नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
पूर्व मंत्री लता उसेंडी के राजधानी स्थित घर में चोरो ने किया हाथ साफ, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर

पूर्व मंत्री लता उसेंडी के राजधानी स्थित घर में चोरो ने किया हाथ साफ, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर

रायपुर | पूर्व मंत्री लता उसेंडी के भवन में चोरों ने ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर आलमारी में रखे नगदी रुपये व सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गये। मिली जानकारी के अनुसार लता उसेंडी के भतीजे अंकुश ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी अपनी बुआ लता उसेडी के मकान में रहकर पीएससी का तैयारी कर रहा है ।  31दिसंबर को दोपहर पूर्वमंत्री लता उसेंडी कोंडागांव चली गई थी एक पीएसओ राजेश कर्ष डयूटी पर था जो मकान के सामने बैरक में सोया था प्रार्थी रात्रि करीब 8.15 बजे वाहन से अपने दोस्त अभिषेक चन्द्रवंशी के साथ छेडीखेडी रायपुर ग्रीन्स होटल में नया साल मनाने जाते समय मकान के सामने दरवाजा मे ताला लगाकर बाहरी गेट मे भी ताला लगाकर गया हुआ था। वापस आने पर मकान में लगे दरवाजा का ताला टूटा देखकर अंदर गया तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था व छत से कूदने की आवाज आने पर बाहर जाकर देखा तो 2 लडके उम्र करीब 20-21 साल के भाग गये।  घटना के संबंध में लता उसेंडी को जानकारी देने पर पता चला कि लाकर के अंदर सूटकेश मे 10 हजार नगद तथा आलमारी मे एक झुमका सोने का वजनी करीबन डेढ तोला का रखा हुआ था जिसे चोर चोरी कर ले गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर आसपास लगे कैमरों की फूटेज खंगाल रही है। 

 
सहकारिता विभाग के तीन अफसरों को मिली पदोन्नति, जाने उन अफसरों के नाम

सहकारिता विभाग के तीन अफसरों को मिली पदोन्नति, जाने उन अफसरों के नाम

रायपुर | सहकारिता विभाग में पदस्थ तीन अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इन अधिकारियों को प्रमोशन आदेश के साथ ही नई पदस्थापना भी दे दी गई है। 

राज्य शासन के सहकारिता विभाग मंत्रालय से जारी आदेशानुसार केके दीक्षित कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं धमतरी को कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ नवा रायपुर, गौरीशंकर शर्मा सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं महासमुंद को उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं महासमुंद तथा युगल किशोर कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थांए नवा रायपुर को कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाए नवा रायपुर में भी पदोन्नति दी गई है। 
 
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार लोगों की मौत हो गई, जाने कहा की है ये घटना

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार लोगों की मौत हो गई, जाने कहा की है ये घटना

रायपुर | तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार लोगों की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा नगर बीरगांव उरला निवासी रघुराज सिंह 36 वर्ष पिता श्रीराम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि एक जनवरी को मेटलपार्क रोड बीरगांव में मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 केटी 8960 के चालक दुर्गेश निषाद ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। इसी तरह धरसीवा थाना क्षेत्र में अग्रवाल चैनल सिलतरा धरसीवा निवासी रंजन सिंह 27 वर्ष पिता बिसनदेव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वंदना चौक सिलतरा के पास मोटरसाइकिल से आते समय प्रार्थी के भाई को अज्ञात ट्रक चालक ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। 

 

कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर तय करेगी पंचायतों के उम्मीदवार, जाने पूरी खबर

कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर तय करेगी पंचायतों के उम्मीदवार, जाने पूरी खबर

रायपुर | पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बेहद अहम घोषणा करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस की एकतरफा जीत का दावा करते हुये कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा कर पंचायती राज संस्थाओं के उम्मीदवार तय करेगी। 

