमंडल के सदस्य और विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे। 
 
धूर नक्सल प्रभावित सारकेगुड़ा में ओपन थियेटर का किया गया शुभारंभ, जाने पूरी खबर

धूर नक्सल प्रभावित सारकेगुड़ा में ओपन थियेटर का किया गया शुभारंभ, जाने पूरी खबर

बीजापुर | जिला पुलिस बल एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस 168 बटालियन के संयुक्त प्रयास से ग्राम सारकेगुड़ा में आसपास के ग्रामीणों को जागरूक करने एवं विकास की तस्वीर को आम जनता के सामने रखने के लिये एक अभिनव प्रयास किया गया है। जिसके तहत् सारकेगुड़ा कैम्प के समीप ही ग्रामीणों के लिये ओपन थियेटर बनाया गया है। 

डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह, बीजापुर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं कमांडेंट सीआरपीएफ 168 बटालियन के विनय कुमार चौधरी के द्वारा ओपन थियेटर का शुभारंभ फीता काटाकर किया गया। ओपन थियेटर के माध्यम से रोजना ग्रामीणों को विकास पर एवं देशभक्ति की फिल्मे दिखाई जायेंगी। इस ओपन थियेटर में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी भी टेलीफिल्म एवं डक्यूमेंट्री फिल्मों के माध्यम से ग्रामीणो को दिखाई जायेगी। क्षेत्र के विकास के लिये सड़क, बिजली, पानी जैसे मुलभूत चीजों की आवश्यक है, जिसके संबंध में कराये जा रहे विकास कार्यो में सहभागिता निभाने के लिये ग्रामीणों को जागरूक करने एवं लाल आतंक के साये से दूर रखने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल जिला पुलिस बल एवं केरिपु के द्वारा किया गया है। ओपन थियेटर के उद्घाटन में स्थानीय स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुती दी गई एवं महिलाओं के लिये रस्साकसी प्रतियोगित आयोजित की गई थी। इस आयोजन में बच्चों एवं रस्साकसी में विजेता टीम को पुरूस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सारकेगुड़ा, राजपेंटा, कोत्तागुड़ा, बासागुड़ा, लिंगागिरी, कोरसागुड़ा के लगभग 500 ग्रामीणा शामिल हुए। आयोजन के उपरांत सभी ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान सीआरपीएफ की चिकित्सा टीम द्वारा ग्रामीणों का उपचार भी किया गया। इस पूरे आयोजन से क्षेत्र के ग्रामवासी उत्साहित नजर आये।
 
अटल आवास के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिली अधेड़ महिला की लाश, जाने पूरी खबर

अटल आवास के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिली अधेड़ महिला की लाश, जाने पूरी खबर

डोंगरगढ़ | अटल आवास के पीछे जंगल मे अधेड़ महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, ये घटना डोंगरगढ़ अटल आवास के पीछे की है जहां एक अधेड़ महिला की पेड़ से लटकती लाश देखकर लोगों के होश उड़ गए। वही मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इस घटना की जानकारी डोंगरगढ़ पुलिस को दी,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच विवेचना में जुट गई है। मृतक महिला का नाम कांता यादव बताया जा रहा है जिसके मौत का कारण अभी पता नही चल पाया है।

 
जेल रोड स्थित कृष्णा काम्पलेक्स के सामने एक विक्षिप्त वृद्ध का शव मिला, कड़ाके की ठंड से मौत की आशंका, जाने पूरी खबर

जेल रोड स्थित कृष्णा काम्पलेक्स के सामने एक विक्षिप्त वृद्ध का शव मिला, कड़ाके की ठंड से मौत की आशंका, जाने पूरी खबर

रायपुर । राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित कृष्णा काम्पलेक्स के सामने एक विक्षिप्त वृद्ध का शव मिला है। उसकी मौत कड़ाके की ठंड से होने की आशंका जतायी जा रही है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी कि कृष्णा काम्पलेक्स के पास एक वृद्ध मृत पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक कोई विक्षिप्त है जिसे कचहरी चौक के आसपास के इलाके में घूमते हुए देखा गया है। जिस स्थिति में वृद्ध का शव मिला है उससे यहीं आशंका जतायी जा रही है कि उसकी मौत कड़ाके की ठंड से हुई होगी। बहरहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। 
 