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। जिला के प्रभारी पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिये है कि जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य हेतु कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के नामों की सर्वानुमति बनाकर घोषणा की जायेगी। ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच के लिये संबंधित ग्राम पंचायतों के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रत्याशी तय करेंगे। जिला पंचायत हेतु जिलों के प्रभारी मंत्री, संबंधित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद और कांग्रेस प्रत्याशियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर आपसी समन्वय स्थापित कर जीतने योग्य प्रत्याशियों के नाम तय करने के निर्देश जिला के प्रभारी पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों को दिये गये है।
इसी तरह जनपद पंचायत हेतु संबंधित ब्लाकों के जिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है अपने प्रभार क्षेत्र में जाकर जीतने योग्य प्रभारियों के नाम संबंधित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, कांग्रेस प्रत्याशियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा कर तय करें।  
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास के निर्देश सभी जिलों और ब्लाक के प्रभारी पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, विधायकों, विधानसभा प्रत्याशियों, सांसदों, सांसद प्रत्याशियों को दिये गये है। जिला पंचायत क्षेत्रों और जनपद क्षेत्रों में सर्वानुमति नहीं बन पाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन लेने के लिये कहा गया।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मजदूर किसान इस बात को बखूबी समझते हैं कि उन्हें 2500 रुपये धान का दाम देने का काम कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल की सरकार ने अपने संसाधनों से किया है। किसानों की 11000 करोड़ की कर्ज माफी भी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भूपेश बघेल सरकार ने अपने संसाधनों से की है। भाजपा ने तो अपने शासनकाल में 5 साल तक 300 रू. बोनस देंगे बोलकर नहीं दिया 2100 रुपए धान का समर्थन मूल्य नहीं दिया। भाजपा की केंद्र सरकार ने शर्त लगाई है कि किसानों को 2500 रू. नहीं बल्कि मोदी सरकार का समर्थन मूल्य 1815 रू. दिया जाए। भाजपा के किसान विरोधी चरित्र को छत्तीसगढ़ के किसान बखूबी जानते हैं समझते हैं। वे जानते हैं कि एक भी भाजपा नेता ने, भाजपा सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधि ने किसान मजदूरों के हित में आवाज नहीं उठाई। किसान विरोधी पार्टी भाजपा के नेताओं के वास्तविक चरित्र को छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जनता बखूबी समझ रही है, जान रही है।
 
पैदल जा रही युवती को धक्का देकर मोबाइल ले भागा, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, जाने पूरी खबर

पैदल जा रही युवती को धक्का देकर मोबाइल ले भागा, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, जाने पूरी खबर

रायपुर | मोबाइल पर बात करते पैदल जा रही युवती को धक्का देकर मोबाइल लेकर युवक फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह रायपुर निवासी रेशमा नाग 30 वर्ष पिता बिसंभर  नाग ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1 जनवरी को कचना रेलवे फाटक के पास प्रार्थियां अपने मोबाइल वीवो कंपनी का कीमत 5 हजार रुपये से बात करते पैदल जा रही थी तभी पीछे से आकर अज्ञात व्यक्ति ने धक्का देकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 
आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित किये गए पटवारी, जाने कहा की है ये खबर

आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित किये गए पटवारी, जाने कहा की है ये खबर

महासमुंद ।  अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा ने एक आदेश जारी कर राजेंद्र डोंगरे पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होने अपने आदेश में बताया कि राजेंद्र डोंगरे पटवारी पहनं 48 को 9 सितंबर के आदेश के तहत विकास साहू पटवारी पहनं 48 ग्राम खुर्सीपहार अति. प्रभार मोहन प्रधान पटवारी को ग्राम सांकरा पहनं 45 तथा योंगेंद्र रात्रे को पटवारी को पहनं 8 ग्राम सपोस को अतिरिक्त प्रभार सौंपने कहा था। राजेंद्र डोंगरे का स्थानांतरण एसडीएम कार्यालय महासमुंद होने पर प्रभार सौंपने आदेशित किया गया था किंतु उन्होने 20 दिन बाद भी पटवारियों को प्रभार नहीं सौंपा। आदेश की अवहेलना करने पर एसडीएम पिथौरा ने राजेंद्र डोंगरे को ेतत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

 
 पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर की एम.कॉम. की मेरिट सूची में छाया अग्रवाल का नाम प्रथम स्थान पर, जाने पूरी खबर

पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर की एम.कॉम. की मेरिट सूची में छाया अग्रवाल का नाम प्रथम स्थान पर, जाने पूरी खबर