नया बस स्टैंड मार्ग पर रिहायसी क्षेत्र में हुई युवक की हत्या, जाने पूरी खबर

नया बस स्टैंड मार्ग पर रिहायसी क्षेत्र में हुई युवक की हत्या, जाने पूरी खबर

जगदलपुर। नया बस स्टैंड मार्ग पर होटल अशोका के सामने वाली गली में रात्रि में 16-17 वर्षीय युवक निखिल की हत्या कर दी गई है। हत्या किसने किया? यह जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के बाद युवक के हत्यारे और हत्या के कारण का पता लगेगा।

हत्या की सूचना पुलिस को मिलने के बाद बोधघाट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक युवक निखिल का शव अपने कब्जे में लेते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों से इस संबंध में जानकारी लेने पर दबी जुबान से आपसी रंजिश के मामले पर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
राजधानी के बड़े अस्पताल में हुई लापरवाही, जिन्दा नवजात बच्चे को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, जाने पूरी खबर

राजधानी के बड़े अस्पताल में हुई लापरवाही, जिन्दा नवजात बच्चे को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, जाने पूरी खबर

नईदिल्ली | नवजात के पोस्टमार्टम के दौरान कर्मचारी के उस वक्त होश उड़ गए जब देखा कि ​शिशु की सांसें चल रही है। इसके बाद आनन-फानन में मामले की सूचना गाइनी डिपार्टमेंट को दी गई। यह मामला देश के सबसे बेहतर चिकित्सा संस्थानों में शुमार पीजीआई चंडीगढ़ का है। डॉक्टरों की इस गंभीर चूक से पीजीआई प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पीजीआई के प्रवक्ता का कहना है कि ऐसा मामला हमारे संज्ञान में आया है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि नवजात पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था।

खबर मिली की पांच महीने की गर्भवती पीडिता का इलाज सेक्टर-45 की डिस्पेंसरी में चल रहा था। अल्ट्रासांउड में बच्चे में दिक्कत पाई गई। पीजीआई में जांच कराने पर पता चला कि बच्चे की रीढ़ की हड्डी में गंभीर बीमारी है। जन्म लेने के बाद वह मात्र दो से तीन साल तक ही जिंदा रह सकता है।

 प्रेमजाल में फंसा कर आईटीबीपी के जवान नेयुवती से बनाया शारीरिक संबंध, हुआ मामला दर्ज

प्रेमजाल में फंसा कर आईटीबीपी के जवान नेयुवती से बनाया शारीरिक संबंध, हुआ मामला दर्ज

बिलासपुर |  जिले के मस्तूरी इलाके में युवती से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी के एक जवाने युवती को शादी का झांसे देकर कई महिनों तक हवस का शिकार बनाया। मामले में पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र राय आईटीबीपी में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। बीते दिनों नरेंद्र राय ने अपने ही गांव की एक युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर मेल मुलाकात होती रही। इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। लेकिन युवती ने जब नरेंद्र से शादी की बात कही तो वह मुकर गया। इसके बाद परेशान पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
 
कोतवाली थाना के टीआई और आरक्षक से पार्किंग विवाद के चलते दुकान संचालक ने की मारपीट, दुकान संचालक हुआ गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

कोतवाली थाना के टीआई और आरक्षक से पार्किंग विवाद के चलते दुकान संचालक ने की मारपीट, दुकान संचालक हुआ गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

बिलासपुर | वाहन पार्किंग को लेकर मेडिकल संचालक द्वारा पुलिसकर्मियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि आरोपी मेडिकल संचालक ने कोतवाली थाना के टीआई और आरक्षक से मारपीट की है। इस घटना में टीआई को चोट आई है। फिलहाल मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना में पदस्थ टीआई गुरुवार को निजी काम से बाजार गए हुए थे। इस दौरान टीआई ने अपनी गाड़ी श्रेयस गुप्ता के मेडिकल के सामने खड़ी कर दी। इसी बात को लेकर टीआई और श्रेयश गुप्ता के बीच बहस हो गई। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी कि श्रेयाश गुप्ता मारपीट पर उतारू हो गया और मौके पर मैजूद टीआई और आरक्षक से मारपीट करने लगा। इस घटना में टीआई को मामूली चोट आई है।
 
बदली-बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, राज्य में अभी और बढ़ेगी ठंड, जाने पूरी खबर

बदली-बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, राज्य में अभी और बढ़ेगी ठंड, जाने पूरी खबर

रायपुर | पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में आए बदलाव के बीच कल प्रदेश में चौतरफा बेमौसम बारिश रिकार्ड की गई है। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ गया है। इधर मौसम विभाग ने आज के लिए भी यलो अलर्ट घोषित किया हुआ है। इस बीच कड़ाके की ठंड जारी है और अब बारिश थमने के बाद गहरा धुंध छाने की उम्मीद है। 

ज्ञात हो कि कल गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम तैयार हो गया था। यह सिस्टम पश्चिमी मध्यप्रदेश तक पहुंच गया और इसका कुछ असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी दर्ज किया गया। चक्रवाती सिस्टम के असर से पश्चिमी मध्यप्रदेश तक एक द्रोणिका बनी जो कि बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसी सिस्टम के असर से प्रदेश में कल दोपहर से ही मौसम का मिजाज बदला और दोपहर में राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों, बिलासपुर, कोरबा, कवर्धा, बेमेतरा, दुर्ग-भिलाई, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव तथा उत्तरी छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गई। इधर बीती रात राजधानी रायपुर में रूक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे रात में न्यूनतम तापमान का ग्राफ और कम हो गया था। मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो आज से मौसम का मिजाज सुधरने लगेगा। लेकिन बदली-बारिश की आशंका अभी बनी रहेगी। बारिश थमने के बाद ठंड मेंं और इजाफा होगा और इसके साथ ही कोहरा छाना शुरू हो जाएगा। आज सुबह राजधानी रायपुर में 14.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इस तरह अंबिकापुर में 11.8, बिलासपुर में 14.2, पेण्ड्रारोड में 11.8 तथा जगदलपुर में 16.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। 
 
मुख्यमंत्री ने किसानों को धान का 2500 रूपए मूल्य देने गठित की समिति, जाने पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने किसानों को धान का 2500 रूपए मूल्य देने गठित की समिति, जाने पूरी खबर

 रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का 2500 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में समिति गठित की है। आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेससाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत समिति के सदस्य बनाए गए है।

      यह समिति भारत सरकार तथा अन्य राज्य सरकारों द्वारा किसानों को नगद सहायता देने से संबंधित योजनाओं का परीक्षण कर तथा सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श कर एक माह में अनुशंसा प्रस्तुत करेगी।
 
बारिश के कारण किसानों को 2 और 3 जनवरी को जारी टोकन  के पुर्नव्यवस्थापन की व्यवस्था की गई

बारिश के कारण किसानों को 2 और 3 जनवरी को जारी टोकन के पुर्नव्यवस्थापन की व्यवस्था की गई

रायपुर | प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों से अब तक 32.63 लाख मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। गत दिनों प्रदेश के कुछ हिस्सों में आकस्मिक बारिश की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके कारण कुछ खरीदी केन्द्रों के फड़ के गीले होने की स्थिति निर्मित हुई है। इस स्थिति से निपटने के लिए किसानों को 2 और 3 जनवरी को धान बेचने हेतु जारी टोकन के पुर्नव्यवस्थापन की व्यवस्था की गई है। शासन द्वारा पंजीकृत किसानों के धान की निर्धारित पात्रता अनुसार खरीदी की समुचित व्यवस्था की गई है। किसान अपना धान पुनः टोकन जारी कराकर खरीदी केन्द्रों में लाकर विक्रय कर सकते हैं। 

थाना परिसर में आरक्षक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, जाने कहा की है ये घटना

थाना परिसर में आरक्षक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, जाने कहा की है ये घटना

 जशपुर | जिले के बगीचा थाना के बैरक में ही एक आरक्षक के द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक सुबह 9:00 बजे गणना में शामिल था जिसके बाद वह बाजार गया और वापस लौटने के बाद आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया। आरक्षक का नाम समेन्द्र बेक है, जो बगीचा थाने में पदस्थ है। इस संदर्भ में एसपी  ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरक्षक सुबह 9:00 बजे तक गणना में शामिल था। जिसके बाद बाजार गया। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक वह बाजार से रस्सी खरीद कर लाया और थाने के बैरक में जाकर आत्महत्या कर लिया। घटना को लेकर पुलिस विभाग सकते में है वही आम लोगों में भी चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि कुछ निजी कारणों को लेकर व अवसाद ग्रस्त था,जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया। विभाग के द्वारा मृत आरक्षक के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है। 

BREAKING NEWS : बिलासपुर रेल मंडल ने की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो सकती है परेशानी, जाने कौन कौन सी ट्रेने हुई रद्द