महासमुंद ।  पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर की मेरिट सूची में रामचण्डी कला वाणिज्य एवं शिक्षा महाविद्यालय सरायपाली में अध्ययनरत एम कॉम चतुर्थ सेमेस्टर की नियमित छात्रा पैकिन निवासी छाया अग्रवाल अव्वल रहीं। इस पर प्राचार्य डॉ एनके भोई, संचालक सुभाषचन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सतीष चन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष केसी भोई, प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष कैलाश शंकर प्रधान, विभागाध्यक्ष वाणिज्य द्रवेश्वर नायक, शैलेन्द्र साहू, आरती साह, सुमन अग्रवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष कल्पना भोई, छात्रसंघ प्रभारी रविशंकर मॉझी, विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर साइंस सपन दास, गोर्वधन यादव, विजय प्रधान ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का 46 वाँ वार्षिक अधिवेशन  5 जनवरी को भाटापारा में

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का 46 वाँ वार्षिक अधिवेशन 5 जनवरी को भाटापारा में

रायपुर छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का 46 वा केंद्रीय अधिवेशन इस वर्ष भाटापारा में 5 जनवरी 2020 को होने जा रहा है इसमें प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में श्री गिरजा शंकर अग्रवाल जी वरिष्ठ पत्रकार रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ब्रिगेडियर एच एस अग्रवाल जी रहेंगे वहीं द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में रायपुर लोकसभा के सांसद माननीय श्री सुनील सोनी जी रहेंगे तथा विशेष अतिथि के रूप में भाटापारा के विधायक माननीय शिवरतन शर्मा जी शामिल होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अजय दानी जी करेंगे विशेष आमंत्रित अतिथि के रुप में डॉक्टर अनसूईया अग्रवाल जी महासमुंद एवं डॉक्टर आरती अग्रवाल जी भोपाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगी इस अधिवेशन में समाज की दशा दिशा का निर्धारण किया जाएगा आगामी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी साथ ही द्वितीय सत्र में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक युवती का परिचय सम्मेलन भी आयोजित की जाने वाली है।
उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय सचिव डॉ जय प्रकाश अग्रवाल जी तथा भाटापारा इकाई के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी ने दी है। 

बागबहरा थाना क्षेत्र के एक खेत में मिली युवक की लाश, जाने पूरी खबर

बागबहरा थाना क्षेत्र के एक खेत में मिली युवक की लाश, जाने पूरी खबर

महासमुंद ।  बागबाहरा थाना क्षेत्र के बंसुलाडबरी के खेत में एक युवक की लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे बंसुलाडबरी में दुलवा यादव के खेत में गांव के ही अनुराज नागवंशी (40) की लाश मिली। परिजनों ने बताया कि अनुराज ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे। बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

 
एक ही रात में चोरो ने पांच दुकानों का ताला तोड़ा, नगदी व सामान पार, जाने कहा की है ये घटना

एक ही रात में चोरो ने पांच दुकानों का ताला तोड़ा, नगदी व सामान पार, जाने कहा की है ये घटना

महासमुंद | सरायपाली थाना क्षेत्र के सागरपाली में अज्ञात चोरों ने सोमवार-मंगलवार रात 5 दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी की।  मिली जानकारी के मुताबिक सागरपाली के साईं फैंसी स्टोर्स के संचालक ग्राम रोहिना निवासी टीकम बेहेरा पिता दुखु बेहेरा (53) सोमवार रात सवा 8 बजे दुकान बढ़ाकर चले गए थे। 31 दिसंबर की सुबह उन्हें पता चला कि अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया है। जब वह दुकान आए तो देखा कि गल्ले में रखे नगदी 1500 रुपए सहित शो-केस से परफ्यूम, चूड़ी, पर्स, बेल्ट, मंगलसूत्र एवं तेल आदि सामान नहीं था। वहीं अज्ञात चोरों ने कृष्णा मोबाइल के संचालक कृष्णचंद्र प्रधान पिता हरीश प्रधान के दुकान से मोबाइल फोन रीयल मी, सैमसंग, जियोनी, जियो फोन के अलावा हेड फोन व नगद 10 हजार रुपए चोरी हो गए हैं। वहीं दिनेश ज्वेलर्स के संचालक में सभी अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और पहले कैमरा को क्षतिग्रस्त किया और उसके बाद चोरी की। चोरों ने यहां से 1200 रुपए नकद एवं 1000 रुपए की बेन्टैक्स ज्वेलरी चुरा ली। लक्ष्मी फैंसी, साईं बूट हॉउस में भी चोरों ने चोरी की।

 
जिंदल स्कूल के मोटीवेशन प्रोग्राम में मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए सुशील रामदास, जाने पूरी खबर

जिंदल स्कूल के मोटीवेशन प्रोग्राम में मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए सुशील रामदास, जाने पूरी खबर

रायगढ़ । नगर के ओ.पी.जिंदल स्कूल ने बच्चों को प्रतोसहित करने के लिए जिंदल ऑडिटोरियम में एक मोटिवेसन प्रोग्राम का आयोजन किया था।जिसमें पहली से पाँचवी तक के 1 हजार से अधिक बच्चें शामिल हुए।इस प्रोग्राम में मुख्यवक्ता के रूप में समाजसेवी सुशील रामदास अग्रवाल को आमंत्रित किया गया था। सुशील रामदास की स्पीच की बच्चों के साथ-साथ जिंदल स्कूल के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने भी काफी सराहना की।इस अवसर पर बच्चों के साथ बड़ी संख्या में जिंदल स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे।

समाजसेवी सुशील रामदास ने अपने उद्बोधन में बच्चो को जीवन मे सफल होने तरीका समझाया।उन्होंने कहा कि आप का अधिकांश समय स्कूल में गुजरता है क्लास में कोई बच्चा होशियार तो कोई कमजोर होता है ये स्वाभाविक है।आप को क्लास में होशियार होंना है आगे बढऩा है तो कही मत जाइए अपने की पाठशाला में होशियार बच्चे का अनुसरण करें उसके अनुसरण से आप को दिमाग पढ़ाई में लगेगा और मन मे उसके जैसे बनने की जिज्ञासा होगी और जिस दिन आप के मन मे होशियार बनने की जिज्ञासा जाग गयी आप को अव्वल आने से कोई नहीं रोक सकता है।
मम्मी या परिजन जो दे वही खाये जगफूड से दूर रहे - सुशील रामदास
कार्यक्रम में सुशील ने की आप की मम्मी आप को जो खाने बोलती है आप वही खाये मम्मी आप को दो टाइम दूध पीने बोलती है तो आप पिये।इससे आप सही शारीरिक और मानसिक विकास होगा।आजकल आप विदेशी सभ्यता में उलझते जारहे है।ये फास्ट फूड और जग फूड जैसे पिक्ज,बरगर,नूडल आदी का ज्यादा सेवन आप के सही विकास में बाधा बन रहा है। अगर आपको अपना सही विकास करना है और एक स्वास्थ्य इंसान बनना है तो आप के माता-पिता जो जो खाने बोले वही खाइए और फास्टफूड से दूरी बनाये।
मोबाइल को आप मत देखो लोग आप को मोबाइल पर देखें कुछ ऐसा करो
सुशील रामदास ने आज कल बच्चें जो मोबाइल में लगे रहते है उसको हानिकारक बताते हुए बच्चों को समझाया कि जैसा आजकल आप मोबाईल, टी.वी को में ज्यादा समय देते है।हमें मोबाइल को नहीं देखना चईये आप कुछ ऐसा कीजिये अपनी सख्शियत को ऐसा बनाइये की जिससे लोग आप को मोबाइल ,टीवी पर देखे। मोबाइल से हमारी आँखे भी कमजोर होती हैं।मोबाइल के कारण आजकल सबसे बड़ी दिक्कत बच्चो के लिए की वे शारीरक खेलो से दूर होते जारहे है जो आप को आलसी बनाता है। इस लिए शारीरिक शक्ति को बनाये रखने के लिए खेलेकूदे,कसरथ करे इससे आप को पढ़ाई करने में भी आनंद आएगा और आप को चहुँमुखी विकास होगा। इस लिए आप मोबाइल को नहीं लोग आप को मोबाइल पर देखे ऐसे बनिये।
पहला स्कूल आप का घर माता पिता होते है जहाँ से आप को संस्कार मिलता है
अपने उद्बोधन में श्री सुशील रामदास ने कहा कि आप का पहला विद्यालय या स्कूल या कहा जाए आप के पहले गुरु या टीचर आप के मम्मी पापा है उनसे आप को संस्कार मिलता है।घर मे अपने परिजनों के साथ रहने से बड़ो से बातचीत,उनका सम्मान करने का हम तरीका सीखते है।उठने-बैठने,मान-सम्मान की सिख हमें अपने घर से अपने माता पिता से मिलता है और ये संस्कार ही होता है जो आप का आगे चल कर स्कूल में या समाज मे चरित्र का प्रमाण पत्र बनता है।
 