BREAKING NEWS : बिलासपुर रेल मंडल ने की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो सकती है परेशानी, जाने कौन कौन सी ट्रेने हुई रद्द

बिलासपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-नागपुर, बिलासपुर-कटनी और अनूपपुर-अंबिकापुर सेक्शन में मेंटनेंस के कारण 3 जनवरी से 31 जनवरी तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने तीनों मंडलों के दर्जनभर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। रद्द ट्रेनों में पैसेंजर और मेमू ट्रेनें शामिल हैं।

रद्द ट्रेनें-
1. प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार 18236 बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर रदद रहेगी।
2. प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार 18235 भोपाल-बिलासपुर पैसेंजर रदद रहेगी।
3. प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 68747/68748 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर मेमू शहडोल एवं क्टनी के बीच रदद रहेगी।
4. प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार 58702/58701 अम्बिकापुर-शहडोल-अम्बिकापुर पैसेंजर शहडोल एवं अनूपपुर के बीच रदद रहेगी।
5. प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार 58221/58222 चिरमिरी-चंडिया-चिरमिरी पैसेंजर शहडोल एवं चंडिया के बीच रदद रहेगी।
6. प्रत्येक मंगलवार टाटानगर से चलने वाली 58113 टाटानगर-बिलासपुर पैसेंजर रदद रहेगी।
7. प्रत्येक मंगलवार को बिलासपुर से चलने वाली 58114 बिलासपुर-टाटानगर पैसेंजर रदद रहेगी।
8. प्रत्येक बुधवार को 68731/68732 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू रदद रहेगी।
9. प्रत्येक शनिवार को 58214/58213 बिलासपुर-टिटलागढ-बिलासपुर पैसेंजर रदद रहेगी।
10. प्रत्येक शनिवार को 58111 टाटानगर-ईतवारी पैसेंजर सारसुगुडा एवं टाटानगर के बीच रदद रहेगी। 11. प्रत्येक शुक्रवार को 58112 ईतवारी-टाटानगर पैसेंजर ईतवारी एवं झारसुगुडा के बीच रदद रहेगी। 12. प्रत्येक शुक्रवार को 58113/58114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर पैसेंजर रदद रहेगी। 
13. प्रत्येक शनिवार को 68731/68732 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू रदद रहेगी। 
BREAKING NEWS : भिलाई स्टील प्लांट में हुआ गैस रिसाव, डीजीएम सहित 6 कर्मी आहत, जाने पूरी खबर

BREAKING NEWS : भिलाई स्टील प्लांट में हुआ गैस रिसाव, डीजीएम सहित 6 कर्मी आहत, जाने पूरी खबर

भिलाई |उत्पादन की दृष्टि से एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र में  गैस रिसाव की खबर सामने आ रही है। गैस रिसाव से एक डीजीएम व 5 कर्मी सहित 6 कर्मी प्रभावित हुए हैं। जिनमें से 3 कर्मी गंभीर रुप से प्रभावित बताए जा रहे हैं। यह घटना संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 8 मे हुई है। सभी घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 3 गंभीर घायल कर्मियों का ढ्ढष्ट मे उपचार चल रहा है।

 गैस से आहत सभी 5 राइट्स के कर्मचारी बताए गए हैं। गंभीर रुप से घायल कर्मचारी - लोको चालक अभिषेक आनंद 26 साल निवासी नेहरू नगर पूर्व, सिग्नल मेन बालकृष्णा 27 साल निवासी खुर्शीपार, लोको चालक खुर्शीपार निवासी के.नागराज 33 साल, गैस से ज्यादा आहत हुए है। वहीं राइट्स के कर्मचारी संतोष कुमार व कालीदास का उपचार 1 में चल रहा है। मौके पर सुबह-सुबह पहुंचे ब्लास्ट फर्नेस के  राजेश कुमार भी गैस रिसाव से प्रभावित हुए। उनका उपचार भी सेक्टर 09 चिकित्सालय मे चल रहा है।

 
आज दिनांक 03 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 03 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

  आज 03 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ:

आज का दिन संतोष और शान्ति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नये अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन:

राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा।

कर्क:

आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।

सिंह:

आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है।

कन्या:

रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला:

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।

वृश्चिक:

आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती कुछ दिन और चलेगी। फलस्वरूप कुछ आन्तरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना-फिरना काफी ज्यादा हो गया है।

धनु:

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर:

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें।

कुंभ:

आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें।

मीन:

आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है।