लकड़ी नहीं देने पर फर्नीचर दुकान मालिक को डंडे व चाकू से मारकर किया घायल, मामला दर्ज

लकड़ी नहीं देने पर फर्नीचर दुकान मालिक को डंडे व चाकू से मारकर किया घायल, मामला दर्ज

रायपुर | फर्नीचर दुकान में लकड़ी मांगने आये युवकों ने नहीं देने पर गाली गलौज कर हाथ मुक्का व चाकू से मारकर दुकान मालिक को घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोतीनगर यश बिहार टिकरापारा निवासी मोहम्मद इरूफान लंबा 35 वर्ष पिता मोहम्मद इकबाल लम्बा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के फर्नीचर दुकान में सोफा बनाने का काम किया जाता है। 1 जनवरी को रात्रि साढ़े 7 बजे  मनोजपुरी गोस्वामी, रोहित भदौरिया व शुभम पारकर, सागर ने आरडीए काम्पलेक्स बोरियाखुर्द स्थित फर्नीचर दुकान में आकर लकड़ी मांगा नहीं देने पर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया। प्रार्थी द्वारा समझाने पर तीनों युवकों ने डंडे व चाकू निकालकर आख व जांघ के पास प्राणघातक हमला कर दिया जिससे उसे गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 
गुरू गोविंद सिंघ की जयंती पर गुरूद्वारों में किया गया विशेष कीर्तन व धूमधाम से मनाया जा रहा है जयंती, जाने पूरी खबर

गुरू गोविंद सिंघ की जयंती पर गुरूद्वारों में किया गया विशेष कीर्तन व धूमधाम से मनाया जा रहा है जयंती, जाने पूरी खबर

महावीर नगर गुरूद्वारा से निकाली गई प्रभात फेरी

पंडरी गुरूद्वारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित
रायपुर । सिख धर्म के दसवें गुरू गोविंद सिंघ के 353वें जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व पर आज राजधानी के समस्त गुरूद्वारों में सुबह दीवान सजाकर विशेष कीर्तन आयोजित किए गये है, वहीं मुख्य कार्यक्रम पंडरी स्थित गुरूद्वारा में आयोजित किया जा रहा है, जहां सुबह से देर रात तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
गुरू गोविंद सिंघ प्रकाश पर्व पर आज राजधानी रायपुर के समस्त गुरूद्वारों में सुबह दीवान सजाकर विशेष कीर्तन किया गया। शहर के महावीर नगर गुरूद्वारा से प्रकाश पर्व पर गुरू गोविंद सिंघ की निकाली जा रही प्रभात फेरी आज अंतिम दिन भी बड़े उल्लास से कीर्तन करते हुए निकाली गई। प्रभात फेरी आज अंतिम दिन गुरूद्वारा से सुबह 5 बजे निकाली गई जो महावीरनगर के विभिन्न मार्ग होते हुए ज्योति डेम्बानी के निवास
स्थान पहुंची यहां प्रभात फेरी का फूलों से स्वागत किया गया। तत्पश्चात यहां विशेष कीर्तन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। कीर्तन के पश्चात अरदास व प्रसाद वितरण हुआ। तत्पश्चात प्रभात फेरी वापस गुरूद्वारा कीर्तन करते हुए पहुंची। प्रभात फेरी के बाद गुरूद्वारा में विशेष कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरूद्वारा के लंगर हाल में आज विशेष प्रसादा का आयोजन भी किया गया। 
इधर शहर के अन्य गुरूद्वारा में भी आज सुबह विशेष कीर्तन कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम आज पंडरी स्थित गुरूद्वारा में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरूआत अमृत बेला में तड़के 4.30 बजे गुरू ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया, इसके बाद सुबह 5 बजे से एक घंटे तक श्रीसहिजपाठ साहब और उसके बाद 7.30 बजे तक नितनेम कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात सुबह 10.30 बजे से दोपहर 02 बजे और देर शाम 7.30 बजे से रात्रि 11.45 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान सजाए जाएंगे। इस दौरान आज यहां दिन-रात लंगर भंडारा कार्यक्रम भी रखा गया है। 
 
आज दिनांक 02 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 02 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 02 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आज चन्द्रमा मध्यम फल कारक है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। क्रोध व भावुकता में लिया गयाा निर्णय कष्टकारी हो सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

वृषभ:

राशि स्वामी शुक्र नवम भाव में और चन्द्रमा दशम भाव में होने के कारण व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

मिथुन:

अष्टम भाव में मकर राशि का शुक्र और दशम राज्य में चन्द्रमा उत्तम फलकारक है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। प्रियजन से भेंट संभव है।

कर्क:

राशि चन्द्रमा नवम भाव में और राशि पर गुरु की षष्ठम स्थिति विजयविभूति कारक है। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

सिंह:

आज जीविका की दिशा में सफलता मिलेगी। दूर की यात्रा के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

कन्या:

आपकी जन्म राशि का स्वामी बुध चतुर्थ सुख भाव में विराजमान है। आपके शत्रु नतमस्तक होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

तुला:

राशि से षष्ठम भाव में चन्द्रमा बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने का संकेत दे रहा है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। विरोधियों का पराभव होगा।

वृश्चिक:

आपकी राशि का स्वामी मंगल हस्त नक्षत्र में प्रविष्ट कर गया है। पंचम प्रमुख केन्द्र में चन्द्रमा होने से व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

धनु:

राशि स्वामी गुरु यद्यपि मार्गी चल रहा है तो भी स्व राशि में बुध व शुक्र के योग से शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

मकर:

सुख भाव स्वामी भोम अनुराधा नक्षत्र पर प्रवेश कर गया है किन्तु वृश्चिक राशि का होने के कारण दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

कुंभ:

आपकी राशि का स्वामी शनि एकादश लाभ भाव में केतु से युक्त है। सूर्य शनि पिता पुत्र हैं। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। भागदौड़ रहेगी। सायंकाल से लेकर अर्धरात्रि तक किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने से पुण्य मिलेगा।

 

मीन:

आज आपकी राशि से प्रथम घर में चन्द्रमा विजयविभूति सफलताकारक है। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। अप्रिय समाचार मिल सकता है।

नए साल में हवाई सफर हो सकता है महँगा, क्या है इसके पीछे की वजह जानिये

नए साल में हवाई सफर हो सकता है महँगा, क्या है इसके पीछे की वजह जानिये

नईदिल्ली, नये साल में रेल भाड़ा बढऩे के बाद हवाई सफर भी महँगा होने की आशंका है क्योंकि विमान ईंधन के दाम ढाई प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत आज से 1,637.25 रुपये यानी 2.61 प्रतिशत बढ़कर 64,323.76 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुँच गयी। यह जून 2019 के बाद का उच्चतम स्तर है। इससे पहले दिसंबर में इसकी कीमत 62,686.51 रुपये प्रति किलोलीटर थी।
तेल विपणन कंपनियाँ मासिक आधार पर विमान ईंधन के दाम की समीक्षा करती हैं और हर महीने की एक तारीख से नयी कीमत लागू होती है। कोलकाता में विमान ईंधन आज से 1,776 रुपये यानी 2.58 प्रतिशत महँगा होकर 70,588.61 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुँच गया। मुंबई में जनवरी महीने के लिए इसका मूल्य 64,529.79 रुपये तय किया गया है और इस प्रकार इसमें 2.73 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। चेन्नई में 2.80 प्रतिशत की कीमत वृद्धि के साथ एक किलोलीटर विमान ईंधन 65,619.95 रुपये का हो गया है।
 

ड्राइविंग स्कूल कार की चपेट में आया बाइक सवार, हादसे में 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

ड्राइविंग स्कूल कार की चपेट में आया बाइक सवार, हादसे में 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

राजनांदगांव,बाइक सवार ड्राइविंग स्कूल कार की चपेट में आ गया. हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वही 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है. मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ड्राइविंग स्कूल की कार एक महिला ड्राइव कर रही थी. बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघोला गांव के पास कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. 

निर्भया गैंगरेप केस में एक साथ चारों दोषियों को हो सकती है फांसी,तिहाड़ में बन रहा है प्लान

निर्भया गैंगरेप केस में एक साथ चारों दोषियों को हो सकती है फांसी,तिहाड़ में बन रहा है प्लान

नई दिल्ली। दिल्ली की चर्चित निर्भया गैंगरेप केस में चारों दोषियों को फांसी देने की तैयारी जोरों पर है। क्यूरेटिव पेटिशन और राष्ट्रपति के पास दया याचिका खारिज होने के बाद दोषियों को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दे दी जाएगी। क्योंकि, यहां से याचिका खारिज होने के बाद दोषियों के पास कोई विक्लप नहीं बचेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिहाड़ जेल प्रशासन ने चारों दोषियों विनय, मुकेश, पवन और अक्षय को एक साथ फांसी देने के लिए एक ही तख्त तैयार कर लिया गया है। पहले यहां पर दो ही लोगों को फांसी दिए जाने का इंतजाम था। तिहाड़ जेल प्रशासन ने तख्त की लंबाई बढ़ा दी है और सोमवार को ही पीडब्ल्यूडी ने यह काम पूरा किया है। बताया जा रहा है कि जेल संख्या में तीन में यह तख्त तैयार किया गया है। दरअसल, जेल में फांसी पर लटकाने के बाद उसके नीचे एक पर्याप्त मात्रा में गहराई होनी चाहिए, जिससे शव को उतारा जा सके। ऐसे में यहां पर गहरा गड्ढा करने के लिए जेसीबी की मदद भी ली गई है।
गौरतलब है कि निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने के दौरान यह पहला मौका होगा, जब एक साथ चार लोगों को तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी। इससे पहले 1982 में रंगा-बिल्ला को एकसाथ फांसी दी गई थी। दोनों को एक ही तख्त पर फांसी दी गई थी।
यहां आपको बता दें कि छुट्टियों के बाद सुप्रीम कोर्ट के खुलते ही चारों दोषियों को क्यूरेटिव पेटिशन डालना होगा। दअसल, पिछली सुनवाई में कोर्ट ने एक दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए तीन सप्ताह के भीतर क्यूरेटिव याचिका दायर करने की बात कही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में दोषियों की क्यूरेटिव पेटिशन डाली जाएगी। क्यूरेटिव पेटिशन और राष्ट्रपति के पास दया याचिका खारिज होने के बाद चारों का फांसी पर लटकना तय हो जाएगा। वहीं, निर्भया के परिजनों का कहना है कि जल्द से जल्द सभी दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए। अब देखना यह है कि कोर्ट और राष्ट्रपति की ओर से इस मामले में कब तक फैसला आता है।

 

माल्या की जब्त संपत्ति को बेचकर एसबीआई सहित अन्य बैंक करेंगे वसूली,कोर्ट ने दिया फैसला

माल्या की जब्त संपत्ति को बेचकर एसबीआई सहित अन्य बैंक करेंगे वसूली,कोर्ट ने दिया फैसला

नईदिल्ली,प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के स्पेशल कोर्ट ने विजय माल्या को बड़ा झटका दिया है। स्पेशल कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और कई अन्य बैंकों को विजय माल्या की जब्त संपत्ति को बेचकर कर्ज वसूली करने की इजाजत दी है। स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने इसकी इजाजत दी है। विजय माल्या के वकीलों ने आपत्ति की थी कि यह केवल डेट रिकवरी ट्राइब्यूनल ही तय कर सकता है। हालांकि, स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने इस फैसले पर 18 जनवरी तक स्टे लगाया है, ताकि माल्या इस आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील कर सकें। आपको बता दें कि शराब कारोबारी विजय माल्या पर ब्रिटेन में बैंकों के 9000 करोड़ रुपये का लोन नहीं चुकाने का मामला चल रहा है। इसके अलावा माल्या पर जालसाजी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी है।
गौरतलब है कि दिसंबर महीने में विजय माल्या मामले में लंदन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट जनवरी में विजय माल्या पर फैसला सुना सकता है। वहीं, विजय माल्या पर दायर दिवालिया घोषित होने की याचिका खारिज भी हो सकती है या यह याचिका रद्द की जा सकती है या जब तक भारतीय सुप्रीम कोर्ट में माल्या के सेटेलमेंट ऑफर पर सहमति नहीं बन जाती तब तक यह याचिका स्थगित भी की जा सकती है। इस मामले में यूके कोर्ट भारतीय नियमों की प्रासंगिकता पर विचार कर सकता है।
भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर यह पेशकश की है कि वह भारतीय बैंकों का शत-प्रतिशत कर्ज चुकाने को तैयार है। बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपये के लोन न चुकाने, जालसाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ब्रिटेन में मुकदमे का सामना कर रहे विजय माल्या ने ट्वीट कर यह ऑफर दिया है। विजय माल्या एक बार पहले भी ऐसी पेशकश कर चुका है।
भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में भारतीय सरकारी बैंकों के एक समूह ने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय से भगोड़ा विजय माल्या को करीब 1.145 अरब पाउंड का कर्ज ना चुकाने के आरोप में दिवालिया घोषित करने का आदेश देने की फिर से अपील की थी। लंदन में उच्च न्यायालय की दिवाला शाखा में न्यायाधीश माइकल ब्रिग्स ने सुनवाई की।
वहीं, उच्च न्यायालय ने पहले दिए एक फैसले में दुनियाभर में माल्या की संपत्ति के लेन-देन पर प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश को पलटने से इनकार कर दिया था और भारत की एक अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा था कि 13 भारतीय बैंकों का समूह तकरीबन 1.145 अरब पाउंड के कर्ज की भरपाई करने के लिए अधिकृत है।
इसके बाद बैंकों ने संपत्ति जब्त करने के आदेश के तौर पर भरपाई की कवायद शुरू की। इसी के तहत कर्ज की भरपाई करने के लिए ब्रिटेन में माल्या की संपत्ति को जब्त करने की अपील करते हुए दिवाला याचिका दायर की।
 

कश्मीर में पांच महीने बाद एसएमएस और सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा शुरू

कश्मीर में पांच महीने बाद एसएमएस और सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा शुरू

श्रीनगर, सरकार द्वारा कश्मीर के लोगों को नए साल का तोहफा देते हुए मोबाइल एसएमएस सेवा को बहाल कर दिया है गया। इसके साथ सरकारी अस्पतालों में ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा भी शुरू हो गई है। ये सेवाएं 31 दिसंबर की मध्यरात्रि से प्रभावी हुईं।
जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन होने पर गत 5 अगस्त से पूरे कश्मीर में एसएमएस और इंटरनैट सेवा को बंद रखा गया था। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद प्रदेश में हालात की समीक्षा करने के बाद चरणबद्ध तरीके से इंटरनेट और मोबाइल सेवा को बहाल किया जा रहा है।
कश्मीर में गत 10 दिसंबर को मशीन आधारित एसएमएस सर्विस को बहाल किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों, स्कालरों, ट्रेडर्स आदि वर्ग को यह सुविधा मुहैया करवाई गई थी। कश्मीर प्रशासन ने विद्यार्थियों, कांट्रैक्टर, टूर आपरेटरों आदि के लिए करीब 900 इंटरनेट टच प्वाइंट शुरू किए हैं। विभिन्न जिलों में पर्यटन स्थलों, होटल, कार्यालयों में इंटरनेट टच प्वाइंट का करीब 6 लाख लोगों को लाभ मिला है।
 

 शादी के लिए एक अनोखी परंपरा, शादी करने के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, जाने ये कैसी परंपरा...

शादी के लिए एक अनोखी परंपरा, शादी करने के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, जाने ये कैसी परंपरा...

नई दिल्ली। पश्चिम अफ्रीका के अलग-अलग देशों में एक ऐसा रिवाज है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां शादी करने युवको को किसी दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। यह अनोखे रस्म और रिवाज से जुड़ी परंपरा है। इस रिवाज के मुताबिक, यहां पहली शादी घर वालों की मर्जी से ही होती है, लेकिन दूसरी शादी करने के लिए पुरुषों को किसी की पत्नी को चोरी करनी पड़ती है। इसके लिए हर साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है।

अनोखी परंपरा-
इस परंपरा के लिए यहां एक मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमे वोदाब्बे की जनजाति के लोग शामिल होते हैं। जहां पुरुषों की खूबसूरती का कॉम्पिटिशन होता है और महिलाएं जज होती हैं। जो पुरुष सबसे आकर्षक साबित होता है, महिला जज चाहे तो उसके साथ चाहे तो शादी कर सकती है, भले ही वो महिला जज पहले से शादीशुदा हो।

चेहरे पर रंग लगाकर शादीशुदा महिलाओं को रिझाते हैं युवक-
इस फेस्टिवल के दौरान लड़के चेहरे पर रंग लगाकर आते हैं और शादीशुदा महिलाओं को रिझाते हैं, हालांकि ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि उस वक्त महिला का पति ये सब न देख रहा हो। महिला के मान जाने के बाद पुरुष पहले से शादीशुदा महिला को लेकर भाग जाते हैं। इसके बाद में दोनों का विवाह समुदाय के लोग करवा देते हैं।